28.3 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 419

बांग्लादेशी प्रतिनिधि मंडल ने चन्दौली राइस मिल में देखा फोर्टिफाइड चावल बनाने की विधि


चकिया। नगर से सटे मोहम्मदाबाद गांव में स्थित एक राइस मिल का बांग्लादेशी प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार की दोपहर दौरा किया। टीम ने बनने वाले फोर्टीफाइड चावल की बारीकियों को समझने के साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। टीम का नेतृत्व कर रही बांग्लादेश महिला न्याय विभाग की महानिदेशक फरीदा परवीन ने बताया बांग्लादेश की सरकार फोर्टीफाइड चावल को पुष्टाहार में सम्मिलित करने की योजना पर काम कर रही है जिसके तहत फोर्टीफाइड चावल की जांच की जा रही है।


भारत सरकार कुपोषण को समाप्त करने के लिए आईसीडीएस के अंतर्गत अन्नपुरक पुष्टाहार में शत-प्रतिशत पोषण युक्त चावल (फोर्टिफाइड) चावल को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार की इस योजना से प्रभावित होकर बांग्लादेश की सरकार भी फोर्टिफाइड चावल को पुष्टाहार में सम्मिलित करने की योजना पर काम कर रही है। बुधवार को वाराणसी के राइस मिलर्स से मुलाकात करने के उपरांत बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने मोहम्मदाबाद में स्थित राइस मिल का दौरा कर राइस मिल मालिक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल और उनके पुत्र सुनील जायसवाल से फोर्टीफाइड चावल की गुणवत्ता को लेकर जानकारी हासिल की। जहां फरीदा परवीन ने बताया कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए बांग्लादेश में फोर्टिफाइड चावल कितना कारगर होगा उसका अध्ययन करने के लिए टीम अध्ययन कर रही है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में फिरदौस बेगम, मकसुदा बेगम, मुहम्मद अफीफ, महमुद भुईयान, मुहम्मद  रहमान, मुहम्मद आकीब अबरार सहित डब्लूईपी के प्रोग्रामिंग पालिसी आफिसर निरंजन बैरियार मौजूद रहे।

हुदहुदीपुर में आग लगने से तीन बीघा धान जलकर राख

हुदहुदीपुर में फसल को देखते लेखपाल व प्रधान।
हुदहुदीपुर में फसल को देखते लेखपाल व प्रधान।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर गांव में बुधवार की शाम को बिजली की शार्ट सर्किट से तीन बीघा धान की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। आसपास के लोगो ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। अन्यथा कई बीघा फसल जल जाती।
हुदहुदीपुर गांव के रहने वाले कलमा सिंह, चन्द्रभूषण सिंह व कैलाश सिंह की फसल सीवान के खेत मे धान की फसल पककर तैयार थी। बुधवार की शाम को खड़ी फसल में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे तीन बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। किसी प्रकार से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया अन्यथा खेत मे पड़े 50 बीघा धान जलकर राख हो जाता। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह की सूचना पर लेखपाल अखिलेश सैनिक ने मौका मुआयना किया।

10 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को पूरा करने पर करें विशेष फोकस

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।

चंदौली डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजना की देखी प्रगति

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 10 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में विशेष फोकस करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कर्मनाशा-सैयदराजा रेल ऊपरगामी सेतु निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम वाराणसी को दिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवन का अवशेष निर्माण कार्य को तेजी से गुणवत्ता पूर्वक शीघ्र पूर्ण कराएं जाने हेतु तथा परियोजना को हस्तगत कराने हेतु उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी (भदोही इकाई) को निर्देश दिए।
बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास एवं मल्टीपरपस हॉल, पार्किंग, पानी टंकी व सांस्कृतिक पंडाल के कार्य की परियोजना की समीक्षा में उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी (भदोही ईकाई) की प्रगति असंतोषजनक प्राप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताते हुए अवशेष समस्त कार्यों को अधिक मजदूर लगाकर परियोजना को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यदि अग्रिम बैठक में प्रगति मे सुधार नहीं आएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। कार्यशैली सुधारने और गंभीरता लाने के निर्देश दिए गए। शहाबगंज, लेवा, इलिया मार्ग पर कर्मनाशा नदी सेतु निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए माह के अंत तक पूर्ण किया जाय। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्किल डेवलपमेंट सेंटर कम निर्माण कार्य की गुणवत्ता हेतु उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी (वाराणसी ईकाई) को निर्देश दिए। मुजफ्फरपुर बिहार के पुनरुद्धार की परियोजना में यथाशीघ्र अधूरे कार्यों को पूर्ण कर अवगत कराने हेतु अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा को निर्देश दिए। नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय आवासीय के निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सीएण्डडीएस वाराणसी को दिया। कहा कि बैठक में संबंधित अधिकारीगण सभी परियोजनाओं का स्वयं निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका पूरी निष्पक्षता एवं वास्तविकता के अनुसार महीने में दो बार बनाई गई टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जांच सुनिश्चित करते हुए अवगत कराया जाय। थाना शहाबगंज में 32 क्षमता के हॉस्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए माह के अंत तक पूर्ण कर हैंडोवर किया जाना सुनिश्चित हेतु निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य बारिश के पानी या फसल लगने से अवरुद्ध हो रहे थे उन कार्यों को अधिक मजदूर लगाकर समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करे।कहा की को ठेकेदार ठीक से काम नहीं करा रहे है तो उनको ब्लैकलिस्टेड करते हुवे अन्य  ठेकेदार से कार्य कराए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद के सपाइयों ने की मंत्रणा

सपा कार्यालय पर आपस में संवाद स्थापित करते सपा के दिग्गज नेता।
सपा कार्यालय पर आपस में संवाद स्थापित करते सपा के दिग्गज नेता।

सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के चयन पर हुई चर्चा

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर लोगों ने मंत्रणा की। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी निकायों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चेयरमैन और सभासद के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में पूरी दमदारी के साथ मैदान में उतरेगी। जिले के चारों निकाय में चेयरमैन और वार्ड में सभासद के प्रत्याशियों को सपा के सिंबल पर लड़ाया जाएगा। इसके लिए सभावित उम्मीदवारों का चयन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि यूपी में हुए उपचुनाव से साबित हो गया है कि जनता भाजपा के झूठ राजनीति को समझ चुकी है। ऐसे में निकाय चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए जनता ने मन बना लिया है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि निकाय चुनाव सपा के लिए काफी अहम है। पार्टी के कार्यकर्ता भी बूथों पर डटे हुए है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होगी। खुली बैठक के माध्यम से उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद आम सहमति बनने के बाद ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सभी निकायों में बैठक के लिए जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद खुली बैठक में प्रत्याशियों के नामों की चर्चा होगी। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, नफीस अहमद, चंद्रशेखर यादव रामजनम यादव, सुभाष यादव, श्यामनारायण यादव, मो. अजहर आदि मौजूद रहे।

आईजी का निर्देशः मादक पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर लगाए प्रतिबंध

पुलिस लाइन चंदौली का जायजा लेते आईजी के. सत्यनारायण।
पुलिस लाइन चंदौली का जायजा लेते आईजी के. सत्यनारायण।

Young Writer, चंदौली। आईजी परिक्षेत्र वाराणसी के. सत्यनारायण द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था एवं नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय में समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान समस्त तैयारियों को तय समय में पूर्ण करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं गम्भीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्यवाहियां पूर्ण करते हुए विवेचना निस्तारण किये जाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने थाना क्षेत्र में आने वाले शस्त्रधारकों से असलहों को जमा कराने और अवैध मादक पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने व संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि जनपदीय व प्रांतीय सीमा पर लगातार चेकिंग की जाए। विवेचना की समीक्षा एवं उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण के बाबत प्रभावी फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, बैंक चेकिंग, रात्रि गश्त किया जाए। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने, शौम्य व्यवहार करने व शिकायत, समस्या का समाधान अविलम्ब कराने का निर्देश दिया। कहा कि थानों पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे महिला आरक्षी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। थाने पर आने वाली प्रत्येक महिलाओं के समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराने, शासन व मुख्यालय स्तर पर परिपत्रों के माध्यम से निर्गत निर्देशों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली चंदौली परिसर एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर त्रुटियों व कमियों को अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एएसपी विनय कुमार सिंह, एएसपी आपरेशन सुखराम भारती, सीओ अनिरूद्ध सिंह, रामवीर सिंह, सहित अन्य अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

तथागत विहार ट्रस्ट का अधिग्रहण के खिलाफ जनता मुखर‚ पूंजीपतियों के लिए जमीन हड़पने का आरोप

Young Writer, चंदौली। तथागत विहार चेरिटेबुल ट्रस्ट के साथ मिल्कीपुर व ताहिरपुर के किसानों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिला प्रशासन व सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आरोप लगाया कि फ्रेट विलेज निर्माण के नाम पर प्रशासन अवैध तरीके से भूमि अधिग्रहण करने की फिराक में है। पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे बंदरगाह व उसके स्टोर के किसानों व तथागत विहार की जमीन को जबरन जमीन लेने का प्रयास सामाजिक समाघात प्रभाव की धारा-4 का पूर्णतया उल्लंघन है।


इस बाबत किसान न्याय मोर्चा के संयोजक व लीगल एडवाइजर महेंद्र यादव ने कहा कि 2019 में अधिग्रहण को लेकर हुई बैठक में 70 से 80 प्रतिशत किसानों ने अपनी सहमति नहीं दी। बीते 29 अक्टूबर 2022 को अधिग्रहण को लेकर आपत्ति मांगी गयी। इस पर तथागत विहार व किसानों की ओर से 60 दिन के अंदर आपत्ति दी गई। बावजूद इसके अधिग्रहण कार्यवाही को स्थगित नहीं किया गया। जबकि अधिग्रहण के लिए 70 से 80 प्रतिशत किसानों की सहमति होना अनिवार्य है। मांग किया कि जिला प्रशासन शासन को अवगत कराए, ताकि इस योजना को सरकार वापस ले सके। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्या ने कहा कि तथागत बिहार चैरिटेबुल ट्रस्ट मिल्कीपुर चंदौली में गंगा के तट पर 5 एकड़ में फैला है। इसे अंदर गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ ही अशोक स्तम्भ, ध्यान केंद्र व कार्यालय स्थित है। वहीं एक हजार शीशम, सागौन, कदम आदि के वृक्ष मौजूद हैं, जो पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ट्रस्ट से 250 आजीवन सदस्य जुड़े हैं, वहीं प्रतिदिन पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां प्रतिदिनि धम्म देशना व विपश्ना होता है। ऐसे में फ्रेट विलेज योजना अंतर्गत जल प्राधिकरण बंदरगाह के लिए अधिग्रहा की कार्यवाही मिल्कीपुर व ताहिरपुर के किसान व परिवारों को प्रभावित करना अनुचित है। कहा कि सामाजिक समाघात प्रभाव की कानून की धारा-2 की उपधारा-2 के मुताबिक 70 से 80 प्रतिशत लोगों की सहमति की आवश्यकता है, जिसका उल्लंघन हो रहा है। कहा कि प्रस्तुत आपत्ति को स्वीकार करते हुए योजना के निरस्तीकरण हेतु शासन को अवगत कराया जाए। इस अवसर पर अमरेश कुशवाहा, गोपाल मौर्या, मोतीलाल शास्त्री, सुधाकर कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, विनय मौर्य, विरेन्द्र मौर्य, चन्द्र प्रकाश मौर्य, पवन मौर्य, हीरामन, रामललित सिंह, बनारसी प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अजय मौर्या, देवीचरण कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

नगर निकायः जनहित याचिका पर स्थगन के बाद भी चल रहा चुनाव प्रचार

Young Writer: चंदौली पुरानी बाजार में मतदाताओं से संवाद स्थापित करते भावी उम्मीदवार।
Young Writer: चंदौली पुरानी बाजार में मतदाताओं से संवाद स्थापित करते भावी उम्मीदवार।

हाईकोर्ट के स्टे आर्डर को लेकर चंदौली नगर में रही चुनावी चर्चाएं

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर हाईकोर्ट की रोक से चर्चाओं का बाजार मंगलवार को गर्म नजर आया। स्थिति यह रही कि हाईकोर्ट के स्थगत आदेश को लेकर भावी प्रत्याशियों को असमंजस की स्थिति नजर आई। बावजूद इसके चुनाव प्रचार-प्रसार जोरों पर रहा। वहीं आरक्षण चक्र के बदलाव के इंतजार कर रहे लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। फिलहाल कोर्ट का बुधवार तक स्थगत प्रभावी रहेगा। इसके बाद कोर्ट इस मसले पर अपना निर्णय देगा। फिलहाल कोर्ट की अगली कार्यवाही में क्या होगी, इसको लेकर लोगों में उत्सुकता अपने चरम पर है।
विदित हो कि नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम घोषणा पर हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को रोक लगा दिया। इस मसले पर कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की और स्थगन आदेश को 14 दिसंबर तक प्रभावी रखा है। फिलहाल आचरण को लेकर दावा-आपत्ति करने वाले लोग वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव का दावा कर रहे हैं वहीं अपने चुनाव प्रचार को गति दे चुके लोग असमंजस की स्थिति में है। फिलहाल चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा पर रोक के आदेश से चुनावी सरगर्मी अचानक और बढ़ गयी और लोग तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग जहां चुनावी चर्चा में वर्तमान आरक्षण चक्र पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते नजर आ रहे हैं। वहीं चुनावी रण में कूद चुके लोग आचरण चक्र को सही बताने में पीछे नहीं है। वहीं मतदाताओं में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरक्षण चक्र को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका और उसे संज्ञान में लेकर हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए स्थगन आदेश के बावजूद चुनावी प्रचार-प्रसार का दौर मंगलवार को पूरे दिन और देर शाम तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान कई भावी उम्मीदवार अपने वार्ड व नगर में मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आए। दूसरी ओर चार-पान की दुकानों व गली-मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं सुनने को मिली।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द गांव के नेशनल हाइवे पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो। घायलवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि सदर कोतवाली के सुल्तानपुर गांव निवासी जितेंद्र चौबे 37 वर्ष अपने मित्र पड़या गांव निवासी अमित कुमार 28 वर्ष के साथ बाइक सवार होकर नई बाजार जा रहा था। जैसे ही दोनों नरसिंहपुर खुर्द गांव के समीप नेशनल हाइवे पहुंचेगी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और जब तक लोग युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते, लेकिन जितेंद्र चौबे नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। जैसे इसकी जानकारी परिजनों को भी में कोहराम मच गया और रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं घायल पड़े हैं गांव निवासी अमित कुमार को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

बिग ब्रेकिंग: नगर निकाय चुनाव पर लगी अनिश्चित काल तक रोक…

Young Writer: नगर निकाय

Young Writer, Chandauli, उ०प्र० सरकार द्वारा नगरनिकाय हेतु प्रस्तावित आरक्षण प्रक्रिया पर हाईकोर्ट द्वारा स्टे कर दिया गया है।

इस खबर की यंग राइटर पुष्टि नहीं करता है। जल्द ही विस्तृत खबर आपतक पहुंचाई जाएगी।

घर लौटते समय कूरियर ब्याय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क हादसे में मनीष आनंद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
सड़क हादसे में मनीष आनंद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

Young Writer, सकलडीहा। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर खुर्द गांव निवासी 34 वर्षीय मनीष की रविवार की देर रात भोजापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने सकलडीहा कस्बा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आनंद चंदौली में एक कोरियर कंपनी में काम करता था।
सेवखर गांव के देवेंद्र उर्फ राजेंद्र राम क पुत्र मनीष आनंद चंदौली में एक कोरियर कंपनी में काम करता था। रात को 8 बजे अपने बाइक से घर जा रहा था। भोजापुर गांव के समीप बगीचा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में सकलडीहा कस्बा की एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मालूम होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक मनीष को एक साढ़े 4 साल का पुत्र रवि आनंद और एक 5 महीने की पुत्री उर्वसी आनंद है। 2017 में चकिया के मूसाखंड गांव के समीप मुबारकपुर मल्हार गांव में दूधनाथ की पुत्री प्रिंयका से मनीष आनंद की शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया।
इनसेट में………
सड़क के किनारे खड़ी वाहन दुर्घटना को दे रहा दावत
सकलडीहा।
चंदौली से सकलडीहा-चहनियां मारूफपुर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। ईपको कंपनी के माध्यम से सड़क चौड़ीकरण के लिये सड़क किनारे जेसीबी से खोदाई भी किया गया है। रात्रि में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। दूसरी ओर सड़क के किनारे खड़े टैªक्टर सहित अन्य वाहन दुर्घटना को दावत दे रहा है। जिसपर लगाम लगाने की मांग उठाया है।

Chandauli
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
55 %
1.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights