26.7 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 403

गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में छोड़ साथी हुवे फरार, मामला संदिग्ध

चंदौलीः जिले में शुक्रवार को कुछ लोगों एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. युवक के गोली लगी हुई थी, जिससे वह बुरी तरह से घायल था. वहीं, गोली लगने से घायल होने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई. वहीं, घायल की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि शराब पीने के दौरान उपजे विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई

वहीं, पूछताछ में पता चला कि घायल युवक मोनू(25) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता थाना सुहवल जनपद गाजीपुर का रहने वाला है. वह अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप लेकर चोरी की नियत से निकले थे. चोरी करने से पहले शराब पीने और उसी दौरान आपसी बातचीत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से ये घायल हो गया. इसके बाद साथी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए.
वहीं, सूचना के बाद निजी अस्पताल पहुंची चंदौली कोतवाली पुलिस ने घायल मोनू को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई. यहां प्राथमिक उपचार के बाद समुचित इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया.एसपी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम चंदौली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी ‘कि सूर्या हॉस्पिटल में कुछ लोगों ने एक युवक को भर्ती कराया था, जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन से मिली थी. युवक के जांघ में फायर इंजरी है. भर्ती कराने वाले उसके साथी संदिग्ध लग रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल पुलिस हॉस्पिटल में पहुंचकर जांच में जुट गई’. जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

तीन बार चन्दौली के सांसद रहे आनंद रत्न का निधन, जनपद में शोक


चंदौली । संसदीय क्षेत्र चंदौली के पूर्व सांसद आनंद रत्न मौर्य पिछले काफी समय से किड्नी की बीमारी से ग्रस्त थे और इन दिनों दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उनका डायलिसिस चल रहा था।इसी दौरान शुक्रवार देर रात उन्होंने अपनी आखिरी साँसे ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। आनंद रत्न मौर्य की गिनती मृदुभाषी व विनम्र स्वभाव के नेताओं में होती थी जिसके फलस्वरूप वह चंदौली से लगातार 3 बार जीतने में सफल रहे थे। आनंद रत्न मौर्य का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव, बनारस स्थित चिरईगांव लाया जा रहा है जहां पर उन्हे जनपद सहित देश – प्रदेश के नेता – कार्यकर्ता व जनता श्रद्धांजलि देंगे ।

आनंद रत्न मौर्य ने चंदौली लोकसभा से कुल 5 बार सांसद का चुनाव लड़ा था।जिसमें 1991 से 98 तक लगातार तीन बार भाजपा से सांसद रहे।वहीं 1999 के लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन आनंद को सपा के जवाहर लाल जायसवाल से हार का सामना करना पड़ा था । जिसके कुछ समय बाद उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया था।

वहीं पाँचवी बार 2004 का लोकसभा चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था लेकिन उन्हे बहुजन समाज पार्टी के कैलाश नाथ सिंह यादव ने हरा दिया। जिसके उपरांत आनंद 2007 में एक बार फिर भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के उत्थान के लिए कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया । इस दौरान उन्होंने 2015 से 2017 तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया था। इन दिनों वह सक्रिय राजनीति से अलग हो गए थे।

खुशी की उड़ानः महिला का सम्मान व सुरक्षा सरकार ही नहीं समाज की जिम्मेदारी

बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।
बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।

Young Writer, डीडीयू नगर। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। पहले जहां बेटियों के पैदा होने पर भी उन्हें बाल विवाह जैसे कुप्रथा में झोंक दिया जाता था, वहीं आज बेटी होने पर लोग गर्व करते हैं। सरकार ने समाजसेवी संस्थाओं ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।उसी के क्रम में महिला एवं बाल विभाग एवं महिलाओं एवं दिव्यांगों पर काम करने वाली संस्था खुशी की उड़ान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतर्गत बृजनंदनी ग्लोबल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर किशोरियों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि अपर जिला जज ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने किशोरियों को हौसला देते हुए कहा कि “चुप्पी तोड़ो ,खुलकर बोलो” अगर कोई आपके साथ गलत तरीके से शारीरिक व्यवहार कर रहा है तो इसकी शिकायत आप अपने माता पिता एवं पुलिस को करें, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में पॉस्को के तहत कड़ी कार्यवाही की जाती हैं।कानून व्यवस्था में आप सबके सम्मान एवं स्वाभिमान के मजबूत एवं कड़े प्रावधान बनाये गए है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किशोरियों को जागरूक करते हुए कहा की महिलाओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है जैसे 1090 वीमेन पॉवरलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा एवं 108 एम्बुलेंस एवं 1098 चाइल्ड लाइन है, इन नम्बरों पर सम्पर्क पर मदद ली का सकती है। इसके साथ साथ कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाएं चल रही है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए।

वही महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि “पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी” एक पुरुष यदि पढ़े तो उसकी पढ़ाई सिर्फ उसी के काम आती है पर यदि महिला पढ़ी हो तो उसकी पढ़ाई पीढ़ियों तक काम आती है। महिला का अनुसरण करके उस परिवार का रहन-सहन, खानपान ,बातचीत का तरीका बदल जाता है एवं नई पीढ़ी स्वतः की पढ़ाई की ओर अग्रसर हो जाती हैं।

बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करती सारिका दुबे।
बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करती सारिका दुबे।

इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा ने कहा कि कोविड के दौरान अपने जिनके माता पिता के देहान्त हो गया है उनको मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं बाल सेवा योजना (सामान्य) में आवेदन कर सकते है। कोविड-19 से मृत्यु अगर हुई होगी तो 4000 प्रति मासिक एवं सामान्य कारणों से अगर मृत्यु हुई होगी तो 2500 प्रति मासिक सरकार द्वारा दिया जाएगा। संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहा कि महिला के सम्मान एवं सुरक्षा सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। बृजनंदनी ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन बिरजू अग्रहरि ने कहा कि खुशी की उड़ान संस्था महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अतुलनीय एवं ईश्वरीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव विकास गुप्ता, सचिव रितिक यादव, विवेक कुमार गोंड, चितेश्वर सेठ, विशाल कुमार सुदीक्षा दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन संस्था के महासचिव देव जायसवाल ने किया।

चंदौली-नेशनल हाइवे पर अचानक टूट गया ह्यूम पाइप का जंजीर,मचा अफरा- तफरी


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर अचानक ट्रेलर पर लदे लोहे के ह्यूम पाइप का जंजीर टूट जाने से तेज़ आवाज के साथ पाइप बीच सड़क पर गिर गया। इससे आस पास के लोगो मे अफरा-तफरी मच गया। वही आस पास से गुजरने वाले वाहन अपनी अपनी जगह पर खड़े हो गए। संयोग अच्छा था। कि कोई वाहन पास से नही गुजर रहा था। वरना किसी बड़े घटना से इनकार नही किया जा सकता था।
बताते हैं कि बिहार की तरफ एक ट्रेलर पर लदा ह्यूम पाइप वाराणसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर जसौली गांव के समीप पहुचा की अचानक ट्रेलर चालक ट्रक को डायवर्जन मोड़ पर मोड़ने लगा इतने लोहे की जंजीर टूट गई। और सारा पाइप सड़क पर गिरने लगा। यह नजारा देख आस पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नेशनल हाईवे से गुजर रहे बाइक सवारों ने पाइप गिरता देख बाइक को NH2 पर छोड़ कर भागने लगे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने
एनएचआई विभाग के अधिकारियों कर साथ पहुंचकर क्रेन के माध्यम से नेशनल हाईवे से ह्यूम पाइप को हटवाया तब जाकर आवागमन संचालित किया गया।

चंदौली-एसपी ने आठ उपनिरीक्षको का किया तबादला, जाने कहा हुई तैनाती


चंदौली। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आठ उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। कई दिनों से रिक्त चल रहे मुगलसराय कोतवाली की कूड़ाबाजार, चंधासी और शिवाला चौकियों पर प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
चंद्रप्रभा में तैनात लल्लन बिंद को कूड़ा बाजार चौकी का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त अखिलेश सोनकर इलिया कस्बा से चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर, देवेंद्र साहू चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर से चौकी प्रभारी इलिया, सतीश प्रकाश शिकारगंज से चौकी प्रभारी चंधासी, प्रियंका सिंह मुगलसराय से चौकी प्रभारी शिवाला, सलीम धानापुर थाने से चकरघट्टा, संतोष कुमार सिंह चुनाव सेल से थाना धानापुर और रामजी सिंह धानापुर से थाना नौगढ़ भेजे गए हैं।

कार्यवाहीः बिहार डका रहे थे खाद की खेप‚ कृषि अधिकारी ने चार के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

खाद की कालाबाजारी

धरौली पुलिस चैकी की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने की कार्यवाही

Young Writer, चंदौली। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने धरौली पुलिस चैकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह की सूचना पर बिहार सीमा पर पिकअप पर लगे 45 बोरी खाद को बिहार प्रांत में ले जाते समय पकड़ा। जिला कृषि अधिकारी तथा उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी के निरीक्षण में भारत यूरिया आईपीएल ब्राण्ड पिकअप सं0- बीआर 24 जीसी 1349 पर लदी मिली। उक्त वाहन के खराब हो जाने पर दूसरे पिकअपयूपी 63 टी 0582 पर लाद कर बिहार सीमा में प्रवेश कर रही थी, जिसे अधिकारियों ने पकड़कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने संजय फर्टिलाइजर जरखोर के संचालक संजय सिंह समेत तीन अन्य के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सैयदराजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
उन्होंने बताया कि वाहन संख्या बीआर 24 जीसी 1349 के साथ वाहन मालिक शानु कुमार पुत्र नन्द सिंह ग्राम-बेतरी पोस्ट-भभुआ, बिहार तथा उनके साथ राजेश कुमार पुत्र बिहारी बिन्द, ग्राम बेतरी भभुआ भी थे। दूसरा वाहन के साथ वाहन मालिक महेन्द्र सिंह यादव पुत्र नथुनी सिंह पकड़े गए। शानु कुमार तथा राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि उन्होंने उर्वरक मेसर्स संजय फर्टिलाइजर जरखोर कला बबुरी सेे खरीदा थी जो अपने उपयोग के लिए बिहार राज्य स्थित अपने गांव ले जा रहे थे, किन्तु उनके पास उर्वरक खरीद की कोई रसीद नहीं थी। इसे देखते हुए शानु कुमार, राजेश कुमार, महेन्द्र सिंह यादव एवं संजय फर्टिलाईजर, जरखोर बबुरी चन्दौली के प्रोपराटर संजय सिंह के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के सेक्शन के अन्तर्गत सैयदराजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उर्वरकों की तस्करी एवं कालाबाजारी पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। कोई भी असामाजिक तत्व ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करायी जायेगी।

नौगढ़: रामलीला चबूतरा की दीवार ढहाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Young Writer: दीवार ढहाए जाने के विरोध में नौगढ़ बाजार में धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण।
Young Writer: दीवार ढहाए जाने के विरोध में नौगढ़ बाजार में धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण।

छह घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन, आला अधिकारियों के आश्वासन पर माने ग्रामीण

Young Writer, नौगढ़। कस्बा स्थित प्राचीन रामलीला चबूतरा की दीवार को जेसीबी मशीन से गुरुवार को तोड़े जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण पिछले छह घंटे से नौगढ़-रावर्ट्सगंज मार्ग अवरुद्ध कर करके आंदोलित हैं। इसकी जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी नौगढ डा. अतुल गुप्ता ने दो घंटे तक मामले का पटाक्षेप कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी।
इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने करीब 6 घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही होने का आश्वासन देकर के आक्रोश को शांत कराया। तत्काल जेसीबी को पुलिस ने कब्जे में लेकर के थाने भेजवाई। बताया जाता है कि बीते वर्ष करीब 6 माह पूर्व प्राचीन रामलीला चबूतरा की भूमि पर कुछ लोगों द्रारा अवैध रूप से कब्जा दखल करने का प्रयास जोरों पर किया जा रहा था। जिसका प्रबल विरोध होने पर उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता तहसीलदार प्रभारी निरीक्षक ईत्यादि अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामवासियों की हुई। बैठक में रामलीला चबूतरा को दीवार बनाकर घेरे जाने की सहमति बनी। जिसपर तत्काल चंदा में रूपयों का बंदोबस्त करके करीब 50 लंबी 7 फीट ऊंची दीवार बना दी गई। लगभग 6 माह बाद उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता की सहमति पर पूर्व मे उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल का प्रयास करने वालों ने गुरूवार को करीब 10 बजे सुबह जेसीबी मशीन से दीवार ढहवा दिया। जिलाधिकारी ईशा दूहन के निर्देश पर मौके पर पहुंचे प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने स्थलीय सत्यापन करके जिलाधिकारी से वार्ता कर गलत ढंग से तोड़ी गई दीवार को तत्काल बनाए जाने का निर्देश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस मामले में  उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता द्रारा अधिकारियों व नेताओं को झूठ बोल कर गुमराह किया जा है, जो कि निंदनीय है। स्थानीय थाना पुलिस के मना किए जाने के बाद भी ग्राम प्रधान ने मनमाने तरीके से जे सी बी मशीन लगाकर के दीवार तोड़वाया है।

सिविल बार चुनाव: अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह व महामंत्री बने अनिल कुमार सिंह

Young Writer: सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री संग अधिवक्ता।
Young Writer: सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री संग अधिवक्ता।

वार्षिक चुनाव के दौरान चंदौलीकचहरी में देर शाम तक रही गहमागहमी

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को चंदौली कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई में चंद्रभानु सिंह ने बाजी मारी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभुनारायण मौर्य को 105 मतों से शिकस्त दी। वहीं महामंत्री पद हुए त्रिकोणीय मुकाबले में जीत अनिल कुमार सिंह के हिस्से आई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रामकृत को 67 वोट से शिकस्त दी।

सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री संग अधिवक्ता।
सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री संग अधिवक्ता।

मतगणना के नतीजे आते ही देर शाम चंदौली कचहरी परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष व नारों से गूंज उठा। मतगणना कक्ष के बाहर मौजूद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह, महामंत्री अनिल कुमार सिंह से गले मिले और माल्यार्पणर कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही महामंत्री अनिल कुमार सिंह को उनके साथी अधिवक्ताओं ने कंधे पर बिठाकर कचहरी का चक्रमण किया और जीत की खुशियां एक-दूसरे से साझा की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे मतदान की प्रक्रिया सिविल बार सभागार में आरंभ हो गयी। मतदान कार्य निर्वाचन समिति के सदस्यों की निगरानी में हुआ। नियमों के मुताबिक केवल उन्हीं मतदाता अधिवक्ताओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया, जिनके पास सीओपी पहचान पत्र उपलब्ध था। मतदान के बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना समाप्ति के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चन्द्रभानु सिंह को कुल 566 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी प्रभुनारायण मौर्य को कुल 461 मत प्राप्त हुए। इस तरह चन्द्रभानु 105 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार सिंह को 462, अरुण कुमार पांडेय को 168, रामकृत को 395 मत प्राप्त हुए। इस तरह अनिल कुमार सिंह ने रामकृत को 67 मतों से शिकस्त दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह ने अपनी जीत अधिवक्ताओं को समर्पित कर दी। साथ ही भरोसा दिया कि अधिवक्ताओं के प्रस्तावों व सुझावों के मुताबिक बार का संचालन अधिवक्ता साथियों के हित में होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चंदौली कचहरी के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

तेलंगाना में मुख्यमंत्रियों के संगम में अखिलेश यादव संग पहुंचे मनोज सिंह डब्लू

तेलंगाना में मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संग मौजूद राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।
तेलंगाना में मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संग मौजूद राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू तेलंगाना में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से उनके आवास पर मिले। अवसर था मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी के नए नामकरण का। इस दौरान केरला, पंजाब, दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व तेलंगाना प्रांत में समाजवादी पार्टी केे विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। देश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर सभी दलों के नेताओं ने अपने विचारों व रणनीति को एक-दूसरे से साझा किया और अपने-अपने राज्य व इलाके में अपनी पार्टी के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर गहन चिंतन-मंथन किया।
कई प्रांतों के मुख्यमंत्रियों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर लौटे मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदल भारत राष्ट्र समिति कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने अपने मित्र राज्यों के मुख्यमंत्रियों व राजनेताओं को आमंत्रित कर राजनीतिक परिदृश्य पर अपने-अपने नजरिए को साझा किया। बताया कि ऐसी बैठकों से विचारों के आदान-प्रदान का अवसर पर मिलना सुखद रहा। अपनी बातों को साझा करने के साथ ही अन्य प्रांतों के राजनेताओं व वहां के मुख्यमंत्रियों से बहुत को जानने व सीखने को मिला है। ऐसी मुलाकात से देश के विभिन्न प्रांतों की राजनीतिक गतिविधियों को जाना गया। साथ ही आगामी चुनावों में स्थानीय स्तर पर पार्टियां जनता के बीच अपने पैठ को मजबूत बनाकर कैसे जीत के आंकड़े दुरूस्त करे इस भी संक्षिप्त चिंतन-मंथन हुआ। कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों व हिस्सों में जीत के आंकड़े दुरूस्त करेगी। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में चिंतन-मंथन और रणनीति को बूथ स्तर पर लागू करने का प्रयास जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता, खिताबी मुकाबले में बारा की टीम चैम्पियन

धानापुर(चंदौली):अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर अमर शहीद धानापुर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। मिरचा को हरा कर बारा गाजीपुर की टीम ने खिताब पर किया कब्जा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिरचा और बारा गाजीपुर के बीच खेला गया।90 मिनट के खेल के पहले हाफ के शुरुआत में ही बारा की टीम नशानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकार रहा।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल में हार से निराश होने की बजाय उसकी गलतियों से सीख लेकर जितने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा जिस तरह का आयोजन इस मैदान पर किया जा रहा वह काबिले तारीफ है।खेल के लिए इस क्षेत्र के युवाओं को जो भी मदद की आवश्यकता हो उसके लिए मैं हमेशा तैयार हूं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पे इस तरह के आयोजन सराहनीय है।साथ ही खिलाड़ियों द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन की भी सराहना किया।आये हुए अतिथियों का स्वागत समिति के संरक्षक ब्लाक प्रमुख अजय सिंह व अध्यक्ष रुस्तम खान ने किया।कमेटी द्वारा मैन ऑफ द मैच मिरचा की टीम के नदीम को दिया गया जबकि मैन ऑफ द सीरीज बारा गाजीपुर की टीम के अभय को दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,राजेश सिंह,कोच नन्हे सिंह,कमलाकांत मिश्र, अशोक सिंह,विश्वनाथ सिंह, शाहआलम खान,अरशद खान , हसनैन खान,राजन खान,इरफान खान,तुफैल खान आदि लोग मौजूद रहे ।कमेंट्री आतिफ खान ,हाजी इनाम खान एवं इमरान खान ने संयुक्त रूप से किया।

Chandauli
overcast clouds
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
72 %
1.7kmh
93 %
Sat
27 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights