धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम शामिल में छात्राएं।
Young Writer, धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सबसे पहले संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें चंदन प्रथम, विजय द्वितीय, पवन तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्या विश्वकर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय, चंदन तृतीय और पेंटिंग प्रतियोगिता में आकृति प्रथम, संध्या द्वितीय, अर्जुन मौर्य तृतीय रही। नाटक प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, रूबी दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्राचार्य डा.रामनरेश ने सब को साथ मिल कर देश को आगे बढ़ाने की लिए बल दिया। डा.नौशाद अहमद ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा लगन से कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर नंद लाल, रामआसरे, दशरथ, दिनेश, उपेंद्र, मंजरी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया जागरूक सकलडीहा। हर साल देशभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था के तत्वावधान में धराहरा किशोरियों व अभिभावकों के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत ने किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अंत में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिये अपील किया। कोऑर्डिनेटर सुजीत नेबताया कि समाज के निर्माण में महिलाओं का समान योगदान है। लड़कियों को भी निर्णय लेने का समान अधिकार है। इस दौरान अभिभावक व किशोरियों ने समाज में चल रही विषमताओं जैसे लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या और दहेज पर चर्चा करते हुस कुरितयों को दूर करने का निर्णय लिया। अंत में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। इस मौके पर संध्या यादव सुपरवाइजर, कविता, चिंतामणि सामाजिक कार्यकर्ता, साधना प्रशिक्षिका व अन्य उपस्थित रहे।
माहामाया पालीटेक्निक को सजाने के कार्य में लगे छात्र।
Young Writer, धानापुर। ब्लॉक के सिहावल गांव स्थित महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कालेज में इन दिनों अंतिम वर्ष के कुछ छात्र अपनी तकनीकी शिक्षा का उपयोग संस्था के सुंदरीकरण के लिए करते दिखाई दे रहे हैं। इस कार्य में गुरुजनों का सानिध्य और साथ विद्यार्थियों को मिल रहा है‚ जिससे कालेज परिसर में कई नायाब चीजें देखने को मिल रही है। महामाया पालीटेक्निक कालेज के छात्र अजय कुमार मौर्य बताते हैं कि संस्था में काफी खाली स्थान पड़ा है जिसे सुन्दर और आकर्षक बनाया जा सकता है जिससे संस्था की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हो।
छात्र सुमित सिंह और रजत विश्वकर्मा ने बताया कि कालेज परिसर को राज्य में सर्वोच्च स्तर पर ले जाना हम सभी इच्छा और उद्देश्य दोनों है। वहीं अंशु श्रॉफ एवं रितिक गुप्ता का कहना है कि पठन-पाठन के लिए एक शांत एवं अच्छा वातावरण अत्यंत आवश्यक है। छात्रों का कहना है कि इस समस्त विचार एवं कार्य की प्रेरणा एवं रूपरेखा संस्था के अंग्रेज़ी के प्रवक्ता श्री मनीष राय के द्वारा तैयार की गई। वरिष्ठ प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विनोद कुमार विश्वकर्मा के साथ मिलकर संस्था के अप्रयोज्य सामग्री के उपयोग को मूर्त रूप देने की योजना बनाई। मनीष राय ने कहा कि लोग कहते हैं कि ऊसर पत्थर पैदा करता है। अगर ये सच है तो हम उसे पत्थर से ही सजाएंगे।
चहनियां में पेपर जलाते व प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग।
Young Writer, चहनियां। यूपी टेट 2022 के परीक्षा में 2017 का कापी किया पेपर परीक्षा में मिलने से कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव डा.आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मिली पेपर को जलाकर प्रदर्शन कर विरोधी नारे लगाये। इस दौरान डा.आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस बार 2022 मे लाखो युवाओ ने टेट का परीक्षा रविवार को दिया। परीक्षा में जो पेपर आया था वह हूबहू 2017 का पेपर आया है, जो 2017 के अनसाल से पढ़कर परीक्षा दे दिये है। यह एक प्रकार से लिकेच का मामला है। जबकि हर बार परीक्षा में पेपर बदलकर आता है। यह पेपर एक प्रकार से सरकार की कार्य प्रणालियों पर सवाल उठा रहे है। यदि कोई भी अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुच गया तो फिर से लाखों युवाओ का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। कहा कि कांग्रेस के लोग इसे लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कुलदीप वर्मा, विशाल सिंह, शिवशंकर पाण्डेय, नागेश यादव, सेवा मौर्य, अखिलेश सिंह, सादाब हुसैन, सोहन कुमार, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित थे।
चंदौली तहसील सभागार में शपथ लेते महामंत्री संजीव श्रीवास्तव।
Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूपी बार कौंसिल के श्रीनाथ त्रिपाठी समारोह में शरीक हुए। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र व महामंत्री संजीव कुमार समेत कार्यकारिणी के लोगों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही अधिवक्ता हित में कार्य करने के संकल्पों को दोहराया। इस अवसर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा तहसील सभागार गूंज उठा। इस मौके पर न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इतजार किया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष खालिद वकार आबिद, रमा शंकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, विकास सिंह के साथ संयुक्त मंत्री में प्रभाकर उपाध्याय, पिंटू गुप्ता, सूर्यकांत उपाध्याय व कोषाध्यक्ष पद पर शपथ सत्यप्रकाश ने शपथ लिया। अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने अधिवक्ता हित में कार्य करने की बात कही। वहीं महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने चंदौली कचहरी परिसर में नई सुविधाओं के सृजन के लिए प्रयास करने का भरोसा अधिवक्ता साथियों को दिया। इस मौके पर चंद्रमौलि उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह, वंश नारायण सिंह, अरुण मिश्रा, मुरलीधर सिंह, रामकीर्तन सिंह उपस्थित रहे। संचालन श्रीनिवास पाण्डेय ने किया।
सेमरा के पास हुए सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबी बाइक।
Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के सेमरा स्थित ट्रक की चपेट में आने से सोमवार को बाइक सवार अधेड़ की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक के चक्के में बाइक फंसने से ट्रक चालक गाड़ी बंद कर चाबी लेकर फरार हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से काफी प्रयास के बाद बाइक को ट्रक के नीचे से निकाला। जानकारी के अनुसार डांडी दुल्हीपुर निवासी कृपा शंकर तिवारी 50 वर्ष रामनगर से वापस यूपी 65 बीयू 1976 टीवीएस स्पोर्ट बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह पड़ाव-रामनगर मार्ग पर स्थित सेमरा गांव मजार के पास पहुंचे तभी ब्रेकर पार करते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराकर गिर गए और उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गया‚ जिससे बाइक सवार कृपा शंकर तिवारी कि एक पांव को कुचलते हुए आगे बढ़ गया‚ लेकिन बाइक ट्रक में फंस गया जिससे ट्रक आगे न बढ़ सका। यह देख ट्रक चालक हड़बड़ाहट में वाहन को मौके पर ही छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। खबर लिखे जाने तक कृपा शंकर तिवारी की हालत चिंताजनक बनी हुई थी वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो से ज्यादा ब्रेकर होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।
सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में बैठक के करते जन अधिकार पार्टी के लोग।
Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर सोमवार को क्षेत्र भ्रमण व जनसम्पर्क पर रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य व महासचिव भोलानाथ शर्मा की अगुवाई में बैठक हुई। इस दौरान संगठन ने विधानसभा चुनाव को लड़ने व जीत हासिल करने को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन-चिंतन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी पूरे जोर व ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से जो भी प्रत्याशी तय किया जाएगा उसे जीत दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय व सशक्त बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। हम सभी ने अपने अथक प्रयास से संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करने के काम किया है। अब वक्त आ गया है कि संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाकर विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़े और पार्टी प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्होंने गांव भ्रमण कर लोगों के बीच जाकर पार्टी के उद्देश्यों के साथ घोषणा पत्र में वर्णित वादों को मजबूती के साथ रखा। कहा कि पार्टी महंगाई, भ्रष्टाचार व बिगड़े हुए कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर जलील अंसारी, रामचेला बिन्द, राम ललित, नन्दा प्रसाद, राजेश पाल, सुजीत मौर्य, रमेश कुशवाहा, सुशीला मौर्य एवं डा. प्रभाकर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा.रामजनम मौर्य एवं संचालन जिला उपाध्याय चन्द्रशेखर व धन्यवाद ज्ञापन अवधेश मौर्य ने किया।
Young Writer, चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान बाघी निवासी शान्ता गौतम ने स्थानीय थाना पुलिस पर विवादित भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उक्त जमीन का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा विधि-विरूद्ध तरीके से कब्जा दिलाने का कृत्य किया जा रहा है। मांग किया मौके पर रहे अवैध कब्जे को रोका जाय। इस दौरान पीड़ित शान्ता गौतम ने बताया कि उसके पिता के नाम 12 बिस्वा जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान तहसीलदार नौगढ़ द्वारा मुकदमा में अपने रिपोर्ट के माध्यम से मौके की सही स्थिति को दर्शाते हुए एसडीएम नौगढ़ को आख्या प्रेषित की थी, लेकिन एसडीएम द्वारा बिना तथ्यों का सही अवलोकन किए बिना ही तहसीलदार नौगढ़ के रिपोर्ट को विपक्षी को लाभ पहुंचाने के लिए निरस्त कर दिया। इसके बाद विपक्षियों द्वारा लगातार जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इस बाबत जब उक्त लोगों को कब्जा करने से रोका गया तो उनके द्वारा मारपीटकर राजेश को घायल कर दिया। एसडीएम नौगढ़ के आदेश के खिलाफ वाराणसी मंडलायुक्त के न्यायालय में अपील दाखिल किया गया है, जिसमें सुनवाई की अगली तिथि 21 फरवरी निर्धारित है। लेकिन इसी बीच उक्त विवादित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान का निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी ने एसडीएम नौगढ़ व थाना नौगढ़ में प्रार्थना-पत्र देकर इसकी शिकायत दर्ज करायी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। विपक्षियों के अवैध तरीके से कब्जा किए जाने के कृत्य से मौके पर अप्रिय घटना घट सकती है, लिहाजा उक्त प्रकरण में अवैध कब्जे को रोककर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की जाय।
चंदौली में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते नाई समाज के लोग।
Young Writer, चंदौली। नगर के मुंसफ कटरा स्थित कार्यालय में आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। इस दौरान नाई समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम को आगे बढाया और उनकी जीवनी व समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान घनश्याम शर्मा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तारपूर्वक रौशनी डाली और उनके पदचिह्नों पर चलने के संकल्पों को दोहराया। जिला कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा गया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, नाई जाति के गोकुल ठाकुर व रामदुलारी देवी के घर हुआ था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपनी पारंपरिक पेशा के अनुरूप नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। मौके पर चंद्रमोहन शर्मा, प्रेमनाथ शर्मा, मदनमोहन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, सुधांशु शर्मा, कमला, बेचई, घूरेलाल कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव में रविवार की रात बेखौफ चोरों ने सराफा और जनरल स्टोर की दुकानों को निशाना बना कर ताला चटका दिया और उसमें रखे लाखों का सामान लेकर फरार हो गया सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे आस पास के दुकानदारों ने देखा तो तत्काल इसकी जानकारी दुकान स्वामियों को दी मौके पर पहुंचे दुकान स्वामियों ने दुकान का सटर टूटा देख सन्न रहे गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई बताते हैं कि चंदौली नगर के नेहरू नगर निवासी विजय सेठ जगदीश सराय में सराफा की दुकान चलाता है। जो प्रतिदिन की भांति रात को दुकान बंद करके घर चले गए चला गया। रविवार की देर रात खेत के रास्ते घुसकर चोरों ने उसके दुकान का शटर का ताला चटका दिया। और उसमें रखें डेढ़ किलो चांदी 25 ग्राम सोने का किल जिसकी कीमत लगभग 3 लाख है। उस पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वही जगदीश सराय गांव निवासी मक्खन कुमार जिनका जनरल स्टोर की दुकान है। उसकी दुकान में दुकान में रखे 20000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में दहशत कायम है दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर सदर कोतवाली में दे दी है इस दौरान कोतवाल संजीव मिश्रा ने बताया कि जगदीश सराय में ऑटो फिसियल सोने की दुकान है जिसमे चोरी का मामला बताया जा रहा है पुलिस जांच कर रही है घटना सही होने पर कार्यवाही की जाएगी
कार्यालय पर संगठन के विस्तार और इसे सशक्त बनाने पर मंथन करते एआईएमआईएम पदाधिकारी।
मुस्लिमों के सामाजिक व राजनीतिक संरक्षण के साथ ही सर्वसमाज का फिक्र के साथ कर रहे राजनीति
Young Writer, चुनाव डेस्क। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी आईमीम। पार्टी जय मीम के साथ जय भीम के नारे को साथ लेकर तेजी से भारतीय राजनीति में अपने पांव जमा रही है। पार्टी का मानना है कि मुसलमानों राजनीतिक वजूद बचाने व उसे संभालने के साथ-साथ सर्वसमाज का साथ व उसका विकास भी बेहद जरूरी है। क्योंकि समाज में समानता व समरसता को कायम करके ही इत्तेहाद लाया जा सकता है। यही वजह है कि संविधान को अस्तित्व देने वाले डा. भीमराव अम्बेडकर के संवैधानिक सोच के साथ मीम के सिपाही पूरे देश में पार्टी की जड़ों को स्थापित करने में पूरी शिद्दत के साथ जुटे हैं। चंदौली जनपद की बात करें तो यहां भी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मुगलसराय विधानसभा में पार्टी को स्थापित करने के बाद पूरे जनपद में इसी शाखाओं को लगभग सशक्त बना चुका है। आज पार्टी का पूरा का पूरा संगठनात्मक ढांचा तैयार है, जो जिलाध्यक्ष हाजी इलियास की अगुवाई में पार्टी के बेहतर प्लेटफार्म पर मुसलमानों के राजनीतिक वजूद को स्थापित करने की लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है।
जिलाध्यक्ष हाजी इलियास की माने तो एआईएमआईएम धर्म विशेष की पार्टी होने के आरोप लगते हैं, लेकिन वास्तव में एआईएमआईएम सर्वसमाज की पार्टी है। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में पार्टी ने जहां भी चुनाव लड़ा, वहां हार-जीत से ज्यादा मुसलमानों के राजनीतिक वजूद को स्थापित करने और जहां यह वजूद कायम है उसे सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है। मुसलमानों का राजनीतिक संरक्षण व संवर्धन पार्टी के उद्देश्यों में महत्वपूर्ण स्थान रहती है, लेकिन पार्टी अपने नाम के अनुरूप इत्तेहाद पर यकीन करती है। उसकी सोच है कि आज भारतीय समाज में जो भी वर्ग, संप्रदाय या जाति दबाई या सताई गई है एआईएमआईएम उसके अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी इस संघर्ष को जारी रखा जाएगा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उसे सामाजिक सुरक्षा मिले। इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईमीम यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ रही है।
जिलाध्यक्ष हाजी इलियास
जिला महासचिव शमशुद्दीन एडवोकेट
उन्होंने पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का दायित्व संभाल रहे अधिवक्ता सुल्तान अहमद व जिला महासचिव सुल्तान अहमद ने चंदौली के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी उतारने और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा किया। कहा कि यहां का चुनाव पार्टी के लिए हार-जीत से परे है। आरोप लगाया कि आज लगभग सभी राजनीतिक दलों ने मुस्लिम आबादी को वोट के रूप में इस्तेमाल किया। फर्क इतना है कि किसी ने मुसलमानों को डराया तो किसी ने बचाने का लालच देकर उनका राजनीतिक हक छिनने का काम किया है। यदि किसी भी राजनीतिक दल ने मुसलमानों के हित में कार्य किया होता तो आज मुसलमानों का अस्तित्व हाशिए पर नहीं होता। स्थिति यह है कि आजादी के बाद देश में मुसलमान पढ़ाई-लिखाई, नौकरी व रोजगार में तेजी से पिछड़ता जा रहा है। जो यह बताते हैं कि हर क्षण मुसलमानों को छला व ठगा रहा है। यदि मुसलमानों का अपना भविष्य बचाना और संवारना है तो उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त होना पड़ेगा, यही आज के परिवेश की मांग है जिसे पूरा भी एक मुस्सलम ईनाम वाला शख्सियत कर सकता है।
पार्टी के युवा विंग जिलाध्यक्ष नाजिम अकबर खान ने कहा कि आज हम सभी को एक ऐसे राजनीतिक प्लेटफार्म की जरूरत है जो मुस्लिमों के संरक्षण के साथ-साथ सर्वसमाज की बात करे। एआईएमआईएम ने जिन प्रदेशों व इलाकों में स्थापित है वहां मोमिन भाइयों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में पार्टी की जीत उसकी जड़ें मजबूत करेंगी और पार्टी मुस्लिमों के लिए और शिद्दत के साथ काम करेगी। आज परिवर्तन के इस वक्त में मुसलमानों को यह तय करना है कि उसे किसी पार्टी को हराने से ज्यादा अपने आप को जीतने के लिए वोट करना होगा। अपनी राजनीतिक सोच में परिवर्तन लाकर एक बेहतर कल के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि मुगलसराय में मुस्लिमों की एक बड़ी आबादी है जो अपने वोट से ही अपनी तकदीर को बेहतर बना सकते हैं। उनकी बस्तियों व इलाकों में जो भी दुश्वारियां हैं वह दूर हो सकती है उसके लिए उन्हें खुद प्रयास करना होगा और उन लोगों का चयन करना होगा, जो उनके बारे में सोचती है उनके वजूद को स्थापित करने के लिए संघर्षरत है। अब वक्त आ गया है कि वह भी अपने वोट के लिए एक बेहतर विकल्प को चुने, जो उनके राजनीतिक व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी ले सके।