36.4 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 432

सलाहः नियमित दिनचर्या से अपने दिल व सेहत का रखें ख्याल

विश्व हृदय दिवस

जब दिल रहेगा सुरक्षित रहेगा, तभी व्यक्ति रह पाएगा स्वस्थः डा. आरबी शरण

Young Writer, चंदौली। प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर का दिन विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य है लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना हैं। इस बार की थीम ”हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल करें। क्योंकि जब दिल सुरक्षित रहेगा, तभी हम स्वस्थ रह पाएगे। उक्त बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर बी शरण ने कही।

उन्होने कहा कि आज युवाओं में खाने- पीने सोने-जगाने की अनियमित आदतें बढ़ रही है, जिससे उन्हें दिल की बीमारी का खतरे का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज के दौर में 35 से ज्यादा उम्र के युवाओं में खाने-पान और सोने-जगाने की खराब आदतों के कारण दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है। दिल से जुड़ी बीमारियां काफी घातक होती हैं और ये अंदर ही अंदर मरीज पर अटैक करती हैं। आमतौर पर लोग जानते हैं कि जब सीने में दर्द होता है, तभी हार्ट अटैक आने का खतरा हो सकता है लेकिन हृदय रोग के कई और संकेत भी होते है, जिन्हें जानना और उससे सतर्क रहना बेहद जरूरी है। डा. शरण ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली, गलत खानपान, मोटापा, तनाव, नशा आदि कारणों से बहुत सारे लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। हृदय संबंधी बीमारियां भी इन्हीं में से है, जिस कारण बहुत सारे लोगों की मौत हो जाती है। पहले जहां उम्रदराज लोगों में हृदय रोग की समस्या देखी जाती थी, अब कम उम्र में भी दिल से जुड़ी बीमारियां शुरू हो चुकी है। बताया कि हृदय रोग का सबसे मुख्य कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्राल का बढ़ना। आज के समय में शारीरिक श्रम कम होने वजह से मोटापा भी बड़ी समस्या के रुप में उभरा हैद्य ज्यादा वजन बढ़ने से भी हृदय संबंधित बीमारी का खतरा बढ़ा है। यह कम उम्र के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जिसका मुख्य कारण युवाओं में बढ़ते धूम्रपान की आदत,मानसिक तनाव के कारण रोग कई गुना ज्यादा बढ़ा रहा है। साथ ही जंक फूड का सेवन जिसके कारण शरीर में जरुरत से ज्यादा नमक की मात्रा पहुचंती है। नमक में पाया जाने वाला मुख्य कंपाउंड सोडियम होता है, जिससे उच्च रक्त चाप की शिकायत हो जाती है।

…ये हैं हृदय रोग का लक्षण
चंदौली। डा.आर बी शरण ने बताया कि सीने में बेचौनी या दर्द सांस फूलना तकलीफ होना आम लक्षण है। लेकिन अगर कुछ सीढ़ियां चढ़ते ही थक जाना, सांस लेने में दिक्कतें पैदा होना, बैठने पर भी आपको तकलीफ होती है तो यह संकेत दिल की बीमारी का हो सकता है। थकान महसूस होना बगैर किसी मेहनत या काम के अगर थकान हो रही है तो दिल की बीमारी का संकेत है। अगर आपको दिन में कई बार चक्कर आ रहा है, उल्टी जैसा महसूस हो रहा है। पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द है, तो यह हृदय रोग के संकेत हो सकता है। भूख कम लगने लगना, बार-बार पेशाब आना और साथ ही दिल भी बहुत तेजी से धड़कना इन लक्षणों को भी लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह दिल की बीमार होने का संकेत हो सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
चंदौली। नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। शरीर के वजन को सतुलित बनाए रखना चाहिए । दिल की बीमारी से बचने के लिए तेल-घी से तला-भूना खाने से बचना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट, बादाम, सोयाबीन और मछली का सेवन करे। संबधित किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें। धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिल के लिए भरपूर नींद लें।

चंदौली-नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन घायल,डिवाइड से टकराई बाइक


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर बैठे दो महिला सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय थाना क्षेत्र के धपरी गांव निवासी प्रेमचंद 35 वर्ष अपने भाभी पर्वत देवी व बेटी अर्पिता 15 वर्ष को लेकर जिला अस्पताल में एक्सरे कराने ले कर जा रहा था। वही एनएचएआई द्वारा ओवरब्रिज पर काम चलने के कारण हाइवे को वनवे कर दिया गया है। जैसे ही तीनो बिछिया गांव के समीप नेशनल हाइवे ओवरब्रिज पर पहुचे की किसी बड़े वाहन ने उसकी बाइक से पास लिया इससे बाईक उसकी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में तीनों सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया की पीछे से कोई भारी वाहन आता तो किसी बड़े दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।

बड़ा हादसाः सेन्ट जान्स स्कूल जा रही जीप पलटी‚ एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल

Young Writer, चन्दौली। क्षेत्र का प्रतिष्ठित सेंट जान्स स्कूल जा रही खटारा जीप मंगलवार को नहर में पलट गयी। जिस वक्त यह हादसा हुआ जर्जर हो चुके जीप में चालक के अतिरिक्त कुल 30 बच्चे सवार थे। जैसा कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चों ने बताया। फिलहाल घटना के बाद चालक वाहन छोड़ भाग निकला। दुर्घटना में दो दर्जन बच्चों के घायल हो की जानकारी सामने आ रही है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस घटना से जहां जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गयी। चिकित्सकों व कर्मियों ने बच्चों का उपचार किया। वहीं स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग इस मामले में अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
बताते हैं कि बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नीले रंग की जीप यूपी 65 एच के आगे के नंबर गायब थे। जीप के आगे और पीछे दोनों तरफ नियमानुसार अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए, लेकिन वहां तो नंबर प्लेट ही गायब थ। साथ ही जीप का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जंग खाकर जर्जर हो चुका था। सेंट जान्स स्कूल के 30 बच्चों को बैठाकर रवाना हुई और जैसे ही कटसिला नहर मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। घटना के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गयी और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही करणी सेना के लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। जानकारी होते ही परिजन भागते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल इस घटना से अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि परिवहन के पूरे पैसे लेने के बाद भी उनके बच्चों को ठूंस कर स्कूल से लाने व ले जाने का काम किया जा रहा है। जो उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

बच्चों के सेहत के प्रति डीएम ने जताई चिंता

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी जीप पलटने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोगों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चार ही गंभीर रूप से घायल थे संयोग अच्छा रहा की इस दुर्घटना में 30 बच्चों में 26 बच्चे बाल-बाल बच गए। इसकी जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी ईशा दुहन को भी वैसे ही उन्होंने सीएमओ युगल किशोर राय और सीएमएस डॉक्टर उर्मिला सिंह और सर्जन डॉक्टर अनिल सुमन बच्चों के इलाज कार्य में जुट गए। यही नहीं जिलाधिकारी ने सीएमओ को भेचकर बच्चों के परिजनों से मोबाइल पर बात की और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो मुझे अवगत कराएं। बच्चों के प्रति स्नेह स्नेह और प्यार देखकर सभी लोग जिलाधिकारी के इस रवैया से गदगद रहे परिजनों ने उनकी तारीफ की और कहा कि ईश्वर की कृपा है कि बच्चों को ज्यादा छोटे नहीं आई तीन बच्चों को इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया वहीं एक को भर्ती किया गया है जिसमें जमुनीपुर गांव निवासी अर्नव 11 वर्ष और उसकी बहन अनन्या 13 वर्ष घायल थी लेकिन अनन्या की हालत ठीक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वही सर्जन डॉक्टर अनिल सुमन में धनउर और निवासी आदित्य राज 13और विगत निवासी दिव्यांश 12 वर्ष का उपचार किया। इसी दौरान जिलाधिकारी ने फोन करके दोनों बच्चों के परिजनों से बात की। वही अर्नव 11 वर्ष से बात करो उसके सेहत का हाल जाना और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

बड़ा हादसाः सेन्ट जान्स स्कूल जा रहा वाहन पलटा, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल

Young Writer, चन्दौली। क्षेत्र का प्रतिष्ठित सेंट जान्स स्कूल जा रही खटारा जीप मंगलवार को नहर में पलट गयी। जिस वक्त यह हादसा हुआ जर्जर हो चुके जीप में चालक के अतिरिक्त कुल 30 बच्चे सवार थे। जैसा कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चों ने बताया। फिलहाल घटना के बाद चालक वाहन छोड़ भाग निकला। दुर्घटना में दो दर्जन बच्चों के घायल हो की जानकारी सामने आ रही है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस घटना से जहां जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गयी। चिकित्सकों व कर्मियों ने बच्चों का उपचार किया। वहीं स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग इस मामले में अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
बताते हैं कि बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नीले रंग की जीप यूपी 65 एच के आगे के नंबर गायब थे। जीप के आगे और पीछे दोनों तरफ नियमानुसार अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए, लेकिन वहां तो नंबर प्लेट ही गायब थ। साथ ही जीप का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जंग खाकर जर्जर हो चुका था। सेंट जान्स स्कूल के 30 बच्चों को बैठाकर रवाना हुई और जैसे ही कटसिला नहर मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। घटना के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गयी और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही करणी सेना के लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। जानकारी होते ही परिजन भागते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल इस घटना से अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि परिवहन के पूरे पैसे लेने के बाद भी उनके बच्चों को ठूंस कर स्कूल से लाने व ले जाने का काम किया जा रहा है। जो उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

मुगलसराय तहसीलदार ने अभियान चलाकर बकाएदारों से वसूले सात लाख 87 हजार

बकाया वसूली के लिए पेट्रोल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम।
बकाया वसूली के लिए पेट्रोल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम।

Young Writer, चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को पांच बकायेदारों से सात लाख 87 हजार 35 रुपए की वसूली की। तहसीलदार विराग पांडेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कम्प मचा रहा।

तहसीलदार विराग पांडेय के नेतृत्व में टीम सबसे पहले अलीनगर पहुंची। जहां परिवहन विभाग के बकाएदार हिसामुद्दीन से टीम ने 11 लाख 87 हजार के सापेक्ष 7 लाख की वसूली की। वहीं टीम परिवहन विभाग के दो अन्य बकाएदारों शमीम व नसीम खान के घर पर भी धमकी। लेकिन बकाएदार मौके पर नहीं मिले। तत्पश्चात टीम पटपरा गांव में पहुंची। जहां विद्युत कर के बकाएदार राजेश चौहान से 72 हजार 35 रुपए की वसूली की गई। उसके बाद राजस्व टीम पटनवा पहुंची जहां दिगम्बर झा से दस हजार व सुनील से पांच हजार रुपए की वसूली हुई। राजस्व विभाग के टीम की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, अनिल पांडेय, दयाराम, रामदुलार, चनरधन प्रसाद, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल रहे।

चंदौली-दुर्गा पूजा पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा:संतोष सिंह


चंदौली। आगामी त्योहार नवरात्र दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व सीओ रामवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया।और लोगो से आगामी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया।
इस दौरान उन्होंने नगर में बन रहे पंडालों का जायजा लिया और कहा कि त्योहार में सौहार्द बिगड़ने वालो पर पुलिस सख्ती से निपटेगी सभी लोग अपने निर्धारित जगह पर ही मूर्ति स्थापित करेंगे। और पंडालों के अंदर व बाहर सीसी टीवी कैमरा अवश्य से लगाएंगे। इससे संदिग्ध व्यक्तिओ व अराजकतत्वों पर नजर रखी जा सके। कहा कि पंडालों के आस पास अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी । सदर कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा जिससे पूजा पंडाल में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस दौरान एसआई धर्मेंद्र शर्मा, सहिपाल यादव,राम नक्षत्र सिंह,रूप नारायण, आदि मौजूद रहे।

…बेलावर स्कूल में बच्चों को गाली देते हैं गुरुजी‚ नहीं देते खेल सामग्री

बेलावर स्कूल में जांच अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते स्कूली बच्चे।
बेलावर स्कूल में जांच अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते स्कूली बच्चे।

जांच अधिकारी के सामने खुलकर बोले बच्चे‚ शिक्षकों की कार्य प्रणाली से कराया अवगत

Young Writer, इलिया। कम्पोजिट विद्यालय बेलावर पर एक सप्ताह से एमडीएम नहीं बनायें जाने की शिकायत पर मंगलवार को जांच पहुंची। विद्यालय पर जांच में आमजन की शिकायत सही पायी गयी। वहीं विद्यालय के छात्रों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाये। बच्चों ने शिक्षकों की ओर इशारा करते हुए जांच अधिकारी को बताया कि गुरुजी हरे–तरे करने के साथ ही फुहर–फुहर गाली देते हैं और खेलने के लिए सामान भी नहीं देते। छात्रों के शिकायत सुन अधिकारी परेशान हो उठे। उन्होंने छात्रों की शिकायत को उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कहीं। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने बीएसए चंदौली के यहां शिकायत दर्ज कराया था कि कम्पोजिट विद्यालय पर एक सप्ताह से बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है। वहीं खेलकूद के सामान भी खेलने को नहीं देते। छात्रों को प्रधानाध्यापक द्वारा परेशान भी किया जाता है। बीएसए के निर्देश पर शिकायत की जांच करने बीईओ बरहनी अवधेश कुमार राय व बीईओ सदर रामटहल ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया। जहां विद्यालय में एमडीएम नहीं बनाने की जानकारी मिली। वही कक्षाओं में जाकर छात्रों से पूछताछ किया तो सहाना व अरमान ने सहायक अध्यापक चन्द्र प्रकाश पर आरोप लगाते बताया कि पढ़ने या खेलकूद का सामान मांगने पर अपशब्द बोलते हैं। जांच टीम ने एमडीएम का बर्तन व कैम्पस गंदा देख कड़ी नाराजगी ब्यक्त करते हुए फटकार लगाई। इस दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी अजय कुमार, इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाण्डेय, प्रत्युष कुमार, यूनुस खान, उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं की मांग मुगलसराय: चेयरमैन, ईओ व कर्मियों पर लगे आरोपों की हो जांच

राकेश रौशन बागी

दिव्यांग राकेश रोशन सिंह के समर्थन में एसपी से मिले चंदौली के अधिवक्ता

Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिला। इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय निवासी एलबीएस महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री दिव्यांग राकेश रोशन सिंह पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर दर्ज मुकदमें की जानकारी दी गयी। बताया कि नगर पालिका डीडीयू नगर के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही राकेश रोशन सिंह पर दर्ज मुकदमें को समाप्त किया जाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास व जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने की मंशा से सत्ता-शासन का संचालन कर रहे हैं। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करने के लिए प्रशासनिक अमले को सीएम का आदेश भी है। महामंत्री शमशुद्दीन ने कहा कि दिव्यांग राकेश रोशन सिंह नगर पालिका मुगलसराय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज विगत सात-आठ महीनों से उठाते आ रहे हैं। जिसकी जानकारी शासन व प्रशासन को मीडिया व अखबारों के माध्यम से है। आरोप लगाया कि इसी बीच चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी व उनके अधीनस्थ नगर पालिका कर्मी पर भ्रष्टाचार संबंधित आरोप लगाते हुए दिव्यांग राकेश रोशन सिंह द्वारा जांच कराए जाने की मांग की गयी थी। लेकिन जांच की मांग करने वाले राकेश रोशन सिंह पर ही मुगलसराय कोतवाली में धारा-211, 332, 500, 501 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जो दुखद एव ंदुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार समाज के हर व्यक्ति को है। अब भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन राकेश रोशन सिंह बागी के साथ खड़ा है, क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि एफआईआर को वापस लेते हुए चेयरमैन, ईओ व नगर पालिका कर्मियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही अमल में लायी जाए, ताकि शासन की मंशा फलीभूत हो सके। इस अवसर पर विद्याचरण सिंह, आनंद कुमार सिंह, झन्मेजय सिंह, राकेश रत्न तिवारी, संजीव श्रीवास्तव, सुल्तान अहमद, जेपी सिंह, अमित सिंह दद्दू, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मु0 अकरम, अभिनव आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रतिभा को सम्मानः चंदौली की सारिका दुबे को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

सारिका दुबे

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से चंदौली की बेटी सारिका दुबे को किया गया सम्मानित

Young Writer, चंदौली। जिले की सारिका दुबे ने दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आईटी मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सारिका दुबे को अंतरराष्ट्रीय एथलीट अर्जुन अवॉर्डी,पद्मश्री दीपा मलिक द्वारा अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव भी उपस्थित रहे।

सारिका दुबे

सारिका दुबे पिछले 6 वर्षों से दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं जिसमें दिव्यांगों के ट्राई साइकिल पर छतरी लगाना उन्हें धूप,बारिश से बचाना और उनकी साइकिल पर दुकान लगाकर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की तरफ अग्रसर करके सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने जैसे उत्कृष्ट कार्य करती हैं। इस अवसर पर दीपा मलिक ने कहा कि हर युवा को अपने समाज के उत्थान के लिए सोचना जरूरी है इस उम्र में सारे समाज के प्रति सारिका का समर्पण प्रशंसनीय है। दीपा मलिक ने कहा यदि सारिका जैसा सभी युवाओं का विचार होगा, तभी समाज की अपंगता को दूर किया जा सकता है और कहा कि बनारस एक एहसास की अनुभूति हैं। इस पुण्य धरती से उन्होंने अपने पिता द्वारा लिखित उनके ऊपर कविता प्यारी दीपा बेटी सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय चौरसिया, आहिल खान, भावेश सेठ, मदन मोहन वर्मा, राकेश रोशन, डॉ भारत भूषण यादव तथा अन्य ने बधाई देकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

दशरथ के घर जन्म लिए भगवान श्रीराम, अयोध्या में मना उत्सव

चहनियां के रामगढ़ में रामलीला का मंचन करते कलाकार।

Young Writer, चहनियां। श्री रामलीला समिति रामगढ़ में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य मंचन किया गया। श्रीराम के बाल्य रूप का लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह द्वारा आरती उतारी गई। लीला में सभी देवी-देवताओं का भगवान विष्णु के पास जाना और अपना राक्षसों के द्वारा उत्पीड़न के बारे में बताना। इसके अलावा राजा दशरथ ने दरबार में ऋंगी ऋषि का आना, राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करना, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होना, सुबाहु मारीच द्वारा राहगीरों को लूटना, सुबाहु मारीच द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने के दृश्य दिखाए गए।

उधर, राम जन्म की खुशी में पूरे नगर में नगरवासियों द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ नाच गाना का आयोजन किया गया। इससे पहले देवताओं ने क्षीर सागर में जाकर भगवान विष्णु से अवतरित होने की प्रार्थना की। जिसके पश्चात विश्वामित्र के कहने पर श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया और महाराजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। वरदान अनुसार दशरथ की तीनों रानियां कौशल्या, कैकेयी व सुमित्रा ने बच्चों को जन्म दिया। चारों भाइयों राम, भरत, लक्ष्मण, शतुघ्न के जन्म पर अयोध्या में महिलाओ द्वारा सोहर मंगल गीत गाए गए। इसके उपरांत राक्षसों से प्रताड़ित होने पर विश्वामित्र ऋषि द्वारा अयोध्या आकर राजा दशरथ से अपनी पीड़ा कही तथा श्रीराम और लक्ष्मण को कुछ दिन के लिए अपने साथ वन में ले जाने के लिए आग्रह किया। रामलीला में इन प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबन्धक धनंजय सिंह, लुसन सिंह, व्यास शोभनाथ पांडेय, राधेश्याम पांडेय, उमेश सिंह, डा.बंगाली, विक्रमादित्य सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, रामअनुज यादव, शिवदत्त पाण्डेय, मुन्ना सिंह, राजेश यादव, प्रभुनाथ पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
39 %
6.1kmh
99 %
Mon
41 °
Tue
43 °
Wed
41 °
Thu
43 °
Fri
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights