30.6 C
Chandauli
Sunday, July 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 407

चकिया कचहरी परिसर से ताला तोड़कर हजारों रुपए का स्टाम्प चोरी

चकिया। वार्ड नंबर-6 स्थित कचहरी परिसर में मंगलवार रात स्टाम्प वेंडरों के रखे गए बक्सा को तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के स्टाम्प पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह कचहरी में नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं ने चोरी की हुई घटना की जानकारी दी।
बीते मंगलवार की सायं स्टाम्प वेंडर कचहरी बंद होने के बाद बाक्स में स्टांप रखकर ताला बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने इत्मीनान से कचहरी परिसर में स्टाम्प वेंडर नजरे आलम, संतोष त्रिपाठी, दूधनाथ यादव, राम भवन सिंह, शुभम पांडेय, सुभाष एडवोकेट, सर्वजीत पांडेय के बक्शों का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए के स्टाम्प चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह मामले की जानकारी होते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंच गए। नाराज अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद को बताया कि कचहरी परिसर वह उसके बाहर हुई चोरी का अब तक पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पाई है। अधिवक्ताओं ने रात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से दो होमगार्डों कि ड्यूटी लगाने और पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी, श्याम नारायण सिंह, सुभाष मौर्य, प्रदीप जायसवाल, विजय यादव, रविंद्र पांडेय, वशिष्ठ मौर्य, जयप्रकाश मौर्या, प्रदीप जायसवाल, नारायणदास यादव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यवाहीः बेड पर कुत्ता बैठने के प्रकरण में शहाबगंज चिकित्साधिकारी का चंदौली तबादला

Young Writer; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज।
Young Writer; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज।

वार्ड ब्वाय व चौकीदार के खिलाफ सीएमओ चंदौली ने की निलंबन की कार्यवाही

Young Writer, शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्ड में लगे बेड़ पर कुत्ता बैठने के प्रकरण को स्वास्थ्य महकमे व सरकार ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने जांच में जिम्मेदार चिकित्साधिकारियों की जिम्मेदारी, जवाबदेही व लापरवाही तय की। इसके बाद अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वाराणसी मण्डल के निर्देश पर सीएमओ डा.वाईके राय ने प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित पांच स्वास्थ्य कर्मियों को स्थानांतरण व निलम्बित करने की कार्यवाही की है। इसे बड़े पैमाने पर हुए कार्यवाही से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम मच गया।
विदित हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के गैलरी में एक कुत्ता बेड पर जाकर बैठ गया था। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में 18 नवम्बर को वायरल कर दिया गया था। वायरल वीडियो के आधार पर प्रदेश की विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ट्वीट कर सीएमओ को जांचकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिसकी जांच सीएमओ डा.वाईके राय व अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वाराणसी मण्डल अंशु सिंह ने अलग-अलग अस्पताल पर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ किया। अपर निदेशक के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी ने मंगलवार की देर शाम को प्रभारी चिकित्साधिकारी अधिकारी डा.हीरालाल सिंह को कार्य में लापरवाही पाते हुए जिला अस्पताल में हस्तांतरण कर दिया। वहीं डा. निलेश कुमार मालवीय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवामाफी से इलिया भेज दिया गया। वहीं फार्मासिस्ट सरवन को पीएचसी शहाबगंज से इलिया तथा वार्ड ब्वाय हरिद्वार व स्वीपर कम चौकिदार साजन को निलम्बित करते हुए मैढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अटैच कर दिया। वहीं चिकित्सालय का कार्य सुचारू रुप से चलता रहे इसके लिए पीएचसी शहाबगंज का चार्ज जिला चिकित्सालय के डा. अमित कुमार दूबे, इलिया के फार्मासिस्ट रावेन्द्र सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज पर हस्तांतरण किया गया। इतने बड़े फेरबदल से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम मचा हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय ने कहा कि सभी के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की गयी है।

कश्मीर में 22 वर्षों का कारावास काटकर लौटे जयप्रकाश‚ परिजनों का उमड़ा प्रेम‚ स्वागत में उमड़े ग्रामीण

Young Writer: कमालपुर लौटने के बाद जयप्रकाश से मुलाकात करते ग्रामीण।
Young Writer: कमालपुर लौटने के बाद जयप्रकाश से मुलाकात करते ग्रामीण।

Young Writer, कमालपुर। कस्बा निवासी मुरली जायसवाल का पुत्र जय प्रकाश जायसवाल 53 वर्ष जो 22वर्ष पूर्व गायब हो गया था। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल अपने साथियों के साथ जम्मू जेल से रिहा कराकर जयप्रकाश को लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने मिठाई खिलाकर माला पहनाकर वापसी का स्वागत किया। पिता मुरली जायसवाल को देख जयप्रकाश जायसवाल गले लगाकर रोने लगा। इस मिलन को देख मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गईं।

बतादें कि बाइस साल पूर्व जय प्रकाश जायसवाल अचानक गायब हो गए थे। जिसे परिजनों ने काफ़ी खोज की पर कहीं पता नहीं चला। थक हार कर परिजन भगवान की नियति मान कर इंतजार करने लगे। इस बीच उनकी मां का पुत्र के वियोग में देहान्त हो गया। पिता भी लकवा से पीड़ित हो गए। छोटा भाई दुर्गा शंकर जायसवाल की 2014में मृत्यु हो गई। जयप्रकाश को खोज बिन कर पूरा परिवार थक-हारकर पूरी तरह से बन्द पड़ गया था कि जम्मू जीआरपी पुलिस द्वारा धीना थाने पर भेजी गई सूचना से यह मालूम हुआ कि जय प्रकाश जम्मू जेल में एके 47 के 34 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया था। जिसे जेल भेज दिया गया था। जैसे ही जानकारी मिली ग्राम प्रधान व व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल जम्मू पहुंच गए। कानूनी प्रक्रिया के कारण प्रथम बार में छुड़ाने में सफलता नहीं मिली। एक बार फिर अपने साथियों के साथ जम्मू पहुंचे। जहां जमानत पर जय प्रकाश जायसवाल को रिहा कराकर प्रकाश जायसवाल की वापसी ऐसे समय में हुई है कि उसके मृत भाई के लड़की की शादी 24 नवम्बर को है। परिजनों के लिए यह दोहरी खुशी है। इस दौरान बासुदेव अग्रहरी, खखनू अग्रहरी, वीरेन्द्र अग्रहरी, राजेश जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, राजू बिंद, इश्तियाक अहमद, मुन्ना राम, गौरी शंकर, प्यारेलाल जायसवाल आदि लोग काफी संख्या में रहे।

चंदौली-नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, जाने कैसे हुई शिनाख्त


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के शव का जांच पड़ताल किया तो उनके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की गई। मृतक रिश्ते में पिता पुत्र बताए जा रहे है।
बताते है कि बिहार राज्य के बांदीपुर रामगढ़ गांव निवासी 50 वर्ष व मनोज तिवारी अपने 17 वर्ष पुत्र शिवम कुमार तिवारी के साथ बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वो बगही गांव के समीप पहुचे की तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर दिया। घटना में बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुड़े आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों की जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
इस बाबत सैयदराजा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया.मृतकों के जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी शिनाख्त की गई।

चंदौली के चंचल ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब,ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े के साथ किया स्वागत


चंदौली। चंदौली का कण-कण सूरज का ओज और चंद्रमा की चमक को अपने आप में समेटे हुए है। यहां की मिट्टी में जन्मे और पले-बढ़े युवा आज अपने हौसले, हूनर और अब हुस्न के बूते चंदौली की चमक को देश व विदेशों में बिखेर रहे हैं। इन प्रतिभावान युवाओं की सफलता से परिजनों के चंदौली का जन-जन अपने आप को आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस कड़ी को गोरारी निवासी चंचल शाश्वत ने अपनी सफलता से आगे बढ़ाने का काम किया है। यह वही नाम है जो आप पूरे भारत में सुर्खियां बंटोर रहा है। हाल-फिलहाल यूपी के झांसी में आयोजित रूप्स मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट आयोजित हुआ। जिसमें भारत के कोने-कोने से मिस्टर इंडिया का खिताब पाने के लिए युवाओं ने भाग लिया था। कई राउंड तक चले खिताबी टक्कर में प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर चंचल शाश्वत ने मिस्टर इंडिया खिताब अपने नाम किया। मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले चंचल सारस्वत के पिता सद्गुरु ईश्वरानंद महाराज गोरारी स्थित आश्रम में मठाधीश है। चंचल सारस्वत ने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। बताया कि आज उनकी पहचान के पीछे उनके पिता का मार्गदर्शन व चातुर्दिक सहयोग है। बताया कि प्रतियोगिता में इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंटराउंड, टास्क राउंड के साथ ही सेमीफाइनल व फाइनल राउंड में अपने पिता के दिए हुए मार्गदर्शन से मेरे विश्वास को बस मिला जो मेरी जीत का मुख्य आधार बना। अपनी जीत के बाद अपने पैतृक गांव गोरारी पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ चंचल श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया।

जर्जर सड़कों का सर्वे करने गए जेई संग ग्रामीणों ने किया दुर्व्यवहार‚ जानिए क्या था मामला

Young Writer: दुर्व्यवहार का मामला

Young Writer, चकिया। कोतवाली क्षेत्र के बोदलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अवर अभियंता सुचित पटेल क्षतिग्रस्त और गड्ढा युक्त सड़कों का सर्वे करने पहुंचे थे और उसी दौरान कतिपय युवकों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अवर अभियंता ने चकिया कोतवाली में मामले में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अवर अभियंता सूचित पटेल ने बताया कि बोदलपुर के ग्राम प्रधान राम लाल यादव के कहने पर मंगलवार की दोपहर गांव में क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे करने पहुंचे थे। सर्वे के दौरान ग्रामीणों द्वारा नाली और नाबदान का पानी सड़क पर बहाए जाने को लेकर अवर अभियंता ने ग्रामीणों को मना किया। जिस पर गांव के ही कुछ ग्रामीण उनसे उलझ गए। अवर अभियंता ने बताया कि सड़क पर पानी आने के कारण सड़क बार-बार खराब हो जा रही है अगर फिर भविष्य में सड़क पर पानी पाया तो आप सभी के विरुद्ध नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि इतना सुनते ही ग्रामीणों अवर अभियंता से नोकझोंक किया। अवर अभियंता ने मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी डीपी सिंह को देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही सीओ चकिया को देते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

उपलब्धिः मिस्टर इंडिया बनकर चंदौली लौटे चंचल सारस्वत

Young Writer: गोरारी में मिस्टर इंडिया चंचल सारस्वत का स्वागत करते ग्रामीण।
Young Writer: गोरारी में मिस्टर इंडिया चंचल सारस्वत का स्वागत करते ग्रामीण।

गोरारी में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़े के साथ किया स्वागत 

Young Writer, चंदौली। चंदौली का कण-कण सूरज का ओज और चंद्रमा की चमक को अपने आप में समेटे हुए है। यहां की मिट्टी में जन्मे और पले-बढ़े युवा आज अपने हौसले, हूनर और अब हुस्न के बूते चंदौली की चमक को देश व विदेशों में बिखेर रहे हैं। इन प्रतिभावान युवाओं की सफलता से परिजनों के चंदौली का जन-जन अपने आप को आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 
इस कड़ी को गोरारी निवासी चंचल सारस्वत ने अपनी सफलता से आगे बढ़ाने का काम किया है। यह वही नाम है जो आप पूरे भारत में सुर्खियां बंटोर रहा है। हाल-फिलहाल यूपी के झांसी में आयोजित रूप्स मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट आयोजित हुआ। जिसमें भारत के कोने-कोने से मिस्टर इंडिया का खिताब पाने के लिए युवाओं ने भाग लिया था। कई राउंड तक चले खिताबी टक्कर में प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर चंचल शाश्वत ने मिस्टर इंडिया खिताब अपने नाम किया। मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले चंचल सारस्वत के पिता सद्गुरु ईश्वरानंद महाराज गोरारी स्थित आश्रम में मठाधीश है। चंचल सारस्वत ने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। बताया कि आज उनकी पहचान के पीछे उनके पिता का मार्गदर्शन व चातुर्दिक सहयोग है। बताया कि प्रतियोगिता में इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंटराउंड, टास्क राउंड के साथ ही सेमीफाइनल व फाइनल राउंड में अपने पिता के दिए हुए मार्गदर्शन से मेरे विश्वास को बस मिला जो मेरी जीत का मुख्य आधार बना। अपनी जीत के बाद अपने पैतृक गांव गोरारी पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ चंचल श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया।

डीएम का आदेशः नए वर्ष पर जनता को दें मटकुट्टा ओवरब्रिज का सौगात

Young Writer: चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती जिलाधिकारी ईशा दुहन।
Young Writer: चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती जिलाधिकारी ईशा दुहन।

चंदौली डीएम ने की फ्रेट कारिडोर परियोजना के कार्यों की समीक्षा

Young Writer, चंदौली। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के कार्यों समयांतर्गत कार्यों को पूर्ण कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षा में जिला अधिकारी अनुश्रवण कक्ष में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर परियोजना द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। कार्यों को निर्धारित समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। 
सेतु निगम तथा रेलवे विभाग द्वारा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज 83 मटकुट्टा का शेष कार्य जल्द से पूर्ण कर जनपदवासियो को नववर्ष पर उपहार स्वरूप देने को रेलवे विभाग और सेतु निर्माण को निर्देशित किया तथा डेडीकेटेड फ्रेट परियोजना में जल्द से जल्द कार्य शुरू करा  निर्धारित समय पूर्ण करा लेने को उपमुख्य परियोजना प्रबंधक इंजीनियरिंग प्रथम को दिया। साथ ही कृषि एवं आवासीय जमीनों की जांच कराकर आगे की कार्यवाही शुरू करने क निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी  उमेश  कुमार मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार, महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्रा, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम, अनिरुद्ध कुमार यादव उपस्थित रहे।

चंदौलीः सीएससी ने निकाली फसल बीमा जागरूकता बाइक रैली

Young Writer: चंदौली विकास भवन से फसल बीमा बाइक रैली निकाली सीएससी संचालक।
Young Writer: चंदौली विकास भवन से फसल बीमा बाइक रैली निकाली सीएससी संचालक।

Young Writer, चंदौली। सीएससी (CSC) की ओर से मंगलवार को विकास भवन से फसल बीमा बाइक रैली निकाली गयी, जिसे जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे व उपनिदेशक कृषि विजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त बाइक रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मुगलसराय नगर तक गई।
इस दौरान जिला प्रबंधक रामभरोस ने बताया कि भारत किसानों का देश है जहां ग्रामीण आबादी आज भी कृषि पर आश्रित है। किसानों के हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का शुभारंभ किया। कहा कि यह योजना उन किसानों पर प्रीमियम का बोझ कम करने में मदद करेगी, जो अपनी खेती के लिए ऋण लेते हैं। साथ ही खराब मौसम से उनकी रक्षा भी करेगी। बताया कि बीमा दावे के निपटान की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने की भी व्यवस्था है ताकि किसान फसल बीमा योजना के संबंध में किसी परेशानी का सामना न करें। यह योजना भारत के हर राज्य में संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर लागू की जायेगी। कहा कि किसान अपने क्षेत्र स्थित किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर फसल बीमा योजना के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए सीएससी की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

मनोज ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के कुटिया की रखी नींव,दी अभूतपूर्व श्रद्धांजलि

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर अभूतपूर्व श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पैतृक गांव माधोपुर में नेताजी की कुटिया का शिलान्यास किया। जिसमें मुलायम सिंह यादव की स्मृतियों को सहेजने के लिए संग्रहालय का निर्माण होगा।


इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की कुटिया दो एकड़ में बनाने की योजना है। इसके अंतर्गत व्यायामशाला, अखाड़ा और उनकी यादों को संजोने के लिए संग्रहालय के साथ ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।

बताया कि संग्रहालय में देश-विदेश में मुलायम सिंह के ऊपर लिखी सभी पुस्तकों का कलेक्शन होगा, ताकि उन्हें जानने-समझने व पढ़ने वाले लोग यहां आएं और उनकी स्मृतियों व उनके जीवन से साक्षात रूबरू हों। ऐसे लोगों के ठहरने के लिए ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। नेताजी का राजनीतिक सफर अखाड़े से शुरू हुआ है, लिहाजा उनकी याद में अखाड़ा व व्यायामशाला का निर्माण कराया जा रहा है ताकि नेता जी की यादों को जीवंत रखने के साथ ही देश के परंपरागत खेल का अस्तित्व भी कायम रखने में मदद मिलेगी। कहा कि वर्ष 2023 में इसी दिन नेताजी की कुटिया बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे नेताजी की यादों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसे ऐसा बनाया जाएगा, ताकि मुलायम सिंह यादव को जानने व उनके जीवन, योगदान व संघर्ष को समझने वाले लोग स्वतः माधोपुर खींचे चले आए। इसके पूर्व उन्होंने समाजवादी साथियों के साथ मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए पूरे विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस अवसर पर रमेश यादव, अंजनी सिंह, रामधनी यादव, मंसूर अंसारी,दया राम यादव,लल्लन बिन्द, नन्दकुमार राय, रामविलाश यादव, इबरार खान, राजेश त्यागी,लालमुनि पाल, राजेश कुमार, बृजेश यादव, जियुत पाल, शिवभूरिक यादव, ओमबीर सिंह, जयमवन्त त्रिपाठी,हरिनारायण यादव, रिंकज सिंह, चिंटू सिंह उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
56 %
5.4kmh
100 %
Sun
38 °
Mon
41 °
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights