सैयदराजा। थाना क्षेत्र के जेठमलपुर जी टी रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने से बुद्धवार की बीती रात चोरो ने एक ट्रैक्टर पर लदे 190 बोरी धान ट्रैक्टर सहित लेकर फरार हो गए।
वही भुक्त भोगी को जब सुबह आँख खुली तो सामने ट्रैक्टर गायब देख वह सन्न रह गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा आसपास वह काफी खोजबीन की नही मिलने पर भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार पुत्र मोहन ग्राम सुन्देहरा गांव निवासी अपना दो ट्रैक्टर पर धान लेकर एफसीआई क्रय केंद्र पर वजन करा कर बिक्री के लिए लाया था। जहाँ वह एक ट्रैक्टर की वजन कराकर खाली करा दिया था। और दूसरा ज्यादा शाम होने से अगले दिन वजन होना था। तो कमलेश स्वंय ही ट्रैक्टर को गोदाम के सामने ही खड़ा कर सामने चबूतरे पर ही सो गया। वही जब सुबह उठा तो ट्रैकर सहित धान गायब देख सन्न राह गया। और काफी खोजबीन की नही मिलने पर भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है। जहाँ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई वही आएदिन क्षेत्र में हो रही चोरी से आम लोग काफी सहमे नजर आ रहे। पुलिस की किसी भी चोरी का कोई पर्दाफाश ना होना । आम लोगो मे भय है।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी चोरी के बाबत कोई तहरीर प्राप्त नही हुआ है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
चंदौली-बेखौफ चोरों ने धान क्रय केंद्र से ट्रैक्टर व उस पर लदे 190 बोरी धान चुरा कर हुए फरार,मचा हड़कंप
हत्या कर कार लुटने वाले तीन शातिर लुटेरे धराए
नवीन मंडी के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान लुटेरों को दबोचा
चंदौली। इलाहाबाद से स्विफ्ट कार लूटकर चालक की हत्या करने वाले तीन लुटेरों को सर्विलांस, स्वाट एवं सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बुधवार की शाम बिहार में कार बेचने जाते समय नवीन मंडी के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीनों को पकड़ा है। इनके पास से लूटी गयी स्विफ्ट डिजायर टूर कार व हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, चाकू आदि बरामद किया गया है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया है।
इस दौरान एसपी ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में नवीन मंडी के पास हाइवे पर चेकिंग के दौरान बुधवार की शाम 6 बजे के करीब स्वाट टीम व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हत्यारों ने बताया कि तीनों ने एक साथ मिलकर इलाहाबाद से मिर्जापुर के लिए लूट की नियत से इसी कार को बुक कराया था। कार को लूटने की नियत से रास्ते में चालक गुफरान पुत्र लुकमान अहमद निवासी गयासुद्दीनपुर बेगमसराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को बंधक बनाकर कार एवं चालक को अपने कब्जे में ले लिए। थाना क्षेत्र नेवलिया जनपद जौनपुर में चालक के विरोध करने पर चाकू से गोदकर व कट्ठे की मूठिया से मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद शव को नहर के किनारे फेंक दिए। कार को बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि उक्त के सम्बन्ध में थाना नेवढिया जनपद जौनपुर में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार हत्यारे इमरान अहमद वाडीबाजार, रामनगर, साहिल अहमद पुत्र सत्तार अहमद निवासी ताडीबाजार, शाबीर अली उर्फ कैफी पुत्र मो अली के पास से लूटी गयी स्वीफ्ट डिजायर कार, अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, चाकू, चार मोबाइल फोन, रक्त रंजित कपड़ा, मास्क सेलो टेप रक्त रंजित मिला है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। पुलिस टीम में सदर कोतवाल राजीव सिंह, बन्टी सिंह, चन्द्रशेखर यादव, अनुज पाण्डेय, सर्विलांस टीम निरीक्षक श्याम जी यादव, सूरज सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, देवेन्द्र सरोज, नीरज मिश्रा आदि शामिल रहे।
सिविल बारः वार्षिक चुनाव के दौरान चंदौली कचहरी में रही गहमागहमी
Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को चंदौली कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चयन के लिए मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव के मद्देनजर पूरा कचहरी परिसर बैनर-पोस्टर से पटा हुआ नजर आया। अधिवक्ता सामान्य दिनों की तरह न्यायिक कार्य की बजाय चुनावी रंग में नजर आए। मतदान कक्ष तक जाने वाले रास्ते पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थक अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील अंतिम क्षण तक करते हुए दिखे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे मतदान की प्रक्रिया सिविल बार सभागार में आरंभ हो गयी। मतदान कार्य निर्वाचन समिति के सदस्यों की निगरानी में हुआ। नियमों के मुताबिक केवल उन्हीं मतदाता अधिवक्ताओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया, जिनके पास सीओपी पहचान पत्र उपलब्ध था। इस दौरान मतदाताओं ने अध्यक्ष पद पर चन्द्रभानु सिंह व प्रभु नारायण मौर्य के लिए मतदान किया। वहीं महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह, अरुण पांडेय व रामकृत को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

परीक्षा के वक्त बच्चों को प्रेरणा दे रहे प्रधानमंत्रीः दर्शना सिंह
चंदौली। एसआरबीएस पचफेड़वा विद्यालय में बुधवार को कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 408 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान आलोक कुमार द्वितीय स्थान अदिति सिंह एवं तृतीय स्थान वैभव पांडे रहे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित करते हैं जो बच्चे परीक्षा के समय डर जाते थे उन्हें भी आज प्रधानमंत्री प्रेरणा देते हैं। आज यहां भी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों ने बहुत ही अच्छी पेंटिंग बनाई गई। बच्चों ने बहुत ही मेहनत और लगन से काम किया है। निश्चित रूप से यह बच्चे पेंटिंग के क्षेत्र में बहुत आगे जाएंगे। आज भारत युवाओं का देश है आप लोग का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है और समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाना चाहिए, जिससे कि बच्चों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिले। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, डा.महेंद्र कुमार पांडेय, छत्रबलि सिंह, सरिता सिंह, कैलाश किशोर पोद्दार, हृदय तिवारी, उमाशंकर सिंह, शिवराज सिंह, रविंद्र गौड़ देवेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
ठंड लगने से सफाई कर्मी की मौत, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि
चकिया। विकासखंड के राजस्व गांव भैसही में तैनात सफाई कर्मी चंद्रिका 40 वर्ष की जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। मंगलवार की सायं परिजनों ने ठंड लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की जानकारी मिलते ही विकास खंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों और सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदर विकास खंड के चक सोहदवारे गांव निवासी चंद्रिका चकिया विकासखंड के ग्राम पंचायत करेमुआ के राजस्व गांव भैंसही मैं सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। बीते मंगलवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण करने गया हुआ था। पेट में दर्द होने और हालत खराब होने पर शाम को घर लौटे चंद्रिका को उसके परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान चंद्रिका की मौत हो गई। विकास खंड कार्यालय परिसर में एडीओ पंचायत एनडी तिवारी की देखरेख में आयोजित शोक सभा में ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र भारती, श्री चंद, अमर सिंह सहित सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार, नवीन सोनकर, अवधेश शर्मा, जितेंद्र, अनिल, धनंजय, बीसी सुनीता, संजय, मनोज गुप्ता सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी शामिल है।
शिक्षकों ने दिया धरना, मांगे पूरी नही हुई तो होगा उग्र आंदोलन,
शिक्षकों ने लेखा अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने नई पेंशन स्कीम के विरोध के साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली के समर्थन में आवाज बुलंद की। वहीं शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में लेखाधिकारी को मुख्यमंत्री को ज्ञापित पत्रक सौंपा। साथ ही सरकार को अल्टीमेटम देते हुए आगाह किया। कहा कि जल्द मांगे पूरी न होने पर अगला प्रदर्शन लखनऊ में करते हुए विधानसभा घेरने का काम जाएगा। सरकार की थोपे गए एनपीएस स्कीम को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों शासन की एक तरफ आदेश जारी किया गया था कि जो भी शिक्षक बिना प्रान आवंटन और एनपीएस नहीं कटवाएंगे। उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में हम लोगों ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपते हुए शिक्षकों ने अपनी मंशा से अवगत कराया था। साथ ही चेताया कि मांगे न माने जाने पर आंदोलन को बाध्य होंगे, लेकिन हमारी मांगों पर सरकार ने कोई विचार नहीं किया। महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों पर जबरदस्ती एनपीएस न थोपे जाने की मांग की गई। सरकार अगर हमारी मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया तो अगला आंदोलन उग्र होगा। इसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा।इस दौरान अरविंद सिंह, हैदर अली खां, फाफा साहब भारती, अरुण रत्नाकर, राकेश गुप्ता, अमरनाथ डूबे, प्रमोद कुमार, मिलन जायसवाल, शशिकुमार, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संजय सिंह शक्ति, जय कुमार, नीरज, संजीत भारती, रामाशीष, रामविलास, योगेश सिंह, ओमप्रकाश, रोहित, प्रशांत, विकास, नीति चैरसिया, सुनीता तिवारी, हेमलता वर्मा, विनीत, राकेश राय आदि अन्य साथी उपस्थित रहे।
साइबर सेल ने ऑनलाइन फ्राड के पीड़ित का वापस कराया 1लाख 40 हजार
चंदौली। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का 1.40 लाख रुपये बुधवार को वापस दिलाया। साइबर सेल प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में नए-नए तरीके से धोखाधड़ी व गबन करने का कार्य किया जा रहा है। धोखाधड़ी करने वाले बकाएदे मोबाइल पर लालच व अन्य माध्यम से लालत देकर खाते से धनराशि का गबन कर लिया जा रहा है। बीते दिनों बिहार जिला छपरा भगवान बाजार चौक गुदडीराय निवासी व वर्तमान में रह रहे शहाबगंज पीएचसी के श्रयांश कुलश्रेष्ठ का 1.40 लाख रुपया खाते से फ्राड कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल व एएसपी विनय कुमार सिंह ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। आदेश के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का गबन किया गया धनराशि बरामद कर उसे वापस कराया गया। टीम में हेड कांस्टेबल अशोक शर्मा, कांस्टेबल संतोष यादव, मनोज चौहान, राहुल यादव आदि शामिल रहे।
उच्चीकृत होगा जिला पंचायत बालिका इंटर कालेजः दर्शना सिंह
चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बुधवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित कक्षाओं और विषयों के साथ ही खेल मैदान व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं काफी पुराने इस विद्यालय में साइंस और कला वर्ग में कई विषयों की मान्यता नहीं मिलने और खेल का मैदान नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त किया।


राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह बुधवार की दोपहर अचानक जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने सर्व प्रथम जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके कक्षाओं का जायजा लिया। वहीं प्रधानाचार्य रीता रानी से विद्यालय में संचालित हो रहे विषयों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 1955 में बने इस विद्यालय को आज तक इंटरमीडिएट के कला संकाय में गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, और भूगोल के अलावा साइंस में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान, गणित, अंगे्रजी की मान्यता नहीं मिल पायी है। जबकि इसके लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। मौके पर मौजूद मेजर अशोक सिंह ने बताया कि इन विषयों की मान्यता नहीं मिलने के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्यालय की जमीन होने के बाद भी बालिकाओं के लिए खेल का मैदान नहीं होने को लेकर भी ध्यान आकृष्ठ कराया। कहा कि खेल का मैदान न होने से बालिकाओं को खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी में समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि इस विद्यालय की बालिकाएं खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में जनपद व प्रदेश स्तर पर नाम रौशन कर चुकी है। इसपर राज्यसभा सांसद ने विद्यालय के जीर्णोद्धार के साथ ही कला व विज्ञान वर्ग में विभिन्न विषयों की मान्यता दिलाने और खेलकूद की सुविधा बालिकाओं को मुहैया कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्य रीता रानी को विद्यालय की समस्याओं से जुड़ी एक-एक बिंदु के संबंधित पत्र भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि शासन से अवगत कराते हुए विद्यालय का कायाकल्प कराया जा सके। इस मौके पर चेयरमैन रविंद्रनाथ, जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह, मेजर अशोक सिंह, शिवराज सिंह, विजय सिंह, राजीव अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिविल बार चुनावः अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए निर्वाचन आज
चुनाव की पूर्व संध्या पर कचहरी परिसर में दिखी वकीलों की गहमागहमी
Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 से शाम 04ः30 बजे तक सिविल बार सभागार में सम्पन्न होगा। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को सीओपी मूल कार्ड लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य प्रमाण-पत्र या सीओपी कार्ड की छायाप्रति मान्य नहीं होगी।
विदित हो कि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभानु सिंह व प्रभु नारायण सिंह मैदान में है। वहीं महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह, अरुण पांडेय, रामकृत के बीच मुकाबला है। इन दोनों पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके मद्देनजर बुधवार को पूरे दिन सिविल बार सभागार में निर्वाचन संबंधित तैयारियां चली। वहीं दूसरी ओर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अधिवक्ता व उनके समर्थक भी अपने-अपने पक्ष में वोट जुटाते हुए नजर आए। इस कारण कचहरी परिसर पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आया। कचहरी बंद होने के बाद देर शाम तक अधिवक्ताओं की चहल-पहल रही और अधिवक्ता अपने-अपने खेमे में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने की रणनीति बनाने हुए नजर आए। देर शाम तक कचहरी को बैनर-पोस्टर से पूरी तरह सजा दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया के बाबत जानकारी देते हुए निर्वाचन समिति के कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, नंदलाल, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान ने बताया कि गुरुवार को 10 से शाम 04ः30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके 45 मिनट बाद मतों की गणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मतदान के लिए सीओपी कार्ड की अनिवार्यता रहेगी। इसके अलावा अन्य किसी भी पहचान पत्र को मतदान के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Health Camp: साफ-सफाई को अपनाएं, बाहर का खाना न खाएं बच्चे
नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में बुधवार को यथार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कियागया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक व सीनियर स्टूडेंट्स द्वारा स्कूली बच्चों के दांत व पेट संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया। कुछ बच्चों में दांत एवं पेट संबंधित बीमारियों के लक्षण दिखाई दिए।
इसके अलावा बच्चों की लम्बाई, उनका वजन, देखने व सुनने की क्षमता को परखा गया। साथ ही पल्स व स्किन स्टेटस की भी जांच की गई। चिकित्सकों ने बच्चों को साफ-सफाई को अपनाने पर सलाह दी। बताया कि नाखून व बाल को नियमित रूप से कटवाएं। खाना खाने के पहले और शौच के बाद हाथों को साबून से अच्छी तरह से धोएं, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को घर का पौष्टिक व ताजा भोजन ग्रहण करना चाहिए। बाहर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। खुले में पड़ा होने के कारण उस पर तमाम तरह की बैक्टीरिया होती है, जिससे पेट संबंधित कई प्रकार के रोग होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही लगातार बाहर का तला-भुना खाना खाने से शरीर की पाचक शक्ति खराब हो जाती है जो बेहद खतरनाक है। बताया कि स्वच्छता को अपनाकर तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रबंधक इसरार अहमद ने चिकित्सकीय टीम को उनके सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान कृष्णकांत, मधू श्रीवास्तव, खुशबू सिद्दीकी, सुबाष शर्मा, परवेज खान, अंजली गुप्ता, अन्नू कुमारी, रीमा यादव आदि उपस्थित रहीं।











