32.3 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 425

चंदौली-ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत


चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया परिवहन मंदिर के समीप बुधवार को डिवाइडर पर बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कन्दवा थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी 50 वर्षीय सुनीता और उसका पुत्र बाइक से मुख्यालय पर किसी काम से आये थे। इस बीच बिछिया गांव के समीप डिवाइडर पर बाइक अनियंत्रित हो गयी। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गयी औऱ उसके सर पर गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान महिला।की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है।

महिलाओं को कुशल‚ स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बना रही सरकार

सूक्ष्म उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज

Young Writer, चंदौली। सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड ने चयनित प्रशिक्षार्थियों में प्रशिक्षण किट वितरित किया और उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण आपके कौशल को निखारने के साथ ही अपने जीवन में आर्थिक क्रांति लाने का काम करेगा। बताया कि चयनित महिलाओं व युवतियों को जरी-जरदोजी के अलावा ब्यूटीशियन का 14 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षु महिलाएं व अतिथिगण।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षु महिलाएं व अतिथिगण।

कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी, कुशल व आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम कार्यक्रम संचालित कर रही है। नाबार्ड की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बताया कि जरी-जरदोजी व ब्यूटीशियन के लिए नौगढ़ 30-30 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया है। महिलाएं प्रशिक्षण की बारीकियों को आत्मसात करें उसे पूरे मनोयोग के साथ सीखें और जो भी दुविधा या संशय हो उसे प्रशिक्षकों से पूछे। अपने सवालों के जरिए अपनी संकाओं का समाधान करें और प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद एक कुशल प्रशिक्षक बनकर यहां से लौटे। कहा कि यह प्रशिक्षण आपको रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने में मदद करेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आप स्वावलंबी होकर अपने आत्मबल को मजबूत बनाएगी। इस अवसर पर अनिता वर्मा, सना, मदन, सुनील कुमार, सुनीता आदि उपस्थित रहीं।

सकलडीहा कृषि संभाग केन्द्र में हाईटेंशन करंट उतरने से मचा हड़कंप

हाईटेंशन की करंट उतरने से नुकसान की जांच करते एसडीएम व बिजली विभाग के अधिकारी।
हाईटेंशन की करंट उतरने से नुकसान की जांच करते एसडीएम व बिजली विभाग के अधिकारी।

Young Writer, सकलडीहा। कृषि उपसंभाग केन्द्र पर लगी स्ट्रीट लाइट में 11 हजार वोल्ट की लटकती तार अचानक सट जाने से उपकेन्द्र में करंट उतर गयी, जिससे कई कम्प्यूटर सहित अन्य लाखों का सामान जल जाने से नुकसान हो गया। वहीं काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारी और अधिकारी भाग कर जाने बचाए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहंुचे एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों के लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। घटना को लेकर कर्मचारी और अधिकारियों में दहशत है।
विद्युत उपकेन्द्र के समीप कृषि उपसंभाग केन्द्र की नवनिर्मित भवन से सट कर 11 हजार वोल्ट की लाइन जर्जर लकड़ी की पोल से गयी हुई है। दुर्घटना की आशंका जताते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने कई बार हटाने के लिए एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को बताया हुआ था। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम के बताने के बाद भी ध्यान नही दिया। कृषि उपसंभाग केन्द्र पर लगी स्ट्रीट लाइट में अचानक हाईटेंशन की तार सट जाने से उपकेन्द्र में 11 हजार वोल्ट की करेंट उतर गयी, जिससे तीन कम्प्यूटर, इंवर्टर, बैटरी तेज आवाज के साथ जल गया। करीब डेढ़ से दो लाख के सामान जलकर खराब हो गए। करेंट उतरने पर कृषि विभाग के अधिकारी विजय सिंह, विजय यादव, कम्प्यूटर आपरेटर धर्मेन्द्र, अजीत सिंह, जितेन्द्र आदि भागकर अपनी जान बचाया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मनोज पाठक मौके पर पहुंचकर विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। इस बाबत मनोज पाठक ने बताया कि हाईटेंशन तार के कारण उपकेन्द्र में करेंट उतर जाने से काफी नुकसान हुआ है। संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस मौके पर एसडीओ विद्युत संजय कुमार, जेई अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

…अलविदा नेताजी‚ अपने राजनीतिक गुरु मुलायम सिंह को विदा करते हुए रो पड़े मनोज सिंह डब्लू

सैफई में मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में शामिल हुए सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सैफई में उस वक्त पीड़ा की पराकाष्ठा को सहन करते दिखे, जब उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु व समाजवाद के पुरौधा मुलायम सिंह यादव के अंतिम यात्रा में उनके अंतिम दर्शन किए। इस क्षण को अपने जीवन का सबसे कष्टदायी बताया और नेताजी को अश्रुपूर्ण आंखों से अंतिम विदाई दी और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने ही उन्हें राजनीति में आकर देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और एक गुरु की तरह समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे। कहा कि जब भी मेरा मन विचलित होता। नेताजी का सानिध्य पाकर सही दिशा में चलने की प्रेरणा व सीख मिलती रही। लेकिन अब हमारे राजनीतिक गुरु व अभिभावक हम सभी को छोड़कर चले गए। उनके जाने का दुख सदैव रहेगा। नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए संकल्पित होता हूं। यही उनके प्रति सच्ची आस्था व निष्ठा होगी। कहा कि उनके द्वारा दिए गए एक-एक गुरुमंत्र को पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ आत्मसात कर राजनीति में बिना किसी स्वार्थ के सेवाभाव से आगे बढ़ना है। साथ ही पढ़े-लिखे, काबिल नौजवानों को राजनीति की बागडौर सौंपने के लिए प्रेरित करना है जैसा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का सपना था। अब हम सभी को मिलकर उनके सपनों को साकार करना होगा। उनके जाने के दुख में आज पूरा देश दुखी है यह उनके विराट व्यक्तित्व का सशक्त हस्ताक्षर है। विदित हो कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मंगलवार को सैफई में पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान मुलायम सिंह में अपनी आस्था रखने वाले लोगों का हुजूम सैफई में उमड़ पड़ा था।

सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम यात्रा में शामिल मनोज सिंह डब्लू।
सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम यात्रा में शामिल मनोज सिंह डब्लू।

नेक पहलः क्षत्रिय समाज के होनहारों का हौसला बनेगी करणी सेना

कटसिला के तन्मय सिंह व घोड़सारी के श्रेय सिंह की सफलता पर करणी सेना ने थपथपाई पीठ

Young Writer, चंदौली। राजपूत करणी सेना अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन करती दिख रही है। इस कड़ी में मंगलवार को करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह की अगुवाई में क्षत्रिय समाज के होनहार युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के होनहार व गरीब प्रतिभाओं के संरक्षण का जिम्मा लेने का भी ऐलान किया गया। करणी सेना ने कटसिला निवासी एसटीएफ वाराणसी के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह के पुत्र तन्मय सिंह व शहाबगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह व अनुग्रह नारायण उर्फ बंटी सिंह के पुत्र श्रेय सिंह को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि कटसिला निवासी तन्मय सिंह बाक्सिंग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए परिवार के साथ ही अपने जनपद व क्षत्रिय समाज का मान बढ़ा रहे हैं। वहीं घोड़सारी निवासी श्रेय सिंह ने अपने मेधा व कड़े परिश्रम के बल पर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए चयनित होकर परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। इन होनहारों की सफलता की जानकारी होने पर करणी सेना की चंदौली इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह के नेतृत्व में उनके घर पहुंची और परिवार के साथ-साथ उन युवाओं का सम्मान किया। झन्मेजय सिंह ने कहा कि करणी सेना समाज के मेधावी युवाओं के साथ है। इनके शिक्षण, प्रशिक्षण व अन्य जरूरतों को जो उनके तरक्की में आड़े आ रही है उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी गरीब युवा की प्रतिभा का दमन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपने समाज के लोगों से आह्वान किया कि प्रतिभावान युवा जिन्हें किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत है उसकी जानकारी करणी सेना तक पहुंचाएं। ऐसे होनहारों की हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने समाज के हित में कार्य करने के लिए अनुग्रह नारायण सिंह बंटी द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग का भी आभार जताया। इस अवसर पर रामप्रकाश सिंह, अंकित सिंह, नीलू सिंह, प्रदीप सिंह, रणबीर सिंह, अजीत सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली-रक्त देकर किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य काम: ऋषि त्रिपाठी


चंदौली। मानव रक्त फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को मुख्यालय स्थित सूर्या हॉस्पिटल पर रक्तदान जन जागरूकता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने नाटक व जागरूकता गीत से लोगो को रक्तदान के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर सूर्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डॉयरेक्टर डॉ. ऋषि त्रिपाठी कहा कि रक्त देकर किसी के जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य काम नहीं है। यह लोगों में भ्रांतियां है। कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर होता है। सच तो यह है। कि रक्त को शरीर से निकालने पर नया रक्त बन जाता है। जो स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी है।

सूर्य हॉस्पिटल पर नाटक मंच करते कलाकार

डॉ गौतम त्रिपाठी ने कहा कि शरीर के पुराने खून को निकालते ही नया खून उसकी जगह ले लेता है। जिससे शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता। संस्था के अध्यक्ष अबु आज़मी ने कहा कि हमारा प्रयास है। कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति को रक्तदान के लिए जागरूक कर सकें। इसके लिए पूरे प्रदेश में रक्तदान जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक किये जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्रांड अम्बेसडर राकेश यादव रौशन रंजीत, अजीत, मनोज, आलोक प्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।

नौगढ़ व्यापार मंडल का अध्यक्ष बने सूरज केशरी‚ गठित हुई इकाई

Young Writer, नौगढ़। नौगढ़ बाजार के व्यापार मंडल का चुनाव दुर्गा मंदिर पोखरा नौगढ़ पर भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित समय पर होने वाले चुनाव को लेकर पूरे बाजार के व्यापारियों का सदस्यता कराकर मतदाता सूची पहले से तैयार कर ली गयी थी। प्रत्याशियों द्वारा आम सहमति नहीं बनने पर चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कराकर चुनाव कराया गया। चुनाव को लेकर बाजार में और चुनाव स्थल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत दिखी, जिससे व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया और मतदान करने के लिए मतदान स्थल पर व्यापारियों की काफी लम्बी लाइन घंटों तक लगी रही। लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। तत्पश्चात देर शाम तक वोटों की गिनती हुई जिसमें अध्यक्ष सूरज केसरी को निर्वाचित किया गया। महामंत्री सत्यनारायण दीपू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया। युवा अध्यक्ष शशिकांत को युवा महामंत्री-राजकुमार केसरी को युवा कोषाध्यक्ष आशीष गिरी को निर्विरोध चुना गया। मौके पर ही’जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि, आशीष गुप्ता उर्फ दीपक किया गया। संदीप जायसवाल को जिला कार्यसमिति में रखा गया। मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना ही व्यापार मंडल का उद्देश्य है। सभी पदाधिकारी इसका निर्वहन करेगे और संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का भी कार्य करेंगे। अन्त में चुने हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया और बाजार का भ्रमण भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, राजकुमार मोदनवाल, अभिमन्यु प्रजापति, महमूद आलम, कुन्दन चौहान, राजकुमार पाल, लाल साहब, बुद्धि नारायन, मुन्नु केशरी, आशीष गुप्ता, शिवनारायण, सुबाष कुमार, रमेश केसरी उपस्थित थे।

सलाह और चेतावनीः कटाई के बाद फसल अवशेष ना जलाएं अन्नदाता

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।

चंदौली कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में हुई फसल अवशेष व पराली प्रबंधन

Young Writer, चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में फसल अवशेष व पराली प्रबंधन के संबंध में कृषि पंचायती राज सिंचाई एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में पूर्व में आयोजित किसान दिवस में प्राप्त किसानों की एक-एक समस्याओं शिकायतों पर चर्चा करते हुए अविलंब समाधान किए जाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान फसल अवशेष प्रबंधन पर चर्चा करते हुए बताया कि विगत कुछ वर्षों में कृषक मजदूरों की कमी था विशेषकर धान एवं गेहूं की कंबाइन से कटाई, मड़ाई होने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में कृषकों द्वारा फसल अवशेष को जलाए जा रहे हैं। जिसके कारण वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मिट्टी की पोषक तत्वों की अत्यधिक क्षति होती है साथ ही मिट्टी की भौतिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कहा कि जनपद में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए इसके अलावा फसल अवशेष यंत्र के बारे में बताएं, ताकि कृषक बंधु उसका उपयोग करें और अपनी खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाएं। इसके अलावा पराली जलाने पर अर्थदंड की जानकारी दी। कृषकों को उपलब्ध कराई जाए बताया जाए या कानूनन अपराध है। कहा कि जनपद में संचालित समस्त कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को नोटिस देकर अवगत कराया जाए की कंबाइन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा रीपर अथवा पैडी स्ट्रा चांपर का प्रयोग किया जाना अनिवार्य होगा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इसके अलावा हार्वेस्टर को किया जाएगा सीज। जनपद में पराली अवशेष को ना जलाने की प्रचार वाहन के माध्यम से पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं पराली जलाने पर अर्थदंड की कार्रवाई से अवगत कराया जाए। बाजारों में वॉल पेंटिंग वॉल पेंटिंग कराकर स्लोगन के माध्यम से किसानों को जागरूक अधिक से अधिक किया जाए। जनपद स्तर पर प्रगतिशील कृषकों माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं पराली प्रबंधन करने से होने वाले लाभों की जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन समय-समय पर सुनिश्चित किया जाए। यंत्रों पर विशेष अनुदान दिया जाएगा।

विवादः स्कूल से लौट रही अपनी पुत्री को जबरन उठा ले गया पिता

चंदौली में बच्ची के गायब होने की सूचना पर पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस।
चंदौली में बच्ची के गायब होने की सूचना पर पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस।

Young Writer, चंदौली। नगर के पुरानी बाजार से सोमवार को 6 वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। खोजबीन की तो पता चला कि बच्ची को उसके पिता अपने एक अज्ञात साथी के साथ बिना किसी सूचना के उठा ले गया। जानकारी के बाद बच्ची की मां व मायके वालों ने चंदौली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

चंदौली कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में जय प्रकाश नगर निवासी रूबी ने बताया कि उसका व उसके पतिके बीच कुछ महीनों से घरेलू हिंसा का विवाद है। इस कारण वह अपने मायके कुछ महीनों से रह रही है। उसके साथ उसके दोनों बच्चे भी रहते हैं जो किसी निजी स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसकी पुत्री काव्या 6 वर्ष को उसके पिता राहुल व उसका एक अज्ञात साथी जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। यह घटना देख उसका नौ वर्षीय भाई घर पहुंचा और अपनी मां व घरवालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के पीड़िता रूबी से चंदौली कोतवाली को तहरीर देकर अपनी पुत्री काव्या को उसके पिता द्वारा अगवा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया पारिवारिक मामला है। पीड़िता के पति को बच्ची के साथ कोतवाली बुलाया गया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

नेताजी मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षतिः मनोज सिंह डब्लू

Manoj Kumar Singh W

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से जनपद चंदौली के सपाई मर्माहत नजर आए। सपाइयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को शोकसभा में श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को समाजवादी पार्टी, देश, प्रदेश व समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन को समाजवाद के एक युग का अंत बताया। उन्होंने शोकसभा में नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके साथ बिताए गए वक्त को अपने जीवन का सबसे शानदार पल बताया।
उन्होंने बताया कि नेताजी की शख्यित इतनी उम्दा था कि कोई भी व्यक्ति उनसे मिलकर एक विराट व्यक्तित्व को धारण कर लेता था। वह हमेशा अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने परिवार का अभिन्न अंग मानते थे। जब भी उनसे कोई मिलता। उसे एक जिम्मेदार अभिभावक की तरह उचित मार्गदर्शन देने का काम करते। यही वजह थी कि हर काई उनसे मिलने और उनके संरक्षण में राजनीतिक में आगे बढ़ना की चाह रखता था। उन्होंने आजीवन आरोप-प्रत्यारोप व आपेक्ष की राजनीति नहीं की। कहा कि नेताजी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते थे और उनके दुख-दर्द में शरीक होकर उसे बांटने के साथ ही संबल प्रदान करने का काम करते थे। आज उनकी उसी खूबी व लगाव के चलते समाजवादी कुबने का एक-एक सदस्य उनके निधन पर रो रहा है। आहत और विलख रहा है। कहा कि मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था रही है। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए जीवन के अंतिम समय तक संघर्ष जारी रखा। कहा जाता है कि सामान्य किसान परिवार जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के अखाड़े में दांव लगाते-लगाते देश की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं। हम सभी ने अपना राजनीतिक संरक्षक व अभिभावक खो दिया है। ऐसे व्यक्तित्व के जाने से देश व समाज को क्षति हुई है।

Chandauli
overcast clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
55 %
6.4kmh
100 %
Sun
32 °
Mon
41 °
Tue
41 °
Wed
37 °
Thu
43 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights