32.9 C
Chandauli
Thursday, July 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 564

अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के लिए मुगलसराय में करें मतदानः अजीत सिंह

Young Writer, चंदौली। समग्र उत्थान पार्टी के मुगलसराय प्रत्याशी अजीत सिंह ने गुरुवार को चंदौली जिला मुख्यालय पर जनसम्पर्क किया। इस दौरान सदर कचहरी में अधिवक्ता साथियों के बीच अपने चुनाव लड़ने के रीजन व विजन को रखा। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए पढ़े-लिखे उम्मीदवार को जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की बात कही। कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग के अनुरूप विकास कराना प्राथमिकता होगी। साथ ही आम आवाम की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। कहा कि आज राजनीति में पढ़े-लिखे युवाओं की कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में जनता को शिक्षित युवाओं को अपना वोट देकर युवाओं को राजनीति से जुड़ने के लिए प्रेरित करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने डाकघर के पास लोगों से मिलकर अपनी बातों को उनके समक्ष रखा। साथ ही अपने पक्ष में वोट करने का आह्वान किया।

चंदौली डाकघर के पास जनसम्पर्क करते समग्र उत्थान पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह।

कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर सड़कें बनाने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उच्च शिक्षा में बड़े सुधार का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जनपद नहीं जाना पड़े। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसी बुनियादी मुद्दों को लेकर मुगलसराय विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं ताकि आमजन को सुविधाएं दी जा सके। जनपद कृषि प्रधान है और यहां किसानों को बहुत सी समस्याएं कृषि कार्य में आती है। सिंचाई से लेकर उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री में काफी परेशानी आती है। सत्ता-शासन व प्रशासन का असहयोग इसके लिए जिम्मेदार है।

शत-प्रतिशत मतदान का नौगढ़ में हुआ आह्वान

Young Writer, नौगढ़। सामाजिक संस्था वरुन के बैनर तले विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए विकास खण्ड़ नौगढ़, नगवां, चतरा के ग्राम पंचायत सेमरसाधोपुर, मकरीबारी, सोमा, पनौरा, करमाव के वन क्षेत्र के 16 गांवों में मतदाता जागरुकता अभियान का आगाज किया गया।
इस दौरान संस्था के सचिव डा. एसपी सिंह ने अभियान टीम को ग्राम-शाहपुर से रवानगी करते हुए उत्साह बढ़ाया। कहा कि हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं और इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आप जनता हैं जिसे हम मतदाता कहते हैं ये मतदाता ही हैं जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता हैं इसलिए देश व राज्य का हर एक नागरिक जब अपने मत देने के लिए जाता हैं तो उसे एक जागरुक मतदाता की तरह अपना वोट देना होगा। आज भी देश का एक ऐसा बड़ा तबका हैं जिनको वोट देने का अधिकार तो मिला हैं लेकिन वो इस अधिकार का महत्व नही समझते। लोगों में चुनाव के समय वो उत्साह नहीं होता कि घर से बाहर निकलकर अपना किमती वोट पोलिंग बुथ पर देने जाये गांवों के प्रत्येक मतदाताओं की यहीं सोच बदलने की जरूरत हैं। अभियान के अगुआई करते हुए रामकृत सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी मतदाताओं से अपिल किया कि आज भी देश में लोगों को जाति, धर्म, भाषा, नस्ल आदि के नाम पर भड़काकर वोट पाने की होड़ राजनीतक पार्टियों में लगी रहती हैं और आश्चर्य की बात हैं कि लोग बहकावे में आ भी जाते हैं,देश के हर नागरिक को ये बात समझना होगा कि लालच वोट न देवें अपने स्वतंत्र विचार,भाव से अच्छे प्रत्याशी का चयन करें और निर्भीक होकर मतदान करे व अपने आस पास के मतदाताओं को जागरुक करें तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। इस मौके पर भवन कुमार, अयोध्या प्रसाद संतोष, रवीन्द्र, विनोद, पप्पू, घुरभारी, ओमप्रकाश, सरोज, धीरज, विकास, कन्हैया, ममता, रीता, राधिका, मुन्नी, सदानन्द बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

चंदौली:लाकरधारियों को दिनभर ढूंढती रही पुलिस, पढ़िए पूरी खबर

चंदौली – मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक में चोरो द्वारा 40 लाकर तोड़ कर आभूषण चोरी के मामले में गुरुवार को हालात बदले बदले नजर आ रहे है. बुधवार को लाकरधारियों ने एसपी ऑफिस के बाहर डीएम और एसपी का पुतला फूंक दिया और उनको हटाने की मांग कर रहे थे. तो वही गुरुवार को चंदौली सांसद महेन्द्रनाथ पांडेय का पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पुलिस की खुफिया तंत्र आंदोलन कारियों को ढूंढती रही. हरकत में आई पुलिस ने एसपी आफिस इंडियन बैंक सदर तहसील पर फोर्स तैनात कर लाकरधारियों की खोजबिन करने लगे. लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली.

विदित हो कि 30 जनवरी की रात में इंडियन बैंक के 40 लाकरों को गैस कटर से काटकर लगभग 20 करोड़ से अधिक की चोरी हुई थी। लगभग 24 दिन से हुए इस मामले में पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी के नाम पर केवल लीपापोती करते हुए ऐसे अपराधियों को पकड़ा है, जिसके ऊपर पुलिस ने अपने तरफ से कोई इनाम भी नहीं घोषित किया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक और आईजी ने कहा था कि पीड़ित लाकरधारियों को पुलिस थाने में बुलाकर अगले दिन बरामद गहनों की शिनाख्त कराई जाएगी, लेकिन बरामदगी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई पहल नहीं की गई। इससे लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे पुलिस के ऊपर भी बढ़ता जा रहा है और माना जा रहा है कि पुलिस बैंक वालों के साथ मिलकर पूरे मामले में लीपापोती कर रही है। इसके बाद लाकरधारी पुलिस लाइन परिसर पहुंचे और वहां भी घंटों बैठे रहे। देर शाम तक तक पुलिस प्रशासन की ओर से लाकरधारियों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं किया गया तो गुस्साए लाकरधारियों ने जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया.

चंदौलीः डाकघर घर–घर पहुंचाएगा वोटर कार्ड

स्पीड पोस्ट द्वारा घर बैठे मिल रहे नए मतदाता पहचान पत्र

Young Writer, चहनियां। वोटर आईडी कार्ड के लिए अब बीएलओ के यहां चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है, बल्कि घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्र लोगों को प्राप्त हो रहे हैं। इनमें एक तरफ नए जुड़े युवा वोटर्स शामिल हैं, वहीं त्रुटियां सुधार कराने वाले वोटर्स को भी रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र उनके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। उक्त बातें वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्रीकृष्ण कुमार यादव ने वर्चुवल मीटिंग में बताया कि डाक विभाग और निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के बीच हुए बीएनपीएल एग्रीमेंट के तहत मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताया कि 28 फरवरी से तीन मार्च तक सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन 6 जिलों (वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया) की 38 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 5.63 लाख से ज्यादा मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें वाराणसी में 1.14 लाख, भदोही में 41 हजार,चंदौली में 31 हजार, जौनपुर में 1.28 लाख, बलिया में 53 हजार और गाजीपुर में 1.95 लाख मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग शामिल है। जिनका वितरण अगले कार्य दिवस में कराया जा रहा है। इसमें से 5.30 लाख मतदाता पहचान पत्रों का वितरण भी वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों द्वारा किया जा चुका है। मतदाता पहचान पत्र के वितरण की सभी डाक अधीक्षकों द्वारा दैनिक निगरानी की जा रही है और किन्हीं कारणों से वितरित न हो पाने वाले मतदाता पहचान पत्रों को दुबारा भी वितरण के लिए भेजा जा रहा है। कहा कि मतदाता पहचान पत्रों की स्पीड पोस्ट द्वारा बुकिंग के बाद तेजी से इनका वितरण कराया जा रहा है। इस हेतु सभी डाकघरों को निर्देश जारी किये गए हैं। मतदाता पहचान पत्रों के वितरण का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहे इसके लिए इनका वितरण पोस्टमैन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने से मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत लोगों को घर बैठे प्राप्त हो रहे हैं।

चोरी के सामान व 38 हजार नकदी समेत दो चोर धराए

Young Writer, कमालपुर। धीना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के सामान, 38 हजार नकदी सहित का तमंचा व कारतूस के साथ दो शातिर चोरों को गुरुवार की भोर में गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों को खजरा के समीप धर-दबोचा। इसके बाद गिरफ्तार शातिर चोरों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। उक्त मामले का सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने कार्यालय में खुलासा किया।
उन्होंने बतायाकि रैथा गांव निवासी रामअशीष चौबे की पिछले सोमवार को खाना खाने के बाद परिजनों के साथ कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर घर के पीछे से आंगन में पहुंचकर कमरे में रखे बाक्स से गहने व नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह गृहस्वामी को होने पर धीना पुलिस को दिया था। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुट रही। गुरुवार की भोर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों चोरी हुए सामान के साथ रैथा गांव निवासी दो चोर चोरी के समान को बेचने के लिए मुगलसराय जा रहे है। तत्परता दिखाते हुए धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ खजरा गांव के समीप युवकों घेरा बन्दी कर गिरफ्तार कर दोनों युवकों के पास से चोरी के सामान में पायल, छागल, बिछिया, लाकेट, 38 हजार नकदी, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार चोर सर्वेश पांडेय व मिनहाज अली को जेल भेज दिया। इस सम्बंध में सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बीते दिनों रैथा गांव में चोरी हुई थी। मामले में चोरी के सामान के साथ गांव के ही दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

चंदौली हर तरीके से मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रत्याशी,जनता से मांग रहे सहयोग


चंदौली । विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का घमासान युद्धस्तर पर शुरू है।जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। तो वही जिला प्रशासन चुनाव की तैयारी भी तेज कर दिया है । प्रत्याशी हर तरीके से मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं ।
गुरुवार को बबुरी में मुगलसराय कांग्रेस प्रत्याशी छब्बू पटेल में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। और समर्थकों व कार्यकर्ताओं का मुह मीठा कराया। इससे कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर दौड़ गयी।इस दौरान उन्होंने बबुरी जलखोर दुदे अकोड़ा आदि क्षेत्रों का दौरा किया औऱ जनता से जीत का आशीर्वाद मंगा। कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाती है। और गरीबों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा से कोशो दूर रहती है। इससे गरीब के बच्चे पढ़ाई करने में असमर्थ रहते है।और शिक्षा के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे है। कहा कि कांग्रेस की सरकार हमेशा किसानों गरीबों शोषितों की की पार्टी रही है। कांग्रेस ने गरीब वर्ग के लिए मनरेगा के तहत गरीबो को रोजगार मुहैय्या कराया इससे गरीब मजदूर को लाभ मिला।और उनके बच्चे लिख पढ़ रहे थे।

जाति धर्म से ऊपर उठकर करें मतदान: राकेश रौशन

Young Writer, चहनियां। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने सकलडीहा विधानसभा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैढ़ी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सात मार्च को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात मुस्लिम बाहुल्य इस गांव में रैली के द्वारा घर-घर जाकर जाकर महिलाओं, 80 वर्ष के बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं से मिलकर मतदान करने का आह्वान किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे, युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, पहले मतदान फिर जलपान जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर राकेश यादव रौशन ने कहा कि देश की आजादी की आत्मा लोकतंत्र में बसती है। लोकतंत्र का महापर्व मतदान हमारे जिले में सात मार्च को होना है। यह वह दिन होता है, जब हम अपने विकास के लिए अपने मनपसंद का जनप्रतिनिधि और सरकार चुनते हैं। इस लिए मतदान बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। जाति, धर्म, आर्थिक प्रलोभन, दारू, मुर्गा, साड़ी आदि के बदले वोट देने से हमारा लोकतंत्र कमजोर होता है और हम विकास से दूर जाते हैं। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक अच्छे व्यक्ति के पक्ष में निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदान करने की जरूरत है। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है मतदाताओं से डोर टू डोर मिलकर उनसे मतदान की अपील की जाय, जिससे विधानसभा चुनाव-2022 में अपने जनपद में अधिक से अधिक मतदान हो। इस बार 70 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत समाज के हर तबके के मतदाताओं को आगामी सात मार्च को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। बताया कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। लोकतंत्र में पांच वर्ष में एक बार मतदान को अपनी इस शक्ति को दिखाने का मौका मिलता है। इसलिए निष्पक्ष, भयमुक्त होकर एक अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आशमा बेगम, एसआरजी सुभाष सिंह यादव, ग्राम प्रधान रामअशीष यादव, एडुलिडर्स ग्रुप के सचिन सिंह, निशा सिंह, इंद्रजीत यादव, नाहिद सुल्ताना, वैशाली सिंह, रंजना, कंचन यादव उपस्थित रहे।

चंदौली संदिग्ध परिस्थिति में गांव के सिवान में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली।शहाबगंज।थाना क्षेत्र के करनौल गांव के सिवान में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गया। सुबह टहलने के लिए ग्रामीणों ने देखा तो सोर मचाने लगे ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बाबते है कि करनौल गांव निवासी रामभजन चौहान की पत्नी गीता देबी 45 वर्ष शाम को अपने खेत पर घास काटने गयी थी।रात में घर वापस नहीं आने पर गीता की दो बेटी गुरुवार की सुबह खोजने खेत पर गयी।जहां गीता मृत हालत में खेत में मिली।जैसे ही महिला का शव मिलने की सुचना ग्रामीणों को मिली भारी संख्या में लोग जुट गये।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को जिलाचिकित्सालय भेज दिया।परिजनों के द्वारा तहरीर पुलिस को दिया गया। एडिशनल एसपी नक्सल सुखराम भारती ने बताया कि परिजन के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी।

चंदौली: नगर में बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था,अब जाम में फंसने लगे अफसरों के भी वाहन 

चंदौली। नगर में बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था का जाल अब आमजन के साथ ही अफसरों के जी का जनजाल बनता दिख रहा है। बीते मंगलवार को जहां जिलाधिकारी संजीव सिंह का काफिला जाम में फंस गया, वहीं बुधवार को एसडीएम सदर का भी वाहन जाम में फंस गया, जिसके बाद पुलिस वालों ने तत्परता दिखाते हुए बेतरतीब खड़े वाहनों को कतारबद्ध किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदौली पुलिस चौकी के पास अवैध आटो स्टैंड का संचालन हो रहा है। आटो चालक पटरियों के साथ-साथ सर्विस रोड पर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा करके सवारी बैठाने व उतारने का काम करते हैं, जिससे प्रतिदिन जाम लग जा रहा है। इससे नगर के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

चंदौली नगर में पुलिस चौकी के पास अवैध ऑटो स्टैंड

यही नहीं जाम लगने के कारण अधिकारियों का वाहन भी जाम में फस जाता है। पुलिस की मौजूदगी में कायम अवैध आटो स्टैंड का दायरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि  चौकी पुलिस होने के बावजूद आटो चालकों में कोई डर-भय नहीं दिख रहा है। हद तो तब हो जाता है जब पुलिस चौकी के सामने भी आटो चालक अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा सड़क पर खड़ा करके सवारियों को जबरन बैठाने लगते हैं, जिससे लेकर उनके बीच आए दिन विवाद भी होता रहा है। आम लोगों का कहना है कि यदि सर्विस रोड से इस तरह के अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर व्यवस्थित कर दिया जाय तो जाम की स्थिति काफी हद तक कम हो जाएगी। 

कांग्रेस ने देश के विकास को बुलंदियों पर पहुंचायाः छब्बू पटेल

मुगलसराय में चुनाव प्रचार को जनसम्पर्क के जरिए गति देने में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी छब्बू पटेल बुधवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते नजर आए। इस दौरान चूरमुली, सिकंदरपुर, नकटी, रघुनाथपुर, महमूदपुर, नई बस्ती सहित आधा-दर्जन गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को विकासपरक बताया। कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास गति देने का काम किया है। कांग्रेस ने देश को कई उच्च शिक्षण संस्थान दिए। साथ ही एम्स जैसे अस्पतालों की नींव भी कांग्रेस पार्टी की देन है।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी छब्बू पटेल ने कहा कि मुगलसराय लाल बहादुर शास्त्री की भूमि रही है और उनसे जुड़ी अनमोल यादें आज भी यहां के लोगों के दिलों में बसी हुई है। कहा कि उनके सादगी को धारण करने के साथ ही मुगलसराय के कण-कण को विकास के कामकाज से सुव्यवस्थित करने का प्रयास होगा। कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें प्रतिनिधित्व देने का वादा पूरा करेगी, जिसकी पहल पहले हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस महंगाई समेत उन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती है। महंगाई व कानून-व्यवस्था एक अहम मुद्दा है और इसी मुद्दे पर कांग्रेस आमजन का विश्वास तेजी से अर्जित कर रही है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो विकास हुआ है। जो किसी सरकार ने आज तक नही किया इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आप को अपने जनपद में देखने को मिल जाएगा। जनपद में कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए नहरों का जाल बिछाया और युवकों के लिए शिक्षा का माध्यम दिया। जिसको भाजपा सरकार चलाने में नाकाम रही। वही किसान अपनी धान बेचने को सरकारी दफ्तर का चक्कर काट रहे है। बावजूद सरकार किसानों की धान खरीदने में नाकाम साबित हो रही है जिससे किसान आत्महत्या करने को विवश है।

Chandauli
overcast clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
54 %
4.8kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights