28.3 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 420

बैंकों ने ऋण मेला लगाकर लाभार्थियों में बांटा 113 करोड़ लोन

Young Writer: ऋण मेले का शुभारंभ अधिकारी।
Young Writer: ऋण मेले का शुभारंभ अधिकारी।

कृषि विज्ञान केंद्र परिसर चंदौली में ऋण मेले का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को ऋण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उद्योग, खादी बोर्ड की योजना, पीएमस्वनिधि, पशुपालन केसीसी,मत्स्य केसीसी, पीएमएफएमई, खादी आयोग, हथकरघा आदि योजनाओं में 2971 आवेदकों को 113 करोड़ का ऋण वितरण हुआ। इस आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे ऋण मेलों से जनपद में प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से सीधा लाभ मिलेगा, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यूबीआई के महाप्रबंधक गिरीश जोशी ने प्रत्येक शाखाओं को मेले में प्राप्त सभी आवेदन का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिये। यूबीआई के क्षेत्र प्रमुख बिरजा प्रसाद दास ने लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाये जैसे कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज बर्नवाल ने लाभार्थियों को समस्त सरकारी योजनाये जैसे कि पीएम स्वरोजगार योजना, माटीकला योजना, मत्स्य केसीसी, पशुपालन केसीसी, कृषि केसीसी, हथकरघा आदि की जानकारी दी। ऋण मेले में जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, जिला उद्योग से कौशल, डीडीएम नाबार्ड तनुज सेन, ग्रामीण आजीविका मिशन से अभिषेक, कृषि विभाग से बसन्त, डूडा विभाग से दीप नारायण, मत्स्य, पशुपालन, खादी बोर्ड आदि विभाग के प्रमुख के साथ ही यूबीआई, एसबीआई, बड़ौदा यूपी बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाषण व निबंध के जरिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्‍यालय की बालिकाओं को किया जागरूक

Young Writer: निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाएं।
Young Writer: निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाएं।

Young Writer, कंदवा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को भारतीय भाषा दिवस पर अध्ययनरत बालिकाओं के माध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण, निबंध, काव्य, शिक्षा, नारी हिंसा, बाल विवाह, विधवा विवाह, भ्रूण हत्या पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही उसपर अंकुश लगाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की अपील की गयी। बालिकाओं को आत्मनिर्भर, स्वाद लंबी बन विषम परिस्थितियों में सलाह दी गयी।
वार्डेन इन्दु कुमारी ने कहा कि हर नारी को समाज में उचित स्थान मिलना चाहिए। और उसके साथ उनका समान भी जरूरी है। तभी ये समाज का उत्थान होगा। कहा बालिकाओं को उच्च शिक्षा, भाषण, निबंध, काव्य पाठ आदि सुविधाओं पर ध्यान होना चाहिए। सरकार द्वारा बनाए गये उम्र की मानक के अनुसार ही शादी करना चाहिए। तभी इनका शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है। समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।नारियों का समाज में तिरस्कार, उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इससे समाज की प्रगति बाधित होती है। जहां नारी खुश है वहां देश समाज खुशहाली की ओर है। निबंध के जरिए दी जाने वाली विषय वार शिक्षा दूर नहीं है। साथ उन्हें समाज में कोढ बनी कुरीतियों दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या आदि का विरोध करना होगा जो समाज में अविशाप बना है। शिक्षा एवं जागरूकता से ही इसका उत्थान होगा। इस मौके पर वार्डेन इन्दु कुमारी, रीता पाल, सुलमान, संजना कुमारी, बबली, नेहा आदि उपस्थित रहीं।

हरिओम अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के चिकित्सा कैम्प में लाभान्वित हुए 196 मरीज

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।

Young Writer, चंदौली। हरिओम हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में रविवार को एमडी वैभव सिंह की देख रेख में कठौरी गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने 196 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही मरीजों को मुफ्त दवा एवं परामर्श देने का भी कार्य किया। वहीं आयुष्मान कार्ड धारक जिनका सूची में नाम था उनका गोल्डन कार्ड बनाया गया।
इस बाबत हॉस्पिटल के संचालक डा. विवेक कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर में आए हुए कुल 196 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उचित चिकित्सकीय परामर्श व जरूरी दवाएं दी गई। कहा कि सभी को अपने सेहत के प्रति सतर्क व सजग रहना चाहिए। खानपान व दिनचर्या को नियमित रखें‚ जिससे कई बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। महिला मरीजों को डा.ममता राय द्वारा परामर्श दिया गया। बताया कि खान-पान, रहन-सहन और साफ़-सफ़ाई के बारे में सावधानी बरतें। ठंड में गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें। वहीं नवजात को ठंड से बचाने की भी सलाह दी। इसके बाद उन्होंने महिलाओं में सेनेटरी पैड बांटा। इस दौरान राजेश तिवारी, करन यादव, विकास चौहान, अमरेन्द्र, संदीप शर्मा रितेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, शालिनी कुमारी ,सपना बानो ,दयानंद राजभर ,छाया कुमारी, सरिता कुमारी, राजेश तथा राम अजोर चौहान सम्मिलित रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

चंदौली निकाय चुनावः सभासद पद के उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार में झोंकी ताकत

चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 गौतम नगर वार्ड में चुनाव प्रचार करते उम्मीदवार।
चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 गौतम नगर वार्ड में चुनाव प्रचार करते उम्मीदवार।

चंदौली नगर के मतदाताओं ने उम्मीदवारों के सुने वादे, सुनाई अपनी समस्याएं

Young Writer, चंदौली। निकाय चुनाव की सरगर्मी अब लोग के सिर चढ़कर बोल रही है। चुनावी चर्चाओं से ठंड के मौसम में जहां माहौम गर्म हो गया है। वहीं प्रत्याशियों का चुनावी दौरा पर गति पकड़ने लगा है। चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की सक्रियता के सापेक्ष वार्ड सभासद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अबकी बार कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। रविवार को चंदौली नगर के अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों व भावी उम्मीदवारों ने लोगों से सम्पर्क किया। संवाद स्थापित वोटरों का कुशल-क्षेम जाना। साथ ही चुनाव में उनके साथ व सहयोग की अपेक्षाओं को भी सादगी व संजीदगी के साथ व्यक्त किया और उनका आशीष लेकर अपनी चुनावी जमीन को मजबूत करते नजर आए।

गौतम नगर वार्ड में चुनाव प्रसार करती प्रियंका व उनके समर्थक।

विदित हो कि इन दिनों चंदौली नगर क्षेत्र के 15 वार्डों में मतदाताओं से मिलने-जुलने और अपने चुनावी प्रचार को गति देने एक-एक उम्मीदवार जुटा हुआ है। सभी अपनी छवि को बेहतर दिखाने व बताने की जुगत में है। इसी कड़ी में नगर के वार्ड नंबर-12 गौतम नगर महिला उम्मीदवार प्रियंका अपने पति अजीत सोनी व समर्थकों के साथ, वार्ड नंबर-13 राजीव नगर, वार्ड नंबर-14 गांधी नगर के साथ ही वार्ड नंबर-4 नेहरू नगर, वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर समेत अन्य वार्डों में रविवार को चुनावी हलचल व्यापक पैमाने पर दिखी। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार उस वक्त असहज महसूस करते दिखे। जब मतदाताओं ने अपने आसपास की समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया और यह जताया कि चुनाव में आज उम्मीदवार उनके दर पर है, लेकिन पिछले पांच सालों से वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर भटके हैं। ऐसी स्थिति में खासकर वर्तमान से निवर्तमान हो रहे वार्ड सभासद मतदाताओं के समक्ष निरुत्तर नजर आए। वहीं नए उम्मीदवारों ने नए भरोसे के साथ खुद पर भरोसा जताने की बात कही। नगर के माहौल को देख अब यह प्रतीत होने लगा है कि धीरे-धीरे चंदौली नगर के निकाय चुनाव का माहौल गर्म होने लगा है। पुरुष उम्मीदवारों के साथ ही अबकी बार महिला उम्मीदवारों ने खुद अपने चुनावी प्रचार-प्रसार की कमान संभाल रखी हैं और वे खुद वोटरों से मिलकर अपनी प्राथमिकता व अपने वादों को मजबूती से रखती नजर आ रही है, जो महिलाओं के स्थानीय राजनीति में सक्रियता को दर्शाता है।

उदासीनताः जल निकासी की समस्या दूर करने में विफल रही चार ईंजन वाली सरकार

वार्ड नं0 12 में जलजमाव के बीच से होकर गुजरते लोग।
वार्ड नं0 12 में जलजमाव के बीच से होकर गुजरते लोग।

वार्ड नंबर-12 गौतम पांच सालों से कायम है जलजमाव की समस्या

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है और जनहित से जुड़े मुद्दों की बड़ी-बड़ी बातें और बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच रविवार को वार्ड नंबर-12, गौतम नगर अंतर्गत फुटिया छौरा स्थित मोती यादव के घर के पास गली की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पांच साल पहले स्थानीय जनता से किए गए वादे को दरकिनार करने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। फिलहाल पिछले पांच वर्षों से स्थानीय इलाके के लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चार इंजन वाली सरकार जनता के इस छोटे से मसले का समाधान ढूंढ नहीं पायी। अब नए निकाय के गठन के बाद समस्या के समाधान की उम्मीदें स्थानीय लोगों में जगी है।

अमूमन राजनीतिक परिदृश्य में मंच व माइक के जरिए डबन इंजन की सरकार का जिक्र आए दिन होता है। लेकिन वार्ड नंबर-12 गौतम नगर के लोगों के लिए यह सरकार डबल, त्रिपल नहीं बल्कि चार इंजन की रही। मसलन पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा नगर के मुखिया चेयरमैन रवींद्रनाथ के साथ वार्ड सभासद महेश गुप्ता सभी भाजपा से जुड़े हैं। ऐसे में वार्ड के विकास में किसी तरह के बाधा व अवरोध नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही। स्थिति यह है कि मोती यादव के घर के पास निकासी के अभाव में पिछले पांच वर्षों से सड़क पर पानी जमा हुआ है। जिससे उठते दुर्गंध व मच्छरों के आतंक से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। कई बार फरियाद व शिकायत के बाद भी समस्या नहीं हुआ। सबसे अधिक दिक्कत वार्डवासी बारिश के मौसम में झेलते हैं जिससे उनके अंदर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। अब उन्होंने शिकायत करना भी छोड़ दिया है। उनका आरोप है कि उदासीन नेता, जनता के हितों का ध्यान नहीं रख सकती। इसी बीच रविवार को वार्ड में चल रहे चुनाव प्रचार में जब कुछ लोग उस इलाके में पहुंचे तो उन्होंने जलजमाव के बीच रखी गई ईंटों पर पूरी सावधानी के साथ गुजरना पड़ा। जिससे उन्हें स्थानीय लोगों की दिक्कतों का ऐहसास हुआ।

चंदौली-नेशनल हाइवे पर तेज़ आवाज के साथ अनियंत्रित हो कर पलटी पिकअप,आधा दर्जन दूध के व्यापारी घायल


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख़्याजा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को पिकअप का टायर फटने से पीछे बैठे आधा दर्जन दूध के व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। दूध के व्यापारी पिअकप से बाल्टे में दूध लेकर वाराणसी बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो गंजख्वाजा नेशनल हाइवे के समीप पहुचे की अचानक पिकअप का टायर फट गया। जिससे पिअकप नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में परासी खुर्द गांव निवासी धर्मराज 60 वर्ष, परासी खुर्द निवासी रमेश कुमार 40 वर्ष मझवार निवासी बलवंत 36 वर्ष मसौनी गांव निवासी अनिल यादव 35 वर्ष जमोखर गांव निवासी बासुदेव 56 वर्ष परासी खुर्द जयप्रकाश 50 वर्ष को गंभीर चोट आई है। वहीं अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।

निकाय चुनावः जीत की लालसा में सत्ता पक्ष की शरण में जनाधार विहीन उम्मीदवार

Young Writer: राजनीतिक दल।

टिकट के लिए पार्टी कार्यालय की गणेश परिक्रमा कर रहे सभासद व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी

Young Writer, चंदौली। नेता अब छुट भइया भी नहीं रहे। निकाय चुनाव के वर्तमान परिदृश्य को देखकर आज इस जुमले को लिखना, पढ़ना व कहना पड़ रहा है। जी हां! स्थानीय राजनीति में छोटे राजनेताओं की प्रतिष्ठा व पहचान इस कदर धूमिल हो गयी है कि उन्हें वार्ड सभासद तक के चुनाव को लड़ने और जीतने के लिए दलों के जनाधार का सहारा है। चेयरमैन पद के लिए तो अलग ही मारामारी है। जबकि कुछ वर्षों पहले चेयरमैन व सभासदी के चुनाव को एकल व्यक्तित्व, प्रतिष्ठा व पहचान का चुनाव माना जाता था, लेकिन वर्तमान में लोकल राजनीति में नेताओं की पहचान इस कर खो गई है कि वे अब बिना दल के चुनाव लड़ने तक की सोच अपने अंदर विकसित नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान निकाय चुनाव-2022 इसका जीता जागता उदाहरण है।
चंदौली नगर पंचायत 15 वार्डों वाला निकाय है। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ी जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। वहीं वार्डों का अपना आरक्षण है। आरक्षण चक्र स्पष्ट होते ही भावी उम्मीदवारों के नाम व चेहरे भी धीरे-धीरे स्पष्ट हुए। इसके साथ ही चुनावी मैदान में अपनी धाक जमाने की बजाय अधिकांशतः भावी उम्मीदवार सत्ता पक्ष का उम्मीदवार बनने की दौड़ में अंधाधुंध भागे जा रहे हैं। हर कोई सत्ता पक्ष के चुनाव चिह्न पर अपनी जीत को सुनिश्चित देख उसे हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। पार्टी कार्यालय की गणेश परिक्रमा से लगायत वार्ड प्रभारियों तक की ख़ुशामद की जा रही है। यहां तक की लोग वार्ड सभासदी के टिकट के लिए भी पूरी ताकत लगाने की बात करते व कहते हुए सुने जा रहे हैं।

चंदौली नगर निकाय चुनाव के इतिहास में शायद यह पहला अवसर होगा जब चेयरमैन व वार्ड सभासद का चुनाव लड़ रहे दिग्गजों का खुद पर इतना अविश्वास है। स्थिति यह है कि ये अब अपने व्यक्तित्व के बूते चुनाव लड़ने और उसे जीतने की बात तक नहीं सोच पा रहे हैं। ऐसे में यह आमजन को अपनी जीत का भरोसा कैसे दिला पाएंगे? यह बड़ा प्रश्न है। राजनीतिक परिदृश्य में इसे पहचान व व्यक्तित्व का पतन कहा जाता कहीं से भी गलत नहीं होगा। स्थानीय जानकार व पुरनियों की माने तो वर्तमान में चुनाव लड़ने वाले अधिकांश उम्मीदवार अपरिपक्व व गैरराजनीतिक छवि वाले लोग हैं जो राजनीतिक व सत्ता की चमक-दमक देखकर इसमें अपना भविष्य बनाने व अपनी तकदीर को चमकाने आए हैं जिनका न तो खुद का कोई सामाजिक ताना-बाना है और ना ही इनका कोई राजनीतिक सक्रियता और इतिहास रहा है जो इनके अविश्वास का सबसे बड़ा कारण है। अपनी जीत-हार के प्रति इसी अविश्वास व संशय को दूर करने के लिए इन्हें सत्ता के साथ व ताकत की जरूरत है ताकि उनके जनाधार की पतवार से ये अपनी राजनीतिक नाव को पार लगा सके।

सूत्रों से मिले आंकड़े बताते हैं कि सत्तारूढ़ दल भाजपा से चंदौली के चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनने के लिए करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी 15 वार्ड वाले चंदौली नगर के प्रत्येक वार्ड के सापेक्ष एक उम्मीदवार ने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की है। इसी तरह वार्ड सभासद का टिकट पाने वालों का भी रेला भाजपा कार्यालय लगा हुआ, जहां एक-एक वार्ड से तीन से चार की संख्या में उम्मीदवार टिकट की डिमांड पार्टी से करते हुए नजर आ रहे हैं। अन्य दलों से उम्मीदवार दूरी बनाए हुवे है। अब देखना यह है कि किन्हें सत्तारूढ़ दल का साथ और सहयोग मिल पाता है और कौन इसके सहारे अपने चुनावी संघर्ष को जीत में तब्दील कर पाता है।

चंदौली-तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र विशुनपुरा गांव के समीप शनिवार की देर रात बबुरी मार्ग पर तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो कर।सड़क पर गिर गयी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर 108 की सहायता जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बबुरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव निवासी कन्हैया दुबे 21 वर्ष विशुनपुरा गांव की तरफ से अपने घर केवटी जा रहे था। जैसे ही वो विशुनपुरा चौराहे पर प्राइमरी स्कूल के पास पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। इससे वो सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे से उसके सर व हाथ पैर में गंभीर चोट होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में पर 108 की सहायता से पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से युवक सड़क पर गिर गया था गंभीर चोट होने से उसकी मौत हो गई शव के कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

प्रमसपा ने अतिपिछड़ी जातियों के हक की आवाज को किया बुलंद

Young Writer: डीडीयू नगर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते प्रमसपा कार्यकर्ता।
Young Writer: डीडीयू नगर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते प्रमसपा कार्यकर्ता।

प्रमसपा ने अतिपिछड़ी जातियों के हक की आवाज को किया बुलंद

Young Writer, डीडीयू नगर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 28वां स्थापना दिवस डीडीयू नगर स्थित लाट नंबर दो पर मनाया गया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के मंडल महामंत्री गणेश प्रसाद बिंद ने कहा कि पार्टी का गठन अतिपिछड़ी दलित अल्पसंख्यक और जो समाज के मुख्यधारा से बंटा हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए गठन किया गया था। पार्टी हमेशा 17 अतिपिछड़ी जातियों के हक के लिए आवाज उठाती रही है।
प्रदेश अध्यक्ष भोला बिंद ने कहा कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम का ध्रूवीकरण करके अराजकता कायम किया जा रहा है हमें मुद्दों से भटकाया जा रहा है महंगाई की मार से आम जनमानस परेशान है वही युवा रोजगार न मिलने से व्यथित हैं प्रदेश सरकार गरीबों को गरीब और अमीरों को अमीर कर रही है उसकी कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अंत में स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोतीलाल बिंद ने कहा कि सत्ता में भागीदारी हिस्सेदारी हम लेकर रहेंगे और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में सब सीटों पर प्रत्याशी उतार कर किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष तपस्या बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम पासवान, सद्दाम हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश पासवान, विधानसभा अध्यक्ष चकिया रमेश बिंद, शशि प्रभा बिंद, सैयद राजा विधानसभा अध्यक्ष निरहू बिंद, नीरज गोस्वामी, नगर अध्यक्ष बालकरण बिंद, भगवती बिंद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

आक्रोश: दाखिले में आई अड़चन तो धानापुर में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

धानापुर महाविद्‍यालय गेट पर धरनारत छात्रों को हटाते कालेज के लोग।
धानापुर महाविद्‍यालय गेट पर धरनारत छात्रों को हटाते कालेज के लोग।

मामला धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय

Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दाखिले सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शिक्षक नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं आते है। छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए विगत कई दिनों से दौड़ रहे है। मार्कशीट मांगने पर चाभी नहीं होने बहाना बनाया जाता है। शनिवार को विद्यार्थियों ने कलर्क से दाखिले के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि बिना शिक्षक के जांच किए बगैर फार्म लेने से इन्कार कर दिया। प्रवेश की अंतिम तिथि होने व शिक्षक के गैरहाजिर होने की दशा में प्राचार्य द्वारा की गई अनदेखी से विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
इस दौरान धरनारत छात्र-छात्राओं का कहना है कि पुस्तकालय तो है लेकिन वह कई वर्षाें से बंद पड़ा है। उसके दरवाजे पर लगे ताले पुस्तकालय की व्यथा को बताते है। आरोप लगाया कि महाविद्यालय अनुशासनविहीन हो चुका है। आए दिन महाविद्यालय में बाहरी लोग आकर खुराफात करते हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी नियुक्त करने का अपील की। वहीं शौचालय की साफ-सफाई और पानी को लेकर भी सवाल उठाए। इस बाबत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन शर्मा का कहना है कि दाखिले की अंतिम तिथि नौ दिसंबर और छात्रवृति की अंतिम तिथि दस तारीख निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके छात्रों का दाखिला नहीं हो सका, जिसको देखते हुए शनिवार को भी दाखिला का काम किया गया।

Chandauli
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
55 %
1.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights