27 C
Chandauli
Friday, July 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 574

नामांकनः कांग्रेस व भाजपा के नारे आपस में टकराए

चंदौली कलेक्ट्रेट पर टकराव की स्थिति में कांग्रेस व भाजपा के समर्थक।

चंदौली कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेसियों व भाजपाई के नारे से गर्म हुआ माहौल

Young Writer, चंदौली। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट सोमवार कांग्रेस व भाजपा के टकराव का साक्षी बना। यह पहला अवसर था जब लड़ाई से बाहर मानी जा रही कांग्रेस के समर्थकों के तेवर के आगे भाजपा के नारे व ललकार की रंगत फिकी नजर आयी। यह टकराव अपने आप में अप्रत्याशित था, जिसकी कल्पना न तो भाजपा ने की थी और नाम ही आम पब्लिक को ऐसे किसी अप्रत्याशित टकराव का अंदेशा था। राजनीतिक द्वंद्व ऐसा था कि पहले नारे टकराए। इसके बाद तल्खी बढ़ी तो झंडे भी टकराव की स्थिति में आए गए। टकराव से राजनीतिक विस्फोट पैदा हो उसके पहले ही सुरक्षा में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मचारियों ने मौके की नजाकत को भांप लिया और दोनों ही खेमों को पृथक कर बढ़ते टकराव व राजनीतिक द्वंद्व पर अल्प विराम लगा दिया।
दरअसल सकलडीहा से कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेता देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना को बतौर प्रत्याशी चुनावी रण में उतारा है। टिकट मिलने के बाद देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना की क्षेत्र में जनसम्पर्क व संवाद की गति काफी बढ़ गयी है। ऐसे में सोमवार को देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना अपने समर्थकों के हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन की प्रक्रिया में जुट गए। इसी बीच भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। अंदर जहां नेता अपने-अपने नामांकन में मशगूल थे, वहीं कलेक्ट्रेट के बाहर नारों से माहौल गर्म किया जा रहा था। एक तरफ जहां कांग्रेस का झंडा और नारा बुलंद हो रहा था तो दूसरी ओर वहां मौजूद भाजपाईयों को भी रहा नहीं गया और वह अपने ऊर्जा का प्रदर्शन करते नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों दलों के समर्थक टकराव की स्थिति में आ गए। नारों से शुरू हुआ टकराव तनातनी तक पहुंच ही रहा था कि पुलिस ने बीच में ही हस्तक्षेप कर दोनों धड़ों को अलग-अलग किया। लेकिन यह पहला जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में जबरदस्त उत्साह व ऊर्जा देखने को मिली। वहीं कांग्रेसियों को तेवर को देखकर भाजपा कार्यकर्ता भी पलटवार की भूमिका में नजर आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने सूब-बूझ का परिचय देते हुए मामले को संभाल लिया। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने अपनी दमदार उपस्थिति से छात्र राजनीतिक की स्मृतियों को कलेक्ट्रेट गेट पर ताजा करने का काम किया है। ऐसे में राजनीतिक रणनीतिकारों को कांग्रेस ने नए सिरे से विचार करने पर विवश कर दिया है। क्योंकि कांग्रेसियों की सक्रियता न केवल सकलडीहा बल्कि जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर मजबूत रहेगी और प्रतिद्वदियों को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी।

चंदौली पिता की डांट से पुत्री ने ट्रेन के आगे कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, जाने कैसे बची जान


चन्दौली।मुख्यालय स्थित नगर के मुंसफ कटरे रेलवे ट्रैक के समीप सोमवार को एक युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ट्रैक पर गिरने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। आस पास के लोगो की नजर युवती पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल दौड़कर युवती को रेलवे ट्रैक से उठाकर तत्काल पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने युवती को वाहन में बैठाकर कोतवाली ले गयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते है कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के जमोखर गांव निवासी भरत राम की पुत्री प्रीति 19 वर्ष पिता के किसी बात को लेकर डांटने पर नाराज हो गयी थी।और वो गुस्से में घर से निकल कर सीधे मुंसफ कटरे के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुच गयी। तभी सामने से ट्रेन आता देख वो रेलवे ट्रैक पर कूद गयी।लोगो की नजर जब युवती पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल दौड़कर युवती को रेलवे ट्रैक से उठाकर सड़क पर ले आये। और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए।मौके पा पहुची पुलिस ने युवती से पूछताछ अपने वाहन में बैठाकर कोतवाली ले गए और परिजनों को सूचित कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

कांग्रेस, बसपा-सपा व भाजपा प्रत्याशियों का हुआ नामांकन

देवेंद्र सिंह मुन्ना, सूर्यमुनि, मनोज डब्लू व सुशील सिंह ने भरा पर्चा

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना समेत भाजपा उम्मीदवार सूर्यमुनि तिवारी ने अपना-अपना नामांकन किया। वहीं सैयदराजा विधानसभा से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह डब्लू व भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह ने नामांकन किया। चकिया विधानसभा से बसपा प्रत्याशी विकास कुमार गौतम ने नामांकन कर चुनावी रण में ताल ठोंकी है। इस तरह बसपा, सपा व कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बतौर प्रत्याशी अपना नामांकन कर अपनी उम्मीदवारी को अधिकारिक जामा पहनाया।

इस दौरान चंदौली कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के बाहर सभी दलों के समर्थकों की भारी भीड़ रही। तीन किलोमीटर का दायरा लग्जरी वाहनों से पूरी तरह पटा रहा। वहीं हाइवे समेत सर्विस रोड की दोनों लेन पूरे दिन भीषण जाम की चपेट में रहा। सर्वप्रथम सपा उम्मीदवार मनोज सिंह डब्लू पूरी सादगी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन कर वैसे ही सादगी के साथ लौट गए। इसके साथ ही भाजपा उम्मीदवार सूर्यमुनि तिवारी व सुशील सिंह के नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय शामिल हुए और काफी देर तक कलेक्ट्रेट पर रहे। उन्होंने बाहर आने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की जीत का आह्वान किया। चकिया विधानसभा से बसपा उम्मीदवार विकास कुमार गौतम ने नामांकन कर अपनी दावेदारी की। नामांकन स्थल के बाहर कांग्रेस व भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ नजर आयी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स व पीएसी बल को तैनात किया गया था। भारी गहमागहमी के कारण पुलिस बल को भीड़ नियंत्रित करने में पूरे दिन जद्दोजहद करनी पड़ा। नामांकन का परिणाम रहा कि चंदौली कलेक्ट्रेट से लगायत पूरा का पूरा चंदौली बाजार जाम की चपेट में रहा।

करोड़ों के मालिक हैं मनोज डब्लू
चंदौली। सैयदराजा से सपा प्रत्याशी मनोज सिंह करोड़ों की सम्पत्ति के स्वामी है। इसके अलावा उनके पास तीन लाख की लामा पिस्टल है। उनकी पत्नी के नाम से आधा दर्जन लग्जरी वाहन और ट्रक हैं। 10 ग्राम सोने के जेवर हैं तो पत्नी के पास 80 ग्राम सोने के आभूषण हैं। कर्नाटक में आवासीय भूमि, दाल मिल प्लांट, दुर्गा केमिकल प्लांट, हैदराबाद में दो कमरों का कटरा, सैयदराजा नगर में आवास है। शिक्षा के नाम पर बबुरा धीना से 1989 में हाईस्कूल पास हैं। मनोज सिंह असलहे के भी शौकीन हैं। उनके पास तीन लाख रुपये मूल्य की लामा पिस्टल है।

नामांकनः हार को जीत में बदलने के लिए आ रहे हैं सूर्यमुनि तिवारी

भाजपा के सकलडीहा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी।

Young Writer, चंदौली। भाजपा ने जनपद के सशक्त ब्राह्मण चेहरा रहे सूर्यमुनि तिवारी पर एक बार फिर भरोसा जताया और जीत का भार उनके कंधों पर सौंपा। हालांकि सकलडीहा से भाजपा का टिकट पाने के लिए उनके ही दल के लोगों ने अंतिम क्षणों में कड़ी टक्कर दी। लेकिन भाजपा ने सकलडीहा को अपनी कर्मभूमि बनाकर तपस्या करते वाले मुनि यानी सूर्यमुनि तिवारी पर अपने भरोसे को कायम रखा। यह बड़ी जिम्मेदारी थी जिसे सूर्यमुनि तिवारी ने स्वीकार किया और अब अपनी पिछली हार से सबक लेते हुए उसे जीत में बदलने के जज्बे के साथ एक बार फिर अपनी तपस्या को सिद्ध करने में जुट गए हैं। हालांकि उनकी हार कठिन है लेकिन भाजपा के साथियों और वृहद एवं अनुशासित संगठन का साथ उनके साथ है, जो उनमें ऊर्जा का नया संचार देखने को मिल रहा है।

विदित हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सूर्यमुनि तिवारी सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और अपने मुख्य प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प के बूते भाजपा को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किया और जीत के मुहाने तक ले गए, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि जीत की मुहिम को मुकाम नहीं दे पाए। इस बात की कसक उन्हें पूरे पांच सालों तक रही और उन्होंने इसी कसक के चलते पांच सालों तक जनता का अप्रत्यक्ष व अघोषित प्रतिनिधित्व किया और एक मुनि की तरह अपनी तपस्या को जारी रखा। वह लोगों के दुख-दर्द में शरीक होते और उनका दर्द बांटते। लोगों की मांग को प्रशासनिक अमले तक पहुंचाने के वाहक बने और यही वजह रही कि जनता के प्रति उनका लगाव व जुड़ाव समय के साथ गहरा होता गया। आज सकलडीहा विधानसभा इलाके का एक-एक कोना सूर्यमुनि तिवारी को जानता व पहचानता है। उनकी यह पहचान उन्होंने खुद स्थापित की और सकलडीहा को कर्मभूमि बनाकर जनसेवा व समाजसेवा के कार्य में जुटे रहे। उनका मानना था कि जनसेवा के लिए जीत आवश्यक नहीं, लोगों के दिलों में जगह बना लेना ही अपने आप में अभूतपूर्व उपलब्धि और जीत है। कहा कि यह चुनाव विकास और जनकल्याण का चुनाव है। जनता ने भाजपा सरकार के कामकाज को देखा है। आम आवाम के साथ ही देश की तरक्की लोग देख रहे हैं।

नामांकनः सैयदराजा के जन-जन के जीत की नींव रखेंगे मनोज डब्लू

कमालपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अभिवादन स्वीकार करते Manoj Singh W

सैयदराजा में कायम होगा शांति, सद्भाव व सामाजिक समरसता

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को नामांकन करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने नामांकन को सैयदराजा के जनता के जीत की नींव करार दिया। कहा कि कलेक्ट्रेट में नामांकन-पत्र में होेने जा रहा मेरा दस्तख्त उस जीत की बुनियाद की ईंट है, जिसे सैयदराजा की जनता एकजुटता के गारे और श्रम के सीमेंट जो जोड़कर अपनी जीत की बुनियाद को मजबूत कर रही है। कहा कि सैयदराजा की जनता अताताई, अराजक, हिंसक व अपराधी गुंडे-माफियाओं से खुद की सुरक्षा का प्रण लेकर यह चुनाव लड़ी रही है। और लोगों में इसे लेकर उत्साह व ऊर्जा नजर आ रही है। जिसे देखकर समाज में अराजकता फैलाने वालों को बसंत में पसीने आ रहे हैं। यह जनता की जीत का सबसे बड़ा प्रमाण है।

कलानी में वृद्धा को कंबल प्रदान करते Manoj Kumar Singh W

मनोज सिंह डब्लू ने खुद को सपा प्रत्याशी के साथ-साथ सैयदराजा के आवाम का एक प्रतिबिम्ब बताया। कहा कि मेरे अंदर इस वक्त सैयदराजा के एक-एक शख्स का अक्स झलक रहा है। मेरी वाणी में जो अभूतपूर्व ताकत, विश्वास नजर आ रही है वह सही मायनों में आम जनता की ताकत, आक्रोश व उनके गुस्से का ताप है। क्योंकि पिछले पांच सालों में उनकी जिदंगी नारकीय हो गयी है। आवाम का इस तरह आक्रोशित होना सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार उन्हें छले जाने का प्रमाण है, जिसे जनता अब नहीं भुलेगी। कहा कि कैसे किसानों के धान नहीं खरीदे गए। गांवों में स्थापित क्रय केंद्रों को बंद कर किसानों को परेशान किया गया। यह सबकुछ राजनीतिक द्वैष के कारण हुआ। किस तरह सैयदराजा में बेटियों के लिए बना राजकीय महाविद्यालय नहीं खोला गया। यह सबकुछ केंद्र व प्रदेश दोनों जगह हुकूमत करने वाली पार्टी के जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया। आवाम की शिकायत है कि कई बार उन्हें डराया और धमकाया गया। उनकी सम्पत्तियों पर कब्जे की शिकायत और फरियाद मुझ तक आयी हैं। ऐसे लोगों में विवशता, लाचारी व अपना सबकुछ लुटता हुआ देखने का दर्द हम सभी ने देखा है। लेकिन अब न केवल सत्ता परिवर्तन की लहर है, बल्कि जनता समाज में भाईचारा, समरसता और सद्भाव कायम करने की दिशा में भी मुखर है। क्योंकि वह जान चुकी है कि सामाजिक सुरक्षा व शांति चाहिए तो आपराधियों को सत्ता और जनता दोनों से दूर करना अब आवश्यक हो गया है। भरोसा दिया कि नामांकन के बाद चुनावी रण में जनता का पूरी ताकत के साथ नेतृत्व व प्रतिनिधित्व किया जाएगा। इस दौरान जनता को प्रलोभन देकर प्रभावित करने के साथ ही डराते यदि कोई अराजक तत्व मिल गया तो उसे करारा जवाब देने का काम किया जाएगा। सैयदराजा अपने क्रांतिकारी इतिहास व शहीदों के बलिदान के लिए जाना जाता है और सैयदराजा की इसी पहचान को स्थापित करने के साथ ही उसे सशक्त बनाने का काम आवाम के साथ मिलकर होगा। और जो भी इसकी खिलाफत करेगा जनता अब उसे खुद जवाब देने का काम करेगी।

धानापुर कस्बे में पैदल भ्रमण के दौरान जन संवाद करते मनोज सिंह डब्लू।

तेज रफ्तार ट्रक ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, मची चींख-पुकार

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप रविवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दिया। इससे उसमे बैठे सवारों में चींख पुकार मच गया। संयोग अच्छा रहा कि उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा कर मय ट्रक चालक को गिरफ़्तार कर कोतवाली ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि झारखंड प्रान्त के गोड्डा गांव निवासी संतोष सिंह अपने परिवार स्नेहा सिंह रागिनी सिंग जय प्रकाश जायसवाल के साथ वाराणसी से दर्शन कर वापस अपने घर झारखंड जा रहे थे। जैसे ही वो जसौली गांव के समीप पहुचे के तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरट्रैक के चक्कर मे उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया।इससे उनकी गाड़ी का दाहिना हिस्सा बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। और उसमें बैठे सवारों में चीख पुकार मचने लगा। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। वहीं घटना के बाद आस पास के लोगों ने बताया कि एनएचएआई वालो के लापरवाही के कारण नेशनल हाईवे को ववने किया गया है। जिस पर बडे़ वाहन तेजी से चलते है। जिसको लेकर यहा प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बड़ी दुर्घटनाओं लोगों की मौत भी हो जाती है, लेकिन जिले के अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

14 फरवरी को नहीं लिया प्रशिक्षण तो होगा एफआईआर

Young Writer, चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विगत दिनों ड्यूटीरत मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान 84 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। अब गैर हाजिर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 14 फरवरी को एक और मौका दिया है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एवं सहायक अधिकारी कार्मिक लक्ष्मण प्रसाद ने चेताया है कि यदि इसमें भी गैर हाजिर रहे तो उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।जनपद में चारों विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए आठ हजार से ज्यादा मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई है। मतदान कार्मिकों को बीते 7 से 10 फरवरी तक बकाएदे महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बनाए गए प्रशिक्षण स्थल पर ईवीएम व वीवी पैट मशीन के अलावा मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान दो पालियों में प्रतिदिन 1520 मतदान कार्मिकों को बुलाया गया था। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण के दौरान 18 प्रथम मतदान अधिकारी और 66 तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई थी। जिला प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए एक मौका और दिया है। इसके लिए 14 फरवरी की तिथि तय की है। निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने का आदेश दिया गया है। अन्यथा अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।

ग्रापए मुगलसराय तहसील अध्यक्ष बने आरके तिवारी

Young Writer, मुगलसराय। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई पीडीडीयू नगर के सदस्यों की बैठक रविवार को नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्थित पार्क में आहूत की गई। बैठक में संगठन के विस्तार व पत्रकार हितों पर चर्चा की गई साथ ही सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष व महामंत्री का चयन किया गया।इस दौरान तहसील अध्यक्ष आरके तिवारी व महामंत्री जय तिवारी का चयन हुआ। इस दौरान प्रदेश संगठन के निर्देश पर चुनाव अधिकारी विकास शर्मा व विनोद पाल के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संगठन के तहसील पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पत्रकार हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिले के सुदूर क्षेत्रों में बसे पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लोगों का आभार व्यक्त करते हैं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान संतोष शर्मा, अंजनी नंदन तिवारी, उमेश कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, राकेश दुबे, अमित कुमार, प्रदीप शर्मा, निलेश गौतम, श्रीकांत सागर, कुवर संजय, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रजापति, रंधा सिंह आदि लोग शामिल रहे।

बूथों पर रनिंग वाटर और मार्ग खराब होने पर जतायी नाराजगी

बूथों का निरीक्षण करते हुए बीडीओ अरूण पांडेय व एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय।

Young Writer, सकलडीहा। जिलानिर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह की निर्देश के बावजूद अति संवेदनशील बूथों पर दुर्व्यवस्था का अम्बार लगा हुआ है। रविवार को बीडीओ अरूण पांडेय और एडीओ पंचायत बजरंगी पंाडेय ने क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान रनिंग वॉटर और मार्ग की खराब हालत देख सचिवों के प्रति नाराजगी जताया। चेताया कि दो तीन के अंदर व्यवस्था दुरूस्थ नही हुआ तो सम्बन्धित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के चार दर्जन बूथ अतिसंवेदन और संवेदनशील है। जिसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह द्वारा हर स्तर पर बूथों की व्यवस्था दुरूस्थ रखने का निर्देश दिया है। इस क्रम में रविवार को बीडीओ सकलडीहा अरूण कुमार पांडेय और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय विकास खंड के रेवसा धूस और तेनुवट और तेन्दुई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेवसा प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में रनिंग वॉटर की व्यवस्था दुरूस्थ नही होने पर सचिव और शिक्षकों के खिलाफ नाराजगी जताया। इसके अलावा तेन्दुईपुर की पीछे की मार्ग खराब होने पर नाराजगी जताया। चेताया कि दो दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो सम्बन्धित के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजा जायेगा। अंत में सहायक पंचायतों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट वॉटसअप के माध्यम से ग्रुप में अवगत कराने को बताया। अंत में बूथों पर बूथ संख्या और अधिकारियों के नाम लिखवाने का निर्देश दिया। इस बाबत बीडीओ अरूण पांडेय ने बताया कि बूथों की व्यवस्था में कमी होने पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, शिक्षक फाफा साहब भारती सहित अन्य शिक्षक और ब्लॉक के सचिव मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने जनचौपाल लगाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

जन चौपाल लगाकर लोगो को जागरूक करते एसडीएम मुगलसराय।

Young Writer, बबुरी। उपजिलाधिकारी मुगलसराय मनोज पांडेय शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए क्षेत्र में जनचौपाल लगा कर मतदान के प्रति लोगों जागरूक किया। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रविवार की दोपहर उपजिलाधिकारी मुगलसराय मनोज पांडेय ने बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवारे और उसरौली गांव में जनचौपाल लगा कर गांव के ग्रामीणों को मतदान हेतु जागरूक किया।इस दौरान उपजिलाधिकारी मुगलसराय मनोज पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मतदान वाले दिन पहले मतदान फिर बाकी सब काम करना चाहिए। अपने मत का प्रयोग कर एक साफ-सुथरी सरकार का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग भयमुक्त होकर अपने बनाए गए बूथों पर पहुंचकर अपना वोट देकर चुनाव का हिस्सा बने ,तथा किसी व्यक्ति द्वारा मतदान के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने पर अपने पुलिस को सूचित करें। इस दौरान बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार, सब इस्पेक्टर सत्यनारायण शुक्ला, अंकित आदि लोग मैजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
79 %
3.2kmh
98 %
Thu
27 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights