30.6 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 427

राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

चहनियां में आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे।
चहनियां में आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे।

Young Writer, शहाबगंज। गांधी स्मारक इण्टर कालेज पर शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड शहाबगंज के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 189 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जहां 50 नम्बर के पच्चास प्रश्न पूछे गए।
इस प्रतियोगिता में आशुतोष सिंह रोहाखी, पुनीत पाण्डेय रोहाखी, शैलेंद्र डेहरी कला, सौरभ पाल बिलासपुर ,आकाश डेहरी कला, अमित चौहान बनभीषमपुर, महिमा पाण्डेय रोहाखी, रागिनी ठेकहां, मानसी गुप्ता रोहाखी, दीपक गुप्ता रोहाखी ने टॉप टेन में जगह बनाई। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट, मेडल व पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य डा.शशि प्रकाश पाण्डेय, एआरपी विभूति नारायण, आशुतोष पति त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, केशरी नंदन जायसवाल, अरुण कुमार, संजय सिंह, विनोद मौर्या, विमला कुमारी, अजय श्रीवास्तव, रणजीत गुप्ता मौजूद रहे।

आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में 11 छात्रों को मिला मेडल
चहनियां।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने तथा गणित, विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने हेतु प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा विद्यालय स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय से कुल 181 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों 11 छात्रों को मेडल, विज्ञान किट व प्रमाण पत्र व नकद धनराशि देकर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया।
नकद धनराशि द्वारा जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपने मॉडल सहित प्रतिभाग करेंगे। कुल प्रतिभागी छात्रों में से 50 उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के फ़ैयाज़ अहमद मनोज कुमार गुप्ता, हंसराज यादव, आत्मप्रकाश पाण्डेय, चमन सिंह यादव, राजेश पांडेय, सुमन, रितेश पांडेय, शुभम यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, अरुण, कौशल्या देवी, राजीव यादव, नंदकुमार शर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, प्रेम शंकर मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, अनुराग यादव, अमरनाथ दुबे, मिलन जायसवाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

सतर्क रहें‚ सोशल मीडिया के जरिए तेजी से बढ़ रहा साइबर अपराध

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर अपराध जागरूकता अभियान संयोजक प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया व साइबर के माध्यम से हो रहे अपराध से सचेत रहने के लिए विस्तार से जानकादी दी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन और हेल्प लाइन नंबर सहित अन्य ऐप के बारे में बताया।
संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज दुनिया भर में फैले इंटरनेट का अंतरजाल नेटवर्क और चारों ओर फैले सूचनाओं के भंडार के आड़ में कुछ वांछित अपराधियों द्वारा प्रतिदिन साइबर क्राइम के माध्यम से लोगों को ठगी के शिकार बना रहे है। लोगों की आर्थिक गोपनीयता को भंग कर ब्लैकमेल कर रहे है। वहीं कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराध जैसे फेसबुक हैकिंग, क्यूआर कोड, व्हाट्सएप हैकिंग, ओटीपी, फर्जी वेबसाइट से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि कोई नागरिक साइबर अपराध या ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर अपनी प्राथमिकी दर्ज करा सकता है। इसके पूर्व वरिष्ठ प्रो० पीके सिंह ने छात्र-छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, इंटरनेट मीडिया साइड से हनीट्रैप के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पाेटिंग पोर्टल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देकर अपने रुपयों को फ्रिज करवा सकती हैं और कुछ औपचारिकता पूर्ण कर अपने रुपए पुनः अपने अकाउंट में पैसा वापस पा सकते हैं। वहीं प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव ने कंप्यूटर अपराध के रूप में भी जाना जाता है। अवैध उद्देश्यों में कम्प्यूटर भी सहायक हो रहा है। जिसके माध्यम से धोखाधड़ी, बाल पोर्नाेग्राफी, बौद्धिक संपदा तस्करी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी गोपनीयता पर आक्रमण इस साइबर क्राइम को अंजाम देते हैं। इस मौके पर प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह, डा.अमन कुमार मिश्रा, डा.अभय कुमार वर्मा, डा.सीता मिश्रा, वंदना, डा.जितेंद्र यादव, डा.राजेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

जन सहयोग संस्थान ने गरीब वृद्ध महिला को दिया ब्लड

सूर्य अस्पताल में वृद्ध महिला के परिजनों को रक्त प्रदान करते जन सहयोग संस्था के हिमांशु व अजीत सोनी।
सूर्य अस्पताल में वृद्ध महिला के परिजनों को रक्त प्रदान करते जन सहयोग संस्था के हिमांशु व अजीत सोनी।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा द्वारा संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला जो सकलडीहा तहसील जिला चंदौली की निवासी है उनके स्थिति को देखते हुए एक यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाया गया।
अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था के सभी सदस्य जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने के लिए हमेशा समर्पित एवं सक्रिय भूमिका में रहते हैं। शुक्रवार को सूर्या अस्पताल के शुभम त्रिपाठी के द्वारा गरीब वृद्ध महिला के रक्त सम्बन्धित जरूरत की जानकारी दी गयी। इसके बाद चंदौली ब्लड बैंक पहुंचकर संस्था के कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा व अध्यक्ष अजीत सोनी द्वारा एक यूनिट रक्त की उपलब्धता में अपना योगदान किया गया। हिमांशु वर्मा ने बताया कि रक्तदान के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि रक्त की कमी की समस्या को धीरे-धीरे समस्त खत्म किया जा सके।

मुंडेश्वरी धाम पर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए सपाईयों की कामना

मुंडेश्वरी धाम पर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन करते सपाई।
मुंडेश्वरी धाम पर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन करते सपाई।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए दुआओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मां मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने पूजन अर्चन किया और मां से आशीर्वाद मांगा की सपा से संरक्षक जल्द स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच आए।

सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण कार्यकर्ता नेता व पदाधिकारी के स्वास्थ्य लाभ के लिए बंद कर रहे हैं और मंदिरों में मत्था टेक मां से उनकी सलामती की दुआ मांग रहे। सपा नेता जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम मंदिर में पहुंचकर हवन पूजन किया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। सपा नेता रमेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सर्वसमाज के नेता हैं जिन्होंने राजनीतिक में आने के बाद देश व देशवासियों के हित में कार्य किया। उनके कार्य और योगदान ने मुलायम के व्यक्तित्व को विराटता प्रदान की। आज उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद लोग उनके सेहत व स्वास्थ्य के लिए निरंतर दुआएं व प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इस दौरान मुकेश यादव, दिलीप पासवान, उदित कुमार यादव, कोमल यादव, संतोष यादव, आर्यन, सोनू व अन्य सपा नेताओं ने मुंडेश्वरी धाम पर पूजन-अर्चन करने के साथ ही हवन किया।

ब्लड ग्रुप जांच के लिए चंदौली जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर

Young Writer, चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने किया। इस आयोजित रक्तदान वह निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर में लगभग 100 लोगों ने जांच कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को उनके ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। रक्तदान करने से किसी को जीवन ही मिलता है। स्वैच्छिक रक्तदान के बाद रक्त बनने की गति तीव्र होती है। ऐसे में सभी को रक्तदान करना जरूरी है। रक्तदान करने में केवल 5 से 10 मिनट का समय लगता है। रक्तदान करके किसी अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। यह दुर्घटना व अन्य वजह से बीमारियों में जब लोगों के रक्त की जरूरत पड़ती है रक्तदान किया हुआ रक्त ही उस समय लोगों के जीवन बचाने में काम करता है। कहा कि 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति द्वारा कभी भी रक्तदान किया जा सकता है। जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व निःशुल्क ब्लड जांच की व्यवस्था की गई । कोई भी जांच कराने के साथ-साथ रक्तदान कर सकता है। इस दौरान डा.दिनेश सिंह, काउंसलर संध्या, लैब टेक्नीशियन बृजेश कुमार, लाल बहादुर आदि उपस्थित थे।

चंदौली-तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे कार्रवाई में जुट गई।

बताते वाराणसी जंसा थाना क्षेत्र के सपेतहा हाथी बाजार निवासी सतीश 22 वर्ष व रोहनिया निवासी राजेश केशरी 25 वर्ष,वाराणसी के सपेतहा रोहित 26 वर्ष वाराणसी से एक ही बाइक पर मुगलसराय में बिल्डिंग निर्माण के काम करने जा रहे थे। जैसे ही तीनो अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप पहुंचे की तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना में राजेश व रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल सतीश को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

चंदौली-घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट व छेड़खानी के आरोपी को चार साल की सजा

चंदौली। विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजेंद्र प्रसाद की अदालत ने छेड़खानी के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को चार साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

सैयदराजा नगर निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में १५ मई २०१७ को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह घर में नहीं था। उनकी पत्नी व १७ वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान जमानियां निवासी गोल्डेन राईन घर में घुस गया। उसने बेटी के बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उसकी समीज भी फाड़ दी। पीड़िता की मां ने देखा तो चिल्लाना शुरू किया। इससे आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी वहां से भागा। पीड़िता ने भी पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी की ओर से उसको पकड़कर घसीटने और शरीर को छूने की बात कही। बताया कि वह जबरन शादी करने की बात कह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को चार साल की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। अभियोजन की पैरवी विशेष लोक अभियोजक अवधेश नारायण सिंह व रमाकांत उपाध्याय ने की।

चंदौली-भक्तों ने माँ दुर्गा प्रतिमा किया विसर्जन, कोतवाल ने खुद पैदल चलकर संभाल कानून व्यवस्था

चंदौली। शारदीय नवरात्र सम्पन्न होते ही गुरुवार को मां दुर्गा सहित अन्य स्थापित की प्रतिमा का विसर्जन किया रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा समाप्त होने के बाद भक्त माँ दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन से पहले पंडाल में भक्तों ने चूड़ा, दही व चीनी का प्रसाद ग्रहण किया। और माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद धूमधाम से विदाई दी।

मूर्ति विसर्जन में कानून व्यवस्था संभालते सदर कोतवाल संतोष सिंह

दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए भक्त डीजे पर नाचते हुए और जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहे थे। वही भक्त माँ दुर्गा की शोभायात्रा में भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए। उनके भजन सुनते जा रहे थे।

विसर्जन के लिए जाती मां दुर्गा की प्रतिमा

वही विसर्जन के दौरान तालाब पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था किया गया है। इससे कोई हादसा ना हो। विसर्जन शोभायात्राओं के साथ सदर कोतवाल संतोष सिंह, खुद भारी पुलिस बल के साथ पैदल चलकर कानून व्यवस्था को संभाल रहे थे।

चंदौली-भक्तो ने नम आंखों से दी माँ दुर्गा को विदाई, कोतवाल ने खुद पैदल चलकर संभाल कानून व्यवस्था

चंदौली। शारदीय नवरात्र सम्पन्न होते ही बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से माँ दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन से पहले पंडाल में भक्तो ने चूड़ा, दही व चीनी का प्रसाद ग्रहण किया। और माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद धूमधाम से विदाई दी।

कानून व्यवस्था संभालते कोतवाल संतोष सिंह

दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए भक्त डीजे पर नाचते हुए और जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहे थे। वही भक्त माँ दुर्गा की शोभायात्रा में भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए। उनके भजन सुनते जा रहे थे।

विसर्जन के लिए जाती माँ दुर्गा की प्रतिमा

वही विसर्जन के दौरान तालाब पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था किया गया है। इससे कोई हादसा ना हो। विसर्जन शोभायात्राओं के साथ सदर कोतवाल संतोष सिंह, खुद भारी पुलिस बल के साथ पैदल चलकर कानून व्यवस्था को संभाल रहे थे

भाकियू ने भोजापुर व खुचमन रेलवे क्रासिंग मार्ग मरम्मत की मांग

भोजापुर रेलवे क्रासिंग की मरम्मत की मांग को लेकर पत्रक देते किसान यूनियन के पदाधिकारी।
भोजापुर रेलवे क्रासिंग की मरम्मत की मांग को लेकर पत्रक देते किसान यूनियन के पदाधिकारी।

Young Writer, सकलडीहा। भोजापुर और खुचमन रेलवे क्रासिंग मार्ग पर पटरी निर्माण के दौरान सड़क की गिट्टियां उखड़ गयी है। जिस कारण सड़क पर गड्ढे हो गये है। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। गुरूवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्रक देते हुए रेलवे क्रासिंग मार्ग की मरम्मत की मांग उठाया है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कई माह से भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग मार्ग की हालत जर्जर होगयी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गया है। सड़क गड्ढे में तब्दील होगया है। आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन लोग रेलवे लाइन पार करते समय टैªक पर गिरकर बाइक सवार चोटिल हो जा रहे है। इसके बाद भी रेल प्रशासन मौन साधे हुए है। किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी व मंडल प्रवक्ता देवमणी चतुर्वेदी ने कहा रेलवे क्रासिंग पर छरू ईंच का गड्ढा हो जाने से सुबह शाम टेम्पू सवारी, एम्बुलेंस, ट्रक, सवारी वाहन आदि फस जा रहे है। एक सप्ताह के अंदर समस्या का निदान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। अंत में एसडीएम को रेल प्रशासन के नाम से मांग पत्र सौपा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्या, विभूति नारायण तिवारी,जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान,रंकज सिंह, गोपाल सिंह, रामावतार सिंह, मनोज यादव, जीउत मैर्या,रामदरस यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
किसान मजदूर दिवस के रूप में मना टिकैत का जन्मदिन
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के तहसील मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैत का 87वां वर्षगाठ किसान मजदूर दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार सिंह, देवमणि चतुर्वेदी, विभूति नारायण, भुलई चौहान, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Chandauli
broken clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
58 %
7kmh
70 %
Mon
41 °
Tue
41 °
Wed
37 °
Thu
43 °
Fri
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights