27.4 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 418

नीतीश के परिजनों को सूर्यमुनि तिवारी ने दिया मदद का भरोसा

खंडवारी में पीड़ित परिजन से मुलाकात करते भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी।
खंडवारी में पीड़ित परिजन से मुलाकात करते भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी।

Young Writer, चहनियां। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह घटना दुखद घटना है मेरी संवेदना परिजनों के साथ है। प्रदेश में ऐसी घटनाओं के प्रति भाजपा सरकार संवेदनशील है जहां भी ऐसी घटनाएं हो रही है सरकार पूरी ईमानदारी से पीड़ित परिजनों के मदद का काम कर रही है। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संभव मदद करेंगे। इस घटना के बाद जो भी मदद परिजनों को मिलने वाला है उसके लिए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। तत्काल मौके पर जिलाधिकारी से वार्ता करके भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया। इस मौके पर अशोक मिश्रा, लल्ला सिंह, राणा सिंह, अजय सिंह, सतीश कुमार, मखचू तिवारी एवं इत्यादि लोग रहे।

गंगा में डूबे युवक का आठवें दिन भी नही चला पता
टांडा कला।
बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां (खण्डवारी) के रहने वाले 21 वर्षीय युवक नीतीश रस्तोगी के गंगा में डूबने के बाद आठवें दिन भी पता नहीं चल पाया। वह 10 दिसम्बर को मार्कण्डेय महादेव अपने दो दोस्तों के साथ दर्शन करने गया था। शनिवार को भी पुलिस, परिजन व ग्रामीण नाव से चोचकपुर घाट से जमनियां तक देर शाम तक तलाश किया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वही रात्रि में ब्यापार मण्डल के लोग थाने पर पहुंचकर एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग किया।
चहनियां (खण्डवारी) के रहने वाले सुनील रस्तोगी का भतीजा नीतीश रस्तोगी 10 दिसम्बर को चहनियां में एक मिष्ठान की दुकान पर काम करने वाले प्रिंस खरवार उर्फ गोलू व प्रिंस कुमार ग्राम प्रभुपुर के साथ शनिवार को बाइक से मार्कण्डेय महादेव स्नान व दर्शन पूजन को गये थे। तीन दिनों तक परिजन रिश्तेदार व सगे सम्बन्धियों के यहां पता किये। काफी तलाश के बाद थकहार कर मंगलवार को बलुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट चाचा सुनील रस्तोगी ने दर्ज कराने के बाद लगातार खोजबीन जारी है। गुरुवार व शुक्रवार को भी पूरे दिन टाण्डा कला, मार्कण्डेय घाट से लेकर सैदपुर, नगवा, चोचकपुर घाट के करीब तक नाव से पुलिस, परिजन व कस्बा के लोग देर रात तक तलाश किया। शुक्रवार की जमनिया गाजीपुर घाट तक पुलिस व ग्रामीणों ने शव की खोजबीन किया। उसी देर शाम को ब्यापार मण्डल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोग बलुआ थाने पर पहुंचकर एनडीआरएफ टीम से शव को तलाश करने की मांग किया। जिस पर बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने तत्काल अधिकारियो को रिपोर्ट प्रेषित किया।

चंदौली में नाराज भाजपाईयों ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

चंदौली डाक घर के सामने पाक के विदेश मंत्री का पुतला फूंकते भाजपाई।
चंदौली डाक घर के सामने पाक के विदेश मंत्री का पुतला फूंकते भाजपाई।

जिलाध्यक्ष बोले, इस तरह की बयानबाजी से बाज आएं पाकिस्तानी नेता

Young Writer, चंदौली। जनपद के भाजपाइयों से शनिवार को मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद चंदौली डाकघर के समक्ष पुतला फूंककर अपने आक्रोश को व्यक्त किया। साथ ही आरोप लगाया कि पाक के विदेश मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया। इससे पूरे देश पाक के विदेश मंत्री के खिलाफ आक्रोश है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। सभी देश के लोग पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान देते है, जो पड़ोसी देश पाकिस्तान के नेताओं को रास नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के नेता सस्ती लोकप्रियता के लिए अनाप शनाप बयानबाजी करते हैं। कहा कि भारत की सैन्य ताकतों का पाकिस्तान अंदाजा नहीं है, जबकि पूरा विश्व भारत की सैन्य क्षमता को जान चुका है। ऐसे देश के नेताओं को किसी भी देश के पीएम के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। देश के लोग नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानते है। ऐसे में उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दास्त नहीं होगी। इस दौरान चेयरमैन रविन्द्रनाथ गोंड़, शिवपूजन राम, महेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमित सिंह, अलख तिवारी, आशीष रघुबंशी, शिवराज सिंह,राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पचवनिया विद्‍यालय में बालिकाओं से अश्लील हरकत करते थे गुरुजी‚ हंगामे के बाद हुए सस्पेंड

पचवनिया विद्यालय पर शुक्रवार को हंगामे के बाद पटल पर आया मामला

Young Writer, चकिया। कंपोजिट विद्यालय पचवनिया पर तैनात शिक्षक रामअवतार पांडेय ने गुरु-शिष्य जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया। शुक्रवार को विद्यालय पर हुए हंगामे के बाद मामला पटल पर आया तो बेसिक शिक्षा विभाग हांफता नजर आया। आनन-फानन में आरोपी शिक्षक को सस्पेंड करने की कार्यवाही कर दी गयी है। फिलहाल इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग आरोपी अध्यापक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है। वहीं छात्राओं के परिजन व ग्रामीण शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही व उसके तबादले की मांग करने हुए नजर आए।
बताते हैं कि शिक्षक रामअवतार पांडेय चकिया विकास खंड क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय पचवनिया पर बतौर सहायक अध्यापक तैनात है। वह विद्यालय में कक्षा-7वीं में विज्ञान के टीचर है। उन पर कक्षा-7 की छात्राओं को जबरन यहां-वहां छूने और विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी देने का आरोप है। छात्राओं ने शिाक के इस व्यवहार के बारे में परिजनों को बताया। मामला जब काफी बढ़ गया तो शुक्रवार को छात्राओं ने विद्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह से मिलकर आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग करने लगे। हंगामे की जानकारी के बाद बच्चियों के परिजन भी स्कूल पर पहुंच गए। मामले ने तूल पकड़ लिया। एक-एक कर कई छात्राओं ने आरोपी शिक्षक की करतूत को प्रधानाध्यापक के समक्ष रखी। मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए प्रधानाध्यापक द्वारा प्रकरण को बीईओ व बीएसए के समक्ष रखा गया। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने शिक्षक को सस्पेंड करने की कार्यवाही की। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर चकिया कोतवाली पुलिस भी विद्यालय पहुंच गयी। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। राकेश सिंह ने बताया कि पूर्व में भी शिक्षक रामअवतार पाण्डेय पर इसी मामले में कार्यवाही हो चुकी है।कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

किसानों का हुआ नुकसान तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे बिजली विभागः मनोज डब्लू

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शनिवार को जनपद के विद्युत विभाग पर हमलावर नजर आए। उन्होंने मुड्डा गांव के पास टूटकर जमींदोज पोल को तत्काल मरम्मत किए जाने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि विद्युत करेंट से किसी किसान व ग्रामीण को नुकसान हुआ तो बिजली विभाग उसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे। कहा कि चंदौली के बिजली विभाग के अफसर इतने लापरवाह हैं कि एक सप्ताह पहले वाहन के धक्के से टूटे हुए विद्युत पोल व तार को दुरूस्त करने की उनके पास वक्त नहीं है। यह जनता से जुड़े कामकाज को दरकिनार कर नेताओं व अफसरों की खुसामत में व्यस्त है। लेकिन सैयदराजा विधानसभा में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विदित हो कि कंदवा क्षेत्र के मुड्डा गांव के पास एक सप्ताह पूर्व किसी वाहन टकराने की वजह से विद्युत पोल व हाईटेंशन तार टूटकर जमींदोज हो गया था। इस कारण कर्मनाशा नदी पर करौती से नौबतपुर तक स्थापित लिफ्ट कैनालों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। इससे करौती, अदसड़, ककरैत, अरंगी, धनाइतपुर, मुड्डा, चिरईगांव, चारी, नौबतपुर गांवों के किसान गेहूं की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित एवं परेशान है। स्थिति यह है कि गेहूं की बोआई कर चुके किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी है। दूसरी ओर हाईटेंशन तार जमीन पर पड़ा होने के कारण उसमें करेंट प्रवाहित होने की आशंका से किसान व ग्रामीण दहशत में है। इसकी जानकारी होने पर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मुड्डा गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को देखा। इसके बाद किसानों की समस्या को जाना और भरोसा दिया कि जल्द से जल्द विद्युत पोल को दुरूस्त कराने का काम होगा। ताकि किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो सके। साथ ही किसानों के विद्युत करेंट से हताहत होने की आशंका भी स्वतः समाप्त हो जाए। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से टेलीफोनिक बातचीत की और चेताया कि यदि किसानों व ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए बिजली विभाग के अफसर तैयार रहें। किसान का हित सर्वोपरि है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रकरण को संज्ञान में लेकर बिजली विभाग के अफसर क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की मरम्मत करना सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित लिफ्ट कैनालों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी मिले कैशलेश स्वास्थ सुविधा

सशुल्क कैशलेश चिकित्सा सुविधा के विरोध में शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

_चन्दौली शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में सशुल्क कैशलेश चिकित्सीय सुविधा के विरोध के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी को डीएम महोदया के माध्यम से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चन्दौली द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जहां समस्त राजकीय कर्मचारियों को नि:शुल्क कैशलेश चिकित्सा की सुविधा दिया जा रहा है वहीं हम परिषदीय शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार दिखाते हुए भारी शुल्क के साथ चिकित्सा सुविधा लेने के लिए महानिदेशक एवं सचिव बेसिक शिक्षा के माध्यम से निर्देश जारी कराया गया है जो हमलोगों के आत्मसम्मान के ऊपर भारी कुठाराघात है जिसे हम सभी किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकते |सरकार के इस दोहरे रवैये से हम सभी बेहद पीड़ा में हैं ऐसा महसूस हो रहा है कि सरकार हमलोगों को शिक्षक नहीं सिर्फ दोयम दर्जे का बहुउद्देशीय कर्मचारी समझती है।उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की दोहरी मानसिकता कहीं से न्यायोचित नही है। जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने कहा कि सरकार हमलोगों को सशुल्क चिकित्सा सुविधा लेने का प्रायोजन कर रही है जिससे हम लोगों के धन से हमलोगों को नहीं पहले सरकारी बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचे तथा सरकार को अपने खजाने से हमलोगों के चिकित्सा सुविधा के लिए एक रुपए खर्च न करना पड़े |सरकार की हम शिक्षकों के प्रति ऐसी सोच न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है जिसका कारण समझ से परे है ।सरकार अपने राज्य कर्मचारियों की तरह हमलोगों के अधिकारों को देना नहीं चाहती।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने कहा
ऐसा लगता है सरकार और सरकार के नीति नियंता हम परिषदीय शिक्षकों के प्रति एकदम नकारात्मक भाव रखते हैं क्योंकि ऐसा न होता तो एक ही व्यवस्था के लिए दो विधान का प्रावधान नहीं करते ।जैसे पुरानी पेंशन का मामला हो या सशुल्क चिकित्सिय सुविधा या अन्य कोई हम शिक्षकों के प्रति सरकार की ऐसी भावना का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कड़ी निंदा करते हुए मांग करता है कि राज्य कर्मचारियों की तरह हम शिक्षकों को भी निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा दिया जाए।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आदित्य सिंह रघुवंशी, फैयाज अहमद,अखिलेश श्रीवास्तव,अवधेश सिंह,रीता पाण्डेय,कृष्णनंदन मिश्रा,अभिषेक राठौर,प्रशांत सिंह,ईश्वरचंद्र त्रिपाठी धीरज शाह,हरी शंकर मिश्रा,अभिषेक सिंह, सर्वेश नंदन त्रिपाठी, अजय सोनकर,कमलेश प्रसाद,प्रदीप यादव, नूर अख़्तर अली,सुनील कांत,रवि शंकर मिश्र,मनीष तिवारी, अरविंद उपाध्याय, चंद्रजीत यादव,वेद प्रकाश सिंह, विकास तिवारी ,संजय सिंह ,कौशल सिंह,कमलेश गुप्ता, नजीर हसन परवान,नर्मदेश्वर तिवारी,अनीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

दुष्कर्म के दोषी को मिली 25 वर्ष की कारावास, लगा 50 हजार का जुर्माना


चंदौली। जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेन्द्र प्रसाद की अदालत ने शुक्रवार को 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले की सुनवाई के दौरान जितेंद्र उर्फ ढुकनी बनवासी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने 25 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हज़ार रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं जुर्माना न अदा करने पर आरोपी को दो वर्ष की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी। मामला 22 फरवरी 2017 का बताया गया है। अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पॉक्सो शमशेर बहादुर सिंह, अवधेश नारायण सिंह और रमाकांत उपाध्याय ने मुकदमे की पैरवी की है।


उन्होंने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक 6 वर्षीय पीड़िता की माँ ने आरोप लगाया की आरोपी घटना वाले दिन 4 बजे शाम को मेरे घर आया था जो पूर्व में दो वर्ष पहले भी मेरे भाई के साथ आया था जिसको जान पहचानकर हमने खाना खिलाकर सुलाया था वही अपने बच्चो को छोड़कर पड़ोसी के घर गयी हुई थी वापस करीब 1 बजे रात घर आई तो मेरी नाबालिक पुत्री 6 वर्षीय (पीड़िता) घर पर नहीं थी तथा वह व्यक्ति भी अपने चारपाई पर नहीं था। बालिका की मां ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। भोर में 4 बजे घर के करीब 150 मीटर की दूर स्थित बंशी बिंद के अरहर के खेत के किनारे खड़ी होकर रोती हुई मिली, जिसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसी मामले में विवेचना के दौरान आरोपी पर दोषसिद्ध हुआ और न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।

फ्रंट फूट पर सपा‚ सैयदराजा नगर पंचायत से आनंद बिहारी होंगे उम्मीदवार

सैयदराजा चेयरमैन उम्मीदवार आनंद बिहारी संग समाजवादी पार्टी के लोग।
सैयदराजा चेयरमैन उम्मीदवार आनंद बिहारी संग समाजवादी पार्टी के लोग।

निकाय चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सहमति व सर्वसम्मति से चुना पहला उम्मीदवार

Young Writer, चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी फ्रंट फूट पर है। आनंद बिहारी केशरी सैयदराजा में समाजवादी चेहरा होंगे। इनके नाम पर अंतिम मुहर सहमति व सर्वसम्मति से लगी है। लिहाजा पूरी पार्टी आनंद बिहारी की अगुवाई में सैयदराजा नगर के चुनाव को जीतने का काम करेगी। कहा कि भाजपा की जीत षड्यंत्र के भरोसे हमेशा रही है। लेकिन इस बार भाजपा के सभी दावे फेल होंगे। मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सैयदराजा में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

Young Writer: सैयदराजा में आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
Young Writer: सैयदराजा में आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

इस दौरान उन्होंने दावा किया निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी नए तेवर व कलेवर में नजर आएगी। युवाओं के साथ के साथ वरिष्ठ समाजवादियों के मार्गदर्शन में जनपद के चारों निकायों में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। सैयदराजा नगर के चेयरमैन पद के उम्मीदवार के रूप में आनंद बिहारी को समाजवादी पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है। यह चुनाव चेयरमैनी का ना होकर विधायकी जैसा होने वाला है। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन व पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने नए लोगों को जोड़ने के साथ ही पुराने समाजवादी साथियों को उचित सम्मान व उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने की सलाह दी। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने ऐतिहासिक कामकाज के लिए जनता के दिल में जगह बनाने में सफल रही है। आज भाजपा की नीतियों से जन-जन परेशान है। भाजपा सरकार ने न तो महंगाई काबू हो पा रही है और ना ही अपराध नियंत्रण ही हो पा रहा है। महिला अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं जो सरकार के दावों की पोल खोलता है। कहा कि सरकार की नाकामियों के साथ सपा के लोग जनता के बीच जाएं और नगर निकाय चुनावों को पूरी दमदारी के साथ लड़े। इस मौके पर मंसूर अंसारी,जोखू प्रसाद साहू,इकराम अंसारी,मुनिलाल मौर्य,कलाम अंसारी,मुगल अंसारी,गुलाम गौस,राज कुमार केसरी,अंकित केसरी,राहुल केसरी,सुनील कुमार,सत्रुधन केसरी, प्रेम शर्मा,नरेंद्र तिवारी,दीपक अग्रहरि, राजू शर्मा,नवाज अंसारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण राजभर व संचालन नाफिस अहमद ने किया।

लापरवाहीः पढ़ाई तो दूर, समय से नहीं खुलता सरकारी स्कूलों का ताला

सरैया प्राथमिक विद्‍यालय के गेट पर लटकता ताला।
सरैया प्राथमिक विद्‍यालय के गेट पर लटकता ताला।

शहाबगंज ब्लाक में लापरवाही की भेंट चढ़ी परिषदीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, जानें वजह

Young Writer, इलिया। शिक्षा विभाग के अधिकारी निर्धारित समय से परिषदीय विद्‍यालयों का संचालन होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके दावे केवल कागजों तक ही सीमित दिख रहे हैं। सच्चाई यह है कि शहाबगंज विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों में सुबह 09ः40 बजे तक विधालयों का ताला तक नहीं खुलता है।

शहाबगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सरैया में तैनात शिक्षकों के आने-जाने का समय भले ही विभाग ने निर्धारित कर रखा हो, लेकिन इनके ऊपर उसका कोई असर नहीं दिखता। शिक्षक नियम की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी तरीके से विद्यालय आते-जाते हैं। शासन के आदेश व नियमों से इनका कोई लेना-देना नहीं है। जिससे परिषदीय विद्यालयों की स्थिति दिन प्रति दिन बदहाल होती जा रही है। इनकी उदासीनता के कारण सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे है। सरकार शिक्षा स्तर सुधारने का पूरा प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सके और उनकी शिक्षा स्तर सुधार हो सके। सरकार शिक्षकों को वेतन व बच्चों को यूनिफार्म शूज पर करोड़ो रूपये खर्च करती है, लेकिन जब शिक्षा देने वाले शिक्षक ही समय से विद्यालय न पहुंचे और अपनी जिम्मेदारियों का ढंग से न निभाये तो सरकार की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की मंशा कैसे पूरी होगी। देखा जाये तो यह शहाबगंज बीआरसी के अंतर्गत विद्यालयों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। यहां शिक्षक हमेशा देर से आते है और जल्दी चले जाते है। वहीं समय से विद्यालय न खुलने से विद्यालय आने वाले छोटे छोटे बच्चे सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे कभी भी कोई सड़क दुर्घटना हो सकती है। लेकिन विद्यालय के जिम्मेदार लोग इस विषय पर ध्यान नहीं देते। इस कारण यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर पड़ रहा है।

मनोज डब्लू की निगरानी में शुरू हुआ नेताजी की कुटिया का निर्माण


नेताजी पर आधारित पुस्तकें व जीवन से जुड़ी स्मृतियों को सहेजने का होगा काम


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सपा संरक्षक की स्मृति व याद में माधोपुर में नेताजी की कुटिया के निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। खुद की निगरानी में उन्होंने एक्सपर्ट की टीम तैयार ड्राफ्टिंग के मुताबिक निर्माण की नींव रखने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस क्रम में गुरुवार को मिट्टी डालने के साथ ही नींव खुदाई के काम की औपचारिक तौर पर शुरू किया गया। विदित हो कि माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की स्मृतियों को सहेजने के लिए ऑडिटोरियम, स्टडी हाल व गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।


इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की कुटिया दो एकड़ में बनाने की योजना है। इसके अंतर्गत व्यायामशाला, अखाड़ा और उनकी यादों को संजोने के लिए संग्रहालय के साथ ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। संग्रहालय में देश-विदेश में मुलायम सिंह के ऊपर लिखी सभी पुस्तकों का कलेक्शन होगा, ताकि उन्हें जानने-समझने व पढ़ने वाले लोग यहां आएं और उनकी स्मृतियों व उनके जीवन एवं संघर्ष को करीब से देखे और जाने। ऐसे अतिथियों के ठहरने के लिए ही गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। कहा कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर अखाड़े से शुरू हुआ है, लिहाजा उनकी याद में अखाड़ा व व्यायामशाला का निर्माण कराया जा रहा है ताकि नेताजी की यादों को जीवंत रखने के साथ ही देश के परंपरागत खेल का अस्तित्व भी कायम रखा जा सके। कहा कि वर्ष 2023 में नेताजी के जयंती अवसर पर कुटिया बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे नेताजी की यादों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसे ऐसा तरह बनाया जा रहा है, ताकि मुलायम सिंह यादव को जानने व उनके जीवन, योगदान व संघर्ष को समझने वाले लोग स्वतः माधोपुर खींचे चले आए।। मनोज सिंह ने बताया कि अपने पैतृक गांव माधोपुर में नेताजी की कुटिया का निर्माण नेताजी की कुटिया बनाने के लिए उनके मन में काफी दिनों इच्छा थी। ऐसे में राजस्व में उनके मां के नाम से दर्ज भूमि में निर्माण कराने का फैसला किया। इसके लिए माता और पिता से भी आशीर्वाद मिला है। कुटिया बनने के बाद परिसर में बेहतरीन पार्क और व्यायामशाला का भी निर्माण होगा। इस अवसर पर रमेश यादव, अंजनी सिंह, रामधनी यादव, मंसूर अंसारी, दया राम यादव,लल्लन बिन्द, नन्दकुमार राय, रामविलाश यादव, इबरार खान, राजेश त्यागी, लालमुनि पाल, राजेश कुमार, बृजेश यादव, जियुत पाल, शिवभूरिक यादव, ओमबीर सिंह, जयमवन्त त्रिपाठी, हरिनारायण यादव, रिंकज सिंह, चिंटू सिंह उपस्थित रहे।

बांग्लादेशी प्रतिनिधि मंडल ने चन्दौली राइस मिल में देखा फोर्टिफाइड चावल बनाने की विधि


चकिया। नगर से सटे मोहम्मदाबाद गांव में स्थित एक राइस मिल का बांग्लादेशी प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार की दोपहर दौरा किया। टीम ने बनने वाले फोर्टीफाइड चावल की बारीकियों को समझने के साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। टीम का नेतृत्व कर रही बांग्लादेश महिला न्याय विभाग की महानिदेशक फरीदा परवीन ने बताया बांग्लादेश की सरकार फोर्टीफाइड चावल को पुष्टाहार में सम्मिलित करने की योजना पर काम कर रही है जिसके तहत फोर्टीफाइड चावल की जांच की जा रही है।


भारत सरकार कुपोषण को समाप्त करने के लिए आईसीडीएस के अंतर्गत अन्नपुरक पुष्टाहार में शत-प्रतिशत पोषण युक्त चावल (फोर्टिफाइड) चावल को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार की इस योजना से प्रभावित होकर बांग्लादेश की सरकार भी फोर्टिफाइड चावल को पुष्टाहार में सम्मिलित करने की योजना पर काम कर रही है। बुधवार को वाराणसी के राइस मिलर्स से मुलाकात करने के उपरांत बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने मोहम्मदाबाद में स्थित राइस मिल का दौरा कर राइस मिल मालिक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल और उनके पुत्र सुनील जायसवाल से फोर्टीफाइड चावल की गुणवत्ता को लेकर जानकारी हासिल की। जहां फरीदा परवीन ने बताया कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए बांग्लादेश में फोर्टिफाइड चावल कितना कारगर होगा उसका अध्ययन करने के लिए टीम अध्ययन कर रही है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में फिरदौस बेगम, मकसुदा बेगम, मुहम्मद अफीफ, महमुद भुईयान, मुहम्मद  रहमान, मुहम्मद आकीब अबरार सहित डब्लूईपी के प्रोग्रामिंग पालिसी आफिसर निरंजन बैरियार मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
65 %
1.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights