21 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 559

चिलचिलाती धूप में जाम में फंसकर हलकान दिखे लोग

चंदौली कचहरी के पास सर्विस रोड पर लगे जाम में फंसे लोग।

अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लग रहा जाम

Young Writer, चंदौली। जिला मुख्यालय पर प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रचंड धूप में नगरवासियों को रोजाना भीषण जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नगर का ऐसा कोई तिराहा, बाजार और सड़क नहीं है जहां पर प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा न होती हो। सड़कों पर लगे अवैध अतिक्रमण से जहां सड़कों का दायरा घटता जा रहा हैं, तो वही बेतरतीब खड़े वाहन के कारण जाम का मुख्य कारण बन रहे थे।
चंदौली में सर्विस रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से बाजार एवं सड़कों पर नगरवासियों को तीखी धूप में पसीने-पसीने होना पड़ रहा है। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व बीमारजनों को हो रही है। सोमवार को सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों ने भी खासा परेशान किया। नगर के गंगा रोड से लगाकर सदर ब्लाक तक छोटी बड़ी वाहनों का कतार लगा रहा, जिसके कारण राहगीर व स्कूल के बच्चे कड़ी धूप में परेशान होते नजर आए। जाम से नाराज नगरवासियों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें दें तो इस भीषण गर्मी में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सकती है। अधिकारी चेतें तो सहूलियत मिल जाएगी। सोमवार को जब कई दिनों के बाद सरकारी दफ्तर खुले तो जनपद के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में वाहनों का आवक जिला मुख्यालय पर हुई तो भीषण जाम लग गया और लोग घंटों जाम में फंसे। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों के साथ ही राहगीरों ने पुलिस-प्रशासन के प्रति जमकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से दो–चार होना पड़ रहा है।

वाराणसी एसटीएफ ने दो लाख का इनामी बदमाश को किया ढेर

मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद एसटीएफ और पुलिस टीम।

लंका थाना क्षेत्र निवासी मनीष सिंह सोनू ने अपने खौफ से कई जिले में मचाया था आतंक

Young Writer, पूर्वांचल डेस्क। वाराणसी में आतंक मचाने वाला दो लाख के इनामी बदमाश को वाराणसी एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। दो लाख के इनामी मनीष के पीछे यूपी एसटीएफ की टीम और वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से लगी हुई थी। सोमवार दोपहर वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट रेलवे क्रासिंग के पास मनीष सिंह के होने की खबर मिली। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। उसी दौरान मनीष सिंह सोनू ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष ढेर हो गया।
बताते हैं कि वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी अनिल सिंह का बेटा मनीष सिंह सोनू ताबड़तोड़ कई वारदातों को अंजाम में देकर सुर्खियों में आया और साथ ही पुलिस के निशाने पर भी लम्बे समय तक रहा। दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू पर वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित विभिन्न आरोपों में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पहले सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था,लेकन बीते साल 28 अगस्त को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सोनू सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित हुआ था। डबल मर्डर में सोनू का नाम आने पर एडीजी जोन ने दो लाख का इनाम कर दिया गया था। तब से पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी।

चंदौलीः बेखौफ बदमाशों ने सो रहे युवक को मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

Young Writer, कंदवा। थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में रविवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर मे सोते समय एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। घटना के मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गया। परिजनों की सूचना पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। दूसरी ओर गोलीकांड की इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।

बताते है कि अरंगी गांव निवासी मनोज प्रजापति घर में सो रहा था‚ तभी रविवार की देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया घटना ने मनोज प्रजापति कंधे व पेट मे गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वही घटना को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्यप्त है। घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि अरंगी गांव में युवक को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर थाने में नहीं पड़ी है।

चंदौली तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो युवकों की हालत नाज़ुक ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली।चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर में रविवार की रात में बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर हो गयी घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पुलिस तत्काल दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि सेवड़ी हुदहुद पुर गांव निवासी अखिलेश कुमार कार से परिजनों को लेकर वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वो सुरतापूर गांव के समीप पहुचे की अचानक कार अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रही बाईक में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हवा में उड़कर कुछ दूर जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए।घटना में बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव निवासी सौरभ पांडेय 25 वर्ष व धानापुर गांव निवासी राहुल मिश्रा 24 वर्ष सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत चिन्ता जनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में कर थाने ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

चंदौली मामूली विवाद में जमकर चले लाठी डंडे इट-पत्थर, किशोर की मौत


चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुर्द तारनपुर गांव में शनिवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थऱ व लाठी-डंडे चले। इसमें बीच-बचाव करने पहुचा पंकज गोंड 14 वर्ष के सिर पर गंभीर चोट लगी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
लेकिन रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। मृत के पिता सुरेंद्र गोंड की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

बताते है कि तारनपुर में शनिवार की रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसी बीच सुरेंद्र गोंड का पुत्र पंकज बीच-बचाव करने के लिए पहुंच गया। उसके सिर पर ईंट-पत्थर से गंभीर चोट लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल किशोर को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में किशोर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

अमड़ा में विवाद के बाद मारपीट, चले ईंट-पत्थर

Young Writer, कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा गांव मे शुक्रवार की अपराह्न होली के रंग में उस समय भंग पड गया, जब डीजे पर डांस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों सहित बीचबचाव करने पहुंचे करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। गंभीर रुप से घायल कुछ लोगों का ट्रामा सेंटर वाराणसी मे इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि होली पर्व पर दलित बस्ती में डीजे बज रहा था। इसी दौरान रिंकू खरवार, मोहन खरवार से गांव के ही अन्य वर्ग के युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों ओर से एक-दूसरे पर ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान रिंकू 25 वर्ष, मोहन 25 वर्ष, शंकर 55 वर्ष, उपेन्द्र जायसवाल, उमा जायसवाल, उषा 45 वर्ष सहित अन्य करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए एहतियातन गांव मे पुलिस का पहरा लगा दिया गया। कुछ घायलों का ट्रामा सेन्टर मे इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी कंदवा हरीशचंन्द्र सरोज ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत, एक घायल

Young Writer, नौगढ़। होली पर्व पर शुक्रवार को चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पथरौर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार विजय 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मोहन 30 वर्ष को गंभीर चोट आने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बिहार राज्य के चैनपुर थाना अन्तर्गत कम्हरिया गांव निवासी विजय पुत्र रामदुलारे व मोहन पुत्र मेहक बाइक से शुक्रवार को जनपद सोनभद्र के सरईगाढ गांव से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पथरौर गांव के समीप मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें देख राहगीरों ने चकरघट्टा थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय को मृत पाकर शव को कब्जे में लेकर के गंभीर रूप से घायल मोहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ भेजवाया, जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर के पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग

अमावल चतुर्भुपुर मार्ग पर टूटी पुलिया के समीप फंसी ओवरलोड वाहन।

Young Writer, सकलडीहा। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अमावल चतुर्भुपुर टूटी पुलिया पर सावधान जर्जर पुलिया है का बोर्ड लगाया गया है। इसके बाद भी ओवर लोड बालू लदी वाहनों का आवागमन बंद नही हो रहा है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। जिला प्रशासन से लिंक मार्ग से गुजरने वाली ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया है।
ओवर लोड बालू ट्रैक्टर के कारण पिछले दिनों पौरा में एक छरू वर्षीय मासूम और बरठी में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। जिसे लेकर ग्रामीणों ने घंटों चक्का जामकर ओवर लोड बालू लदी वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठाया था। इसके बाद भी ओवर लोड वाहनों पर लगाम नही लग पा रहा है। सुबह अमावल चतुर्भुजपुर मार्ग के टूटी पुलिया पर एक बोगा ट्रैक्टर के फस जाने से घंटो आवागमन प्रभावित रहा। ग्राम प्रधान से लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठाया है। उधर, एसडीएम अजय मिश्रा ने होली बाद ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Young Writer, नियामताबाद। क्षेत्र के सिरसी गांव में शनिवार को होली मिलन समारोह व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी काशी क्षेत्र मत्स्य प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बृजेश बिंद व राम लखन बिंद ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान नियामताबाद रामप्रकाश यादव व सतीश बिंद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच किसान स्पोर्टिंग क्लब बनाम बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ने जीत हासिल की।
होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न पार्टियों से तालुकात रखने वाले पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पूरे उत्साह और उमंग के साथ सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। मुख्य अतिथि बृजेश बिंद ने कहा कि होली रंगों तथा हंसी-खुशी का त्यौहार है इस दिन सारे गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे से गले मिलते हैं और एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं और सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इस सामाजिक पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानधर बिंद, जंग बहादुर बिंद, सुलेख बिंद, गणेश प्रसाद बिंद, प्रवीण सिंह, वीरेंद्र बिंद, मनोज कुमार, अभिलाष गौतम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

चकिया में अलग-अलग जगहों पर मारपीट 12 घायल

Young Writer, चकिया। होली त्यौहार के दिन अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गयी है।
बताते हैं कि भलुआ बिलौड़ी गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के दिनेश्वर 45, भुवनेश्वर 40, चंपा 38 घायल हो गई। दिनेश्वर शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के रामदास, पन्ना, टिरु और महेंद्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 325 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वही रामपुर (भभौरा) गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली, जिसमें एक पक्ष के गोरे,मुन्ना,मिन्टू और शिव मूरत तथा दूसरे पक्ष के सोहन, बसावन, चंद्रिका और सोमारु घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के बसावन तथा दूसरे पक्ष के गोरे ने घटना के बाबत लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Chandauli
clear sky
21 ° C
21 °
21 °
65 %
0.9kmh
0 %
Tue
21 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
31 °
Verified by MonsterInsights