24.8 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 406

आक्रोशः नाराज लाकरधारियों ने इंडियन बैंक के बाहर दिया धरना

Young Writer: इंडियन बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करते नाराज लाकरधारी।
Young Writer: इंडियन बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करते नाराज लाकरधारी।

Young Writer, चंदौली। जनपद के इंडियन बैंक के पीड़ित लॉकरधारियों ने सोमवार को एक बार फिर बैंक पर एकत्रित होकर विरोध जताया। साथ ही साथ बैंक प्रबंधन को इस बात की चेतावनी दी कि अगर शाम तक लॉकरधारियों को संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तो मंगलवार से इंडियन बैंक के दोनों शाखाओं पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बैंक की शाखाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक के लापरवाह अधिकारी और पुलिस प्रशासन की होगी।

इस दौरान पीड़ित लॉकरधारियों ने कहा कि इस मामले को कोर्ट में बैंक और पुलिस दोनों अपनी सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लंबे समय तक लटकाना चाहती है, लेकिन इस घटना के लगभग एक साल पूरा होने को है। अब पीड़ित लॉकरधारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। इसीलिए मंगलवार 17 जनवरी से बैंक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पीड़ित लॉकरधारी दिनभर अपना प्रदर्शन करेंगे और विरोध प्रदर्शन शुरू पुतला दहन भी करेंगे। विदित हो कि 30 जनवरी 2022 की रात में इंडियन बैंक चंदौली शाखा से चालीस लॉकरों को गैस कटर से काटकर लगभग 20 करोड़ के कीमती गहने और जेवरातों की डकैतों द्वारा लूट की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद भी पुलिस बैंक पर कोई भी कार्यवाही नहीं थी। मामले में जांच पिछले 6 महीने से चंदौली कोतवाली में लंबित है। पीड़ित लॉकरधारियों द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर भी इस शिकायत को लेकर शिकायत दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा एक ही रटा-रटाया जवाब दिया जाता है। अब लॉकरधारी आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। लॉकरधारियों ने कहा है कि यह प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलेगा और तब तक बैंक की दोनों शाखाओं के साथ जिले की अन्य शाखाओं पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। आज प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा सिंह, रचना सिंह, प्रभा सिंह, रिंकू कुमारी, कीर्ति सिंह, चुनमुन सिंह, श्रीकांत सिंह, विजय प्रताप सिंह, आरके सिंह एडवोकेट, अश्विनी सिंह मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर किसानों से उचित मूल्य पर हो गोबर की खरीद

Young Writer: रामनगर आद्‍योगिक क्षेत्र में पराग डेयरी के अधिकारी को पत्रक देते चंद्रभानु यादव व अन्य।
Young Writer: रामनगर आद्‍योगिक क्षेत्र में पराग डेयरी के अधिकारी को पत्रक देते चंद्रभानु यादव व अन्य।

Young Writer, नियमताबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसानों का गोबर ₹2 प्रति किलो खरीदने की मांग को लेकर सपा मजदूर सभा का एक प्रतिनिधिमंडल पराग डेयरी के महाप्रबंधक के अनुपस्थिति में मानव विकास अधिकारी यश पतरा से मिला और पत्रक सौंपा।

पत्रक के माध्यम से सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु यादव ने कहा कि पराग डेयरी क्षेत्र के किसानों की 60 से 70 पैसे के मूल पर गोबर खरीदने का कार्य कर रही है जो किसानों के लिए बहुत ही कम है जबकि यही गोबर छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार वहां के किसानों की किसान न्याय योजना के अंतर्गत ₹2 प्रति किलो घर घर जाकर किसानों से लेने का काम कर रही है जिसे वहां की किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरने का प्रयास हो रहा है। पत्रक के माध्यम से यहां के भी सभी किसानों की छत्तीसगढ़ सरकार की के तर्ज पर ₹2 प्रति किलो गोबर खरीदने का समाजवादी मजदूर सभा ने सरकार से मांग की। यदि शीघ्र ही विचार नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के लोग किसानों के हित एवं कल्याण के लिए पराग डेरी पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कृष्णा कुमार यादव, राजेश यादव,तारकेश्वर गिरी,रामजी यादव,मुकेश गोंड़, कार्तिक यादव आदि लोग उपस्थित थे।

चंदौली-ट्रैक्टर से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक दो युवक घायल एक कि हालत गंभीर


चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव के समीप रविवार की देर शाम कांटा मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलावस्था में दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक युवक की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।
शहाबगंज थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी प्रभु दयाल 26 बबुरी थाना क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी सुभाष कुमार उर्फ दीपू 22 के यहां रविवार की दोपहर गया हुआ था। देर शाम दोनों बाइक से रज्जूपुर आ रहे थे। इसी दौरान गोरारी गांव के समीप कांटा-बबुरी मार्ग पर एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद ही आससपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

चंदौली-चाइनीज मांझे से कटा युवक का गर्दन और हाथ, हालत गम्भीर


चंदौली। चाइनीज मांझे को लेकर सरकार की तरफ से तमाम सख्ती के बावजूद लोग हादसे का शिकार हो रहे है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गाँव के समीप नेशनल हाईवे पर चाइनीज़ मांझा की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक का गला व हाथ बुरी तरह कट गया। घटना में युवक बाइक से गिरकर सड़क पर छटपटाने लगा और लहूलुहान हो गया. मौके पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहा उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बताते है कि वाराणसी जिले के इमिलिया घाट फुलवरिया निवासी गोविंद कुमार 32 वर्ष अपने मामा के लड़के संदीप के साथ सैयदराजा अपने बहन के घर जा रहा था. जैसे ही दोनों बिछिया गांव के समीप पहुचे की अचानक चाइनीज मांझा गोविंद के गले मे लिपट गया. इससे उसका गला बुरी तरह कट गया. वही गोविंद ने फसे मंझे को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके हाथ की अंगुलिया भी बुरी तरह कट गई। घटना में गोबिंद सडक पर गिरकर लहूलुहान हो गया. वही संदीप को मामूली चोटे आयी. घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनो को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहा गोविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के पिता मोती चंद ने बताया कि गोविंद का गला बुरी तरफ काटकर लटकर गया था। ग्रामीणों द्वारा समय से अस्पताल नही पहुचाया जाता तो किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। कहा कि हम लोग मजदूरी कर के अपना भरण पोषण करते है. सरकार से सहायता राशि की भी मांग की. बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी के बाद कोतवाल राजीव कुमार सिंह भी निजी अस्पताल पहुंच घायल युवक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया कि चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि पुलिस टीम गश्त करके पतंगबाजों को चाइनीज माझे का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक कर रही हैं।

भाजपा सरकार से हर जाति के लोग परेशानः बीरेंद्र सिंह चौहान


चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के बिछिया गांव स्थिति एक लान में रविवार को बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय व लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुंकार भरी।
इस दौरान पूर्व विधान परिषद सदस्य बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से हर जाति वर्ग के लोग परेशान है। जिसके चलते प्रदेश की जनता बसपा के शासनकाल को याद कर रही है। भाजपा के शासनकाल में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। बसपा का हर कार्यकर्ता 2024 की तैयारी में जुट जाए। इससे बसपा की सरकार उत्तर प्रदेश में फिर से बन सके। कहा कि उत्तर प्रदेश की सर्व समाज तेजी से बसपा में जुड़ने का काम कर रहा है। क्योंकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सर्व समाज का सम्मान देने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि वाराणसी मण्डल प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में माफियाओ व गुण्डो का बोलबाला है। सरेराह नाबालिग लड़कियो के साथ छेड़छाड़ व बलत्कार किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान कि सरकार चुप्पी साधे बैठी है। पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसानों को फसलों का उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा है। जिसके चलते किसान भुखमरी के कगार पर आ गया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुच गया है। छात्र -छात्राएं अपने हक की आवाज उठा रही है। तो सरकार उन पर लाठियां बरसाने का काम कर रही है। पूरा देश व प्रदेश बेरोजगारी से जूझ रहा है। और डबल इंजन की सरकार चिर निद्रा में सोने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष छोटू भारति, सीता राम सक्सेना, सुभाष चंद्रा,बाबूलाल बिंद, तिलकधारी बिंद, विकास आजाद, इरशाद अहमद, चंदेश्वर जायसवाल,अर्चना देवी,राजन खान, सुजीत बिजेन्द्र बियार राजू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

सनातन धर्म के पर्व देते है सामाजिक समरसता का भाव : सुशील सिंह

चन्दौली। सैयदराजा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भीम बाबा मंदिर के प्रांगण में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था इसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भाग लिया इस दौरान उन्होंने जहाँ खिचड़ी का स्वाद चखा वही पतंगबाजी में भी हाथ आजमाया

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विधायक सुशील सिंह ने कहा मकर संक्रान्ति पर आयोजत खिचड़ी भोज समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा करता है । देश में स्वच्छ सरकार बने सबका साथ सबका विकास हो इसके लिए।डबल इंजन की सरकार लगातार प्रयाश कर रही ।हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे सनातन धर्म के सभी त्योहारों का मूल आधार सामाजिक एकता का विकास है इस मौके पर इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल ,सरवन सिंह ,अक्षय सिंह संतोष सिंह, शंकर जायसवाल, मृत्युंजय सिंह ,पूनम चौहान जानकी देवी अमित अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

गरीबो की सेवा करना ही सच्ची सेवा है : सुशील सिंह

गरीबों में 350 कम्बल विरतण

चन्दौली। कमालपुर शनिवार को कपोजिट विद्यालय धीना मे गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों में ठंड से निजात दिलाने के लिए विधायक सुशील सिंह द्वारा 350 लोगों में कंबल वितरित कीया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे पुनीत कार्य व धर्म है ।ऐसे पुनीत कार्य करने से आत्मा को संतुष्टि मिलती है। कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है कम्बल पाकर वृद्ध ,असहाय काफी खुश दिखे और वृद्ध महिलाओं का पेंशन , आवास व गांव की कुछ समस्या के लिए विधायक से मांग किया जिसपर विधायक ने कहा कि जल्द ही गांव में चौपाल लगाकर समस्या को दूर किया जाएगा। इस मौके पर परमानंद सिंह , अनिल सिंह झुन्ना, कामेश्वर राय ,मोहन राय मृत्युंजय सिंह दीपू ,संजय उपाध्याय राधेश्याम सिंह आलोक राय,जयप्रकास उपाध्याय आदि रहे

चोरी की वारदातः चोरों ने टांडाकला में चार पेटी बीयर संग नकदी उड़ाया

Young Writer: टांडाकला स्थित बीयर की दुकान पर चोरी की शिकायत के बाद जांच करते चौकी इंचार्ज दीपक पाल।
Young Writer: टांडाकला स्थित बीयर की दुकान पर चोरी की शिकायत के बाद जांच करते चौकी इंचार्ज दीपक पाल।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला बाजार स्थित बीयर की दुकान से बीते शुक्रवार की देर रात पीछे का दरवाजा तोड़कर चार पेटी बीयर सहित 6000 नकदी चोर उठा ले गये। सेल्समैन की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मारूफपुर दीपक पाल ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बताते हैं कि टांडाकला बाजार में पिंकी सिंह के नाम से लाइसेंसी बीयर की दुकान है। जिसपर रामगढ निवासी मन्नू यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। बीते शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति देर शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह जब दुकान पर आया तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ देखकर सन्न हो गया। दुकान में जाकर देखा तो चार पेटी बीयर व गल्ले में से 6000 रूपये गायब था। जिसकी सूचना सेल्समैन ने चौकी इंचार्ज मारूफपुर दीपक पाल को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना कर सीसी कैमरे की जांच करने की बात कही तो सेल्समैन ने कोड याद ना होना बता दिया। जिसपर अग्रिम कार्यवाई का भरोसा देते हुए पुलिस कर्मी चले गए।

मुगलसराय के डा. शोएब अहमद बने चिकित्सा अधिकारी

डा. शोएब अहमद।
डा. शोएब अहमद।

Young Writer, चंदौली। जनपद के मिनी महानगर मुगलसराय के कसाब महाल (ईस्टर्न बाजार) निवासी सेवानिवृत्त गुलाम मुहम्मद के पुत्र डॉ. शोएब अहमद (हमूद) का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य के पद पर चयन हुआ है। प्रदेश में कुल 422 अभ्यार्थियों का चयन हुआ, जिसमें चंदौली जिले से कसाब महाल मुगलसराय निवासी डा. शोएब अहमद ने 291वीं रैंक प्राप्त की। डा. शोएब के चयन की जानकारी होते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
डा.शोएब अहमद ने बीएएमएस की पढ़ाई राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एण्ड हास्पिटल लखनऊ से पूर्ण की और वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एण्ड हास्पिटल लखनऊ से एमडी कर रहे हैं। वह समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद गरीब व आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध के सपने के संबल प्रदान करने के लिए डाक्टरी की पढ़ाई की और अपने हूनर से लोगों की सेहत सुधारने में लगे हैं।

हिन्दू में हिन्दू नहीं, ढूंढी जा रही उसकी जातिः नीरज सिंह

Young Writer: चंदौली में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि नीरज सिंह।
Young Writer: चंदौली में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि नीरज सिंह।

समरसता खिचड़ी भोज में नीरज सिंह ने हिन्दू एकता का किया आह्वान

Young Writer, चंदौली। हिन्दू युवा संगठन, भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह ने चंदौली की धरती पर हिन्दू एकता का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू में हिन्दू नहीं उसकी जाति ढूंढ रहे हैं यही वजह है कि आज हिन्दू बंटा हुआ है, बिखरा हुआ है। जिस दिन देश के 135 करोड़ लोग एकजुट होकर एक लक्ष्य के साथ एक दिशा में बढ़ंेगे उस दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। श्री सिंह शनिवार को नगर के मां शारदा मंगलम लान में आयोजित समरसता खिचड़ी भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

Young Writer: चंदौली में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम में उमड़ी भीड़।
Young Writer: चंदौली में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम में उमड़ी भीड़।

इस दौरान उन्होंने अपने पिता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की धरा को मंच संभालने ही नमन किया। बड़ों से आशीष की आकांक्षा की, वहीं हमउम्र साथियों के बीच अपना स्नेह लुटाया। कहा कि प्रकृति जब हमें संसाधन देती है तो वह जाति व धर्म नहीं देखती। ऐसे में हमें भी अपने अंदर से सवर्ण, पिछड़ी व अनुसूचित जाति का भेद मिटाना होगा। कतिपय राजनेता अपने निजी व राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिन्दू समाज को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। कहा कि यह हमारे पुरखों की धरा है, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन अब चंदौली केवल धान का कटोरा नहीं बल्कि धन-धान्य की थाली बननी चाहिए। यहां अपार संभावनाएं है जो चंदौली को तरक्की प्रदान करेंगी। अंत में उन्होंने भाजपा सरकार के कामकाज व उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के भाव से काम कर रही है। सरकार ने गरीबों को आवास, मुफ्त राशन आदि योजनाओं से आच्छादित किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जडे़जा ने कहा कि जब तक कोई भी हिन्दू अपने आप को असहाय व असुरक्षित महसूस करता है। कोई भी भूखे पेट है तब तक हम सभी को मिलकर समाज को संगठित व समृद्ध करने की दिशा में काम करना होगा। राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने मकर संक्रांति पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी और एकजुट होकर सशक्त होने का संकल्प दिलाया। प्रदेश महासचिव राजेश सिंह रिन्कू ने कहा कि सिंधू से लेकर सागर के बीच भारत भूभाग पर निवासरत सभी लोग हिन्दू हैं। अपनी इस एकता को बनाए रखना होगा। हिन्दू-हिन्दू भाई हैं लिहाजा एक-दूसरे का दुख-दर्द को बांटना और कमजोर को सहयोग देकर समृद्ध बनाना हमारी जिम्मेदारी व प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, साधना सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, सुजीत सिंह, अवधेश सिंह, पवन प्रताप सिंह, संदीप सिंह, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Young Writer: चंदौली में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम में हिनदू एकता का आवाह्वान करते अतिथिगण।

लोगों ने खाई खिचड़ी, गरीबों में बंटा कंबल
चंदौली।
चंदौली जिला मुख्यालय पर हिन्दू युवा संगठन भारत की ओर से आयोजित समरसता खिचड़ी भोज में चंदौली जनपद के साथ ही वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, गाजीपुर के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार से भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। लोगों ने कार्यक्रम में जमा अतिथियों के विचारों को सुना। साथ ही समरसता भोज कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी खायी। इसके बाद मुख्य अतिथि नीरज सिंह व विशिष्ट अतिथि रघुवीर सिंह जाडेजा ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।

Chandauli
broken clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
80 %
1.8kmh
51 %
Sat
25 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights