27.3 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 424

निकाय चुनावः आरक्षण सूची आते ही स्वतः लड़ाई से बाहर हुए कई भावी उम्मीदवार

Young Writer: नगर निकाय

चुनावी जंग में कमर कसकर तैयार रहने वाले लोगों में कई हुए मायूस

Young Writer, चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण सूची जारी कर दी है। आरक्षण चक्र सार्वजनिक होते ही लम्बे समय से वार्डों में चुनाव की तैयारी कर रहे कई भावी उम्मीदवारों को झटका लगा है। इसके चलते कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला है। जिले के एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के वार्डाे का आरक्षण शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। ऐसे में निकाय चुनाव का बिगुल लगभग बज चुका है। आरक्षण जारी के होने के बाद कई के अरमानों पर पानी फिर गया है।
नगर पंचायत चंदौली की बात करें तो यहां 15 वर्षों के लिए आरक्षण चक्र कुछ कदर है। वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर अबकी बार अनारक्षित रहेगा, जबकि यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित। वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर की बात करें तो यह वार्ड महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित है, जबकि पिछले चुनाव में इसे अनुसूचित जाति की महिला के लिए सुरक्षित रखा गया था। वार्ड नंबर-3 कमला नगर इस बार अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है, पिछली बार उक्त वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर-4 नेहरू नगर अबकी बार अनारक्षित है, जबकि पिछली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर-5 लोकमान्य तिलक नगर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो पिछले चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर-6 इंदिरा नगर अबकी बार अनुसूचित जाति सुरक्षित है, वहीं पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया था। वार्ड नंबर-7 किदवई नगर इस बार महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रखा गया है, पिछले बार हुए चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। वार्ड नंबर-8 आजाद नगर अनारक्षित है, पिछले चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड को आरक्षित किया गया था। वार्ड नंबर-9 लोहिया नगर को अनारक्षित रखा गया है, पिछले बार यह वार्ड अनारक्षित था। वार्ड नंबर-10 सुभाष नगर अनारक्षित है, जो पिछले अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित था। वार्ड नंबर-11 संजय नगर अनारक्षित है, जो पिछले बार भी अनारक्षित ही था। वार्ड नंबर-12 गौतम नगर इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है, जबकि पिछले बार वार्ड अनारक्षित था। वार्ड नंबर-13 राजीव नगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जो पिछली बार अनारक्षित था। वार्ड नंबर-14 गांधी नगर पिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित है, जबकि पिछली बार यह वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित था। वहीं वार्ड नंबर-15 जय प्रकाश नगर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, जो पिछले बार अनारक्षित रहा।

चिकित्सकीय सलाहः ठंड के मौसम में बच्चों का रखे विशेष ख्यालः डा.राजेश

चिकित्सा सलाह

ठंड में शिशुओं को बीमारियों की आशंका होती है ज्यादा

Young Writer, चंदौली। बढ़ती सर्दी में बच्चों को बीमारियों की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। खासतौर पर छह साल की उम्र के बच्चे जो को विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। छोटी लापरवाही ही बड़ी बीमारी को आमंत्रित कर सकती है। इसके लिए बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने और उनके खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। यह सलाह राजकीय महिला चिकित्सालय के बालरोग विशेषज्ञ डा. राजेश अगारिया ने दी है।
उन्होंने बताया कि नवजात व एक साल के कम उम्र के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस कारण वह विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में आसानी से आ जाते हैं। घटते तापमान में बच्चों को नियमित टोपी, दस्ताने एवं मोजे पहनाना चाहिए। ठंडी फर्श पर नंगे पैर नहीं चलने दें। रात में बच्चों का कमरा हल्का गर्म रखें। कहा कि ठंड के मौसम में नवजात शिशु व बच्चों को सर्दी-जुकाम के अलावा बुखार, उल्टी, दस्त, स्किन इंफेक्शन या रैशेज और फुंसियां, पेटदर्द, ड्रायकफ, डिहाइड्रेशन, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन भी हो सकते हैं इसलिए अगर शिशु को हल्का बुखार आए या जुकाम हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें बीमारी में भी शिशु को स्तनपान कराते रहे। साथ ही ठंड के मौसम में बच्चों को हरी सब्जियां, फल, सब्जियों एवं दूध से बनी चीजें खिलाने चाहिए द्य ठंड में बच्चे पानी कम पीते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसलिए समय-समय पर गुनगुना पानी देते रहें।
इनसेट—-
बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
चंदौली। ठंड के मौसम में बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी की जरूरत है। जिन बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती हैं। उन्हें धूल, धुएं और फ्लावरिंग से दूर रखे। दो या तीन गर्म कपड़े पहनाएं, क्योंकि परत दर परत कपड़े ठंड से बचाव करती है। लेकिन बच्चे को कड़क और चुभने वाले कपड़ों की जगह नरम कपड़ों की तीन लेयर पहनाएं। इसमें बनियान या शमीज जैसा कोई कपड़ा, एक पूरी बांहों का कोई टीशर्ट या ऊपरी कपड़ा और एक नर्म पजामा या ज्यादा ठंड हो तो गर्म और एक स्वेटर पहनाएं। दिन में और रात में सोते समय हल्के कपड़े ही पहनाए मोजे, टोपी आदि उतार दें बच्चों की डाइट संतुलित रखें और ठंडा खाना बिल्कुल न दें।

नगर निकाय चुनाव: वार्डों के आरक्षण से कइयों की बल्ले-बल्ले, कुछ के अरमान पर फिरा पानी

Young Writer: नगर निकाय

चंदौली। जिले के डीडीयू नगर, नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के वार्डो का आरक्षण शासन की ओर से जारी कर दिया गया है. ऐसे में निकाय चुनाव का बिगुल लगभग बज चुका है. आरक्षण जारी के होने के बाद कई के अरमानों पर पानी फिर गया है. वहीं कई लोगों के सपनों में चार चांद लग गया है. ऐसे में लोग चुनावी किला फतह करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए है।

नगर पालिका पीडीडीयू की आरक्षण सूची

पीडीडीयू नगर पालिका में कुल 25 वार्ड शामिल है. ऐसे में शासन की ओर से जारी की गई आरक्षण लिस्ट के अनुसार सूची इस प्रकार है. चतुर्भुजपुर- पिछड़ा वर्ग , शाहकुटी – महिला , नई बस्ती- पिछड़ा वर्ग महिला , गिधौली- पिछड़ा वर्ग , बिछड़ी- अनुसूचित महिला , महमूदपुर- अनुसूचित महिला , पथरा भाग दो- अनुसूचित जाति , पथरा भाग एक- अनुसूचित जाति , मुगलचक – महिला , मवई खुर्द भाग दो- अनारक्षित , मवई खुर्द भाग एक- अनारक्षित , चंधासी महिला , कालीमहाल महिला परशुरामपुर- पिछड़ा वर्ग , लाठ नंबर दो भाग दो पिछड़ा वर्ग महिला अलीनगर – महिला , इर्स्टन बाजार अनारक्षित , कैलाशपुरी- अनारक्षित , लाठ नंबर दो भाग एक- अनारक्षित , न्यू महाल अनारक्षित , सुभाष नगर- पिछड़ा वर्ग , पटेल नगर अनारक्षित , कसाब महाल- अनारक्षित , वेर्स्टन बाजार अनारक्षित , मैनाताली- अनारक्षित

नगर पंचायत चंदौली के वार्ड का आरक्षण

अंबेडकर नगर – अनारक्षित , शास्त्री नगर – महिला , कमला नगर- अनुसूचित महिला , नेहरू नगर- अनारक्षित , लोकमान्य तिलक नगर- अनुसूचित जाति , इंदिरा नगर – अनुसूचित जाति , किदवई नगर- महिला , आजाद नगर- अनारक्षित , लोहिया नगर- अनारक्षित , सुभाष नगर- अनारक्षित , संजय नगर अनारक्षित , गौतम नगर- पिछड़ा वर्ग महिला , राजीव नगर पिछड़ा वर्ग , गांधी नगर- पिछड़ा वर्ग और जय प्रकाश नगर पिछड़ा वर्ग महिला.

नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड का आरक्षण

सैयदराजा के अंबेडकर नगर- अनारक्षित , शास्त्री नगर – अनुसूचित महिला , हजरत मोहानी नगर- अनारक्षित , दीनदयाल नगर- अनारक्षित , सैयद नगर- अनारक्षित , गांधी नगर- पिछड़ा वर्ग महिला , नेहरू नगर- पिछड़ा वर्ग , सुभाष नगर- अनारक्षित , आजाद नगर महिला , अबुल कलाम नगर अनारक्षित , किदवई नगर – महिला , लोहिया नगर- महिला और इंदिरा नगर में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होगा.

नगर पंचायत चकिया के वार्ड का आरक्षण

चकिया में इंदिरा नगर- अनारक्षित , अंबेडकर नगर – महिला , शमशेर नगर- अनुसूचित महिला , कबीर नगर- अनुसूचित जाति , माँ काली नगर- अनारक्षित , सिविल लाइन पूर्वी – अनारक्षित , सिविल लाइन पश्चिमी पिछड़ा वर्ग , दुर्गा नगर पिछड़ा वर्ग , विभूति नगर- पिछड़ा महिला , चौक- अनारक्षित , लाल बहादुर शास्त्री नगर – अनारक्षित और शक्तिनगर में महिला के लिए आरक्षित होगा।

बिहार जा रही डीएपी पकड़ाई, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


इलिया। थाना क्षेत्र के मालदह पुल से बुधवार की देर शाम को वाहन चेकिंग के दौरान डीएपी लदे वाहन को पुलिस थाने ले आयी। वही सूचना पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे ने दो अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।
बुधवार की देर शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज इलिया थाना के सिपाहियों के साथ मालदह पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मालवाह वाहन यूपी 01 जीई 7778 आता दिखाई दिया। वाहन को रोककर जांच पड़ताल किया गया तो उसपर 70 बोरी डीएपी लदी पायी गयी। उर्वरक के बारे में पूछताछ किया गया तो वाहन चालक व उर्वरक ले जाने वाला संतोषजनक ज़वाब नहीं दे पाया। उर्वरक का अन्तर प्रांतीय तस्करी का मामला प्रतीत होता देख उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद व जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे को सूचित किया। वहीं वाहन सहित चालक व उर्वरक ले जा रहे व्यक्ति को थाने ले आये। जिला कृषि अधिकारी ने वाहन चालक नागेन्द्र कुमार निवासी गंगापुर थाना बेलाय कैमुर बिहार तथा उर्वरक ले जा रहे व्यक्ति रोशन कुमार सिंह निवासी बसनी थाना कर्मछबाटी कैमुर बिहार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं वाहन व उर्वरक को सीज कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे ने बताया कि उर्वरक खरीदने व खतौनी पेश नहीं करने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

रूपेठा ग्राम प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

कार्यवाही
कार्यवाही


चंदौली। चहनियां ब्लाक के रूपेठा ग्राम पंचायत के प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। अधिकारियों की जांच में प्रथम दृष्टिया दोनों दोषी पाए गए हैं। इसपर डीएम ईशा दुहन ने प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने का आदेश दिया है। साथ ही उपकृषि निदेशक और ग्रामीण अभियंत्रण के एक्सईएन को जांच अधिकारी नामित किया है।  
जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि चहनियां विकास खंड के रूपेठा प्रधान राकेश व ग्राम पंचायत सचिव बाबूलाल के विरुद्ध कार्यों में वित्तीय अनियमितता के संबंध में गांव के ही मुन्ना पांडेय ने शिकायत पत्र दिया था। इसपर डीएम ने उपायुक्त स्वत: रोजगार और जलनिगम के एक्सईएन को मामले की जांच करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत भवन के मरम्मत में तकरीबन तीन लाख खर्च किए गए थ। टेंडर प्रक्रिया का पूरी तरह अनुपालन नहीं कराया गया। मात्र एक स्थानीय समाचार पत्र में टेंडर का विज्ञापन प्रकाशित कराकर एक ही व्यक्ति ने तीन अलग-अलग नामों से टेंडर डाला था। वहीं प्रांजल इंटर प्राइजेज से कोटेशन लेकर भुगतान कर दिया गया। इसी तरह बगैर टेंडर के अधिक मूल्य पर 44 बेंच खरीदे गए। मंदिर के पास तालाब का आधा अधूरा संुदरीकरण कराकर पूरा भुगतान कर दिया गया। हैंडपंप रिबोर के नाम पर भुगतान कर दिया गया। जबकि जांच में अधिकारियों ने पाया कि हैंडपंप अभी भी खराब पड़ा है। हालांकि अधिकारियों की जांच के बाद प्रधान और सेक्रेटरी ने हैंड पंप का रिबोर करा दिया। अधिकारियों की जांच के आधार पर डीएम ईशा दुहन ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही जांच के लिए अधिकारियों को नामित किया है। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक तीन सदस्यीय समिति प्रधान पद के दायित्वों का निर्वह्न करेगी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहः जनपद में 126 वर-वधू ने लिए सात फेरे

धानापुर में 55 व बरहनी ब्लाक मुख्यालय पर 71 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Young Writer, चंदौली। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत धानापुर ब्लाक परिसर एव बरहनी ब्लाक के किसान इंटर कालेज में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, जिलाधिकारी ईशा दुहन की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। पूरी विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ धानापुर में 55 व बरहनी के किसान इंटर कालेज में 71 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी वर-वधुओ को जिलाधिकारी ईशा दुहन व सैयदराजा ब्लाक प्रमुख धानापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इसी क्रम में ब्लाक बरहनी के किसान इंटर कालेज में भी 71 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एव सुखमय जीवन यापन के लिए मंगलकामना एवं आशीर्वाद दिया गया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए कुल रुपए 51 हजार दिए गए, जिसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार गृहस्थी का सामान के लिए तथा रुपए 6 हजार विवाह कार्यक्रम संपन्न किये जाने में व्यय किया जाता है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अजय सिंह उपस्थित रहे।

धानापुर। ब्लॉक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कुल 56 जोड़ों शादी के बंधन में बंधे। 58 जोड़ों की शादी होनी थी दो जोड़ों के नही आने से 56 शादी हुई। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक रहे। इस दौरान डीएम ईशा दुहन ने कहा की सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार गरीब बेटियों के शादी की जिम्मेदारी खुद लिया है इसलिए बेटियां अब किसी भी पिता के लिए बोझ नही रहेंगी। विशिष्ट अथिति ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुचाने के लिए अब सरकार सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को ही इसका लाभ दे रही है जिसमें 35 हजार बैंक खाते में तथा 10 हजार का उपहार और 6 हजार रुपया उनके साथ आये लोगों के खाने पीने और अन्य व्यवस्थाओं में कर रही है। इस प्रकार एक जोड़े पर कुल 51 हजार रुपया सरकार खर्च कर रही है। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने सभी नाव दाम्पत्य जीवन को उपहार भेंट कर सुखमय जिंदगी का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्रा, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दुबे, उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, तहसीलदार वंदना मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र कुमार मौर्य, बीडीओ विजय कुमार, अनिल कुमार राय, एडीओ पंचायत सौरभ कुमार, दयाल शरण श्रीवास्तव, प्रधान रामजी कुशवाहा, राजेश सिंह, कमलाकांत मिश्र, विमल सिंह दादा उपस्थित रहे।

सहूलियतः टांडाकला-कैथी में जल्द शुरू हो जाएगा पीपा पुल

Young Writer: टांडाकला कैथी स्थित गंगा नदी में पीपा पुल निर्माण में कार्य करते हुए मजदूर।
टांडाकला कैथी स्थित गंगा नदी में पीपा पुल निर्माण में कार्य करते हुए मजदूर।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के टांडाकला-कैथी के बीच स्थित गंगा नदी पर बनने वाले पीपा पुल के निर्माण कार्य में बीते दो दिनों से तेजी आ गयी है। अब तक 81 पीपा लगाये जा चुके है, जिससे क्षेत्रीय लोगों ने सन्तोष जाहिर करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर आवागमन शीघ्र शुरू कराने की मांग किया है।
टांडाकला कैथी के बीच गंगा नदी पर आवागमन के लिए बनने वाले पीपा पुल निर्माण कार्य में विभागीय हीलाहवाली और लापरवाही से अधर में पड़े कार्य को पूरा करने को लेकर बीते दो दिनों से तेजी आ गयी है। अब तक कार्य में लगे मजदूरों ने कुल लगने वाले 104 पीपा में से सोमवार तक 81 पीपा एडजस्ट कर दिये है। अगले दो तीन दिन में कार्य पूरा होने की उम्मीद लगाये क्षेत्रीय लोगों ने सन्तोष जाहिर करते हुए पुल को आवागमन के लिए जल्द से जल्द तैयार करने की मांग विभागीय अधिकारियों से किया है। उक्त पुल पर आवागमन शुरू होने से व्यापारिक और धार्मिक गतिविधियों में तेजी आ जाती है। चहनियां क्षेत्र के दर्जन भर गांव के लोगों को वाराणसी सहित जौनपुर व आसपास के जिलों में आवागमन के लिए काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं कैथी स्थित आस्था व श्रद्धा के केन्द्र मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हो जाती है। किन्तु हर साल की तरह इस बार भी विभागीय उदासीनता के कारण समय पर पीपा पुल निर्माण न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि कार्य तीव्र गति से चल रहा है अगले तीन चार दिनों में पुल आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा।

कार्यवाहीः पुलिस ने लापरवाह नाविकों को दिया हिदायत, थमाया नोटिस

Young Writer: टांडाकला गंगा घाट पर नाविकों को हिदायत देते हुए नोटिस तामिल कराते हुए चौकी प्रभारी मारूफपुर।
टांडाकला गंगा घाट पर नाविकों को हिदायत देते हुए नोटिस तामिल कराते हुए चौकी प्रभारी मारूफपुर।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत टांडाकला कैथी के बीच स्थित गंगा नदी पर आवागमन के लिए हो रहे नौका संचालन के दौरान नावों में ओवरलोड सवारी बैठाने को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को गंगा घाट पर पहुंचे चौकी प्रभारी मारूफपुर दीपक पाल ने नाविकों से बातचीत की। उन्हें क्षमता अनुसार सवारी बैठाने की हिदायत दिया और भविष्य में ऐसा न होने पर विधिक कार्यवाई के लिए नोटिस तामिल कराया।
टांडाकला कैथी के बीच आवागमन के लिए बनने वाले पीपा पुल निर्माण कार्य में देरी के कारण नदी पार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन नौकाओं का संचालन निःशुल्क कराया जा रहा है। सभी नौकाओं में तीस सवारी एक साथ बैठने की क्षमता है। लेकिन घाट पर जल्दी पार उतरने को लेकर सवारियों में होड़ मच जाने के कारण तय क्षमता मानक को दर किनार कर लोग नावों में सवार हो जा रहे है। जिससे किसी अप्रिय घटना की सम्भावना लगातार बनी रहती है। इस बात की शिकायत बार बार मिलने पर सोमवार को मय हमराह चौकी प्रभारी मारूफपुर दीपक पाल गंगा घाट पर पहुंचकर नाविकों को क्षमता अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी ऐसा ना करने पर भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं पर जिम्मेदारी तय करते हुए तीनों नाव के संचालकों नोटिस तामिल कराया।

दुस्साहसः शादी समारोह में महिला से तीन लाख की उचक्कागिरी

Young Writer: उच्चकागिरी

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के मढ़िया निवासी एक महिला का तीन लाख रुपयों से भरा बैग उचक्के ने उड़ा दिया। महिला के साथ उक्त घटना एक लान में शादी समारोह के दौरान घटी। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी जलीलपुर पहूचकर तहरीर दिया और मामले में कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार मढ़िया निवासी बाबूलाल की पत्नी चिंता देवी की लड़की का शादी भोजपुर एक लॉन में था। इसके मद्देनजर चिंता देवी का आवागमन दिन भर लगा रहा। शादी की व्यवस्था के बीच किसी ने महिला से तीन लाख रुपये की उच्चकागिरी कर ली। रात में ज़ब बारात आने का समय हुआ तो चिंता अपने घर से लगभग पांच लाख रुपए अपने बैग में रख कर लान के लिए निकली और लॉन मे पहुंचकर सारा काम देखने लगी। बारात आने के बाद वह द्वारपूजा के लिए तैयार हुई, तभी पीछे से किसी ने दाल फेक दिया, जिसे उन्होंने किसी के द्वारा किया हुआ मजाक समझा और वह अपनी साड़ी साफ कर अपने कार्य मे जुट गई। तिलक चढ़ाने के दौरान किसी ने फिर से उनके ऊपर दाल डाल दिया। तभी वहां मौजूद महिलाएं चिंता देवी का कपड़ा साफ करने लगी। इस दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग टेबल पर रख दिया, तभी एक वेटर उनका बैग लेकर वहां से भाग निकला। इसके बाद चिंता देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और मेन गेट बंद करने को कहा। लोगों ने उक्त वेटर की खोजबीन शुरू कर दी, बीस मिनट तक खोजने पर नहीं मिला; तभी पीड़ित के साथ एक लड़की ने बताया कि वेटर दीवार फांद कर भाग चुका है। इसके बाद शादी समारोह पूर्ण होने के बाद चिंता देवी टेंट की व्यवस्था करने वाले व्यक्ति से मिली और उक्त वेटर को बुलाने के लिए कहा, जिस पर टेंट वाले ने साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जलीलपुर चौकी पर जाकर अपनी आप बीती बताई तो चौकी प्रभारी ने शादी की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आगे की कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं सजग नागरिकः डा. दयाशंकर

सकलडीहा पीजी कालेज में गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
सकलडीहा पीजी कालेज में गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।

Young Writer, सकलडीहा। कस्बा के पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में रविवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एपीजे अब्दुल कलाम आजाद सभागार में भारत लोकतंत्र की जननी पर प्रकाश डालते हुए महाविद्‍यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा.प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा रहे। गोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षण संकाय एवं यूजीपीजी के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
गोष्ठी के मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष डा.दयाशंकर यादव ने कहा कि लोकतंत्र बहुमत का शासन है। इसलिए शिक्षित जागरूक सजग नागरिक ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। भारतीय लोकतंत्र जन चेतना बुद्धि और जागरूकता से ही सरकार की सफलता या विफलता निर्धारित होती है। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के विश्वव्यापी प्रशंसा प्राप्त है फिर भी भारतीय लोकतंत्र के सुचारू कामकाज में कई बाधाएं हैं जिनमें निरक्षरता लिंग भेदभाव गरीबी सांस्कृतिक और समानता राजनीतिक प्रभाव जातिवाद और सांप्रदायिकता शामिल है जो भारत के लोकतंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.उदय शंकर झा ने कहा कि नित्य नूतन चिर पुरातन की धारणा की वजह से ही भारत में लोकतंत्र फल फूल रहा है आज हम सब को यह सोचने की आवश्यकता है कि भारतीय लोकतंत्र के प्रति आस्थावान कैसे बनाया जाए। दुनिया में लोकतंत्र की व्यवस्था भारत में पौराणिक व्यवस्था से ही लिया गया है और यह सत्य है भारत ने ही दुनिया को राह दिखाई। प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि हर भारतीयों के रग-रग में लोकतंत्र बसता है। आज का यह विषय भारत लोकतंत्र की जननी है यह वक्तव्य डा.विनय सहस्त्रबुद्धे अध्यक्ष भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्राचीन भारत में लोकतंत्र की जड़ें सिद्धांत और व्यवहार विषय पर आयोजित संगोष्ठी में दिया था। कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी है कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान दें देश के अमृत महोत्सव काल में देशभर में हो रही आज की संगोष्ठी पर हुई विस्तृत चर्चा से अवश्य ही नए नए आयाम सामने आएंगे जो लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। एसडीएम सकलडीहा ने कहा की भारतीय संविधान एक लोकतांत्रिक राज्य का वादा करता है जो हम भारतीयों को सभी प्रकार का अधिकार प्रदान करता है। धन्यवाद ज्ञापन डा. संदीप मिश्रा व संचालन डा. अभय कुमार वर्मा ने किया।

Chandauli
overcast clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
64 %
2.3kmh
100 %
Sun
27 °
Mon
30 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights