Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील के पास आय दिन भीषण जाम लगने से। मंगलवार को जिलाधिकारी का काफिला भी फंस गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मसक्कत के बाद डीएम के काफिले को रवाना किया। सदर तहसील के पास घंटों तक जाम लगने से राहगीर महिलाओं व बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वही बाइक सवार घंटो जाम में फसकर पसीना पसीना छोड़ते नजर आए।
विदित हो कि चंदौली मुख्यालय पर जाम की समस्या आम हो गयी। और लोगो को आय दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। सकलडीहा रोड से अटल ओवर ओवर ब्रिज होकर आने वाले बाइक सवार पोस्ट ऑफिस से लेकर सदर तहसील तक जाम में फस कर घंटों हलकान हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है। कि पोस्ट ऑफिस के पास व्यापारियों के मनमानी द्वारा अवरोधक लगाकर जाम कर दिया गया है।जिसको लेकर पोस्ट ऑफिस से लेकर सदर तहसील के पास भीषण जाम लग जा रही है और इस भीषण जाम में फस कर पैदल चलने वाले को साथ-साथ बाइक पर बैठे महिलाएं और बच्चे भी हो रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इस पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जाम में फंसा डीएम का काफिला, आमजन भी रहे हलकान
शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट पर जताया विरोध
Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के ओनावल प्राथमिक विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक बाबूलाल सिंह के साथ गांव के एक युवक द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार को लेकर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग किया। कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शिक्षकों को शांत कराया। शिक्षकों ने चेताया कि शीघ्र गिरफ्तारी नही होने पर शिक्षक कामकाज ठप कर आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।
प्राथमिक विद्यालय ओनावल गांव के शिक्षक बाबूलाल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव का सचिन राय ने स्कूल में पत्थर का टुकड़ा फेंका, जिससे कक्षा पांच की छात्रा को चोट लग गया दिया। घटना को लेकर शिक्षक युवक और परिजन से पूछने पर उल्टे शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई पर उतर आये। किसी तरह शिक्षक जान बचाकर शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आप बीती बताया तो सुनकर शिक्षकों में गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षक संघ के पदाधिकारी अशोक सिंह और डा. देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक कोतवाली पहुंचकर युवक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध करने लगे। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्र ने बताया कि शिक्षक की ओर से तहरीर दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर विरोध जताने वालों में चन्द्रकांत सिंह, संजय यादव, अरूण विश्वकर्मा, अभिषेक पांडेय, हरिशंकर चौहान, अभिलाष, आशुतोष गिरी, सुनील पांडेय, दिनदयाल सिंह, शिवकुमार, दीनदयाल, कृष्णकांत पांडेय, रामेश्वर, विनय सिंह, नागेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्काउट-गाइड ने मनाया लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन
Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में मंगलवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली की स्काउट-गाइड के छात्र छात्राओं ने स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी वेडन पावेल का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू कुमारी रही। इस दौरान सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया एवं स्काउट गाइड प्रतिज्ञा दिलाई गयी।
इस अवसर पर अंजू कुमारी ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल ने बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए स्काउट और गाइड की स्थापना करके इनके जीवन मि सामाजिक मनोवैज्ञानिक एवं शारीरिक विकास के लिए अग्रसारित किया स्काउट-गाइड जीवन जीने की कला है। इसके प्रशिक्षण से बालक-बालिकाओं के अंदर स्वावलंबन की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर अंजू कुमारी, उर्मिला चौधरी, नीलम सिंह, अल्पना मिश्रा, दीपा, मनीषा, पवन, अंजू मौर्या, गुड़िया आदि उपस्थित रहे। संचालन सैयद अली अंसारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने किया।
गुस्साए किसानों ने एक बार फिर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
Young Writer, चंदौली। जनपद में धान खरीद नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि लिखित आश्वासन के बाद भी जिला प्रशासन धान खरीद करने में नाकाम रहा है। गुस्साए किसानों ने जिला प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेताया कि यदि क्रय केंद्रों पर गिराए गए धान की खरीद जल्द नहीं करायी जाती है तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। एडीएम ने जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने धान खरीद की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि धान खरीद में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बावजूद जिला प्रशासन आंखें बंद किए हुए है। किसानों ने कहा कि जनपद के कई क्रय केंद्रों पर किसानों ने अपना धान गिराया हुआ है, लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। इसके अलावा बहुत से किसानों का अंगूठा नहीं लग पाया है। वहीं अधिकांश किसानों का दो महीने से धान का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे किसानों को तमाम तरह की समस्या उठानी पड़ रही है। धरना प्रदर्शन में त्रिलोकीनाथ यादव, प्रकाश मौर्या, सदानंद मौर्या, रमेश पांडेय, राम अवध सिंह, विकास, चंद्रभान मौर्य, गोपाल यादव, मिथिलेश सिंह, अंजनी तिवारी, राजवंश सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर से भाकियू के बैनर तले बिछियां स्थित धरनास्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लेकर पहुंचे किसानों के एक ओर दल ने धान खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि जब तक किसानों की धान खरीदी नहीं होगी, तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। अगर समय रहते समस्या का निवारण नहीं किया गया तो घर के और सदस्य, अपने पशुओं के साथ धान बेचने के लिए मजबुर होंगे। इसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। किसानों के साथ जितेंद्र प्रताप तिवारी, सतीश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, जिला युवा अध्यक्ष अनूप तिवारी, रंकज सिंह, डब्लू सिंह, मनोज यादव, राजेश सिंह, छोटे लाल चौहान, प्रभाकर मौर्या आदि उपस्थित रहे।
सैयदराजा में पत्रकार व विधायक भवन बनवाएंगे मनोज सिंह डब्लू
Young Writer, सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को क्षेत्रीय आवाम के साथ ही जनता को सच व सूचनाओं का आइना दिखाने वाले पत्रकारों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सैयदराजा विधानसभा में तहसील स्तर पर पत्रकार भवन के निर्माण की बात कही। साथ ही उन्होंने विधायक भवन का निर्माण कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अगले पांच साल सैयदराजा विधानसभा के लिए स्वर्णिम काल होंगे। यूपी ही नहीं पूरे देश में सैयदराजा विधानसभा को लोग विकास के माडल के रूप में देखा और पहचाना जाएगा। इसके लिए सैयदराजा की जनता पूरी तरह से मुखर और तैयार है और खुद ही चुनाव लड़ रही है। कहा कि पत्रकार व मीडिया कर्मी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है और उनकी भी बुनियादी जरूरतें है जिसके बारे में हमें सोचना चाहिए। पत्रकार भवन की आवश्यकता की पूर्ति महत्वपूर्ण विषय है और सपा के सत्ता में आने के बाद इस मुद्दे पर तत्परता व मजबूती के साथ काम होगा। ताकि पत्रकारों को बैठने, अध्ययन करने के साथ-साथ समाचार लेखन के लिए उचित स्थान मिल सके। इसके साथ ही पत्रकार अपने कार्यक्रम व सम्मेलन आदि कराने के लिए दूसरों पर आश्रित ना हो। कहा कि पत्रकार व मीडिया ने समाज तक सूचनाएं पहुंचाकर सूचना क्रांति को बल दिया है। आज समाज सजग और जागरूक नजर आ रहा है तो इसमें मीडिया की बड़ी भूमिका है। इसके साथ ही उन्होंने सैयदराजा विधानसभा में विधायक भवन बनाने की बात कही। कहा कि विधायक भवन बनने का काम किया, ताकि विधायक कोई भी हो जनता विधायक भवन पहुंचकर अपनी बातों को अपने जनप्रतिनिधि के समक्ष सहजता व सरलता के साथ रख सके।
चंदौली के गांवों को वाराणसी में शामिल करने की हो रही साजिश
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने बैठक कर जताया विरोध
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही कार्य समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शासन-प्रशासन द्वारा चंदौली जनपद के आठ गांवों को गलत तरीके से वाराणसी जनपद में शामिल करने की साजिश की जा रही है उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
उक्त प्रकरण को शासन तक पहुंचाने और अपने प्रतिकार से अवगत कराने के लिए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन शासन को पत्र लिखेगा। बावजूद इसके अगर शासन-प्रशासन ने अपने निर्णय को वापस नहीं लिया तो आगे जन आंदोलन किया जाएगा। कार्य समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद दीवानी न्यायालय भवन निर्माण में की जारी शिथिलता व लापरवाही को बार एसेासिएशन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा, बलिक दीवानी न्यायालय भवन का निर्माण अविलम्ब प्रारम्भ नहीं कराया गया तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बार एसोसिएशन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय परिसर में स्वच्छ व सुंदर माहौल बनाकर न्यायिक कार्य में सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ विधानसभा के चुनाव को देखते हुए कार्य समिति द्वारा यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि खड़ा होकर निष्पक्ष मतदान करने व मतदान कराने के लिए जागरूकता लाने की दिशा में शपथ लिया। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, लालप्यारे श्रीवास्तव, विद्याचरण सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, सुल्तान अहमद, राजेश मिश्र, उज्ज्वल स्वरूप श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार सिंह, रीता भारती, अभिनव आनंद सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री शमशुद्दीन ने किया।
मतदान से पूर्व सेनेटाइज करें मतदान केंद्र व बूथः डीएम
Young Writer, चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चिन्हित बूथों पर वेब कास्टिंग से संबंधित तैयारियों के संबंध में बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के मंशानुरूप जिला प्रशासन जनपद में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कराने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कहा कि विधानसभा निर्वाचन को पूरी संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। मतदान स्थलों में कोविड-19 गाइडलाइन का विशेष पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान कराने के लिए बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर शौचालय एवं परिसर की बेहतर साफ़-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रहे।
इस दौरान डीएम ने कहा कि वेबकास्टिंग वाले बूथों पर मैन पावर की तैनाती समय से सुनिश्चित कर लिया जाए। वेबकास्टिंग में लगे कर्मचारियों की समय से समुचित ट्रेनिंग भी सुनिश्चित करें। चिन्हित बूथों की मैपिंग, नेटवर्क व विद्युत की व्यवस्था आदि सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। कहा कि सभी कोविड हेल्प डेस्का पर रेड इंफ्रा थर्मामीटर, पर्याप्त मास्क, सैनिटाइजर एवं हैंड ग्लब्स की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मतदान के पश्चात उपयोग किये हैंड ग्लब्स, मास्क आदि के समुचित निस्तारण की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो। सभी बूथों पर व्हील चेयर का प्रबंध व मानक के अनुसार रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बूथों पर समस्त आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित हो इसमे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजितेंद्र नारायण उपस्थित थे।
चंदौली में शत-प्रतिशत मतदान के अभियान को दें गतिः डीएम
Young Writer, चंदौली। विधानसभा निर्वाचन-2022 में शत-प्रतिशत मतदान अभियान के अंतर्गत सोमवार को 21 फरवरी को महिंद्रा टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में ’हैश टैग सौ प्रतिशत स्वीप चंदौली थीम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग विद्यार्थियों, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक आशा, एएनएम, विकासखंड सकलडीहा ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जनपद में सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील किया। सभी भयमुक्त बिना लोभ व लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित विद्यार्थियों, कर्मचारियों को मतदान करने हेतु एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, एडूलीडर्स ग्रुप के सचिन सिंह, निशा सिंह, अरविंद सिंह, राकेश रोशन उपस्थित रहे।
देश सेवा को समर्पित हो एक-एक युवाः डा. रमेश सिंह
Young Writer, नौगढ़। पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को राजकीय महाविद्यालय परिसर में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.रमेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कहा कि रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम महात्मा गांधी काशी विद्मापीठ से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में संचालित हो रहा है, जिससे निस्वार्थ भाव से मानव सेवा समाज सेवा देश सेवा के साथ ही स्वयं के सर्वांगीण विकास के सफलता का गुर अर्जन होता है। किताबी ज्ञान के बाद व्यवहारिक ज्ञान का बोध होना एकदम जरूरी है।बताया कि मनुष्य ऊंचाई तो हासिल कर लेता है जिसका भली प्रकार से निर्वहन कर पाना ब्यवहारिक गुण पर ही निर्भर होता है। जीवन की वास्तविक कठिनाईयो का समाधान धैर्य परिश्रम व सुस्ंस्कृत होने पर ही संभव है। असिस्टेंट प्रोफेसर डा.अनुराग सिंह ने बताया कि जीवन के किसी भी विधा में सफल होने के लिए सीखने की आवश्यकता होती है।जिसकी सफल प्रतिपूर्ति सामुहिक रूप से प्रशिक्षित होने पर ही संभव है।मनुष्य जीवन में सतत सीखने की प्रक्रिया है। रोवर्स प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डा.तेज प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण मे विपरीत परिस्थितियों का जन जीवन में भली प्रकार से सामना करने के लिए छात्र जीवन में ही कम संसाधनों मे ही टेंट लगाना भोजन बनना साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना व मृदुभाषी रहकरके समाज सेवा व देश सेवा करने की प्रेरणा दी जाती है। रेंजर्स प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डा.पूजा यादव ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताई कि मेघावी साहसी प्रशिक्षणार्थी पूरी लगन व निस्ठा के साथ एकाग्रचित्त होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिसकी सार्थकता जीवन के आगामी दिनों में सार्थकता हासिल करेगी। महाविद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती बंदना स्वागत गीत व नृत्य तथा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर शीतला प्रसाद सिंह, डा.रमेश चन्द्र, धर्मचंद्र, सुरेश जायसवाल, महेन्द्र केशरी मौजूद रहे।
एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों ने साझा किए अपने विचार
Young Writer, चहनियां। राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में सोमवार को सात दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। जिसमें पहले दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के मलिन बस्तियों में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति सजग किया। साथ ही विद्यालय सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन करके अपने विचारों से एक-दूसरे को अवगत कराया। जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर सहित मारूफपुर व मझिलेपुर की मलिन बस्तियों में साफ सफाई करके लोगों को अपने घर व पास पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करके किया। शिविर की शुरुआत ग्राम प्रधान पति मारूफपुर श्रवण यादव व जटाधारी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सत्यनारायण यादव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने लक्ष्य गीत और प्रेरक उद्घोष किया साथ ही सरस्वती बन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिविर में दोनों इकाईयों के 100 छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी सेवाओं से ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्राचार्य डाक्टर अनिल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर राजेश शर्मा, डा. दिव्येन्दु यादव, सन्तोष सिंह, रामकरन, रविन्द्र कुमार, लालब्रत, सद्दाम, बिन्दु श्रीवास्तव, महेश, अरूण, रविकान्त, दिव्या मिश्रा, रामदेव, महेन्द्र मौजूद रहे।











