28.2 C
Chandauli
Thursday, July 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 553

मनोज सिंह डब्लू ने बनसिंगपुर में पकड़ी पैसा-दारू‚ तनाव कायम

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बनसिंगपुर में रविवार की शाम शराब बांटते हुए कुछ अराजक तत्वों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू भी वहां पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके से शराब, पैसा व एक डायरी पकड़ी, जिसमें पैसा प्राप्त करने वाले ग्रामीणों के नाम व उनके सम्मुख दी जाने धनराशि का उल्लेख था। सूचना के बाद सैयदराजा थाना पुलिस व सुरक्षा बल मौके पर भारी संख्या में जमा हो गए। समाचार दिए जाने तक मौके पर तनाव की स्थिति कायम थी और सपा के लोगों के साथ ही भारी संख्या में सुरक्षा मौजूद रहे। इस दौरान अराजक तत्वों के साथ मारपीट की भी सूचनाएं आयीं। लेकिन पुलिस महकमे की ओर से अभी इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन घटना के बाद पूरे विधानसभा में तनाव जैसी स्थिति देखने को मिली।

Young Writer, सैयदराजा। सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू रविवार को सैयदराजा पुलिस पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। लोहिया नगर वार्ड में एक-दूसरे से आमना-सामना होने के बाद जब सैयदराजा पुलिस बैकफुट पर आयी तो मनोज सिंह डब्लू ने सिधना प्रकरण में सैयदराजा पुलिस की निष्क्रितया व विधि-सम्मन कार्यवाही नहीं किए जाने पर सवाल किया। साथ ही सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के समक्ष पुलिस द्वारा पैसा बंटवाए जाने का बड़ा आरोप लगाया। दिलचस्प यह है कि मनोज सिंह डब्लू के आरोप के समक्ष सैयदराजा एसओ मौन रहे और कुछ भी बोलने की स्थिति में न रहे। कहीं न कहीं थाना प्रभारी का मनोज सिंह डब्लू के उस बड़े आरोप की पुष्टि करता है जो उन्होंने सैयदराजा में भरे बाजार लगाया और थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

दरअसल सैयदराजा नगर के लोहिया नगर वार्ड में रविवार को सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने घर से निकले मनोज सिंह डब्लू को रोक लिया। उन्हें हिरासत में लेने की योजना पर पुलिस अमल करती इसके पहले ही मनोज सिंह डब्लू के समर्थक भारी संख्या बल में वहां पहुंच गए। ऐसे में मनोज सिंह डब्लू ने सिधना प्रकरण से अपने सवालों को शुरू किया और एक-एक कर गई गंभीर व बड़े सवाल सैयदाजा पुलिस से किए, जिनका जवाब पुलिस के पास नहीं था। जन दबाव व समर्थकों के आक्रोश के साथ ही मनोज सिंह डब्ले के तेवर को देखते हुए पुलिस के बैकफुट पर आना पड़ा। बावजूद इसके मनोज सिंह डब्लू का पुलिस पर सवालों का हमला नहीं रुका। कहा कि सैयदराजा पुलिस की कार्य प्रणाली उनकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ जहां पांच गाड़ियों से घुमने वालों को पुलिस रोकने में नाकाम है, वहीं एकल गाड़ी से घुमने वालों को पकड़ कर कानून का पाठ पढ़ाया जा रहा है, जबकि इनके थाने के ही कारखास चुनाव को प्रभावित करने के लिए अपने संरक्षण में पैसा व दारू-मुर्गा बंटवा रहे है और पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में है। ऐसे लोगों से कानून के पालन की उम्मीद आखिर कैसे किया जाय? पुलिस के इकबाल पर लगातार उठते सवालों से उसकी साख जनता में धुमिल हुई है। यही वजह रही कि जब मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा प्रभारी के समक्ष आरोप पर आरोप लगा रहे थे तो उनके उत्तर के लिए पुलिस को सही शब्द नहीं मिल पाए। फिलहाल सात मार्च को मतदान होना है और पुलिस की निष्पक्षता के आरोप सही रहे तो वहां अराजकता व अशांति से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पूरा का पूरा प्रशासनिक तंत्र लगा हुआ है ताकि सैयदराजा सहित जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण हो।

मनोज सिंह डब्लू ने बनसिंगपुर में पकड़ी शराब‚ तनाव कायम

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बनसिंगपुर में रविवार की शाम शराब बांटते हुए कुछ अराजक तत्वों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू भी वहां पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके से शराब, पैसा व एक डायरी पकड़ी, जिसमें पैसा प्राप्त करने वाले ग्रामीणों के नाम व उनके सम्मुख दी जाने धनराशि का उल्लेख था। सूचना के बाद सैयदराजा थाना पुलिस व सुरक्षा बल मौके पर भारी संख्या में जमा हो गए। समाचार दिए जाने तक मौके पर तनाव की स्थिति कायम थी और सपा के लोगों के साथ ही भारी संख्या में सुरक्षा मौजूद रहे। इस दौरान अराजक तत्वों के साथ मारपीट की भी सूचनाएं आयीं। लेकिन पुलिस महकमे की ओर से अभी इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन घटना के बाद पूरे विधानसभा में तनाव जैसी स्थिति देखने को मिली।

Young Writer, सैयदराजा। सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू रविवार को सैयदराजा पुलिस पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। लोहिया नगर वार्ड में एक-दूसरे से आमना-सामना होने के बाद जब सैयदराजा पुलिस बैकफुट पर आयी तो मनोज सिंह डब्लू ने सिधना प्रकरण में सैयदराजा पुलिस की निष्क्रितया व विधि-सम्मन कार्यवाही नहीं किए जाने पर सवाल किया। साथ ही सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के समक्ष पुलिस द्वारा पैसा बंटवाए जाने का बड़ा आरोप लगाया। दिलचस्प यह है कि मनोज सिंह डब्लू के आरोप के समक्ष सैयदराजा एसओ मौन रहे और कुछ भी बोलने की स्थिति में न रहे। कहीं न कहीं थाना प्रभारी का मनोज सिंह डब्लू के उस बड़े आरोप की पुष्टि करता है जो उन्होंने सैयदराजा में भरे बाजार लगाया और थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

दरअसल सैयदराजा नगर के लोहिया नगर वार्ड में रविवार को सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने घर से निकले मनोज सिंह डब्लू को रोक लिया। उन्हें हिरासत में लेने की योजना पर पुलिस अमल करती इसके पहले ही मनोज सिंह डब्लू के समर्थक भारी संख्या बल में वहां पहुंच गए। ऐसे में मनोज सिंह डब्लू ने सिधना प्रकरण से अपने सवालों को शुरू किया और एक-एक कर गई गंभीर व बड़े सवाल सैयदाजा पुलिस से किए, जिनका जवाब पुलिस के पास नहीं था। जन दबाव व समर्थकों के आक्रोश के साथ ही मनोज सिंह डब्ले के तेवर को देखते हुए पुलिस के बैकफुट पर आना पड़ा। बावजूद इसके मनोज सिंह डब्लू का पुलिस पर सवालों का हमला नहीं रुका। कहा कि सैयदराजा पुलिस की कार्य प्रणाली उनकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ जहां पांच गाड़ियों से घुमने वालों को पुलिस रोकने में नाकाम है, वहीं एकल गाड़ी से घुमने वालों को पकड़ कर कानून का पाठ पढ़ाया जा रहा है, जबकि इनके थाने के ही कारखास चुनाव को प्रभावित करने के लिए अपने संरक्षण में पैसा व दारू-मुर्गा बंटवा रहे है और पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में है। ऐसे लोगों से कानून के पालन की उम्मीद आखिर कैसे किया जाय? पुलिस के इकबाल पर लगातार उठते सवालों से उसकी साख जनता में धुमिल हुई है। यही वजह रही कि जब मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा प्रभारी के समक्ष आरोप पर आरोप लगा रहे थे तो उनके उत्तर के लिए पुलिस को सही शब्द नहीं मिल पाए। फिलहाल सात मार्च को मतदान होना है और पुलिस की निष्पक्षता के आरोप सही रहे तो वहां अराजकता व अशांति से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पूरा का पूरा प्रशासनिक तंत्र लगा हुआ है ताकि सैयदराजा सहित जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण हो।

चंदौली अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक इलाज़ के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के सुरहुरिया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहा मुगलसराय निजी चिकित्सालय में इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी।युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विदित हो कि 20 फरवरी को देवरी कला गांव निवासी अरविंद तिवारी 17 वर्ष सड़क के किनारे मौजूद वनतूलसिया की झाड़ियों का सफाई कराने के लिए गांव के ही श्रमिक रवि विश्वकर्मा को अपनी बाईक पर बैठाकर लौवारी कला जंगल की ओर ले जाया जा रहा था।रास्ते में सुरहुरिया मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। जहा बाइक से गिरकर रवि विश्वकर्मा घायल हो गया।जिसका प्राथमिक उपचार कराकरके उसे घर भेज दिया गया। घर पहुंचे ही उसके सर मे तेज़ दर्द होने से लगा।और उसकी हालत गंभीर हो गयी। परिजनों ने उसको तत्काल मुगलसराय के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर एक पखवाड़े से चल रहे ईलाज के दौरान रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
रवि विश्वकर्मा की मौत की खबर मिलते ही उसकी ईन्द्रावती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

सैयदराजा में मनोज डब्लू को रोकने पर हंगामा‚ बवाल के बाद बैकफूट पर पुलिस

मनोज डब्लू का ऐलान कार्यकर्ताओं के एक–एक खरोच का होगा हिसाब

Young Writer, सैयदराजा। सैयदराजा से सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू को सैयदराजा पुलिस ने रोका तो हंगामे की स्थिति कायम हो गयी। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा थाना प्रभारी द्वारा गुंडई कराने का आरोप लगाया। कहा कि वह अपने समधियान में रिश्तेदारों के आग्रह पर उनके मिलने जा रहे थे। आरोप लगाया कि सैयदराजा पुलिस सरकार व स्थानीय विधायक के दबाव में बिना वजह परेशान कर रहे हैं। सिधना में दारू-मुर्गा पकड़ा गया, लेकिन सूचना के बाद भी सैयदराजा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस के इकबाल पर सवाल बनता है। मनोज सिंह डब्लू के धरने पर बैठने की बात से पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए और सूचना के बाद भारी संख्या में मनोज समर्थक पर वहां डंट गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर मौजूद सैयदराजा थाना प्रभारी को पीछे हटना पड़ा ओर अंततः पुलिस ने मनोज सिंह डब्लू को उनके वाहन से जाने दिया गया।

दरअसल मनोज कुमार सिंह डब्लू अपने समधी के घर जाने के लिए सैयदराजा आवास से निकले, तभी कुछ दूरी पर लोहिया नगर वार्ड के पास पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सैयदराजा थाना प्रभारी ने मनोज सिंह डब्लू को प्रचार करने की बात कहकर कानून के उल्लंघन की बात कही। इस पर मनोज सिंह डब्लू आक्रोशित हो उठे। उनका आक्रोश शनिवार की रात पुलिस द्वारा सिधना में दारू-मुर्गा पकड़े जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने तथा स्थानीय विधायक के दबाव में अपने कर्तव्यों से हटकर किए जा रहे कृत्य से रहा। गुस्साए मनोज सिंह डब्लू ने मौके पर ही धरने पर बैठने की बात कही। प्रकरण से एसडीएम सदर व एसपी अंकुर अग्रवाल को अवगत कराया। कहा कि यह सरासर सैयदराजा पुलिस की गुंडई है। उनका आरोप था कि एक विधायक पांच वाहनों से घूम रहा है, जिसे पुलिस रोक नहीं रही है। वहीं मैं एकल वाहन से अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा हूं तो मुझे रोका जा रहा है। पुलिस कानून का पाठ मुझे पढ़ा रही है। अंत में मामला तूल पकड़ा देख पीछे हट गयी और मनोज सिंह डब्लू को जाने दिया। लेकिन जाते-जाते मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वह रात को फिर निकलेंगे और एक-एक गांव व बूथ को चेक करेंगे। यदि कहीं दारू-मुर्गा की पार्टी होती मिली तो निर्वाचन की शुचिता को बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कानून हाथ में भी लेने का काम करेंगे। इसके लिए भले ही पुलिस मुझ पर मुकदमा कायम कर दे। कहा कि किसी भी कार्य को एक खरोच नहीं आने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के एक-एक जख्म का बदला लिया जाएगा। यदि किसी कार्यकर्ता पर पुलिस मुकदमा भी कायम करती है तो सपा सरकार आने पर उसे वापस कराने का जिम्मेदारी लेता हूं।

खुद रक्तदान कर, दूसरों को दें रक्तदान की प्रेरणाः अजय सिंह

बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र स्थित बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय फत्तेपुर कला, मझवार में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं में रक्तदान को लेकर उत्साह को देखने को मिला। महाविद्यालय के प्रबंधक व जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्रवक्ता व युवा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाविद्यालय से 18 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें प्रबंधक अजय सिंह, अध्यापक डा. राकेश सिंह ने भी अपना रक्तदान किया। प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण दान है जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्त की कमी के कारण प्रति वर्ष लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसे देखते हुए रक्तदान के प्रति सरकार लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि रक्तदान के लिए लोग जागरूक हों और उनके अंदर रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतिया दूर हों। संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी ने बताया कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ रक्तदान के क्षेत्र में अपने स्थापना काल से ही कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद के रक्त की कमी को पूरा किया जाएगा। इसके लिए संस्था के एक-एक सदस्य की ओर से भरपूर सहयोग रहता है। रक्तदान करने वाले महाविद्यालय के 11 युवा छात्राओं में योगिता श्रीवास्तव, प्रिया यादव, अंजली सिंह, कविता चौहान, कु. रूसी, निकिता सिंह, सोनल तिवारी, मुस्कान बानो, इरफाना, अंजली सिंह, अंकित सिंह, निसांत उपाध्याय, कमलेश यादव, राकेश यादव, शिवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इस कार्य मे महाविद्यालय के कर्मचारी रामजनम प्रेम मौर्य व ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारी जिसमे डॉ. दिनेश सिंह, अजीत सिंह, गोविंद प्रसाद, संध्या, चन्दा सिंह, विवेक राय, लखेन्दर, चंदन प्रसाद का सहयोग रहा।

ग्रामीणों के खदेड़ा को हमला बता रही भाजपाः अंकित यादव

अंकित यादव।

आरोपः चुनाव प्रचार थमने के बाद रात 8 बजे मुर्गा-दारू बांट रहे थे भाजपाई

Young Writer, मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता अंकित यादव शनिवार को जफरपुर मामले को भाजपाइयों का खदेड़ा करार दिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के नियमों के आलोक में एक-एक कर कई आरोप भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय पर लगाए। साथ ही जफरपुर गांव में मौजूद सभी भाजपाइयों पर कार्यवाही करने का जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह व निर्वाचन आयोग से आग्रह किया। कहा कि जब चुनाव प्रचार शाम पांच बजे प्रतिबंधित हो गए तो भाजपा के लोग आठ बजे रात के अंधेरे में जफरपुर में क्या कर रहे थे। आरोप लगाया कि ये लोग चुनाव रुझान से हताश और निराश हो चुके हैं और दारू-पैसे के बल पर वोट अर्जित करने की फिराक में थे, जिन्हें जफरपुर की जनता ने खदेड़ दिया। ऐसे में ये लोग खदेड़ा को खुद पर हमला बताकर लोगों की सहानूभुति अर्जित करने के अंतिम प्रयास में थे।
इस बात सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अंकित यादव ने स्पष्ट कहा कि पहले भी मुगलसराय विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी का खदेड़ा हो चुका है। इन्हें जनता लगातार नकार रही है, जिससे इनके पैरों तले जमीन घिसकती दिख रही है इससे भाजपा के लोग मानसिक दिवालिएपन का शिकार हो गए है और हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। हार और हताशा के कारण आए दिन अनाब-शनाब हरकतें करके अवांछनीय हथकंडे अपना रहे हैं। कहा कि चंदौली के सांसद व कंेद्रीय मंत्री मीडिया में यह बयान जारी किया कि भाजपा के दल पर हमला हुआ। उनका यह बयान पूरी तरह से फिजुल है। भाजपा के लोग नौटंकी कर रहे है। ये लोग प्रचार बंद होने के बाद गांव में दारू-मुर्गा बांटने का काम कर रहे है। सवाल किया कि जब पांच बजे प्रचार बंद हो गया तो भाजपा के नेता केंद्रीय मंत्री के साथ गांवों में क्या कर रहे थे? कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था पिछले पांच साल में उसे पूरा नहीं कर पायी। ऐसे में लोगों द्वारा भाजपा को नकारा जा रहा है। यही वजह है कि लोगों के आक्रोश का सामना करना ही पड़ेगा। आरोप लगाया कि सरकार में होने के बावजूद भाजपा के लोग निर्वाचन आयोग का हनन व अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही निर्वाचन आयोग के द्वारा की जानी चाहिए। अंत में अंकित यादव ने भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया कि रात में चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर 9 बजे गाँव गाँव घूमकर दारू, मुर्ग़ा, पैसे का प्रलोभन जनता को देने का प्रयास किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस पर लगाम लगाकर अपनी शुचिता को कायम रखे।

जानिए क्या है जफरपुर का हाईवोल्टेज मामला
चंदौली।
अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर में शनिवार की रात केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के साथ जनसंपर्क के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के काफिले पर हमला का मामला सामने आए। आरोप है कि गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। घटना के बाद प्रत्याशी रमेश जायसवाल ने एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की। कहा कि एसपी से बात करने के साथ भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के साथ जफरपुर गांव में जनसंपर्क के लिए राममूरत यादव के यहां जा रहे थे जिनके आवास से कुछ दूर पहले ही गांव के मुख्य मार्ग पर रमेश जायसवाल के वाहन पर हमला हुआ, जैसा कि भाजपाई बता रहे हैं। इस बाबत महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने बड़ा ही नग्न प्रदर्शन किया है। इस मामले की निर्वाचन आयोग से भी शिकायत होगी। उधर, इस बाबत सत्यनारायण राजभर ने कहा कि बीजेपी हार से बौखलाई हुई है। इसलिए हतासा में इस तरह का हथकंडा अपना रही है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। समाजवादी पार्टी का यह चरित्र नहीं है। यह सिर्फ चुनावी स्टंट है और कुछ नहीं। चुनाव प्रचार के अंतिम अपना अंतिम दांव चलकर जनता की सहानुभूति लेने के प्रयास में है। इस घटना के बाबत सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली. मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सिधना पंचायत भवन में चल रही थी पार्टी, मनोज डब्लू ने भारी मात्रा में शराब को पकड़ा

Young Writer, सैयदराजा। विधानसभा चुनाव प्रचार थमने ही दारू-मुर्गा का दौर चलने लगा। सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने अपने गोपनीय सूत्रों की सूचना पर पंचायत भवन सिघना पर छापेमारी की तो वहां दारू-मुर्गा का दौर चलता हुआ पाया। मौके पर ग्राम प्रधान सोनू सिंह मिले, जिन्होंने पंचायत भवन को अपना मकान बताया। साथ ही वहां चल रही पार्टी को पर्सनल करार दिया। इस बीच मनोज सिंह डब्लू के साथ आए ग्रामीणों ने पंचायत भवन के दफ्तर से अंग्रेजी शराब की पूरी पेटी बरामद की और वहीं जमीन पर पटक कर उसे तोड़ना शुरू कर दिया। इससे वहां दोनों पक्ष में हंगामे की स्थिति कायम हो गयी।

इस प्रकरण के बाद सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने सीधे सैयदराजा थाना प्रभारी से टेलीफोनिक इसकी शिकायत दर्ज कराई और बताया कि सिधना पंचायत भवन पर प्रधान की मौजूदगी में पर्सनल पार्टी चल रही है। मनोज डब्लू ने इसे चुनावी पार्टी करार दिया। कहा कि चुनाव प्रचार की डेडलाइन खत्म होने के बाद बाहरी लोगों को विधानसभा छोड़ देना चाहिए। लेकिन उसके समाप्ति के बाद सैयदराजा में बाहरी लोग गांवों में जगह-जगह अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं। इस दौरान देर शाम गए मनोज सिंह डब्लू को उनके समर्थकों से सूचना मिली कि सिधना पंचायत भवन पर दारू-मुर्गा की पार्टी चल रही है। सूचना के बाद मनोज सिंह डब्लू धड़धड़ाते हुए सिधना पंचायत भवन पर पहुंचे। इसदौरान वहां पहले से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी, जो सपा प्रत्याशी के साथ धड़धड़ाते हुए सिधना पंचायत भवन में घुस गए। जहां बाल्टी में कच्चा बकरे का मीट मौके पर मिला। इस बाबत जब मनोज सिंह डब्लू ने सिधना प्रधान सोनू सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह उनकी पर्सनल पार्टी है और वह प्रतिदिन ऐसे ही दारू-मुर्गा की पार्टी करते हैं। ऐसे में किसी को भी इस बाबत आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बातचीत के दौरान कुछ ग्रामीण पंचायत भवन के दफ्तर में घुस गए और जांच-पड़ताल के बाद एक पेटी रायल स्टेज की अंग्रेजी शराब की पूरी पेटी बरामद की और वहीं फर्श पर पटक कर उसे तोड़ जाता, जिसका वहां मौजूद पार्टी कर रहे लोगों ने विरोध करना चाहा और हंगामा भी किया, लेकिन ग्रामीणों की भारी भीड़ के कारण उनकी एक न चली। समाचार दिए जाने तक सैयदराजा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी और मनोज सिंह डब्लू व उनके समर्थन पंचायत भवन के अंदर व बाहर भारी संख्या में मौजूद थे। उधर, दूसरी ओर मनोज डब्लू की इस छापेमार कार्यवाही से सैयदराजा क्षेत्र में दारू-मुर्गा बांट रहे और पार्टियां कर रहे लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

एक दिन चुनाव शेष, फिर भी नहीं हुआ सीसी मार्ग निर्माण

Young Writer, सकलडीहा। विधानसभा चुनाव के दो दिन मात्र शेष है। इसके बाद भी सीएचसी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है। जबकि विभागीय अधिकारियों ने चुनाव से पूर्ण सीसी निर्माण कार्य को पूरा कराने का दावा किया था। उधर, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दी गयी है। चुनाव से पूर्ण सीसी मार्ग बनकर तैयार हो जायेगा।
सकलडीहा सीएचसी को केन्द्रीय मंत्री ने पिछले साल गोंद लिया था। गोंद लेने के कुछ दिन बाद सीसी मार्ग निर्माण के लिये शिलान्यास किया। विडम्बना है कि 120 मीटर लम्बी और ढ़ाई मीटर चौड़ा सीसी निर्माण कार्य पिछले 9 माह से डंप है। विभागीय ठेकेदारों ने गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। जिसके कारण आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीसी मार्ग का चौड़ाई कम होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होगा। क्योकि एक साथ एम्बुलेंस और बाईक पार नही हो पायेगा। सीसी मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग उठाया है। उधर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सीसी मार्ग के निर्माण कार्य को चुनाव से पूरा कराने की पहल शुरू कर दिया गया है। कल तक संभवत सीसी मार्ग पर ढ़लाई कार्य को पूरा करा लिया जायेगा।

चुनाव ड्यूटी में आए जवान ने खुद को मारी गोली

Young Writer, चकिया। कोतवाली क्षेत्र के विजयपूरवा सिकंदरपुर गांव स्थित एक निजी महाविद्यालय में बीते शुक्रवार की रात चुनाव ड्यूटी में आए सीआरपीएफ के 36 वर्षीय जवान विपिन दास ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया।
विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीआरपीएफ के जवानों विजयपुरवा गांव में स्थित एक निजी विद्यालय में रुकी हुई थी। केरल प्रांत के कन्नूर जिले के साउथ बेलार निवासी दासन एमएन का पुत्र विपिन दास एमएन की उड़ीसा में ए/8 बटालियन में तैनाती थी, जहां से विपिन चुनाव ड्यूटी में आया हुआ था। शुक्रवार की रात 10 बजे के आसपास महाविद्यालय की सीढ़ी पर उसने खुद की ड्यूटी राइफल से अपने सिर में गोली मार लीद्य गोली की आवाज सुनकर मौजूद जवान जब तक दौड़कर सीढ़ी के ऊपरी हिस्से में पहुंचते तब तक जवान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश यादव ने जवान के शव को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीआरपीएफ के कमांडेंट राम लखन, एएसपी नक्सल सुखराम भारती और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर सीआरपीएफ के स्पेशल रिकमेंड पर जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई।

हर घर मतदान के लिये मनाया मतदाता जागरूकता दीपोत्सव

सकलडीहा पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता दीपोत्सव निकालते हुए कॉलेज कर्मी व शिक्षक।

Young Writer, सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात तक सकलडीहा पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होकर पहले मतदान फिर सारा काम करने का अपील किया । इस मौक पर महाविद्यालय प्रशासन के साथ कॉलेज कर्मी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव के मात्र दो दिन शेष है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार मतदाता जागरूकता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह व नोडल अधिकारी डा. विजय प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर प्राचार्य प्रोफेसर डा. प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में सकलडीहा पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पूरे कॉलेज को दीपोत्सव के माध्यम से सजाते हुए लोगों को पहले मतदान करने और फिर काम करने के लिये प्रति प्रेरित किया गया। हर घर में मतदाता जागरूकता का दीप जलाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर डा. अभय वर्मा, पप्पू पांडेय, डीके, बृजेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Chandauli
light rain
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
76 %
3kmh
61 %
Wed
28 °
Thu
34 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights