32 C
Chandauli
Friday, July 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 591

भारतीयता के लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की भावना के गौरव का उत्सव है गणतंत्र दिवस:जिलाधिकारी

चन्दौली। जनपद में 73 वाँ गणतन्त्र दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा 8ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के उपरांत भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न धर्म निरपेक्ष लोकतन्त्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए उपस्थित लोगों को संबिधान की प्रस्तावना की प्रतिज्ञा भी दिलायी गई। वही कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने संजीव सिंह ने उपस्थित स्वतत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

 इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज का दिन यह हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की भावना के गौरव का उत्सव है। उन्होनें कहा चन्दौली वीरों की धरती जानी जाती है। जिलाधिकारी जनपद के लोगों से अपील करते हुये कहा कि कोरोना के ओमिक्रोम वैरिएंट के खतरे से बचें खुद सावधान रहें औरो को भी माहामारी से सजग रहने के लिए जागरूक करें। घर से बाहर आना-जाना लगा हो तो मास्क, सोशल डिस्टेसिंग बेहद जरूरी है। इसका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन में पूर्ण सहयोग देने के लिए सभी से अपील किया। कहा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी लोग निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा कैम्प कार्यालय पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।



वही दूसरी तरफ  पुलिस विभाग द्वारा महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज परिसर में आयोजित सेरेमोनियल परेड कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अकुर अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान करने के उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा परेड का निरीक्षण किया। साथ ही स्वतन्त्रा संग्राम सेनानियों का सम्मान, शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के अन्त में परेड के तैयारी में लगे अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 18 टोलीयों के द्वारा अपना प्रर्दशन दिखाया गया।

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

धानापुर। विगत शुक्रवार को देर शाम हुई ट्रैक्टर और ऑटो के टक्कर में घायल सलमान की बीती रात मौत हो गयी। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था। ज्ञात हो कि अवही धानापुर मुख्य मार्ग पर (सुढिया पर) गांव के पास शुक्रवार की देर शाम लगभग 7 बजे अवही से धनापुर की तरफ आ रही ऑटो को पुआल लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गई, ऑटो में महिला सहित कुल आधा दर्जन लोग सवार थे। जिसमें सलमान 22 साल को सर में गंभीर चोट आई। घायल सलमान को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में कई दिनों से चल रहा था लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गयी। ज्ञात हो कि उसके पिता का एक वर्ष पूर्व ही अचानक निधन हो गया था परिवार का सबसे बड़ा पुत्र होने के कारण इसकी जिम्मेदारी बढ़ गयी थी। परिवार सलमान पर निर्भर हो रहा था लेकिन गरीब परिवार पर एक और आफत आ गिरी। परिजनों का रो रो कर जहां बुरा हाल है वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

गणतंत्र दिवस पर चंदौली में शान से फहराया तिरंगा


चंदौली। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष छात्रबली सिंह ने कहा कि देश की आजादी के संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू और प्रभावी किया गया था, जिसमें समाज मे एकता, समानता और सभी धर्म को समान सम्मान देने का प्रावधान है हमें संविधान की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के संरक्षण के साथ ही इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे कृत्यों और कार्य व्यवहार से किसी और के अधिकारों का हनन ना हो। समाज को एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। आम आदमी को सम्मान जनक जीने जीने के लिए उनके कल्याण के लिए सरकार की ओर से बहुत सी योजनाएं संचालित है, जिन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास चन्दौली जिला पंचायत कर रहा है। इस कार्य में विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही सभी जिला पंचायत सदस्यों का सम्यक साथ और सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा सभी की कुशल अगुवाई कर रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

शैलेश प्रताप सिंह के ‘शौर्य’ व ’वीरता’ को फिर मिला सम्मान

एसटीएफ वाराणसी में तैनात डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह।

Young Writer, चंदौली। ‘सिंघम’ यानी सिंह जैसे शौर्य और वीरता को धारण करने वाले एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह गणतंत्र दिवस पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अपने बेहतर फिल्ड आपरेशनल कार्यों के लिए सम्मानित होंगे। इस आशय का पत्र उन्हें एडीजी एसटीएफ के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी मिलते है ही उनके पैतृक कटसिला समेत पूरा चंदौली जनपद एक बार फिर गौरवान्वित हो उठा है। इसके पूर्व भी एसटीएफ वाराणसी फिल्ड यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे डिप्टी एसपी को वीरता और अदम्य साहस के लिए कई पुरस्कार पहले ही मिल चुके हैं।

पुलिस महानिदेशक से जारी पत्र में एडीजी एसटीएफ को प्रेषित पत्र में उन 11 जाबांज पुलिस अफसरों के नाम के संग्लन की सूचना भेजी गयी है जिन्हें पुलिस महानिदेशक द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले जाबाज पुलिस अफसरों में जनपद चंदौली के कटसिला गांव निवासी शैलेश प्रताप सिंह का नाम शामिल है जो वर्तमान वाराणसी फील्ड यूनिट से जुड़े हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस पर सिल्वर मेडल पदक देकर डीजीपी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उनके पदक मिलने की सूचना पर कटसिला में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही उत्सव जैसा माहौल रहा। आसपास के लोगों ने डिप्टी एसपी शैलेंद्र प्रताप सिंह के परिजनों का मुंह मीठा कर खुशियां साझा की। शैलेश प्रताप सिंह चंदौली जनपद के उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो पुलिस महकमे को ज्वाइन कर अपनी सेवाएं देने का जज्बा अपने अंदर पाले हुए हैं।

चंदौली की जनता को समर्पित रहा अधिवक्ताओं का संघर्ष

Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ यूपी के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व महामंत्री शमशुद्दीन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही चंदौली के अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चंदौली के अधिवक्ता ऊर्जावान व संघर्षशील हैं जिन्होंने चंदौली के न्यायिक परिसर की लड़ाई लड़ी और जनहित के मुद्दे पर मुखर नजर आए। उनका कार्य व संघर्ष दोनों की चंदौली की जनता को समर्पित रहा, जो सराहनीय है।

इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के संरक्षण के लिए कार्य करना प्राथमिकता होगी। चंदौली न्यायालय के लिए संघर्ष को उन्होंने ऐतिहासिक बताया। कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर अधिवक्ता साथियों के साथ संघर्ष की नई इबारत हम सभी मिलकर लिखेंगे। चंदौली में जिला न्यायालय भवन के निर्माण के सपने को साकार करने के प्रयास जारी रहेंगे। वहीं चंदौली कचहरी में जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर कर वहां सुविधाओं को स्थापित करने के लिए प्रशासनिक अफसरों से बातचीत कर पहल की जाएगी। महामंत्री शमशुद्दीन एडवोकेट ने भी अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए दायित्वों के निर्वहन की बात कही। कहा कि अधिवक्ता साथियों को संगठित रखने के साथ ही चंदौली कचहरी परिसर को बेहतर विधिक कार्य क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास होगा। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, अनिल कुमार सिंह, विद्याचरण सिंह, मोहम्मद अकरम, झन्मेजय सिंह, सिविल बार महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, नवीन सिंह, धनंजय सिंह, हिटलर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद पाठक व संचालन सुल्तान अहमद ने किया।

चकिया से जन अधिकार पार्टी का चेहरा बने सुभाष सोनकर

जन अधिकार पार्टी के चकिया प्रत्याशी सुभाष सोनकर का मुंह मीठा कराते कार्यकर्ता।

Young Writer, चंदौली। बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी व असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम एवं वामन मेश्राम की बहुजन मुक्ति पार्टी के गठजोड़ से बने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर चकिया विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित चकिया विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के सुभाष सोनकर प्रत्याशी होंगे। सुभाष सोनकर इसके पूर्व लम्बे समय तक भाजपा से जुड़े रहे और हाल ही के दिनों में जन अधिकार पार्टी से जुड़कर मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि जन अधिकार पार्टी अपने गठबंधन के साथियों के सहयोग से विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी ने चकिया विधानसभा से अपना उम्मीदवार सुभाष सोनकर को चुना है जो गठबंधन का चेहरा होंगे। इन्हें गठबंधन के सभी दलों का पूरा साथ व सहयोग मिलेगा। पिछड़ों व अतिपिछड़ों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के संकल्प के साथ जन अधिकार पार्टी चुनाव लड़ रही है। दावा किया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा तीसरे मोर्चा के रूप में बिगुल फूंक चुका है। कहा कि तीसरा मोर्चे की राजनीतिक सक्रियता ने बड़े दलों की नींद उड़ी हुई है। विधानसभा के परिणाम पार्टी पक्ष में सकारात्मक होंगे। उधर, दूसरी ओर चकिया से प्रत्याशी चयन होने के बाद पार्टी के लोगों ने खुशी जाहिर की। इसी कड़ी में चकिया में जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी सुभाष सोनकर का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया था। साथ ही चुनाव प्रचार के कार्य में पूरी शिद्दत के साथ जुट गए।

मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करना उद्देश्य

मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वालों को डीएम ने सराहा

Young Writer, चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को एडुलीडर ग्रुप की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम का आगाज जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने किया। जिला संयोजक सचिव व निशा सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने निर्वाचन संबंधित कार्यों में उम्दा सहयोग देने व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कर्मचारियों व सदस्यों में प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान चंदौली के जिला संयोजक सचिन सिंह ने कहा कि जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके पीछे मंशा यह है कि लोग मतदान को लेकर जागरूक हों। मतदान के महत्व को समझें और देश में एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में भागीदार बने। जागरूकता से ही जनपद में मतदाता प्रतिशत को बढ़ाकर शत-प्रतिशत किया जा सकता है। उसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जनपद में जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला संयोजक निशा सिंह ने निर्वाचन आयोग की ओर से कई बदलाव किए गए हैं जिनमें मतदाताओं की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। अबकी बार दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है ताकि वे अपना मतदान करना सुनिश्चित कर सके। इसके साथ ही उन मतदाताओं के लिए सुविधाएं दी हैए जो मतदान तिथि को कोविड संक्रमित होंगे। ऐसा होने के बावजूद वह अपना मतदान कर सकेंगे। इसके साथ.साथ कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। साथ ही चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहित के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए आयोग की ओर से ऐप जारी किया गया हैए ताकि एक आम मतदाता भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना व शिकायत निर्वाचन आयोग से कर सकता है। इन तमाम प्रयासों के पीछे मंशा यह है कि मतदाता भयमुक्त होकर निष्पक्ष तरीके से अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सके। इस दौरान सह संयोजक अरविंद कुमार सिंह व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर राकेश यादव रौशन भी मौजूद रहे।

सकलडीहा तहसील में बीएलओ इंद्रजीत यादव अजीत को सम्मानित करते एसडीएम।

उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ इंद्रजीत यादव सम्मानित
सकलडीहा।
12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को तहसील सभागार में समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी सकलडीहा अजय मिश्रा व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने निवार्चन में समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर की दिशा में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ इन्द्रजीत यादव को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने बताया कि बीएलओ अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ करता है। कुल मिलाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का पूरा दारोमदार बीएलओ के कंधे पर होता है, जिसे आप सभी पूरी शिद्दत के साथ पूर्ण करें जैसा कि आज इंद्रजीत यादव अजीत द्वारा अपने कृत्य से करके दिखाया गया है। उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ इंद्रजीत यादव से सीख लेकर अन्य बीएलओ को अपने दायित्वों का पूर्णतः निर्वहन करना चाहिए, तभी मतदाता पुनरीक्षण व जागरूकता संबंधित अभियान व कार्यक्रम सफल हो पाएंगे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ इंद्रजीत यादव को मिला सम्मान

सकलडीहा तहसील में बीएलओ इंद्रजीत यादव अजीत को सम्मानित करते एसडीएम।

Young Writer, सकलडीहा। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को तहसील सभागार में समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी सकलडीहा अजय मिश्रा व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने निवार्चन में समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर की दिशा में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ इन्द्रजीत यादव को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता सूची ने नामांकित करने के लिए समय-समय पर देश व प्रदेश में अभियान चलाया जाता रहा है जिसके बूथ स्तर पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सम्बन्धित बीएलओ की रहती हैं जो आवंटित बूथों में उन नागरिकों की जिनकी उम्र 18 साल की पूरी हो चुकी होती है उनके उम्र व निवास सम्बन्धित प्रमाण पत्र एकत्रित कर उसको रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करते है। बीएलओ अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ करता है। कुल मिलाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का पूरा दारोमदार बीएलओ के कंधे पर होता है, जिसे आप सभी पूरी शिद्दत के साथ पूर्ण करें जैसा कि आज इंद्रजीत यादव अजीत द्वारा अपने कृत्य से करके दिखाया गया है। उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ इंद्रजीत यादव से सीख लेकर अन्य बीएलओ को अपने दायित्वों का पूर्णतः निर्वहन करना चाहिए, तभी मतदाता पुनरीक्षण व जागरूकता संबंधित अभियान व कार्यक्रम सफल हो पाएंगे।

मानिकपुर पम्प कैनाल पर गरजे मनोज सिंह डब्लू

Young Writer: मानिकपुर पम्प कैनाल पर भाजपा विधायक के खिलाफ गरजते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, सैयदराजा। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू (Manoj Singh W) मंगलवार को मानिकपुर पम्प कैनाल के निरीक्षण पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक सुशील सिंह को किसान विरोधी करार दिया। कहा कि भाजपा किसान हितैषी होती तो मानिकपुर पम्प कैनाल आज किसानों की सेवा में क्रियाशील होता। उक्त पम्प कैनाल का निष्क्रियता सरकार व स्थानीय विधायक की नाकामी ट्रांसफार्मर और स्टाटर सबकुछ मौजूद है। मात्र चंद मीटर लम्बे विद्युत तार के अभाव में पम्प कैनाल का संचालन रुका पड़ा है। भाजपा के विधायक का इतना भी सामर्थ्य व सत्ता में पहुंच नहीं है कि वे उस विद्युत तार का बंदोबस्त कर सके। आरोप लगाया कि ये लोग सिर्फ मंच सजाकर लच्छेदार बातें करना जानते हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानिकपुर का पम्प कैनाल क्षेत्रीय किसानों की सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए किया गया था। लेकिन मेरे विधायकी से हटने ही पम्प कैनाल के अधूरे पड़े छोटे काम को भी भाजपा सरकार करा पाने में नाकाम रही है। इन्होंने अपना पूरा का पूरा पांच वर्ष केवल किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने में गुजार दी। यदि काम किया होता तो आज मानिकपुर में 85 लाख रुपये की लागत से स्थापित पम्प कैनाल किसानों को अपनी सेवाएं दे रहा होता। आज स्थिति यह है कि किसान पम्प कैनाल के बगल में अपने निजी डीजल पम्प को लगाकर खेतों तक पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनका यह प्रयास उन तमाम नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है, जिन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के दावे व बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वास्तविकता यह है कि किसानों की आय बढ़ाने के भाजपा के पास कोई प्लान आफ एक्शन नहीं है। यह सिर्फ छलने का काम करते हैं। फिर चाहे वह किसान तो या आम आदमी। उन्होंने किसानों को ऐसे झूठ बोलने वाले नेताओं से सतर्क व सावधान रहने का आह्वान किया। कहा कि पांच किलो अनाज से जीवन नहीं कटने वाला, लिहाजा खुद को सशक्त बनाने के लिए किसान विरोधी ताकतों को सत्ता से हटाना होगा। कहा कि यह वही लोग है जिन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलित किसानों को आतंकवादी और न जाने क्या-क्या कहवाला। इनके द्वारा अन्नदाताओं का अपमान किया गया।

बतौर बंधुआ मजदूर बेचे गए श्रमिकों की घर वापसी की आस जगी

नौगढ़ थाने में श्रमिकों के परिजनों की प्राथमिकी दर्ज करवाते भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के सहयोग से नौगढ़ थाने में कतिपय मेठों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Young Writer, नौगढ़। पंजाब प्रांत में गन्ना की कटाई के नाम पर ले जाए गए मजदूरों की घर वापसी व उनके पारिश्रमिक के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे परिजनों को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का साथ व सहयोग मिला तो उनके दर्द को बांटने के लिए पुलिस-प्रशासन आगे आया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में नौगढ़ थाने में मजदूरों को लेकर जाने वाले कतिपय मेठ जीउत, रामबली, रामखेलावन व राजू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। इसके साथ ही मजदूरों की वापसी की उम्मीदें परिजनों में जगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर बताया। कहा कि जनपद के नौगढ़ ही नहीं चंदौली मुख्यालय से सटे बिसौरी गांव से भी मुसहर जाति के कई श्रमिकों को मजदूरी के नाम पर महाराष्ट्र ले जाया गया था, जिन्हें वहां बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया गया और मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद चंदौली पुलिस के साथ ही महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग लेकर मजदूरों की घर वापसी कराई गयी। बताया कि बिसौरी के 35 श्रमिक सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। उन्हें बतौर बंधुआ मजदूर महाराष्ट्र में बेचने वाला शख्स वही है जिसने नौगढ़ के श्रमिकों को गन्ना की कटाई के नाम पर बाहर लेकर गया है जो आज भी अपने घर-परिवार से दूर हैं और उन्हें बाहर मजदूरी नहीं दी जा रही है।
विदित हो कि पंजाब प्रांत में गन्ना की कटाई करने के लिए गया थाना क्षेत्र के बाघीं मंगरही व विनायकपुर गांव निवासी दो दर्जन से अधिक मजदूरांे का दल की घर वापसी व मजदूरी की भुगतान नहीं होने से परिजनों का दो दिनों पूर्व थाने में तहरीर देकर के न्याय की गुहार लगाए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पायी थी। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की पहल पर सोमवार को मजदूरों के मेठ जीऊत रामबली रामखेलावन व राजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।
इस बारे में बताया जाता है कि चकिया कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर शिकारगंज निवासी जीऊत व रामबली ने करीब एक माह पूर्व नौगढ थाना क्षेत्र के बाघीं मलेवर (विनायकपुर) मंगरही गांव निवासी मुसहर जाति के कुल 24 मजदूर मोहन बद्दू दिनेश अजीत पुनवासी शेखर अलगू राजेश श्यामसुंदर कमलेश विजयी मनोज निरहू शेखर इत्यादि को पंजाब प्रांत में ठेकेदार राजू पाटिल के माध्यम से गन्ना कटाई कार्य करने के लिए ले जाया गया है। मजदूरों के परिजन मालती, पार्वती, किरन, चन्द्रावती व प्रेमनाथ ने नौगढ़ थाने पर तहरीर देकर के बताया है कि मजदूरों की मजदूरी नहीं मिलने के साथ ही घर वापसी भी नहीं हो रही है, जिससे मजदूरों के मेठ जीऊत व रामबली मुसहर निवासी सीतापुर शिकारगंज चकिया पर आशंका प्रतीत हो रही है कि मजदूरों को बेच दिया गया है या मजदूरों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मजदूरों के परिजनों की तहरील पर मेठ जीऊत व रामबली निवासी सीतापुर शिकारगंज कोतवाली चकिया व राजू तथा रामखेलावन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर के कार्यवाही की गई है।

Chandauli
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
62 %
1.6kmh
100 %
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights