24.8 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 405

शिक्षिका का चाइनीज मांझे से कटी ठुड्डी, हालत गंभीर


पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी से आगे स्कूल से पढ़ाकर वापस लौट रही शिक्षिका अंकिता प्रसाद चाइनीज मंझे की चपेट में आने से घायल हो गई जिनका गले के ऊपर ठुड्डी कट गया। आनन-फानन में आसपास के लोगो ने पास के अस्पताल में में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि मुग़लसराय रविनगर निवासी अंकिता प्रसाद उम्र 40 वर्ष डोमरी स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षिका है। मंगलवार की शाम स्कूल बंद होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। जलीलपुर पुलिस चौकी पार करते ही चाइनीज मंझे की चपेट में आ गयी और गले के ऊपर ठुड्ड़ी कट गया। ठुड्डी कट जाने से लहूलुहान होकर झटपटाने लगी। तभी आसपास के लोगों ने उन्हें पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इस बाबत चिकित्सक कलीम ने बताया कि महिला के ठुड्डी पे 35 से 40 टांके लगाए गए है इलाज जारी है।

चंदौली पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

खाली बोतल और 11 लीटर नकली शराब बरामद
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने मंगलवार को जांच के दौरान जगदीशसराय गांव में दबिश देकर नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 11 लीटर नकली शराब और बड़ी मात्रा में खाली बोतल और उपकरण बरामद किया। वहीं तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है।
बतादें कि सदर कोतवाल राजीव सिंह और आबकारी निरीक्षक शरद कुमार के नेतृत्व में टीम जगदीशसराय गांव के समीप एनएच के अंडरपास के समीप जांच कर रहे थे। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि जगदीशसराय गांव के राजेश सिंह के मकान में कुछ लोग नकली शराब बना रहे है। ऐसे में टीम ने मौके पर पहुंच जगदीशसराय के अनुज सिंह और सुनील केशरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने मौके से 56 शीशी में पैक 11.20 लीटर नकली शराब, 363 खाली शीशी, 459 ढक्कन और एक पेचकस और एक चाकू बरामद किया। वहीं जगदीशसराय गांव के तीन अन्य आरोपी राजेश सिंह, पतालू सिंह और शिव कुमार सिंह उर्फ आलू सिंह पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।वहीं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नकली शराब बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने राजीव सिंह सिंह, एसआई सहिपाल यादव, अखंड प्रताप सिंह, बंटी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मो. फुरकान शामिल रहे।

चंदौली-हौशला बुलंद चोर रात में पुलिस को दे रहे चुनौती,बाहर से दरवाजा बंद कर चोरी की घटना को दिया अंजाम


पड़ाव। मुग़लसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में सोमवार की बेखौफ चोरो ने एक घर को निशाना बनाया और नगदी सहित लाखो के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने चोरी की घटना देखा तो सन्न रा गए उन्होंने तत्काल चोरी की लिखित तहरीर कोतवाली में देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस बाबत पीड़ित गौतम ने बताया की हम अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब नीद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। हम लोगो ने तत्काल घर के बगल में फोन कर के दरवाजा खुलवाया गया तो दूसरे कमरे का ताला टुटा हुआ था। और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था । चोरो ने कमरे मे रखे आलमरी तोड़ कर उसमे रखे 16 हजार नगदी सहित दो सोने की अंगूठी एक मंगलसूत्र पैजनी और 15 चांदी के सिक्के सोने से बने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति सिंघासन लेकर फरार हो गए। चोरी की लिखित तहरीर स्थानीय चौकी पर देकर कार्यवाही की मांग की गयी है।
वहीं दूसरे तरफ एक माह पूर्व चोरो ने दांडी गांव में शिवकुमार अग्रवाल के किराना की गोदाम और ऑफिस में चोरी हुआ था जब कि तीन सप्ताह पूर्व नगद सहित लैपटॉप चोरी हुआ था। इसके संबंध में चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर जायजा लेने के पश्चात पीड़ित को जल्द ही चोरी का पर्दाफाश होने का आश्वासन दिया था। पहले का अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया और दोबारा बीती रात में शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 12,000 नगद सहित एक टीना काजू चुराकर पुलिस की निष्क्रियता साबित कर दी

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतक रानी। फाइल फोटो।
मृतक रानी। फाइल फोटो।

धानापुर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर

Young Writer, धानापुर। थाना क्षेत्र के ओदरा गारोपुर गांव में सोमवार की रात 22 वर्षीय विवाहिता फूलमती उर्फ रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ओदरा गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Young Writer: विवाहिता की मौत के बाद विलाप करते मायके पक्ष की महिलाएं।
Young Writer: विवाहिता की मौत के बाद विलाप करते मायके पक्ष की महिलाएं।

बताते हैं कि गाजीपुर जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत वैयपुर (मठियां) देवकली निवासी नंदलाल राम ने अपनी पुत्री फूलमती का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व धानापुर थाना क्षेत्र के ओदरा गारोपुर गांव निवासी सतीश कुमार बिंद के साथ की थी। विवाहिता के भाई इंद्रजीत ने कहा कि सोमवार की रात आठ बजे जब फूलमती को फोन किया गया तो ससुराल के लोगों ने बताया कि उसने अमरूद के पेड़ में डालने वाली दवा खा ली है जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिवार और आस पास के लोग ओदरा गांव पहुंचे। मायके वालों का कहना है कि जब वह ओदरा गांव पहुंचे तो उसका शव बरामदे में पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को देते हुए उसकी हत्या किए जाने का ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। पति सहित सास और ससुर पर दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। परिजनों का कहना है ससुराल पक्ष के द्वारा कई बार सतीश के काम धंधे को लेकर उनसे दहेज की मांग की जाती रही है। जिस पर कई बार परिवार के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया था। विवाहिता को एक पांच माह का पुत्र भी है। थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

व्यपारियों ने चोरी की घटनाओं के मद्देनजर रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

Young Writer: पुलिस लाइन में व्यापारियों की समस्यओं को सुनते एसपी अंकुर अग्रवाल।
Young Writer: पुलिस लाइन में व्यापारियों की समस्यओं को सुनते एसपी अंकुर अग्रवाल।

चंदौली पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने व्यापारियों संग की बैठक

Young Writer, चंदौली। जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुई। इस दौरान व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जिस प्रकार जिले में व्यापारियों को बाट माप विभाग एवं सेम्पलीग विभाग के कर्मचारीयो द्वारा परेशान किया जा रहा है। जांच के नाम पर व्यापारियों को डराकर उनसे धनउगाही किया जा रहा है जो निन्दनीय है। इस प्रकार की कार्यवाही को तत्काल बन्द किया जाय। अगर ऐसे लोग नही सुधरेंगे तो कभी भी व्यापारियों का आक्रोश पटल पर आ सकता है।

चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि ठंड के मौसम में चोरी की घटना ज्यादा बढ़ गयी है जिसे देखते हुए सभी बाजारों में पुलिस की रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग का समय बढ़ाया जाना व्यापारियों के हित में है। इसके अलावा अलग-अलग बाजार से आये हुए व्यापारियों ने भी अपने इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का संबंधित को निर्देश भी दिया। बैठक में सीओ सदर रामवीर सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, राकेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार, भगवानदास कसौधन, संजीव जायसवाल, राकेश शर्मा, महमूद आलम, बबलू सेठ, राजकुमार मोदनवाल, दिनेश गुप्ता, हनुमान चौरसिया, मुरारी लाल, कैलाश यादव, कन्हैया सेठ, महेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, देव जायसवाल, गुलाम गौस, संतोष जायसवाल, सूरज केशरी, मनोज केशरी, द्वारका केशरी, मनीष जायसवाल, दीपक गुप्ता, रोशन उपस्थित थे।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बारः अध्यक्ष जय प्रकाश व महामंत्री बने राजबहादुर

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार निर्वाचन के नए पदाधिकारी।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार निर्वाचन के नए पदाधिकारी।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न

Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को सभागार में निर्वाचन समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान बार सभागार में भारी गहमागहमी का माहौल रहा। सर्वसम्मति से निर्वाचन समिति ने जयप्रकाश सिंह को अध्यक्ष, सुल्तान अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजबहादुर सिंह को महामंत्री के पद पर चयन की घोषणा की। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बार सभागर में मौजूद अधिवक्ता साथियों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। उधर, नए पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हित, चंदौली कचहरी की समस्याओं के निराकरण जैसे मुद्दे पर मुखर होने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
निर्वाचन समिति की ओर से अभिनव आनंद सिंह को उपाध्यक्ष, अनुरूद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष, मु0 अकमल खान को संयुक्त सचिव/मीडिया प्रभारी, फिरोज खान को पुस्तकालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में पंचानन पांडेय, लालप्यारे श्रीवास्तव, रमाकान्त सिंह, शहाबुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, आनन्द कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मु0 अकरम, जन्मेजय सिंह, शमशुद्दीन को जगह दी गई। निर्वाचन संबंधित सभी प्रक्रियाएं पांच सदस्यी निर्वाचन समिति द्वारा सम्पन्न करने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हित व उसका संरक्षण प्राथमिकता होगी। इसके अलावा चंदौली कचहरी में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए अधिवक्ताओं के साथ व सहयोग से संघर्ष को जारी रखा जाएगा। कहा कि जिस संकल्प व उद्देश्य को आत्मसात कर डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार का गठन एवं उसका संचालन किया जा रहा है उसकी पूर्ति के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने नए पदाधिकारियों के निर्वाचन पर शुभकामनाएं दी। कहा कि जनपद मुख्यालय पर जो भी कार्य अधूरे हैं उसे नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में पूर्ण किया जाएगा।

आधा दर्जन रिहायशी मडई जलकर राख ,सात माह के बच्चे की मौत, पांच बकरियों भी मरी

चकिया के दीरेहू में आग लगने की घटना के बाबत SDM की बाइट


चन्दौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूं गांव की सोमवार की सायं बनवासी बस्ती में चीख-पुकार से पूरा गांव उस समय कांप उठा जब सोमवार की सायं खाना बनाते समय चूल्हे की निकली चिंगारी से रिहायशी मड़ई में आग लग गई घटना के दौरान चारपाई पर सो रही 7 माह के बच्चे मिन्टू की जहां जलकर मौत हो गई वहीं पास ही के दूसरी मड़ई में बंधी पाच बकरियां भी जलकर मर गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की आसपास की 6 झोपड़ियां भी उसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, बीडीओ रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज सिंह कोतवाली पुलिस की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई।


दिरेहूं गांव के बैरा बनवासी बस्ती निवासी सुरेश वनवासी का पुत्र संतोष मजदूरी करने दूसरे गांव में गया हुआ था। सोमवार की सायं 6 बजे के आसपास संतोष की पत्नी मीरा अपनी रिहायशी मड़ई में चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास ही चारपाई पर उसका 7 माह का पुत्र मिंटू सोया हुआ था। खाना बनाने के उपरांत मीरा पास ही स्थित सिवान में घास लेने चली गई थी थी। उसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया की मडई को अपने आगे आगोश में ले लिया मड़ई में जलकर उसके 7 माह के बच्चे और पास ही के दूसरी मड़ई में बंधी चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। आगे की बढ़ रही लपटों ने संतोष की दो रिहायशी मड़ई के अलावा बस्ती निवासी सुरेश पुत्र लालजी की 3 और सुरेन्द्र की 2 मड़ई को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह बढ़ रही आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, बीडीओ रविंद्र प्रताप सिंह यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज सिंह प्रभारी निरीक्षक जय सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते की चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पर एडिशनल एसपी सुखराम भारती उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी योजना का लाभ दिलाने के साथ-साथ मुआवजा दिलाने की बात कही प्रभारी निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है वहीं मरे हुए बकरियों का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया।

बेखौफ चोरों ने विद्या के मंदिर सहित बीआरसी को बनाया निशाना

धानापुर बीआरसी से हजारों का सामान चोरी
धानापुर। ब्लाक संसाधन केंद्र धानापुर से रविवार की रात चोरी ने हजारों रुपए मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोर बीआरसी कार्यालय भवन की खिड़की का ग्रील काटकर हजारों रुपए के समान ले उड़े चोर। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी बीआरसी पहुंचे तो ताला खोलते ही हक्का बक्का रह गए। कार्यालय में रखा एक इनवर्टर, दो बैटरी, दो प्रिंटर, दो यूपीएस गायब था। कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई, जिस पर उन्होंने तहरीर स्थानीय थाने को दे दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस चोरी के मामले की छानबीन कर रही है।

चोरों ने नौबतपुर विद्यालय को खंगाला, 500 किताबें चोरी
सैयदराजा। चोरों ने नौबतपुर स्थित कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय को रविवार की रात निशाना बनाया। इस दौरान विद्यालय में रखी गई किताब सहित टेबल, शौचालय में लगे दरवाजों को चोर चुरा ले गए। जब सोमवार को विद्यालय खुला तो विद्यालय कर्मचारियों को शौचालय के टूटे दरवाजे और टूटे ताले को देखकर चोरी का अंदाजा लग गया।
बताते चले कि एक जनवरी से जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश चल रहा था। परिणामस्वरूप विद्यालयों में लोगों का आना जाना बंद हो गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने विद्यालय में जमकर चोरी की। बच्चों को शिक्षण कार्य में सहयोगी लाइब्रेरी में रखी करीब पांच सौ किताबों को चोर आराम से उठा ले गए। इतना ही नहीं शौचालयों में एल्मुनियम के दरवाजे को भी नहीं बख्शा बल्कि टेबल के ऊपर लगी लकड़ियों को भी उखाड़ कर चोरी कर ले जाने में सफल हो गये। इस सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक रेशमा ने बताया कि लाइब्रेरी में लगभग 500 किताबें थी। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया वहीं कहा कि अब हमारे सामने बच्चों को शिक्षण के लिए किताबें नहीं रह गयी। जिससे पठन-पाठन प्रभावित होगा। इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस सहित विभागीय विकास खण्ड शिक्षाधिकारी को दे दी गई है।

खुशखबरीः पंचायत सहायक के रिक्त पदों के लिए भर्ती शुरू‚ 02 फरवरी तक होगा आवेदन

पंचायत सहायक भर्ती

चंदौली में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर 25 से 27 फरवरी के बीच जारी होगा नियुक्ति प्रमाण-पत्र

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि जनपद-चन्दौली में ग्राम पंचायतों में कार्य करने के लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। जनपद की कुछ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की मृत्यु जाने व अन्य कारणों से पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायती राज अनुभाग-3 द्वारा जारी शासनादेश जारी किया गया है।
उल्लेख किया गया है कि शासनादेश में विहित प्रक्रिया के अनुसार पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर चयन हेतु सहमति प्रदान की गयी है। जनपद-चन्दौली में विकास खण्ड चहनियां की ग्राम पंचायत नैढ़ी, विकास खण्ड चकिया के ग्राम पंचायत बलिया खुर्द, दिरेहू, गरला, हेतिमपुर, तिलौरी, परसियाकलां, इन्द्रपुरवा, विकास खण्ड सदर में ग्राम पंचायत मचियाकलां, विकास खण्ड धानापुर की ग्राम पंचायत अमादपुर, विशुनपुरकलां, किशुनपुरा, इकबालपुर, विकास खण्ड नियामताबाद की ग्राम पंचायत कटरिया एवं कटेसर, विकास खण्ड शहाबगंज की ग्राम पंचायत माल्दह, लेहरा खास विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डेढ़गांवा, सरेसर एवं तेन्दुई में पंचायत सहायकों के पद रिक्त हैं। जिस पर नियुक्ति के लिए डीपीआरओ कार्यालय में 17 जनवरी से दो फरवरी तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बादप्राप्त आवेदनों को 03 से 08 फरवरी तक ग्राम पंचायत कार्यालयों को प्रेषित किया जाएगा। ग्राम पंचायत सभी आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची अपनी प्रशासनिक समिति से अनुमोदन कराकर 09 से 16 फरवरी के मध्य कराकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण हेतु उपलब्ध करायेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति अपना अनुमोदन 17 से 24 फरवरी के मध्य प्रदान करेगी। अंततः ग्राम पंचायतें 25 से 27 फरवरी के मध्य चयनित पंचाय सहायकों को नियुक्ति पत्र निर्गत करेगी। रिक्त पदों पर आरक्षण प्रक्रिया पूर्व में जारी शासनादेश के अनुरूप ही होगी। नियुक्ति से जुड़ी जानकारी ग्राम पंचायत, ब्लाक व डीपीआरओ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

आक्रोशः नाराज लाकरधारियों ने इंडियन बैंक के बाहर दिया धरना

Young Writer: इंडियन बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करते नाराज लाकरधारी।
Young Writer: इंडियन बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करते नाराज लाकरधारी।

Young Writer, चंदौली। जनपद के इंडियन बैंक के पीड़ित लॉकरधारियों ने सोमवार को एक बार फिर बैंक पर एकत्रित होकर विरोध जताया। साथ ही साथ बैंक प्रबंधन को इस बात की चेतावनी दी कि अगर शाम तक लॉकरधारियों को संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तो मंगलवार से इंडियन बैंक के दोनों शाखाओं पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बैंक की शाखाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक के लापरवाह अधिकारी और पुलिस प्रशासन की होगी।

इस दौरान पीड़ित लॉकरधारियों ने कहा कि इस मामले को कोर्ट में बैंक और पुलिस दोनों अपनी सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लंबे समय तक लटकाना चाहती है, लेकिन इस घटना के लगभग एक साल पूरा होने को है। अब पीड़ित लॉकरधारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। इसीलिए मंगलवार 17 जनवरी से बैंक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पीड़ित लॉकरधारी दिनभर अपना प्रदर्शन करेंगे और विरोध प्रदर्शन शुरू पुतला दहन भी करेंगे। विदित हो कि 30 जनवरी 2022 की रात में इंडियन बैंक चंदौली शाखा से चालीस लॉकरों को गैस कटर से काटकर लगभग 20 करोड़ के कीमती गहने और जेवरातों की डकैतों द्वारा लूट की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद भी पुलिस बैंक पर कोई भी कार्यवाही नहीं थी। मामले में जांच पिछले 6 महीने से चंदौली कोतवाली में लंबित है। पीड़ित लॉकरधारियों द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर भी इस शिकायत को लेकर शिकायत दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा एक ही रटा-रटाया जवाब दिया जाता है। अब लॉकरधारी आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। लॉकरधारियों ने कहा है कि यह प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलेगा और तब तक बैंक की दोनों शाखाओं के साथ जिले की अन्य शाखाओं पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। आज प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा सिंह, रचना सिंह, प्रभा सिंह, रिंकू कुमारी, कीर्ति सिंह, चुनमुन सिंह, श्रीकांत सिंह, विजय प्रताप सिंह, आरके सिंह एडवोकेट, अश्विनी सिंह मौजूद थे।

Chandauli
broken clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
80 %
1.8kmh
51 %
Sat
25 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights