Young Writer, चकिया। नगर स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने रविवार को मोहम्मदाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसमें नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान मुख्य वक्ता विश्व प्रकाश शुक्ला ने कहा कि कोरोनावायरस का खतरा टला नहीं है, केवल उसका असर कम है। उसके संक्रमण से बचने के लिए दैनिक जीवन में साफ-सफाई 2 गज की दूरी और मास्क का प्रयोग करना पड़ेगा। इस दौरान स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने गांव की गलियों में झाड़ू लगाने के साथ ही रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सचेत रहने और प्रति व्यक्ति वैक्शिनेशन के सभी डोजों को लगाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, मनोज कुमार सहित तमाम स्वयं सेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश
चाइनीज मांझे से कटी बाइक सवार की गर्दन‚ हालत गंभीर
Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप बाइक सवार एक व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक कुंडा खुर्द गांव जा रहा था। जानकारी के बाद आसपास के ग्रामीणों उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार विकास सिंह 40 वर्ष, यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक देवरिया में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत है जो छुट्टी पर वाराणसी आशापुर स्थित अपने फ्लैट पर आए हुए थे, लेकिन चंदौली के कुंडा खुर्द स्थित पैतृक आवास होने की वजह से अपने परिजनों से मिलने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह बहादुरपुर बंधा रोड पर पहुंचे कटी हुई पतंग का मांझा उनकी गर्दन मे फंस गया, जिससे उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई और लहूलुहान होकर गिर गया। घायल अवस्था में अपने छोटे भाई पवन सिंह को फोन किया आनन-फानन में छोटे भाई अपने कुछ परिजनों और दोस्तों को लेकर मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक घायल युवक की स्थिति अभी भी चिंताजनक हालात बनी हुई है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने चाइनीज मांझा पर रोक लगाने की प्रशासन से मांग की है जो आज भी क्षेत्र में कुछ पतंग विक्रेताओं द्वारा धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है जिससे लोग आए दिन घायल हो रहे हैं।
धनाइतपुर नहर का तटबंद टुटने से 20 एकड़ फसल डूबी
Young Writer, कंदवा। विकास खंड के मुडडा धनाइतपुर गांव के किसानों की शनिवार की शाम नहर तटबंद टूटने से 20 एकड़ फसल में पानी लग गया। जिसमें कुछ फसल डूब भी गयी है। किसानों में फसल बर्बाद होने की आशंका बनी है तथा किसानों ने रात में फोन कर चंद्रप्रभा रेंज के सिंचाई अभियंता को फोन कर नहर बद कराया। फिर भी फसलों मे पानी लगा हुआ है। जेवरियांबाद बड़ी नहर से निकली परसियां-धनाइतपुर नहर, मुड्डा-धनाइतपुर के टेल तक गयी है। किसानों का कहना है। जिसमें शनिवार को पानी दो अरार पकड़ उफान मारता चल रहा था। जिसका तटबंद कुद जगहो पर क्षतिग्रस्त होने होने पानी ओवर फ्लो भी कर रहा था कि शाम को मुड्डा लछिमनपुर के दक्षिण तरफ तटबंद टूटकर चिरईगांव, मुड्डा, धनाइतपुर के लछिमनपुर सीवान के दर्जनों किसानों की 20 एकल फसल को जलमग्न कर दिया। जिसमें चना, मसूर, मटर कुछ गेहूं के खेत डूब गये। वही सरसों, ज्यादा गेहंू की फसलों में पानी लग गया है। जिससे किसानों का भारी नुकसान होने का अनुमान है। उनका कहना है कि रात फोन कर नहर बंद नहीं कराया गया होता तो अब तक ज्यादा फसल डूब गयी होती। यह समस्या आज एक बार की नही है वर्षों से चली आ रही है। जिसके लिए कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाया गया, लेकिन आश्वासन के बावजूद भी समस्या से निजात नहीं मिला। निकासी की समस्या भी बरकरार है।
सीआरपीएफ जवान अजीत यादव को नम आंखों से दी विदाई
Young Writer, सकलडीहा। शाहजहांपुर में चुनावी ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान अजीत यादव का शनिवार को सुबह टहलने समय मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर कल से ही परिवार में कोहराम मचा रहा। रविवार को सुबह शाहजहांपुर से सीआरपीएफ जवान अजीत यादव का शव गांव पहुंचने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारत माता की जय अजीत तुम अमर रहो यह नारा लगाते हुए हजारों की संख्या में युवा और क्षेत्रवासी तिरंगा के साथ सो यात्रा में शामिल हुए। सकलडीहा से बलुआ गंगा घाट तक काफी संख्या में शव यात्रा में लोग शामिल रहे। अंत में बलुआ घाट पर बड़े भाई ने दाह संस्कार किया। इस दौरान सीआरपीएफ जवान को गॉड ऑफ आनर के साथ जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजली अप्रित किया।

विदित हो कि सेवखर कला गांव के स्वर्गीय शिवमूरत यादव के पुत्र अजीत यादव अलीगढ़ के सीआरपीएफ जवान में तैनात थे। चुनाव ड्यूटी को लेकर के अपने बटालियन के साथ शाहजहांपुर पहुंचे हुए थे। शनिवार को सुबह वॉकिंग करते हुए अचानक गस्त खाकर गिर गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी उमा देवी सहित माता मालती देवी भाई सुजीत व बहनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। पत्नी बार-बार पति को याद करते हुए बेहोश हो जा रही थी। डेढ़ साल का पुत्र कनिष्क भी माता को रोते बिलखते देख हैरान था। शव यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में युवाओं ने नारा लगाते हुए तिरंगे के साथ बलुआ घाट पर पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद क्षेत्रीय पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सूर्यमुनी तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, जयश्याम त्रिपाठी, अजीत यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जवान को नमन किया। इस मौके पर पुलिस के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
चंदौलीः सर्वसमाज की पार्टी है समाजवादी पार्टी: सत्य प्रकाश
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में रविवार को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और सभी वर्ग के लोग अबकी बार समाजवादी पार्टी को वोट करने के मूड में है सभी लोग अपने अपने बूथ पर लग जाए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।ब राष्ट्रीय सचिव निरंजन कनौजिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सर्व समाज को हक और अधिकार मिलता है। हम लोग 1-1 बूथ पर जाकर समाजवादी पार्टी को वोट करने के लिए अपील करेंगे। जनता वर्तमान सरकार जनविरोधी कार्यों से ऊब चुकी है और जनता बदलाव के मूड में है। अबकी बार समाजवादी पार्टी का सरकार बनना तय है और माननीय अखिलेश यादव काे दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, त्रिलोकी पासवान, महेंद्र राव, नीलम बियार, प्रेमचंद, सोनू कनौजिया उपस्थित रहे।
बसपा ने चकिया से विकास आज़ाद व सैयदराजा से अमित लाला को बनाया प्रत्याशी
चन्दौली – बसपा की तरफ से जारी ताजा सूची में जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. जिसमें सैयदराजा से अमित यादव लाला जबकि चकिया सुरक्षित सीट से विकास गौतम आजाद को प्रत्यासी घोषित किया है. हालांकि इनके टिकट मिलने की उम्मीद पहले से ही जा रही थी. बसपा ने दोनों ही उम्मीदवारों को प्रभारी नियुक्त कर दिया था.

बता दें कि अमित यादव धानापुर के रामरजाय गांव निवासी है. समाजवादी पार्टी की सरकार में अमित यादव की पत्नी ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है. वहीं अमित भी समाजवादी पार्टी में लंबे समय राजनीति में सक्रिय रहे. उन्होंने सपा से टिकट के लिए आवेदन भी किया था. लेकिन टिकट न मिलने की स्थिति बसपा का दामन थाम लिया क्षेत्र में सक्रिय हो गए. इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी उन्हें सैयदराजा विधानसभा प्रभारी बनाकर उम्मीदों को पंख लगा दिया.
वहीं चकिया सुरक्षित सीट से विकास गौतम आजाद को प्रत्यासी बनाया है. जो की बसपा के लिए फाउंडर मेम्बर और सांसद रहे है गांधी आजाद के बेटे है. जो पिछले काफी दिनों से बतौर प्रभारी सक्रिय भी रहे. साथ ही मजबूत दावेदारी पेश कर रहे है.
अंबेडकरवाद व लोहियावाद के अभूतपूर्व गठजोड़ से समाज विरोधी ताकतें हतास
Young Writer, चंदौली। अंबेडकरवाद और लोहियावाद के अभूतपूर्व गठजोड़ से समाजवादी विचारधारा के विरोध करने वाली ताकतें बौखला उठीं हैं। चकिया में समजत विरोधी ताकतों की बौखलाहट अब पटल पर नजर आ रही हैं। आरोप लगाया कि कथित, भ्रामक और सच्चाई की बुनियाद से इतर आडियो को प्रसारित और प्रचारित करने करने का संगठित षड्यंत्र किया जा रहा है। उक्त बातें चकिया के पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कही। उन्होंने कथित ऑडियो वायरल प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण और दूषित मानसिकता का परिचायक बताया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने अबकी बात सत्ता परिवर्तन की जन भावनाओं को समझा और उसकी कद्र करते हुए चकिया विधानसभा में प्रत्याशी चयन किया है। उन्होंने सर्वसमाज के मांग को माना और जनता और उनके बीच का व्यक्तित्व को सपा का चेहरा बनाया, जिसे विपक्षी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और छोटी छोटी हरकतें करके समाजवाद के सशक्त संगठनात्मक ढांचे को तोड़ने की कवायद कर रहे हैं। उन्होंने वायरल हो रहे ऑडियो का खंडन किया। कहा कि समाजवादी लोग समाज को जोड़ने की बात करते हैं उनका ध्येय किसी भी समाज को आहत की बात सोचना एक सशक्त विचारधारा के खिलाफ है। किसी समाज या जाति को अपमानित करने की बात कहना अपने आप ने एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। चकिया की जनता बुनियादी सुविधाएं चाहती है। आजीविका के संचालन के लिए उसे अपने गांव इलाके में रोजगार चाहिए। ताकि नौगढ़ की वादियों में बसे रमे आदिवासी और वनवासियों की अधिक विपन्नता को संपन्नता में बदल सके। इसी उद्देश्य और ध्येय के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है और इस लड़ाई को कोई प्रत्याशी नहीं, बल्कि चकिया का जन-जन लड़ रहा और अपनी बुनियादी हक के लिए लड़ रही आवाम समाज विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देती। ऐसी भ्रामक ऑडियो के सहारे जुटे हुए समाज को तोड़ा नहीं जा सकेगा। कहा कि मेरा पूरा राजनीतिक करियर नौगढ़ और चकिया को समर्पित रहा है और अंतिम सांस तक यहां के लोगों के कल्याण और विकास के लिए ऐसे ही समर्पित रहूंगा।
वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने का फैसला सराहनीय व सशक्त
वैश्य समाज के लोगों ने बैठक कर भाजपा नेतृत्व को सराहा, जीत समर्पित करने का लिया निर्णय
Young Writer, चंदौली। जनपद का वैश्य समाज विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मिली भागीदारी से गदगद है। समाज में उत्साह, उल्लास व ऊर्जा का नया संचार दिखाई दे रहा है। शनिवार को मुगलसराय विधानसभा से रमेश जायसवाल को टिकट मिलने के बाद जहां जश्न व खुशियों में रौशनी इस कदर थी कि उसकी ताप व रौनक पड़ाव के अंतिम छोर से चंदौली नगर पंचायत के सरहद स्पष्ट देखी जा सकती थी। वैश्य समाज के नेता हरिश्चंद्र समेत समाज के कई दिग्गज नेता बैठकों व संवाद के जरिए वैश्य समाज को एकजुट करने में जुट गए है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के इस निर्णय को सकारात्मक बताते हुए इसका समर्थन किया। कहा कि जिस भरोसे से भाजपा ने वैश्य समाज पर भरोसा जताया है, जीत के साथ उस भरोसे और अधिक पुख्ता किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी करने की बातें समाज का आंतरिक बैठकों व सार्वजनिक मंच से की गयी थी। समाज से सभी दलों से आह्वान किया था कि वे वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी देने का काम करें, ताकि व्यापारी वर्ग का नेता व्यापारी के हितों के लिए काम करेगा। कहा कि चुनाव जब भी आते हैं अब तक व्यापारी वर्ग से केवल वोट लेने की अपीलें होती आयी हैं अब अवसर सुखद है कि किसी राजनीतिक दल ने वैश्य समाज को टिकट देकर उन्हें राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। भाजपा का यह फैसला वैश्य समाज के हित में लिया गया उम्दा निर्णय है, इसकी जितनी सराहना की जाय कम है। वैश्य समाज मुगलसराय विधानसभा चुनाव को जीतने के मिशन पर निकल चुका है और भाजपा के भरोसे को बनाए रखते हुए वैश्य समाज का सशक्त चेहरा बनकर उभरे रमेश जायसवाल की जीत को सुनिश्चत और सशक्त बनाने की दिशा में पूरी शिद्दत व मनोयोग से कार्य किया जा रहा है। हाल-फिलहाल खुशियां बांटने के साथ ही चुनाव लड़ने व जीतने के लिए वैश्य समाज एकजुट है और इसी एकजुटता के बूते भाजपा की जीत समर्पित की जाएगी। विदित हो कि शनिवार को ऐसा लग रहा था मानो पूरे विधानसभा में जश्न जैसा माहौल कायम हो। वैश्य समाज को मुगलसराय से प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने के बाद पड़ाव स्थित दीनदयाल उपवन की भव्यता भी शनिवार को कुछ अलग नजर आयी तो विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित बिसौरी-सिरसी तक इसकी लौ नजर आ रही थी, जहां किसी डा. राम मनोहर लोहिया ने श्रमदान कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया था। इस मौके पर शिवशंकर अग्रहरि पप्पू, संदीप अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, महेश गुप्ता, मोनू अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
साधना सिंह के समर्थकों ने डा.महेंद्रनाथ पांडेय का फूंका पुतला
Young Writer, चंदौली। मुगलसराय से रमेश जायसवाल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से खफा विधायक साधना सिंह के समर्थकों ने शनिवार की रात सड़क पर उतर आए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय का पुतला फूंक का विरोध जताया। जनसंघ से जुड़े विद्यासागर गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी चयन का फैसला पार्टी विरोधी है। इससे भाजपा को मुगलसराय विधानसभा में गहरा आघात लगेगा। पार्टी को इस फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
विदित हो कि भाजपा ने शनिवार की दोपहर नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें मुगलसराय विधानसभा से भाजपा नेता रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया, वहीं चकिया से कैलाश खरवार प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी फैसले से जहां वैश्य समाज के लोगों में उत्साह व खुशी देखने को मिली। वहीं देर रात यह खुशी धीरे-धीरे भाजपा विधायक साधना सिंह के समर्थकों में आक्रोश के रूप में तब्दील हो गयी। गुस्साए भाजपा विधायक समर्थक भारी संख्या में चंदौली कचहरी के सामने जमा हो गए। इस दौरान नाराज विधायक समर्थकों का गुस्सा केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। इससे कई दिनों से शांत पड़ी मुगलसराय की राजनीति एकाएक गर्म हो गयी। सांसद व जिलाध्यक्ष के पुतला दहन और विधायक समर्थकों में भारी आक्रोश को लोग भाजपा में दो फाट होने की आशंकाओं को एकाएक बल मिला है। साथ ही वैश्य समाज व विधायक साधना सिंह के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति कभी भी कायम हो सकती है। इस दौरान विजय सिंह, संदीप सिंह‚ सुड्डू सिंह‚ गुड्डू गुप्ता‚ सोनू सिंह‚ अजय सिंह, संतोष जायसवाल, समर बहादुर सिंह, टिंकल सिंह, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।
शहीदी धरती धानापुर से मनोज डब्लू ने किया चुनावी ‘शंखनाद’
Young Writer, धानापुर। सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने अबकी बार अपने चुनाव प्रचार को गति देने के लिए शहीदी धरती धानापुर को चुका है। उन्होंने अपना केंद्रीय कार्यालय धानापुर कस्बे में स्थापित किया। उन्होंने अपने कार्यालय का उद्घाटन मासूम उमैर पठान के हाथों कराया। साथ ही बड़े बजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव से आशीर्वाद कर चुनाव और चुनाव अपना अपना सानिध्य बनाए रखने गुजारिश की। साथ ही अपने राजनीतिक गुरु स्वर्गीय जमील खान जिद्दी को भी याद किया। साथ ही कार्यालय उद्घाटन के उपरांत पैदल ही शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और वहां शहीदों के सम्मान में शीश नवाया और अपने संघर्ष को शहीदी धरती धानापुर को समर्पित कर दिया।

इस दौरान जन-जन का आह्वान किया कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के एक-एक आवाम को अखिलेश यादव व मनोज डब्लू बनकर चुनाव लड़ना है और इसे जीत के मुकाम तक ले जाना है क्योंकि यह चुनाव सैयदराजा और यहां निवासरत एक-एक व्यक्तित्व के अस्तित्व की लड़ाई है। कहा कि ऐसे विधायक को अब बदलने की जरूरत है जो समय-समय पर दल के साथ-साथ विधानसभा बदलते हैं। ऐसे लोग अवसरवादी है, जो अपने मतलब व मकसद तलाशते हैं। इसके बाद उन्होंने संक्षिप्त कार्यशाला में एक-एक समाजवादियों को प्रशिक्षित किया। कहा कि यहां जो बातें कही जा रही है वह गंभीर है लिहाजा उसे गंभीरता से सुने और गांवों में उसे सुनाने व बताने का काम करें। गांवों में बात डिबेट हो तो नारे नहीं, अपनी मजबूत बातें तर्क एवं तथ्यों के आधार पर करें। जनता को जागरूक करने के साथ-साथ उनके बीच भ्रम व अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दें। आवाजापुर में सैयदराजा विधायक बाउंड्रीवाल नहीं करा पाए, लेकिन सपा की सरकार बनते ही वहां सेना भर्ती कराने का काम किया जाएगा।
सपा सरकार ने गरीब महिलाओं के आत्मसम्मान को मजबूत करने के लिए समाजवादी पेंशन योजना के तहत सम्मानजनक राशि पहुंचाने का काम किया है। इसके अलावा किसानों के लिए मुफ्त यूरिया व डीएपी देने की योजना किसानों के हित में है। लिहाजा किसानों को थार चढ़ाने वाले नहीं, बल्कि किसानों के हक में काम करने वाले नेता व दल को चुने हैं। कहा कि पिछली सपा सरकार में मेरे द्वारा विधानसभा में 10 पावर हाउस स्थापित किए गए। जनता ने अपनी लड़ाई जीत ली तो आगे आने वाले पांच साल सैयदराजा के लिए स्वर्णिम काल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने नौबतपुर में मेडिकल कालेज निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और माधापुर में कृषि विश्वविद्यालय बनाने का मजबूत भरोसा दिया। इस अवसर पर गुरु प्रकाश यादव, विमल कुमार बिन्द, रमेश यादव, अंजनी सिंह, रामचंद्र बिन्द, लालता प्रसाद कन्नौजिया, दया यादव, अशोक मौर्या, प्रशांत सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष उपाध्याय, रामधनी यादव, मुलायम यादव, रामदुलारे कनौजिया, अनिल यादव, सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, परवेज खान,संदीप गुप्ता राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा,रमेश यादव बबलू आदि उपस्थित रहे।












