29.7 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 421

आक्रोश: दाखिले में आई अड़चन तो धानापुर में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

धानापुर महाविद्‍यालय गेट पर धरनारत छात्रों को हटाते कालेज के लोग।
धानापुर महाविद्‍यालय गेट पर धरनारत छात्रों को हटाते कालेज के लोग।

मामला धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय

Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दाखिले सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शिक्षक नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं आते है। छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए विगत कई दिनों से दौड़ रहे है। मार्कशीट मांगने पर चाभी नहीं होने बहाना बनाया जाता है। शनिवार को विद्यार्थियों ने कलर्क से दाखिले के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि बिना शिक्षक के जांच किए बगैर फार्म लेने से इन्कार कर दिया। प्रवेश की अंतिम तिथि होने व शिक्षक के गैरहाजिर होने की दशा में प्राचार्य द्वारा की गई अनदेखी से विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
इस दौरान धरनारत छात्र-छात्राओं का कहना है कि पुस्तकालय तो है लेकिन वह कई वर्षाें से बंद पड़ा है। उसके दरवाजे पर लगे ताले पुस्तकालय की व्यथा को बताते है। आरोप लगाया कि महाविद्यालय अनुशासनविहीन हो चुका है। आए दिन महाविद्यालय में बाहरी लोग आकर खुराफात करते हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी नियुक्त करने का अपील की। वहीं शौचालय की साफ-सफाई और पानी को लेकर भी सवाल उठाए। इस बाबत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन शर्मा का कहना है कि दाखिले की अंतिम तिथि नौ दिसंबर और छात्रवृति की अंतिम तिथि दस तारीख निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके छात्रों का दाखिला नहीं हो सका, जिसको देखते हुए शनिवार को भी दाखिला का काम किया गया।

डीएम का फरमानः स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर करें सामुदायिक शौचालय

Young Writer: चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।
Young Writer: चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर सायं स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत एसबीएम फेज-2 के अंतर्गत स्वच्छ शौचालयों के साथ ही सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं हैंडओवर कराए जाने पर चर्चा हुई। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के अंतर्गत राज्य स्तर से प्राप्त कुल 13731 लक्ष्य के सापेक्ष 11407 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि शेष शौचालयों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करा लिया जाए। एसबीएम फेज-2 के अंतर्गत जनपद में पूर्ण हो चुके समस्त सामुदायिक शौचालयों को महिला स्वयं सहायता समूहों को अविलंब हैंडओवर करा दें। पूर्व में हस्तांतरित हो चुके सामुदायिक शौचालयों की देखरेख करने वाली महिला समहों को निर्धारित मानदेय की धनराशि का भुगतान फौरन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई का प्रबंध सुनिश्चित रहे। निर्मित हो चुके व्यक्तिगत शौचालयों का उपयोग करने हेतु लोगों को प्रेरित करने का लगातार प्रयास किया जाए। ग्राम स्तरीय स्वच्छता व निगरानी समितियां सक्रिय रहते हुए साप्ताहिक रूप से लोगों को शौचालयों के प्रयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, हैंड वॉश आदि के लिए लगातार जागरूक करते रहें। स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत निर्धारित ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढा एवं सोख्ता गड्ढा का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत शीघ्रता से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा किनारे अवस्थित समस्त 47 ग्राम पंचायतों के 65 राजस्व ग्रामों में सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की कार्ययोजना अविलंब तैयार करा लिया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के निर्धारित प्रक्रिया व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 अंतर्गत उदीयमान, उज्जवल एवं मॉडल ग्राम बनाए जाने पर चर्चा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई समयानतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए आदि उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों के लिए पढ़ने के साथ खेलकूद भी जरूरीः जितेंद्र पांडेय

भाजपा जिला महामंत्री ने ध्वज फहराकर गुरुकुल स्कूल के खेलकूद कार्यक्रम का किया आगाज

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा महामंत्री जितेंद्र पांडेय ने ध्वज फहराकर किया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने शुटिंग में हाथ आजमाया और स्कूल प्रबंधन की ओर से खेलकूद के बेहतर आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद संरक्षक इम्तियाज अहमद खां और प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

Young Writer: कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते गुरुकुल स्कूल के बच्चे।
Young Writer: कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते गुरुकुल स्कूल के बच्चे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चे खेलकूद गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास व्यापक पैमाने पर नहीं हो पाता। ऐसे में स्कूल की ओर से निरंतर खेल आयोजन किया जाना सराहनीय और बच्चों के सर्वांगीण विकास के हित में है। कहा कि आज ज्यादातर बच्चे मोबाइल व टीवी में ही अपना समय गुजार दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें इनडोर या आउटडोर गेम में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिल पाता और धीरे-धीरे आज ऐसे खेलों के प्रति बच्चों की रूचि तेजी से घट रही है। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया कि प्रतियोगिता में पूरे दमखम व सूझ-बूझ के साथ प्रतिभाग करें। कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। साथ ही टीम भावना हमें एकजुटता की ताकत का ऐहसास कराती है। यदि दोनों नियम आगे चलकर हमारे जीवन में काम आते हैं। खेलों से हमें आपसी प्रेम, सद्भावना के साथ ही एकजुट रहने का संदेश मिलता है। प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया कि बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा चुस्त-दुरूस्त रहें। इसे देखते हुए विद्यालय की ओर से निरंतर ऐसे आयोजन किए जाते हैं, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो और वे पढ़ाई में भी तेजी से आगे बढ़ें। इसके बाद बच्चों ने कबड्डी, शूटिंग आदि खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिद्वंदियों को शिकस्त दी। 

 

Young Writer: गुरुकुल स्कूल में सिक्का उझालकर कबड्डी मैच का आरंभ करते मुख्य अतिथि।
Young Writer: गुरुकुल स्कूल में सिक्का उझालकर कबड्डी मैच का आरंभ करते मुख्य अतिथि।

रामपुर उपचुनाव में धांधली के विरोध में मुखर हुए चंदौली के सपाई

Young Writer: सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।
Young Writer: सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।

सपाइयों ने चंदौली कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय से पार्टी कार्यालय पर हुई। जहां पर मैनपुरी और खतौली में हुए उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं रामपुर में प्रशासन की ओर से वोट न डालने देने और लोकतंत्र की हत्या किए जाने के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम उमेश मिश्रा को राज्यपाल और निर्वाचन आयोग के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का दमन किया जा रहा है जिसका उदाहरण रामपुर का उपचुनाव है। जहां पर जिला पुलिस-प्रशासन ने सत्ता पक्ष के इशारे पर मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी दमनकारी नीतियों के लिए कोई जगह नहीं है। सारे दस्तावेज होने के बावजूद भी वोट ना देने के लिए जिला प्रशासन ने जिस प्रकार से लाठी का इस्तेाल किया, उससे साफ जाहिर होता है कि शासन के इशारे पर लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। इसे समाजवादी पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में डिंपल यादव और खतौली विधानसभा के उपचुनाव में मदन भैया के जीत पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है। कार्यकर्ताओं को अब संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संगठित होकर अब संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान सत्य नारायण राजभर, जितेंद्र कुमार, संतोष यादव, राजकुमार जयसवाल, अशोक त्रिपाठी, शशिकांत भारती, प्रभु नारायण यादव, अजय गुप्ता, मुसाफिर चौहान, आरती यादव, चंद्रशेखर यादव, राजा, नफीस आदि उपस्थित रहे।

निकाय चुनावः चकिया में चेयरमैन पद पर तीसरी बार महिलाओं को मिला मौका

Young Writer: नगर निकाय

आरक्षण में महिलाओं को वरीयता के बाद चुनावी मैदान से बाहर हुए पुरुष प्रत्याशी

Young Writer, चकिया। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद और वार्ड सभासदों के जारी आरक्षण के बाद चुनावी गलियारे में गहमागहमी का माहौल व्याप्त हो गया है। नगर पंचायत के इतिहास में तीसरी बार महिलाओं को दावेदारी के लिए आरक्षण में मिली तरजीह के बाद जहां नगर की महिलाओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है, वहीं आरक्षण की टकटकी लगाए पुरुष प्रत्याशियों में मायूसी देखी जा सकती है। विभिन्न पार्टी कार्यालयों पर एक तरफ जहां नेताओं और समर्थकों की चहलकदमी बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ एक दर्जन से अधिक महिला प्रत्याशियों ने अपनी अपनी टोली के साथ वार्डों में युद्ध स्तर पर कैंपेनिंग शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व के वर्षाे में 2006 में राजद के टिकट पर दिवंगत चेयरमैन अशोक कुमार बागी की पत्नी मीरा जायसवाल और 2012 में सपा समर्थित होकर रवि प्रकाश चौबे की पत्नी रीता चौबे ने दावेदारी करते हुए जीत हासिल की थी। शासन ने एक बार फिर आरक्षण में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। वर्तमान में भाजपा के पैनल से पूर्व सभासद और पत्रकार गौरव श्रीवास्तव की पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, समाजसेवी व व्यापारी कैलाश जायसवाल की पत्नी आरती जायसवाल, राजकुमार जायसवाल की पत्नी चंदा जायसवाल, के अलावा शिवरतन गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता, प्रभात जायसवाल की पत्नी सुषमा जायसवाल, मनोज जायसवाल की पत्नी दिव्या जायसवाल के अलावा सपा के पैनल से रवि प्रकाश चौबे की पत्नी पूर्व चेयरमैन रीता चौबे, दिवंगत चेयरमैन अशोक कुमार बागी की पत्नी मीरा जायसवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता की पत्नी किरन गुप्ता मैदान में हैं। अब देखना है सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस किस चेहरे को अपने पार्टी का टिकट देती है। चट्टी चौराहे और चाय पान की दुकानों पर पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद मायूस प्रत्याशियों के निर्दल चुनाव लड़ने के भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल कुछ भी हो अध्यक्ष पद की कमान महिलाओं के हाथ में आ गई है। अब देखना है नगर की जनता विकास की राह प्रशस्त करने वाली किस महिला नेत्री को अपना नेता चुनेगी।

हिदायतः किसानों ने पराली जलाई तो देना होगा भारी भरकम अर्थदण्ड

Young Writer: पराली जलाता किसान

Young Writer, चंदौली। जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दुबे ने बताया कि पराली जलाने की समस्या से पर्यावरण प्रदूषण तथा मृदा स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान को गम्भीरता से लिया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने इसकी रोक-थाम के लिए लघु व सीमान्त किसान 02 एकड़ से कम भूमि धारकों को 2500 रुपये, लघु एवं सीमान्त किसानों को 02 से 05 एकड़ तक के भूमि धारकों को 5000 हजार रुपये एवं बड़े कृषक 05 एकड़ से अधिक भूमि धारकों को पराली जलाने पर 15000 रुपये अर्थदण्ड की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बतायाकि जनपद में धान की पराली जलाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुखबीर एग्रो लिमिटेड गाजीपुर द्वारा सार्थक पहल की गयी है इसके अन्तर्गत कम्पनी द्वारा 5 बेलर मशीने (गाठ बनाने वाली मशीने) लायी गयी है जो खेत में अवशेष धान के डंठलो को बटोरकर गांठ बनाकर उसको अन्यत्र उपयोग के लायक बनाया जायेगा। इससे किसानो का खेत अगली फसल की बुआई के लिए समय से खाली हो जायेगा। इसके लिए उनको कोई शुल्क भी नही देना होगा तथा पराली लाने के अपराध से बच सकेंगे। उन्होंने जनपद के कृषको से अनुरोध है कि यदि आपके खेत में धान की पराली अवशेष है एवं खेत को शीघ्र खाली करना है तो सुखबीर एग्रो लिमिटेड गाजीपुर के सुखपाल सिंह मोबाइल नंबर-9416411931, मनदीप सिंह मोबाइल नंबर-7015713953 तथा भलिन्दर सिंह मोबाइल नंबर-9466092161 से सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली के मोबाइल नंबर 7839882312 पर सूचित कर सकते है।

चंदौली-रेलवे क्रासिंग पर 18 वर्षीय किशोरी का मिला क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में फैली सनसनी ऐसे हुई शिनाख्त


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख़्याजा गांव के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय किशोरी का क्षत- विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बसनी जंसो की मड़ई गांव निवासी संजय गुप्ता की पुत्री चंदा गुप्ता 18 वर्ष सुबह अपने घर से दुकान जा रही थी। जैसे ही वो रेलवे फाटक पर क्रासिंग पार कर रही थी। कि अचानक तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गयी। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस बाबत जीआरपी प्रभारी चंदौली विद्यासागर ने बताया कि गंजख़्यावजा रेलवे फाटक क्रासिंग पर एक युवकी की क्षत विक्षत शव मिला है। परिजनों ने कपड़े के आधार पर शिनाख्त किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चंदौली-डीएम आवास के सामने आपस मे टकराए चार बाइक सवार,पांच घायल


चंदौली। मुख्यालय स्थित डीएम आवास के समीप गुरुवार की देर शाम चार बाइक सवार आपस मे टकरा गए। घटना में बाइक पर बैठे पांच लोग सडक पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। घायलों में बर्थरा गाँव निवासी सत्यम सिंह अंकित दुबे आदर्श दुबे अंकेश कुमार निरापुर संजय प्रजापति मनियारपुर के बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी अरबिंद यादव ने बताया कि मामला जानकारी में नही है घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है।

हिमांचल में जीत कांग्रेस के विकास की नीतियों का नतीजाः धर्मेन्द्र तिवारी

Young Writer: धर्मेन्द्र तिवारी।

Young Writer, चंदौली। हिमांचल में कांग्रेस की जीत से जनपद के कांग्रेसी गदगद नजर आए। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी इस जीत को कांग्रेस के विकास की नीतियों पर आमजन के भरोसे की जीत है। कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। कहा कि हिमांचल में सरकार बनाने के साथ ही राजस्थान व छत्तीसगढ़ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसका सीधा फायदा यूपी के नगर निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद चारों निकायों में कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारने के साथ ही पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। इसके लिए संगठनात्मक कार्यवाही मुकम्मल कर ली गयी है। बेहतर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। सभी निकाय प्रभारियों को नियुक्त करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दे दी गयी है। बताया कि कांग्रेस अपने ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कार्यों के बूते फिर से जनता का भरोसा जीत कर सत्ता में लौटने की राह पर है। कहा कि संगठन को एकजुट व सशक्त बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा इस मुहिम को और सशक्त बना रही है, जिससे देश व समाज को बांटकर राजनीति करने वाले दलों में बेचैनी है। कहा कि देश में समरसता, समानता व संप्रभुता को कायम रखने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। जनता की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाना हरएक कांग्रेसी का नैतिक दायित्व है।

उपचुनाव नतीजाः मैनपुरी व खतौली के जीत पर चंदौली के सपाइयों ने मनाया जश्न

Young Writer: डीडीयू नगर सपा कार्यालय एक-दूसरे को मिठाई खिलाते सपा कार्यकर्ता।
Young Writer: डीडीयू नगर सपा कार्यालय एक-दूसरे को मिठाई खिलाते सपा कार्यकर्ता।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव और खतौली से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के मदन भैया के चुनाव जीतने पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वहीं सपाइयों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और कहा कि यह जीत मुलायम सिंह यादव के प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान इस दौरान चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। मैनपुरी की जनता ने  नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अब समय आ गया है कि जो लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते हैं वे सब एक होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने में लग जाएं। कहा कि मैनपुरी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत हुई है इसे साफ जाहिर होता है कि आज भी लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपना नेता मानते हैं। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया। कहा कि मैनपुरी की जीत नेताजी के प्रति आमजन की सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, मुसाफिर चौहान, राजाराम सोनकर, मोनू जायसवाल, अनिल यादव, गंगा यादव, बैजनाथ मास्टर, रामउग्रह, प्रवेश रावत, रितेश भोले, अजय यादव मौजूद रहे।
दूसरी ओर बसरिकापुर गांव में सपा के पूर्व सयुज सचिव संजय सोनकर ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताया और कहा कि यह जीत नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। दिलीप पासवान ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा की जीत हम सभी सपा के लिए गौरव की बात है। मयंक सिंह यादव ने कहा कि मैनपुरी की ऐतिहासिक व स्मरणीय है।

मैनपुरी की जीत नेताजी के आदर्शों की जीतः डीएन यादव
डीडीयू नगर। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की जीत उत्तर प्रदेश की जनता व नेता जी के आदर्शों की जीत है। मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत की आगाज से देश और प्रदेश  की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय हो गई है। उक्त बातें सयुस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने बिलारीडीह स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा की मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा की जीत से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। साथ ही रामपुर विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार द्वारा सरेआम लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या से प्रदेश की जनता आहत भी है। रामपुर में गरीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों को भाजपा की गुंडागर्दी के द्वारा मतदान से रोककर लोकतंत्र का गला घोटा गया। यदि निष्पक्ष चुनाव होते तो मैनपुरी, खतौली, रामपुर में भाजपा  प्रत्याशियों की जमानत भी नही बचती।अब प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ गई है कि यदि बेरोजगारी, महंगाई, जुल्म, अत्याचार व भ्रष्टाचार से निजात पाना है तो देश और प्रदेश से भाजपा की सरकारों की विदाई करना ही होगा।तभी देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी हो सकेगी। तत्पश्चात डीएन यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ आस-पास के कई गांवो में डोल-नगाड़े के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान वीरेंद्र यादव बंटी, चंद्रशेखर बिंद, मोहम्मद साहेब प्रधान, चरणजीत प्रधान, संजय यादव प्रधान, जमुना भारती, कमला बियार, श्याम प्यारी देवी, रजिया बेगम, गजाला खान, मंजू तिवारी, प्रतिमा सिंह, शिवपूजन चौहान, राजू सोनकर, झगड़ों गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Chandauli
scattered clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
52 %
1kmh
32 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights