28.1 C
Chandauli
Thursday, July 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 571

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों ने किया साफ-सफाई

Young Writer, चहनियां। राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में गुरूवार को तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के मलिन बस्तियों में साफ-सफाई करके लोगों को स्वच्छता अभियान व आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।
जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन करके प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर सहित मारूफपुर व मझिलेपुर की मलिन बस्तियों में साफ सफाई करके लोगों को अपने घर व पास पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन में बगैर किसी लालच में आये या बगैर किसी दबाव में आये शत प्रतिशत मतदान करके स्वच्छ सरकार और ईमानदार जन प्रतिनिधि चुनने की अपील किया गया। शिविर की शुरुआत लक्ष्य गीत और प्रेरक उद्घोष से आरम्भ हुई। शिविर में दोनों इकाईयों के 200 छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी सेवाओं से ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से संस्था के डायरेक्टर डाक्टर शिवप्रकाश सिंह, प्राचार्य डाक्टर अनिल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर राजेश शर्मा, दिव्येन्दु यादव, सन्तोष सिंह, रामकरन, रविन्द्र कुमार, लालब्रत, सद्दाम, बिन्दु श्रीवास्तव, महेश, अरूण, रविकान्त, दिव्या मिश्रा, रामदेव, महेन्द्र सहित सभी शिविरार्थी मौजूद रहे।

शहीद हीरा सिंह कालेज में वार्षिक खेलकूद का आगाज

Young Writer, धानापुरकस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सचिव क्रीडा परिषद बीएचयू वाराणसी ने प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि खेल शपथ दिलवा कर एवं मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल उद्घाटन की घोषणा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा एवं खेल में और ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे खेल के प्रति छात्रों, किशोरों व युवाओं का रुझान बढ़े और वे खेल गतिविधियों की ओर आकर्षित हों। साथ ही छात्र-छात्राएं उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़कर भाग ले सकें।

विशिष्ट अतिथि डा. मनोज कुमार पांडेय ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा है। खेलों से मन-मस्तिष्क स्वस्थ व ऊर्जा से परिपूर्ण रहना है। इसलिए विद्यार्थी अपनी नियमित दिनचर्या में खेलों को अवश्य शामिल करें। इससे पढ़ाई के प्रति उनका लगाव और प्रगाढ़ होगा। अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डा. रामनरेश शर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता की सराहना किया। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर नौशाद अहमद के नेतृत्व में सराहनीय रहा। उन्होंने कार्यक्रम संचालन करते हुए मुख्य अतिथि, प्राचार्य समेत समस्त अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं कर्मचारियों, मीडिया के सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डा. ध्रूव भूषण सिंह, डा.सुभाष राम, डा.प्रवेश कुमार, डा.पूनम निर्मल, डा.किरण यादव, डा.रीना सिंह, डा.नेहा, डा.संदीप यादव, डा.प्रवेश कुमार सिंह, डा. प्रदीप यादव, डा.प्रशांत मिश्र, डा.भानू मिश्रा, डा.सत्य प्रकाश, डा.अंकित पटेल के अलावा नंदलाल, राम आश्रय, अमित, मंजरी, दिनेश आदि उपस्थित थे।

…अंततः अंतिम दिन रामकिशुन ने किया नामांकन

नामांकन

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को पुख्ता व सरकारी अमलीजामा पहनाने के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन रामकिशुन ने अपना नामांकन किया। इनका नामांकन की सूचना जैसे कलेक्ट्रेट अहाते को लांघकर बाहर आयी एकाएक चंदौली की राजनीतिक गलियारे चर्चाओं से गुल्जार हो गए और ठंड में भी चुनावी पारा एकाएक चढ़ गया है। हर कोई यह सोचकर स्तब्ध था और जानने को ललायित और आतुर नजर आया कि आखिरकार रामकिशुन किस दल से और कहां से नामांकन किया है। अगली पंक्तियों में इन तमाम सवालों के जवाब हैं।

दरअसल रामकिशुन ने गुरुवार को जनपद के चकिया सुरक्षित सीट से सर्वजन सनातन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया। नामांकन पत्र के नियम-26 प्रारूप-4क में दिए गए विवरण में रामकिशुन पर किसी तरह का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होने का उल्लेख किया गया है। ना ही उनके खिलाफ न्यायालय में कोई मामला लंबित है। इनके पास 15 हजार नकदी व उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये नकदी है। आभूषण के नाम पर मात्र एक चांदी की अंगूठी इनके पास है जिसका मूल्य मात्र 500 रुपये है। वहीं पत्नी के पास 20 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इनके व इनकी पत्नी के पास कृषि योग्य भूमि है। रामकिशुन ने अपनी आय का मुख्य स्रोत पेंशन व कृषि को दर्शाया है, जो मुगलसराय के निवासी हैं। लेकिन ये समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद रामकिशुन नहीं‚ बल्कि सनातन पार्टी के नेता हैं। हालांकि इन दिनों समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व मुगलसराय का बतौर विधायक प्रतिनिधित्व कर चुके रामकिशुन यादव को टिकट मिलने‚ ना मिलने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं अपने उफान पर हैं और इस वक्त जब लोगों चुनाव के हार–जीत को लेकर कयास व चर्चाएं करने में मशगूल हैं। स्थिति यह है कि इस वक्त मुगलसराय विधानसभा सहित पूरे जनपद में सपा से किसे टिकट मिलेगा और किसका टिकट कटेगा जैसी चर्चाएं हो रही हैं ऐसे में रामकिशुन का नामांकन होना लोगों के चर्चा का केंद्र बिंदू होना स्वाभाविक है।

देश में खत्म होने चाहिए चुनाव व अंग्रेजों द्वारा बने कानून

Young Writer, चंदौली। हाल-फिलहाल चंदौली जनपद सहित पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव गतिमान है। ऐसे में प्रदेश समेत राष्ट्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व गरीबी से आहत समाज के एक चिंतक आशीष कुमार जायसवाल ने नोटा के इस्तेमाल व चुनावों को खत्म करने की वकालत की है। उनका यह तर्क है कि जो लोग चुनकर जाते हैं उनकी योग्यता पर कई सवाल होते हैं। यही वजह है कि चुनावों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए लागू किया गया। लेकिन यह आज भ्रष्टाचार को संरक्षण देकर देश में गरीबी व बेरोजगारी बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही देश पर हुकूमत करने वाले अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नियम-कानून को भी बदले जाने पर बल दिया। आशीष अपनी इस मांग से निर्वाचन आयोग को भी अवगत करा चुके हैं।
इस बाबत आशीष कुमार जायसवाल का कहना था कि जो नियम अंग्रेजों ने जनता की गुलामी के लिए बनाए थे, आज भी उसकी मूल रूप में क्रियान्वयन राजनेता अपने स्वार्थ एवं लाभ के लिए कर रहे हैं। आज देश के जो हालात है उसे देखते हुए अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून में संशोधन व बदलाव बेहद आवश्यक है। कहा कि आज अयोग्य राजनेताओं ने देश के शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है, जिसे अनपढ़ व अशिक्षित जनता योग्य जनप्रतिनिधि का चयन करने में खुद को अक्षम पा रही है। एक अच्छे जनप्रतिनिधि के चयन कैसे करें यह समझ नहीं पा रही है। जाति आधारित सरकार बनने पर अन्य जातियों के साथ अराजकता की जाती है, जो समाज में असमानता कायम है। आरोप लगाया कि जनकल्याण के धन को लूट का राजनीति दल व पार्टियां अपने कार्यालय बनाने के साथ ही पार्टी का संचालन कर रहे हैं जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि देश में चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त कर घायल आर्मी अधिकारी, सैनिक, चिकित्सक आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के अलावा वैज्ञानिक, शिक्षक, कलाकार, खिलाड़ी आदि में से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि जनप्रतिनिधि चुने जाने का प्रावधान होना चाहिए। चुनाव समाप्त होने से चुनाव में वोटों की धांधली समाप्त हो जाएगी। साथ ही चुनाव में होने वाला आमजन का धन का खर्च नहीं होगा।

मुगलसराय में सपा पहले से ज्यादा सशक्त व संगठितः सत्यनरायन

सत्यनरायन राजभर।

पूर्व सांसद बोले‚ सपा में विघटन की अफवाहों का नहीं कोई आधार

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय विधानसभा में सपा को लेकर मची कोलाहल के बीच मुगलसराय से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव के नामांकन के दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके पहुंचते ही नामांकन स्थल पर जमा सपाइयों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में सपा का संगठित और सशक्त बनाता। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि सपा को तोड़ने व कमजोर करने की साजिशें हो रही है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्णय को मुगलसराय के एक-एक सपाई को सार्थक व सही साबित करना होगा। यह जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने हम सभी के कंधों पर डाली है, जिसका हम सभी मिलकर निर्वहन करेंगे। उनका यह प्रयास सपा को हालिया एकाध-दो दिनों में हुए नुकसान के प्रति डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुगलसराय से सपा ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेगी।

कलेक्ट्रेट पर मुगलसराय से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव के नामांकन में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद रामकिशुल यादव।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने स्पष्ट कहा कि मुगलसराय विधानसभा चुनाव में अबकी बार सभी सपाई एकजुट व एकमंच पर संगठित नजर आएंगे। यह पहला अवसर है कि जब चुनाव किसी प्रत्याशी के हार-जीत के इतर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और सत्ता परिवर्तन का है। ऐसे में पार्टी के फैसले के प्रति नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं उठता। कहा कि मुगलसराय विधानसभा में मेरे साथ तमाम वरिष्ठ सपा नेता व पूरा का पूरा संगठन युवाओं को मागदर्शन देने का काम करेगी, ताकि सपा की जीत को लेकर किसी तरह का कोई संशय ना रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर व पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नामांकन स्थल पर मौजूदगी उन अफवाहों पर विराम लगाने का काम किया है, जो बुधवार की रात एकाएक मुगलसराय के राजनीतिक पटल पर उठायी गयी। स्थिति यह रही कि पूरी रात और अलसुबह सपा के दो फाट होने की चर्चाएं इस कदर रही कि उसकी ताप व रौशनी से लोगों की आंखें चौंधिया गयी थी, लेकिन सपा नेताओं ने एकजुटता का संदेश देकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उपजे संशय व विघटन के भाव को लगभग पूरी तरह समाप्त करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अबकी बार चारों विधानसभा में समाजवादी के जयकारे के साथ पूरे जनपद को समाजवाद के रंग से रंगने का प्रयास हो रहा है। पार्टी संगठित है और सभी प्रत्याशियों के साथ संगठन के लोग पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं। सपा के विघटन की बातें पूरी तरह से अफवाह है जिसका कोई आधार नहीं है। लिहाजा जनपद के एक-एक सपाई चुनावी रण को जीतने में पूरी शिद्दत से लगा रहे।

चंदौली में अस्तित्व स्थापित करने के मिशन पर एआईएमआईएम

चंदौली कलेक्ट्रेट से नामांकन करके लौटते एआईएमआईएम प्रत्याशी आबिद अली।

तिरंगा व भारी हुजूम के साथ मुगलसराय प्रत्याशी आबिद अली ने किया नामांकन

Young Writer, चंदौली। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम के अस्तित्व को चंदौली में स्थापित करने का सपना गुरुवार को नामांकन तिथि के अंतिम दिन चंदौली कलेक्ट्रेट पर देखने को मिला। अवसर था मुगलसराय से पार्टी उम्मीदवार आबिद अली के नामांकन का। पहली बार चंदौली जिले में विधानसभा चुनाव लड़ रही एआईएमआईएम के कार्यकर्ता उत्साह व ऊर्जा से लबालब नजर आए। उन्होंने तिरंगे के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। साथ ही प्रदेश की तरक्की व खुशहाली के लिए चुनाव लड़ने और सत्ता में अहम दखल रखने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हाजी इलियास ने यह दावा किया कि यह चुनाव पार्टी के लिए निर्णायक है और इसे करो या मरो की स्थिति मानकर चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ा जा रहा है। यहां लोगों के अंदर फैलाए गए भ्रम को दूर करने पर काफी काम हुआ है और इस दिशा में अभी काफी हद तक काम किया जाना है, लेकिन जो लोग जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है जनता अब उनसे गुमराह नहीं होगी।

हासचिव शमशुद्दीन एडवोकेट ने बताया कि एआईएमआईएम हैदराबाद में स्थापित औवेसी स्कूल, हास्पीटल जैसी सुविधाएं यूपी में लाना चाहते हैं ताकि गरीब आवाम के दर्द पर मरहम लग सके। गरीबों के झोपड़ी में शिक्षा से उजियारा लाया जा सके। यह सब कुछ धर्म व भेद रहित होगा। क्योंकि जनता को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि यह एक धर्म विशेष की पार्टी है, जो पूरी तरह से गलत व बेबुनियाद है। यहां मुसलमानों के राजनीतिक संरक्षण केे साथ-साथ आवाम जिसमें सभी वर्ग व संप्रदाय शामिल है उनके कल्याण की बात है। विकास की सोच के साथ एआईएमआईएम ने पूरे देश में परचम लहराने का काम किया है और आगे भी इसे विस्तार देने का सिलसिला पूरी गति से हो रहा है।

विधि-प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुल्तान अहमद एडवोकेट ने कहा कि एमआईएमआईएम के बढ़ने प्रभाव व राजनीतिक दायरे से भाजपा, सपा व बसपा समेत अन्य राजनीतिक दल घबराए हुए हैं यही वजह है कि एआईएमएआई को सभी राजनीतिक दलों ने दूसरे दल का बी-टीम करार देने की भरपूर कोशिशें की, लेकिन जिन्हें बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को संसद में आमजन की आवाज उठाते हुए देखा व सुना और जो पार्टी के सोशल वर्क व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की विचाराधारा को जानता है उसे कोई भी ताकत गुमराह नहीं कर सकती है। पार्टी के नीति-निर्देश व सिद्धांतों के बल पर विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम अपना परचम लहराएगी और नई सत्ता के गठन के बाद यूपी में पार्टी का प्रभावी हस्तक्षेप रहेगा, ताकि सत्तासीन पार्टी के जनविरोधी कृत्यों की पुरजोर खिलाफत की जाएगी। इस दौरान अबू सहमा, गुड्डू, नाजिम, जावेद, मेराज खां ‘लकी’, असीम, सद्दाम, अफजल, अम्मान सिद्दीकी, जुनेद, सत्तार आदि उपस्थित रहे।

बसपा का दावाः सपा-भाजपा को करारा जवाब देगी जनता

घनश्याम प्रधान

आपस में जिगरी दोस्त हैं सपा व भाजपाः घनश्याम प्रधान

Young Writer, सैयदराजा। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल व पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने सपा-भाजपा को जिगरी दोस्त करार दिया। कहा कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो आपस में साठ-गांठ करके विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ने जनता को गुमराह करने व छलने का काम किया है। साथ ही यह भी दावा किया कि जनपद के चारों विधानसभा सीट पर बसपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ी रही है। उन्होंने सैयदराजा से बसपा उम्मीदवार अमित यादव लाला, सकलडीहा से जयश्याम त्रिपाठी व चकिया प्रत्याशी विकास गौतम आजाद के साथ ही मुगलसराय के इरशाद को सशक्त नेता करार दिया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल के कानून व्यवस्था की याद दिलाई। साथ ही सपा व भाजपा पर बारी-बारी दलित समाज का उत्पीड़न करने का बड़ा आरोप भी मढ़ दिया।

उन्होंने कहा कि अबकी बार विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता सपा-भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी, क्योंकि यूपी की जनता पिछले 10 सालों से सताई जा रही है। पहले पांच सालों तक सपा ने लोगों पर जुल्म व ज्यादती की। इसके बाद अब भाजपा ने पिछले पांच सालों में अत्याचार व जुल्म की इंतेहा करने का काम किया है। जनता अपने ऊपर हुए जुल्म को भुली नहीं है। किस तरह हाथरस में बेटी को साथ दुराचार और उसके परिजनों के साथ अत्याचार हुआ। यहां तक की सरकार ने परिवार से अपनी बेटी के अंतिम संस्कार का हक भी छिन लिया, जिसका मलाल व दुख परिवार को आजीवन रहेगा। गोरखपुर में आक्सीजन के अभाव में बच्चों की मौत का मामला उन परिवार के दिल आज भी अपने बच्चों की याद में भर आता है लेकिन इन बच्चों की मौत को भी भाजपा ने विज्ञापनों की रौशनी में धुमिल करने का प्रयास किया।

कलेक्ट्रेट से नामांकन कर लौटते सैयदराजा से बसपा प्रत्याशी अमित लाला।

सैयदराजा प्रत्याशी अमित यादव लाला ने कहा कि यूपी को बेहतर कानून व्यवस्था के बसपा दे सकती है। नौकरी के मामले में भी बसपा सरकार के कार्यकाल को यूपी की जनता आज याद कर रही है। बसपा के दौर में बिना किसी भ्रष्टाचार व गड़बड़ी के लोगों को नौकरी मिलती है। वे तमाम लोग इसके गवाह हैं जिन्हें बसपा शासनकाल में बिना पैसा दिए नौकरी मिली और आज वे अपनी गरीबी को दूर कर सम्मान के साथ जीवन बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनहरा कल चाहिए तो एक बार फिर बसपा को यूपी की सत्ता सौंपनी होगी। कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सैयदराजा में चुनाव लड़ा जा रहा है, ताकि अपराध को बढ़ावा देने वाले लोग को सैयदराजा की शहीदी धरती से विस्थापित किया जाय, जिसका जनता मन बना चुकी है। अंत में उन्होंने धानापुर को माडल सिटी और कमालपुर को ब्लाक का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। कहा कि जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य करना प्राथमिकता होगी।

दयालु व परोपकारी प्रवृत्ति के थे संत रविदास

अपर पुलिस अधीक्षक ने रविदास जयंती के अवसर का भ्रमण किया

Young Writer, शहाबगंज/नियामताबाद। रविदास जयंती के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल सुखराम भारती थाना क्षेत्र के तियरा, शहाबगंज, बजनपुरवा, रसिया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान आयोजकों से मिलकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाए। वहीं जुलूस निकालने से परहेज करें, जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को निर्देश दिया कि जिन भी गांवों में रविदास जयंती मनाई जा रही है। उन गांवों में ग्राम प्रहरियों के सहयोग से नजर बनाये रखे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होने पाये और कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो जाय।
नियामताबाद। क्षेत्र के ग्रामसभा चंदाईत में रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव वालों ने मंदिर को साफ-सुथरा कर झालर मोतियों से सजाया। बताते चलें कि संत रविदास की जयंती बुधवार मनाई गयी। संत रविदास का जन्म हिंदू कैलेंडर के आधार पर माघ माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा को ही रविदास जयंती मनाते हैं संत रविदास धार्मिक प्रवृत्ति के दयालु एवं परोपकारी व्यक्ति थे उनका जीवन सदैव दूसरों की भलाई करने में और समाज का मार्गदर्शन करने में व्यतीत हुआ। भक्त कालीन संत एवं महान समाज सुधारक थे उनके उपदेशों एवं शिक्षाओ से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है। इस अवसर पर श्यामलाल, अरविंद, बेचू भारती, गौतम, प्यारेलाल, छोटू ,मालती, राधेश्याम, दरोगा बियार, लक्ष्मण, गणेश, शंकर आदि उपस्थित रहे।

जागरूकताः सात मार्च को मतदान करने का किया आह्वान

समूदपुर कम्पोजीट विद्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकालते एडुलीडर्स ग्रुप चंदौली सचिन सिंह, निशा सिंह व अन्य।

Young Writer, चहनियां/टांडाकला। विधानसभा चुनाव-2022 में समाज के हर तबके के मतदाताओं की भागीदारी हो, वो बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के हर क्षेत्र में हर वर्ग के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को को चहनियां बाज़ार स्थित जॉब्स किरण संस्था के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिले के ब्रांड अम्बेसडर स्वीप राकेश यादव रौशन एवं संस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्या ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली चहनियां बाज़ार, रानेपुर, खण्डवारी, सोनहुला में भ्रमण करते हुए पुनः संस्थान पर आकर समाप्त हुई। जॉब्स के प्रंबधक पवन मौर्या ने कहा कि जब मतदान में सबकी सहभागिता रहेगी, तभी मत प्रतिशत बढ़ेगा। इसके लिए आज यह जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्रियांशी, पायल मिश्रा, रचना, साल्वी, नीतू निषाद, प्रगति सिंह, अंशु प्रजापति, खुशी, अजय, मुरलीधर, नितिन सिंह, मुरारी, अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे।
टांडा कला। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राम्या आर (आईएएस) के सहयोग व बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में बुधवार को सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के समुदपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में एडुलीडर्स ग्रुप चंदौली सचिन सिंह, निशा सिंह सह संयोजक अरविंद सिंह द्वारा मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई रैली में मतदान के प्रति शपथ दिलाते हुए सचिन सिंह ने कहा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में समाज के हर तबके के मतदाताओं की भागीदारी हो, वो बढ़ चढ़कर मतदान करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें। एडुलीडर्स ग्रुप निशा सिंह ने कोटेदार दुकान पर राशन ले रही महिलाओं व पुरुषों को आगामी 07 मार्च को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम लोग खुद मतदान करेंगे और दूसरों से भी मतदान करने को कहेंगे। 07 मार्च का दिन हम लोगों के लिए उत्सव के समान होगा।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए डा.महेंद्रनाथ पांडेय

चंदौली कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराते केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुगलसराय से प्रत्याशी रमेश जायसवाल और चकिया सुरक्षित सीट से कैलाश आचार्य ने नामांकन किया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए जीत का भरोसा जताया।
इस दौरान गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे के जमानत मिलने पर अखिलेश यादव के दिये गए बयान बयान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले अखिलेश और मुलायम खुद के आय से अधिक संपत्ति मामले के लिए अच्छे वकील के लिए चयन करें. भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. भाजपा को सरकार में कानून का राज है. गृह मंत्री के बेटे को न्यायलय ने जमानत दी है. जिसमें सरकार या किसी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं दो चरणों के चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा का सूपड़ा साफ होने की बात कही थी। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपना देख रहे है उनका हाल शेखचिल्ली वाला हो गया है सत्ता से बाहर होने के बाद वे अगम्भीर हो गए।
इनसेट—
चंदौली में धान खरीद सात मार्च तक

चंदौली। सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली के किसानों के हित को देखते हुए प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से वार्ता कर किसानों की समस्या को मजबूती के साथ रखा। केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने जनपद में सात मार्च तक धान खरीद किए जाने की गुजारिश की। साथ ही धाना खरीद में तेजी लाने के लिए पीसीएफ के 22 क्रय केंद्र चंदौली में खोले जाने की आवश्यकता जताई। इन क्रय केंद्रों पर उन किसानों को सहूलियत दी जाएगी, जिन्होंने अपना नंबर क्रय केंद्रों पर लगाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब तक उनकी धान की खरीद मुकम्मल नहीं हो सकी है। कहा कि चंदौली धान का कटोरा है, लिहाजा यहां के किसानों के हितों को ध्यान में रखकर मांगों को प्रशासनिक जामा पहनाया जाए। उन्होंने जनपद के किसानों का शत-प्रतिशत धान की खरीद का भरोसा दिया। कहा कि किसानों के हित की बात के लिए सदैव तत्पर रहा और आगे भी रहूंगा। आगे धान खरीद में असुविधा ना हो इसके लिए भी उच्च अधिकारियों से बात की।

Chandauli
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
76 %
3.7kmh
100 %
Thu
28 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights