22.1 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 415

किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का हो रहा प्रयासः अब्दुल रजा

किसान सम्मान समारोह में किसान कुंवर सिंह को सम्मानित करते कम्पनी के अधिकारी।
किसान सम्मान समारोह में किसान कुंवर सिंह को सम्मानित करते कम्पनी के अधिकारी।

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में माधोपुर स्थि जान डियर एजेंसी पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कम्पनी के अधिकारी अब्दुल रजा द्वारा जनपद के 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने और बेहतर कृषि तकनीकी को किसानों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया।

इस दौरान अब्दुल रजा ने कहा कि हमारे देश की अर्थ व्यवस्था कृषि आधारित है। कृषि सेक्टर को बेहतर बनाने और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कम्पनी की ओर से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, जीरो-ट्रिल व सूपर शीडर, रोटावेटर आदि नए-नए आधुनिक उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर किसानों को जागरूक कर उनकी जानकारी में वृद्धि किया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर अच्छी उपज और आय अर्जित कर सके। इसके पूर्व जनपद के किसान अनिल सिंह, कमलेश मिश्रा, त्रिभुवन नाथ पांडेय, चिंटू सिंह, कुंवर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। अंत में एजेंसी संचालक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह डब्लू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकासः छत्रबली


शहाबगंज। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रविवार को भोड़सर, करनौल व बड़गांवा गांव में ग्रामपंचायत व क्षेत्र पंचायत द्वारा सीवर,सीसी व बाउंड्री वाल,टीन सेड के कार्यों का लोकार्पण का कार्य किया। वहीं गांव में चल रहे कार्यों को शीघ्र पुरा कर लेने की अपील किया। राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त व मनरेगा द्वारा बड़े पैमाने पर प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा विकास का कार्य कराया जा रहा है।


इस दौरान छत्रबली सिंह ने कहां कि प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए बिना भेदभाव के धन मुहैया कराई जा रही है। जिनसे जनहित के कार्यों को कराकर गांव को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का कार्य किया जा सकें। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है सबका साथ और सबका विकास हो। उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य कराने की अपील किया।इस दौरान श्याम जी सिंह,रतीश कुमार,जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी, ग्राम प्रधान सोनी मौर्य, प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू,प्रधान सरीता देवी,मुनिराज यादव, सत्येन्द्र सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, धर्मेन्द्र मौर्य, रत्नेश यादव,महताब, हारुन, राजेश,शेरु सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में सत्यमूर्ति ओझा संयोजक महताब बने जिला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ( शर्मा गुट) के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय में रविवार को संपन्न हुआ  चुनाव अधिकारी  सरफुद्दीन  देखरेख में निर्वाचन संपन्न हुआ इस दौरान  सर्वसम्मति से जिला संयोजक  सत्य मूर्ति ओझा को तथा जिला अध्यक्ष  महताब अहमद को चुना गया इसके अलावा जिला मंत्री  रजनीश कोषाध्यक्ष डॉ राजकिशोर यादव आय व्यय निरीक्षक  विजयंत प्रसाद सहित 31 कार्य समिति के सदस्य व उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुने गए 

इस अवसर पर  राम प्रकाश राय प्रमोद कुमार सिंह अरुण मौर्य प्रवीण तिवारी प्रेम शंकर यादव हरबान सिंह अजय झा रामकृपाल त्रिपाठी सत्येंद्र सिंह विनोद पांडे विवेक मिश्रा बृजेश तिवारी मयंक मोहन यादव घनश्याम त्रिपाठी  करूणापति शुक्ला राजेश यादव प्रदीप कुमार विनय सिंह सहित समस्त साथी उपस्थित रहे अध्यक्षता श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं संचालन सत्यमूर्ति ओझा ने किया।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बाल मेला में लोगों ने उठाया लज़ीज़ व्यंजनों का लुफ़्त

  • खानपान के स्टॉल, विज्ञान व कला प्रदर्शनी के साथ सजीव झांकियों ने मोहा मन
  • चन्दौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल परशुरामपुर ब्रांच में रविवार को क्रिसमस डे के अवसर पर बाल मेला 2022 का आयोजन किया गया। बाल मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश प्रसाद सिंह जी व कार्यक्रम अध्यक्ष स्थानीय मस्जिद के इमाम आदरणीय मोहम्मद सूफी नसीम अहमद जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बाल मेला में बतौर विशिष्ट अतिथि आदरणीय हाफिज मोहम्मद इश्तियाक जी, वरिष्ठ अधिवक्ता आदरणीय रंजीत सिंह जी सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय सुशील यादव जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
  • इस दौरान खानपान के लगभग 30 स्टालों पर बच्चों ने लजीज व्यंजन सजा रखे थे ।
  • इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी के तरह-तरह के मॉडल, कला मॉडल व सजीव झांकियां भी प्रस्तुत की गई थी। सजीव झांकियों में भारत माता, राष्ट्रीय एकता, बाल मजदूरी, नारी शिक्षा, विभिन्न संस्कृतियों का नृत्य, पर्यावरण और स्पोर्ट्स की झांकियां प्रमुख आकर्षण की केंद्र थीं।
  • जरा डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह अनोखा अनुभव होता है बचपन का जिसे व्यक्ति जीवन भर सजो कर रखता है बचपन में ही बाजार का अनुभव इस छोटे से बाल मेला में हो जाता है जो बाजार को समझने में काफी सहायक होता है।
  • अतिथियों का स्वागत सीएमडी ग्रुप सीपीएस ग्रुप के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सीपीएस परशुरामपुर के प्रधानाचार्य विवाह सिंह ने किया इस मौके पर आशीष सिंह डॉ.सुशील वर्मा, सत्यम वर्मा, अशोक कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, रवि कुमार ,अजीत कुमार, रंजीत कुमार, सौरभ कुमार, पूजा यादव, छाया तिवारी, रायना, रूबी, शाहिदा, नाजिश, आकांक्षा, सीता जैसल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

डीजल लदे टैंकर के केबिन में लगी आग‚ मचा हाहाकार

जेठमलपुर के पास डीजल लदे टैंकर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
जेठमलपुर के पास डीजल लदे टैंकर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।

Young Writer, सैयदराजा। क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर कानपुर से आ रही डीजल से भरी टैंकर में शार्ट सर्किट होने से केबिन में आग लग गई, जिससे केबिन धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों व राहगीरों ने टैंकर के ब्लास्ट होने के डर भाग खड़े हुए। केबिन मौजूद ड्राइवर सहीत तीन लोग भी भाग निकले। जिसकी सूचना पर पहुंची स्थानिय पुलिस ने दमकल विभाग को तुरंत बुलाकर टैंकर में लगे आग पर काबू पा लिया। 
जानकारी के अनुसार ड्राइवर आजाद सिंह ने बताया कि कानपुर से उड़ीसा को ले जा रहा रिलायंस कंपनी का टैंकर जैसे ही जेठमलपुर गांव के पास पहुंचा था तभी केबिन में शार्ट-शर्किट होने से पूरा केबिन धू-धूकर जल उठा। वहीं टैंकर में लोड डीजल के टंकी बाल बाल बाच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया। वही टैंकर में आग लगने से खाली ट्रक अपने को बचाने के चक्कर मे उसके पास ही डिवाइडर से जा टकराई। संयोग अच्छा रहा कि उसके चालक व खलासी को चोट नहीं आई।

नकारात्मक बातों को हटाकर जीवन में सकारातमक बातों को दें स्थानः विनय वर्मा

गुरुकुल स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह, डा.धनंजय सिंह, एल. उमाशंकर, विनय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने विवध कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में चैम्पियन व विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि विनय कुमार वर्मा ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों व गुरुजनों को अपने मन व जीवन से नकारात्मक बातों को हटाना होगा। नकारात्मक बातें जहर के समान होती है, जिस तरह जहर खाने से जीवन समाप्त हो जाता है उसी प्रकार नकारात्मक बातें जीवन को गलत दिशा में मोड़ देती है। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में सकारात्मक बातों को स्थान देना होगा। पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेल से हमें टाइम मैनेजमेंट, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होने के साथ अनुशासन की सीख मिलती है। डा. उमेश प्रसाद सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षित होने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा ही समाज में आपको सम्मान व स्थान दिलाने का काम करेगी। शिक्षा आपके भविष्य को बेहतर बनाती है और आगे आने वाले मुश्किलों का सामना करने के लिए दक्षता प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि यथार्थ नर्सिंग कालेज के प्रबंधक डा. धनंजय सिंह ने तकनीकी व रोजगार पर जोर दिया। कहा कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा को इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की शिक्षा हासिल करने में कोई कठिनाई आती है तो वह गुरुकुल स्कूल के माध्यम से सम्पर्क करे उसकी हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को भी गिनाया और सरकार की प्राथमिकता व मंशा को भी मंच के माध्यम से रखा। विशिष्ट अतिथि पथ पुस्तक के संपादक एल. उमाशंकर ने शिक्षा का जीवन में महत्व को बताया। कहा कि शिक्षा मानव जीवन में संस्कार व अनुशासन को जन्म देता है, जो एक बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। शिक्षा से ही बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संरक्षक इम्तियाज खान, आनंद सिंह, मधु श्रीवास्तव, अंजली, खुशबू सिद्दीकी, अभिषेक कुमार, आरिफ अंसारी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य कृष्णकांत व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक इसरार अहमद ने किया।

मुगलसराय विधायक शिकायत पर पहुँचे जिला चिकित्सालय,निरीक्षण के दौरान चिकित्सको को चेताया


मुगलसराय विधायक ने संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को पंडित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को चेताया कि प्रत्येक दशा में मरीजों का शासन के आदेश के अनुरूप इलाज किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिली तो शासन को अवगत कराया जाएगा। कहा कि मरीजों को कदापि बाहर की दवा न लिखी जाए। दोपहर में एक बजे के लगभग जिला अस्पताल में पहुंचे विधायक ने ओपीडी सहित भर्ती मरीजों के वार्डों का हाल जाना। मरीजों से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। आक्सीजन के साथ अस्पताल में दवा मिल रही है कि नहीं। विधायक को शिकायत मिली कि चिकित्सक डा अभिनव मिश्रा अपने घर पर मरीजों को बुलाकर इलाज करते हैं। विधायक ने सख्त नाराजगी जताते हुए जांच कर चिकित्सक पर कार्रवाई करने को कहा। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों का उचित उपचार होना आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित करने को कहा। विधायक ने कहा कि यहां आने वाले मरीजों का इलाज समय पर होना सुनिश्चित करें। इसके बाबत किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सीएमओ डा वाईके राय, सीएमएस डा उर्मिला सिंह, पिछड़ा आयेाग के सदस्य शिवमंगल बिखर, संजय, दिलीप सोनकर, रविंद्र गोड़ , नारायण दास जायसवाल आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना एवं आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्य हुआ मॉक ड्रिल

चंदौली। डीएम ईशा दुहन एवं एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन, पीआरवी, फायर सर्विस, एम्बुलेंस, चिकित्सा, एनएचआई आदि विभागों का मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान सड़क दुर्घटना एवं आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्य सहित संबंधित विभागों के रिस्पांस टाइम का परीक्षण किया गया।
इस दौरान सदर कोतवाली के कटसिला पेट्रोल पम्प के पास दो बसों की आमने-सामने की टक्कर होने और उसमें आठ 10 लोगों के गंभीर रूप से घायल और 35-40 लोगों के चोटिल होने की सूचना प्रसारित करायी गई। इसपर तत्काल पर एडीएम उमेश मिश्रा, सदर एसडीएम सदर अजय मिश्रा, सदर सीओ रामवीर, प्रभारी निरीक्षक पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, पीआरवी वाहन, एनएचआई टीम, एम्बुलेंस आदि मौके पर पहुंच गयीं। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वहीं क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा यातायात संचालित कराया गया।

यह देख आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। लेकिन बाद में मार्क ड्रिल की जानकारी होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस सबंध में एसपी अंकुर अग्रवाल ने कि ठंड का मौसम चल रहा है। इस दौरान पड़ने वाले कुहासे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो जाती है। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत यह ड्रिल कराई गई। मॉक ड्रिल से यह सुनिश्चित किया जाता है कि जो निर्धारित प्रक्रिया है। उसका पालन हो रहा है अथवा नहीं। इसमें क्या सुधार या बदलाव करने की आवश्यकता है। सभी विभागों का रिस्पांस टाइम कितना है। यह भी पता चल जाता है। मॉक ड्रिल काफी उच्च स्तर का एवं प्रभावशाली रहा। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए चंदौली पुलिस की ओरसे लगातार प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार, इक़बाल अहमद ,पुलिसकर्मियों के साथ लेखपाल आदि मौजूद रहे।

बाइक के धक्के से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

कंदवा । भदखरी तेल्हरा मार्ग पर खुरहट गांव के पास मोटर साइकिल के धक्का से लालजी 46 गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खुरहट गांव निवासी लालजी बिंद शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर जा रहे थे कि तेल्हरा की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने ईलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।जहां उसकी मौत हो गई।इसकी सूचना मिलते ही घर के परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी आशा देवी के उपर दु:ख का पहाड़ टुट पड़ा। मृतक के एक पुत्री व दो पुत्र हैं।जिसमें से पुत्री व बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है।उसकी मौत से पत्नी आशा व पुत्र सन्तोष व मंतोष का रो रोकर बुरा हाल था।

नगर पंचायत चंदौलीः डीएम के निर्देश के बाद साफ हुआ पोखरा‚ गंदगी करने वालों को नोटिस

पोखरे में गंदा पानी बहाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर रहा नगर पंचायत

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश व निरीक्षण का असर नगर पंचायत के समक्ष स्थित पोखरे के पास दिखने लगा है। नगर पंचायत ने डीएम के निर्देश को गंभीरता के साथ संज्ञान में लिया है। युद्ध स्तर पर पोखरे की साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही नगर पंचायत ने पोखरे पर नाबदान का पानी बनाने वाले पांच लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। ईओ चंदौली के दावे की माने तो निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की जाएगी कि कितने घरों का गंदा पानी पोखरे में बहाया जा रहा है। संख्या बढ़ने पर सभी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विदित हो कि गत दिनों जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय के पास बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया था। उस दरम्यान उनकी नजर सामने स्थित पोखरे पर पड़ी। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण में पाया कि पोखरा गंदगी की चपेट में है। साथ ही पोखरे में आसपास के घरों का नाबदान का पानी गिराया जा रहा है, जिससे पोखरे का पानी प्रदूषित हो रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने चंदौली नगर पंचायत को इस बाबत निर्देश दिया कि तत्काल पोखरे की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही जिन घरों का गंदा पानी पोखरे में गिराया जा रहा है उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि पोखरों को गंदा करने से लोग बाज आएं। डीएम के फरमान के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और पोखरे की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष पोखरे की साफ-सफाई कराने की प्रक्रिया गतिमान मिली। साथ ईओ शिव कुमार ने बताया कि पोखरे में नाबदान का पानी गिराने वाले पांच लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाएगी। पोखरे को गंदा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Chandauli
clear sky
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
83 %
0.4kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights