29.7 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 423

निकाय चुनावः भाजपा, सपा, बसपा संग कांग्रेस व आप दिखाएंगी अपना दमखम

Young Writer: राजनीतिक दल।

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव की तस्वीर साफ होने के बाद राजनीतिक दलों अपनी मजबूत दावेदारी व जीत के दावे किए हैं। जनपद के चारों नगर निकायों में जीत का दावा भाजपा, सपा, बसपा के साथ कांग्रेस व आम आदमी पार्टी कर रही है। भाजपा जहां स्थानीय निकाय के चुनाव को राष्ट्रीय मुद्दों के दम पर लड़ने का दावा कर रही है। वहीं सपा, कांग्रेस व आप सत्तारूढ़ दल भाजपा सरकार की खामियों को पटल पर रखते हुए अपने मुद्दों के दम पर जनता के दिल में जगह बनाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस जहां अपने राष्ट्रीय पार्टी खोई हुई ख्याति को अर्जित करने का भरपूर प्रयास करेगी। वहीं सपा भी प्रदेश की सत्ता में अपनी हनक को नगर निकाय चुनाव में जीत के साथ पैना करने का काम करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने दावा किया है कि सभी नगर निकायों में भाजपा के प्रत्याशी दमदार के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे। अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों ने आवेदन किए हैं उन पर विचार किया जाएगा उसके बाद नाम की घोषणा की जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी अध्यक्ष व सभासद के लिए उतारेगी और जीत भी हासिल करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि चारों निकायों में कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारने के साथ ही पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। कहा कि कांग्रेस देश और समाज को जोड़ने के वादे व इरादे के साथ निकाय चुनावों में अपनी मजबूती उपस्थिति व जीत दोनों दर्ज कराएगी। वाराणसी मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय के सभी अध्यक्ष पद और सभासद पदों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और शिद्दत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि नगर निकायों में भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए आप पार्टी कटिबद्ध है और पूरी शिद्दत के साथ अध्यक्ष व सभासद के पद पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप सरकारों की उम्दा योजनाओं व नीतियों के बल पर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

निकाय चुनाव आरक्षण सूचीः चंदौली ओबीसी व डीडीयू नगर महिला ओबीसी के लिए आरक्षित

Young Writer: नगर निकाय

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चेयरमैन पद के आरक्षण की सूची राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सार्वजनिक कर दी गयी है। इसका बेसब्री से इंतजार कर रखे लोगों की उत्सुकता पर विराम लग गया। जनपद के नगर पालिका डीडीयू के चेयरमैन पद को पिछड़ी महिला के आरक्षित किया गया। वहीं नगर पंचायत चन्दौली को पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत सैयदराजा को अनारक्षित रखा गया है, यानी यहां कोई भी चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी कर सकता है। चकिया नगर पंचायत को महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है।

योगासनः सूर्य नमस्कार से लगती है भूख‚ बढ़ता है वजन

Young Writer: मथेला स्कूल पर कैम्प में योगासन करते ग्रामीण।
Young Writer: मथेला स्कूल पर कैम्प में योगासन करते ग्रामीण।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के मथेला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय योगासन संस्थान द्वारा क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासन सिखाया गया तथा योग के बारे में जानकारी दी गई ।
इस दौरान मथेला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जिलेदार योग टीचर ट्रेनिंग प्रभात त्रिपाठी व सुजीत कुमार के द्वारा क्षेत्र के लोगो को योगासन के बारे में जानकारी दी गई जिसमे यौगिक, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, बज्र आसन, मंडुक आसान, कटि चक्रासन, पाद हस्तासन अर्द्ध चक्रासन, हस्त उत्तानासन हाथ जोड़कर अर्द्ध चंद्रासन, सूर्य नमस्कार नटराज आसन वृक्षासन आदि आसन के बारे में बताया गया। ट्रेनर ने बताया कि यौगिंग जागिंग करने से शरीर हीट होता है। सूर्य नमस्कार से भूख लगना, वजन बढ़ना, ताड़ासन करने से लंबाई बढ़ती है, बज्र आसन करने से भोजन खाने के बाद पच जाता है। मंडुकसन से शुगर के फायदे मंद होते है। प्राणायाम करते समय 3 मंत्र का उच्चारण होता है जिसमें तीन बार ओम व तीन बार गायत्री मंत्र कहा जाता है। इस प्रकार से विभिन्न प्राणायाम के बारे में जानकारी दी गई, जिसमे यह भी बताया गया कि हर दिन के हिसाब से अलग अलग योगासन करना चाहिए। इस दौरान समाजसेवी विपिन पाण्डेय, रवि विश्वकर्मा, सौरभ त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, खंडवारी के ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता, मंजू विश्वकर्मा, महिमा गुप्ता, पवन शर्मा, अजय गुप्ता व चंदन आदि लोग उपस्थित थे।

चंदौली-हरिओम हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 252 मरीजों का किया गया इलाज

चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में रविवार को हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव सिंह की देख रेख में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे चिकित्सकों ने 252 मरीजों का स्वास्थ्य परिरक्षण किया। मरीजों को मुफ्त दवा एवं परामर्श देने का भी कार्य किया। इसके साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड धारक जिनका सूची में नाम था उनका गोल्डन कार्ड बनाया गया।


इस बाबत हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर में आए हुए कुल 252 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। और उनके रोगों के अनुरूप डाक्टरों द्वारा परामर्श दिये । और उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति उचित सलाह दिया गया। महिला मरीजो को डॉ ममता राय द्वारा परामर्श दिया गया की खान पान , रहन-सहन और साफ़-सफ़ाई के बारे में सावधानी बरतें वही उनके द्वारा महिलाओं को सेनेटरी पैड बाटा गया।
इस दौरान राजेश तिवारी, करन यादव,विकास चौहान, अमरेन्द्र, संदीप शर्मा रितेश कुमार ,अमरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार,शालिनी कुमारी ,सपना बानो ,दयानंद राजभर ,छाया कुमारी, सरिता कुमारी, राजेश तथा राम अजोर चौहान सम्मिलित रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

आह्वानः नियमित रूप से करें रक्तदान‚ बचाएं लोगों की जान

Young Writer: रक्तदान शिविर में उपस्थित सीएमओ व नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य।
Young Writer: रक्तदान शिविर में उपस्थित सीएमओ व नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य।

Young Writer, चंदौली। नागरिक सुरक्षा कोर की तरफ से महिला चिकित्सालय दीनदयाल नगर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। कहा कि रक्तदान करके ही रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए कई फायदे भी हैं। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं व उपस्थित लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में तेज प्रकाश मलिक ने 29वीं बार, सुरेश कुमार भरूका ने 33वीं बार एवं डा. अनिल कुमार सिंह ने 13वीं बार रक्तदान करने पर बधाई दी और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्त की जरूरत को देखते हुए नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य समय-समय पर रक्तदान कराते रहते हैं। प्रभारी अधिकारी आलोक कुमार ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित व जागरूक किया। रक्तदान शिविर में कुल 22 यूनिट रक्तदान हुआ। वहीं 26 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से नीरज मिश्रा, राजीव कुमार, विजय कुमार दुबे, रंजीत भट्टाचार्य, मनीष कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। रक्तकोष चंदौली की ओर से डा. दिनेश सिंह, संजय कुमार, अजीत सिंह, बृजेश कुमार, सीबी सिंह, गोविंद प्रसाद, संध्या, राहुल आशोक तिवारी, लखेन्दर आदि उपस्थित रहे।

निकाय चुनावः वार्डों का आरक्षण स्पष्ट होते ही चंदौली में चुनावी दौरे शुरू

Young Writer: चंदौली नगर के गौतम नगर वार्ड में जनसंपर्क करती भावी महिला प्रत्याशी।
Young Writer: चंदौली नगर के गौतम नगर वार्ड में जनसंपर्क करती भावी महिला प्रत्याशी।

चंदौली जनपद के नगरीय क्षेत्र के वार्डों में भ्रमण कर वोट बंटोरने में जुटे भावी प्रत्याशी

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर वार्ड सभासदों के लिए आरक्षण सूची जारी होते ही भावी प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान को गति देने में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। आरक्षण चक्र सार्वजनिक होने के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गयी, लिहाजा अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़ने के लिए हर कोई प्रयासरत नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मौखिक प्रचार के साथ ही अब डोर टू डोर कैम्पेनिंग भी शुरू हो गयी है। रविवार को चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 गौतम नगर में इसकी झलक देखने को मिली।

Young Writer: चंदौली नगर के गौतम नगर वार्ड में जनसंपर्क करती भावी महिला प्रत्याशी।

नगर के वार्ड नंबर 12 गौतम नगर पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। रविवार को चुनाव लड़ने वाली संभावित महिला उम्मीदवार अपने परिवार व समर्थकों के साथ वार्ड की गलियों में भ्रमणशील नजर आए। इस दौरान पुरूषों के साथ ही महिलाएं घर-घर जाकर वोट के अधिकार के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही अपने बेहतर उम्मीदवार होने के दावे भी करती दिखीं। यह पहली बार था जब निकाय चुनाव में महिलाएं पहले से ही अपनी चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए सक्रिय नजर आ रही है। जन सहयोग संस्था की सचिव व भावी उम्मीदवार प्रियंका अपने परिवार व साथियों के साथ वार्डवासियों के बीच सक्रिय नजर आई। इसी तरह अन्य वार्डों में भी लोग अपने चुनाव प्रचार को गति देने में जुटे हैं। इसी तरह चंदौली समेत जनपद के चकिया, सैयदराजा व डीडीयू नगर के वार्डों में भावी प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गयी है। अब लोग अपने-अपने वार्डों को अपनी कर्मस्थली मानकर उसे फतह करने के लिए आमजन का स्नेह व आशीष अर्जित करने में लगे हैं, ताकि मतदान तिथि को जनता का यही स्नेह वोट के रूप में उनके पक्ष में पड़े और उनकी जीत सुनिश्चित हो सके। फिलहाल जोर आजमाइश का दौर चल रहा है और हर कोई अभी से ही अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल जनता सभी को अपना स्नेह व आशीष बांटती नजर आ रही है। इस चुनाव को लेकर जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि आमजन को इस चुनाव में पुरानी परम्पराओं के इतर जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर शिक्षित, जनता के हितों को प्राथमिकता देने वाले उम्दा व्यक्तित्व को अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए, ताकि वह निर्वाचित होकर स्वंभू बनने की बजाय आमजन की आवाज बन सके। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनावी समय में जनता को लाभ व निजी स्वार्थ को त्यागकर अपने बेहतर भविष्य के लिए योगदान देना चाहिए।

सावधान:बोलेरो चालक ने यात्री को बनाया जहरखुरानी का शिकार, रुपयों व बैग लेकर हुए फरार

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बाजार निवासी का मुरारी गुप्ता 55 वर्ष शुक्रवार की देर रात पीडिडियू नगर से घर जाने के लिए बोलेरो रिजर्ब कर घर जा रहे थे। की अचानक बोलेरो का चालक उनको जहरीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और उनके पास रखे 2500 हजार नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। देर रात घर नही पहुचे पर परिजन परेशान हो कर मुगलसराय कोतवाली पहुचे और गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई शनिवार की शाम मुरारी गुप्ता जिला चिकित्सालय अतेचा अवस्था मे पाए गए।
दरसअल मुरारी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते है । जो घर आने के लिए लोकमान्य तिलक ट्रेन से रात्रि 12 बजे पीडियू नगर जंक्शन पर उतरे । वहां से उन्होंने घर जाने के लिए अपने परिजनों को फोन किया लेकिन वहां पर मौजूद बोलेरो चालक व कुछ लोगो ने कहा कि मैं बलुआ सराय गांव का हूं और घर ही जा रहा हूं उन्होंने उन लोगों को गांव का समझ कर बोलेरो मे बैठकर अपने परिजनों को आने के लिए मना कर दिया। लेकिन परिजन उनसे लगातार बात कर रहे थे जैसे ही बोलेरो कैली बाई पास के पास के समीप पहुचा की अचानक उनका मोबाइल बंद गया । परिजनों पूरी रात उनके मोबाइल पर फोन करते रहे। अंत मे परिजन परेशान होकर । शनिवार को मुगलसराय कोतवाली पहुचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुट गई । देर शाम को किसी ने बताया कि मुरारी अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती है । परिजन तत्काल जिला अस्पताल पहुच गए उन्होंने होश में आने के बाद परिजनों को आप बीती सुनाई। बताया कि उनके पास से रुपये ,बैग व अन्य सामान गायब है।

चंदौली-पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार,अवैध तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद


पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल अवैध तमंचा, कारतूस व चाकू किया बरामद विभिन्न धाराओं में भेजा जेल
चंदौली। नेशनल हाईवे पर पुलिस के नाम से पिकअप वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन जालसाजों को सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात कटसिला के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों जालसाजों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुपालन में एएसपी विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस क्षेत्र में वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों चेकिंग कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कटसिला के पास तीन व्यक्ति पुलिस के नाम से आने-जाने वाले पिकअप वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसपर स्वाट और पुलिस टीम कटसिला पहुंची तो अवैध वसूली कर रहे जालसाज देखकर बाइक से भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। उनके कब्जे से चोरी की बाइक, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल, चाकू और उस्तरा बरामद हुआ। पकड़े गए मुगलसराय थाना क्षेत्र के छोटूसराय निवासी हिमांशु यादव, राजेश यादव और रैना निवासी योगेश यादव ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का गिरोह है, जो हाईवे पर आने-जाने वाली पिकअप वाहनों से पुलिस के नाम पर डरा धमका कर अवैध वसूली करते हैं। वहीं चोरी के वाहन खरीदकर उसपर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट करते हें। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी अजीत कुमार सिंह, निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के अलावा बंटी सिंह, आयुष गुप्ता, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर यादव, राणा प्रताप सिंह, राजेश यादव, प्रीतम कुमार आदि मौजूद रहे।

Action: चाइल्ड लाइन और पुलिस ने नाबालिंग सगी बहनों की रोकवाई शादी

कार्यवाही
कार्यवाही

Young Writer, सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दो नाबालिग सगी बहनों की शादी हो रही थी। घर पर बारात आग गयी थी। अचानक चाइल्ड लाइन के अधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शादी रोकवा दिया। दोनों किशोरी और दुल्हे को अपने साथ ले गयी। घटना को लेकर गांव में जबरजस्त आक्रोश है। शिकायत था कि दोनों बहन नाबालिग है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दो सगी बहनों की शादी होना था। किसी ने ऑनलाइन शिकायत कर दिया कि दोनों बहने अभी नाबलिग है। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रोवेशन कार्यालय के अधिकारी के निर्देश पर चाइल्ड लाइन के अधिकारी कोतवाली पुलिस के साथ गांव पहुंचकर शादी को रोकवा दिया। परिजनों से उम्र प्रमाण पत्र मांगा, लेकिन दिखा नहीं पाने पर दोनों सगी किशोरी बहनों और दुल्हे को चाइल्ड लाइन पीडीडीयू नगर ले गये। शादी को लेकर परिजनों ने कर्ज लेकर शादी की तैयारी किये हुए थे। लेकिन अचानक शादी रूक जायेगा। किसी को पता नहीं था। इस बात को लेकर परिजनों के साथ गांव में भारी आक्रोश है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि चाइल्ड लाइन पर शिकायत किया गया था। दोनों बहनों का उम्र प्रमाण पत्र के अनुसार शादी योग्य नहीं होने पर चाइल्ड लाइन के अधिकारी अपने साथ ले गये है। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग से किशन वर्मा संरक्षण अधिकारी, भैयालाल, अनुराधा वर्मा, रंजना श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

निकाय चुनावः आरक्षण सूची आते ही स्वतः लड़ाई से बाहर हुए कई भावी उम्मीदवार

Young Writer: नगर निकाय

चुनावी जंग में कमर कसकर तैयार रहने वाले लोगों में कई हुए मायूस

Young Writer, चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण सूची जारी कर दी है। आरक्षण चक्र सार्वजनिक होते ही लम्बे समय से वार्डों में चुनाव की तैयारी कर रहे कई भावी उम्मीदवारों को झटका लगा है। इसके चलते कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला है। जिले के एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के वार्डाे का आरक्षण शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। ऐसे में निकाय चुनाव का बिगुल लगभग बज चुका है। आरक्षण जारी के होने के बाद कई के अरमानों पर पानी फिर गया है।
नगर पंचायत चंदौली की बात करें तो यहां 15 वर्षों के लिए आरक्षण चक्र कुछ कदर है। वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर अबकी बार अनारक्षित रहेगा, जबकि यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित। वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर की बात करें तो यह वार्ड महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित है, जबकि पिछले चुनाव में इसे अनुसूचित जाति की महिला के लिए सुरक्षित रखा गया था। वार्ड नंबर-3 कमला नगर इस बार अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है, पिछली बार उक्त वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर-4 नेहरू नगर अबकी बार अनारक्षित है, जबकि पिछली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर-5 लोकमान्य तिलक नगर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो पिछले चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर-6 इंदिरा नगर अबकी बार अनुसूचित जाति सुरक्षित है, वहीं पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया था। वार्ड नंबर-7 किदवई नगर इस बार महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रखा गया है, पिछले बार हुए चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। वार्ड नंबर-8 आजाद नगर अनारक्षित है, पिछले चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड को आरक्षित किया गया था। वार्ड नंबर-9 लोहिया नगर को अनारक्षित रखा गया है, पिछले बार यह वार्ड अनारक्षित था। वार्ड नंबर-10 सुभाष नगर अनारक्षित है, जो पिछले अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित था। वार्ड नंबर-11 संजय नगर अनारक्षित है, जो पिछले बार भी अनारक्षित ही था। वार्ड नंबर-12 गौतम नगर इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है, जबकि पिछले बार वार्ड अनारक्षित था। वार्ड नंबर-13 राजीव नगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जो पिछली बार अनारक्षित था। वार्ड नंबर-14 गांधी नगर पिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित है, जबकि पिछली बार यह वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित था। वहीं वार्ड नंबर-15 जय प्रकाश नगर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, जो पिछले बार अनारक्षित रहा।

Chandauli
scattered clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
52 %
1kmh
32 %
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights