30.6 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 426

मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही समाजवाद के एक युग का अंत

मुलायम सिंह यादव

मेदांता में मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व समाजवाद के पुरौधा मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को 82 वर्ष की उम्र में मेदांता में अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही भारतीय राजनीति के युग का अंत हो गया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के साथ ही पूरा राष्ट्र शोकाकुल है। इसकी जानकारी होते ही चंदौली के सपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आज हर कोई उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक सफर व देश व प्रदेश को दिए गए उनके योगदान को स्मरण कर रहा है।
विदित हो कि मुलायम सिंह यादव की पहचान देश के एक सशक्त व सफल राजनेता के रूप में स्थापित है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और ऊर्जावान राजनीतिक महत्वकांक्षा के बल पर किसान परिवार से देश रक्षामंत्री तक का सफर किया। कई बार यूपी के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने दबे-कुचले वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं-परियोजनाएं दी। उन्हें यूपी के कई पिछड़े इलाकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रमुख सूत्रधार माना जाता है। उनका व्यक्तिगत जीवन इतना शानदार रहा कि विरोधी दल के नेता भी उनका आदर एवं सम्मान करते हैं। उन्हें उनके उम्दा राजनीतिक व्यक्तित्व के लिए नेताजी के संबोधन के साथ जाना जाता है। उन्होंने डा. राममनोहर लोहिया के समाजवाद के परचम को थामा और उसे बुलंद किया। साथ ही उस परचम को लेकर पूरा देश घूमे। उन्होंने देश की तरक्की के लिए एक ऐसे समाज की परिकल्पना की, जिसमें सभी को समानता का अधिकार मिले। उनके राजनीतिक जीवन से कई विवाद भी जुड़े, लेकिन उन्होंने कभी अपना धैर्य नहीं खोया। अपने कार्यकर्ताओं व आमजनता, किसानों के प्रति उनके लगाव और संबंधों के निर्वहन के भाव-बोध के कारण लोग उनके धरती-पुत्र के नाम से भी पुकारते थे। वह एक सामान्य किसान परिवार से देश की राजनीतिक के ऊंचाईयों तक पहुंचे। आज उनके निधन देश को अपूरणीय राजनीतिक क्षति पहुंची है। साथ ही समाजवादी के एक युग का अंत माना जा रहा है। चंदौली के समाजवादी नेता राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू, पूर्व सांसद रामकिशुन, सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार‚ सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि मुलायम सिंह का जाना देश की स्वच्छ राजनीतिक के लिए एक गहरा आघात है।

बारावफात पर अकीदत से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस क्षेत्र में गूंजा सरकार की आमद मरहबा का नारा


शहाबगंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के अवसर पर रविवार की सुबह ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बारावफात का जुलूस गांजे-बाजे और लाव लश्कर के साथ निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल लोग इस्लामी झंडे और तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे लगाते चल रहे थे।
क्षेत्र के मदरसा गरीब नवाज बड़गावां व खालिलिया साबिरिया गौसूल उलूम सिहोरिया,किड़िहिरा से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। इस अवसर पर उक्त जुलूस के माध्यम से बच्चों ने समाज को अमन- चैन का पैगाम दिया। इसी बीच युवाओं ने जगह- जगह रुक कर मोहम्मद साहब के नारे लगाए। जुलूस बड़गांवा, सिहोरिया, शहाबगंज होते हुए शिवपुर इसरौलिया से भ्रमण कर पुनः अपने नियत स्थान पर पहुंचा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मोहम्मद साहब को याद करते हुए लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बारावफात की बधाइयां भी दीं। जुलूस के दौरान जगह जगह बच्चों को बिस्किट पानी और चिप्स भी बांटा गया। बारावफात के मौके पर शाम को बड़गावां मदरसे में परंपरागत तरीके से जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें खिताब करते हुए मौलाना अब्दुल हलीम ने कहा कि आज के दिन सभी मुसलमानों के लिए सबसे खुशी का दिन है।आज ही के दिन पैग़म्बरे इस्लाम का आमद हुआ था।पूरी दुनिया के लिए हुज़ूर की रहमत है।आप इस दुनिया में तशरीफ़ लाए तो हर तरफ अमनो-अमान,भाई -चारा, मुहब्बत और ख़लूस की हवा चल गई।हम हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।इस दौरान जुनैद अहमद, हाफीज हसीब अहमद,सेराजुद्दीन प्रधान,इबरार अहमद,महताब अहमद,फुजैल खां, राकिब, अनीज,आमिर,आकिब,आदिल,भोलू आदि लोग मौजूद थे।

चंदौली-शराब की बोतल समझ कर कीटनाशक दवा पी गया युवक, जाने कैसे बची जान


सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में शनिवार की देर रात एक 26 वर्षीय युवक ने घर मे ब्लू वाइन शराब की सीसी में रखी बैगन की सब्जी में डालने वाली कीटनाशक दावा का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों तत्काल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
दरसअल नौबतपुर गांव निवासी सागर कुमार 26 वर्ष देर शाम घर के अंदर रखे ब्लू वाइन का बोतल देखा तो। उसने तत्काल सीसी की ठक्कन खोली और पूरा सीसी पी गया। कुछ ही देर बात उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों इस बात की जानकारी लगी तो पता चला कि उस सीसी में बैगन में डालने वाली कीटनाशक दवा रखी गयी थी। उन्होंने तत्काल सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है। इस बाबत डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि युवक कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिसका इलाज़ किया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर है।

AAP ने सैयदराजा चेयरमैन व भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सैयदराजा में पदयात्रा के बाद पदाधिकारियों संग मंथन करते जिलाध्यक्ष संतोष पाठक।
सैयदराजा में पदयात्रा के बाद पदाधिकारियों संग मंथन करते जिलाध्यक्ष संतोष पाठक।

AAP कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर बदहाल सड़क, स्कूल व स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया मुद्दा

Young Writer, चंदौली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार सैयदराजा बाजार में बढ़ते भ्रष्टाचार, बदहाल अस्पताल, बेहाल स्कूल व ध्वस्त सड़क-नालियों के विरोध में पदयात्रा निकाली और भाजपा सरकार के व सैयदराजा चेयरमैन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ‘निकलो घरों मकानों से जंग लड़ो बेईमानों से जैसे नारे लगाकर आवाम को आंदोलन से जुड़ने का आह्वान करते नजर आए। साथ ही केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और बताया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि जनपद चंदौली में सभी स्कूल व शिक्षा की हालत बेहद दयनीय है। सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं, लेकिन भाजपाई व सैयदराजा के चेयरमैन सरकारी धन लूटने में व्यस्त हैं। कहा कि चिकित्सा व्यवस्था का जनपद चंदौली में बुरा हाल है। नौगढ़ के राम सिंह के नवजात पुत्र ने सरकारी अस्पताल में इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि वहां चिकित्सक नहीं थे, दवाइयां नहीं थी। ऐसी घटनाओं के लिए सरकार जिम्मेदार है। कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। विधानसभा प्रभारी ज्ञान पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेजी से आगे बढने वाली पार्टी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से मिटा सकती हैं। नगर चुनाव प्रभारी प्रवीण तिवारी ने कहा कि चकिया विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म जाति के आधार कभी भी भेदभाव नहीं करती और सबको समान सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली पार्टी है दिल्ली और पंजाब इसका उदाहरण है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक श्एडवोकेटश्, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला सचिव मनोज गिरी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण तिवारी एडवोकेट, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण तिवारी एडवोकेट,  संतोष कुमार तिवारी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष युधिष्ठिर पांडेय, राजेश यादव, जिला सचिव राजकुमार खरवार, चकिया विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, सुनील कुमार यादव, धनेश कुमार आजाद,  विनोद कुमार गुप्ता, मुराहू यादव, मुकेश कुमार, शिंचन यादव, रविंद्र यादव, संतोष कुमार, पिंटू यादव, मुलायम यादव आदि उपस्थित रहे।

AAP ने पार्टी की इकाईयों का किया गठन 

चंदौली। सैयदराजा के रामलीला मैदान में हुई बैठक में संतोष कुमार सिंह को आम आदमी पार्टी का सैयदराजा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। धानापुर ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, बुल्लू यादव को धानापुर ब्लाक का महासचिव, वैभव पांडेय को ब्लॉक धानापुर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को ब्लॉक धानापुर का उपाध्यक्ष, सुनील कुमार यादव को सचिव चुना गया। साथ ही मुलायम सिंह यादव, मुराहू यादव, रिंकू यादव को धानापुर ब्लाक कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया ।

चंदौली में नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें अफसर

चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।
चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।

डीएम ने बैठक में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति देखी

चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने शुक्रवार की देर शाम आयोजित बैठक में शासन की प्राथमिकताओ एवं विकास कार्यक्रमों के 37 बिंदु की समीक्षा की। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं में घोर लापरवाही बरतने पर अधिकारियों का प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए। 

इस दौरान कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में संचालित विकास कार्यक्रमों व योजनाओं का क्रियान्वयन समयान्तर्गत पूरी पारदर्शिता के साथ हो। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना सुनिश्चित हो। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या लापरवाही कत्तई न बरती जाए। मनरेगा योजना में मजदूरों को समय से भुगतान हो नहरों में टेल तक पानी पहुंचना सुनिश्चित करते हुए सिल्ट की सफाई गुणवत्तापूर्वक हो सिर्फ ठेकेदारो के भरोसे न रहे अधिकारी बीच-बीच में सफाई की गुणवत्ता देखें। 

जिलाधिकारी ने एक्सईन विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा की बिजली की सप्लाई रोस्टर के हिसाब से संचालित रहे ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना के 48 घंटे के अंदर बदल दिए जाए और बकाया बिल की वसूली भी जल्दी करा लें। किसी भी अधिकारी की मोबाईल बंद न रहे। अगर किसी का फोन आता है तो उससे बात कर उसकी समस्या को सुने। प्रत्येक समाधान दिवस पर विद्युत विभाग अपना कैंप लगा कर प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण करे। बैठक अनुपस्थित डीआईओ एनआईसी और बिना सूचना के जिले से बाहर जाने पर मत्स्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और जिला कृषि अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों आवास पात्र व्यक्ति को ही मिले अगर मुझे शिकायत मिली की अपात्र व्यक्ति को आवास मिला है और जांच में दोसी पाए जाने वाले अधिकारी पर कार्यवाही और रिकवरी भी की जायेगी। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित हो। जिला पूर्ति अधिकारी को कहा कि सस्ते-गल्ले की निलंबित या निरस्त दुकानों का नियमानुसार अविलंब आवंटन सुनिश्चित किया जाए। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं की देखरेख चारा-पानी के अलावा समय समय पर स्वस्थ परीक्षण हो। जिन श्रमिको का 90 दिन का कार्य पूर्ण कर लिए हैं उनका श्रम विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ अजीतेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय उपस्थित रहे।

उपलब्धिः आईआईटी खड़गपुर अपने हूनर को तरासेंगे श्रेय सिंह

श्रेय सिंह

शहाबगंज के पूर्व प्रमुख सरोज सिंह के पुत्र ने अर्जित की उपलब्धि

Young Writer, इलिया। चंदौली की धरा वाकई उपजाऊ है। यहां न केवल धान व अन्य फसलों की उम्दा पैदावार होती है, बल्कि चंदौली की धरा होनहारों को जन्म देने व उन्हें संवारने व निखारने में अव्वल है। यहां गांवों में पैदा होने वाली प्रतिभाएं खेल, नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत से अपने गांव-जवार, इलाके व जनपद का नाम रौशन कर रहे हैं। इन्हीं नामों में से एक हैं घोड़सारी निवासी शहाबगंज की पूर्व प्रमुख सरोज सिंह व अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी के पुत्र श्रेय सिंह।

श्रेय सिंह।
श्रेय सिंह।

जो अपनी मेधा के बल पर आईआईटी खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए चयनित हुए हैं। यह खबर परिवार के लिए खुशियों भरी थी, जिसने गांव व क्षेत्रवासियों के गौरव व मान को बढ़ाने का काम किया। पिता अनुग्रह नारायण सिंह अपने पुत्र श्रेय सिंह की उपलब्धि पर खासे खुश नजर आएं। वहीं मां सरोज सिंह ने हर बार की तरह अपने बेटे को प्यार व दुलार के साथ ही ऐसे ही मेहनत करने व उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ हौसला बढ़ाया। आईआईटी खड़गपुर रवानगी से पहले श्रेय सिंह से मिलने पास-पड़ोस व जान-पहचान के लोगों का क्रम बना रहा। अब आगामी चार सालों तक श्रेय आईआईटी खड़गपुर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ ही अपने मेधा को तरासने का काम करेंगे। जो इनके मुस्तकबिल की ऊंची उड़ान में मील का पत्थर साबित होगा। विदित हो कि आईआईटी खड़गपुर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है जिसमें दाखिला लेना अपने आप को और अपने भविष्य को संवारने का सपना देखते हैं और पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन चुनिंदा लोगों के हक और हिस्से में ही आईआईटी खड़गपुर में पढ़ने और प्रौद्योगिकी को करीब से समझने के साथ ही कैरियर की ऊंची उड़ान भरने का अवसर मिल पाता है।

त्यौहारों पर अफवाह व झूठी खबरों से बचे आम जनताः संतोष सिंह

सदर कोतवाली में बैठक करते कोतवाल।

Young Writer, चंदौली। आगामी त्यौहार बारावफात के मद्देनजर शनिवार को नगर के धर्मगुरुओं और संभ्रांतजनों के साथ शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी।
इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सूचना अथवा जानकारी को पुलिस से साझा करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। किसी भी अफवाह या झूठी खबरों पर यकीन न करें और ना ही उसे फैलाने में भागीदार बने। कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग किया जाए। ताकि त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। कहा कि पुलिस कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क और सक्रिय है। उधर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों दिशा-निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। किसी नई परम्परा को प्रारम्भ न होने दिया जाए। शरारती तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

चंदौली-अवैध बालू लदे वाहन के खिलाफ चला चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप


चंदौली। सदर उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को सदर कोतवाली के क्षेत्र के नगर स्थित रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर अवैध बालू लदे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। वही एक बोगा ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने की कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ईशा दुहन ने जनपद में अवैध बालू लदे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में शुक्रवार को मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाईवे पर उपजिलाधिकारी अभय मिश्रा ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे वाहनों की जांच पड़ताल की गई। इसमें अवैध रूप से बालू लदे बोगा ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। एसडीएम ने कहा कि अवैध बालू लदे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध बालू लदे वाहन पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली-तीन युवकों के लिए काल बन गई तेज़ रफ़्तार ट्रक,दो की मौके पर हुई मौत, तो एक ने रास्ते मे तोड़ा दम


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। तीनो युवको की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

दरसअल वाराणसी जनपद के जंसा थाना अंतर्गत सपेतहा हाथी बाजार निवासी सतीश 22 वर्ष व रोहनिया निवासी राजेश केशरी 25 वर्ष,वाराणसी के सपेतहा रोहित 26 वर्ष वाराणसी से एक ही बाइक पर सवार हो कर मुगलसराय में बिल्डिंग निर्माण के कार्य से जा रहे थे। जैसे ही तीनो अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप पहुंचे की तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना में राजेश व रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल सतीश को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन सतीश भी बीच रास्ते मे जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग हार गया।

लंपी से बचाव के लिए माइक्रो प्लान बनाकर कराएं पशुओं का टीकाकरणः डीएम 

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करती डीएम ईशा दुहन।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गोवंश संवर्धन एवं संरक्षण तथा लंपी स्किन रोग (एलएसडी) से सुरक्षा एवं टीकाकरण के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गोवंश के भरण पोषण में गैप प्रतिपूर्ति, हरा चारा उत्पादन, गोवंश आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाने एवं उनमें सुधार पर चर्चा करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने पशुओं की लंपी स्किन बीमारी (एलएसडी) टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान बनाकर दीपावली पर्व से पूर्व हर हाल में टीकाकरण पूर्ण करा लेने तथा किसी भी हालत में एक भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहने पाए निर्देश दिए। प्रत्येक विकास खंडों में टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण मिलने पर जिलाधिकारी ने धानापुर, चकिया तथा शहाबगंज के एसीबीओ से तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईओ सैयदराजा से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही अगली बैठक तक टीकाकरण में प्रगति ठीक न होने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण टीम से हर रोज टीकाकरण के बाद बुलाकर बैठक करे। टीकाकरण में तेजी लाने की रणनीति तैयार करे और लम्पी की सामान्य जानकारी, बीमारी के लक्षण तथा बचाव व सलाह अखबारों में प्रकाशित कराया जाय। बैनर हर सार्वजनिक स्थानों पर तहसीलों में, ब्लाकों में लगवाए तथा हर गांव में पोस्टर चस्पा किया जाय। ताकि आम जनता को इस बीमारी के बारे में जानकारी हो सके। जिस गांव में टीकाकरण के लिए जाना है एक दिन पूर्व ग्राम प्रधान और अन्य माध्यमों से सूचना दे। कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी भी भ्रमण करे एवं उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी एक साथ नियमित भ्रमण करते हुए क्रियाशील रहें। कहा कि किसी भी गोवंश की पोषण या चिकित्सा के अभाव में मृत्यु न होने पाए। स्वाभाविक मृत्यु होने की दशा में शव को नियमानुसार दफनाया दिया जाय। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
58 %
7kmh
70 %
Mon
41 °
Tue
41 °
Wed
37 °
Thu
43 °
Fri
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights