31.6 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 594

सपा नेता पर चुनाव प्रभावित करने का मामला

सपा जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, निर्वाचन आयोग व पार्टी से की शिकायत

Young Writer, चंदौली। चकिया कोतवाली पुलिस ने गायघाट निवासी सपा महेंद्र राव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व निर्वाचन को प्रभावित करने का मामला दर्ज किया। उनके खिलाफ एफआईआर चकिया कोतवाली में अंतर्गत शिकारगंज चौकी प्रभारी विपिन सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही से चकिया के सपाइयों में हड़कंप की स्थिति है।

शिकारगंज चौकी प्रभारी विपिन सिंह द्वारा दी गयी तहरीर में यह उल्लिखित किया है कि सपा नेता महेंद्र राव पुत्र रामआसरे द्वारा 21 जनवरी को अपने गांव में घर-घर जाकर 300 यूनिट मुक्त बिजली दिए जाने का फार्म भरवाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उनका यह कार्य चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तथा इस कार्य से चुनाव पर असम्यक असर पड़ेगा। इनकी इसी तहरीर पर सपा नेता महेंद्र राव के खिलाफ चकिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या-0022/2022, अंतर्गत धारा-188 एवं 171-एफ दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि बिजली बिल किसके नाम है और उनका कितना बिल बकाया है उसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। बिजली बिल मुफ्त देने का कोई भी फार्म पार्टी की ओर से जारी नहीं किया गया है, लिहाजा उसे भरे जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चकिया पुलिस का यह कृत्य सत्ता पक्ष के इशारे पर उसे लाभ पहुंचाने वाला है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी। कहा कि इस तरह का कृत्य अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी के हाईकमान से भी कर दी गयी है। पुलिस का यह रवैया समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार से सत्ता पक्ष की घबराहट का परिणाम है।

जनपद के 18 केंद्रों पर यूपी शिक्षक पात्रता की परीक्षा कल

दो पालियों में परीक्षा में भाग लेंगे 16315 परीक्षार्थी

Young Writer, चंदौली। जिला प्रशासन ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद के 18 केंद्रों पर 16315 परीक्षार्थी में भाग लेंगे। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर व्यापक तैयारी की गई। केंद्र व्यवस्थापक डा.रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने गाइडलाइन पर सख्ती से अमल करने का जिला प्रशासन के निर्देश का पालन कराने के लिए बैठक की गई।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में यूपी टेट की परीक्षा के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेते केंद्र व्यवस्थापनक डा.रामचंद्र शुक्ल।

जनपद में सभी तैयारी शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकओं की ओर से पूरी कर ली गई है। जनपद के 18 केंद्रों पर कुल 16 हजार 315 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। पहली पाली में 9829 व दूसरी पाली में 6486 अभ्यर्थी शामिल है। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकओं की ओर से कोरोना वायरस गाइडलाइन का पालन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज केंद्र व्यवस्थापक डॉ रामचंद्र शुक्ल की ओर से साफ सफाई के साथ सेनीटाइज का काम कराया गया। कहा कि विभाग के अनुसार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले स्कूल का गेट खोला जाएगा। इसके बाद सघनता पूर्वक अभ्यर्थियों की जांच होगी। इसके लिए उनको 30 मिनट पहले कक्ष में दाखिले की अनुमति मिलेगी। प्रश्न पुस्तिका के पैकेट को खोलने, पैकिंग और सीलिग की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उसकी सीडी दो प्रतियों में भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों व परीक्षा कार्मिकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। बिना मास्क कोई परीक्षार्थी को कमरे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थी कोरोना के गाइडलाइन के नियमों का पालन करना अनिवार्य है इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं जाएगी।
इनसेट—-
शुचिता बनाए रखेंगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
चंदौली।
डीआइओएस डॉ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में एक घंटे पहले सीटिग प्लान प्रकाशित किया जाएगा। प्रश्न पत्र के बंडल को खोलने में सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान पर्यवेक्षक के साथ दो कक्ष निरीक्षक रहेंगे। हालांकि बंडल खोलने से पहले केंद्र व्यवस्थापक को देखना होगा कि उसी केंद्र का प्रश्न पत्र है या नहीं। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा 10 से दोपहर 12.30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक होगी।कक्ष निरीक्षक और अन्य स्टाफ के लिए मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। कक्ष निरीक्षक, किसी भी कर्मचारी को मोबाइल फोन, नोटबुक या अन्य यांत्रिक या इलेक्ट्रानिक डिवाइस रखने की अनुमति नहीं है।

चकिया अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सहायक अवधेश सिंह सस्पेंड

Young Writer, चंदौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले वर्तमान समय में चकिया संयुक्त चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ सहायक अवधेश सिंह को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। उनके निलंबन का आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी किया है। उन पर अनियमितता व लापरवाही का आरोप है। वरिष्ठ सहायक अवधेश के निलंबन की सूचना से स्वास्थ्य महकमे के लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

विदित हो कि चंदौली मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में तैनाती के दौरान वरिष्ठ सहायक अवधेश सिंह पर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने व अन्य गड़बड़ियों की शिकायत थी। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा उत्तर प्रदेश द्वारा अनियमितता एवं घोर लापरवाही बरतने का आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके निलंबन की चर्चाएं शुक्रवार की रात ही जनपद में बनी रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी। हालांकि शनिवार की सुबह निलंबन आदेश के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शासन से स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के ऊपर की कार्यवाही की पुष्टि हो गई। इसके पूर्व चंदौली में तैनात रहे सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी से वरिष्ठ सहायक अवधेश सिंह के खींचतान की स्वास्थ्य महकमे में खूब चर्चाएं रहीं। सनद हो कि चंदौली का स्वास्थ्य घोटालों, गड़बड़ियों के लिए अक्सर चर्चा में बना रहता है। अब चाहे सरकार बसपा की हो या फिर सपा या भाजपा की। यहां तैनात कई लिपिक अपनी ऊंची पहुंच से इतने सशक्त नजर आते हैं कि जिले के अफसर भी उनके सामने कई बार असहाय दिखते हैं। ऐसे में शासन स्तर से बीच-बीच में होने वाली इस तरह की कार्यवाही का होना लोगों में चर्चा का विषय रहता है। हालांकि निलंबन की कार्रवाई के बारे में जानकारी होने से अवधेश सिंह ने कहा कि अभी तो उनके खिलाफ शिकायत की सीडीओ चंदौली द्वारा जांच की जा रही है।

ऐतिहासिक व सकारात्मक बदलाव के लिए करें वोटः मनोज सिंह डब्लू

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने किया डोर टू डोर जनसम्पर्क

Young Writer, धानापुर। जनपद आगमन के साथ ही सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शनिवार को मिशन-2022 के सफलता में एक बार फिर जुट गए। उन्होंने कोविड-19 गाइडलाइन व पार्टी के दिशा-निर्देशों के आलोक में बिना लाव-लश्कर के डोर-टू-डोर जनसम्पर्क आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने पगही व पूरा चेतादुबे में लोगों से मिलकर उन्हें मिशन के उद्देश्यों को पटल पर रखा और समाजवादी घोषणा पत्र को लोगों की बीच रखा। भरोसा दिया कि समाजवादी सरकार बनते ही समाज में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

उन्होंने कहा कि सपा ने समाज के निचले स्तर से सगायत सरकारी सेवा में जुटे कर्मचारियों के हितों को ख्याल रखा है और उसे जमीनी रूप देने की कार्ययोजना बना रखी है, ताकि सरकार बनते ही विभिन्न वर्गों को लाभान्वित व योजनाओं से आच्छादित किया जाय सके। बताया कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। यानी गरीब के घर के रौशनी का खर्च अब सरकार वहन करेगी। इसका बोझ गांव के गरीबों पर नहीं पड़ेगा। किसानों को सिंचाई के मुफ्त पानी के साथ-साथ गांव की सड़कें सुदृढ़ होंगी, ताकि गांव की खलिहान व सिवान सीधे शहर की मंडियों से जुट जाय। वहीं ग्रामीणों-छात्रों को आवागमन को सहूलियत मिलेगी। पांच सालों तक सड़कों की क्या स्थिति थी यह किसी से छिपा नहीं है।

इसके अतिरिक्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ता में वापसी के साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली की बात कही है। यह बड़ा वादा है जिससे सरकारी कर्मचारी व अफसरों का भविष्य सुरक्षित होगा। यह उनके सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है, जिसे समाजवादी पार्टी ने ली है। आह्वान किया कि इन ऐतिहासिक व सकारात्मक बदलाव के लिए वोट करें। संविधान को बचाने व अत्याचार व जुल्म के खात्मे के लिए आम आदमी को मुखर होने का वक्त आ गया है। इस अवसर पर विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामजनम यादव, अंजनी सिंह, पूर्व प्रधान रामाश्रय यादव, पूर्व प्रधान सुनील गुप्ता लल्ला, राष्ट्रीय सचिव छात्रसंघ संदीप गुप्ता, गुड्डू सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश यादव बबलू, सीताराम प्रजापति, नगीना यादव, रामजी सिंह, राजू सिंह, गणेश गुप्ता, रामदयाल राम, सत्यपाल यादव,सुबाष यादव आदि उपस्थित रहे।

शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण लाभ का मामला जल्द होगा निस्तारित

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने इसके लिए किया था प्रयास

Young Writer, चंदौली। यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2018 व 2019 में आरक्षण नियमों को ठीक से लागू न करने की त्रुटि को स्वीकार किया है। आयोग के अनुसार 68500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आरक्षित वर्ग के ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता सेनानी को अर्हक अंक में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान करने, विनियमितीकरण की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गयी है। उक्त मामले में सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बीते वर्ष एक अगस्त 2021 को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को पत्र लिख प्रकरण से अवगत कराया था। उन्होंने अपने पत्र में पिछड़ों को आरक्षण देने एवं समाजिक न्याय की संवैधानिक गरिमा को बरकरार रखे जाने की बात कही थी।
विदित हो कि कुल 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई, जिसमें आरक्षित वर्ग के ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता सेनानी को अर्हक अंक में पांच प्रतिशत की छूट प्रदान करने, विनियमितीकरण की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गयी थी। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण नियमों को ठीक से लागू न करने की त्रुटि को स्वीकार किया है। इस बाबत सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजिक न्याय की दिशा में मेरा प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके संघर्ष में साथ है। प्रभुनारायण सिंह यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान के नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कहा कि योगी अपनी तानाशाही चलाने चाहते हैं और गरीबों और पिछड़ों के विकास में बाधक बनी हुई है। उनका दावा है कि सत्ता में बैठे लोगों समाज में समानता व समरसता नहीं लाना चाहती। यही वजह है कि वह पिछड़ों का हक मारकर सामान्य व पिछड़ों के बीच की खाई को बढ़ाने का षड्यंत्र कर रही हैं। पिछड़ों का हितैषी होने का दावा करने वाले लोग राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़ों के अस्तित्व को हाशिए पर लाने का काम किए हैं। ऐसे लोगों से पिछड़ों व अतिपिछड़ों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

चंदौली संदिग्ध परिस्थिति में टैंकर चालक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

चंदौली । अलीनगर के वार्ड नंबर 16 में जीटी रोड स्थित पर एक पेट्रोल पंप के शौचालय में शनिवार की सुबह 35 वर्षीय टैंकर चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने ससनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तब तक परिजन भी पहुंच गए । उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की और अलीनगर पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया । परिजनों का आरोप है कि शौचालय के पास लगे सीसी टीवी कैमरे से छेड़छाड़ की गई है । पंप संचालक ने आरोपों को निराधार बताया है ।

अलीनगर मुगलचक निवासी मटुकधारी उर्फ ढिल्लू चौहान पेट्रोल पंप संचालक जमील खां का टैंकर चलाता था । शुक्रवार की देर शाम घर से निकला था । शनिवार की सुबह तड़के चार बजे अपनी मां शांति देवी को फोन कर बताया कि पंप मालिक की गाड़ी लाने प्रयागराज जाना है दो दिन में लौट आऊंगा । लेकिन तकरीबन तीन घंटे बाद ही पेट्रोल पंप के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे फंदे लटकता उसका शव मिला । पंप कर्मचारी शौच के लिए गया तो शव देखकर सन्न रह गया । इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक के साथ पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुगलसराय पंचफेड़वा मार्ग जाम कर दिया है । अलीनगर पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से भी ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया । इस पूरे मामले में अलीनगर इंस्पेक्टर चुप्पी साधे हुए हैं ।

परिजनों पर टूटी आफत घटना की जानकारी होते ही मुकुटधारी के पिता गिरजा शंकर , दादी चमेली देवी , माता शांति देवी और पत्नी बेबी मौके पर पहुंचे । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । दो मासूम बच्चों की आंखों में पिता को खोने का गम साफ झलक रहा था ।

पंजाब गए मजदूरों की घर वापसी व मजदूरी भुगतान की मांग

नौगढ़ थाने पर मजदूरों की घर वापसी व मजदूरी भुगतान को लेकर पहुंचे परिजन।

Young Writer, नौगढ़। पंजाब प्रांत में गन्ना की कटाई करने के लिए गए थाना क्षेत्र के बाघीं मंगरही विनायकपुर गांव निवासी एक दर्जन से अधिक मजदूरों का दल की घर वापसी व मजदूरी की भुगतान नहीं होने से परेशान परिजनों ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर के न्याय की गुहार लगाया है।

बताया जाता है कि चकिया कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर शिकारगंज निवासी जीऊत व रामबली ने करीब एक माह पूर्व नौगढ थाना क्षेत्र के बाघीं मलेवर (विनायकपुर) मंगरही गांव निवासी मुसहर जाति के कुल 24 मजदूर मोहन बद्दू दिनेश अजीत पुनवासी शेखर अलगू राजेश श्यामसुंदर कमलेश विजयी मनोज निरहू शेखर आदि को पंजाब प्रांत में ठेकेदार राजू पाटिल के माध्यम से गन्ना कटाई कार्य करने के लिए ले जाया गया है। मजदूरों के परिजन मालती, पार्वती, किरन, चन्द्रावती, प्रेमनाथ ने नौगढ़ थाने पर तहरीर देकर के बताया है कि मजदूरों की मजदूरी नहीं मिलने के साथ ही घर वापसी भी नहीं हो रही है, जिससे मजदूरों के मेठ जीऊत व रामबली मुसहर निवासी सीतापुर शिकारगंज चकिया पर आशंका प्रतीत हो रही है कि मजदूरों को बेच दिया गया है या मजदूरों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि मामला की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप पुष्ट होने पर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

सिविल बारः सुभाष चंद्र राय अध्यक्ष, महामंत्री बने संजीव

Young Writer: सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को मतदान एवं मतगणना के बाद मुकम्मल हुआ। इस दौरान सुभाष चंद्र राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रभानु सिंह को 56 मतों से शिकस्त दी। वहीं महामंत्री संजीव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकृत राम को 36 मतों से पराजित किया। परिणाम की घोषणा होते ही अधिवक्ता साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान पूरा का पूरा कचहरी परिसर जयकारे से गूंज उठा।

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के दौरान चंदौली कचहरी में उपस्थित अधिवक्ता।

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही चंदौली कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। सुबह 10 बजे वरिष्ठ समिति की निगरानी में मतदान की प्रक्रिया 10 बजे आरंभ कर दी गयी। इस दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने खेमे में वोट डलवाने के लिए प्रयासरत रहे। पूरा का पूरा कचहरी परिसर प्रचार सामग्री से पटा हुआ नजर आया। मतदान समाप्ति तक कुल 1197 मतदाताओं में से कुल 706 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 5 बजे से शुरू हुई मतगगणना में अध्यक्ष पद पर चंद्रभानु को 294 मत, चंद्रशेखर को मात्र 60 मतों से संतोष करना पड़ा वहीं सुभाष चन्द्र ने 350 मत प्राप्त किया। इस प्रकार से सुभाष चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रभानु को 56 मतों से पराजित कर विजयी हुए। महामंत्री पद पर अरुण कुमार पांडेय ने 165 मत, रामकृत राम को 250 मत तथा संजीव कुमार को 286 मत प्राप्त किया। इस प्रकार से संजीव कुमार 36 मतों से विजयी घोषित किये गए। शेष पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद पर खालिद वकार आबिद व रमाशंकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे दो पद पर संदीप कुमार सिंह व विकास सिंह वहीं संयुक्त मंत्री के कुल तीन पदों पर प्रभाकर उपाध्याय, पिंटू गुप्ता व सूर्यकांत उपाध्याय निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश तथा कार्यकारिणी के 15 वर्ष से ऊपर कुल 6 पद तथा 15 वर्ष से नीचे 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।चुनाव सम्पन्न कराने में वरिष्ठ समिति के सदस्य चन्द्रमौलि उपाध्याय, विजय साहू, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान, शशिशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, निशिकांत देव, विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि ने सहयोग दिया।

माइनर का तटबंध क्षतिग्रस्त, डूबी गेहूं की फसल

अतायस्तगंज-तियरा माइनर क्षतिग्रस्त होने के कारण डूबी गेहूं की फसल।

Young Writer, शहाबगंज। सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों को भारी पड़ने लगी है। विभाग की लापरवाही के चलते अतायस्तगंज गांव के पास से निकली अतायस्तगंज-तियरा माइनर के क्षतिग्रस्त होने से चार बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी है जिससे किसान दुश्वारियों से गुजर रहे हैं। नहर के तटबंध के मरम्मत के लिए किसानों ने सिंचाई विभाग में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षतिग्रस्त तट बन्ध का मरम्मत न होने से किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गयी है, जिससे किसानों में असंतोष व्याप्त है।
सरकार द्वारा किसानों के आमदनी की दोगुनी करने की बात की जाती है, लेकिन सिचांई विभाग कर्मचारियों की लापरवाही के चलते किसानों के गेहूं के खेत में सिंचाई होने के बाद दोबारा पानी चले जाने से फसल बर्बाद होने के करीब है। अतायस्तगंज के किसान रामसूरत यादव ने आठ जनवरी को सिंचाई विभाग में तटबंध के क्षतिग्रस्त होने का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते मरम्मत न होने से तटबंध टूटकर खेत में पानी चला गया, जिससे किसान परेशान हैं। किसान आशा मौर्या, रजायन, लालता मौर्य के गेहूं के खेत में पानी भर गया, जिससे किसान परेशान हैं। इस संदर्भ में सिंचाई विभाग के जेई जितेंद्र पटेल ने बताया कि नहर के तट बन्ध टुटने की जानकारी नहीं थी। उसकी जांच करा कर मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।

23 जनवरी को 18 केंद्रों पर होगी यूपी टेट की परीक्षा

आधा घंटा पहले ही बंद हो जाएगी परीक्षा केंद्रों का द्वार

Young Writer, चंदौली। जनपद में 23 जनवरी को आयोजित यूपी टेट-2021 परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, व्यवस्थापक एवं नामित अधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया। कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण रूप से संपन्न कराने में सहयोग दें। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी अभ्यर्थियों एवं परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 10 बजे यूपी टेट की पहली पाली की परीक्षा शुरू होगी, जो 12ः30 तक चलेगी, वहीं दूसरी पाली 02ः30 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा में जनपद में 9829 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे उसके लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। द्वितीय वाली की परीक्षा हेतु 6486 अभ्यर्थी के लिये 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
कहा कि जनपद में बनाए गए समस्त परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य सुनिश्चित किया जाय। बताया गया कि प्रत्येक पाली में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। लिहाजा अभ्यर्थी समय से अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाय। शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पूर्व तथा उत्तर पुस्तिका पैकिंग तक रिकॉर्डिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाबत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे आदि समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। बताया गया कि यूपीटीईटी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा निःशुल्क रहेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह उपस्थित थ

Chandauli
overcast clouds
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
64 %
1.7kmh
100 %
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights