27.4 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 416

उपलब्धिः चंदौली की बहू वैशाली ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

Young Writer, चंदौली। थाईलैंड में आयोजित मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी 2022 का खिताब जीत कर चंदौली की बहू ने जनपद का गौरव अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 25 राज्यों की प्रतियोगियों मी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही वैशाली वर्मा को तीन राउंड के कड़े मुकाबले में 19 दिसंबर की रात विजेता का क्राउन हासिल हुआ।वैशाली की इस उपलब्धि से चन्दौली जनपद सहित नाते-रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। 

विदित हो कि मझवार खास गांव निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सुदर्शन कुशवाहा की पुत्रवधू वैशाली वर्मा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2014 में मास्टर इन डाइटिशन करने के बाद दिल्ली का रुख किया। दिल्ली के द्वारका में मणिपाल हॉस्पिटल में हेड डाइटिशियन के रूप में कार्यरत हैं।इनके पति विनय कुशवाहा रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।वैशाली अपनी उपलब्धि में अपने ससुराल, मायका और पति का योगदान मान रही है। वैशाली वर्मा ने बताया कि मेरे पति विनय कुशवाहा ने इंटरनेट पर इस प्रतियोगिता के बारे में देखा और इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी भी कराई। बताया कि प्रतियोगिता के दौरान साड़ी, प्रेजेंटेशन एवं कल्चर राउंड आदि में कड़ा मुकाबला रहा। इसमें 10 प्रतियोगियों को चुना गया। आखिरी प्रश्नोत्तरी राउंड में मुझे विजेता घोषित किया गया। वही निशा प्रधान दूसरे व नरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।

किसान हित में चंदौली को बाण सागर परियोजना से जोड़ेः दर्शना सिंह


चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलीं। इस दौरान उन्होंने सिंचाई से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का जनपद चंदौली कृषि प्रधान जनपद है जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है चंदौली जनपद एक जिला एक उत्पाद मैं काले चावल के लिए चयनित है। भारत सरकार द्वारा जनपद चंदौली को आकांक्षी जिले के रूप में भी चयनित किया गया है, किंतु सिंचाई का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण धान की बुवाई में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
चंदौली जनपद में सिंचाई हेतु पानी के समुचित प्रबंधन के लिए बाणसागर परियोजना में चंदौली को शामिल किया जाना किसानों के हित में अति आवश्यक है। जनपद चंदौली में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है किसानों को सिंचाई हेतु केवल नारायणपुर पंप कैनाल से पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है, लेकिन अगर बाणसागर परियोजना द्वारा संचालित नहर को जरगो बांध से मूसाखाड बांध नौगढ़ चंदौली से जोड़ दिया जाए तो लतीफशाह बैराज से कर्मनाशा लेफ्ट नहर के माध्यम से पूरे चंदौली को लाभ मिलेगा।

असना में लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, पूर्वांचल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ करेंगे आंखों की जांच

चंदौली। क्या आपको मोतियाबिंद है। देखने और पढ़ने में परेशानी हो रही है। आंखों में जलन या दर्द होता है। क्या आप का सिर दर्द करता है। यदि इसमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर हां है जो सतर्क हो जाइए। यह आपकी आंखों में दिक्कत की ओर इशारा है। आंखों की जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श बेहद जरूरी है। बरहनी ब्लाक के असना गांव में आगामी 24 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन होना है। इसमें एमएस मेमोरियल नेत्रालय के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. माधव मुकुंद अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।
स्वयं सेवी संस्था पुष्पा और एमएस आई फाउंडेशन की ओर से आयोजित विशेष शिविर असना गांव में चंद्रदेव उपाध्याय के आवास पर लगाया जाएगा। कैंप में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और नाखूना की जांच और रेटिना से जुड़ी जांच मुफ्त की जाएगी। इस दौरान दवाओं और चश्मे पर विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। कैंप में प्रतिभाग कर मरीज नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. माधव मुकुंद से उचित परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। आगामी शनिवार 24 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक कैंप लगेगा।

तोहफाः केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर कुचमन व भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा फोरलेन ओवरब्रिज

Young Writer: केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय।
केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयासों के परिणाम स्वरूप पटना-पंडित दीनदयाल उपाधाय स्टेशन (मुगलसराय) लेवल क्रॉसिंग के बदले रोड ओवरब्रिज का निर्माण दानापुर डिवीजन के कुचमन रेल्वे स्टेशन में रेलवे क्रासिंग पर 926165 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए रेल उपरिगामी सेतु परियोजना की मांग को पूरा किया है।
विदित हो कि कुचमन ओवरब्रिज पर रेलवे क्रासिंग पर रेल यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण अधिकांश समय यहां रेल फाटक बंद रहता है। सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों विशेषकर गंभीर रोगी, नौकरीपेशा के साथ रेल स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रायः परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। इसे देखते हुए केन्द्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखकर जनता को हो रही समस्या से अवगत करवाकर ओवरब्रिज को बनवाने का अनुरोध किया था जिसे वैष्णव ने स्वीकार कर लिया है। डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि लंबे समय से यह ओवरब्रिज स्थानीय जनता की मांग थी जिसे पूरा किया गया है, इस ओवरब्रिज के बनने से जनता को हो रही कठिनाई से निज़ात मिलेगी। उल्लेखनीय यह है कि यह कुचमन ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पूरी तरह से रेलवे फण्ड से ही स्वीकृत किया गया है। इस कार्य के लिए केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद भी किया।

तलवार से कहीं अधिक है कलम की धारः रमेश जायसवाल

पत्रकार भवन निर्माण के लिए विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल

Young Writer, डीडीयू नगर। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। लोकतंत्र के चौथा स्तंभ ने देश के विकास व पुनर्निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पत्रकार समय की परवाह न करते दिन-रात अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को सूचनाएं उपलब्ध कराते रहते हैं। उक्त बातें विधायक रमेश जायसवाल ने गुरुवार को अपने आवास पर भवन निर्माण के लिए पत्र प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कही।
इस दौरान विधायक ने कहा कि कलम की ताकत तलवार से भी बड़ी होती है। कलम एक ऐसी चाभी है जिससे सभी ताले खोले जा सकते हैं। ऐसे में पत्रकार साथियों के समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। कहा कि पत्रकार भवन निर्माण के लिए हर संभव प्रयास होगा। विधायक ने तत्काल ही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र को मोबाइल पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पत्रकार भवन निर्माण समिति का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक रमेश जायसवाल से मिलकर नगर में पत्रकार भवन निर्माण के लिए एक पत्रक सौंपा। पत्रकारों ने विधायक को अवगत कराया कि मुगलसराय को जनपद की हृदयस्थली भी कहा जाता है। वहां पर अभी तक पत्रकारों को बैठने, चर्चा व गोष्ठी कार्यक्रम के लिए कोई स्थाई भवन नहीं है। मांग किया कि शीघ्र ही नगर में स्थान चिह्नित कर पत्रकार भवन के लिए आवंटित कराया जाय, जिससे कि पत्रकारों को अपने किसी कार्यक्रम, समारोह व पत्रकार वार्ता के लिए कहीं अन्य ना जाना पड़े। प्रतिनिधीमंडल में करूणा पति तिवारी, एखलाक अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव, निजाम बाबू, रामकृष्ण तिवारी, रमेश यादव, बिरला शंकर सिंह, राजन सिंह, संदीप कुमार, रंधा सिंह चौहान, दीपक कुमार, सुनील यादव आशाराम यादव, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति आदि लोग शामिल रहे।

दुश्वारीः चंदौली में नाले की सफाई के बाद मलबे को सड़क पर छोड़ा

चंदौली में नाले से निकाले गए मलबे से होकर सब्ज खरीदने जाते लोग।
चंदौली में नाले से निकाले गए मलबे से होकर सब्ज खरीदने जाते लोग।

दुर्गंध व गंदगी से पटरी व्यापारी व राहगीरों को परेशानी

Young Writer, चंदौली। नगर के सर्विस रोड किनारे इन दिनों नारकीय स्थिति कायम है। सर्विस रोड से सटे नाले की साफ-सफाई से निकले सिल्ट को सड़क किनारे पटरियों पर छोड़ दिया गया है, जिससे उठती दुर्गंध व कीचड़ से लोगों का जीना दूभर हो गया। वहीं जगह-जगह सफाई के नाम पर नाले के उपरी हिस्से को तोड़कर मलबे को वहीं छोड़ दिया गया। इससे न केवल सब्जी मंडी के दुकानदारों को दिक्कत हो रही है, बल्कि कचहरी पुलिया के समक्ष सर्विस रोड पर नाबदान का पानी है। इसे लेकर राहगीरों, व्यापारियों व स्थानी लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
विदित हो कि गत दिनों कचहरी पुलिया के पास सर्विस रोड पर नाबदान का पानी जमा होने लगा। जिसे देखते हुए नाले की सफाई का कार्य हाइवे प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। अटल सेतू से लगायत चंदौली कचहरी तक जगह-जगह नाले के कवर को तोड़ व उस लगी पटिया को हटाकर उसमें जमा सील्ट को सड़क किनारे निकालकर छोड़ दिया गया है। जिससे कीचड़ व दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों व खरीदारों को परेशानी हो रही है। वहीं कुछ स्थानों पर ड्रेन का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिए जाने से चौबीसों घंटे दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत सब्जी मंडी में देखने को मिल रही है। जहां लोग नाले से निकाले गए मलबे के बीच से होकर सब्जी आदि खरीदने को विवश हैं। दुकानदारों का कहना है कि सफाई के बाद हाइवे प्राधिकरण को मलबा हटा लेना चाहिए था, लेकिन इस कार्य में लापरवाही से नारकीय स्थिति कायम हो गयी है। जिसका खामियाजा सबसे अधिक पटरी व्यापारी व स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। व्यापारियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समुचित साफ-सफाई कराने व ड्रेन को ढके जाने की आवश्कयता जताई है।

इस संबंध में एसडीएम सदर अजय मिश्रा ने बताया कि सर्विस रोड किनारे स्थित नाले को ठीक किया जा रहा है। जल्द की समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं ईओ चंदौली शिव कुमार ने बताया कि हाइवे प्राधिकरण की ओर से नाली हेंडओवर करने से पहले उसकी तली को ठीक करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद उसे नगर पंचायत के सुपुर्द किया जाएगा। दूसरी ओर हाइवे प्राधिकरण के अभियंता आरके शर्मा किसी भी सवाल का जवाब देने से बचते दिखे।

आह्वानः उद्योग व्यापार मंडल दीपोत्सव के रूप में मनाएगा स्थापना दिवस

Young Writer: जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह।
Young Writer: जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह।

Young Writer, चंदौली। आगामी 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके को यादगार बनाने एवं व्यापारियों को संगठित करने के उद्देश्य से दीपोत्सव समेत विविध आयोजन किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल की स्थापना आज से 50 वर्ष पूर्व 24 दिसंबर 1972 को वाराणसी के गंगा तट पर हुई थी।
उस वक्त मां गंगा को साक्षी मानते हुए स्वर्गीय लाला विश्वम्भर दयाल एवं स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा एवं अन्य तीन लोगों संगठन की स्थापित किया था, जो अपने संघर्ष व तमाम चुनौतियों को पार करते हुए व्यापारी हित में कार्य करते हुए खुद को स्थापित किया। उद्योग व्यापार मंडल का 50वां स्थापना वर्ष हम सभी मनाने जा रहे हैं। यह एक-एक व्यापारी के गौरवशाली क्षण है। कहा कि 24 दिसंबर सम्पूर्ण प्रदेश के व्यापारी सार्वजनिक स्थलों पर दीपोत्सव मनाएंगे। इसी क्रम जनपद चंदौली मुख्यालय पर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर के प्रांगण में शाम पांच बजे सभी व्यापारी एकत्रित होकर दीपोत्सव मनाएंगे। आह्वान किया कि जनपद के सभी नगरीय इकाईयां इस प्रकार का आयोजन अपने-अपने बाजार में करते उसे यादगार बनाए।

हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस को दी चुनौती‚ आढ़त में सेंधमारी कर चुराए अनाजों से भरे बोरे

Young Writer: दूदे गांव स्थित आढ़त में चोरों द्वारा की गई सेंधमारी।
Young Writer: दूदे गांव स्थित आढ़त में चोरों द्वारा की गई सेंधमारी।

चोरों ने आढ़त में सेंधमारी कर उड़ाया 36 बोरा अनाज

Young Writer, बबुरी। बबुरी पुलिस को हौसला बुलंद चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चुनौती दी है। अभी क्षेत्र के दूदे गांव स्थित परी माता मंदिर से हुई मुकुट की चोरी, लेवा गांव से हुई चार लाख के उचक्का गिरी की खबरों का खुलासा हुआ भी नहीं था कि चोरों ने बुधवार की रात क्षेत्र के गौडिहार गांव में एक गल्ले की दुकान में दो जगह सेंध लगाकर 36 बोरी अनाज पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार बबुरी गांव निवासी बबलू केशरी की गौडिहार गांव स्थित गौडिहार-अकोढवा मार्ग पर अनाज की आढत है। प्रतिदिन की भांति बुधवार को दुकानदार बबलू शाम के बाद दुकान पर ताला लगा कर घर चला आया। इसी बीच देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे पहुंचकर सेंध लगा कर गेहूं और चावल से भरी 36 बोरी अनाज पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों द्वारा सुबह होने पर चोरी की जानकारी दुकानदार को मिली जिस पर दुकानदार के होश उड़ गए। आनन-फानन में दुकानदार दुकान पहुंच गया तथा घटना की जानकारी बबुरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना करके आगे की कार्यवाही में जुट गयी। दुकानदार बबलू केशरी के मुताबिक घटना में दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर चावल व गेहूं के 36 बोरी चोर चुरा ले गए। गौरतलब है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा मामलों को दबा दिया जा रहा है। आलम यह है कि जनता में चोरों का खौफ समाया हुआ है। लोगों का कहना है कि अभी ठंड की ढंग से शुरुआत भी नहीं हुई कि चोरों ने घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। वही बबुरी पुलिस के ढुलमुल रवैये से चोरों में किसी प्रकार की दहशत नहीं है। हौसला बुलंद चोर पुलिस पिकेट के पास ही घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस अंधेरे में लकीर पीट रही है।

बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़े हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र

बलुआ पुलिस के हिरासत में पिता-पुत्र।
बलुआ पुलिस के हिरासत में आरोपी पिता-पुत्र।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में विगत चार दिन पूर्व एक पक्ष द्वारा गांव के दो लोगों पर हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों को मुखबीर की सूचना पर मजीदहा तिराहे से गिरफ्तार किया है।
बताते हैं कि कैथी गांव में शकलु तिवारी व मुकेश तिवारी के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा था। इसे लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी थी। 19 दिसम्बर को पुनः मारपीट हो गयी। जिसमंे एक पक्ष के 45 वर्सीय मुकेश तिवारी व 26 वर्सीय सोनू तिवारी बुरी तरह से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जिसमें मुकेश की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों द्वारा जवाब देने पर वाराणसी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आज भी जिंदगी मौत के बीच मुकेश तिवारी जूझ रहा है। जानलेवा हमला करने के बाद पिता पुत्र फरार चल रहे थे। बुधवार की शाम को मुखबीर की सूचना पर पिता शकलु तिवारी व पुत्र उज्ज्वल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। हमला करने में प्रयुक्त बेसबॉल डंडा को दुकान से बरामद किया। बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि चन्दौली से मुकेश व सोनू घर जा रहे थे। रास्ते मंे घेरकर आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमला किये है। गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, उपनिरिक्षक कैलाश नाथ सिंह, परमात्मानन्द यादव, विशाल यादव, राजदेव उपस्थित थे।

पोल्ट्री फार्म पर करेंट की जद में आने से भाई-बहन की मौत‚ मामला संदिग्ध

Young Writer, कमालपुर। जनपद के धीना थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में पोल्ट्री फार्म में लगे इन्वर्टर से विद्युत करेंट की चपेट में आने से जूही तिवारी 26 वर्ष व उसके भाई सत्यम उपाध्याय 20 वर्ष की मृत्यु हो गयी। बताते हैं कि जूही तिवारी अपने ससुराल में बहेरी अपने भाई के संग पोल्ट्री फार्म पर चारा डालने गुरुवार की सुबह पांच बजे गए थे। पोल्ट्री फार्म गांव से सात सौ मीटर दूर खेत में बना है। नित्य की भांति गुरुवार की सुबह को भाई-बहन दोनों मुर्गाे को चारा डालने के लिए गए थे। पोल्टी फार्म में अंधेरा था। रोशनी के लिए सत्यम इन्वर्टर का पलक लगाने गय,ा तब तक इन्वर्टर में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आने से वह इन्वर्टर से सट गया। यह देख बहन जूही ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
जूही के पति सियाराम तिवारी ने सुबह जब पत्नी को फोन किया और उसका फोन नही उठा तो उसने अपने साले को फोन किया। पत्नी व साले से बात नहीं होने के कारण उसने अपने घर के मोबाइल नंबर पर फोन किया और अपनी सात वर्षीय पुत्री आरोही से बात की और मां से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद जब आरोही अपने भाई पांच वर्षीय सिद्धार्थ के साथ पोल्टी फार्म पर गयी तो देखा कि मां और मामा दोनों जमीन पर पड़े हुए थे। इसके बाद आरोही ने फोन कर पिता को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। वहीं सत्यम का शव उसके परिजन तोरवा गांव ले गए थे, जिसे पोस्टमार्टम के लिए धीना पुलिस शव लेने के लिए तोरवा के लिए रवाना हो गयी।

Chandauli
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
65 %
1.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights