23.5 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 408

चंदौली-स्कूटी सीखने घर से निकली छात्रा की नहर में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चकिया।कोतवाली क्षेत्र के चकिया लतीफशाह मार्ग पर नीबिया ढ़लान के पास बुधवार को स्कूटी सवार 19 वर्षीय छात्रा अंकिता अनियंत्रित होकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर मे जा गिरी,जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


बताते है कि नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर निवासी अखिलेश भारती नौगढ़ के बरवाडीह के जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। वही उनकी पत्नी अंजना भारती आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर जागेश्वरनाथ में शिक्षिका हैं। अखिलेश के तीन पुत्रियों में मझली पुत्री अंकिता वाराणसी के भगवानपुर में स्थित सनबीम स्कूल में बीएससी सेकेंड ईयर मेघावी छात्रा थी। जो कि शीतकालीन अवकाश पर घर आई थी। और पिछले तीन-चार दिनों से अपनी छोटी बहन श्रेया को पीछे बैठा कर स्कूटी कालिका धाम कॉलोनी में ही सीख रही थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज पहली बार वह अपनी बहन को लेकर चोरी छुपे चकिया लतीफ शाह मार्ग पर स्कूटी सीखने चली गई। नीमिया ढ़लान के पास पहुंची ही थी कि अंकिता की स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पास ही स्थित लेफ्ट कर्मनासा नहर में चली गई। और उसकी बहन श्रेया जो पीछे बैठी थी वह नहर किनारे छिटक कर गिर गई और चीखने चिल्लाने लगी दीदी दीदी की आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों ने श्रेया को तो बाहर निकाल लिया लेकिन अंकिता पानी के बहाव में आगे बह गई जिसे बड़ी मशक्कत से राहगीरों ने बाहर निकाला सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए और उन्हें चकिया जिला चिकित्सालय ले आए जहां चिकित्सक ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया वही श्रेया का इलाज चल रहा है मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज दिनेश सिंह ने शव को मर्चरी में रखवा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।


छात्रा की मौत से पिता अखिलेश ,माता अंजना, बड़ी बहन दिव्या का रो रो कर बुरा हाल था।
कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रा के शव का पंचनामा कर जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

मनरेगा को लेकर मुखर हुए प्रधान‚ पांच लाख तक की स्वीकृति व भुगतान का मांगा अधिकार

जिला मुख्यालय पर जुलूस के दौरान नारेबाजी करते प्रधान।
जिला मुख्यालय पर जुलूस के दौरान नारेबाजी करते प्रधान।

जनपद चंदौली के प्रधानों ने रोजगार सेवकों के तबादले व स्थायी ग्राम सचिव व जेई की नियुक्ति पर दिया जोर

Young Writer, चंदौली। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप की अगुवाई में जिले के प्रधानों ने बुधवार को सदर ब्लाक से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रधानों ने मनरेगा योजना के तहत आ रही समस्याओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और प्रधान हित में उसे पूर्ण किए जाने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा में पांच लाख के वित्तीय स्वीकृति का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया जाए। साथ ही भुगतान का अधिकार प्रधानों को सौंपा जाए। मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा जाए, जिससे मजदूर व सामान का भुगतान सुगमता के साथ किया जा सके। कहा कि केंद्रीय वित्त व राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतों की मूलभूत सुविधाएं को पूरा करने में कठिनाई आ रही है। ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्रों की तरह धनराशि आवंटित किया जाए। राजीव सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों के मानदेय व विद्युत बिल भुगतान के लिए अलग से धन आवंटित किया जाए। ग्राम सचिवालयों के के लिए प्रति वर्ष दो लाख का बजट प्रत्येक ग्राम पंचायत को दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के एक से दूसरे पंचायत में तबादले की नीति बनाई। प्रत्येक पंचायत में एक स्थायी सचिव को तैनात किया जाए। साथ ही पंचायतों को कार्यदायी संस्था मानते हुए एक स्थायी जेई की तैनाती की जाए। कहा कि ग्राम पंचायत के भूभाग पर बिना पंचायत के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के किसी भी कार्यदायी संस्था को कार्य करने की अनुमति प्रदान न की जाए। ग्राम पंचायत शिक्षा समिति को मूल मानते हुए विद्यालय प्रबंध समिति को तत्काल समाप्त किया जाए। कहा कि चंदौली में नेटवर्क की समस्या के कारण मोबाइल फोन से हाजिरी लगवाने में कठिनाई आ रही है, जिसे देखते हुए नियम लागू किए जाए। इस अवसर पर रिन्टू सिंह, धनंजय पांडेय, अमित सिंह, रामसिंह चौहान, जितेंद्र कुमार राय,जय प्रकाश चौहान, राजेश सिंह, राजेश यादव, संजय यादव, अनिरूद्ध यादव, सुषमा गिरी, राजेश, युनूस बाबा, मंजू वर्मा, अनीता, राधाकृष्ण मालवीय आदि उपस्थित रहे।

चंदौली-कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए कोतवाल ने नगर में किया पैदल गस्त, परखी सुरक्षा व्यवस्था


चंदौली। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने व लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए सोमवार को सदर कोतवाल राजीव सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त किया। गश्त के दौरान उन्होंने ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से वार्ता कर क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। कहा कि आस पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय से पुलिस को जरूर दें। वही नगर के लोगों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से वार्ता कर उनकी परेशानियों को जाना और संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की किया। बाजारों में स्थित दुकानदारों से बात कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया।और भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। और चिन्हित जगहों पर लगाने का निर्देश दिया।

सिविल बारः अध्यक्ष पद के लिए प्रभुनारायण व चंद्रभानु में सीधा संघर्ष

सिविल बार सभागार में महामंत्री पद के लिए नामांकन करते उम्मीदवार अनिल कुमार सिंह ।
सिविल बार सभागार में महामंत्री पद के लिए नामांकन करते उम्मीदवार अनिल कुमार सिंह ।

सिविल बार महामंत्री पद पर तीन उम्मीदवारों ने की दावेदारी

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की गहमागहमी मंगलवार को चंदौली कचहरी में देखने को मिली। नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने जुलूस के साथ चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की। अबकी बार अध्यक्ष पद के लिए प्रभूनारायण मौर्य व चन्द्रभानु सिंह में सीधी लड़ाई के आसार हैं।
वहीं महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय व रामकृत ने दावेदारी की है। यानी नामवापसी के दौरान किसी ने अपनी दावेदारी वापस नहीं ली तो यहां त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकल उम्मीदवार के रूप में भीष्म नारायण सिंह ने नामांकन किया है। यानी उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर के दो पद के लिए प्रवीण कुमार तिवारी व आशुतोष कुमार मिश्रा के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका भी निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित है। इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के दो पद के लिए तीन नामांकन हुए हैं। उक्त पद के लिए मदन सिंह, राजू प्रसाद व संदीप कुमार यादव में लड़ाई देखने को मिलेगा। संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए क्रमशः कृष्ण मुरारी यादव, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार ने नामांकन किया है। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से अधिक के छह पद के लिए पांच नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिसमें पंकज कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, डा. वीरेद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विधि प्रकाश चौबे शामिल हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव संबंधित सभी गतिविधियां चुनाव अधिकारी कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, नंदलाल, विनोद कुमार सिंह व शफीक खान की निगरानी में सम्पन्न की जाएगी।

सैयदराजा में ट्रेन से टकराई साइकिल‚ बाल-बाल बचा युवक

ट्रेन से टकराने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त साइकिल।
ट्रेन से टकराने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त साइकिल।

Young Writer, सैयदराजा। उत्तरी बाजार स्थित मुख्य रेलवे गेट संख्या 72बी पर मंगलवार की अपराह्न 25 वर्षीय युवक का ट्रेन से हल्का झटका लगने से आंशिक रूप से घायल हो गया। संयोग ही था कि वह बाल बाल बच गया, लेकिन उसका साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रत हो गई।
जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित अपने साइकिल से गेहूं लेकर सैयदराजा बाजार से घर जा रहा था कि सैयदराजा बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पार करते समय अचानक डाउन लाइन में ट्रेन आ गई। ट्रेन की जद में आने से अंकित को हल्का झटका लगा और वह आंशिक रूप से घायल हो गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि इस हादसे में उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। विदित हो कि अभी दो दिन पूर्व ही एक छात्रा की उसी ट्रैक पर ट्रेन से टक्कर से मौत हो गई थी। वहीं बिना फुट ब्रिज बनाये रेलवे विभाग गेट व रास्ता को ब्लॉक कर देने से लोगों को 2 किलोमिटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में विवश होकर लोग लम्बी दूरी तय करने की बजाय ट्रैक से आ-जा रहे हैं। रेलवे विभाग फुट ब्रिज बनने में देरी व विभागीय लापरवाही से लोगो मे काफी आक्रोश है।

आह्वानः किसानों के जमीन व हक के लिए जल्द होगा आंदोलन

दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

दिघवट में किसान पंचायत के दौरान आंदोलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के दिघवट गांव में मंगलवार को रायल ताल में किसानों की जमीन के मुद्दे को लेकर पंचायत बुलाई गई। इस दौरान आसपास गांव के प्रभावित किसानों के साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर समेत कई दिग्गज राजनेता मौजूद रहे। किसानों व राजनेताओं ने किसानों के हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में प्रशासनिक उपेक्षा व शिथिलता पर दुख व्यक्त किया। साथ ही आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की।

दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि डीएम को पत्रक देकर समाजवादी पार्टी ने किसानों की मांग व मुद्दों से जिला प्रशासन को अवगत कराया था। साथ ही इसके समाधान के लिए समय दिया था। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हक व उनकी जमीन के लिए कोई पहल नहीं की गई। यह सीधे तौर पर जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपेक्षा है जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि रॉयल ताल में स्थित किसानों की जमीन सरकार द्वारा छिनने का षड्यंत्र किया जा रहा है। अंत में पंचायत के दौरान निर्णय हुआ कि सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की तारीख जल्द तय की जाएगी। सत्यनरायन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हक व अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करेगी। आज जिस तरह से किसानों के ऊपर चौतरफा हमला हो रहा है उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, लेकिन अपनी कुनीतियों से आए दिन किसानों की परेशानी बढ़ाती जा रही है, जिससे किसान आक्रोशित व दुखी है। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, अनिल चौहान, महेन्द्र राजभर, सरवन राय, शशिकांत भारती, चन्द्रमा राजभर, बसावन गोड़, रामउजागिर गोड़, टुनटुन यादव, उदय यादव, धनंजय यादव, दिलीप पासवान, मनोज राजभर आदि उपस्थित रहे।

दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

हार्वड के लेक्चरर डा.दीप सिंह ने डा.महेंद्रनाथ पांडेय भेंट की नारी शक्ति राड

Young Writer: डा.महेंद्रनाथ पांडेय को नारी शक्ति राड भेंट करते डा. दीप नारायण सिंह।
Young Writer: डा.महेंद्रनाथ पांडेय को नारी शक्ति राड भेंट करते डा. दीप नारायण सिंह।

Youg Writer, चंदौली। अमेरिका के हार्वड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता व नाड़ी उपचार विशेषज्ञ डा. दीप नारायण सिंह रविवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यालय स्थित डाक बंगले में स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय से रविवार को मुलाकात की। कहा कि गांव के लोगों की सेहत में सुधार के लिए खुद के द्वारा खोजी गई नाड़ी शक्ति राड समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने नाड़ी शक्ति राड के फायदे गिनाए और लोगों को स्वस्थ व सेहतमंद रहने के प्रेरित व जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने डा. महेंद्र नाथ पांडेय नाड़ी शक्ति राड भेंट किया। इसके पहले भी डा.दीप नारायण सिंह ने डीएम ईशा दुहन व एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ अन्य लोगों को नारी शक्ति राड भेंट कर चुके हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को यह जानकारी दी कि वह निजी खर्च से नाड़ी शक्ति राड लगवा रहे हैं। जनपद में 50 राड स्थापित करने की योजना है जो वह खुद के खर्च पर करेंगे। उनके द्वारा दान किए गए नारी शक्ति राड को विद्यालय भवन पर स्थापित किया जाएगा, ताकि स्कूली बच्चे, शिक्षक व आसपास रहने वाले ग्रामीण व आमजन नकारात्मक शक्तियों से दूर होकर अपने जीवन को सकारात्मकता के ओश से रौशन कर सके। बताया कि ऋग्वेद में इस नाड़ी शक्ति का उल्लेख है, जिसे आधार मानकर 2017 एमआईटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग रिसर्च शुरू किया गया और  2022 जून तक क्वांटम आधारित नाड़ी शक्ति राड की खोज पूरी कर ली गई। फिलहाल यह राड अमेरिका, यूरोप, दुबई में उपयोग में लाए जा रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां उडीसा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के अलावा यूपी के इलाहाबाद और जनपद चंदौली में 160 नाड़ी शक्ति राड सक्रिय है। बताया कि बकायदा इन राडों का विशेषज्ञों द्वारा इस बात का मूल्यांकन किया जा रहा है कि जिन इलाकों में राड लगाए गए हैं वहां क्या स्थिति है? उन्होंने बताया कि चंदौली उनकी जन्मभूमि है लिहाजा वह जनपद चंदौली को 50 नाड़ी शक्ति रॉड उपलब्ध कराएंगे, जिनकी को खोज उन्होंने स्वयं की है और इसका खर्च भी वह खुद ही उठा रहे हैं। बताया कि नीति आयोग ने 2046 तक देश के सभी विद्यालयों में नाड़ी शक्ति राड लगाने का लक्ष्य रखा है।

धान खरीदः लटांव क्रय केंद्र पर मात्र दो का बिका धान‚ वेटिंग में 42 किसान

Young Writer: लटांव क्रय केंद्र पर धान खरीद में जुटे पल्लेदार व श्रमिका।
Young Writer: लटांव क्रय केंद्र पर धान खरीद में जुटे पल्लेदार व श्रमिका।

सरकारी व्यवस्था के मुताबिक होनी थी 60 हजार की खरीद, मात्र 55.60 कुंतल की हुई खरीद

Young Writer, इलिया। जनपद में धान खरीद की गति व व्यवस्था जाननी है तो इन आंकड़ों पर जरूर गौर फरमाना होगा। नजीर के तौर पर शहाबगंज ब्लाक के क्रय केंद्र लटांव को लेते हैं जो कागज पर 21 दिसंबर को खुला और भौतिक रूप से इसे पांच जनवरी को सक्रिय किया गया। यहां 44 किसानों ने धान की उपज बेचने के लिए नंबर लगाया। क्रय केंद्र दो कांटों की क्षमता से लैस है, जहां प्रतिदिन 1200 कुंतल की खरीद हो जानी चाहिए यानी एक कांटे से खरीद का लक्ष्य 600 कुंतल निर्धारित है।

यह आंकड़ा देखने में काफी अच्छा लगता है लेकिन खरीद से जुड़े वास्तविकता पर गौर करें तो पांच जनवरी के बाद से लगायत अब तक क्रय केंद्र लटांव पर अब तक मात्र दो किसानों से 55.60 कुंतल की खरीद की गई है यानी 42 किसानों से खरीद होना अभी भी शेष है। जबकि सरकारी मानक व व्यवस्था के अनुसार 60000 कुंतल धान की खरीद नौ जनवरी तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यकीनन ऐसा न होने की स्थिति क्रय केंद्र प्रभारी व जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से पैदा हुई है जो इस वक्त किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

Young Writer: लटांव क्रय केंद्र पर धान खरीद में जुटे पल्लेदार व श्रमिका।

अशोक सिंह, अरविंद नारायण, भूपेंद्र सिंह, रामअशीष यादव आदि किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर कभी भी दोनों काटे सक्रिय नहीं हुए। साथ ही किसान जब भी धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पहुंचते हैं तमाम प्रकार की अव्यवस्था व संसाधनों की कमी को गिनाकर किसानों को लौटा दिया जाता है। ऐसे में किसान बार-बार क्रय केंद्र का चक्कर काटने को बाध्य हैं। अब किसानों की मजबूरी धीरे-धीरे आक्रोश में बदलने लगी है। यदि समय रहते किसानों के धान की खरीद नहीं हुई तो कभी भी किसानों का गुस्सा फूट सकता है। किसानों का आरोप है कि जानबूझकर किसानों की धान की खरीद में अधिकारी व कर्मचारी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं ताकि बिचौलिए के माध्यम से धान की खरीद की अपनी निजी मंशा को फलीभूत कर सके, जिससे किसानों का नुकसान होगा। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों की जेब गर्म होगी। इस बाबत जिला विपणन अधिकारी सौरभ कुमार यादव ने बताया कि सेंटर पर संसाधनों की कुछ कमी थी, जिसे पूरा करके धान खरीद को गति दी जाएगी। खराब कांटे को दुरूस्त करने का निर्देश मंडी सचिव को दे दिया गया है।

मंडी से किसानों का धान चुराने वाला गिरोह धराया‚ 100 कुंतल धान बरामद

पुलिस कार्यवाही के बाद से फरार चल रहा है चोरों के गिरोह का सरगना

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात लीलापुर रेलवे फाटक के पास चोरी के 100 कुंतल धान के साथ छह अभियुक्तों को धर-दबोचा। पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा करीब दो लाख 10 हजार रुपये चोरी किया गया धान व नकद 17365 रुपये बरामद किया है। हालांकि चोरों का गैंग लीडर अभी भी फरार चल रहा है।
इस बाबत एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि विगत कुछ दिनों से माधोपुर स्थित नवीन मण्डी में किसानों के धान मण्डी से तौल के पूर्व ही लगातार धान चोरी की सूचना मिल रही थी। इस घटना से किसानो में काफी आक्रोश व्याप्त हुआ तो मण्डी सचिव द्वारा भी जांच हेतु प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्य में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लीलापुर रेलवे क्रासिंग के पास दो ट्रैक्टर पर लदे 100.04 कुंतल चोरी के धान को बरामद किया।

इसके अलावा मौके से पकड़े गए विकास गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी ग्राम हिनौली थाना व जिला चंदौली राकेश कुमार पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम हिनौती, मोनू गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी ग्राम हिनौती, जय प्रकाश पुत्र विनोद पासवान निवासी ग्राम फुटिया, गुलाब गुप्ता पुत्र हजारी गुप्ता निवासी हिनौती तथा टीपू अली पुत्र अली शेर निवासी ठेकहा को गिरफ्तार कर उनके पास से 17365 रुपये नकद बरादम किया। फरार चल रहे आकाश गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी ग्राम हिनौती की चंदौली पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए चोरों को कोतवाली लाने के बाद पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि आकाश गुप्ता की मण्डी के सामने धान खरीदने की दुकान है। हम सभी आकाश गुप्ता के साथ मण्डी परिसर के अन्दर जाकर पल्लेदार बनकर घूमते रहते हैं और किसानों व सरकारी खरीद का धान दो-दो, चार-चार बोरी में चोरी करके एक स्थान एकत्रित करते थे।

बताया गया कि आकाश गुप्ता उनका लीडर है और उसी के नेतृत्व में नवीन मण्डी में किसानों का चोरी करते और जब एफसीआई की गाड़ी लोड होकर बाहर निकलने लगती है तो एफसीआई की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर के साथ मिलकर चोरी का बोरा माल ट्रक में लादकर मंडी के बाहर लाते है और धर्म काटा तौल के पहले ही रास्ते में माल को उतार कर ट्रैक्टर व पिकअप में लादकर बिहार में बेच देते थे। इससे जो मुनाफा होता था उसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, सत्येन्द्र कुमार पटेल, रामनक्षत्र, सरोज यादव, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी नसीहत


चंदौली। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को जनपद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मे पीडब्ल्यूडी व सांसद निधि से संबंधित 27 करोड़ की 127 परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण शिलान्यास किया। वही पत्रकारों से रूबरू होते हुए गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के डीजीपी कार्यालय पहुँचने पर नसीहत दी और कहा अखिलेश यादव कानून के अनुसार आचरण करें।उनके जमाने में कानून का राज नहीं था। साइबर क्राइम के तहत दर्ज मुकदमें में पुलिस निश्चित तौर पर कार्रवाई करेगी।वहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के बयान राम मंदिर कोर्ट का फैसला पर महेंद्र पांडेय प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जनता के क्रेडिट को पचा नहीं पा रहे है।जनता उनके बयान को गम्भीरता से नहीं ले रही है।
हम लोगों ने राममंदिर के लिए संघर्ष किया पहल की सम्पन्न करा रहे है।जनता का आशीर्वाद हमारे लिए क्रेडिट है।हम लोग क्रेडिट नहीं ले रहे है बल्कि जनता को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे है।जो हमारा संकल्प था वह इस अवसर पर पूर्ण हो रहा है। राजद नेता जगदानंद के बयान नफरत की जमीन बन रहा राममंदिर दी प्रतिक्रिया पर कहा कि जगदानंद अपने परिवार और जेडीयू की आंतरिक राजनीति सभाले।राममंदिर पूरे समाज को सुख समृद्धि और आशीर्वाद देने काम करेगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दक्षिण से उत्तर के मिल रहा सहयोग पर दी प्रतिक्रिया पर कहा कि पीएम मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र से पूरा देश एकजुट हैं।आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

Chandauli
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
79 %
1.5kmh
0 %
Sat
24 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights