Young Writer, चंदौली। गुजरात विधान चुनाव परिणाम घोषित होते ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने उत्साहित आम आदमी पार्टी चंदौली के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान चंदौली कचहरी स्थित पंडित कमलापति पार्क से चंदौली भीतरी बाजार, शंकर मोड होते हुए जनता के बीच रहे और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 सालों में विभिन्न आयाम को छूते हुए आज नेशनल पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। गुजरात के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया और गुजरात में आम आदमी पार्टी को 5 विधानसभा सीटें भी दे दी, जिसके लिए गुजरात के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। संतोष कुमार पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है, गरीबों के मानवीय सुविधाओं को दिलाने की राजनीति करती है। सबके बच्चों को बढ़िया स्कूल बनवाने की राजनीति करती है, बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती है, महिलाओं को सुरक्षा देने की बात करती है। अगले विधानसभा में निश्चित रूप से गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कहा कि हम चंदौली में मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ेंगे। चंदौली में जो सड़कें टूटी हैं, नालियां खराब है, हर जगह गंदगी है। इस अवसर पर महासचिव प्रवीण चौबे, ओम प्रकाश भारती, प्रेम कुमार भारती, लक्ष्मण तिवारी, जमुना सिंह, ज्ञान पांडेय, संतोष तिवारी, सौरभ, अली जामिन अंसारी, हकीम अंसारी, भरत यादव, पवन चतुर्वेदी, संतोष कुमार गौतम, मंजूर अली, रमाशंकर आदि उपस्थित रहे।
एमसीडी में जीत और राष्ट्रीय पार्टी बनने का आप ने चंदौली में मनाया जश्न
चंदौली-अनियंत्रित पिकअप ने युवक को रौंदा मौत, परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़
चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गाँव के समीप गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।
बताते हैं कि कटेसर गांव निवासी बिनोद यादव 32 पल्लेदारी (मजदूरी)का काम करता था। सुबह उसी कार्य के लिए निकला था। कि अचानक पड़ाव की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसको पीछे से जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए घटनास्थल पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता बिनोद को निजी चिकित्सालय में भर्ती करने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। गांव के लोगो ने बताया कि मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है जिनका नाम सिद्धि और विनायक 6 वर्ष व एक पुत्री खुशी 4 वर्ष के साथ पत्नी सुशीला का रो रो कर बुरा हाल है। बिनोद की मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।
चंदौली जनपद के सहकारी समितियों पर पहुंची डीएपी की खेप
किसान सहकारी समितियों पर निर्धारित दर पर खरीदें खाद
Young Writer, चंदौली। जनपद में डीएपी की किल्लत झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में डीएपी की खेप पहुंच चुकी है। इसे सहकारी समितियों पर पहुंचा दिया गया है। किसान इन समितियों से निर्धारित दर पर खाद खरीद सकते हैं। किसी तरह की दिक्कत अथवा समिति सचिव के हीलाहवाली करने पर अधिकारियों से शिकायत करें। किसानों के खाद के वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताते हैं कि सहायक आयुक्त व सहायक निबन्धक सहकारिता अजय कुमार मौर्य ने बताया कि समितियों को जिलाधिकारी ईशा दुहन के अनुमोदन के उपरांत किसानों में वितरण के लिए 580 मिट्रिक टन डीएपी व 120 मिट्रिक टन एनपीके का आवंटन किया गया है। खाद की रैक आ चुकी है। इसे सहकारी समितियों को प्रेषण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के कठौरी, भरछा, पचोखर, बबुरी, चंदौली, बिसौरी, इलिया, शहाबगंज, रमौली, टाण्डाकला, बढ़वलडीह, अदसड़, असाना, छतेम सिकन्दरपुर, रामपुरकला, मारूफपुर, शिकारगंज, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, एवती, सलेमपुर, मैढ़ी, कांटा, कबीरपुर, छित्तमपुर, चकिया, मझगावां, बजहां, नादी, तोरवा शान्तीपुर, कैलावर, सिघरौल, घोसवा एवं व्यासपुर समितियों को खाद दी गई है। किसान इन समितियों से डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरी (50 किलोग्राम) व एनपीएस (20-20-00-13) का बिक्रय मूल्य 1350 रुपये प्रति बोरी (50 कि0ग्रा0), यूरिया 266.50 प्रति बोरी (45 किलोग्राम) के रेट पर किसान प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल इसकी शिकायत कार्यालय को कर सकते हैं। गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को दी 12 साल की सजा
चंदौली। विशेष न्यायाधीश पाक्सो की अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म के मामले की सुनवाई की। इस दौरान साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आरोपी चंदन पांडेय दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को 12 साल की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 15 हजार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह, अवधेश नारायण सिंह और रमाकांत उपाध्याय ने मुकदमें की पैरवी की। उन्होंने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय पीड़िता के मामा का आरोप था कि 25 अगस्त 2016 को गांव का ही चंदन पांडेय चहारदीवारी फांदकर घर में घुसकर भांजी के साथ दुष्कर्म करने लगा। इसपर भांजी ने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसने मुंह दबा दिया। इस बीच शोरगुल सुनकर दूसरी भांजी वहां पहुंच गई। उसने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। तभी मौका देखकर युवक छत के ऊपर से कूदकर फरार हो गया। लेकिन टार्च की रोशनी से उसकी पहचान चंदन के रूप में किया गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। पुलिस ने धारा-457, 376 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। गुरुवार को इस मामले की विशेष न्यायाधीश पाक्सो की अदालत में सुनवाई हुई। दोष सिद्ध होने पर आरोपी चंदन पांडेय को 12 साल की कठोर कारावास की सजा और 15 हजार रुपया जुर्माना से दंडित किया गया।
दून एक्सप्रेस में तीस लाख नकदी संग दो युवक गिरफ्तार
डीडीयू नगर। योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में मंगवार की रात चेकिंग केेे दौरान तीस लाख रुपये नकद के साथ दो युवक गिरफ्तार हुए। दोनों वाराणसी से नकदी लेकर हावड़ा जा रहे थे। जीआरपी के अनुसार दोनों सोने चांदी के जेवरात बनाने का काम करते हैं। वाराणसी में माल पहुंचाने के बाद नकदी लेकर वापस जा रहे थे। बरामद रुपये और आरोपियों को वाराणसी से आए आयकर अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई आयकर विभाग करेगी। आरपीएफ को सूचना मिली कि दून एक्सप्रेस से बड़े पैमाने पर नकदी लेकर जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक संजीव कुमार और सीआईबी निरीक्षक पंकज यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बरामदगी की तैयारी शुरू कर दी। दून एक्सप्रेस आधी रात के बाद लगभग एक बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां ट्रेन की जांच करने पर उसमें दो संदिग्ध युवक दिखे। उनके पास के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें रुपयों का बंडल पड़ा था। इस पर उसे पकड़ कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमशः झंटू धारा और साजल पात्रा निवासी बारनंदनपुर थाना खानाकोल, हुगली पश्चिम बंगाल बताया। बरामद रुपयो के बारे में पूछा गया तो बताया कि वे वाराणसी में सोने का काम करते हैं। उसी का यह पैसा है। बरामद रुपये के संबंध में कागजात मांगा गया तो कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। जीआरपी ने बरामद रुपयों की सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। वाराणसी के टीम के आने पर नकदी और आरोपियों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन पर जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
किसानों की समस्या को लेकर पूर्व सांसद ने किया पदयात्रा
दिघटव गांव से पदयात्रा करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित अन्य।
सकलडीहा। चकबंदी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण आधा दर्जन से अधिक गांव के हजारों किसान परेशान है। बुधवार को पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव किसानों की समस्या और उत्पीड़न को लेकर दिघवट गांव से दो किलोमीटर पदयात्रा किया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार से विधेयक लाकर किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाने की मांग किया।
क्षेत्र के दिघवट, बरंगा, पचदेवरा, जमुनीपुर सहित विभिन्न गांव के हजारों किसान वर्षाे से जमीदारी और आजादी के पूर्व से रायल ताल क्षेत्र में खेती बारी करते आ रहे है। पूर्व में किसानों की भूमि पर जिला कारागार बनवाने के लिए किसानों से भूमि लिया गया। अब किसानों को नोटिस भेजकर बेदखल और रिकवरी किया जा रहा है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने आरोप लगाया कि जो जमीन ताल था तो उस जमीन को चकबंदी के दौरान किसानों को आंवटित क्यों किया गया। किसान अपनी जमीन छोड़कर वर्षाे से इस जमीन पर खेती करते आ रहे है। अब किसानों को बेदखली के लिये नोटिस और रिकवरी किया जा रहा है। किसानों की समस्या को लेकर पूर्व सपा संासद रामकिशुन यादव ने दिघवट गांव से पदयात्रा निकाल कर सरकार से किसानों का उत्पीड़न बंद करते हुए किसानों को जमीन वापस देने की मांग किया। पूर्व सांसद ने कहा कि जिस तरह से आदिवासियों के लिये जल जमीन जंगल के लिये विधेयक लाकर जमीन देने की बात कही गयी। उसी प्रकार किसानों की समस्या को लेकर नियम कानून में संशोधन किया जाय। किसानों की समस्या को लेकर गांव गांव लगातार पदयात्रा निकालने की बात कही। इस मौके पर सरवन राजभर, नवीन जायसवाल, कल्पनाथ पासवान, संकठा यादव, भूलई पटेल, दूधनाथ राजभर, रोहित यादव, शिवमूनी, अवधेश कुशवाहा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
गबन के मामले में नौगढ़ ब्लाक के सेक्रेटरी सस्पेंड
चंदौली। नौगढ़ विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। उन पर हैंडपंप रिबोर कराने के नाम पर सरकारी धनराशि का गबन करने सहित विभिन्न आरोप हैं। इस मामले की अपर जिला पंचायत अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही एक पक्ष के भीतर जांच रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि नौगढ़ विकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने ग्राम पंचायत मझगावां में कार्यकाल के दौरान सामुदायिक शौचालय सहित विभिन्न घरों के पास हैंडपम्प रिबोर के नाम पर 6222000 रुपये आहरित कर गबन किया गया है। वहीं स्टेशनरी आदि प्रशासनिक धनराशि का गबन किया है। जबकि ग्राम पंचायत परसहवां, बजरडीहा, बसौली के सामुदायिक शौचालय केयर टेकर का भुगतान नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बजरडीहा के पंचायत सहायक का मानदेय 10 महीने तक बिना कारण रोके जाने, विकास खंड नौगढ़ में आवंटित आवास का किराया न जमा करने, ग्राम पंचायत मझगांवा, बरवाडीह, लक्षिमनपुर में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य में धनराशि आहरित करने के बावजूद मानक व गुणवत्तायुक्त न कराकर धनराशि गबन की गई है। पूर्व में नियुक्ति के ग्राम पंचायतों का चार्ज वर्तमान सचिव को हस्तगत नहीं करने, विकास खंड में आयोजित प्रत्येक तहसील दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इससे उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में विकास खंड नौगढ़ से संबद्ध किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है। वहीं जांच आख्या एक पक्ष के अंदर प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।
चंदौली: कर्मनाशा पुल की रेलिंग तोड़ हवा में लटका ट्रैक्टर, जाम में फंसे लोग
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के हलुआ-नरहन गांव में धरौली-चंदौली मार्ग स्थित कर्मनाशा नदी पुल पर एक ट्रैक्ट्रर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया और रेलिंग तोड़ने हुआ ट्रैक्टर का आधा इंजन हवा में झूलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ भाग निकला। इस घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची थी।
बताते हैं कि सदर ब्लाक क्षेत्र के हलुआ कर्मनाशा पल पर मंगलवार की शाम बोरे से लड़ी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिरते-गिरते बच गयी। घटना में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पुल के नीचे लटक रहा है। वही चालक मौका देख ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद पुल से गुजरने वालो लोगो में भगदड़ मच गया। चंदौली से धरौली जाने वाली मार्ग पूरी तरफ बाधित है। लोग जाम में फसकर हलकान हो रहे है। आस पास के लोगो ने बताया कि यदि जल्द ही जेसीबी बुला कर नही निकाला गया तो ट्रैक्टर कभी भी नदी में गिर सकती है। उक्त पुल बिहार को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। इस कारण आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा।
सकलडीहा विधायक ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में किसानों व की उठाई आवाज
नियम-56, 51 व 301 के तहत विभिन्न समस्याओं को सदन तक पहुंचाया
Young Writer, चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नियम-56, नियम-51 व 301 में जनहित से जुड़े कई मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने आमजन की दुश्वारियों से सदन को अवगत कराते हुए उसके निराकरण के लिए प्रभावी पहल किए जाने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने नियम-56 के तहत सकलडीहा तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा मौजा बरंगा, जमुनीपुर, डिघवट, फेसुड़ा, पंचदेवरा, परगना-बढ़वल में भूखण्डों के मालिक व स्वामी पूर्वजों के जमाने से काबिज-दखिल दर्ज खतौनी चकबंदी बंदोबस्त चले आ रहे हैं। ऐसे में एसडीएम द्वारा गुपचुप तरीके से अपनी एजेंसी के त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट के पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-38(2) के प्राविधानिक सिद्धांतों के विपरीत बगैर विधिक प्रक्रिया के अनुपालन किए बगैर नोटिस सूचना एवं उनके पक्ष को सुने बिना ही एकपक्षीय रूप से मौजूदा किसानों के नाम से अंकित खतौनी ताल के खाते में दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया गया है। बताया कि यह 1800 एकड़ जमीन से संबंधित गंभीर विषय है जो किसानों व जनहित से जुड़ा मामला है। सकलडीहा विधायक ने नियम-51 के तहत 350 क्यूसेक क्षमता वाले भूपौली पम्प कैनाल की क्षमता बढ़ाकर 750 क्यूसेक करने के लिए पक्के पम्प हाउस का निर्माण कार्य कराया गया है, जिससे पानी क्षमता बढ़ गई है, लेकिन नहर पुरानी होने के कारण सीपेज बड़े पैमाने पर हो रहा है। नहर टूटने की खतरा बना रहता है, जिससे नहर पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है। बताया कि भूपौली पम्प कैनाल से संबंधित नहरों की लाइन कराए जाने का प्रस्ताव सरकार में विचाराधीन है। अब तक उक्त कार्य को स्वीकृति नहीं प्रदान हुई और ना ही धन आवंटित करने का कार्य हो पाया है। इसे देखते हुए वर्तमान में नहर की लाइनिंग कराए जाने का कार्य किसान हित में है। इसके बाद उन्होंने नियम-301 के अंतर्गत भूपौली मुख्य नहर से बलुआ राजवाहा नहर की पटरी सम्पर्क मार्ग के मरम्मत की मांग उठायी, जो वर्तमान में काफी जर्जर व गड्ढायुक्त हो चुका है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित है। उक्त मार्ग से गंगा नदी एवं गंगा नदी पर बने बलुआ पक्का पुल होते हुए लोग वाराणसी व अन्य जनपदों को आते-जाते हैं। लिहाजा उक्त सम्पर्क मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
फर्जीवाड़ाः चंदौली जनपद में तैनात शिक्षक तीन राज्यों में नौकरी कर रहे उठा रहा था वेतन
बीएसए ने वेतन किया बाधित, जांच की चल रही कार्रवाई
Young Writer, चन्दौली। बरहनी के कंदवा कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक शिक्षक तीन प्रदेशों में सरकारी नौकरी करने की सूचना पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में शिक्षक का वेतन बाधित किया गया। वहीं जांच के लिए बीईओ को दायित्व सौंपा गया। डीएम के आदेश पर पक्ष रखने को नोटिस किया गया। जांच में सत्यता पाई गई तो बर्खास्त और एफआईआर के साथ ही धनराशि के रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के बरहनी विकास खंड के कंदवा कम्पोजिट विद्यालय में कार्यरत शिक्षक आलोक रंजन की जिले में नियुक्ति सात साल पहले हुई थी। नवंबर माह में शिक्षक का विवरण मानव संपदा ऐप पर दर्ज हुआ तो तीन प्रदेशों में सरकारी नौकरी कर वेतन उठाने का मामला सामने आया । इसकी जानकारी कहां – कहां करता है नौकरी , खुलासा नहीं होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने तत्काल उक्त शिक्षक का वेतन रोक दिया । साथ ही पूरे मामले की जांच करने के लिए बीईओ बरहनी को जिम्मेदारी दी गयी। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया किमानव संपदा ऐप पर मामले सामने आने पर बीते माह 18 नवंबर को ही शिक्षक का वेतन रोक दिया गया। साथ ही बीईओ को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है । जांच में यदि साक्ष्य सही पाए गए तो शिक्षक को बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने अलावा धनराशि की रिकवरी अलावा धनराशि की रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी।











