28.1 C
Chandauli
Friday, July 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 572

अंतिम तिथि से पहले चंदौली में झमाझम हुए नामांकन

चंदौली कलेक्ट्रेट से नामांकन करने जाती जन अधिकार पार्टी की सकलडीहा प्रत्याशी चन्दा देवी।

बसपा‚ कांग्रेस व भाजपा समेत कुल 22 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, 23 ने लिया पर्चा

Young Writer, चंदौली। नामांकन अब अपने अवसान की ओर है। बुधवार को बसपा के सैयदराजा प्रत्याशी अमित लाल व सकलडीहा प्रत्याशी जयश्याम त्रिपाठी के साथ-साथ मुगलसराय इरशाद अहमद ने नामांकन किया। कांग्रेस की बात करें तो सैयदराजा प्रत्याशी विमला देवी बिंद के साथ ही जन अधिकार पार्टी से चकिया उम्मीदवार सुभाष सोनकर व सकलडीहा से चंदा देवी नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार रमेश जायसवाल व कैलाश खरवार का नामांन केंद्रीय मंत्री डात्र महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में हुआ।

कलेक्ट्रेट से नामांकन कर लौटते सैयदराजा से बसपा प्रत्याशी अमित लाला।

कलेक्ट्रेट नामांकन स्थल से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मुगलसराय विधानसभा से प्रमुख दलों के साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजू प्रसाद प्रजापति, मौलिक अधिकार पार्टी से बृजेश कुमार शर्मा, विकासशील इंसाफ पार्टी से शैलेश कुमार, निर्दल लियाकत अली ने नामांकन किया। वहीं सकलडीहा विधानसभा से जन अधिकार पार्टी की चंदा, बसपा उम्मीदवार जयश्याम त्रिपाठी, मौलिक अधिकार पार्टी के श्यामलाल विश्वकर्मा, निर्दल प्रवीण कुमार श्रीवास्तव नामांकन-पत्र दाखिल किया। सैयदराजा से कांग्रेस उम्मीदवार विमला देवी बिन्द, बसपा से अमित कुमार, निर्दल उम्मीदवार नीलू सिंह उर्फ नीलम सिंह, जनता राज पार्टी से महेश कुमार व सपा से मनोज सिंह डब्लू ने दो सेट में नामांकन किया। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चकिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने दो सेट में नामांकन किया।

कलेक्ट्रेट से नामांकन करने जाते जन अधिकार पार्टी की चकिया प्रत्याशी सुभाष सोनकर।

भाजपा उम्मीदवार कैलाश खरवार, जन अधिकार पार्टी से सुभाष सोनकर, कांग्रेस से रामसुमेर राम, निर्दल उर्मिला देवी, सीपीआईएम से जयनाथ ने नामांकन किया। इस दौरान पूरे दिन कलेक्ट्रेट पर गहमागहमी रही। भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न होने पाए। उधर, गेट पर पूरे दिन विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने पार्टी व प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगते रहे।

कलेक्ट्रेट से नामांकन करके लौटते बसपा से सकलडीहा उम्मीदवार जयश्याम त्रिपाठी।
कलेक्ट्रेट में नामांकन करती कांग्रेस की सैयदराजा प्रत्याशी विमला देवी बिन्द।
कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंची निर्दल उम्मीदवार नीलू सिंह।

बिग ब्रेकिंगः मुगलसराय से सुभासपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय विधानसभा इस वक्त सुर्खियों में है। इसकी एकमात्र वजह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चयन ही है। बात करें नामांकन की तो बुधवार को अपने अवसान की ओर बढ़ रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुगलसराय विधानसभा से बसपा प्रत्याशी इरशाद अहमद के साथ-साथ भाजपा के रमेश जायसवाल, वीआईपी से शैलेश कुमार विशाल, मौलिक अधिकार पार्टी से बृजेश शर्मा, निर्दल उम्मीदवार आजाद अली के साथ ही ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से राजू प्रसाद प्रजापति ने नामांकन दाखिल किया। राजू प्रसाद प्रजापति के नामांकन की खबरें उस वक्त सुर्खियों में आ गयी, जब नामांकन समाप्त होने के बाद सूचना विभाग की ओर से मुगलसराय विधानसभा से सुभासपा प्रत्याशी राजू प्रसाद प्रजापति का नामांकन की पुष्टि की गयी। ऐसे में चर्चाएं जोरों पर रही कि गठबंधन में जहां एक तरफ सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया‚ वहीं गठबंधन के साथी ने अपना प्रत्याशी मुगलसराय से उतार दिया है‚ जो निश्चित रूप से मुगलसराय के चुनावी समीकरण को प्रभावित करेगा।

विदित हो कि समाजवादी पार्टी ने मुगलसराय से अभी नामांकन नहीं किया है। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी से छह लोगों ने नामांकन लिया है, जिसमें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, महेश जायसवाल, सिद्धांत जायसवाल, सुनील कुमार, बब्बन चौहान छविनाथ चौहान ने नामांकन पत्र ले लिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी से अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं की गयी, जबकि बुधवार को नामांकन प्रक्रिया भी मुकम्मल हो गयी। अब नामांकन के लिए केवल गुरुवार का वक्त बचा है। बुधवार को नामांकन के आंकड़ों पर गौर करे तो मुगलसराय विधानसभा से कई प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें सुभासपा प्रत्याशी राजू प्रसाद प्रजापति का नामांकन चर्चाओं में रहा। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी नहीं उतारा गया। ऐसे में सुभासपा प्रत्याशी के मुगलसराय ने नामांकन कर दिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी समाजवादियों को हुई उन्होंने लखनऊ स्थित अपने राजनीतिक सूत्रों को फोन घनघनाना शुरू कर दिया। फिलहाल यह चर्चा और कोलाहल का विषय बना हुआ, जिस पर समाजवादी पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के घोषणा के साथ ही विराम लग पाएगा। इस बाबत प्रत्याशी राजू प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर नामांकन किया गया है। गठबंधन के बाबत कुछ भी कहने पर इन्कार कर दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा जताया है उस भराेसे को मजबूत करने के लिए मुगलसराय से पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

खुलासाः इंडियन बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय 8 चोर धराए

345.7 ग्राम सोने के आभूषण 15 लाख से अधिक नकदी व अन्य कीमती सामान बरामद

Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक चंदौली के लाकरों में सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले आठ चोर अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। पुलिस ने यह सफलता आईजी वाराणसी के सत्य नरायन की अगुवाई में कड़ी मेहनत व टीम वर्क के बूते हासिल की है। उक् प्रकरण का बुधवार को पुलिस लाइन चंदौली में खुलासा हुआ। पुलिस ने आठ ऐसे चोरों के बारे में जानकारी पटल पर रखी जो देश ही नहीं विदेशों में भी सक्रिय थे। इनके पास से 15 से लाख अधिक नकदी के साथ ही 347.7 ग्राम सोना व चांदी के साथ-साथ चांदी के आभूषण प्राप्त हुए हैं। स्वाट, सर्विलांस व एसआईटी के साथ-साथ चंदौली कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। चोरी के इस घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को आईजी ने 50 हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है। सर्विलांस, इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों से पुलिस दल को यह जानकारी मिली कि शातिर चोर पड़ाव स्थित कुष्ठ आश्रम के पास मौजूद है। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने आठ चोरों को धर-दबोचा।
प्रकरण के बाबत जानकारी देते हुए आईजी वाराणसी के सत्यनरायन ने बताया कि बीते 31 जनवरी को चंदौली कोतवाली अंतर्गत इंडियन बैंक शाखा में घुसे चोरों ने 40 लाकरों को काटकर उसके अंदर रखे आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इस प्रकरण के खुलासे के लिए जनपद चंदौली की कई टीमे आईजी वाराणसी के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए सतत् प्रयासशील रहीं। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चोरी की वारदात से संबंधित साक्ष्य जमा किए और उसकी कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि सकरकण्डा घाट थाना जामनगर जनपद साहबगंज झारखण्ड से गैंग लीडर डुग्गू पुत्र राजेन्द्र परमानिक निवासीः जामनगर थाना राजमहल जनपद साहिबगंज झारखण्ड सहित पवन शाह पुत्र शम्भूनाथ निवासीः बिगमगंज थाना राधानगर जनपद साहिबगंज, मिट्ठू मण्डल उर्फ मिथून मण्डल पुत्र शिवशंकर मण्डल निवासी जामनगर थाना साहिबगंज झारखण्ड, गौरव कुमार मण्डल पुत्र सुदामा उर्फ श्रीराम मण्डल निवासी जामनगर थाना राजमहल जनपद साहिबंगज झारखण्ड की गिरफ्तारी माल सहित की गयी। इंडियन बैंक चोरी के उक्त मुकदमों से सम्बन्धित अन्य आरोपी भानु प्रताप सिंह पुत्र कुवंर सिंह निवासी नगर महापालिका कालोनी दादा नगर थाना गोविन्दपुर जनपद कानपुर नगर, सोनु खान उर्फ असफाक खान पुत्र अफसार खान निवासी बडी बाजार वार्ड नं0 12 थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार, पूजा देवी पत्नी नरायन उर्फ गोपी मालाकर निवासी जंगलपाडा (उदवा) थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, आलोक कुमार पुत्र श्रवण मालाकर निवासी जंगलपाडा (उदवा) थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड को माल सहित कुष्ट आश्रम पडाव के पास से गठित टीम द्वारा 16 फरवरी को की गयी। आईजी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय चोर गैंग के अन्य अभियुक्त ओम प्रकाश मण्डल उर्फ प्रकाश, कृष्णादास उर्फ कृष्णा रविदास, अशोक मण्डल, गोपी उर्फ नरायन मालाकार, दीलिप मण्डल के गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
विवरण पूछताछः-
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद शातिर चोरों ने बताया कि उनका एक बहुत बडा संगठित गिरोह है। जिसके सदस्यों द्वारा इसके पहले कानपुर, प्रतापगढ, प्रयागराज, बोकारो (झारखण्ड), थाणे (मुम्बई), केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में इसके पूर्व इसी तरह गैस कटर आदि का इस्तेमाल कर बैक एवं सोने चांदी के दुकानों के शटर व लॉकर काटकर कैश व आभूषण की बडी चोरी कर चुके हैं। बताया कि चोरी करने से पूर्व गैंग के सदस्य चोरी करने वाले जगह की रेकी 5-6 महीने पहले आकर खिलौने व गुब्बारा आदि की फेरी घुम-घुमकर करते हैं। हम लोगो ने जौनपुर के खेतासराय के एसबीआई बैंक, गाजीपुर जिले में एक बैंक, पुरानी दिल्ली में सोने की बडी दुकान एवं उडीसा मे जसनगर की यूबीआई शाखा की रेकी कर चुकें हैं। आगे इन सभी जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना था। चोरी की घटना के बाद गिरोह के सदस्यों द्वारा चोरी किया माल पश्चिम बगाल, असम, बंग्लादेश, नेपाल आदि राज्यों एवं देशों में बेच देते हैं। इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देना इनका पेशा है, जिससे वह अपनी आजीविका का संचालन करते हैं और इस कार्य में उक्त गिरोह के सदस्य लम्बे समय से लगे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

  1.  डुग्गू पुत्र राजेन्द्र परमानिक निवासीः- जामनगर थाना राजमहल जनपद साहिबगंज झारखण्ड
  2.  पवन शाह पुत्र शम्भूनाथ पता बेगमगंज थाना राधानगर जनपद साहिबगंज
  3.  मिट्ठू मण्डल उर्फ मिथून मण्डल पुत्र शिवशंकर मण्डल निवासी जामनगर थाना साहिबगंज झारखण्ड
  4. गौरव कुमार मण्डल पुत्र सुदामा उर्फ श्रीराम मण्डल निवासी जामनगर थाना राजमहल जनपद साहिबंगज झारखण्ड की गिरफ्तारी माल सहित की गयी तथा उपरोक्त मुकदमों से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों
  5. भानु प्रताप सिंह पुत्र कुवंर सिंह निवासी नगर महापालिका कालोनी दादा नगर थाना गोविन्दपुर जनपद कानपुर नगर,
  6. . सोनु खान उर्फ असफाक खान पुत्र अफसार खान निवासी बडी बाजार वार्ड नं0 12 थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार
  7.  पूजा देवी पत्नी नरायन उर्फ गोपी मालाकर निवासी जंगलपाडा (उदवा) थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड
  8. आलोक कुमार पुत्र श्रवण मालाकर निवासी जंगलपाडा (उदवा) थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड

आपराधिक इतिहासः-

 नोटः-अभियुक्तगण शातिर चोर हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 वांछित अभियुक्तों का विवरणः

  1.  ओम प्रकाश मण्डल उर्फ प्रकाश

  2.  कृष्णादास उर्फ कृष्णा रविदास

  3.  अशोक मण्डल

  4. गोपी उर्फ नरायन मालाकार

  5. दीलिप मण्डल

बरामदगी का विवरणः-

1. 345.7 ग्राम सोना ( आभूषण के रुप में)

2. 1 किलो 118 ग्राम चांदी

3. 928 रुपये (2-2 रूपये के सिक्के के रुप में)

4.  11 अदद चांदी के सिक्केबै

5. 15 लाख 25 हजार रुपये नकद

6. एक अदद तमंचा 315 बोर

7. एक अदद कारतूस 315 बोर

8. दो अदद आक्सीजन गैस सिलेण्डर

बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

स्वाट/सर्विलांस टीमSIT  
निरी0 राजीव सिंह (प्रभारी स्वाट)
उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ( प्रभारी सर्विलांस सेल)
उ0नि0 दीपक कुमार ( सर्विलांस सेल)
हे0क0 आनन्द कुमार सिह
हे0का0 अमित यादव
हे0का0 घनश्याम वर्मा
का0 राणाप्रताप सिंह
का0 विजय कुमार
का0 अमित सिंह, का0 आनन्द गौड
हे0का0चा0 भुल्लन यादव
का0 देवेन्द्र सरोज
का0 प्रेम प्रकाश यादव का0 अजीत सिंह
का0 नीरज कुमार मिश्रा
निरी0 अरविन्द यादव
निरी0 संतोष कुमार सिंह
उ0नि0 नसीबुद्दीन
उ0नि0 महमूद आलम
उ0नि0 विपीन सिंह
उ0नि0 प्रशांत सिंह
उ0नि0 सुनील मिश्रा
हे0का0चा0 प्रदीप यादव
का0 धर्मेन्द्र यादव
का0 शैलेन्द्र उपाध्याय
का0 नीरज सिंह
का0 सौरभ पाण्डेय  
निरी0 शेषधर पाण्डेय (प्रभारी चन्दौली कोतवाली)
निरी0 संजीव मिश्रा
व0उ0नि0 अरविन्द यादव
उ0नि0 संजय कुमार सिंह
हे0का0 अशोक सिंह
हे0का0 रामदरश
म0का0 नेहा सिंह
का0चा0 सुनील त्रिपाठी  

नोटः- श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को रूपये 50,000/-  नगद इनाम की घोषणा की गयी ।

ऐसा हो डंडा व राजनीतिक झंडा जो बिना सहारे के खड़ा हो

Young Writer, चंदौली। चुनावों में बहुत कुछ नया और नायाब देखने को मिलता है। उम्मीद है अबकी बार विधानसभा चुनाव-2022 में बहुत कर आश्चर्यचकित और अद्भुत चीजें देखने को मिली। चुनाव प्रचार की कवरेज के दौरान कैमरे की पहुंच जब चहनियां क्षेत्र के बेलापुर गांव तक हुई तो कुछ ऐसा देखने को मिला जो आश्चर्य की श्रेणी में था। सेवानिवृत्त दरोगा एक डंडे में कांग्रेस के झंडे को लगाकर उसे बिना किसी सहारे व बल के खड़ा करके कुछ जुमले बोल रहे थे। गांव की वादियों में घड़ी यह अद्भुत घटना कैमरे में कैद हुई तो सोशल मीडिया पर इसे खूब देखा गया है।
दरअसल यह घटना चहनियां क्षेत्र के बेला गांव की है। गांव के दिलीप यादव के बड़े पिता बेचन प्रसाद यादव, जो पीएसी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे और हाल-फिलहाल सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार के लोगों के साथ उनका व्यक्तिगत कांग्रेस से राजनीतिक लगाव बताया जा रहा है। जो इस चुनावी संग्राम के बीच कुछ अलग अंदाज में अपनी पसंदीदा पार्टी कांग्रेस के प्रचार के लिए पूरी शिद्दत से लगे हैं। ऐसे में वह सुबह के वक्त अपने आवास के बाद एक डंडे में कांग्रेस के झंडे को बिना किसी सहारे के खड़ा कर दिया। देखा जाए तो यह घटना फिजिक्श के संतुलन संबंधित समीकरणों पर आधारित है, लेकिन अपने इस अद्भुत प्रयास से वह अपने पंसदीदा दल के रुझानों को बढ़ा रहे थे। झंडे को डंडे के साथ खड़ा करके वह उसे विजयी होने की ललकार लगा रहे थे। इस घटना को देखने के लिए मौके पर आसपास के लोगों के साथ छोटे बच्चे भी जमा हो गए, जो बेचन प्रसाद यादव के अद्भुत कलाबाजी को देखने के साथ ही उनके जुमलों को सुनकर खूब ठहाके लगा रहे थे। गांव के लोग बताते हैं कि बेचन बेहद खुशमिजाज है जो हंसने और हंसाने का कोई भी अवसर नहीं चुकते हैं। उनका यह वीडियो इस कड़ी को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ा रहा है जिसकी चर्चा सकलडीहा विधानसभा से लगायत सम्पूर्ण जनपद व पड़ोसी जिले गाजीपुर में भी खूब हो रही है। बेचन प्रसाद यादव का मामना है कि कमलापति त्रिपाठी के बाद जनता दूर होती कांग्रेस को एक मजबूत बल की जरूरत है, ताकि वह फिर से चंदौली के कल्याण के लिए सत्ता की शक्ति अर्जित कर सके।

सत्ता पलटने के मिशन पर हैं बीएड टेट-2011 अचयनित बेरोजगार

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 की कैम्पनिंग में कई फैक्टर ऐसे हैं जो पहली बार देखने और सुनने को मिल रहे हैं। सत्ता पक्ष के खिलाफ इनका प्रचार-प्रसार‚ चुनाव के परिणाम को न केवल प्रभावित करने, बल्कि पलटने की ताकत भी रखता है। ऐसा ही एक सशक्त फैक्टर बीएड टेट-2011 अचयनित अभ्यर्थियों का दल है जो संगठित होकर सत्ता पक्ष की खिलाफत कर रहा है। दिलचस्प यह कि इनकी संख्या दो-चार नहीं बल्कि डेढ़ लाख के पार है, जिसे चुनावी सभाओं में आकर अखिलेश यादव भी एड्रेस कर रहे हैं। देखा जाए तो यह प्रत्यक्ष रूप से बेरोजगारों का एक ऐसा समूह है जो रोजगार पाने के मुहाने पर कड़ी मेहनत, लगन व अपनी काबिलियत के दम पर पहुंचा, लेकिन सरकारी विसंगतियों के कारण वे नौकरी पाने से वंचित रह गए। हालांकि भाजपा ने सत्ता पाने से पूर्व उनकी मदद का मजबूत वादा किया था, लेकिन सत्ता पाने के बाद पढ़े-लिखे बेरोजगारों को भाजपा भूल गई। इसी बात को लेकर बीएड टेट-2011 अचयनित अभ्यर्थी खुन्न खाए हुए हैं।
बीएड टेट-2011 अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारद यादव ने बताया कि 2011 में विज्ञापन संख्या-07/12/12 के तहत उनका चयन होना था। इस कड़ी में एक दिवसीय काउंसलिंग की प्रक्रिया भी पूर्ण की गयी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से भर्ती को स्थगित कर दिया गया है। स्थिति यह है कि 2011 से हम सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों का 290 करोड़ रुपये जमा है। उस वक्त हम सभी ने धरना-प्रदर्शन आंदोलन किया तो भाजपा के बड़े नेताओं ने हमारे आंदोलन का समर्थन किया और भरोसा दिया कि सत्ता हासिल होने के बाद नियुक्ति दिया जाएगा। लेकिन सत्तासीन होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से रियायत मिलने के बाद भी भाजपा अपने वादों को भूल गयी। उसकी वादा खिलाफी से बीएड टेट-2011 अभ्यर्थी बेहद आहत हैं। कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा हम सभी की नियुक्ति का मजबूत भरोसा दिया है और इसी उम्मीद को पुख्ता करने के लिए सत्ता परिवर्तन के मिशन पर बीएड टेट-2011 अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन चुनावी मैदान में प्रचार-प्रसार कर रहा है। बताया कि सूबे में 1.50 लाख अभ्यर्थी संगठित तरीके से सत्ता पक्ष के खिलाफ पूरी शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव की सभाओं के साथ-साथ पार्टी के एक-एक प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। बताया कि सत्ता को पलटना और अपनी बेरोजगारी को रोजगार में बदलना हम सभी एक मात्र लक्ष्य है जो सत्ता परिवर्तन के बिना अधूरा है। बताया कि जनपद के सकलडीहा विधानसभा के साथ-साथ सैयदराजा विधानसभा में बीएड टेट-2011 अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन का दल सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। जरूरत पड़ने में जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सत्ता पक्ष के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बीएड टेट–2011 अचयनित बेरोजगारों का दल उस वक्त कैमरे की नजर में जब वे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह डब्लू के साथ-साथ अपने रोजगार के पक्ष में आम मतदाताओं से वोट मांगते नजर आए। इस दौरान बेरोजगार युवाओं द्वारा रोजगार के मुद्दों को उठाया गया। साथ ही मतदाताओं को सत्ता पक्ष के नेताओं‚ कार्यकर्ताओं व बड़े ओहदे वाले मंत्रियों से रोजगार के मुद्दे पर घेरेबंदी करने का आह्वान करते नजर आए।

स्कूल प्रबंधकों व वाहन स्वामियों पर दर्ज होगा एफआईआर

Young Writer, चंदौली। जनपद में विधानसभा का चुनाव सात मार्च को होना है। इसको सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। निर्वाचन कार्य में सहयोग नहीं करने पर डेढ़ दर्जन स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों के विरुद्ध परिवहन विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। दो-तीन दिन में इसपर कार्यवाही की प्रक्रिया अमल में लायी जाएगी।
विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के साथ ही मजिस्ट्रेटों व प्रेक्षकों के भ्रमण के लिए वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 750 वाहनों को अधिग्रहण करने की कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग ने जोनल व सेक्ट्रर मजिस्ट्रेटों के लिए वाहनों की व्यवस्था करा दी है। अब पोलिंग पार्टियों के लिए मिनी बस आदि वाहन लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें स्कूली बसों व व्यावसायिक वाहनों के अधग्रिहण की योजना है। लेकिन कई विद्यालय प्रबंधक व वाहन स्वामी इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसपर विभाग की ओर से कई बार उन्हें नोटिस भी भेजी जा चुकी है, लेकिन इससे वाहन स्वामियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। परिवहन विभाग की ओर से अब तक 940 बार नोटिस जारी की जा चुकी है। विभाग ने अब स्कूल प्रबंधन व वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की योजना बनाई है। जिले में ऐसे 17 वाहन स्वामी व स्कूल प्रबंधक चिह्नित किए गए हैं। उन्हें आखिरी नोटिस भेजी जा चुकी है। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

वाहनों में जीपीएस लगवाना जरूरी
चंदौली। निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव में इस बार छोटे वाहन व मिनी बसों से पोलिंग पार्टियों को बूथों तक भेजने का फरमान जारी किया गया है। वहीं मजिस्ट्रेट व उड़न दस्ता टीम के वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य है, ताकि उनकी लोकेशन का आसानी से पता की जा सकेगी। पहले के चुनावों में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक ट्रकों से भेज दिया जाता था। इससे पोलिंग पार्टियों को तमाम तरह की दिक्कत होती थी, लेकिन इस बार आयोग ने मतदान कार्मियों का ख्याल रखा है। इस बाबत एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। सभी वाहन स्वामियों से सहयोग की अपील है। चुनाव में सहयोग न करने वालों पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। वाहन न उपलब्ध कराने वाले वाहन स्वामियों व स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

धरांव गांव के वोटरों को मतदान के लिए दिलाई शपथ

Young Writer, धानापुर। डीसी एनआरएलएम राम्या आर के सहयोग से सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र के सबसे कम मतदान प्रतिशत करने वाले गांव धरांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर एडुलीडर्स ग्रुप के तत्वाधान में सर्वप्रथम गांव के मतदाताओ को बुलाकर मतदान में भागीदारी करने के लिए शपथ दिलाई गयी। आह्वान किया कि मतदान तिथि सात मार्च को मतदाता अपने–अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें और जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाएं।
इसके बाद गांव में डोर-टू-डोर जाकर महिलाओं एव पुरुषों को मतदान करने के साथ मतदान दिलाने के लिए अपील की गयी। इस दौरान एडुलीडर्स ग्रुप चंदौली के संयोजक निशा सिंह ने धरावं गांव के महिलाओं के बीच जाकर महिला मतदाताओ को समझाकर जाकर किया गया वही सचिन सिंह व अरविंद सिंह ने पुरुष वर्ग में जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। तत्पश्चात गांव की दुकानों पर स्वीप स्टीकर लगाकर दुकानदारों से अपील की गई कि दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को मतदान करने हेतु निवेदन करें। मतदाताओ ने एडुलीडर्स ग्रुप की इस सराहनीय पहल की सराहना की। इस दौरान सगुफ्ता, रिजवाना, नूर अख्तर, अशोक अशोक, असगर, मनोज, शीला, कौशल्या मौजूद रहे।

चंदौली मातृ पितृ पूजन में बच्चों में दिखा उत्साह

चंदौली। नगर स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौतम नगर में मंगलवार को मातृ पितृ पूजन समारोह का आयोजन गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक ने अपने माता-पिता का पूजन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ।इसमें सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आनंद, उप प्रधानाचार्य आरती गुप्ता एवं  अभिभावक  अरुण सिंह एवं उनकी पत्नी ने विद्यालय संस्थापक स्व.श्यामा प्रसाद जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित किया. उसके बाद यह पूजन समारोह शुरू हो गया बच्चों में उत्साह देखते बनता था और सभी अभिभावक अत्यंत प्रसन्न होकर अपने बच्चों को स्नेह प्रदान कर रहे थे। कार्यक्रम में विभिन्न बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों का होने से हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे आयोजन समय-समय पर होने बहुत जरूरी है।

चुनावः झांसी जनपद के लिए रवाना हुई अतिरिक्त फोर्स

चंदौली पुलिस लाइन से फोर्स को रवाना करते एएसपी सुखराम भारती।

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 के तीसरे चरण के मतदान हेतु जनपद चन्दौली से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मंगलवार को झांसी के लिए रवाना हुई। इस दौरान पुलिस लाइन से अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने व अनुशासन में रहकर निष्पक्ष चुनाव कराने निर्देश दिया। साथ ही साथ कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया। सभी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मेडिकल किट, रास्ते के लिए अल्पाहार तथा अन्य आवश्यक सामग्री देकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अपर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम व एसपी ने चुनाव संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

Young Writer, चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मतदान के मद्देनजर मंगलवार को नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि ईवीएम मशीन जमा किये जाने वाले स्थलों, स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली सामग्रियों, स्टेशनरी आदि को पहले से ही व्यवस्थित ढंग से तैयार कर लिया जाय। जरूरी दवाओं के पैकेट भी तैयार कर लिए जाएं। जिलाधिकारी द्वारा मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीपीआरओ से तैयार की जा रही स्टेशनरी और सामग्री का निरीक्षण किया गया और इसको तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि पोलिंग पार्टियों को जो भी सामग्री दी जाए उसका सही से मिलान कर ले कोई सामग्री छूटने न पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को पर्याप्त संख्या में जल्द से जल्द वाहनों को अधिकृत करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव संबंधित कामकाज में किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। पोलिंग पार्टियों के रवानगी व ईवीएम जमा करने के लिए वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्किंग करने के निर्देश दिए, ताकि समय से सभी वाहन पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना हो सकें व मतदान समाप्ति के पश्चात समय से ईवीएम जमा होने वाले स्थल पर पहुंच सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को मंडी परिसर में व्यापक साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए साथ ही पर्याप्त लाइटिंग, विद्युत, सीसी टीवी कैमरे और समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की लचर कार्यशैली पर बेहद नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी जितेंद्र नारायण, अपर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम्या आर रम्या, एसडीएम सदर अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
76 %
3.7kmh
100 %
Thu
28 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights