32.8 C
Chandauli
Thursday, July 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 565

जमीन के लिए भांजे ने मामी को फांसी के फंदे पर लटकाया

दो सप्ताह पूर्व जमीन के लिये भांजे ने मामी से किया था विवाद

Young Writer, सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अलहिया गांव में मंगलवार की देर रात भांजे ने अपने मामी को रस्सी से गला दबाकर लटका दिया, जिससे महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी। लेकिन परिजन आरोपी युवक की गिरफ्तारी होने तक शव को रोके रखा। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर मनमानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
बताते हैं कि अलहिया गांव के अरविंद राम रिक्शा चालक है और इसी से वह अपवे परिवार की आजीविका चलाता है। इसके दो पुत्री सोनी, मोनी और दो पुत्र किसन और कन्हैया है। अरविंद खाना खाने के बाद परिजनों के साथ बच्चों को लेकर अगल-अलग कमरा में सो रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बलुआ थाने के महाराजगंज निवासी भांजा अरूण कुमार देर रात को घर में घुसकर पत्नी के कमरे को खटखटाया। 35 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी कमरा खोलते ही भांजा अरूण कुमार रस्सी से पत्नी का गला दबाकर लटका दिया। मां के शोर गुल मचाने पर पर बच्चे और पति जाग गये। भांजा ने कहा कि मेरा हिस्सा दे दो नही तो तुम सभी का हाल यही होगा। यह कहते हुए आरोपी युवक भाग निकला। रस्सी खोलने से पूर्व महिला की मौत होगयी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो से तीन घंटा तक परिजन शव को थाने पर रोके रखा। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजकर परिजनों को शंात कराते हुए शव को जिला हास्पीटल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक अरूण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिये टीम भेज दिया गया है।
इनसेट में—
नौ दिन पूर्व परिजनों ने मारने पीटने का की थी शिकायत
सकलडीहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले 15 फरवरी को कोतवाली पहुंचकर मृतक मनोरमा देवी और परिजनों ने भांजे द्वारा मारने पीटने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया था। लेकिन पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नही लेने के कारण घटना घट गयी। इस बात को लेकर परिजन पुलिस को कोसते नजर आये। रिक्शा चालक के पास सवा बिस्सा में अलहिया गांव से दूर चार कमरे का कटरा मरकनिया गांव में बना हुआ था। जिस पर आरोपी भांजे की नजर लगी थी। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि अरूण बार बार कटरा को लेने के लिये विवाद करता था। पिछले दिनों भी मेरी बेटी को कमरे के लिये आरोपी युवक ने मारपीट किया था।

रात में बजा यूनियन बैंक का अलार्म, मचा हड़कंप

Young Writer, पड़ाव। स्थानीय चौराहे के पास रात्रि लगभग 10 बजे यूनियन बैंक में एमरजेंसी अलार्म बजने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गौरतलब हो कि स्थानीय चौराहे के समीप सुजाबाद ग्राम सभा में आने वाले एक बिल्डिंग में विभिन्न कंपनियों के आधा दर्जन एटीएम और बैंक है। 10 बजे रात के समय बैंक के बिल्डिंग में इमरजेंसी एलार्म बजने से स्थानीय दुकानदारों और उपस्थित लोगों के बीच खलबली-सी मच गई अलार्म की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा चौराहा पर इसकी आवाज गूंजने लगी लगभग इस बिल्डिंग में अलार्म की आवाज सुन दो चौकी की पुलिस छानबीन करने लगी रात के समय बैंक बंद होने के वजह से बाहर से कुछ पता नहीं चल पाया कि किस बैंक का अलार्म बज रहा है, तभी इस बात की सूचना सभी बैंक के ब्रांच मैनेजर को दी गई ब्रांच मैनेजर अपने अपने कर्मचारियों को भेज कर पता करवाया की किस कारण वश ये अलार्म बज रहा तभी यूनियन बैंक के तकनीकी खराबी के वजह से ये अलार्म बज रहा था। अचानक से बैंक का एलार्म बजने से क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि कुछ महीने पूर्व चंदौली इंडियन बैंक में लॉकरों को काट कर चोरी हुई थी। वही बैंक खुलने के पश्चात सुबह ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी होने की वजह से अलार्म बजा था।

गुस्साए लाकरधारियों ने पुलिस लाइन गेट पर फूंका पुतला

पुलिस लाइन गेट पर डीएम व एसपी का पुतला फूंकते लाकरधारी।

Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक शाखा के बाहर आंदोलित लाकर धारियों की समस्या को सुनने बुधवार को विधायक सुशील सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को लाकरधारियों की समस्या से अवगत कराया। साथ ही पीड़ित लाकरधारियों की तहरीर लेकर तत्काल बैंक कर्मचारियों और प्रबंधक सहित अन्य आला अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। शाम होते-होते नाराज लाकरधारियों ने पुलिस लाइन गेट पर डीएम व एसपी का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
सैयदराजा विधायक से अफसरों से बातचीत के बाद उक्त मामले में पीड़ित लाकरधारियों में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की आस जगी थी और इसके बाद सभी लाकरधारी पुलिस लाइन में घंटों इंतजार करते रहे। लेकिन जब पुलिस ने उन्हें पूरे दिन नजरअंदाज रखा और कोई भी कार्यवाही इसमें नहीं हुई तो गुस्साए लाकरधारियों ने पुलिस लाइन गेट पर नारेबाजी शुरू कर दिया। इसके बाद डीएम व एसपी का पुतला फूंकाकर आक्रोश जाहिर किया। कहा कि पुलिस प्रशासन लाकरधारियों की समस्या का समाधान करने में शिथिलता बरत रहा है। जबकि लाकरों में चोरी की इस वारदात से कई लाकरधारी बेहद आहत हैं और चोरी की घटना के बाद से ही सरकारी आफिस व बैंक का चक्कर काट रहे हैं। पुलिस लाइन गेट पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंके जाने से लाकरधारियों के आक्रोश स्पष्ट नजर आया।

सकलडीहा प्रेक्षक ने पढ़ाया आदर्श आचार संहिता का पाठ

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते प्रेक्षक।

Young Writer, चंदौली। जनपद के विधानसभा सकलडीहा के प्रेक्षक आईएएस कैप्टन करनैल सिंह ने बुधवार को प्रत्याशियों व मतदान अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के साथ-साथ सुविधा ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि चुनाव के दौरान नियमों से विपरीत जाकर कोई भी कृत्य ना करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग की आवश्यकता जताई। मतदाताओं को डराने, धमकाने व प्रलोभन देने जैसा कृत्य ना करें। इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी और ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाएगा। लिहाजा नियम-कानून के दायरे में चुनाव लड़े और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रिटर्निंग अफसर अजय मिश्रा, शमीम राईन, अरविंद कुमार, रविकांत विश्वकर्मा, रामधारी यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

चुनावः मुगलसराय विधानसभा में लगेगी 452 ईवीएम

एनआईसी में ईवीएम आवंटन का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की मौजूदगी में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने एनआईसी सभागार में बुधवार को ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशन मुकम्मल हुआ। इस दौरान चुनाव लड़ रहे राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भी रही। द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान विधानसभा मुगलसराय के 452 ईवीएम मशीनें आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त 141 मशीनें रिजर्व में रखा गया है। इसी तरह विधानसभा सकलडीहा के लिए 389 ईवीएम मशीनें आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त 121 मशीनें रिजर्व में रखा गया है। विधानसभा सैयदराजा के 393 ईवीएम मशीनें आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त 122 मशीनें रिजर्व में है। विधानसभा चकिया के 460 ईवीएम मशीनें आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त 143 मशीनें रिजर्व में है। रेंडमाइजेशन के दौरान चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथों के लिए बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का आवंटन का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपजिलानिर्वाचन अधिकारी, चारो विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चंदौलीः अब जाम में फंसने लगे अफसरों के भी वाहन

चंदौली सर्विस रोड पर लगे जाम में फंसा एसडीएम के वाहन।

गुरुवार को एसडीएम का वाहन सर्विस रोड पर जाम में फंसा

Young Writer, चंदौली। नगर में बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था का जाल अब आमजन के साथ ही अफसरों के जी का जनजाल बनता दिख रहा है। बीते मंगलवार को जहां जिलाधिकारी संजीव सिंह का काफिला जाम में फंस गया, वहीं बुधवार को एसडीएम सदर का भी वाहन जाम में फंस गया, जिसके बाद पुलिस वालों ने तत्परता दिखाते हुए बेतरतीब खड़े वाहनों को कतारबद्ध किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदौली पुलिस चौकी के पास अवैध आटो स्टैंड का संचालन हो रहा है। आटो चालक पटरियों के साथ-साथ सर्विस रोड पर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा करके सवारी बैठाने व उतारने का काम करते हैं, जिससे प्रतिदिन जाम लग जा रहा है। इससे नगर के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं जाम लगने के कारण अधिकारियों का वाहन भी जाम में फस जाता है। पुलिस की मौजूदगी में कायम अवैध आटो स्टैंड का दायरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि चंदौली चौकी पुलिस होने के बावजूद आटो चालकों में कोई डर-भय नहीं दिख रहा है। हद तो तब हो जाता है जब पुलिस चौकी के सामने भी आटो चालक अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा सड़क पर खड़ा करके सवारियों को जबरन बैठाने लगते हैं, जिससे लेकर उनके बीच आए दिन विवाद भी होता रहा है। आम लोगों का कहना है कि यदि सर्विस रोड से इस तरह के अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर व्यवस्थित कर दिया जाय तो जाम की स्थिति काफी हद तक कम हो जाएगी।

1600 लीटर एथेनाल के साथ तीन अभियुक्त धराए

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए गए अभियान में पुलिस ने 1600 लीटर एथेनाल बरामद किया। साथ ही अवैध शराब बनाने के कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को धर-दबोचा। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्यवाही अलीनगर थाना प्रभारी ने आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस को 1600 लीटर अपमिश्रित तरल पदार्थ जिससे अवैध शराब बनायी जा सकती है तथा एक अदद मारुति ओमिनी वैन, एक दो पहिया वाहन रायल इनफील्ड बुलेट, एक दो पहिया वाहन एफ जेड बरामद हुआ। उक्त मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
इस बाबत पुलिस ने बताया कि एथेनाल के साथ पकड़े गए। श्रवण चौहान पुत्र बसन्त चौहान निवासी अलीनगर चंदौली, अनीश चौहान पुत्र जय सिह चौहान निवासी हरकी (सहजनी) थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर तथा पप्पू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी नसीरपुर पट्टन जनपद चंदौली का निवासी है। बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने नसीरपुर पट्टन गांव निवासी पप्पू यादव के अहाते में छापेमारी की तो वहां 1600 लीटर अपमिश्रित तरल पदार्थ जिससे अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा एक अदद मारुति ओमिनी वैन, बुलेट बाइक, एक दो पहिया वाहन एफ जेड बरामद हुआ। साथ ही अवैध शराब के निर्माण में लिप्त तीन अभियुक्त मौके से पकड़े गए। पुलिस टीम में अलीनगर निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह, आबकारी निरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक शरद कुमार, ओंकारनाथ सिंह, दिनेश कुमार, अरुणेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार यादव आदि शामिल रहे।

लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए करें मतदानः मनोज डब्लू

लोहरा में बाइक रैली को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व राष्ट्रीय सचिव बुधवार को युवाओं द्वारा निकाली गई बाइक रैली की अगुवाई करते नजर आए। इस दौरान दर्जन भर से अधिक गांवों का दौरा किया और आमजन से लोकतंत्र व संविधान को बचाने का आह्वान किया। कहा कि आज सैयदराजा के मतदाताओं को अपने वोट की ताकत पर संविधान व लोकतंत्र को बचाना होगा। क्योंकि अब यदि मतदाता एक सजग प्रहरी की तरह तटस्थ नहीं हुए तो समाज को तोड़ने का प्रयास करने वाले लोग बाबा साहब डा. भीमराव अम्बडकर के सपनों को भी बेच देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश बचाने की बात कहकर सत्ता हासिल की और देश व देशवासियों के साथ खिलाफत कर रही है। सरकार एक-एक उपक्रम को बेच रही है। यदि इनका जोरदार प्रतिकार व विरोध आमजन ने नहीं किया तो एक दिन यह मौका मिलने पर देश को भी बेच देंगे। भाजपा युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विफल रही और सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी आम अपने चरम पर है। कहा कि आज वक्त आ गया है कि एक-एक मतदाता भाजपा को उसकी वादाखिलाफी का जवाब अपने वोट से दे। पांच किलो अनाज मुफ्त में देने का जनता पर ऐहसान लादने वालों को जवाब दें कि इससे उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। उनके बच्चों को रोजगार, शिक्षा व बेहतर चिकित्सा सेवाओं की जरूरत है, जिस पर सरकार नाकाम रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो सरकार ने एंबुलेंस सेवाओं को धक्का-प्लेट बनाकर रख दिया है पूरा का पूरा सिस्टम धक्के के सहारे चल रहा है। कहा कि अपने विधायक रहते हुए कर्मनाशा से जुड़े सभी पम्प कैनालों की क्षमता वृद्धि कराई। साथ ही नहरों के पक्कीकरण का कार्य हुआ, ताकि किसानों की सिंचाई समस्या को दूर किया जाय। भरोसा दिया कि सपा सरकार बनी तो माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य होगा। मार्च में सरकार बनने के बाद अप्रैल में युवाओं के लिए सेना भर्ती करायी जाएगी, ताकि सेना से जुड़कर देश सेवा का जज्बा पाले युवाओं के सपनों को पंख लग सके। इसके पूर्व युवा सपाइयों की बाइक रैली लोहरा, अरंगी, कुआ, अदसड़ होते हुए अन्य गांवों तक गयी।

लाकरधारियों की बात को सुनने पहुंचे विधायक सुशील सिंह

Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक शाखा के बार आंदोलित लाकर धारियों की समस्या को सुनने बुधवार को विधायक सुशील सिंह पहुंचे। उन्होंने चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक को इस बात का निर्देश दिया कि पीड़ित लाकरधारियों की तहरीर लेकर तत्काल बैंक कर्मचारियों और प्रबंधक सहित अन्य आला अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही सभी बैंक कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ की जाए।
आपको बता दें कि 30 जनवरी की रात में इंडियन बैंक के 40 लाकरों को गैस कटर से काटकर लगभग 20 करोड़ से अधिक की चोरी हुई थी। लगभग 24 दिन से हुए इस मामले में पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी के नाम पर केवल लीपापोती करते हुए ऐसे अपराधियों को पकड़ा है, जिसके ऊपर पुलिस ने अपने तरफ से कोई इनाम भी नहीं घोषित किया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक और आईजी ने कहा था कि पीड़ित लाकरधारियों को पुलिस थाने में बुलाकर अगले दिन बरामद गहनों की शिनाख्त कराई जाएगी, लेकिन बरामदगी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई पहल नहीं की गई। इससे लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे पुलिस के ऊपर भी बढ़ता जा रहा है और माना जा रहा है कि पुलिस बैंक वालों के साथ मिलकर पूरे मामले में लीपापोती कर रही है। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने यह भी कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए वह उनके साथ धरने पर नहीं बैठ सकते। लेकिन अगर निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने तक मामले में संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई तो वह पीड़ित लाकरधारियों के साथ मंच साझा करते हुए धरने पर भी बैठेंगे। चुनाव बाद सरकार किसी भी दल की बने वह धरने में पीड़ित लाकरधारियों के साथ रहेंगे। विधायक सुशील सिंह ने इस मौके पर सभी लोगों से अनुरोध किया कि वह अपनी लड़ाई मजबूती के साथ लड़े और वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

चुनाव आचार संहिता का सख्ती से होगा पालनः कैप्टन करनैल

डेढ़ावल चेकप्वाइंट का निरीक्षण करते हुए प्रेक्षक कैप्टन करनैल सिंह।

सकलडीहा विधानसभा के प्रेक्षक ने पोलिंग बूथ व चेकप्वाइंट का किया निरीक्षण

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा विधानसभा चुनाव प्रेक्षक कैप्टन करनैल सिंह आईएएस अधिकारी (पंजाब कैडर) ने मंगलवार को क्षेत्र के नई बाजार, डेढावल और मथेला चेकप्वाइंट और पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पोलिंग बूथों पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देशित किया। पोलिंग बूथों का निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टि जाहिर किया।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शांति शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर के चुनाव अधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण शुरू कर दिया गया है। हर बूथ से लेकर चेक प्वाइंट का गहनता के साथ निरीक्षण कर अधिकारी निर्देशित कर रहे है। इस क्रम में सकलडीहा विधानसभा के चुनाव प्रेक्षक कैप्टन करनैल सिंह आईएएस अधिकारी ने स्टैटिक और एफएसटी टीम के साथ क्षेत्र के डेढ़ावल, नई बाजार और मथेला पोलिंग बूथ पर पहुंचकर सुविधाओं की जानकारी लिया। इस दौरान अधिकारियों को लगातार चेकिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने और आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देशित किया। इस मौके पर लाइजिंग अधिकारी प्रवीन, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, रविरंजन कश्यप, सुनील मिश्रा, कोतवाल विनोद मिश्रा, चौकी प्रभारी भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरोनाथ मौजूद रहे।

शराब दुकानों की पुलिस ने किया जांच पड़ताल
सकलडीहा।
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान शराब की बार कोडिंग का मिलान करते हुए स्टॉक के बारे में जानकारी लिया। चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान में पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
चुनाव को देखते हुए शराब की खपत तेज हो गयी है। वहीं, दूसरी ओर आजमगढ़ में जहरीली शराब के कारण तीन लोगों की मौत और 41 लोग बीमार हो गये। घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन अलर्ट होगयी है। जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को देर रात विभिन्न अंग्रेजी और देशी शराब ठेका पर जांच हुई। इसी क्रम में कोतवाल विनोद मिश्रा ने भोजापुर, डेढ़ावल, और नईबाजार क्षेत्र के विभिन्न देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों की जांच किया। इस दौरान दुकानदारों को चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान में पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरोनाथ यादव, संदीप, दिनेश, संदीप तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
54 %
5.4kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights