24.1 C
Chandauli
Monday, October 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 429

लिंक भेजकर साइबर ठगों ने युवक के खाते से उठाया 18 हजार

साइबर क्राइम

Young Writer, शहाबगंज। सावधानǃ यदि आप स्मार्टफोन का अत्यधिक इस्तेमाल करते हैं और आपका नंबर आपके खाते से जुड़ा है तो आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी भी अनजान फोन‚ मैजेस व लिंक को छेड़ना आपके लिए वित्तीय जोखिम से भरा हाे सकता है। जी हांǃ थोड़ी सी लापरवाही से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं और आपके खाते में पड़ी आपकी कमाई कोई और डिजिटल तरीके से लूट ले जाएगा। ऐसा ही कुछ हुआ शहाबगंज थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव निवासी युवक के साथ। थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव का एक युवक साइबर ठगों का शिकार हो गया। ठगों ने युवक से ओटीपी पूछकर खाते 18000 रुपये उड़ा दिये। जानकारी होने पर युवक ने बैंक व थाने पर सुचना दिया।
बताते हैं कि मुरकौल गांव निवासी राहुल सिंह के मोबाइल नंबर पर बुधवार की दोपहर में 12 बजे साइबर ठगों द्वारा फोन आया कि आपके बैंक का एटीएम ब्लाक हो गया है। आपके मोबाइल पर एक लिंक दिया गया है। उसको अपने मोबाइल पर लोड़ कर लिजिए एटीएम चालू हो जायेगा। ऐस लोड़ करने का बाद एटीएम का नंबर व कोड़ मांगा गया। एटीएम नम्बर व कोड़ बताने के बाद उसके खाते से 18000 रुपये कटने का मैसेज आ गया। पैसा कटने की सूचना मिलते ही युवक घबरा गया। तत्काल इसकी परिजनों को दिया।घर वालों ने बैंक पर जाकर मामले से अवगत कराया। वहीं लिखित तहरीर थाने पर देकर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं आये दिन साइबर ठगी की घट रही घटनाओं को देखते हुए सरकार को इसके खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकें।

चंदौली-अधिकारियों की टीम ने 42 दुकानों पर की छापेमारी


चंदौली। खाद की बढ़ती कालाबाजारी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को 42 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान स्टाक रजिस्टर, पीओएस मशीन, उर्वरकों में मिलावट परखी। वहीं 16 उर्वरक दुकानों से नमूने संग्रहित किए गए।  
जिलाधिकारी ईशा दुहन ने जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम ने गुरुवार को विभिन्न तहसीलों में 42 उर्वरक के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे के अलावा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और चकिया एवं नौगढ़ तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य, सकलडीहा व पीडीडीयू नगर तहसील में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान रजिस्टर पर स्टाक का मिलान किया गया। साथ ही पीओएस मशीन को चेक किया गया। वहीं 16 दुकानों से उर्वरक के नमूने संग्रहित किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में रबी की बुआई के चलते विभिन्न उर्वरकों की मांग में वृद्धि हुई है। इससे कृषकों को निर्धारित दर पर जोत के अनुसार गुणवत्ता युक्त उर्वरकों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने को कार्रवाई की जा रही है

चंदौली-पुलिस ने पकड़ी 46 लाख की हिरोइन,गाजीपुर से खरीद कर चंदौली में बेचता था तस्कर

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान नवही पुलिया से एक हीरोइन तस्कर को धर दबोचा जसके पास से पुलिस ने 46 लाख का हीरोइन बरामद कर मय बाइक सहित कोतवाली ले आयी उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने पुलिस लाईन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस नवही पुलिया के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक सवार व्यक्ति अपने सिर पर हेलमेट के अंदर अवैध हिरोइन लेकर नवही पुलिया की तरफ आ रहा है। पुलिस ने तत्काल नवही पुलिया पर धेरे बंदी कर दिया। तभी धरौली की तरफ से नवही की ओर एक बाइक सवार आता दिखायी दिया। पुलिस ने उसे रोक कर तलासी लिया तो हेलमेट के अंदर प्लास्टिक के थैली में 462 ग्राम हीरोइन कीमत लगभग 46 लाख चिपकाया मिला पुलिस ने तत्काल उसे उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। पुलिस ने तस्कर से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम श्याम कुमार गुप्ता निवासी ग्राम जैतपुरा थाना नुआव जिला कैमूर भभुआ बिहार
बताया कहा कि मैं काफी दिनो से हेरोईन तस्करी का काम कर रहा हू। तस्करी करते वक्त हेलमेट के अन्दर हेरोईन प्लास्टिक की थैली मे ऱखकर चिपका लेता हूं इससे किसी को शक ना हो और पुलिस चेकिंग से बच सकू मै अपनी मोटरसाइकिल से चन्दौली व आस-पास के इलाको मे फुटकर अवैध हेरोईन सप्लाई करता हूं। मै हीरोइन गाजीपुर मे जमील खां से खरीदता हूं। चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह धर्मेन्द्र शर्मा, बन्टी सिंह, इन्द्रजीत प्रजापति, प्रशान्त सरोज, प्रभारी स्वाट निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, राणा प्रताप, सिंह विजेन्द्र, सिंह प्रितम बिन्द, राजेश यादव, आदि मौजूद रहे।

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई संग मानिकस विकास में मददगार होगा रीड एलांग ऐप

Young Writer: चंदौली बीएसए कार्यालय में ऐप का शुभारंभ करते संस्था व विभाग के लोग।
Young Writer: चंदौली बीएसए कार्यालय में ऐप का शुभारंभ करते संस्था व विभाग के लोग।

पीरामल फाउंडेशन ने बीएसए कार्यालय में किया शुभारंभ

Young Writer, चंदौली। बेसिक शिक्षा कार्यालय में समस्त शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रीड एलांग (Read Along) ऐप की प्रभावी उपयोगिता हेतु उसका शुभारंभ किया गया।
इस दौरान पीरामल (Piramal) टीम सदस्यों ने बताया कि रीड एलांग (Read Along) ऐप गूगल द्वारा बनाया एक लर्निंग ऐप हैं। इस ऐप के जरिए छात्रों को इस तरह से पढ़ाई करने का मौका देगा जैसे वह शिक्षक के द्वारा ही पढ़ाये जा रहे हो। इसके माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी में पढ़ने, सुनने, बोलने की दक्षता का विकास होगा।
इसमें खेल गतिविधियों के माध्यम से पढ़ना, लिखना, बोलने का अभ्यास कराया जाता हैं। लिहाजा यह ऐप बच्चों को स्वतंत्रतापूर्वक कही भी सीखने व पढ़ने में मदद के साथ मानसिक विकास में भी सहायक होगा। इस ऐप को एंड्राइड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर, अवधेश राय, लाल मणि, राजेश चतुर्वेदी, रामआसरे, मनोज सिंह और पीरामल (Piramal) फाउंडेशन से वरिष्ठ दिलीप सिंह, अरविंद गुप्ता, मुकेश सिंह, मयंक, पारती, पूजा शर्मा उपस्थित रहें।

प्रमुख सचिव ने समीक्षा बैठक में गैरहाजिर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Young Writer: कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते प्रमुख सचिव डा. हरिओम।
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते प्रमुख सचिव डा. हरिओम।

नोडल अफसर ने कलेक्ट्रेट में जिले के अधिकारियों संग की बैठक

Young Writer, चंदौली। प्रमुख सचिव समाज कल्याण व जनपद के नोडल अधिकारी डा.हरिओम बुधवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा माह अगस्त में की गई समीक्षा बैठक के कार्यवृत्ति व निर्देशों के अनुपालन की स्थिति को देखा गया। कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस मौके पर सेवायोजन अधिकारी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उनको स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रथम किस्त एवं द्वितीय का लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को ऋण वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं रहने पर निर्देशित किया। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवास निर्माण कार्य को तेजी से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग व देखभाल करते हुए उनको कुपोषण से बाहर लाने की कार्यवाही किया जाय। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक है। उन्होंने विशेष प्रयास कराते हुए तेज गति से गोल्डन कार्ड बनवाये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। वृद्धावस्था, निराश्रित, विधवा एवं दिव्यांगजन के शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस भोगवारा का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा अंतर्गत कराने के निर्देश संबंधित कार्यदाई एजेंसी को दिए। साथ ही हुनरमंदो को बैंकों से रोजगार हेतु ऋण सहूलियतपूर्वक उपलब्ध कराने कि कार्यवाही किया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक (पीडी डीआरडीए) को निर्देशित किया कि सभी आवास गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार हो इसका औचक निरीक्षण कर जांच भी किया जाय। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष आवासों का निर्माण अविलंब कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित मानकों के सापेक्ष समस्त परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त करा लिया जाए। नीति आयोग के सभी इंडिकेटर्स पर बेहतर कार्य किये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया। अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि रोजगार सृजन हेतु आवेदन पत्रों को बैंकर्स द्वारा जांचोपरांत ऋण सहूलियतपूर्वक उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई जाय। बैठक समाप्ति के तत्पश्चात प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा पराली प्रबंधन हेतु जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, एडीएम उमेश मिश्रा उपस्थित रहे।
इनसेट—
छोटे-मोटे काम व कमियों को करें पूरा
चंदौली। प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा.हरिओम द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के सुभाष पार्क स्थित पुनर्गठन पेयजल योजना फेज-2 के नव निर्मित ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यदाई संस्था गंगा प्रदुषण के सहायक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना में जो भी छोटे-मोटे कार्य या कमियां हों उनको दुरुस्त कराकर अविलम्ब हैंडओवर करा दिया जाय। उन्होंने अंतिम छोर पर बसे घरों जलापूर्ति का प्रेशर चेक कराने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके।
इनसेट—
वृद्धाश्रम पहुंचे प्रमुख सचिव
चंदौली। प्रमुख सचिव समाज कल्याण व जनपद के नोडल अधिकारी डा. हरिओम की अध्यक्षता में प्रभारी मंत्री द्वारा सदर विकास खण्ड के आवसीय वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव ने निरीक्षण कर वृद्धजनों से भोजन, दवा सहित अन्य दिनचर्या से संबंधित जानकारी ली। मौके पर किचन का भ्रमण कर खाद्य सामग्रियों का गुणवत्ता परखी। साथ ही वृद्धजनों से भोजन की क्वालिटी की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा वृद्धजनों को जाड़े के मौसम को देखते हुए स्वेटर, टोपी, इनर व मोजे आदि एवं फल का वितरण किया गया। कहा कि सभी वृद्धजनों का समय-समय पर हेल्थ चेक अप सुनिश्चित किया जाए। वृद्ध आश्रम का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

कालाबाजारीः रात के अंधेरे में सहकारी समितियों से ब्लैक में बेची जा रही डीएपी खाद

Young Writer: किसानों द्वारा डीएम को लिखा गया खत।
Young Writer: किसानों द्वारा डीएम को लिखा गया खत।

जनौली सहकारी समिति पर खाद लदी पिकअप को किसानों ने पकड़ा

Young Writer, कमालपुर। धानापुर विकास खण्ड के जनौली सहकारी समिति पर मंगलवार की रात्रि में पिकअप पर लोड कर बिहार भेजी जा रही डीएपी खाद को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताते हैं कि रबी की फसल की बुआई के लिए किसान सहकारी समितियों पर डीएपी के दिन भर समिति का चक्कर काट रहे थे, परंतु सचिव द्वारा टेक्निकल गड़बड़ी का हवाला देकर किसानों को खाद देने में टालमटोल करता है।
वहीं रात्रि होते ही पिकअप डीएपी लोड कर ब्लैक किये जाने की खबर ग्रामीणों को मिली थोड़ी ही देर में रैथा, जनौली, बहेरी गांव के ग्रामीण सहकारी समिति पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भनक लगते ही सचिव सहकारी समिति पर ताला मारकर फरार हो गया। घंटों इंतजार करने के बाद ग्रामीण लौट गए। रात्रि में डीएपी लदी पिकअप गायब हो गयी। इस कृत्य से क्षेत्रीय किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। आरोप लगाया कि सचिव व सहकारी समिति पर तैनात कर्मचारी अपने लाभ के लिए खाद को ब्लैक में बेच रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। ग्रामीण प्रवीण राय, राजेन्द्र यादव, राजू राय, जयप्रकाश उपाध्याय, नसुडी, जयप्रकाश मौर्य आदि ने जिलाधिकारी सहित आईजी आरएस पोर्टल पर डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत की है।

किसान दिवसः नहीं आए अधिकारी तो बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए किसान

कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में धरने पर बैठे किसान।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में धरने पर बैठे किसान।

Young Writer, चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित किसान दिवस बुधवार को हंगामेदार रही। जिले के अधिकारियों के कृत्य से नाराज किसानों ने किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया और मीटिंग हाल से बाहर निकलकर फिल्ड में धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जिले के अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जिला प्रशासन किसान व किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विदित हो कि हर महीने के तीसरे बुधवार को होने किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट के बजाय कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया था। लेकिन इस बार किसान दिवस कार्यक्रम में सहकारिता, मार्केटिंग, बिजली, सिंचाई व बंधी डिवीजन आदि किसी भी विभाग के प्रमुख अधिकारी नहीं आए। इससे किसान दिवस में मौजूद किसानों का गुस्सा आक्रोशित हो उठे। इसलिए एकत्रित किसानों ने इस मीटिंग का बहिष्कार किया और बाहर निकल आए। इस दौरान किसान दिवस में कृषि उपनिदेशक बृजकिशोर और कृषि अधिकारी बसंत दुबे मौजूद रहे, जिन्होंने बहिष्कार कर बाहर जा रहे किसानों को समझाने व मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान उपेक्षा से बेहद खफा दिखे और मीटिंग हाल से बाहर निकलकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि प्रशासनिक अमला लगातार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर किसान विकास मंच के राम अवध सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक दुबे, महामंत्री त्रिलोकीनाथ यादव, ऋषभ द्विवेदी, दीनबंधु सिंह, श्याम नारायण मौर्य और रमेश पांडेय, भूपेंद्र सिंह, बसंत सिंह आदि लोग भागीदार थे और भी संगठनों के कई कार्यकर्ता भागीदार थे।

दुकान में लगी आग से क्षति‚ गरीब चाय वाले की आजीविका संकट

Young Writer: चहनियां में दुकान में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
चहनियां में दुकान में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में बुधवार को गणेश गोंड की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।
चहनियां कस्बा में खण्डवारी देवी इंटर कालेज के सामने गणेश गोड की मड़ई में चाय, नाश्ता, दाना की दुकान थी। करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गयी। जो धू-धूकर जलने लगी। दुकान में रखा चाय, नाश्ता, कपड़े, ठेला पर सजी दाना की सामग्री सब जलकर राख हो गया। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते तब तक सब जलकर राख हो चुका था। इसी दुकान से गणेश अपने परिजनों का जीविकोपार्जन करता था। अगलगी की इस घटना से गरीब दुकानदार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही उसकी आजीविका संकट में आ गई है।

तबादलाः चंदौली व सकलडीहा कोतवाल को नहीं मिला थाना‚ विवेचना सेल हुआ जाना

तबादला

Young Writer, चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर नियंत्रण के दृष्टिगत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विभिन्न थानों पर तैनात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। तबादले की इस कड़ी में सदर कोतवाल रहे संतोष कुमार सिंह व सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को थाने पर नवीन तैनाती नहीं दी गयी। उन्हें विवेचना सेल में आगे का दायित्व निर्वहन करने का आदेश एसपी की ओर से दिए गए हैं।
एसपी ने सदर कोतवाली में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को अपराध शाखा विवेचना सेल का दायित्व सौंपा है। वहीं धानापुर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह को बलुआ थाने का प्रभार दिया है। जबकि बलुआ प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को सदर कोतवाली में तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त वाचक पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय को सकलडीहा थाने का प्रभारी बनाया गया है। कंदवा प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज को बबुरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार को धीना थानाध्यक्ष, प्रभारी सर्विलांस शैलेंद्र सिंह को कंदवा थानाध्यक्ष, विपिन सिंह को धानापुर थानाध्यक्ष, बबुरी थानाध्यक्ष को प्रभारी सर्विलांस के अलावा दुलहीपुर चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान अली बेग को इलिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यप्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

गंगा नदी में छलांव लगाने वाले युवक का नगवा घाट पर क्षत विक्षत शव मिला

युवक का शव मिलने की सूचना के बाद जुटे परिजन व ग्रामीण।
युवक का शव मिलने की सूचना के बाद जुटे परिजन व ग्रामीण।

Young Writer, धानापुर। थाना क्षेत्र के नगवा गंगा घाट पर मंगलवार को सायं सकलडीहा निवासी दीपक सोनकर का उतराया हुआ क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले आयी और कई दिनों से दीपक के तलाश को देखते है उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि 12 नवंबर को दीपक सकलडीहा निवासी दीपक सोनकर पुत्र सुरेश सोनकर सैदपुर पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्म हत्या कर लिया था और शव को ढूंढा जा रहा था। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुकी थी। परिजनों ने कपड़े के आधार पर शव का शिनाख्त किया। उपनिरीक्षक मु सलीम ने बताया कि शव के शिनाख्त होने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli
overcast clouds
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
82 %
1.8kmh
100 %
Sun
24 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights