27 C
Chandauli
Friday, July 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 573

मनोज का दावा‚ धानापुर इलाके में दूर होगी कटान की समस्या

हिंगुतरगढ़ में आम जन से आशीर्वाद प्राप्त करते मनोज सिंह डब्लू।

सपा सरकार में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को बंदोबस्तः मनोज डब्लू

Young Writer, धानापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सपा के सैयदराजा उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह डब्लू मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिंगुत्तरगढ़, बुढेपुर और खोर गांव में संवाद स्थापित कर लोगों से समाजवादी पार्टी के हक में मतदान का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र के गंगा कटान की समस्या को दूर नहीं कर पाने के मलाल को भी खुले मन से जनता के बीच रखा और भरोसा दिया कि अबकी बार धानापुर इलाके में कटान की समस्या को दूर किया जाएगा। साथ ही माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय बनाने के वादे को दोहराया। सैयदराजा की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही और प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को अहम मुद्दा करार दिया।

इस दौरान उन्होंने गांव के एक-एक शख्स के सीधा संवाद किया और उनसे अपनी बातें कही और उनकी बातों को सुना। कहा कि यह चुनाव आम आदमी की अस्मिता, अतित्व का है, जिसे आम आदमी लड़ रहा है। यह चुनाव उन गरीब लोगों को 300 यूनिट बिजली, पेंशन और लोहिया आवास के मुद्दे का सवाल है। युवाओं के रोजगार और शहीदी धरती धानापुर के युवाओं के सेना भर्ती का सवाल है, जिसका जवाब मार्च में सरकार बनने के बाद अप्रैल में सेनाभर्ती का आयोजन कराकर दिया जाएगा। जिनको अपना पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना चाहिए, वे लोग आज विपक्ष में जनसेवा करने वालों के सवाल करके अपनी अक्षमता को प्रदर्शित कर रहे हैं। कहा कि भाजपा ने पांच साल तक सिर्फ समाज और देश को तोड़ने का काम किया हैं। इनके पास न तो विकास का विजन है और ना ही जन कल्याण के प्रति इनकी कोई निष्ठा और आस्था नहीं है। इन्होंने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर यह भरोसा दिया कि वह उनके अपने हैं और यही पले बढ़े हैं और जीवन के अन्तिम क्षण तक अपनी मिट्टी और अपने लोगों के प्रति समर्पित रहेंगे। लिहाजा राजनीति के मुसाफिरों से सावधान रहें, जो कभी इधर तो कभी उधर अपने निजी स्वार्थ के लिए भ्रमणशील रहते हैं। उन्होंने नौबतपुर में मेडिकल कॉलेज को भव्यता प्रदान करने के साथ ही माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात कही। यह भी कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास भी सपा सरकार में किया जाएगा। इस दौरान गुरु प्रकाश यादव, रमेश सिंह यादव, दीपक सिंह, शशिकान्त मौर्य, पंकज राम, मुन्ना लाल गुप्ता, संदीप सिंह, रमेश सिंह, राजन सिंह, नवनीत सिंह, संजय सिंह, धनेश प्रजापति, अश्वनी सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

ऐ भइया टिकटवा केके मिली हो,चट्टी चौराहे और चाय पान की दुकानों दिन भर हो रही यही चर्चा


चंदौली विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मुगलसराय और चंदौली की जनता मुगलसराय विधानसभा प्रत्याशियों के लिए टिकट को लेकर बेचैन दिख रही है। मुगलसराय सीट पर भारतीय जनता पार्टी में अपना पत्ता खोल दिया है। तो वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने अपने प्रत्याशियों को लेकर एक दूसरे का इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं लोगो मे बनी है। चट्टी चौराहा और चाय पान की दुकानों पर लोग अपने-अपने प्रत्याशियों को टिकट दिलाने और जिताने में लगे हुए है। जनता के बीच मुगलसराय टिकट को लेकर इतनी बेचैनी है कि लोगो के मुह से बस एक ही बात निकल रही है। कि ये भइया टिकटवा के के मिली हो ऐसे में चाय और पान की दुकानों पर आम जनमानस और समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठी हो रही है। और सुबह से शाम तक बस एक ही चर्चा में लगे हैं। कि मुगलसराय विधानसभा सीट से किस प्रत्याशी को टिकट मिलेगा हर कोई चाय और पान के दुकान पर अपने-अपने प्रत्याशियों को टिकट दिलवा रहा है। और जीत का दावा कर रहा है। अब देखना यह है। कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताती है। जिसको लेकर चंदौली और मुगलसराय की जनता बेचैन दिख रही है।

कमलापति के कार्यकाल को दोहराने का होगा प्रयासः सतीश बिन्द

Young Writer, सैयदराजा। कांग्रेस उम्मीदवार विमला देवी बिंद पार्टी का चेहरा बनते ही सक्रिय राजनीति में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है। ऐसे में उनके पति व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश बिन्द उनके साथी व सारथी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। डोर-टू-डोर कैम्पेन के जरिए सतीश बिन्द कांग्रेस उम्मीदवार के चुनावी प्रचार को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम में पूरी शिद्दत के साथ जुटे हैं। एक तरफ जहां सतीश बिंद अतिपिछड़े व दलित मतदाताओं के साथ ही कांग्रेस के परंपरागत वोट को एकजुट व एकमंच पर लाने के प्रयास में हैं, वहीं दूसरी ओर आधी आबादी यानी महिलाओं व युवतियों तक प्रियंका गांधी के विजन को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

सैयदराजा विधानसभा में जन चौपाल व जनसम्पर्क करते कांग्रेस नेता सतीश बिंद।

इस क्रम में कांग्रेस नेता सतीश बिन्द ने सैयदराजा विधानसभा के दर्जन भर गांवों का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को रखा और उनका साथ व सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा विकासपरक व उदारवादी रही है। कांग्रेस ने कभी भी बदले की भावना के साथ राजनीति नहीं किया। आजादी के बाद देश को ऐम्स जैसे अस्पताल दिए, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में आइआईएम और आईआईटी कालेजों की स्थापना कर देश को तकनीकी और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर किया। कहा कि कांग्रेस के इन्हीं नीतियों को यूपी में लागू करने के लिए एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता यूपी सत्ता सौंपनी होगी। अबकी बार कांग्रेस नए अंदाज और नए विजन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने और जीतने से पहले ही अपने वचन को पूरा करने का काम करके दिखाया है। अपने वादे के मुताबिक प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत प्रत्याशी महिला उतारे हैं। यह सीधे तौर पर सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला प्रयास है, जो पहली बार कांग्रेस के प्रयास से हुआ है। भरोसा दिया कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा के साथ ही किसान हित में ऐतिहासिक कार्य होंगे। विकास पुरूष पंडित कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल को दोहराने का प्रयास होगा। इस दौरान ब्लॉक बरहनी के अध्यक्ष सत्येंद्र उपाध्याय न्याय पंचायत पिपरिया अध्यक्ष विपिन उपाध्याय ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री बसंत राय वह मोहन उपाध्याय आदि लोग रहे।

चंदौली जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग,परिजनों ने भाग कर बचाई जान,पुलिस के बुलाने पर नही पहुचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी दुकानदारों में आक्रोश

चंदौली नगर के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक जनरल स्टोर की दुकान में सार्ट सर्किट से आग लग गया इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई इस दौरान दुकान में रखा लाखो का सामना जल कर राख हो गया। परिजनों ने तत्काल आस पास के लोगो को सूचित किया मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड को गाड़ी नही पहुची इससे आस पास के दुकानदारों में आक्रोश है दुकानदारों ने अपने घर का समरसेबल चालू कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान सारा सामान जल कर राख हो गया। जिसको लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार वार्ड नंबर 15 निवासी संजय अग्रहरि का जनरल का दुकान चलाते है।रात में दुकान बंद कर वो घर के अंदर सोने चले गए। तभी देर रात उनके दुकान में सार्ट सर्किट से आग लग गया। दुकान से आग की लपटें निकलता देख पूरे घर मे कोहराम मच गया परिजन अपने बच्चों को इधर उधर भागने लगे। और आस पास के लोगो को सूचित किया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल फायर ब्रिग्रेड को फोन कर सूचित किया लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड नही पहुचा लोगो ने तत्परता दिखाते हुए घर का समर सबल चालू कर किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा 8 लाख का सामान जल कर राख हो गया।इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके फायर ब्रिगेड का वाहन नही पहुचने पर लोगो में आक्रोश है। लोगो ने बताया कि समय से आग पर काबू नही पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।

माँ ने पिता की नहीं लौटाई जमीन तो बेटे ने कर ली आत्महत्या

आत्महत्या

गृह कलह से उबकर युवक ने कर ली आत्महत्या

Young Writer, चकिया। गृह कलह से अजीज आकर रविवार की रात 20 वर्षीय युवक बैजनाथ उर्फ बैजु मिश्रा ने कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज पुलिस चौकी के ठीक पीछे स्थित महाराजा के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवा कर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया। सोमवार की सुबह युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विदित हो कि अलीनगर थाना क्षेत्र के गंज बसनी गांव निवासी अरविंद मिश्रा की शादी शिकारगंज क्षेत्र के कुसही गांव निवासी सावित्री पांडेय से वर्षों पूर्व हुई थी। अरविंद को दो पुत्रियों के बाद एक पुत्र बैजनाथ उर्फ बैजू था जो घर का दुलारा था। अरविंद मिश्रा ने अपनी पत्नी के नाम से सोनभद्र जनपद के घोरावल में लगभग तीन बीघा जमीन खरीद रखी थी लेकिन उनकी पत्नी सावित्री ने अपने परिवार को धोखा देकर बिहार प्रांत के दीवाने गांव निवासी मुराहु तिवारी के साथ शादी करके पिछले कुछ वर्षों से उसी के साथ रहने लगी थी। घर के बिगड़े माहौल को देखकर बैजनाथ अपने ननिहाल कोतवाली क्षेत्र के कुसही गांव में रह रहा था। कुछ माह पहले सावित्री अपने मायके कुसही आई हुई थी पत्नी आने की सूचना मिलने पर पति अरविंद मिश्रा भी पहुंच गया और घोरावल में खरीदी गई तीन बीघा जमीन अपने नाम करने की बात करने लगा जिस पर दोनों में रविवार की सायं काफी कहासुनी हुई जिससे अजीज आकर बैजनाथ घर से भागकर शिकारगंज बाजार चला आया और पुलिस चौकी के पीछे स्थित कुएं में कूदकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा घटना को लेकर कोई तहरीर उन्हें नहीं दी गई है।

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

पड़ाव में तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग।

Young Writer, पड़ाव। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को याद किया। जो स्थानीय चौराहे से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई और बहादुरपुर स्थित शहीद अवधेश यादव के घर पर जाकर यात्रा समाप्त कर सभा में तब्दील हुई, जहां पर शहीद अवधेश यादव को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी ने शहीद के फोटो पर पुष्प अर्पित किया।
गौरतलब हो कि तीन वर्ष पूर्व पुलवामा में सीआरपीएफ के तीन दर्जन से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों में बहादुरपुर गांव का अवधेश यादव भी थे जिन्हें आज याद करते हुए क्षेत्रवासियों ने तिरंगा यात्रा निकाला। तत्पश्चात चकिया स्थित ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ के उपकमांडेंट धर्मेंद्र कुमार भी पहुंचकर शहीद के परिजनों से मिलकर हाल जाना। इस मौके पर मुख्य रूप से रवि चौधरी, जितेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, बृजेश वर्मा, संतोष जायसवाल, रामभरोस पटेल, अंगद यादव, रामबाबू पटेल, शिव शंकर पटेल, सचिन यादव, विज्ञान कुमार, संजय पटेल, ब्लू गुप्ता आदि रहे।

चुनाव में दारु-मुर्गा-पैसा होंगे मुख्य प्रतिद्वंदीः मनोज डब्लू

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने नामांकन के बाद सोमवार को अपने बयान कुछ ऐसा कह गए, जिसमें नयापन होने के साथ ही पैनापन भी था। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी को जन-जन की उम्मीदवारी करार दिया। साथ ही दारू और पैसा को मुख्य प्रतिद्वंदी बताया। उनका यह बयान सीधे तौर पर धन बल व बाहूबल पर करारा प्रहार था। यही वही है कि उन्होंने पक्ष में जनता-जर्नादन को रखा और विपक्ष की भूमिका में दारु-मुर्गा-पैसे को पार्टी बनाया।
इसके साथ ही उन्होंने सैयदराजा विधानसभा समेत जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में यह जागरूकता लाने का प्रयास किया कि मतदान का अधिकार महत्वपूर्ण अधिक है। यही अतिपिछड़ों, दलितों व शोषितों को समाज में सम्मान व बराबरी का दर्जा दिलाने में सहायक व मारक है। लिहाजा चंद रुपयों और दारू-मुर्गा व साड़ी के एवज में इसका सौदा ना करें। इसका संरक्षण करें और इसे लोकतंत्र के डकैतो से बचाने का भरपूर प्रयास करें। यह तभी संभव है जब जनता को इस अधिकार के मतलब व मायनों को समझा और दूसरों को समझाना भी है। यह आवाज स्वस्थ लोकतंत्र की शंखनाद है। जागरूकता की अलख जग चुकी है और लोग एक-दूसरे को तेजी से उसमें जोड़ते जा रही है। सबसे सुखद यह कि दलित बस्तियों में मतदान की अलख को लेकर रौशनी दिख रही है वह बड़े परिवर्तन की लौ बनकर उनके जीवन को रौशन करेगी।

भाजपा उपलब्धियों व कामकाज के बूते पर लड़ रही चुनाव

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डा. महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी व सुशील सिंह का नामांकन कराया। साथ ही संक्षिप्त सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के बिखराव की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि पार्टी में टिकट मांगने का अधिकार सबका है, लेकिन संसदीय समिति का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य है। पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा के चुनाव प्रचार-प्रसार में सभी साथ और सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी उपलब्धियों, कामकाज और जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। यही वजह है कि आज चंदौली के जन-जन का साथ व विश्वास भाजपा के साथ है। दावा किया कि भाजपा दूसरे चरण में अच्छा परफार्म कर रही है। चंदौली में भाजपा कर प्रदर्शन उम्दा होगा, अबकि बार सकलडीहा के हार की कसक को भाजपा कार्यकर्ता पूरा करेंगे। यह आज युवाओं का उत्साह देखकर स्पष्ट हो गया। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देख रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि 10 मार्च के बाद प्रदेश में एक सशक्त सरकार का गठन होने जा रहा है। उन्होंने मुगलसराय से रमेश जायसवाल, सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी, सैयदराजा से सुशील सिंह व चकिया से कैलाश खरवार के सहयोग का भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, सुजीत जायसवाल, छत्रबली सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

रामचंद्र यादव बने नौगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

Young Writer, नौगढ़। बार एसोसिएशन का हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामचंद्र यादव आठ मतों के अंतर से विजयी हुए। सोमवार को तहसील परिसर मे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए चुनाव में कुल 30 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें रामचंद्र यादव ने 19 मत व जैशलाल ने 11 मत पाया। मुख्य चुनाव अधिकारी जिलाजीत सिंह यादव ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए रामचंद्र यादव को विजेता घोषित किया।
उपाध्यक्ष कैलाश सिंह महामंत्री दिनेश सिंह यादव संयुक्त मंत्री प्रदीप दूबे व कोषाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं ने मेरे प्रति काफी विश्वास जताकर के पद पर आसीन किया है ऊनके भरोसा पर एकदम खरा उतरने का हर संभव प्रयास करते हुए अधिवक्ता हित की लडाई मे अग्रसर रहकरके अपने पद की गरिमा का निर्वहन करता रहुंगा। बार एसोसिएशन की तहसील कार्यकारिणी मे विजय बहादुर सिंह, बिनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, कमला सिंह यादव, अनिल सिंह, अजीत, बिरेन्द्र केशरी को नामित किया गया।

शहाबगंज में धक्का प्लेट हुई एंबुलेंस सेवाएं

Young Writer, शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही 108 एम्बुलेंस सेवाएं धक्का प्लेट है। जिसका परिणाम है की कभी भी समय पर गाड़ी गांवों में पहुंच पाती। वहीं जर्जर हाल इस व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है। आमजन की सुविधा के लिए पीपी माडल पर एम्बुलेंस सेवा 102, 108 चलायी जा रही है। जिसका उद्देश्य था कि दूर दराज के गांवों में निवास करने वाले लोग किसी महिला, पुरुष के बिमार होने पर या गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचने में मदद मिलेगी। इस योजना के शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलने लगी, लेकिन धीरे-धीरे इस योजना में भी दीमक लगना शुरू हो गया। मरम्मत व देखभाल के अभाव में गाड़ियां खटारा के श्रेणी में आ गयी है। जो आए दिन यहां वहां बंद हो जाती है, जिसको धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है। इस तरह का नजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आये दिन देखने को मिलता है। रविवार की शाम को भी गाड़ी के ड्राइवर वाहन को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे थे जिसका नतीजा होता है कि इमरजेंसी सेवा के दौरान एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने ऐसे खटारा वाहनों को तत्काल हटाकर नये वाहनों को लगाने की मांग प्रशासन से किया, जिससे लोगों को सुविधा मिल सकें।

Chandauli
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
79 %
3.2kmh
98 %
Thu
27 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights