32.6 C
Chandauli
Thursday, July 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 560

चंदौली: आर–पार के मूड में आक्रोशित अधिवक्ता‚ सर्विस रोड को किया जाम

फर्जी मुकदमा वापस लेने व अपनी तहरीर पर मुकदमा कायम करने की मांग अड़े

Young Writer, चंदौली। जिला प्रशासन व पुलिस की कार्य प्रणाली से खफा अधिक्ता बुधवार को एक बार फिर सड़क पर उतर आए। नाराज अधिवक्ताओं से सर्विस रोड की दोनों लेन को रोक दिया और धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि उनके साथी संजय सिंह पर डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव द्वारा दर्ज फर्जी एफआईआर को वापस नहीं लिया गया। साथ ही अधिवक्ताओं की तहरीर पर चंदौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस प्रकरण में एसडीएम के भरोसे के बाद भी कुछ नहीं दिया। ऐसे में हम सभी को एक बार फिर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। चेताया कि अबकी बार अधिवक्ता किसी भी आश्वासन से मानने वाले नहीं है और आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

इस दौरान गुस्साए अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सर्विस रोड पर जमा हो गए। देखते ही देखते अधिवक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी तो वहां मौके पर यातायात व न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने महकमे को इसकी जानकारी दी। अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण कुछ ही समय में पूरा का पूरा चंदौली नगर जाम की चपेट में आ गया। उधर, दूसरी ओर से पुलिस-प्रशासन नाराज अधिवक्ताओं को मनाने में जुटे रहे। विदित हो कि गत दिनों धान खरीद को लेकर नवीन मंडी में किसानों व क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों में तनातनी हो गयी थी। इस प्रकरण में कर्मचारियों के एक दिनी हड़ताल के बाद डिप्टी आरएमओ ने दो नाम समेत सैकड़ों किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जब इस प्रकरण की जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो वे सड़क पर आए गए। उस वक्त एसडीएम ने अधिवक्ता संजय सिंह पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के साथ ही मामले के निस्तारण का भरोसा दिया था। लेकिन इस प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं होता देख बुधवार को एक बार फिर आक्रोशित अधिवक्ता लामबंद हो गए और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन व चक्काजाम से जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति मची हुई है, क्योंकि अबकी बार अधिवक्ता मामले के निस्तारण व अपनी तहरीर पर मुकदमा कायम किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

चंदौली पत्नी से हुआ विवाद तो युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले, लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग


नौगढ़। थाना क्षेत्र के बाघीं गांव निवासी बिकलेश उर्फ बिक्की 25 वर्ष नामक युवक ने पत्नी से विवाद हो जाने पर काफी क्षुब्ध होकर के पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया। जिसे देख परिजनों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक डा.मृत्युंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के बर्न सेंटर मे समुचित ईलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाघीं गांव निवासी भाईलाल का पुत्र बिकलेश का अपनी पत्नी किरन से किसी बात को लेकर मंगलवार को दोपहर में झगड़ा हो गया, जिससे काफी क्षुब्ध होकर के बिक्की ने घर में रखा हुआ ज्वलनशील पदार्थ अपने उपर छिड़कर आग लगा लिया और वह बुरी तरह से झुलस गया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

चंदौली सड़क हादसे में दो की मौत,परिजनों में कोहराम


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव के पास मंगलवार को चकिया-अहरौरा मार्ग पर तेज सफारी ने टैंपू को साइड से जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें सवार 55 वर्षीय इबरार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बेलावर गांव निवासी इबरार पेशे से मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह इबरार मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना अंतर्गत सोनपुर गांव में अपनी विवाहिता बेटी मकसदी की विदाई कराकर टेंपो से अपने घर वापस आ रहा था, जहां सायं चार बजे के आसपास प्रेमापुर गांव के पास तेज रफ्तार सफारी वाहन ने टेंपो में साईड टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इबरार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही उसकी विवाहिता पुत्री मकसदी को हल्की चोटें आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश यादव ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटनास्थल से भाग रही सफारी और उसको चला रहे ड्राइवर हिरा को अपने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची मृतक अधेड़ की पत्नी शहनाज और बेटे बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।
दूसरी ओर मुड़हुआ में तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर में जा घुसा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक मौके पर जुटे लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक बाइक सवार संजय भारती 35 वर्ष मीरजापुर जनपद अंतर्गत अहरौरा क्षेत्र स्थित जुड़ई गांव निवासी था, जो जागेश्वरनाथ धाम पर लगने वाले मेले में आ रहा था।

चंदौली सड़क हादसे में दो की मौत, एक को सफारी ने रौंदा तो दूसरे को ट्रैक्टर ने


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव के पास मंगलवार को चकिया-अहरौरा मार्ग पर तेज सफारी ने टैंपू को साइड से जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें सवार 55 वर्षीय इबरार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बेलावर गांव निवासी इबरार पेशे से मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह इबरार मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना अंतर्गत सोनपुर गांव में अपनी विवाहिता बेटी मकसदी की विदाई कराकर टेंपो से अपने घर वापस आ रहा था, जहां सायं चार बजे के आसपास प्रेमापुर गांव के पास तेज रफ्तार सफारी वाहन ने टेंपो में साईड टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इबरार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही उसकी विवाहिता पुत्री मकसदी को हल्की चोटें आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश यादव ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटनास्थल से भाग रही सफारी और उसको चला रहे ड्राइवर हिरा को अपने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची मृतक अधेड़ की पत्नी शहनाज और बेटे बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।
दूसरी ओर मुड़हुआ में तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर में जा घुसा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक मौके पर जुटे लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक बाइक सवार संजय भारती 35 वर्ष मीरजापुर जनपद अंतर्गत अहरौरा क्षेत्र स्थित जुड़ई गांव निवासी था, जो जागेश्वरनाथ धाम पर लगने वाले मेले में आ रहा था।

चंदौली:मेला घूमने आए परिवार को मनबड़ों ने पीटा आधा दर्जन घायल

चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचवनिया गांव निवासी सूर्य प्रताप चौहान अपने परिवार के साथ शिकारगंज स्थित जगेश्वर नाथ धाम में मेला घूमने आए थे उसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव निवासी सतीश के साथ किसी को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई मेले मे स्थित दर्शनार्थियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बता दें कि सूर्य प्रताप और उनके परिवार के लोग ट्रैक्टर से अपने घर पर पचवनिया की तरफ लौट रहे थे कि उसी दौरान मुरारपुर मोड़ के पास सतीश अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर सूर्य प्रताप और उनके परिजनों का इंतजार कर रहा था जैसे ही वह मुरारपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि लाठी डंडे से उन्हें मारने पीटने लगे इस दौरान अशोक चौहान 35 वर्ष नीलू चौहान 24 वर्ष अनिल चौहान 32 वर्ष शशि चौहान 26 वर्ष को भी चोट आई जबकि सूर्य प्रताप चौहान का सर फट गया इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सूर्य प्रताप की तहरीर पर सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है

पीएम की जनसभा में उमड़ेगा भारी जनसैलाबः प्रकाश पाल

माधोपुर में एसपीजी ने पीएम की जनसभा की सुरक्षा को परखा

Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मार्च को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां माधोपुर में जोरों पर चल रही है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल मंगलवार को जनसभा स्थल के दौरे पर रहे। उन्होंने सभास्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही रैली के बाबत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में दो लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसे सफल बनाने के लिए बूथ व मंडल स्तर के कार्यकर्ता गांव-गांव लगे हैं। व्यक्ति एक-एक परिवार से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में आने का न्यौता दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन मार्च को प्रस्तावित रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। इसके लिए सभास्थल को सुसज्जित करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पंडाल के साथ-साथ मंच के निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं लोगों के बैठने के लिए करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। पीएम इस जनसभा से जिले के सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार देने का काम किया है, बेरोजगारी को लेकर विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। उधर, दूसरी ओर एसपीजी की टीमें पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा घेरा बनाने की अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देती नजर आयीं। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर वायु सेना के हेलिकाप्टरों को भी सभास्थल पर उतारा गया। वहीं कई चक्र वायुसेना के हेलिकाप्टर हवा में मंडराते रहे। इस दौरान सुरक्षा के एक-एक बिंदु को जांचा व परखा गया। एसपीजी के अधिकारियों हेलीपैड के साथ-साथ पंडाव व मंच की सुरक्षा को देखा गया। साथ ही सभास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को मंच तक ले जाने के लिए सड़क के निर्माण का भी कार्य युद्ध स्तर पर चलता है। इस दौरान प्रेसवार्ता में अनिल सिंह, शशिशंकर सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

इनसेट—
गृहमंत्री के सभा की तैयारियां मुकम्मल

चहनियां। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज के फील्ड पर बुधवार को भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। मंच से लेकर बैठने की ब्यवस्था को लेकर बिधान सभा प्रभारी व अन्य कार्यकर्ताओ ने जायजा लिया। सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। आगमन से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने एलआईयू अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी फोर्स के साथ सुरक्षा ब्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा में कोई कमी न हो इसके लिए निर्देश दिया। मंच से लेकर जनसभा में उपस्थित लोगों के बैठने को लेकर विधानसभा प्रभारी राणा प्रताप सिंह, भाजपा नेता अरबिंद पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

यूपी में सपा का सरकार बनने में कोई संदेह नहींः प्रो. रामगोपाल

बोले, पांच चरणों में सपा ने हासिल कर लिया बहुमत का आंकड़ा

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मंगलवार को चंदौली जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मुगलसराय के केंद्रीय कार्यालय के साथ ही धानापुर स्थित समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर प्रत्याशियों व स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। क्षेत्र में चल रहे चुनाव प्रचार-प्रसार व तैयारियों का जायजा लिया और संगठन के कामकाज की भी समीक्षा की। साथ ही दावा किया पिछले पांच चरणों में ही सपा ने यूपी चुनाव में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े प्राप्त कर लिए है। अब जो भी सीटें सपा को छठवें व सातवें चरण में मिलेगी वह सरप्लस होंगी। कहा कि सपा को पूरे प्रदेश में बहुत ज्यादा समर्थन मिला है, लिहाजा बड़ी उम्मीद की पूरी संभावनाएं है और सपा 300 पार रहेगी।

इस दौरान मुगलसराय में उन्होंने चंद्रशेखर यादव सहित तमाम सपा नेताओं में जोश भरा। साथ ही पूर्व सांसद रामकिशुन के मार्गदर्शन व अगुवाई में चुनाव लड़ने और जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। कहा कि अनुभवी नेताओं के अनुभव का सपा संगठन पूरा लाभ ले और चुनाव को मजबूती प्रदान करे। इसके बाद उन्होंने धानापुर में सपा के मनोज सिंह डब्लू समेत तमाम दिग्गज सपाइयों के चुनाव लड़ने की दृढ़ता व कड़े संघर्ष को सराहा। साथ ही इस किलेबंदी को मतदान तक बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि सूबे में सपा की सरकार बनने जा रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है। सपा सरकार बनने के बाद धानापुर को तहसील का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बिना किसी दबाव में डर-भय से मुक्त होकर मतदान करें। कहा कि पहले भी समाजवादी साथियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आज भी लड़ रहे हैं। भाजपा के बाद कोई मुद्दा नहीं बचा है यही वजह है कि वह यूपी के चुनावों में बदलने चरण के साथ अपने मुद्दों को बदलकर जनता को भ्रमिक व बरगलाने का काम कर रही है, जो उनकी हताशा को दर्शाता है। बताया कि अबकी बार सरकार के प्रति जनता में गहरी नाराजगी है जो यूपी के चुनाव में दिखाई दे रहा है। कहा कि सपा अपने वादों व इरादों को लेकर पूरी तरह से तटस्थ है और सत्ता वापसी के बाद उसे पूरा करने की प्रतिबद्धता भी दिखाएगी। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका, सत्य नरायन राजभर, नफीस अहमद, परवेज अहमद जोखू, अतीफ खान, रामजन्म यादव, सुदामा यादव, महेश जायसवाल, मुसाफिर चौहान, सुधाकर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

चंदौली लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब पहुचाने जा रहा था तस्कर,पुलिस ने घेरे बंदी कर दबोचा

रमरयाज के बाद कार से शराब बरामद, हिंगुतरगढ़ में भी की छापेमारी

Young Writer, धानापुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ धानापुर पुलिस ने चलाए गए अभियान में 835 लीटर शराब पकड़ी है, जिसकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने रमरजाय के पास अवैध शराब के साथ एक तस्कर को भी धर-दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह हिंगुतरगढ़ से शराब लेकर नौबतपुर जा रहा था।
बताते हैं कि अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष धानापुर सत्येन्द्र विक्रम सिंह मय पुलिस टीम व आबकारी निरीक्षक गौरव सिंह रात्रि करीब एक बजे रात्रि को रमरजाय हनुमान मंदिर के पास मौजूद थे। इसी बीच कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी जिसका नंबर यूपी 67 एक्स 5268 से एक व्यक्ति वाहन में धानापुर की तरफ से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार की तरफ लेकर जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस रमरजाय हनुमान मंदिर के सामने ही धानापुर की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी, तभी एक चार पहिया वाहन आता हुआ दिखाई दिया। वाहन को टार्च की रोशनी जलाकर रुकने का इशारा किया गया कि पुलिस बल को देखकर चालक वाहन को मोड़कर भागना चाहा, तभी उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया। वाहन चालक ने अपना नाम हर्षवर्धन सिंह पुत्र हवलदार सिंह निवासी ग्राम अमादपुर बताया। बताया कि शराब की पेटियां ग्राम हिंगुत्तरगढ़ में रोशन सिंह ने उपलब्ध कराया था। हिंगुतरगढ़ के रोशन सिंह व सुमित कुमार अवैध शराब का व्यवसाय को करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस दल ने हिंगुतरगढ़ पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा, जहां मौजूद दो लोग अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले। पोल्ट्री फार्म के बने कमरे में हम पुलिस बल द्वारा प्रवेश किया गया तो उक्त कमरे में शराब की पेटियां रखी बरामद हुयी। उक्त मामले में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

समग्र विकाश ही पार्टी का लक्ष्य:अजीत

चंदौली। समग्र उत्थान पार्टी के मुगलसराय प्रत्याशी अजीत सिंह ने सोमवार को चंदौली जिला मुख्यालय पर जनसम्पर्क किया। इस दौरान सदर कचहरी में अधिवक्ता साथियों के बीच अपने चुनाव लड़ने के रीजन व विजन को रखा। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए पढ़े-लिखे उम्मीदवार को जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की बात कही। कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग के अनुरूप विकास कराना प्राथमिकता होगी। साथ ही आम आवाम की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। कहा कि आज राजनीति में पढ़े-लिखे युवाओं की कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में जनता को शिक्षित युवाओं को अपना वोट देकर युवाओं को राजनीति से जुड़ने के लिए प्रेरित करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने डाकघर के पास लोगों से मिलकर अपनी बातों को उनके समक्ष रखा। साथ ही अपने पक्ष में वोट करने का आह्वान किया।


कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर सड़कें बनाने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उच्च शिक्षा में बड़े सुधार का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जनपद नहीं जाना पड़े। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसी बुनियादी मुद्दों को लेकर मुगलसराय विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं ताकि आमजन को सुविधाएं दी जा सके। जनपद कृषि प्रधान है और यहां किसानों को बहुत सी समस्याएं कृषि कार्य में आती है। सिंचाई से लेकर उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री में काफी परेशानी आती है। सत्ता-शासन व प्रशासन का असहयोग इसके लिए जिम्मेदार है।

चंदौली गरीबों व मजलूमों को हक दिलाना ही सपा का मकसद:अशोक


चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर लोहिया भवन सपा कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी उर्फ छोटू गुरु ने रविवार सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में बसपा छोड़ सपा का सदस्य ग्रहण किया। इस दौरान सपाइयों ने उनको माला पहनाकर पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अशोक त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों व मजलूमों को हक दिलाना ही सपा का मकसद है। सपा सरकार युवाओं की पार्टी है। जो कि गरीबो, मजलूमों, बेरोजगारों तथा किसानों के उत्थान में लगी है। सपा सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का कार्य किया है। वही भापजा सरकार में किसान मजदूर गरीब तबके ले लोग परेशानी का दंश झेल रहे है। और आत्महत्या करने को विवश है। 

Chandauli
light rain
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
55 %
4.2kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights