चंदौली। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राष्ट्रीय अस्तर के नेताओ का जनपद में आगमन तेजी से होने लगा है। तीन मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनपद दौरे पर रहेंगे।इसको लेकर रविवार केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के साथ नेताओ का एक दल सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव पहुचा और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं के निर्देश देते हुए कहा कि 2 मार्च से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव घूम कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन करेंगे कहा कि पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी पूर्वांचल की जनता विकास की लहर को थमने नहीं देगी। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने अपने वादों को पूरा किया और सपा बसपा की सरकारों ने जनता को बस धोखा दिया है इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह दर्शना सिंह शिव शंकर पटेल जितेंद्र पांडे शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
चंदौली कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर में प्रस्तावित है पीएम की जनसभा
Young Writer, चंदौली। विधानसभा में भाजपा के चुनावी रंग को चटख करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंदौली आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के मुताबिक तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनपद दौरे पर होंगे। माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा प्रस्तावित है। चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार की रात केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले के नेताओं के साथ माधोपुर गांव पहुचा और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सभास्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं के निर्देश देते हुए कहा कि दो मार्च से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव घूम कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन करेंगे। कहा कि पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी पूर्वांचल की जनता विकास की लहर को हमने नहीं देगी कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने अपने वादों को पूरा किया और सपा बसपा की सरकारों ने जनता को बस धोखा दिया है इस दौरान दर्शना सिंह] शिव शंकर पटेल‚ जितेंद्र पांडेय‚ शिवराज सिंह‚ शशिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
बोले‚ काम कम ज्यादा‚ लेकिन सम्मान में नहीं आएगी कोई कमी
Young Writer, सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू का चुनाव प्रचार सूरज ढलने के बाद भी चढ़ता हुआ नजर आया। इस दौरान दर्जन भर गांवों में पहुंचे मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि काम भले ही थोड़ा कम-ज्यादा होगा, लेकिन आमजन के सम्मान में कहीं कमी नहीं आने दी जाएगी। सैयदराजा विधानसभा मेरी मातृभूति है और इसे अपना कर्मभूमि बनाकर आवाज का सेवक बनने का लक्ष्य है। कहा कि जिस तरह सैयदराजा की जनता ने मुझे कंधे पर बिठाकर लखनऊ विधानसभा पहुंचाने का काम किया था। उसे फिर से दोहराने का वक्त आ गया है। अब बड़े बुजुर्गों का मान व सम्मान के साथ ही युवाओं रोजगार व शिक्षा देकर उनके भी गौरव व मान को बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा कटान का मुद्दा कभी भूला ही नहीं। मुझे अपने वादे और इरादे आज भी याद है और विधायक बनने के बाद सपा की सत्ता में वापसी के साथ ही गंगा कटान को रोकने की दिशा में काम होगा। इसके अलावा अप्रैल में युवाओं के लिए सेना भर्ती का आयोजन होगा, ताकि सेना से जुड़कर देश की सेवा व सुरक्षा करने का जज्बा पाले युवाओं का सपना साकार हो सके। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों को पूरा करने का काम होगा। जिसमें शहीदी धरती धानापुर को तहसील व नगर पंचायत का दर्जा दिलाना अहम होगा, जिसकी लड़ाई स्थानीय जनता लड़ रही है। कहा कि पिछले बार अनुभव की कमी के कारण बहुत से काम पूरे नहीं हो पाए, जिसका मलाल आज भी है। लेकिन जनता के उत्साह उन अधूरे काम को पूरा करने का मजबूत आधार बनेगा। सपा न केवल अपनी कल्याणकारी योजनाओं से आमजन की मदद करती नजर आएगी, बल्कि विकास कार्यों को जनता की डिमांड पर सुनियोजित तरीके से पूरा किया जाएगा। इस दौरान शाम ढलने के बाद भी मनोज सिंह डब्लू का चुनाव प्रचार जारी रहा। जहां-जहां मनोज सिंह डब्लू अपने समर्थकों के साथ पहुंचे आमजन ने जयकारे व तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कुछ इलाकों में ग्रामीण महिला सोहर गाकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगती नजर आयी, जो चर्चा के साथ ही आकर्षण का केंद्र बिंदू रही।
दो मार्च को चंदौली के सपाइयों को देंगे जीत का मंत्र
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 मार्च को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान चंदौली पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों में दंभ भरने के साथ ही उन्हें जीत का मूल मंत्र प्रदान करेंगे। साथ ही चंदौली की जनता के बीच समाजवादी पार्टी के विजन व वोट देने के रीजन को भी मंच से रखेंगे। इसके मद्देनजर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनरायनर राजभर की अगुवाई में सपाइयों के दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान चंदौली जनपद के सकलडीहा उम्मीदवार प्रभुनारायण सिंह यादव व मुगलसराय उम्मीदवार चंद्रशेखर यादव भी पालीटेक्निक ग्राउंड पर मौजूद रहे। सपा नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री के जनसभा के दौरान भीड़ नियंत्रण व उनकी सुरक्षा के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने चुनावी सभा की सफलता के साथ ही सभा में भीड़ नियंत्रण के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की और उनके जिम्मेदारियों का वितरण किया, ताकि सभा में जनपद के अलग-अलग हिस्से से आने वाले आमजन की सुविधा व उनकी सहूलियत का ध्यान रखा जाए। भीड़ के सभास्थल तक आने और उनके वहां से जाने के रास्तों, वाहनों की पार्किंग व यातायात संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा-परिचर्चा की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हेलीकाप्टर उतरने के स्थान पर हेलीपैड निर्माण सहित मंच व दीर्घा निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
Young Writer, सैयदराजा। स्थानीय थाना पुलिस व स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के संयुक्त कार्यवाही करते हुए चलाए गए सघन चेकिंग अभिया में तेजोपुर गांव के मोड़ से 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को धर-दबोचा। बरामद गांजे की कीमत तीन लाख रुपये बतायी जा रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा उदय प्रताप सिंह व स्वाट टीम प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व मे सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन गांजा तस्कर 30 पकड़ा। साथ ही तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को को भी धर-दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गए है। पकड़े गए अभियुक्त गंगाधर हंटर ग्राम जड़ापुट, थाना-नंदपुर जनपद- कोरापुट (उड़ीसा), रामभरोस पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम हिनौली थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली तथा ज्योति देवी निवासी ग्राम-हिनौली, थाना-मुगलसराय जनपद चंदौली की रहने वाली है, जिसे पुलिस ने तेजोपुर मोड़ स्थित हनुमान मन्दर के पास नेशनल हाइवे के सर्विस लेन से पकड़ा, जिनकी तलाशी के दौरान करीब तीन लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम में निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, मनोज राय, प्रदीप मिश्र, विप्लेश राय, अनुज यादव, निरीक्षक राजीव सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र सरोज, अमित कुमार सिंह व भुल्लन यादव शामिल रहे।
कांटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
Young Writer, चंदौली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांटा में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि देश व प्रदेश भाजपा के शासनकाल में तेजी से विकास व तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। कहा कि योगी की अगुवाई में सूबे की सरकार ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा परिवर्तन किया है और आज सरकार के खौफ के कारण अपराधी जेल के अंदर है। इसके पूर्व जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गगनभेदी नारे का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने चकिया विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ही देश की तरक्की व विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है। हम सभी को गर्व है कि आज प्रदेश का विकास तो हम चारों तरफ हो रहा है पहले सड़कें पता नहीं चलता था। राष्ट्र की सुरक्षा व उसकी एकता व अखण्डता को अक्ष्क्षुण बनाए रखने में भाजपा ने अपना योगदान दिया। सरकार द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे खुशहाली और विकास का रास्ता है। जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार फिर योगी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता देखना चाह रही है। अंत में उन्होंने जनसभा में आए आमजनक का आह्वान किया। कहा कि यह भीड़ बताती है कि नरेंद्र मोदी व योगी में ही विकास की किरण दिखाई देती है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच से जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, जनपद प्रभारी मीना चौबे, कैलाश खरवार आदि उपस्थित थे।
ग्रामीण क्षेत्र में उतरा जेपी नड्डा का उड़न खटोला चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उड़न खटोला सोमवार को सदर विकास खंड के कांटा गांव में जैसे उतरा वैसे ही ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। इसे देखने के बाद ग्रामीणों को एहसास हुआ कि हमारा गांव भी शहर से कम नहीं है हमारे बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ प्रमुख नेता भी दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि गांव से ही विकास का रास्ता शहरों के लिए निकलता है। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी चकिया कैलाश के समर्थन में जनसभा संबोधित किया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सूची जनता ने ताली से उनका अभिवादन कर खुशी जाहिर की। उड़न खटोला देखने के लिए बच्चे बूढ़े जवान सभी लालायित दिखे।
जेपी नड्डा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध चंदौली। राष्ट्रीय अध्यक्ष चकिया विधानसभा क्षेत्र के कैलाश के समर्थन में कांटा में जनसभा की इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जहां पर कटिंग के साथ साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी वही सभा में भीड़ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए काफी देर तक इंतजार किए, जैसे ही वह पहुंचे तो तालियों के साथ जनता ने स्वागत किया तो नेताओं ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत कर अभिनंदन किया।
Young Writer, चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। नए शासनादेश के तहत डीआईओएस ने जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिले स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पूल बनाया है। इसमें मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु छात्र-छात्राओं को विषय विशेषज्ञों से सीधे सहयोग लेने का शिक्षकों का नंबर सार्वजनिक किया है।
इस बाबत पुल में शामिल शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वाट्सएप नंबर के माध्यम अथवा दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित विषयों में आने वाली समस्याओं के समाधान करने की पहल करेंगे, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में विद्यार्थियों को सहयोग व साथ मिले। उन्होंने चंदौली मुख्यालय स्तर के लिए ओमप्रकाश पांडेय को गणित प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9161042281, राधेश्याम सिंह को जीव विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर 9452822416, दिनेश चन्द्र को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9756305944, डा.विपिन बिहारी सिंह अंग्रेजी प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9415374783 को विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तरह चकिया तहसील स्तर के लिए अविचरल प्रताप सिंह को अंग्रेजी प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7355215295, सुगंधा शर्मा को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7607004177, नागेन्द्र शर्मा को संस्कृत प्रवक्ता 9415871027, अरविन्द त्रिपाठी को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोबाइन नंबर-9450297904 नामित किया है। इसी तरह सकलडीहा तहसील स्तर के लिए शशांक शेखर को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7052409567, अमित कुमार गुप्ता को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7905216390 व दिलीप सोनकर को मनोविज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-8081544234 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तहर मुगलसराय तहसील स्तर के लिए राजीव कुमार मिश्रा को भौतिक विज्ञान मोबाइल नंबर 9838634830, डा. दिनेश कुमार को प्रवक्ता हिन्दी मोबाइल नंबर-9450248130, व्यास प्रसाद को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9450591677, प्रद्युम्न गुप्ता को गणित प्रवक्ता 9452999630, प्रदीप कुमार को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9807516510 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तरह नौगढ़ के लिए योगेश प्रताप को जीव विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9838544133, विजय कुमार पाठक को अंग्रेजी मोबाइल नंबर-7275580343, कृष्ण प्रताप वर्मा को उर्दू मोबाइल नंबर-7905399650 व प्रदीप कुमार शुक्ला को संस्कृत मोबाइल नंबर-8429148709 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। जो बच्चों की परीक्षा की तैयारियों में सहयोग करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
Young Writer, चंदौली। यूक्रेन में युद्ध की परिस्थितियों के कारण अनेक फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए सोमवार को भाकियू ने आवाज बुलंद की। उन्होंने यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के साथ ही फंसे हुए समस्त भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए मांग की। कहा कि वहां फंसे कई नागरिकों ने वीडियो और ऑडियो संदेश के जरिए गुहार लगाई है कि उनके साथ नजदीकी देशों की सीमा पर अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है। वह भूखे व प्यासे है, जो सहायता प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के नम्बर दिए गए है वह काम नहीं कर रहे है। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन पुरजोर मांग करता है कि सभी संबंधित दूतावासों को भारत सरकार इस सम्बन्ध में विशिष्ट दिशा-निर्देश दें और सभी छात्र छात्राओं की यूक्रेन से सुरक्षित वतन वापसी को सुनिश्चित करवाये। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 68 जिलों के 651 लोग अभी भी यूक्रेन में फंसे है। जिसमे चंदौली का एक छात्र भी फंसा हुआ है। इनकी सकुशल वापसी पर यूनियन पैनी नजर रखेगा। जरुरत पड़ने पर किसान यूनियन हर सम्भव मदद करेगा। इस सबन्ध में मंडल प्रवक्ता जितेंद्र प्रताप तिवारी, मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष रंकट सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा को सौंपा।
सूर्यवंशी सोशल सोसायटी ने किया मंथन-चिंतन चंदौली। अखिल भारतीय सूर्यवंशी सोशल सोसायटी जिला इकाई की बैठक सवैया पट्टीदारी स्थित ढाबे पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही संगठन के विस्तार पर चिंतन-मंथन हुआ। इसके अलावा विधानसभा चुनाव-2022 पर भी विचार-विमर्श किया गया। सोसाइटी ने ग्रामसभा परसियां में विधवा महिला गीता देवी की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे व विधवा महिला की एक मात्र रिहायशी मड़ई को उजाड़कर फेंक देने एवं उसे सताए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही यह सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि पीड़ित महिला गीता देवी को यदि शासन-प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिला तो सोसायटी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, आनन्द सिंह, कैलाश सिंह, सरिता सिंह, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्याम बहादुर सिंह व संचालन पहरू सिंह ने किया।
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जलजलवा गांव में रविवार को एक 34 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता देख क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। बताते हैं कि जलजलवा गांव निवासी बलवंत खरवार की शादी सात वर्ष पहले सुनीता देवी 34 वर्ष के साथ हुआ था। लेकिन बहोत दिनों से दोनों में अनबन होने के कारण बलवंत दूसरी शादी कर लिया था। और अपनी दूसरी पत्नी मोहाली के साथ औरवाटांड गांव में रहता था। बलवंत की पहली पत्नी सुनीता अपने दो बच्चे सत्यप्रकाश 10 वर्ष व सोनाली 6 वर्ष के साथ गांव में मजदूरी कर के अपनी जीविका चलाती थी। रविवार की रात वो अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खा कर घर मे सोई थी और सोमवार को अचानक उसका शव जलजलवा गांव के जंगल मे पेड़ से लटकता मिला इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। रात में सुनीता जंगल मे कैसे पहुची ये ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान नौगढ़ थाना अध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका का पति घर पर नही है।वो चंधासी कोल मंडी में मजदूरी करने के लिए गया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जागेगा।
चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर के बालिका इंटर कालेज के समीप रविवार की देर रात्रि चोरो ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे नगदी सहित हज़ारों के माल पर हाथ फेर फरार हो गए। चोरी की घटना से आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस कोतवाली ने दुकान के अंदर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
चोरी के बाद दुकान के अंदर देखते
बताते है कि नगर के पुरानी बाजार निवासी विक्रांत अग्रहरि बालिका इंटर कालेज के समीप मोबाइल की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की तरफ रविवार की रात अपनी दुकान बंद कर के घर चला गया। देर रात में चोरो ने उसके सटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे 12 हज़ार नगदी और 50 हज़ार के मोबाइल सहित अन्य सामान पर हाथ फेर फरार हो गए। सुबह जब भुक्तभोगी अपनी दुकान खोलने पहुचा तो बाहर से उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था वही सटर खोलकर अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गया। औऱ शोर मचाना शुरू कर दिया मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दुकान का जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। वही आस पास के दुकानदारों ने कहा कि रात में पुलिस गश्त के बाद भी सटर का ताला तोड़ कर चोरी हो रहा है।चोरी की घटना से आस पास के दुकानदारों में आक्रोश व्यप्त है। इस दौरान सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि चोरी का मामला जानकारी नही है। यदि ऐसी घटना है। तो जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।