24.1 C
Chandauli
Monday, October 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 430

प्रीतमपुर में बर्थडे पार्टी में नाच को लेकर मारपीट–आगजनी‚ टूटी बुद्ध प्रतिमा

Young Writer: मारपीट के दौरान अराजक तत्वों द्वारा फूंकी गई बाइक।

सैयदराजा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा‚ प्रतिमा को बदलने का दिया आश्वासन

Young Writer, सैयदराजा। थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में जन्मदिन समारोह में नाच कराने के लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। नाच का विरोध करते हुए अराजक तत्वों ने खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही समीप स्थित बुद्ध प्रतिमा को भी क्षति पहुंचाई। इस दरम्यान जमकर मारपीट भी हुई। इस घटना से प्रीतमपुर गांव में तनाव की स्थिति कायम हो गयी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस मामले संलिप्त आरोपियों को उठाकर ले आई। इस प्रकरण में तीन नामजद व दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गए। साथ ही नयी बुद्ध प्रतिमा स्थापित किए जाने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।

Young Writer: क्षतिग्रस्त बुद्ध प्रतिमा।
Young Writer: क्षतिग्रस्त बुद्ध प्रतिमा।

बताते हैं कि प्रीतमपुर गांव में सोमवार की रात्रि को नवादा निवासी मोनू गुप्ता का जन्मदिन कमलेश मौर्य के घर पर अपने साथियों द्वारा मनाया जा रहा था। जन्मदिन में नाच का कार्यक्रम होने के कारण गांव के लोगों ने विरोध किया इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इस दरम्यान अराजक तत्वों ने एक बाइक को आग लगा दी। साथ ही बुद्ध प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे गांव वालों में आक्रोश हो गया है। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह व सैयदराजा पुलिस ने मोनू गुप्ता, कमलेश मौर्या तथा मंजीत मौर्या को गिरफ्तार कर थाने ले आई। ग्रामीणों की मांग पर खंडित हुई दूसरी नई प्रतिमा पुलिस द्वारा लगवाई जा रही है। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में नर्तकी द्वारा नृत्य कराए जाने के मामले को लेकर कहासुनी होने तथा विवाद होने के बाद शरारती तत्वों द्वारा बाइक जलाने तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित करने का कार्य किया गया है। जिसमें तीन के खिलाफ नामजद तथा दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.सुनील कुमार ने कहाा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि फिर गांव में इस प्रकार का कोई कृत्य ना कर सके।

महंगाई पर नियंत्रण के साथ ही देश में एक समान शिक्षा को लागू करे सरकार

बिछियां धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते प्रमसपा कार्यकर्ता।
बिछियां धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते प्रमसपा कार्यकर्ता।

भाजपा सरकार के खिलाफ फूंका प्रमसपा ने फूंका बिगुल

Young Writer, चंदौली। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने मंगलवार को बिछियां स्थित धरनास्थल पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। चेताया कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अगला आंदोलन उग्र होगा, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। अंत में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार केवट, बिंद, निषाद, कश्यप, प्रजापति, राजभर, मल्लाह सहित 17 अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के नाम पर गुमराह किया है। जब चुनाव आता है तो वादा करती है कि 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराकर उनको सम्मान देगी, लेकिन ऐसा नहीं करती है। ऐसी सरकार से समाज के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि बरगला कर वोट तो ले लेती है, लेकिन जीतने के बाद जातियों इन 17 जातियों के साथ भेदभाव किया जाता है। इसे किसी भी सूरत में समाज के लोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि प्रत्येक शिक्षित युवाओं को रोजगार के साथ-साथ अनुसूचित जाति का कोटा 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाए। दोहरी शिक्षा पद्धति को समाप्त कर एक समान शिक्षा में दिया जाए, ताकि सभी गरीब मजदूर के बच्चे पढ़ सकेगे। आयुष्मान कार्ड को एटीएम कार्ड की तरह सरल और सुविधाजनक बनाया जाए और देश में बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने के साथ-साथ मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान भोला बिंद, मोती लाल बिंद, गणेश, रमेश पासवान, बेचन बिंद, गुप्तेश्वर बिंद, रामअवतार बिंद,महेश, शशिप्रभा, रामप्रीत यादव, निरहू बिंद,रमेश बिंद, संतोष, अमरदेव, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।

जन सहयोगः चौपाल पाठशाला व प्रतियोगिता में शरीक हुए बनवासी बस्ती के बच्चे

बनवासी बस्ती के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाते जनसहयोग संस्था के लोग।
बनवासी बस्ती के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाते जनसहयोग संस्था के लोग।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट चंदौली के नेतृत्व में सोमवार को ग्राम सभा मधुबन के उसरा बनवासी बस्ती बाल दिवस के रूप में चौपाल पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बनवासी बस्ती के बच्चों के बीच 14 नवम्बर बाल दिवस के शुभ अवसर पर गणतीय प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया और अक्षरों को पहचानना, बलून पर नाम लिख कर उनको पहचानने के साथ ही गेम्स खेलने लंगड़ी रेस, मेंढक रेस, रुको और भागो खेल की प्रतियोगिता कराई गई। इसके पश्चात उन विजेताओं बच्चों में कापी और बाल पोथी वितरण किया गया।

बनवासी बस्ती के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाते जनसहयोग संस्था के लोग।
बनवासी बस्ती के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाते जनसहयोग संस्था के लोग।

बाल दिवस पर पहली बार जनसहयोग संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित होने पर बच्चे उत्साहित व गदगद नजर आए। वहीं उनके अभिभावकों ने भी संस्था के सदस्यों को सराहा और खुशी जाहिर की। ऐसे अवसरों पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग के बीच ऐसे आयोजनों को और अधिक सार्थक व सकारात्मक बताया। साथ ही साथ सभी बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी के बाद नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने और देश के विकास को नई ऊंचाईयां प्रदान की। सेंटर शिक्षक रतन कुमार, पीरामल फाउंडेशन के सहयोगी पूजा शर्मा, पारती, सुजीत कुमार उपस्थित होकर अपना योगदान प्रदान किया।

फगुईयां में डीएम की निगरानी में हुई धान की क्राप कटिंग

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के ग्राम फगुइया में जिलाधिकारी (DM Chandauli) ईशा दुहन की उपस्थिति में फसल धान के क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या-3 व 4 का निरीक्षण किया गया। क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या-03 के लिए किसान छन्नूलाल के खेत आराजी संख्या 502 का चयन किया गया था जिसमें मानक त्रिभुज क्षेत्रफल 43.30वर्ग मीटर कटाई उपरांत कुल उपज 27.250 किलोग्राम पाया गया।
तदनुसार प्रति हेक्टेयर उपज 62.88 कुंटल अनुमानित किया गया। क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या-4 के लिए कृषक विनोद गुप्ता के खेत आराजी संख्या 468 का चयन किया गया, जिसने मानक त्रिभुज रकबा 43.30वर्ग मीटर में कटाई उपरांत कुल उपज 30.100 किलो ग्राम पाया गया। इसके मुताबिक प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंटल अनुमानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सकलडीहा वंदना मिश्रा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनीष जायसवाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक शेख कलीम व लेखपाल रामबली प्रसाद व शिव प्यारे दुबे तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि शरद मंडवाल, सिपाही राम तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

राजभर समाज के साथ कपट कर रहे ओमप्रकाश राजभरः अनिल राजभर

फोटो-08 बबुरी में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का सम्मान करते लोग।
फोटो-08 बबुरी में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का सम्मान करते लोग।

बोले‚ ओमप्रकाश राजभर को समाज नहीं बेटे व परिवार को विधायक व मंत्री बनाने की है चिंता

Young Writer, बबुरी। स्थानीय अशोक इंटर कालेज के खेल प्रांगण में सोमवार की दोपहर महाराजा सुहेलदेव तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महाराज सुहेलदेव तथा मंगल बियार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने महाराजा सुहेलदेव तथा मंगल बियार के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि स्वतंत्रता की लडाई में पिछड़े समाज का भी योगदान अविस्मरणीय है। मंगल बियार का बलिदान यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है। इसलिए उनके नाम पर चंदौली की धरती पर बहुत ही जल्दी एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा, ताकि लोगों को यह सदैव स्मरण रहे कि पिछड़ा समाज भी आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा। कहा कि राजभर समाज का असलम राजभर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाकर राजभर समाज के लोगों के साथ कपट कर रहा है। वह स्वयं तथा अपने परिवार के लोगों को विधायक मंत्री बनाने के लिए ही संघर्ष कर रहा है। कहा कि बसपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अपने समाज के सैकड़ों लोगों की मूर्तियों को लखनऊ में बनवाया, लेकिन जब राजभर समाज के लोगों ने उनसे राजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने की अपेक्षा की, तब इसके लिए सोचना भी उचित नहीं समझा। सभी राजनीतिक दलों ने पिछड़े, अति पिछड़े तथा राजभर बियार समाज के लोगों को केवल मतदान की वस्तु समझा है, लेकिन उनके बच्चों के विकास और समाज के विकास के लिए कभी भी गंभीरता से विचार नहीं किया। इस अवसर पर आयोजक शिव मंगल बियार, विधायक रमेश जायसवाल, पूर्व विधायक साधना सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवपूजन राम, राम जतन बियार आदि मौजूद रहे।

बाल दिवसः चंदौली के स्कूलों में खेलकूद संग हुए विविध कार्यक्रम

गुरुकुल स्कूल में अव्वल आयीं महिला अभिभावक को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य।
गुरुकुल स्कूल में अव्वल आयीं महिला अभिभावक को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य।

जिला पंचायत के साथ ही गुरुकुल व आलोक स्कूल में हुई गतिविधियां

Young Writer, चंदौली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने हुनर-कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। वहीं नेगुरा स्थित गुरुकूल स्कूल में सामान्य अध्ययन परीक्षा के साथ ही महिला अभिभावकों के लिए खेल आयोजन व बाल-मेला का आयोजन किया गया। वहीं आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गयी।

आलोक स्कूल में आयोजित विज्ञापन प्रदर्शनी में शामिल स्कूली बच्चे।
आलोक स्कूल में आयोजित विज्ञापन प्रदर्शनी में शामिल स्कूली बच्चे।

जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ खेलकूद का भी आयोजन हुआ। खेलकूद में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। इस अवसर परप्रधानाचार्य रीता रानी, उर्मिला चौधरी, कुमारी अंजू, नीलम सिंह, दीपा,े अल्पना मिश्रा, वसुंधरा उपाध्याय, मनीषा यादव, प्रमिला यादव, पुष्पा यादव, नीतू इत्यादि उपस्थित रहे।

जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में खेलकूद में हिस्सा लेती छात्राएं।
जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में खेलकूद में हिस्सा लेती छात्राएं।

उधर, गुरुकुल स्कूल में आयोजित सामान्य अध्ययन प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद बाल मेले में स्कूली बच्चों द्वारा तमाम तरह के लजीज पकवान के स्टाल लगाए गए थे, जहां अभिभावकों, शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने खरीदारी की। वहीं महिला अभिभावकों के लिए तमाम खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधन इसरार अहमद खान ने बताया कि बाल दिवस पर बच्चों के साथ ही महिला अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था, ताकि वे भी स्कूली में हो रही गतिविधियों को देखें और खुद उसमें हिस्सा लें। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अभिभावकों का साथ व सहयोग बहुत जरूरी है। लिहाजा यह नवीनतम प्रयास किया जा रहा है। वहीं आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल की प्रस्तुति कर अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।

आधुनिकता से मेधावियों को जोड़ रही सरकार: सुशील सिंह

चन्दौली। कंदवा माँ मंशा देवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में रविवार को एमए चतुर्थ सेमेस्टर के 19 एवं बी ए तृतीय वर्ष के 183 छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया ।
मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा टैबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण करते हुवे कहा कि शिक्षा का आधुनिकीकरण हो चुका हैं ।ऐसे में गरीब मेधावी प्रतिभावान छात्रों छात्राओं को प्रदेश सरकार हर सुविधा दे रही है ।स्मार्टफोन व टैबलेट के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को तकनीकी रूप से अपग्रेट करने की दिशा में प्रदेश सरकार की बड़ी पहल है ।इससे पढ़ाई के साथ साथ भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल कर सकते हैं इसका उद्देश्य है कि आने वाले समय में छात्र छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन के लिए तैयार कि जा सके।वहीं माँ मंशा देवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय बरहनी के प्रबंधक सुनिल सिंह ने कहा की छात्रा छात्राओं टैबलेट व स्मार्टफोन का तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयोग करके आइटी में अपने को स्थापित करके महाविद्यालय व क्षेत्र सहित जिला का नाम रोशन करेगें ।इस दौरान प्रबंधक सुनिल सिंह प्राचार्य डा0 समर बहादुर सिंह, मृत्युन्जय सिंह,अशोक वर्मा,अरून सिंह,जगदीश सिंह,रेखा सिंह , डा0 सुरभी जायसवाल ,श्योता मिश्रा ,इंदल बाबा,भागवंती त्रिपाठी,अरून सिंह ,गणेश मौर्या,मोहम्मद अलीम,राजीव ,पंकज यादव आदि रहें ।संचालन अशोक कुमार वर्मा ।

चंदौली- आपस मे भिड़ी तीन बाइक, सात घायल हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किया रेफर


चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गाव के समीप रविवार को तीन बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को ग्रामीणो की सहायता से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताते है कि क्षेत्र के सराय रसलूपुर गांव के चौराहा पर तीन बाइक पर कुल सात लेाग सवार होकर आ रहे थे। तभी दो बाइक सवार आपस में टकरा गए वहीं  बिपरित दिशा से आ रहा तीसरा बाइक सवार दोनो बाइको में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में सातो बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें सूरज राय 21वर्ष शशीकान्त 20वर्ष शबनम आरा 35 वर्ष कादिल खान 40वर्ष अशोक राम 45 वर्ष सद्दाम खान 42वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। वही सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्परता दिखलाते हुए इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचाया जहॉ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बहुजन समाज पार्टी सभी लोगो के हितो में करती है कामः राजीव पांडे


समाजसेवी राजीव पाण्डेय द्वारा बसपा का दामन थामते ही नगर में बढ़ी हलचल
चंदौली। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासत की उधेड़बुन शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर के समाजसेवी राजीव पांडेय ने बसपा के दामन थाम लिया इससे नगर में हलचल बढ़ गई। बसपा का दामन थामने के बाद राजीव पांडे ने कहा कि जो भी पार्टी का दिशा निर्देश होगा। उसका पालन पुरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही समाज के सभी लोगों के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा सरकार में आम जनजीवन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से बेपरी हो चुकी है। भाजपा की नीतियों के कारण देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है और कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हमेशा अपने सरकार में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का काम किया था। तरक्की और खुशहाली बसपा ही देश और प्रदेश में ला सकती है। वही बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान छोटू भारती राम अवतार बनारसी राम सहित तमाम लोग ने खुशी जाहीर की।

चंदौली पुलिस ने 24 घण्टे में बालक को अपहरण कर 20 लाख फिरौती मांगने वाले गैंग का किया पर्दाफाश

Young Writer, चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों बालक की अपहरण कर 20 लाख रुपये फिरौती मांगे जाने के मामले का पुलिस ने 24 घण्टे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी करते हुए घटना में शामिल चार अपहरणकर्ताओं को भी सहपुरी स्थित बगीचे के पास से गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा रविवार को पुलिस लाइन चंदौली (Police Line Chandauli) में एएसपी ऑपरेशन सुखराम भारती ने किया।

उन्होंने बताया कि अलीनगर थाना (Alinagar Police Station) क्षेत्र के गोधना निवासी बसन्त लाल विश्वकर्मा के नाबालिग पुत्र विशाल विश्वकर्मा का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इस सम्बंध में अलीनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी व अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रभारी निरीक्षक अलीनगर सत्य प्रकाश सिंह व सर्विलांस प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर इलेक्ट्रानिक व धरातलीय साक्ष्य संकलन कर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने रविवार को अपहृत विशाल विश्वकर्मा को सकुशल बरामद करते हुए घटना में शामिल कुल चार आरोपियों को साहूपुरी बगीचे के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी बबुरी थाना क्षेत्र के बाउरी निवासी मनीष कुमार, मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाने के सलाहपुर बरी निवासी इंद्रजीत पासवान, शुभम मौर्या और रोहित कुमार के पास से घटना में प्रयुक्त मारुति वैन भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी ऑपरेशन ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी व अपहृत की सकुशल बरामदगी में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी है। पुलिस टीम में अलीनगर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गंगाधर मौर्या, सुनील कुमार मिश्र, सूरज सिंह।के अलावा पंकज मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, प्रेम प्रकाश यादव, नीरज मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, गणेश तिवारी शामिल रहे। – News Chandauli

Chandauli
overcast clouds
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
82 %
1.8kmh
100 %
Sun
24 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights