31.9 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 428

चंदौली-मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के लिए सपाइयों ने किया पूजन-अर्चन

चंदौली। मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मठ मंदिर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने के लिए चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन व पाठ आज गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जानकी मठ चंदौली में हवन पूजन और पूजा पाठ किया। लोगों ने धरती पुत्र के दीर्घायु होने और उनके स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। सपा नेता अशोक त्रिपाठी उर्फ छोटू त्रिपाठी ने कहा कि धरतीपुत्र कहे जाने वाले हमारे नेता मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीब और मजदूरों की लड़ाई लड़ी। 

भारत के सभी राजनीतिक दल और जनता उन्हें आदर्श भावना से देखती है। ऐसे व्यक्तित्व को राजनीति में दीर्घकालीन तक बने रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने हमेशा देश और प्रदेश के विकास के लिए पहल की। बताया कि सपा संरक्षक के जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने के लिए हम लोगों ने मंदिर में हवन पूजन किया है। इस अवसर पर जनार्दन यादव पूर्व प्रधान, सुधार यादव पूर्व प्रधान ,राम मूरत पासवान, राजेश यादव, राम सिंह चौहान, दरोगा यादव, मनोज यादव, पंडित रघुनाथ पाठक आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आठ अक्टूबर को मनेगी रामविलास पासवान की पुण्यतिथि

Young Writer, चंदौली। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अक्टूबर को पूर्व मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि मानसरोवर तालाब मुगलसराय पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस दौरान पासवान समाज की ओर से गोष्ठी व श्रद्धांजलि समारोह के साथ ही भंडारे का आयोजन द्वारा किया गया है।
यह जानकारी देते हुए पासवान समाज के वंशराज पासवान व दिलीप पासवान ने बताया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान सर्वसमाज के नेता थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों व शोषितों को राजनीति के साथ ही सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की भलाई व उसके सामाजिक जीवन में सुधार, उनकी शिक्षा-दीक्षा, नौकरी के बारे में सोचा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके निधन से पासवान व दुसाध समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी क्षतिपूर्ति हो पाना मुश्किल है। कहा कि उनकी स्मृति में आठ अक्टूबर को मानसरोवर तालाब के पास बरसी एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहरः सीएमओ

यथार्थ नर्सिंग कालेज में पौधरोपण करते सीएमओ, साथ में डा. धनंजय सिंह व डा. शुभम सिंह।
यथार्थ नर्सिंग कालेज में पौधरोपण करते सीएमओ, साथ में डा. धनंजय सिंह व डा. शुभम सिंह।

सीएमओ ने यथार्थ नर्सिंग कालेज में किया पौधरोपण

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज की ओर से दशहरा के पावन पर्व पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज परिसर में सीएमओ डा.वाईके राय द्वारा आम के आठ फलदार पौध लगाए गए। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डा.धनंजय सिंह और डा.शुभम सिंह ने सीएमओ का गीता और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सीएमओ ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के अमूल्य धरोहर हैं इन्हें बचाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। सरकार व समाजसेवी भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण कर रहे हैं यह समाज और मानव के लिए दोनों कारगर साबित होंगे। कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने और आम जन जीवन को रोग मुक्त रहने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किए। इस अवसर पर प्रबंधक डा.धनंजय सिंह, निदेशक डा.शुभम सिंह, प्रबंधन प्रमुख अमन कुमार सिंह, प्रिन्सिपल फैरोजा एम, डा.ख़ुशबू यादव, वर्तिका सिंह, सूर्यकांत तिवारी, सोनी चौहान, शालिनी श्रीवास्तव, अपराजिता गोस्वामी, विशाल दुबे, विकास यादव, अभिषेक पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन एचआर रवि कुमार ने किया।

रामलीलाः रावण की लंका में हनुमान ने लगाई आग

प्रभु श्रीराम ने हनुमान से जाना माता सीता का हाल

Young Writer, चहनियां। रामलीला समिति द्वारा रामलीला के लंका दहन प्रसंग का मंचन किया गया। मंचन में श्रीराम जी की सेना समुंद्र के किनारे पहुंच जाती है तो प्रभु श्रीराम हनुमान जी को रावण को अंतिम चेतावनी व सीता जी का हाल जानने के लिए भेजते हैं। जब हनुमान जी समुंद्र के ऊपर से जा रहे होते हैं तो आगे बढ़ने पर सुरसा हनुमान जी का रास्ता रोक लेती है। अनुनय विनय के बाद भी बात न बनने पर सुरसा के मुख का फैलाव 32 योजन होते ही हनुमान जी सूक्ष्म रूप धर प्रवेश कर, बाहर आ जाते हैं। सुरसा उनकी बुद्धि की प्रशंसा करने के साथ ही रामकाज पूर्ण करने का आशीर्वाद देती है।
हनुमान जी मच्छर रूप धारण कर लंका में प्रवेश करते ही सुरक्षा में तैनात लंकिनी उनका रास्ता रोकती है। उनके घूंसे के एक वार से लंकिनी मुख से खून उगल देती है। कुटिया से राम-राम की आवाज सुन हनुमान अंदर जाते हैं और सामने विभीषण को पाते हैं। ब्राह्मण वेष हनुमान का परिचय पाते ही विभीषण प्रणाम करते हैं और माता सीता का पता बताते हैं। अशोक वाटिका पहुंचे हनुमान सीता पर रावण द्वारा किए जा रहे अत्याचार से व्यथित हो जाते हैं। अशोक वाटिका उजाड़ने के बाद मेघनाद वहां पहुंचते हैं और हनुमान जी को युद्ध के लिए ललकारते हैं। इसके बाद मेघनाद ब्रह्मफांस का प्रयोग कर हनुमान जी को काबू कर रावण के दरबार में पेश करते हैं। दरबार में रावण व हनुमान के बीच संवाद होता है। इसी बीच क्रोध में रावण जब हनुमान पर तलवार से वार करने की कोशिश करता है तो विभीषण बीच में आकर रावण को समझाता है। रावण की आज्ञा से हनुमान की पूंछ को आग लगाने के बाद छोड़ दिया जाता है। हनुमान सारी अहंकारी रावण की लंका को आग लगा समुद्र पार करते हुए प्रभु श्रीराम के पास पहुंच जाते हैं।

दशहराः जय श्रीराम के उद्धोष के साथ धू-धूकर जल उठा रावण

सकलडीहा सरोवर के मध्य धू-धूकर जलता रावण।
सकलडीहा सरोवर के मध्य धू-धूकर जलता रावण।

बारिश के बाद भी रावण दहन देखने के लिये उमड़ी भीड़

Young Writer, सकलडीहा। कस्बा स्थित शिव सरोवर पर जय श्रीराम के उद्धोष के साथ रावण दहन हुआ, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सरोवर के ईद-गिर्द मौजूद नजर आए। इस दौरान राम रावण युद्ध और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर करीब बीस हजार से अधिक ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ा था। एसडीएम मनोज पाठक सीओ राजेश कुमार राय कोतवाल विनोद मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ भीड़ को नियंत्रण में जुटे रहे।
दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से विजयदशमी पर रावण दहन और राम रावण संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर शाम को जय श्रीराम के उद्धोष केसाथ प्रभु श्रीराम के बाण चलते ही रावण धूं धूंकर जलने लगा। इस दौरान एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार राय, बीडीओ अरूण पांडेय कोतवाल विनोद मिश्रा,दुर्गा पूजा सेवा समिति अध्यक्ष लालचंद सेठ, पवन वर्मा, नंदन सोनी, डा. अभय वर्मा, संत चौरसिया, प्रधान मंजू दूेवी ,अशोक कुमार सहित मंदिर के पुजारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सकलडीहा सरोवर के समीप रावण दहन देखने के लिए उमड़ी भीड़।
सकलडीहा सरोवर के समीप रावण दहन देखने के लिए उमड़ी भीड़।

विद्यालय के छत पर चढ़ जाने से मचा खलबली
सकलडीहा। रावण दहन देखने के लिये शिव सरोवर के समीप कम्पोजिट विद्यालय के छत पर ग्रामीणों के संख्या से अधिक चढ़ जाने से खबबली मच गया। एसडीएम और सीओ के निर्देश पर दुर्गा पूजा समिति के लोगों के आग्रह पर लोग नीचे उतरने पर राहत की सांस लिया। रावण दहन कार्यक्रम समाप्त होते ही सकलडीहा-चंदौली, सकलडीहा-अलीनगर मार्ग से लेकर कस्बा की मुख्य मार्ग, कोतवाली मार्ग सहित अन्य रूट पर भीड़ अचानक बढ़ जाने के कारण यातायात व्यवस्था चरमा गया। दशहरा मेला देखने आये महिलाओं के साथ बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

तीन दिन से घर नही लौटा युवक परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल


चंदौली। नगर पंचायत अंतर्गत पुरानी बाजार वार्ड नंबर 14 निवासी रामा शंकर उर्फ कल्लू पत्नी से कहासुनी होने पर नाराज हो कर घर निकल गया। तीन दिन बाद घर नही लौटने पर पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दरसअल रमाशंकर उर्फ कल्लू पटवा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पुरानी बाजार वार्ड नंबर 14 में बिसातबाने की दुकान चलाता है।

घर के बाहर रोते बिलखते परिजन

मंगलवार को पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज़ हो कर घर से निकल गया। और तीन दिन तक घर नही लौटा इससे उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली में तहरीर तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है।
इस बाबत सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर मिली है। जिसकी तलाश की जा रही है।

चंदौली: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत, परिवार से मिलने वाराणसी जा रहा होमगार्ड

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि मैढ़ी गांव निवासी दिनेश मिश्रा 48 वर्ष कलेक्ट्रेट में होमगार्ड के पद पर तैनात थे जो स्कूटी पर सवार होकर अपने परिवार से मिलने वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वह बिछिया गांव के समीप पहुंचे की तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई । स्थानीय लोगों को तत्काल पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल संतोष सिंह शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज परिजनों को सूचित किया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए हो रही दुआएं-प्रार्थनाएं

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ करता नन्हा उमैर पठान।
मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ करता नन्हा उमैर पठान।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले इन दिनों उनकी सलामती के लिए प्रार्थनाएं व दुआएं कर रहे हैं। उनकी व्यक्तित्व इतना विराट है कि हर धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र व उम्र के लोग आज उनकी सेहत बिगड़ते से व्यथित और व्याकुल है। इसी क्रम में धानापुर निवासी नन्हा समाजवादी उमैर पठान भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए लगातार दुआएं कर रहा है। उमैर उम्र में काफी छोटा है लेकिन उन्होंने समाजवाद व मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व में इतना कुछ सुना की उनकी जीवनी व व्यक्तित्व से प्रभावित हो गए। समाजवादी विचारधारा व समाज में समानता लाने के मुलायम सिंह यादव के प्रयासों ने दबे-कुचले और असहाय वर्ग को मुलायम सिंह यादव से इस कदर जुड़ा कि समय के साथ उनके प्रति उनका लगाव-जुड़ाव व आस्था मजबूत होता गया। आज जब वे खुद अपने स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे तो इस विषम परिस्थिति में उनके चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामनाएं, प्रार्थनाएं व दुआओं का दौर चल रहा है। जनपद चंदौली में भी जगह-जगह लोगों ने मुलायम सिंह यादव के लिए प्रार्थनाएं व दुआएं की।

मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का हाल जानने पहुंचे चंदौली के सपाई।
मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का हाल जानने पहुंचे चंदौली के सपाई।

मुलायम सिंह यादव का हाल जानने मेदांता पहुंचे चंदौली के सपाई
चंदौली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में आयी गिरावट व उनके मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर जनपद के कई दिग्गज सपा नेता मेदांता पहुंचे। वहां मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ एवं दीघार्यु होने की मंगल कामना भी की।
विदित हो कि मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के बाद यूपी सहित पूरे देश में उन्हें मानने, जानने व चाहने वाले लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। प्रार्थनाओं का दौर पूरी शिद्दत से चल रहा है ताकि सपा संरक्षक जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने कार्यकर्ताओं व लोगों के बीच फिर से पहुंच सके। इसी क्रम में जनपद चंदौली से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, नफीस अहमद गुड्डू, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव समेत अन्य दिग्गज नेता मेदांता पहुंच गए हैं। सपा संरक्षण का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सपा संरक्षक व संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 30 साल पहले चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। तब से अब तक सपा कई बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही। पार्टी का मंगलवार को 30वां स्थापना दिवस है। मुलायम सिंह यादव कई बार सांसद विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे इन दिनों समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं। वही मेदांता हॉस्पिटल में देखने के लिए सपा नेताओं के साथ कई प्रमुख दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। यही नहीं जगह जगह पूजा पाठ भी किए जा रहे हैं।

आपदा के समय प्रशासन को सहयोग व समाज की सेवा करेंगे पूर्व सैनिक

चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा दुहन से मुलाकात करते पूर्व सैनिक।
चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा दुहन से मुलाकात करते पूर्व सैनिक।

Young Writer, चंदौली। भूतपूर्व सैनिक वेटरन्स एसोसिएसन इंडिया का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिला। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। साथ ही भविष्य में किसी भी आपदा या आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन व समाज को सहयोग देने की बात कही, जिसका डीएम ने स्वागत एवं सराहनीय की।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी आपदा या जरूरत पड़ने पर भूतपूर्व सैनिकों का दल शासन-प्रशासन के साथ हर वक्त तैयार है। जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि हम सैनिकों ने पहले देश के सरहदों पर तैनात होकर सेवा करने का काम किया और अब रिटायर होकर समाज की सेवा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बशर खान ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ भूतपूर्व सैनिक कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। पूरी टीम ने जिलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जब जरूरत पड़ेगी, आप भूतपूर्व सैनिकों की सेवा ली जाएंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष यादव, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बशर खान, मोहम्मद अलीम, अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदौली नसीम अहमद, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली- श्रद्धालुओं की सुविधा व पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस बाजारों में कर रही चक्रमण

चंदौली। भदोहीं जनपद के औराईं में दुर्गा पूजा पंडाल में अगलगी की घटना को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क है। डीएम ईशा दुहन और एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन यंत्र सहित अन्य इंतजाम किए जाने का निर्देश दिया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए पंडालों में प्रवेश द्वार और बाहन निकलने के लिए दूसरा द्वार बनाने की नसीहत दी जा रही है।  
डीएम ईशा दुहन ने बताया कि भदोही घटना को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। जनपद में सभी पूजा पंडाल समितियों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की जा चुकी है। इस दौरान सभी से पंडालों में सुरक्षा का इंतजाम करने को निर्देशित किया गया है। इसमें अग्निशमन यंत्रों के अलावा आसपास पानी की व्यवस्था, बालू आदि रखने की हिदायत दी गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने से उसे निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम, सीओ को पंडालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं थाना प्रभारियों के अलावा अन्य राजस्व व पुलिस कर्मियों को भ्रमण कर पंडालों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए जाने की हिदायत दी गई है। वही श्रद्धालुओं के सुविधा व पूजा पंडालो की सुरक्षा के लिए सदर कोतवाल संतोष सिंह भारी पुलिस बल के साथ बाजार में चक्रमण करते दिखे

Chandauli
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
53 %
5.9kmh
99 %
Mon
41 °
Tue
43 °
Wed
41 °
Thu
43 °
Fri
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights