27.4 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 417

डीएम का फरमानः रात में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाएं रेंडम चेकिंग अभियान

Young Writer: चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती जिलाधिकारी ईशा दुहन।
चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती जिलाधिकारी ईशा दुहन।

जिलाधिकारी ने अफसरों संग कलेक्ट्रेट में की कर-करेत्तर की बैठक

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार की देर शाम हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाय। भू-राजस्व वसूली की प्रगति कम रहने पर उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि वसूली की प्रगति बेहतर सुनिश्चित हो। कर-करेत्तर व राजस्व की विभागवार समीक्षा में पाया गया कि वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबंधन, परिवहन, खनन आदि की राजस्व वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि वसूली की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने के प्रयास किया जाए।
जिलाधिकारी ने वाहनों की चेकिंग हेतु प्रभावी अभियान संचालित किया जाय। बैठक के दौरान खनन निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि अनाधिकृत भट्ठों को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। साथ ही रायल्टी जमा समय से कराने के निर्देश दिया। 10 बड़े बकायेदारों पर अभियान चलाकर वसूली सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। इस दौरान वन विभाग, आबकारी, बांट-माप, खनन इत्यादि विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा कर वसूली की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। निर्देश दिया आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। कहा कि पांच वर्ष से अधिक के लंबित राजस्व वादों की शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाए। तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी व एसडीएम से समन्वय स्थापित कर ओवरलोड वाहन के खिलाफ रात्रि में रेंडम अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। कहा कि कोरोना काल में चंदौली से इलाहाबाद जाने वाली रोडवेज बसें बंद हो गई है उनका नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए परिचालन शुरू किया जाए। जिलाधिकारी ने बाट-माप विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कुछ व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की जा रही है। ऐसी बातें कत्तई संज्ञान में न आए अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों को आरसी जारी करते हुए वसूली सुनिश्चित किया जाए। कहा कि जनपद कृषि प्रधान जनपद है नहरों की हेड से टेल तक सिल्ट सफाई मानक के अनुरूप सुनिश्चित हो इसकी बेहतर मानिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान एडीएम उमेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

रोजगार मेलाः विदेशों में रोजगार के लिए 47 अभ्यर्थियों ने दी सहमति

टेबलेट के साथ राजकीय आईटीआई कालेज की छात्राएं।

राजकीय आईटीआई कालेज के छात्र–छात्राओं में बंटा टेबलेट

Young Writer, चंदौली। सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में रोजगार मेला का आयोजन कियागया। इस दौरान मुगलसराय विधायक रमेश जायवाल ने हिस्सा लिया और अभ्यर्थियों को रोजगार को लेकर सुझाव देकर उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका चयन जिस भी कम्पनी में हो आपके पूरे मनोयोग, ईमानदारी व पूर्ण लगन के साथ कम्पनी के लिए कार्य करना चाहिए, जिससे आपकी तरक्की हो और आर्थिक उन्नति करें।
इसके साथ ही राजकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों में स्मार्टफोन व टेबलेट वितरण किया गया। साथ ही आयोजित जिला स्तरीय कैशलाथॉन प्रतियोगिता-2022 में विनर अभ्यर्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र के साथ-साथ पुरस्कार के रूप में प्रत्येक अभ्यर्थियों को आर्थिक धनराशि बतौर प्रोत्साहन प्रदान किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने कहा कि रोजगार मेला हिस्सा में लेने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल को अंगवस्त्रम व बुके प्रदान कर सम्मानित किया। इस दरम्यान नेशनल स्किल डवेलपमेंट कार्पोरेशन के अंतर्गत स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर वाराणसी द्वारा विदेशों में रोजगार प्रदान करने हेतु प्री-काउंसलिंग भी की गई, जिसमें कुल 47 अभ्यर्थियों द्वारा विदेश में रोजगार हेतु सहमति प्रदान किया गया। इस दौरान रोजगार मेला में 248 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें क्विस कार्प, गीगा कार्पशोल, बीकेटी टायर्स, जय जगदम्बा लिमिटेड, पाइपल ट्री आनलाइन आदि कम्पनियों द्वारा कुल 118 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर दीप सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, आकांक्षा सिंह, आदि उपस्थित रहे।

सलाहः मानसिक रोगों को प्रारंभिक दौर में कराएं उपचार‚ पाएं निजात

Young Writer: धानापुर में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सक व अन्य।
धानापुर में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सक व अन्य।

धानापुर में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 72 लोगों का निःशुल्क इलाज

Young Writer, धानापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोचिकित्सक द्वारा 72 लोगों को निःशुल्क इलाज किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में चिकित्साधिकारी डा.जेपी गुप्ता ने लोगों से कहा कि मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। समस्या बहुत साधारण स्तर से शुरू होकर बाद में जटिल मानसिक रोग, पागलपन का रूप ले लेती है। ऐसी समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर काउंसलिंग के माध्यम से आसानी से दूर किया जा सकता है। मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवन-शैली में सुधार लाने और नियमित रूप से योग को अपनाने की जरूरत है। मनोचिकित्सक डा.नितेश सिंह ने कहा कि मानसिक रोग से मनुष्य की दिनचर्या अव्यवस्थित हो जाती है। मानसिक रोग दो तरह के होते हैं साइकेट्रिक और न्यूरोट्रिक। कुछ लोगों को दूर से देखकर पहचान हो जाती है कि वह मानसिक रोगी हैं। सरकारी अस्पतालों में इसके लिए काउंसलिंग और दवाओं की निःशुल्क व्यवस्था है। इस अवसर पर डा.अमरनाथ सिंह, डा.संदीप, विनय कुमार, शशांक, रवि रंजन आदि लोग मौजूद रहे।

चेतावनीः अपमिश्रित शराब के सेवन से अंधा होने खतरा, जा सकती है जान

शराब की दुकान

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन तथा जिला आबकारी अधिकारी चंदौली ने आमजन से आह्वान किया कि क्रिसमस एवं नववर्ष 2023 पर अवैध स्थानों व अड्डों से खरीदी गयी शराब मिथाईल अल्कोहल मिश्रित हो सकती है, जो एक घातक जहर है और इसकी बहुत थोड़ी सी भी मात्रा पीने से व्यक्ति अन्धा हो सकता है तथा उसकी जान भी जा सकती है। आपका जीवन अमूल्य है, इसे सस्ती शराब के चक्कर में न गवायें। इसलिए अपनी एवं अपने परिवार को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी दशा में अवैध स्थानों व अड्डो से खरीदकर शराब का सेवन न करें।
यदि मदिरा का सेवन आवश्यक हो, तो अधिकृत आबकारी दुकान से ही सील लगी बोतल खरीदकर सेवन करें। शराब खरीदते समय शीशियों पर लगे क्यूआर कोड अवश्य देख लें। अधिकृत आबकारी दुकानों से शराब क्रय करते समय अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर से आबकारी विभाग का स्कैनर एप यूपी एक्साइज स्कैनर स्वयं डाउनलोड कर शराब की शीशियों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर वैधता की जाँच करने के उपरान्त निर्धारित मूल्य पर ही खरीदें। यदि आपको किसी भी प्रकार की अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी व निर्धारित मूल्य से अधिक पर मदिरा की बिक्री की सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना अधिकारियों के मोबाइल नम्बर पर दें। शिकायत के लिए सुभाष चन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी चंदौली-9454465611, शरद कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर चन्दौली-9454466173, उमेश द्विवेदी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 चकिया-9454466174, दीपक ओझा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 सकलडीहा-9454466175, जय प्रकाश पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, मुगलसराय-9454466176, राम मोहन त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, नौगढ़-8707511989 के अलावा अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री 14405 तथा व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 पर भी दिया जा सकता है।

जिंदा रामजीत को मृत दिखाकर वरासत के जरिए हड़प ली जमीन‚ षड्यंत्र में लेखपाल भी शामिल

Young Writer: जिन्दा रामजीत निषाद।
जिन्दा रामजीत निषाद।

Young Writer, चंदौली। जनपद के पूरा विजयी निवासी रामजीत मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान उन्होंने खुदा को जिंदा बताते हुए कतिपय लोगों द्वारा कागज में मृत घोषित कर जमीन को अवैध तरीके से वरासत किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें उस वक्त हुई जब उनके किसान सम्मान निधि का पैसा उनके खाते में आना बंद हो गया। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल को प्रभाव में लेकर गलत तरीके से वरासत किए जाने की बात कही और वरासत की गई जमीन को वापस अपने नाम कराने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
उन्होंने शिकायती प्रार्थना-पत्र के जरिए बताया कि वह अत्यंत वृद्ध है। इसका फायदा उठाकर क्षेत्रीय लेखपाल अम्ब्रीश सिंह द्वारा खसरा संख्या-495, 596 व 799 को जूड़ा हरधन निवासी सर्वसती, अमरनाथ सिंह व शोभनाथ सिंह को वारिस दर्ज कराते हुए वरासत कर दिया। इस कारण रामजीत के किसान सम्मान निधि का पैसा आना बंद हो गया है। उन्होंने वरासत के पूर्व एवं बाद की खतौनी के साथ ही अपना आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल आदि दस्तावेज पेश करते हुए अवैध तरीके से किए गए वरासत को निरस्त किए जाने की मांग की। साथ ही ऐसा कृत्य करने वाले दोषियों व षड्यंत्र में शामिल लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। साथ ही किसान सम्मान निधि का पैसा दिलाए जाने का आग्रह जिलाधिकारी से किया।

पटवा समाजः निहारिका अध्यक्ष व अन्नू देववंशी बनी महामंत्री

Young Writer: नवनियुक्त महिला संगठन की पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष शपथ दिलाते हुए
Young Writer: नवनियुक्त महिला संगठन की पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष शपथ दिलाते हुए

Young Writer, सकलडीहा। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के बैनर तले सखी सहेली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुषमा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वाराणसी मंडल की महिला पदाधिकारियों का गठन और शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान विभिन्न बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार मिलने पर ही समाज सशक्त होगा। इसलिये महिलाओं को भी सामाजिक भागीदारी में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिये। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के सिंह देववंशी के निर्देश पर सखी सहेली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में संगठन की मजबूती के लिये महिला संगठन का गठन किया गया। जिसमें निहारिका देववंशी अध्यक्ष, नम्रता देववंशी उपाध्यक्ष अन्नू सिंह देववंशी सचिव, पूनम देववंशी सहायक सचिव, रेखा देववंशी संरक्षक,प्रियंका देववंशी शिक्षा मंत्री, किरन देववंशी संस्कृति मंत्री व खुसबू,  पायल, वंदना पटवा आदि को पदाधिकारी नामित किया गया। अंत में महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर संरक्षक सुरेश लाल, ओमप्रकाश देववंशी,प्रमोद देववंशी, आंनदी लाल, डीएन सिंह, प्रदुम्मन, विक्रम, विरेन्द्र, पुरूषोत्तम, आशुतोष आर्य, नयन, विजय माल्या,विशाल, सन्नी आदि मौजूद रहे।

स्कूली बच्चे निर्भिक होकर करें अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शनः डा. आजाद

Young Writer: चंदौली स्थित आलोक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।
Young Writer: चंदौली स्थित आलोक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।

आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बांधी क्षमा

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रबंधक डा.आजाद बहादुर व प्रधानाचार्य डा.आनंद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद  विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की कलाओं को देखकर अभिभावकों ने भी अपनी तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। 
इस दौरान प्रबंधक आजाद बहादुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर होना बहुत आवश्यक है। इससे बच्चों के मन-मस्तिष्क का विकास होता है और उनके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आने का मौका मिलता है। विद्यालय के बच्चों ने जिस प्रकार से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया है वह उम्दा और काबिले तारीफ है। उम्मीद है कि आगे भी अपने बेहतर भविष्य के लिए वे निडर और निर्भीक होकर ऐसे कार्यक्रमों में भाग ले और अपने माता-पिता के साथ-साथ गुरु जन के साथ जनपद का नाम भी रोशन करें। इसके चलते विद्यालय का भी नाम रोशन होगा। प्रधानाचार्य डा.आनंद कुमार ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा संस्कृत कार्यक्रम के माध्यम से बाहर आती है और वेद निर्भीक और निडर होकर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हैं। वे बधाई के पात्र हैं, इनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस दौरान विनोद गुप्ता, इसरार अहमद, हरिहर विश्वकर्मा, राधेश्याम पाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

चंदौलीः जनपद पुलिस के हाथ चढ़े सात तस्कर, 85 मवेशी बरामद

गिरफ्तारी

एसपी के निर्देश के अनुपालन में सैयदराजा, चंदौली व चकिया कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
Young Writer, चंदौली। अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं पशु तस्करों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को जनपद पुलिस द्वारा तीन ट्रक व कंटेनर व एक पिकअप में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे कुल 85 राशि गोवंश, 05 चापड़, 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद व 07 तस्कर गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नौबतपुर पुलिस बूथ के पास नेशनल हाइवे से कन्टेनर मे क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 22 राशि गोवंशों 21 जिन्दा व एक मृत तथा एक अदद चापड़ सहित एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं प्रभारी स्वाट टीम के नेतृत्व में थाना कोतवाली व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्राप्त अभिसूचना के आधार पर सावजी का पोखरा के पास हाइवे से दो कंटेनर ट्रक में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे। 56 राशि गोवंश व दोनों कंटेनर से 10-10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा-172.8 लीटर व दो-दो चापड़ के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना चकिया के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस द्वारा अलीपुर भांगड़ा तिराहा के पास से पिकअप गाड़ी में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे सात राशि गोवंश को बरामद किया गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सम्बन्धित थानों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अवैध शराब व मादक पदार्थ एवं पशु तस्करों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान व कार्रवाई आगे भी निरन्तर चलता रहेगा।

…शहीदी धरती धानापुर को कब मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा?

Young Writer: धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर हीरा सिंह, महंगू सिंह व रघुनाथ सिंह की प्रतिमाएं।
Young Writer: धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर हीरा सिंह, महंगू सिंह व रघुनाथ सिंह की प्रतिमाएं।

धानापुर विकास मंच के संयोजक बोले, राजनेताओं में इच्छा शक्ति का अभाव

अबुल खैर (खुशहाल)
Young Writer, धानापुर। धानापुर शहीदों की धरती है और यह बात सर्वविदित है। यहां मौजूद शहीद स्मारक स्थल पर अंकित एक-एक शहीद का नाम इस की तसदीक कर रहा है। बावजूद इसके धानापुर विकास की उम्मीद लगाए हुए है और उसे विकास के नाम पर आश्वासन का घुट्टी पिलाई जा रही है। नगर निकाय चुनाव के शंखनाद के साथ ही धानापुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग ने भी फिर जोर पकड़ा है। यहां के लोग अपने प्रयासों पर मंथन करने के साथ ही राजनेताओं के कमजोर व बेदम हो चुके आश्वासन पर फिर से सोचने को विवश हैं। धानापुर जो कि आबादी व दायरे सहित अन्य तमाम मानकों को पूरा करने के बाद भी आज तक कस्बा बनकर रह गया। लोगों को उम्मीद थी कि नई सरकार में शहीदी धरती धानापुर को नया तोहफा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता।

Young Writer: धानापुर कस्बा स्थित पुलिस थाना भवन।

धानापुर कस्बे की बात करें तो यहां सामुदायिक अस्पताल, ब्लाक मुख्यालय, राजकीय डिग्री कालेज, पुलिस थाना, विद्युत उपकेंद्र, आधा दर्जन से अधिक बैंक शाखाएं, शहीद स्मारक मौजूद है। वहीं कस्बा अंतर्गत धानापुर, नरौली, कुसुमही, सिहावल, बिनपुरवा, प्रभातपुर, बिझवल, धानापुर बस्ती, धानापुर मुसहर बस्ती आदि मजरे व गांव आते हैं, जिसकी अनुमानित आबादी 50 हजार के करीब है। आंकड़े और आबादी और यहां मौजूद सुविधाएं व संसाधन तो इस बात की पैरवी करते हैं कि धानापुर को कब का नगर पंचायत हो जाना चाहिए, लेकिन राजनीतिक खींच-तान व राजनेताओं की कमजोर इच्छाशक्ति के कारण यह काम आज भी अधर में है, जिससे धानापुर के विकास में बाधाएं आ रही है। धानापुर का विकास इस कदर पिछड़ा हुआ है कि यहां के स्थानीय लोगों को धानापुर विकास मंच का गठन करना पड़ा और इसी बैनर की अगुवाई में लोगों ने धानापुर के डेवलेपमेंट के लिए यात्राएं की, जागरूकता रैली निकाली, अफसरों से मिले, शासन से पत्राचार किया, लोगों से निरंतर जनसम्पर्क किए, नेताओं से सहयोग मांगा और विरोध-प्रदर्शन के जरिए जिम्मेदार अफसरों व विभागों को उनकी जिम्मेदारी का ऐहसास कराया। बावजूद इसके न तो धानापुर के नगर पंचायत बनने की मांग पूरी हो सकी और ना ही इसे तहसील का ही दर्जा मिल पाया। जबकि बीते विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया और स्थानीय जनता ने इसी मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए मतदान भी किया, लेकिन अभी तक जनता खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है।

Young Writer: धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
Young Writer: धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

आजादी की गाथा में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है ‘धानापुर’
धानापुर।
धानापुर का नाम अमिट है और इसे आजादी की लड़ाई की गाथा में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया गया है। इसकी बड़ी वजह थी कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा हीरा सिंह और उनके साथी महंगू सिंह और रघुनाथ सिंह की वीरता व देश के लिए अपना सर्वाेच्च समर्पण। आजादी के पांच वर्ष पूर्व ही स्वतंत्रता संग्राम के लड़ाकों ने धानापुर थाने पर तिरंगा फहरा दिया। इस दरम्यान हुई गोलीबारी में आठ सेनानियों को चोटें आईं, जिसमें हीरा सिंह, महंगू व रघुनाथ सिंह की मौत हो गयी। अब भी पुराना थाना भवन इन वीर शहीदों की शहादत की स्मृतियों को अपने आप में सहेजे हुए है।

Young Writer: धानापुर विकास मंच के गोविंद उपाध्याय।
Young Writer: धानापुर विकास मंच के गोविंद उपाध्याय।

राजनेताओं में इच्छा शक्ति की कमीः गोविंद उपाध्याय
धानापुर।
धानापुर विकास मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने बताया कि 2017 से ही धानापुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही है। नगर पंचायत का दर्जा मिला गया होता तो अब तक स्थानीय बहुत सारी समस्याएं हल हो जाती है। इससे दाखिल खारिज, जमीन संबंधित मामले व साफ-सफाई और पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं धानापुर नगर पंचायत के अधीन होता। साथ ही धानापुर के विकास को पंख लग जाते। राजनेताओं की इच्छा शक्ति का अभाव दिख रही है। इसे लेकर बातें सदन में उठाई गई, लेकिन राजनेताओं का प्रयास नाकाफी रहा है।

Young Writer: धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल।

शहीदों को सम्मान दें सत्ता से जुड़े नेता-मंत्री
धानापुर।
चंदौली में चार निकायों में चुनावी हलचल के बीच पांचवें निकाय के रूप में धानापुर नगर पंचायत के गठन को लेकर स्थानीय जनता मुखर होती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक, सांसद व मंत्रिगणों से धानापुर शहीदी धरती के लोगों की इस मांग को सरकार तक पहुंचाने में सक्रियता दिखाने का आग्रह किया है। कहा कि यदि सरकार व उससे जुड़े नेताओं व मंत्रियों के अंदर शहीदों के लिए यदि सम्मान है तो वह इस मांग को पूरा कराकर इसे प्रदर्शित व स्पष्ट करें। आमजन की आवाज बनकर उसे सरकार तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का दायित्व व ड्यूटी है, जिसे आज के परिवेश में नेता भुलते जा रहे हैं।

सड़क दुघर्टना में चकिया के सराफा व्यवसाई की मौत


चकिया। क्षेत्र के पचवनिया गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे दुर्घटना में मृत सर्राफा व्यवसाई 41 वर्षीय मुकेश खत्री का शनिवार की सुबह शव घर पहुंचते ही परिवार जनों में मातम छा गया। सूचना के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गयी, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुकेश की मौत से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय नारायण खत्री उर्फ मुन्नू सेठ के दूसरे नंबर के पुत्र मुकेश खत्री की शहाबगंज में सर्राफा की दुकान थी। 1 दिन की तरह हुआ रात्रि 10 बजे के आसपास दुकान बंद करके अपने निजी कार से चकिया घर आ रहे थे। पचवनिया गाँव के पास उनकी कार अचानक से अनियंत्रित होकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर में बने पुल से टकराकर नहर में गिर गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार की सुबह मुकेश का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गई। घटना से सहमी मृतक की माता दया देवी ,पत्नी सुनीता पुत्र मृदुल पुत्री श्रेया, छोटे भाई चंदन और रतन का रो रो कर बुरा हाल था।
इनसेट-
विधायक ने परिजनों का जाना कुशल क्षेम
चकिया। सर्राफा व्यवसायी की मौत की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह मृतक मुकेश के घर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य सहित भाजपा नेताओं ने परिवार जनों का कुशल क्षेम जाना और ढांढ़स बंधाया।

Chandauli
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
65 %
1.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights