सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अलहिया गांव में पिछले 23 फरवरी की रात में 35 वर्षीय मनोरमा देवी की मौत होगयी थी। घटना को लेकर पति अरविंद ने भांजे अरूण के खिलाफ रस्सी से गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा में वांछित आरोपी भांजे को कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह मनिहरा पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताथ के बाद युवक को महिला को आत्म हत्या के लिये प्रेरित करने की धारा में जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना को आत्म हत्या बताया है।
अलहिया गांव निवासी अरविंद राम पिछले 23 फरवरी की रात में पत्नी मनोरमा और बच्चों के साथ अलग अलग कमरे में सोया हुआ था। अरविंद राम ने आरोप लगाया कि जमीन के लिये बलुआ थाना के महराजगंज निवासी भांजा अरूण उर्फ बबलू ने पत्नी को रस्सी से गलादबाकर हत्या कर दिया है। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी। चार दिन बाद सुबह मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भांजे को मनिहरा नहर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताथ में आरोपी युवक को मृतक महिला को आत्म हत्या के लिये मजबूर करने की धारा में आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि महिला ने आरोपी युवक के प्रताड़ना से आत्म हत्या कर लिया था। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की कोई पुष्टी नही हुई है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल विनोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल दिनेश और संदीप आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
मामी की हत्यारा भांजा चढ़ा पुलिस के हत्थे
यूक्रेन में युद्ध की स्थिति के बीच फंसे चंदौली के दो लाल
यूक्रेन में मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की पढ़ाई कर रहे दोनों छात्र
Young Writer, चंदौली। यूक्रेन व रूस के बीच छिड़ी जंग की आंच चंदौली तक पहुंच गयी है। यूक्रेन में मेडिकल के उच्च शिक्षा हासिल करके अपने सपनों को पंख लगाने के लिए गए चंदौली के डिग्घी गांव के दो युवा इस वक्त युद्ध झेल रहे यूक्रेन में फंसे है। इसमें एक नौजवान जहां अपनी जान बचाकर स्थानीय लोगों के साथ बंकर में शरण लिए हुए है, वहीं दूसरा नौजवान अभी-भी हास्टल में है। ये दोनों नौजवान एक ही परिवार के हैं और आपस में चचेरे भाई हैं। यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद दोनों के छात्रों के परिवार वाले इनकी वापसी के लिए जहां जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं इनकी सलामती के लिए पूरा परिवार व रिश्तेदार दुआएं कर रहे हैं। फिलहाल दोनों अपने परिवार से बीच-बीच में सम्पर्क कर अपने सलामत होने का संदेश पहुंचा रहे है। बावजूद इसके परिवार के लोगों की चिंताएं समय बढ़ने के साथ ही बढ़ती जा रही है।

दरअसल चंदौली से सटे डिग्घी गांव निवासी मुनउव्वर अली के बेटे अदनान शाह और उनके भाई शहजाद अहमद के पुत्र शाकीफ कयूम शाह मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। अदनान वी.एन.कजरिया खर्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी का छात्र है, वहीं शाकीफ कयूम शाह हेलिट स्काई लविव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे है और दोनों अपनी यूनिवर्सिटी वाले शहर में ही निवासरत है। यूक्रेन-रूस के बीच तनाव बढ़ा तो इन दोनों नौजवानों के परिवार के लोगों की चिंताएं बढ़ी और उन्होंने टेलीफोनिक बातचीत करके अपने बच्चों की सलामती जानी। इस बीच दोनों देशों में जंग छिड़ जाने पर एकाएक परिवार के लोग परेशान हो गए। युद्ध की स्थिति के बीच जहां पूरा परिवार टेलीविजन पर नजर टिकाए हुए है, वहीं बच्चों से सम्पर्क करके उनके सलामत होने की पुष्टि लगातार की जा रही है। परिवार के लोगों के मुताबिक फिलहाल दोनों सलामत हैं और जगह-जगह स्थानों पर स्थानीय लोगों के साथ टिके हुए है। अदनान जहां युद्ध की स्थिति में खुद को बचाने के लिए बंकर में शरण लिए हुए है, वहीं शाकीफ कयूम शाह अपने हास्टल में ही अन्य साथी छात्रों के साथ हैं। फिलहाल परिवार के लोग अपने बच्चों की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं और उनकी वापसी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उनकी आस व उम्मीदें उस वह रौशन नजर आने लगी, जब भारत सरकार की ओर से वहां फंसे भारतीय नागरिकों व छात्रों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। शनिवार को इसी बीच सूचना आयी कि रूस हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया के बुखारेस्ट में एयर इंडिया की एक स्पेशल जहां लैंड हुई है। अदनान और शफीक के परिवार के लोग भी इस प्रयास में है कि उनके बच्चे जल्द से जल्द वापस अपने घर व वतन लौट आएं। इन छात्रों में अंतिम बातचीत में बताया कि फिलहाल वहां की स्थिति ठीक है और वे खाने–पीने व जरूरी सामान लेने के लिए बंकर से बाहर आए हैं‚ लेकिन उन्हें पुनः बंकर में ही शरण लेनी है।
Name: Adnan Shah
Son of Munuwar Ali
Home district. Chandauli
Address. Village Digghi post basila district Chandauli Uttar Pradesh 232104
University Name: Kharkiv national medical university kharkiv Address.Nauky Ave, 4, Kharkiv, Kharkivs’ka oblast, Ukraine, 61000
Student Name: Shaquif Kayum Shah
Father Name Shahajad Ahamad
Home District chandauli
Address: Village- Digghi, Post- Basila, District Chandauli, Uttar Pradesh232104
University: danylo halytsky lviv national medical university
Address: Lviv, Pekarska St, 69, Lviv, Lviv Oblast, 79010
हाथरस की बेटी संग हुए अत्याचार व प्रवासियों के पलायन को याद रखें मतदाता
सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद ने मनोज डब्लू के लिए मांगा वोट
Young Writer, धानापुर। समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद डाक्टर शुक्रवार को सैयदराजा क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। इस दौरान साइकिल रैली निकालकर दर्जन भर गांवों में जनसम्पर्क किया। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू के लिए मतदाताओं से वोट मांगा। साथ ही सूबे की सत्ता में परिवर्तन में भागीदार बनने का आह्वान किया। इसके पूर्व उन्होंने धानापुर कस्बा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर सपाइयों संग बैठक कर चुनाव प्रचार–प्रसार को गति देने की मंत्रणा भी की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में अतिपिछड़ों व दलितों को सम्मान देने का काम किया। पार्टी में सर्वसमाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर सम्मान देने का काम किया है। लिहाजा विधानसभा चुनाव अतिपिछड़ों व दलितों पर पिछले पांच साल हुए अत्याचार, उत्पीड़न करने वाली भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। सपा ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक काम किए और उन्हीं कामकाज की बदौलत सपा फिर से सत्ता में लौट रही है। अबकी बार यूपी में सत्ता परिवर्तन की लहर में आमजन समाजवादी पार्टी के साथ है और यूपी के पहले चरण के चुनाव से ही आमजन का उत्साह समाजवादी पार्टी के साथ नजर आया है। इस उत्साह को सात मार्च तक अंतिम चरण तक बनाए रखना है। साथ ही बिना किसी लोभ, लालच व भय के संविधान द्वारा प्रदत्त मतके अधिकार का इस्तेमाल कर अपना व अपने बच्चों के भविष्य को संवारना होगा। आह्वान किया कि मतदाता वोट डालते समय हाथरस की बेटी के साथ हुए अत्याचार व उसमें सरकार की भूमिका को याद रखें। कोविड-19 काल में यूपी में बचे हाहाकार व त्रासदी में सरकार ने किस तरह जनता को अकेला छोड़ दिया था उसे भी ना भूले। साथ ही प्रवासियों का पलायन को भी याद रखने की जरूरत है।

पैसा व पावर को दे शिकस्त‚ सैयदराजा की जीत को बनाए ऐतिहासिक
Young Writer, सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका शुक्रवार को सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू के चुनावी रंग को चटक करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर बातचीत की। कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए उसे यूपी-100 डायल जैसी आधुनिक सेवा प्रदान करने का काम किया। आज यूपी सरकार एंबुलेंस व यूपी-100 डायल व्यवस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता वापसी की राह पर चल रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव फिर से इन योजनाओं को सुदृढ़ कर जनता को समर्पित करने का भरोसा दे रहे हैं। बेटियों की पढ़ाई हो या फिर 300 यूनिट फ्री बिजली या फिर समाजवादी पेंशन यह सबकुछ आम आदमी के जीवन को सीधा प्रभावित करेगी और महंगाई के इस दौरान में गरीब व आम आदमी के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आएगा। उन पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को सपा सरकार बांटने का कार्य करेगी, जिसका संकल्प आज हम सभी ने लिया। अंत में उन्होंने आह्वान किया कि पैसा और पावर के खिलाफ सैयदराजा की जनता पूरी दृढ़ता के साथ तटस्थ रहे और पूर्वांचल की सबसे बड़ी जीत खुद को समर्पित करें, ताकि चंदौली की राजनीति में पैसे व पावर का प्रभुत्व खत्म किया जा सके। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अबकी बार सैयदराजा में ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। यह पहला अवसर होगा, जब किसी दल का प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता खुद अपने अस्तित्व व सुविधाओं के साथ-साथ लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। चुनाव बाद सैयदराजा में नए विकास कार्य होंगे। साथ ही जो विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर जन समर्पित किया जाएगा। साथ ही बेटियों की शिक्षा-दीक्षा व उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान सपा सरकार रखेगी। इस मौके पर मनोज सिंह डब्लू व मनोज काका ने ओनावल, फुल्ली, रैपुरा, दुदौली, बभनपुरा, मनियारपुर, डेना व उकनी में रोड शो व जनचौपाल किया। इस अवसर पर रमेश यादव, रामजनम यादव, धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह, बिपिन यादव बिक्कू, सुरेश यादव, नन्दकुमार राय, गणेश गुप्ता, बृजेश चौरसिया, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह आदि उपस्थित रहे।

सड़क हादसाः कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बाल–बाल बचे
वाराणसी से गाजीपुर जाते समय मालवीय पुल पर फटा टायर
Young Writer, पड़ाव। वाराणसी के मालवीय पुल गुजरते समय जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के वाहन का अगला चक्का तेज धमाके फट गया, जिससे उनका वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि इस घटना में उपराज्यपाल बाल-बाल बच गए और दूसरे वाहन के माध्यम से गाजीपुर जाना पड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली थी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल आ रहे हैं स्थानीय चौराहे के सभी रूटों को लगभग एक तरफ से रोक दिया गया था जो काफी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई सुबह लगभग 10ः30 बजे बुलेट प्रूफ गाड़ी डिस्कवरी से मनोज सिन्हा अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र गाजीपुर जा रहे थे कि जैसे ही वाराणसी से मालवीय पुल उतरते समय स्थानीय चौराहे से 300 मीटर पहले अगला चक्का की टायर फट गया।
अचानक टायर फटने से चालक ने गाड़ी को नियंत्रण में कर लिया, जिससे उपराज्यपाल बाल बाल बच गए, जबकि उपराज्यपाल दूसरे गाड़ी से चले गए, लेकिन जाम की स्थिति घंटों बनी रही। इस दौरान पुलिस और संबंधित अधिकारियों को गाड़ी की मरम्मत के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा जो पास ही के एक मोटर एजेंसी में गाड़ी को ले जाया गया, जहां पर टायर को ठीक करने के पश्चात गाड़ी और स्टीयरिंग ऑटोमेटिक लॉक हो गई। संबंधित एजेंसी ना होने की वजह से करोड़ों की कीमत काफी वजन गाड़ी होने की वजह से देर शाम तक गाड़ी जस की तस पड़ी रही।
सड़क हादसाः कश्मीर के उपराज्यपाल बाल-बाल बचे
वाराणसी से गाजीपुर जाते समय मालवीय पुल पर फटा टायर
Young Writer, पड़ाव। वाराणसी के मालवीय पुल गुजरते समय जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के वाहन का अगला चक्का तेज धमाके फट गया, जिससे उनका वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि इस घटना में उपराज्यपाल बाल-बाल बच गए और दूसरे वाहन के माध्यम से गाजीपुर जाना पड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली थी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल आ रहे हैं स्थानीय चौराहे के सभी रूटों को लगभग एक तरफ से रोक दिया गया था जो काफी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई सुबह लगभग 10ः30 बजे बुलेट प्रूफ गाड़ी डिस्कवरी से मनोज सिन्हा अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र गाजीपुर जा रहे थे कि जैसे ही वाराणसी से मालवीय पुल उतरते समय स्थानीय चौराहे से 300 मीटर पहले अगला चक्का की टायर फट गया।
अचानक टायर फटने से चालक ने गाड़ी को नियंत्रण में कर लिया, जिससे उपराज्यपाल बाल बाल बच गए, जबकि उपराज्यपाल दूसरे गाड़ी से चले गए, लेकिन जाम की स्थिति घंटों बनी रही। इस दौरान पुलिस और संबंधित अधिकारियों को गाड़ी की मरम्मत के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा जो पास ही के एक मोटर एजेंसी में गाड़ी को ले जाया गया, जहां पर टायर को ठीक करने के पश्चात गाड़ी और स्टीयरिंग ऑटोमेटिक लॉक हो गई। संबंधित एजेंसी ना होने की वजह से करोड़ों की कीमत काफी वजन गाड़ी होने की वजह से देर शाम तक गाड़ी जस की तस पड़ी रही।
‘मेरा गाँव‚ मेरी धरोहर‘ को मोबाइल में दर्ज करेगी सीएससी
Young Writer, चंदौली। गाँव की सांस्कृतिक धरोहर की सूचना को अब मोबाइल में कैद किया जायेगा। इसके लिये भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय और सीएससी के मध्य पिछले दिनों अनुबन्ध किया जा चुका है। चंदौली में इस योजना का ट्रायल भी किया जा चुका है। पाईलेट प्रोजेक्ट के तहत जिले के कुछ पंचायतों में सीएससी कर्मी के द्वारा सर्वे का कार्य किया भी जा चुका है।
जनपद के सभी गाँवों की सांस्कृतिक सूचना विशेष मोबाइल ऐप के जरिये एकत्र का काम कोमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा सर्वे कर किया जाना है जिसके क्रम में ब्लाक स्तर पर बरहनी विकास खंड के सीएससी संचालको का प्रशिक्षण कराया गया। जिसके बाद संचालको के द्वारा इस कार्य किया जाना है। यह कार्य देश में पहली बार किया जा रहा है जिसको मेरा गाँव मेरी धरोहर नाम दिया गया है। इस योजना के तहत जिला चंदौली के ब्लाक बरहनी के संचालको को ट्रेनिंग करायी गयी जिसमे कुल 50 संचालक मौजूद रहे।
विदित हो कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के साझा सहयोग से पहली बार यह कार्य किया जा रहा है, जिसको मेरा गाँव मेरी धरोहर नाम दिया गया है। शब्द से सीधा आशय है कि गाँव की विरासत इस सर्वे के दौरान 9 विशेष बातों को दर्ज किया जाना है।
सांस्कृतिक धरोहर/ मेरा गाँव मेरी धरोहर सांस्कृतिक शब्द से सीधा मतलब ही कि कोई ऐसी चीज जिसमे कुछ विशेष हो ,या वह पुरानी हो सरकार ऐसी सभी चीजो को इकठ्ठा कर इन चीजो कि प्रति लोगो का ध्यान आकर्षित करना चाहती है इसमे गाव के नागरिको के सहयोग से गाँव ,ब्लाक ,जिले विशेष बनाती है उसकी खासियत को दर्ज किया जायेगा साथ ही उस से सम्बंधित फोटो ,विडियो और उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी भी अपलोड किये जायेगे उसको मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किया जाना है।
इनसेट–––
ये जानकारी होगी दर्ज
चंदौली। इस सर्वे के दौरान गांव के लोगो से कुछ जानकारी ले कर दर्ज करना है जिसमे गाव कि खास पहचान क्या है, गाँव कि खास सांस्कृतिक पहचान, गांव के प्रसिद्ध स्थान ,प्रसिद्ध किवदंती, प्रसिद्ध व्यक्ति, विशेष पकवान, विशेष आभूषण, विशेष कपडे़ आदि के बारे में जानकारी दर्ज की जानी है। इन सभी से संबंधित जानकारी, फोटो, वीडियो आदि चीजे ऐप पर दर्ज कि जानी है। जिला प्रबंधक रामभरोस व अजय पांडेय ने बताया कि मेरा गाँव मेरी धरोहर से जो लोग गाव कि चीजो के बारे में फेमस चीजो के बारे में नहीं जानते वो लोग सरकार के प्रयाश से एक क्लिक से सारी जानकारी ले कर उनको देख सकते है।
विकास व सुरक्षा के मुद्दे पर यूपी का चुनाव लड़ रही भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने भाजपा के विजन को रखा
Young Writer, चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद दौरे पर हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर वह मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। उन्होंने विकास व सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों का आंकड़ा सिलसिलेवार रखा। दावा किया कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया है। एक वक्त हुआ करता था जब गुंडे नेताओं के घर में रहते थे, लेकिन आज गुंडे जेल में दिखते हैं। यह बड़ा बदलाव योगी की अगुवाई वाली सरकार में हुआ है। इसके साथ ही यूपी में पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के निर्माण के साथ ही हाइवे व एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य हुआ है और हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में है और जनपद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा जीतने जा रही है। क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को यूपी समेत पूरे देश में बढ़ाने का काम किया है। रायबरेली व गोरखपुर में एम्स बन रहा है। साथ ही गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी की भी आधारशिला रखी जा चुकी है। यह सबकुछ भाजपा के विकासशील सोच का परिणाम है। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर सवाल करने पर भरोसा जताया कि किसानों का साथ भाजपा के साथ है। धान खरीद के मुद्दे को स्थानीय बताया और जवाब देने से कतरारे दिखे। कहा कि भाजपा ने 40 लाख परिवारों को पक्का मकान देने का काम किया। साथ ही स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण का ऐतिहासिक काम किया। यूक्रेन युद्ध मसले पर बताया कि विदेश मंत्रालय इस पर नजर बनाए हुए है और यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों व अन्य नागरिकों को सुरक्षित देश वापसी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है। भले ही चंदौली, बनारस व आसपास के जिलों में भाजपा ने महिलाओं के लिए टिकट सुनिश्चित नहीं किया। टिकट का विवरण संसदीय बोर्ड के फैसलों पर आधारित होता है। पार्टी जीत के आंकड़ों के आधार पर टिकट देने का काम करती है। बावजूद इसके भाजपा में महिलाओं को हमेशा से उचित सम्मान देने का काम किया गया है। बताया कि पिछले दो दिनों से चकिया विधानसभा में रात्रि प्रवास करके प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार को गति दी गयी। अब आगामी दो दिन सैयदराजा विधानसभा में प्रवास की योजना है। वहीं महाशिवरात्रि के बाद मतदान तिथि तक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि चंदौली जनपद में ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन व उनमें जोश भरते नजर आएंगे। इस दौरान जनपद प्रभारी मीना चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शशिशंकर सिंह, मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
चंदौली: साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी स्कूली बस,मची चीख पुकार
चंदौली।चकिया थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने में बच्चों से भरी बस अनियंत्रित हो कर नाले में पलट गई इससे उसमे बैठे बच्चों में चीख़ पुकार मच गया।मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने किसी तरफ बस के फसे बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने साइकिल सवार को तत्काल चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं कि अहरौरा जनपद मिर्जापुर स्थित एस0आर0वी0एस0 स्कूल की बस UP67 8056 बच्चों को लेने के जा रही थी। मझगांवा थाना चकिया के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार विजय यादव पुत्र जय सिंह यादव निवासी मझगावा उम्र 16 बर्ष को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो कर नाले में चली गई, बस पर तीन बच्चे सवार थे। सभी सुरक्षित हैं वही साइकिल सवार बच्चे को चोट आई है। जिसे इलाज़ के दौरान इलाज ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
चकियाः सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को कुर्मी समाज का समर्थन
Young Writer, चकिया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार का चुनावी रंग तेजी से चटख हो रहा है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के सत्ता परिवर्तन की लहर के कारण जनता का रुझान उनकी तरफ रहा। वहीं अब एक के बाद एक कई संगठन व समाज के लोग खुलकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में खुद चुनावी मैदान में उतर आए हैं। इसी कड़ी में कुर्मी समाज ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। कर्मी समाज का साथ सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के जीत के समीकरण को और सशक्त करेगा। साथ ही इस कड़ी में दूसरे समाज को भी जुड़ने की प्रेरणा देगा। फिलहाल जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। चकिया विधानसभा में सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के समर्थन में आने वालों की फेहरिस्त लम्बी होती जा रही है। इसके पीछे उनका उम्दा राजनीतिक व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने का उनका भाव लोगों को जोड़ने की मुहिम में कारगार साबित हो रहा है। इस कड़ी में पिपरिया के पूर्व प्रधान जंग बहादुर सिंह, भटवारे के पूर्व प्रधान आनंद सिंह, पिपरिया के राम प्यारे सिंह, बरौझी के सुदर्शन सिंह, राम लक्ष्मणपुर के जय सिंह, भरुहियां के राकेश सिंह, उतरौत के त्रियूगीनाथ सिंह, भावपुर के अशोक सिंह, रामपुर के अनिल कुमार पटेल,अरुण कुमार सिंह गुड्डु पर्वतपुर, रामकृत सिंह भटवारे के साथ ही कई अन्य लोगों ने गुरुवार को पटेल बाहुल्य गाँव का दौरा किया। सभी लोगों ने समाज के लोगों को सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को साइकल पर बटन दबा कर विजई बनाने को कहा।भटवारे गाँव के राम मिलन सिंह ने पटेल समाज से बड़-चढ़कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।












