31.6 C
Chandauli
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 593

सुपुर्द–ए–खाक हुए आरपीएफ जवान सतीश चौहान

Young Writer, मुगलसराय। हावड़ा पूर्व रेलवे में तैनात आरपीएफ कर्मी की अचानक मौत की सूचना से परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई। रविवार को मृतक का पार्थिव शरीर डीडीयू स्टेशन आया। जहाँ से आरपीएफ बल ने मृतक के शव को उनके परिजनों को सुपुर्द किया। 
जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गाँव निवासी सतीश सिंह चौहान हावड़ा पूर्व रेलवे में आरपीएफ जवान के पद पर तैनात थें। वहीं अचानक किन्ही कारणों से उनकी मौत हो गई। जिनका पार्थिव शरीर रविवार को डीडीयू जंक्शन लाया गया। जहाँ आरपीएफ बल द्वारा ससम्मान उनका शव उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। घटना की जानकारी के बाद से ही सतीश की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। वहीं गांव वाले भी अपने साथी आरपीएफ जवान सतीश चौहान के निधन से आहत और मर्माहत नजर आए। ग्रामीणों के चेहरे पर अपने साथी के खाेने का गम साफ झलक रहा था।

बिना विरोध-बवाल के बेदाग है ‘छत्रबली’ का राजनीतिक कैरियर

शहाबगंज ब्लाक में अन्न प्रासन कार्यक्रम में नौनिहाल को दुलारते छत्रबली सिंह।

Young Writer, चुनाव डेस्क। राजनीति यानी जनसेवा और समाजसेवा का एक सशक्त माध्यम। यही वजह रही कि पहले के नेताओं व राजनेताओं का बड़ा सम्मान व मान था, लेकिन आजादी के बाद जैसे-जैसे देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा नेताओं का सम्मान घटता गया। आज राजनीतिक को उस स्तर पर हानि हुई है कि नेताओं का नाम लेते ही आमजनता गाली देने लगती है। यहां तक की नेता भी मंच सजाकर अपनी उपलब्धियों व सकारात्मक बातें करने की बजाय गैरवाजिब बातों के साथ ही अमर्यादित आचरण‚ गाली-गलौज व दूसरों पर किचड़ उछालने का काम भी करते हैं। अमूमन सार्वजनिक मंचों पर नेताओं के लड़ने, मरने-मारने की घटनाओं ने ही जनता के मन और दिल दोनों में अपने अस्तित्व को हाशिए पर लाने का काम किया है। ऐसा राजनीतिक परिदृश्य किसी स्थान या प्रदेश विशेष के लिए बल्कि पूरे देश का लब्बोलुआब यही हाल है।

भुड़कुड़ा में क्रीड़ास्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री मोती सिंह व साथ में छत्रबली सिंह। फाइल फोटो।

ऐसी स्थिति में दिन प्रतिदिन कठिन होती राजनीति में चंदौली का एक ऐसा शख्स भी है, जिन्होंने अपने राजनीति कैरियर में कभी किसी का प्रतिकार नहीं किया। कभी किसी को अपशब्द नहीं कहे और हरबार अपने अच्छे कामकाज और बोल-बचन से लोगों के दिल में जगह बनाई और चुनाव के नतीजों को जीत में बदला। यह बोलने व लिखने में जितना आसान है उसे अपने राजनीतिक जीवन में धारण करना और बनाए रखना उतना ही कठिन है। जी हां! आप ऐसी शख्सियत के बारे में सोच रहे हैं जिनका नाम छत्रबली सिंह है।
जिन्होंने शहाबगंज ब्लाक प्रमुख से अपने राजनीतिक कैरियर का आगाज किया। उस वक्त किसी को यह मालूम न था कि ठेकेदारी में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाला यह शख्स एक दिन चंदौली की राजनीतिक ऊरूज पर काबिज होगा। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया छत्रबली सिंह एक मजेमजाए राजनीतिज्ञ व्यक्तित्व को धारण कर आगे बढ़ते गए।

एसआरवीएस में आयोजित महाशिविर में वरिष्ठ चिकित्सक को सम्मानित करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह। फाइल फोटो।

उन्होंने सर्वप्रथम उस वक्त अपने राजनीतिक कला-कौशल का बखूबी परिचय दिया जब वह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उस जीत के साथ ही उन्होंने सबको व सबकुछ मैनेज करने की अपनी सोच की नीव रखी, जिसकी बुनियाद आज इतनी मजबूत हो गयी है कि उसे हिला पाना मुश्किल व दुरूह है। आज वे मुगलसराय विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रयासरत हैं और इसी प्रयास में उन्होंने मुगलसराय क्षेत्र के लोगों से वाद-संवाद का सिलसिला कायम कर रखा है। उन्होंने आमजन के दिलों में कायम प्रेम व वात्सल्य को अपनी मुलाकातों से जगाने भर मात्र काम किया है। आज उनकी सक्रियता व जनसम्पर्क का यह प्रभाव है कि मुगलसराय विधानसभा के ग्रामीण, शहरी व कस्बाई इलाकों का भ्रमण करने पर कहीं न कहीं चर्चाओं में छत्रबली सिंह का नाम सुनने को जरूर मिल जाएगा। राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि भाजपा से चुनाव लड़ने की उनकी महत्वकांक्षा कई दिग्गज भाजपाइयों के पेशानी पर बल डालने का काम किया, जो लम्बे समय से राजनीतिक सक्रियता को बनाए हुए थे। उनके मैदान में आते ही ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपनी सक्रियता चुनाव लड़ने के प्रबंध और राजनीतिक कौशल से टिकट के लिए कतार में लगे अन्य साथियों को हताश और निराश कर दिया हो।

छत्रबली सिंह वह शख्सियत हैं जिन्हें कभी किसी भी राजनेता, चाहे वह किसी भी दल का हो, उसके बारे में कभी कुछ भी भला-बुरा कहते हुए नहीं सुना गया है। वह जब भी किसी से मिलते हैं मुस्कान भरे चेहरे के साथ ही सामने वाले से संवाद स्थापित करते हैं। ढेर सारी आर्थिक सम्पन्नता होने के बाद भी उनके हाव-भाव, बोल-बचन में कहीं भी उसकी झलक नहीं दिखती। मंच व माइक संभालने के बाद भी वह आम आदमी की तरह अपनी बातों को लोगों के बीच रखते हैं। उनके अभिभाषणों में आम आदमी की दुश्वारियां, उसकी तकलीफ का दंश व दर्द झलकता है। ऐसा लगता है कि जैसे वह हर रोज इस तरह की दुश्वारियों से दो-चार होते हों। यही वजह है कि वह इन समस्याओं पर बातचीत करने के साथ ही उसके निराकरण की पहल भी करते रहते हैं। उनके द्वारा ग्रामीण इलाकों में अब तक जिस जिज्ञासा व उत्साह के साथ छोटे-बड़े विकास कार्य कराए गए हैं उससे उस क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला है। वह अपने अभिभाषणों में बहुत बड़ी-बड़ी बातें करने की बजाय उन छोटे सुधारों को अमल में लाने की बातें करते हैं, जिससे आमजन का जीवन में बड़ा बदलाव आए। यही वजह है कि आमजन का जुड़ाव बड़ी तेजी से होता दिख रहा है। उनका मानना है कि सरकारी कामकाज आवंटित बजट को यदि जनता की मांग के अनुरूप जमीनी रूप दिया जाए तो काम का बड़ा प्रभाव दिखता है। जनता का पैसा, जनता के लिए खर्च करके ही विकास को सही दिशा दी जा सकती है। जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व बनता है कि अब जन आकांक्षाओं का सम्मान करे और उनके सामाजिक सुरक्षा की गारंटी ले। यह तभी संभव है जब आम आदमी के जीवन में सम्पन्नता व सुविधाएं होंगी। हाल फिलहाल छत्रबली सिंह विधानसभा चुनाव-2022 को लड़ने व उसे जीतने के मिशन पर है और सबकुछ ठीक रहा तो हर बार की तरह पूरे उत्साह व उमंग के साथ चुनाव लड़ेंगे और अपने कुशल राजनीतिक प्रबंधन और साफ एवं बेदाग छवि के बूते परिणाम को अपने पक्ष में लाने में सफल होंगे।

मनोज डब्लू की चेतावनी, सपा का झंडा उतारा तो उतरवा देंगे वर्दी

Young Writer: गोपालपुर में सपा का झंडा लगाने के बाद चेतावनी जारी करते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, धानापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू रविवार को पुलिस-प्रशासन पर हमलावर रहे। इस दौरान पार्टी समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के निजी सम्पत्ति से सपा के ध्वज को हटाए जाने को गलत एवं पक्षपातपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी विधि-विरूद्ध तरीके सपा को झंडा उतरवाने का काम करेगा, उसकी वर्दी उतरवाने का काम किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यदि कोई भी पुलिस आपके निजी सम्पत्ति से झंडा उतारने आता है तो उसका वीडियो बनाए और फोटो खींचे। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराना पुलिस-प्रशासन का दायित्व है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी सार्वजनिक सम्पत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्यवाही पुलिस-प्रशासन कर चुकी है। अभी पुलिस वाले चुनाव के मद्देनजर गांवों में भ्रमणशील है। इस दौरान सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर कुछ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सपा नेताओं के घर पर लगे झंडों को जबरिया उतारने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना मेरे कई कार्यकताओं व पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। कहा कि सपाइयों का मकान, प्रतिष्ठान व दुकान यह उनकी निजी सम्पत्ति है और वे इस पर किसी भी दल का झंडा लगाने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में पुलिस की जोर-जबरदस्ती व गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में उन्होंने इस चेतावनी के साथ गोपालपुर में लोगों की स्वेच्छा व सहमति से झंडा लगाया कि यदि इसे जबरन उतारने का काम हुआ तो समाजवादी पार्टी ऐसे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। क्योंकि सपा का झंडा ही समाजवादी साथियों के लिए सबकुछ है। इसके सम्मान के साथ किसी भी तरह की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक तंत्र का बेजा इस्तेमाल सपाइयों के खिलाफ किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चंदौली भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई की मौत,से घर में मच गई चीख पुकार परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल


चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया तेज आवाज सुनकर घटना पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी फिरदोस अंसारी 32 वर्ष नवाज अंसारी 25 वर्ष अमन अंसारी 23 वर्ष मुगलसराय से सैयदराजा अपने घर जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वह भगवानपुर पुलिया के समीप पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे फिरदोस और नमाज की मौके पर ही मौत हो गई वही अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल संजीव मिश्रा ने तत्काल घायल अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आए और परिजनों को सूचना दिया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए इस दौरान लोगों ने बताया कि फिरदोस और अमन दोनों सगे भाई थे फिरदोस बनारस सेल टैक्स विभाग में काम करता था जिसको लेकर नवाज अमन घर आ रहे थे लेकिन सड़क हादसे में फिरदोस नवाज दोनों भाई की मौत हो गई

चंदौली अचानक गैस सिलेंडर में लग गयी आग, मच गई अफरा-तफरी इधर उधर भागने लगे लोग


चंदौली।डीडीयू नगर स्थानीय बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गया जब चाट विक्रेता के ठेले पर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गया। गैस से निकलता आग देख आस पास के लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर जुटे आस पास के लोगो की सहायता से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दरअसल स्थानीय बाजार के स्टेशन गेट नम्बर दो के समीप जीटी रोड पर एक ठेले पर चाट व्यवसाई चाट बेचता है। शनिवार को भी उसने फुटपाथ पर अपने ठेले पर दुकान सजा रहा था। इसी दौरान पेट्रोमैक्स गैस चूल्हा जलाते समय उनमें आग लग गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक ने चूल्हे को उठाकर सड़क पर रख दिया और स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगा। काफी मशक्कत के बाद पानी लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस बाबत पेट्रोमैक्स गैस चूल्हे में लगी आग के कारण स्थानीय दुकानदारों समय राहगीरों में भय का माहौल व्याप्त रहा।

चकिया ईओ समेत चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Young Writer, चकिया। नगर पंचायत के प्रशासक व आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा ने बैठक में वसूली कार्य की समीक्षा की। इस दौरान वसूली की प्रगति पर असंतोष जाहिर किया। साथ अधिशासी अधिकारी एम.लाल गौतम के साथ तीन अन्य कर्मचारियों को कारण नोटिस जारी किया। साथ ही अग्रिम आदेश तक कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। जो भी दायित्व कर्मचारियों को दिए गए हैं उसे पूरा किया जाए। राजस्व वसूली को लेकर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व वसूली को बढ़ाने में सहयोग दें। आय में बढ़ोत्तरी होगी, तभी नगर पंचायत नए विकास कार्यों को संपादित करने में सक्षम होगा। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली संबंधित कार्यों की समीक्षा की और उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी एम.लाल गौतम सहित कर्मचारी मधुसूदन, बृज बिहारी,अनिल और अवधेश को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि तीनों कर्मचारियों के जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। प्रेमप्रकाश मीणा के इस कार्यवाही से नगर पंचायत कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।

शास्त्र वैज्ञानिक बने बबुरी के डा.दीपक जायसवाल

Young Writer: वैज्ञानिक डा. दीपक जायसवाल।

Young Writer, बबुरी। कस्बे में रेडीमेड कपड़ो की दुकान चलाने वाले दुकानदार के सहायक प्राध्यापक बेटे ने अपनी काबिलियत के दम पर वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर फिर से एक बार जिले का नाम रौशन किया है, जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है।
कस्बा निवासी रविन्द्र जायसवाल के पुत्र डा. दीपक कुमार जायसवाल बिहार राज्य के रांची में बीरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 2018 से सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कुछ दिन पहले भारत सरकार के कीटनाशक सूत्रीकरण प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक पद के लिए परीक्षा दी थी। अपने लगन व मेहनत की बदौलत डा.दीपक जायसवाल ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर दिल्ली के गुरूग्राम स्थित कीटनाशक सूत्रीकरण प्रौद्योगिकी संस्थान मेें जीव शास्त्र के वैज्ञानिक के रूप मे चयनित हुए। 21 जनवरी को परीक्षा परिणाम आते ही परिजनों मे खुशी की लहर दौड़ गई। सफलता के बारे में पता चलने पर कस्बे के लोगो में हर्ष व्याप्त हो गया। लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाइयां दी। चार भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े दीपक जायसवाल की प्रारंभिक शिक्षा बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज में हुई है। उन्होंने सन 2003 में हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में पास किया था तथा सर्वाेच्च अंक पाने के कारण कालेज ने उन्हें गोल्ड मेडल दिया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद उन्होंने उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमएससी एग्रीकल्चर की शिक्षा ली। इसके पश्चात पीएचडी की उपाधि भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ही प्राप्त की। डा. जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा प्यारे लाल जायसवाल को दिया। उन्होंने कहा कि दादा से हमेशा कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती रही है। उनकी प्रेरणा से ही मुझे हमेशा सफलता मिली है।

अनिरूद्ध सिंह ने 30 दबंगों के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्यवाही

क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध सिंह।

Young Writer, सकलडीहा। विधानसभा चुनाव-2022 शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में पूरी शिद्दत के साथ लगा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने सर्किल के पांचों थानों में तीस अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं 88 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गयी है। दस हजार लोगों को पाबंद किया गया है। इस पुलिसिया कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है।
विदित हो कि सकलडीहा सर्किल अर्न्तगत बलुआ, धानापुर, धीना, कंदवा और सकलडीहा थाना है। चुनाव को देखते हुए एसपी और डीएम की ओर से शस्त्रों को जमा कराने के साथ ही अराजकत तत्वों को पाबंद करने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाती तेजी से अमल में लायी जा रही है। इस क्रम में सकलडीहा थाने में पांच लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा धानापुर 4,धीना 10, बलुआ 8, कंदवा 3 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गयी है। वही मिनी गुंडा एक्ट के तहत सकलडीहा 10, धानापुर 13, धीना 4, बलुआ 32, कंदवा में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस क्रम में पांचों थाने में 10 हजार 353 लोगों को पाबंद किया गया है। 4 हजार 650 लोगों को नोटिस तामिल किया जा चुका है। वही पांचों थानों में कुल 2209 शस्त्रधारकों के सापेक्ष 1498 शस्त्र जमा किया जा चुका है। इस बाबत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवांछनीय व अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। चुनाव के वक्त किसी भी प्रकार की अपराजकता, अपराध व अशांति फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आपराधिक पृष्टिभूमि वाले एक-एक व्यक्ति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

कांग्रेस छोड़कर सियाराम पाठक ने भाजपा का दामन थामा

Young Writer, चंदौली। कांग्रेस नेता रहे सियाराम पाठक ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पार्टी का गच्छा भेंटकर स्वागत किया। साथ ही भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व भी सौंपा। उन्होंने दावा किया कि सियाराम पाठक के भाजपा से जुड़ने से संगठन और सशक्त होगा।
विदित हो कि सियाराम पाठक लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे। वहां उन्होंने 2008 से 2010 के बीच यूथ कांग्रेेस के महासचिव का दायित्व संभाला। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए कांग्रेस ने 2010 में यूथ कांग्रेस चंदौली का जिलाध्यक्ष बना दिया और 2019 तक उन्होंने निरंतर इस दात्यिव का निर्वहन किया। ऐसे में विधानसभा चुनाव-2022 को देखते हुए भाजपा नेताओं ने सियाराम पाठक से सम्पर्क साधते हुए उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रयासरत रहे। इसी बीच शनिवार को सियाराम पाठक ने अंततः कांग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और चुनाव को देखते हुए पूरी सक्रितया के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान जनपद प्रभारी मीना चौबे भी उपस्थित रहीं।

चंदौली अटल सेतु पुल से अनियंत्रित होकर नाले में गिरे दो बाइक सवार, रस्सी के सहारे लोगो ने निकाला बाहर

चंदौली। नगर के मझवार रेलवे स्टेशन के समीप अटल सेतु ओवर ब्रिज से शनिवार को दो बाइक सवार अनियंत्रित हो कर नाले में गिर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगो ने तत्काल दोनो व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुची पुलिस ने आस पास की लोगो की सहायता से रस्सी के सहारे बाइक को नाले से बाहर निकाला और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव निवासी बिनोद कुमार  अपने गांव से रिश्तेदार को छोड़ने चंदौली आ रहे थे। लेकिन जैसे ही वो अटल सेतु ओवरब्रिज से नीचे उतर रहे थे। कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों नाले में गिर गए घटना देख आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को नाले से बाहर निकाला और वही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से रस्सी के सहारे नाले में गिरे बाइक को खींचकर बाहर निकाला। और पूछताछ कर घर के लिए रवाना कर दिया।

Chandauli
overcast clouds
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
64 %
1.7kmh
100 %
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights