37.4 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 433

चंदौली प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता पर दिया जोर

जिला प्रशासन कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी की एडवाइजरी

Young Writer, चंदौली। त्यौहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार, पूजा पंडाल व मेला क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाओं के बीच जिला प्रशासन कोविड-19 संक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने जनपद में कोविड-19 संक्रमण दर में वृद्धि को रोकने के लिए सामाजिक दूरी व सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए उपायों में बताया गया है कि सार्वजनिक स्थल, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चिकित्सालयों में मास्क पहनाना अनिवार्य हो। यह भी सुझाव दिया है कि अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क के जाने से बचे। बार-बार साबुन से हाथ साफ़ करते रहे। .हैण्ड सेनेटाइजेशन व सेनेटाईजर के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके अतिरिक्त सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क क्रियाशील रहेंगे। जन सामान्य हेतु भीड़भाड़ वाले स्थान व बाजारों आदि में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोरोना संबंधित नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरूकता प्रसारण का ध्यानपूर्वक श्रवण एवं अनुपालन करें। स्कूल/कालेजों में कोविड अनुरूप व्यवहार का शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु प्रेरित किया जाय। कोविड संबंधित लक्षण प्रकट होने पर तत्काल कोविड जॉच एवं मेडिसिन किट प्राप्त कर उसका सेवन किया जाय। बताया कि 12 वर्ष व उसके उपर के सभी बच्चो व वयस्को का कोविड टीकाकरण के प्रथम, द्वितीय एवं बुस्टर डोज अवश्य लगवाए। जनपद में कोविड संबंधि पूछताछ व समस्या सामाधान हेतु जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली में स्थापित इन्टिग्रेटेड कमांड एवं कन्ट्रोल सेण्टर चौबीसों घंटे क्रियाशिल है। जिसके दूरभाष 05412-260084, 260230, 260738, 260101, 260102, 260107, 260108, 260110, 260111, 260112, 260118, 260119 व मोबाईल 7398662519, 7607162523, 8429491217 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

-Young Writer, Health Desk

नई शिक्षा नीति का विरोधः देश में एक समान लागू हो पाठ्यक्रम  

चंदौली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी के लोग।

Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर सोमवार को कन्हैया सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जाति जनगणना कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान जन अधिकारी पार्टी ने नई शिक्षा नीति का विरोध करने के साथ ही देश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने की पुरजोर मांग की। 

इसके अलावा जनपद के किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई। जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन किसानों को सिंचाई हेतु निःशुल्क बिजली प्रदान करे। सरकार बेरोजगारी को कम करने के लिए रोजगार की व्यवस्था करे, ताकि तेजी से बढ़ती बेरोजगारी को दूर किया जा सके। इसके अलावा नौ प्रमुख मांगों को मजबूती के साथ रखा। अंतिम में राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्य की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और उसे पूरा करने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर विवेक वर्मा, निहाल सिंह, अजय मौर्य ,पंकज, प्रभाकर मौर्य संजय सिंह मौजूद रहे।

महिला पंचायत सहायक को अश्लील मैसेज भेजते थे प्रधान पुत्र‚ एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

चंदौली एसपी से फरियाद लगाकर लौटती महिला पंचायत सहायक।

केशवपुर ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक की तहरीर पर पुलिस ने की कार्यवाही 

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में तैनात पंचायत सहायक ने प्रधान के पुत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी अंकुर अग्रवाल को शिकायती प्रार्थन-पत्र दिया। आरोप लगाया कि प्रधान का पुत्र बार-बार उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप काल करने के साथ अश्लील मैसेज करता है। दो बार कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने कोतवाल को निर्देश देकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

पीड़िता ने बताया कि केशवपुर गांव में वह एक वर्ष से तैनात है। ग्राम प्रधान लच्छो देवी केवल नाम की प्रधान है। ग्राम प्रधान के अधिकांश कामकाज उनके पुत्रगण दीपक कुमार व कृष्णा कुमार उर्फ पिन्टू देखते है। दोनों के ऊपर पहले भी कई गंभीर मुकदमें दर्ज है। आरोप लगाया कि कई महीनों से बकाया मानदेय देने के बदले उसके ऊपर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगे। जबकि कई बार पंचायत भवन में पीड़िता के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने की कोशिश किया। मना करने पर मानदेय न देने व नौकरी से निकाल देने की धमकी देते थे। इसके बाद प्रधान के पुत्र महिला पंचायत सहायक के मोबाइल पर अश्लील व गंदा मैसेज भेजने लगे व चैट करने लगे तथा रात में फोन करके गंदी व अश्लील बाते करने लगा। मना करने पर भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पंचायत सहायक ने बताया कि एसपी ने मामले को गंभीरता से सुना और त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस बाबत कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रधान के दोनों पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

हृदयपुर कंपोजिट विद्यालय की बदलेगी सूरत‚ एसडीएम सकलडीहा ने लिया गोद

हृदयपुर विद्‍यालय में प्रोजेक्टर कक्ष में शिक्षा के बाबत जानकारी लेते एसडीएम सकलडीहा।

Young Writer, चहनियां। कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में उपजिलाधिकारी सकलडीहा मनोज कुमार पाठक ने प्रोजेक्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की।  उपजिलाधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बच्चों को प्रोजेक्टर द्वारा पढ़ाने के तरीके तथा उसके महत्व के बारे में बताया। साथ ही विद्यालय में हो रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्याें को कराने के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। बच्चों से विद्यालय के शिक्षण के बारे में जानकारी लिए तथा शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन की जानकारी प्रदान की गई।

उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षकों को मिलकर प्रयास करने की अपेक्षा की गई बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षाप्रद नाटक का अभिनय किया गया। लक्ष्मीकांत त्रिपाठी द्वारा निपुण भारत लक्ष्य अभियान का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2021 के राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित नंद कुमार शर्मा के प्रयास से विद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने जिले तथा प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन किया है इनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को एक लैपटॉप दिया गया, जिससे इनकी डिजिटल पढ़ाई में गतिशीलता आएगी। इस अवसर पर बृजेश कुमार मिश्र, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूजा सिंह, प्रतीक्षा मौर्य, वंदना चौहान, उमा चौबे, गौतम लाल, ममता रानी गुप्ता, मंजू देवी, रामभजन राम, सुशीला देवी, .विजय राज, रवि उपस्थित रहे।

महाराज अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का अग्रहरि समाज ने लिया संकल्प 

चंदौली में आयोजित महाराज अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल होने जाते एसपी अंकुर अग्रवाल।
चंदौली में आयोजित महाराज अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल होने जाते एसपी अंकुर अग्रवाल।

Young Writer, चंदौली। नगर में अग्रहरि समाज के तत्वावधान में सोमवार को एक लान में महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह को धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अग्रहरि समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को महाराजा अग्रसेन का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

नगर अध्यक्ष विवेक अग्रहरि पिंकू ने कहा कि महाराज अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलकर ही समाज का विकास होगा। महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक कर्मयोगी, समाजवाद के प्रणेता और महादानी थे। महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा में हुआ। जिसे अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। अग्रहरि समाज के लोगो ने महाराज अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। और समाज में जरूतमंदों की मदद की बात कही गई। कहा कि महाराजा अग्रसेन सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके कामों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वही अग्रहरि समाज के लोगों ने पूरे नगर में महाराज अग्रसेन की झांकी निकाली। इस दौरान राकेश अग्रहरि, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, काशीनाथ अग्रहरि, अनिल कुमार,संतोष अग्रहरि, ओमप्रकाश अग्रहरि, बसंत अग्रहरि, बृजेश अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

नौगढ़ में सर्पदंश पीड़ित को नहीं मिली एंबुलेंस सेवा, ईलाज के अभाव में हो गई मौत 

नौगढ़ सीएचसी पर सर्पदंश पीड़ित की मौत के बाद मौजूद परिजन।
नौगढ़ सीएचसी पर सर्पदंश पीड़ित की मौत के बाद मौजूद परिजन।

Young Writer, नौगढ़। सर्प दंश से चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जरहर गांव निवासी विजयी खरवार 48 वर्ष की सोमवार को अपरान्ह मे ईलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौत हो गई। शव को रखकर अस्पताल में परिजनों व ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने व ससमय एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने का आरोप लगाते जमकर बवाल काटा। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी व ग्राम प्रधान पति अशोक यादव की पहल पर चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डा.अवधेश कुमार सिंह ने वार्ता कर के आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

बताया जाता है कि जरहर गांव निवासी विजयी खरवार को सोमवार को दोपहर में अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। उसी समय सर्प ने डंस लिया। जिसकी जानकारी होते ही उसका पुत्र दिलीप खरवार ने पड़ोसियों के साथ निजी साधन से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार करके चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया। मौके पर एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने से काफी विलंब होने के कारण अस्पताल मे ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर के घंटों बवाल काटा। आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद सर्प दंश का इंजेक्शन को चिकित्सकों ने नहीं लगाया।और चकिया के लिए रेफर किए जाने के कई घंटे बाद तक भी एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं करायी गयी। समय पर इंजेक्शन लगा दिया गया होता या रेफर किए जाने पर एंबुलेंस मिल गई होती तो मृतक की जान बच सकती थी। सूचना पर पहुंची चकरघट्टा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर के अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

चंदौली- घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बालक के उपर जहरीले सर्प ने कई बार किया प्रहार, मासूम की टूट गयी सासे


नौगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा में सर्पदंश से 7 वर्षीय बालक की अचेत हो गया परिजनों ने आनन-फ़ानन में तत्काल बालक को चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया लेकिन बालक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
बताते है कि कस्बा बाजार में स्थित बीएसएनएल टावर के समीप नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर सड़क के किनारे श्यामबिहारी वर्षो से छप्पर डालकर कर अपने परिवार के साथ गुजर बसर करता था। और नौगढ़ थाने में साफ -सफाई का काम करके अपनी जीविका चलता था। रविवार की दोपहर में उसका पुत्र मोहित 7 वर्ष खेल रहा था। उसी बीच जहरीले सांप ने कई जगह डंस लिया। जिससे वह अचेत हो कर गिर गया। थोड़ी ही दूर पर उसकी माँ घरेलू कार्य मे लगी थी अचानक बेटे की आवाज सुनकर चिल्लाने लगी तब तक मौके पर काफी भीड़ जूट गयी। अचेतावस्था मे तत्काल बालक को तत्काल चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।असमय बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है।

चंदौली-त्योहार में खलल डालने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाई: कोतवाल संतोष सिंह


चंदौली।आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र व दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को सदर कोतवाल संतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
उन्होंने नगर में बन रहे पूजा पंडालों के निरीक्षण के साथ लोगो से बात कर उनकी परेशानियों को जाना वही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की किया। बाजारों में स्थित दुकानदारों से बात कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया।और भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की।

दुकानदारों से वार्ता करते सदर कोतवाल संतोष

बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी बनाये रखने को कहा इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार में खलल डालने वाले किसी हाल में बक्से नही जायेगे। त्योहार में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे पुलिस ऐसे लोगो पर कड़ी कार्यवाई करेगी गस्त के दौरान एसआई सहिपाल यादव,धर्मेंद्र शर्मा, राम नक्षत्र सिंह, संतोष सिंह, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

चंदौली- पिता के सामने ही बेटी ने तोड़ दिया दम, नेशनल हाइवे पर ऐसे हुआ हादसा


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज़ रफ़्तार डम्फर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में पीछे बैठी 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गयी। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी सुहेल 45 वर्ष बाइक से अपने बेटी सोनी 16 वर्ष को लेकर चंदौली की तरफ आ रहे था। जैसे ही दोनों पचफेडवा गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार डम्फर ने उसके बाइक में पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में पीछे बैठी सोनी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही सुहेल सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल सुहेल हो निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही सोनी के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

लम्पी के दिखे लक्षण तो पशु चिकित्साधिकारियों से कराएं पशुओं का ईलाज

लम्पी

पशुपालकों की मदद और पशुओं के ईलाज के लिए चंदौली प्रशासन ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

Young Writer, चंदौली। पशुओं में तेजी से फैल रही लम्पी बीमारी के प्रभावी रोकथाम एवं जागरूकता के सम्बंध में बताते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने पशुओं को लम्पी स्किन बीमारी से बचाने हेतु पशुपालकों  व जनसमान्य से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें। प्रभावित पशु को अलग रखे, प्रभावित पशु का आवागमन प्रतिबंधित करें। 

उन्होंने बताया कि लम्पी बीमारी एक संक्रामक रोग विषाणु जनित बीमारी है, जो गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में पायी जाती है। वर्तमान में जनपद चंदौली के बाहर गोवंश जाने एंव चंदौली में बाहर से गोवंश आने पर पूर्णत्या प्रतिबन्धित कर दिया गया है। अतः रोग के रोकथाम हेतु कडाई से पालन सुनिश्चित करें। रोग का संचरण, फैलाव एवं प्रसार पशुओ में मक्खी, चिचडी एंव मच्छरों के काटने से होता है। बताया कि पशुओं में हल्का बुखार होना, पूरे शरीर पर जगह-जगह नोड्यूल व गाठों का उभरा हुआ दिखाई देना लम्पी बीमारी का लक्ष्ण है। इस बीमारी से ग्रसित पशुओं की मृत्यु दर अनुमान एक से पांच प्रतिशत है। इसके बचाव के लिए ) बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए। पशुओं में बीमारी को फैलाने वाले घटकों की संख्या को रोकना अर्थात पशुओं को मक्खी, चिचडी एंव मच्छर के काटने से बचाने का प्रबंध होना चाहिए। पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करें तथा डिसइन्फैक्शन का स्प्रे करें। संकमित पशुओं को खाने के लिए संतुलित आहार तथा हरा चारा दे। मृत पशुओं के शव को गहरे गड्ढे में दबाया जाना। बताया कि आवंला, अश्वगन्धा, गिलोय एंव मुलेठी में से किसी एक को 20 ग्राम की मात्रा में गुड़ मिलाकर सुबह शाम लड्डू बनाकर खिलाये अथवा तुलसी के पत्ते एक मुट्ठी, दालचीनी 05 ग्राम सोठ पाउडर 05 ग्राम, काली मिर्च 10 नग को गुड़ में मिलाकर सुबह शाम खिलाएं। संक्रमण रोकने के लिए पशु बाड़े में गोबर के कण्डे में गूगल, कपूर, नीम के सूखे पत्ते, लोबान को डालकर सुबह शाम धुआँ करें।  पशुओं के स्नान के लिए 25 लीटर पानी में एक मुट्ठी नीम की पत्ती का पेस्ट एंव 100 ग्राम फिटकरी मिलाकर प्रयोग करें। 

मवेशियों के खुले घाव का करें देशी उपचार

चंदौली। पशु चिकित्साधिकारियों ने बताया कि नीम के पत्ते एक मुट्ठी, तुलसी के पत्ते एक मुट्ठी, मेहंदी के पत्ते एक मुट्ठी लेहसुन की कली 10 हल्दी पाउडर 10 ग्राम, नारियल का तेल 500 मिली को मिलाकर धीरे-धीरे पकाये तथा ठण्डा होने के बाद नीम की पत्ती पानी में उबालकर पानी से घाव साफ करने के बाद जख्म पर लगाये। किसी भी पशु में बीमारी होने पर नजदीक के पशु चिकित्सालय पर सम्पर्क करके उपचार कराये। किसी भी दशा में बिना पशु चिकित्सक के परामर्श के कोई उपचार स्वंय न करें। जनपद में लम्पी स्किन बीमारी सी बचाव हेतु पशुपालन के कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं को टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर- 05412262197, 9792961830 व 8840688479 सम्पर्क करें। 

Chandauli
overcast clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
35 %
4.6kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
42 °
Fri
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights