32 C
Chandauli
Friday, July 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 590

आम आदमी 2022 में चुनाव लड़ेगा और जीतेगाः मनोज सिंह डब्लू

पसाई गांव कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों का कुशल–क्षेम पूछते Manoj Singh W

सपा के पूर्व विधायक ने देर शाम ग्रामीण क्षेत्रोें में डोर-टू-डोर किया जनसम्पर्क

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू डोर-टू-डोर कैम्पेन जारी है। इस कड़ी में सपा नेता ने गुरुवार की देर शाम व रात को क्षेत्र भ्रमण कर कड़ाके की ठंड में आम लोगों की दुश्वारियों को जाना। देखा और महसूस किया कि एक आम आदमी किस कदर इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि विधानसभा चुनाव-2022 बदलाव का चुनाव है जो आम आदमी लड़ेगा और उसे आम आदमी ही जितेगा। भरोसा दिया कि सत्ता में सपा की वापसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में जीवनयापन आसान होगा। लोगों पर पड़े महंगाई के बोझ को सरकार कम करेगी। साथ ही रोजगार के अवसर सृजित कर गांव के गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने का काम करेगी।

उन्होंने भैंसा, पिपरी व पसाई गांव की गली-गली व घर-घर घुसे। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनका कुशल-क्षेम पूछकर उनके सुख-दुख के भागी बने। ग्रामीणों ने भी कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़े उत्साह के साथ मनोज सिंह डब्लू से मुलाकात की और अपनी बातचीत से एक-दूसरे के लिए भरोसे का एक मजबूत स्तम्भ कायम किया। ग्रामीणों ने अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होने पर रोजाना जीवनयापन में आ रही दिक्कतों व दुश्वारियों को सपा नेता के समक्ष रखा। साथ ही यह भी कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों ने जरा सा प्रयास किया होता तो आज उनकी मुश्किलें आसान होती, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि चुनाव बाद उन्हें छला गया। उनके वोट के अधिकार को बड़े-बड़े दावों व झूठे आश्वासनों से डांका डालने का काम हुआ था। कहा कि अबकी बार गांव का एक-एक मतदाता सजग और जागरूक है। झूठी बातें, झूठा आश्वासन लेकर गांव की बस्तियों में आने वालों को खदेड़ा जाएगा। किसी भी हाल में आम आदमी अपने मत के अधिकार का अपने कल्याण के लिए इस्तेमाल करेंगे। उधर, मनोज सिंह डब्लू ने ग्रामीणों के इस उत्साह को बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि मत का अधिकार महत्वपूर्ण अधिकार है। लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने और बेखौफ होकर देश व समाज विरोधी ताकतों को अपने वोट से हटाने का काम करें।

पसाई गांव में बुजुर्ग ग्रामीण से आशीष प्राप्त करते Manoj Singh W

चंदौलीः जिला चिकित्सालय में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार युवक गिरफ्तार

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की इस घटना से जिला अस्पताल में भड़गड़ मच गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से चार युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताते हैं कि खुरुहजा गांव निवासी भानु यादव अपने दोस्तों को जिला चिकित्सालय में दवा देने के लिए आया था उसी दौरान धुरीकोट गांव के कुछ लड़के जिला अस्पताल में घुस गए और भानु यादव व उसके साथी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए और उनकी गाड़ी को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया‚ जिसको लेकर जिला अस्पताल में भगदड़ की स्थिति मच गई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल संजीव मिश्रा ने दोनों पक्ष के चार युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए और करवाई में जुट गए। इस बाबतउन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। मारपीट के दौरान चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।दोषी पाए जाने पर कार्यवाही किया जाएगा।

श्रमिकों से बंधुआ मजदूरी कराने वाले दो आरोपी धराए

गिरफ्तारी

Young Writer, नौगढ़। मजदूरी के नाम पर गैरप्रांत गरीब श्रमिकों को दूसरे प्रांतों में लेकर बंधुआ मजदूरी कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर चकिया बस स्टैण्ड से धर-दबोचा। पकड़े गए आरोपी गरीब व वनवासियों को मजबूरी का फायदा उठाकर रोजगार दिलाने के नाम पर झांसा देकर महाराष्ट्र व गुजरात आदि प्रांतों में ले जाकर बंधक बना लेते थे। इसके बाद उन श्रमिकों से वहां बंधुआ मजदूर की तरह कार्य कराया जाने के साथ ही मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एएसपी नक्सल चीरंजीवी मुखर्जी ने गुरुवार को प्रकरण का खुलासा किया। 

दरअसल गत दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की पहल पर पंजाब प्रांत में गन्ना की कटाई के नाम पर नौगढ़ के गरीब श्रमिकों को दूसरे प्रांत ले जाने व वहां उनसे बंधुआ मजदूरी कराए जाने की शिकायत पर चंदौली व नौगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी। इसी कड़ी पुलिस ने रामबली व जीउत को दबोच लिया। इसके साथ नौगढ़ के दो लोगों की घर-वापसी सुनिश्चित हो गयी है, वहीं 10 अन्य महाराष्ट्र के चोलापुर से वापसी पर चल पड़े है। एएसपी चीरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि चंदौली व नौगढ़ थाने में दर्ज मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय पुलिस अफसरों की टीम का गठन किया। इसी बीच पुलिस को सूचनी मिली कि उक्त गिरोह के दो सदस्य चकिया बस स्टैण्ड के पास मौजूद है। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गए। एएसपी सदर ने आमजन से आह्वान किया कि इस तरह के प्रकरणों की जानकारी होने पर संबंधित थाना पुलिस को सूचना एवं जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग दें। 

चंदौलीः चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को खंगाला, 5 लाख से ज्यादा की चोरी

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला सहित दो अन्य गांव में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों का ताला चटका दिया और नगदी सहित लाखो के जेवरात ले कर फरार हो गए। इससे ग्रामीणों में दहसत के साथ हड़कंप मच गया है। चोरी की लिखित तहरीर भुक्तभोगी ने सदर कोतवाली में दे दिया है।
बताते हैं कि बसिला गांव निवासी कलीम के घर चोरो ने पहुच कर दरवाजे की कुँन्दी आगे से बाद कर दिया। अभी आहट से उनके भाई नईम की नींद खुल गयी और वो जोर जोर से चिल्लाने लगे आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। तभी शातिर चोर बगल के गांव चैनपुरवा पहुच गए।और अभिमन्यु यादव के घर मे घुस कर 60 हज़ार नगदी के साथ बक्से में रखा हार सिकड़ी कंगन नथुनी कमर बंद बर्तन सहित 5 लाख के जेवरात ले कर फरार हो गए। इस दौरान अभिमन्यु ने बताया कि मेरे पिता के देहांत हो गया है जिसका दसवां का कार्यक्रम कर के सब लोग सो गए।देर रात चोरों ने घर मे घुसकर 60 हज़ार नगद और मेरे बुआ पत्नी का पांच के जेवरात बर्तन बाहर रखा दो बोरी चावल ले कर फरार हो गए। दो दिन बाद पिता की तेरहवीं है इससे परिवार के सामने पैसे का संकट पैदा हो गया है। चोरी की तहरीर कोतवाली में दे दिया गया है। वही चोरो ने दिग्घी गांव में पहुच कर चोरो ने अब्दुल वहाब के घर रखे बक्से को भी उठा ले गए।

सकलडीहा से समाजवादी पार्टी का चेहरा होंगे प्रभुनारायण सिंह यादव

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

समाजवादी पार्टी ने लगातार छठवीं बाार जताया भरोसा‚ सकलडीहा से दिया टिकट

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी से सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव एक बार फिर पार्टी का भरोसा जितने में सफल रहे। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जारी प्रत्याशियों की तीसरी सूची में सकलडीहा से प्रभुनारायण सिंह यादव को एक बार फिर उम्मीदवार के रूप में जगह दी है। इसकी जानकारी सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने फेसबुक वाल पर सपा के प्रत्याशियों की सूची को पोस्ट करके दिया। उक्त सूची में जमानिया विधानसभा से सपा के दिग्गज नेता ओमप्रकाश सिंह‚ जंगीपुर से वीरेंद्र यादव व रावर्ट्सगंज विधानसभा से बतौर प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा का नाम है। वहीं ओवरार से सुनील सिंह गोंड़ व दुद्धी से विजय सिंह गोंड का नाम अंकित है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को टिकट मिलने की सूचना के बाद सकलडीहा क्षेत्र के सपाइयों व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली।

सकलडीहा से सपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के कैलावर स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। दूसरी ओर सकलडीहा कब्जे से लगायत बलुआ व सैदपुर गंगा घाट तक लोग जश्न में डूबे रहे। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह लगातार छवीं बार सपा से टिकट पाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की भरोसे को कायम रखा जाएगा। साथ ही संगठन से ताल-मेल स्थापित कर इस सुखी व उत्साह को जीत में तब्दील करने की पूरी कोशिश होगी। कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कामकाज व समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के साथ पहले से ही समाजवादी पार्टी लोगों के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाए हुए है। मतदान तक बूथ स्तर पर सपा की किलेबंदी को कायम रखना सकलडीहा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए चुनौतिपूर्ण है। कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के दम पर सपा जनपद में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। विदित हो कि प्रभुनारायण सिंह यादव ग्राम प्रधान से अपने राजनीतिक कैरियार का आगाज किया था और आज सकलडीहा विधानसभा की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस अवसर पर खुशी जाहिर करने वालों में प्रमोद यादव, कपिश गोंड, चंदन, चंद्रदीप, भरत, चिन्टू, पवन, कृपाशंकर, राकेश, अभिषेक, मुलायम आदि उपस्थित रहे।

प्रभु नारायण सिंह यादव को सपा से टिकट मिलने के बाद मुंह मीठा कर खुशी का इजहार करते सपाई।

चंदौलीः 11 हज़ार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया गांव में गुरुवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। बताते हैं कि बलुवा थाना क्षेत्र पलिया गांव निवासी धर्मदेव यादव टेंट का व्यवसायी है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में समान टेंट का सामना भेजने के लिए अपने दुकान के बाहर समान निकाल रहा था। तभी टेंट का पाइप बाहर लगे 11 हज़ार हाईटेंशन तार से सट गया। इससे वो करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को देख आस पास लोगो मे हड़कम्प मच गया। युवक के


मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक के पिता दशरथ,माता गुलाबी देवी,पत्नी पूनम देवी,पुत्र कुशल ,भाई अखिलेश ,विमलेश,बहन सीमा व रीमा का रोकर बुरा हाल रहा । सूचना पर घटना स्थल पर पहुचे बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

गौ माता के नाम पर जनता को छल रही भाजपा सरकार

Young Writer, कमालपुर। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गौ सेवा का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक में बनाए गए पशु अस्पताल का जायजा लिया और सरकार व स्थानीय विधायक की नाकामियों को गिनाया। कहा कि सरकार गौसेवा के नाम पर जनता को छलने का काम कर रही है। यदि गौ-माता के प्रति सरकार कीसंवेदना होती तो माधोपुर में बनकर तैयार अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती कर पशुओं का ईलाज हो रहा होता। लेकिन यह सरकार इतनी निकम्मी व नाकारा है कि पांच साल में बने-बनाए पशु अस्पताल में चिकित्सक तक तैनात नहीं कर पायी। ऐसी सरकार से किसी भी प्रकार की उम्मीद करना बेमानी होगी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह विधायक थे तो उनका घोड़ा बीमार, जो समय पर समुचित उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पशुपालकों की पीड़ा का ऐहसास हुआ तो मनोज सिंह डब्लू ने सपा सरकार में माधोपुर में पशु अस्पताल की नींव रखी और अपने प्रयासों से पूरा का पूरा अस्पताल भवन तैयार करवा दिया, लेकिन इसी बीच चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती का मौका मनोज सिंह डब्लू को नहीं मिला। गुरुवार को माधोपुर पशु अस्पताल पहुंचे मनोज सिंह डब्लू ने फेसबुक पर लाइव आकर अस्पताल भवन के एक-एक कोने को दिखाया। साथ ही भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक की नाकामियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार गौ माता की सेवा की बात करती, गौशाला की बात करती है। लेकिन पांच साल में बने बनाए अस्पताल में गौ-माता के लिए एक डाक्टर तैनात नहीं कर पायी। रही बात गौशाला की तो वहां मवेशियों के साथ किस तरह की क्रूरता की जा रही है यह किसी से छिपा नहीं है। कहा कि गौ-माता व गौसेवा केवल भाजपा का चुनावी एजेंडा है इसके प्रति आस्था से भाजपा का कोई वास्ता सरोकार नहीं है।

फफकती ‘मां‘ को मिला मनोज सिंह डब्लू के भरोसे का संबल

खुरहट में वृद्धा की शिकायत में झलका वादाखिलाफी का दर्द
मनोज सिंह डब्लू को अपने बीच पाकर वृद्धा बनवासी देवी ने अपनी पीड़ा को रखा
Young Writer, चंदौली।
मां संवेदना का सागर है, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति है, जो खुद तो कष्ट झेलती है लेकिन अपने बच्चों को दुख-तकलीफ से दूर रखती है। लेकिन जब यही मां खुद उपेक्षित होकर असहाय हो जाती है तो उसके आंख से निकले आंसू के एक-एक बूंद तीर से भी ज्यादा चुभन देते है। क्षेत्र के खुरहट में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में एक ऐसी मां की पीड़ा आंखों से झर-झर बहने लगी तो असहाय थी और उसे उपेक्षा से सताया गया था। इस बीच जब सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ध्वजारोहण करने के लिए उक्त बस्ती में गए तो उस मां ने अपनी पीड़ाएं पटल पर रखी। सरकारी तंत्र व राजनेताओं के वादाखिलाफी के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया। ऐसे में वृद्ध मां को रोता देख मनोज सिंह डब्लू भी अपनी संवेदनाओं पर काबू नहीं रख पाए।

उन्होंने पीड़ित मां के पेंशन, आवास व सड़कों पर बहते नाले की समस्या को विधायक बनते ही दूर करने का भरोसा दिया। साथ ही मां को मजबूत संबल लेते हुए खुरहट गांव के विकास का संकल्प लिया। कहा कि मुसई बाबू के नाम पर खुरहट में जल्द विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। दरअसल मनोज सिंह डब्लू गणतंत्र दिवस पर आयोजित बस्तिवासियों के कार्यक्रम में शरीक होने गए थे, जहां मौजूद आवाम में वृद्धा बनवासी देवी 65 वर्ष उठी और उन्होंने मनोज सिंह डब्लू से संवाद शुरू कर दिया। उन्होंने खुरहट समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के विकास से बात शुरू की और आवास, पेंशन तथा नाली के पानी की निकासी जैसी बुनियादी समस्याओं को सपा नेता के समक्ष रखा। साथ ही पिछले बार गांव आए नेताओं की वादाखिलाफी को भी याद दिलाया।

कहा कि कोई जाति के नाम पर तो कोई भरोसे के नाम पर वोट लेकर चला गया, लेकिन विकास की बात आज भी अधूरी है। लोग आते हैं चंद रुपयों के कंबल बांटकर आमजन के हमदर्द होने का दिखावा करते हैं। कहा कि कंबल एक दिन फट जाएगा, लेकिन बात नहीं फटनी चाहिए। यह कहते हुए उक्त वृद्धा बनवासी देवी मनोज सिंह डब्लू से लिपट कर रोने लगी। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का यह नजारा राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ-साथ वात्सल्य के प्रेम में रंगा नजर आया और जब मनोज सिंह डब्लू ने अपने संक्षिप्त बातों में सिर्फ इतना कहा कि मुसई बाबू के नाम पर विकास का जिम्मा वह लेते हैं तो पूरी की बस्ती तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। अंत में उन्होंने वृृद्धा बनवासी देवी के साथ ही वहां मौजूद तमाम वृद्ध माताओं से इस कार्य और जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए आशीष भी मांगा। इस अवसर पर पारसनाथ बिन्द, विश्वनाथ कवि, लल्लन बिन्द, मंसूर अंसारी, अखिलेश सिंह, राजू सिंह, सुनील यादव, शोलू सिंह, राहुल मौर्य, सोनू सिंह, अमित उपाध्याय, रामजी सिंह, रिंकज सिंह, गणेश गुप्ता, सुबाष यादव, किशन कुमार आदि उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस: शहाबगंज में फहरा दिया उल्टा तिरंगा

Young Writer, शहाबगंज। कस्बा स्थित जायसवाल कटरा में एक निजी बैंक संचालक के प्रबंधक द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की आनबान और शान तिरंगा झंड़ा को उल्टा ही फहरा दिया।इसकी नजर जैसे ही मीडिया कर्मियों पर पड़ी तो फोटो वायरल कर दिया।जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश ब्याप्त रहा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी, अर्ध्यसरकारी,नीजि संस्थाओं पर तिरंगा झंडा फहराकर देश के गणतंत्र और उसे बनाने,निर्माण करने में शहीद हुए जवानों को याद किया जाता है।कुछ नासमझ लोग झंडा के सम्मान और उसे फहराने की मौलिक जानकारी से अनभिज्ञ रहते है।आते है झंडा फहराते है फोटो खिचवाते है और मिष्ठान वितरण कर घर चले जाते है।इसी तरह का मामला कस्बा के जायसवाल कटरा में स्थित सहारा इण्डिया बैंक द्वारा किया गया।जहां के नियुक्त मैनेजर ने उल्टा ही झंडा फहरा दिया।झंडे पर जैसे ही नजर पड़ी फोटो कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया।वामरल फोटो लोगों के बीच में पहुंचने के साथ ही आक्रोश ब्याप्त हो गया।ग्रामीणों ने ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

एक बार फिर बन्द मिला धानापुर शाहिद स्मारक का गेट, अंजनी सिंग ने लगाया आरोप समित करती है मनमानी

धानापुर शहीद स्मारक समिति से क्षुब्ध जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने शहीद स्मारक के मुख्य गेट पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन भी बाहर से माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि समिति के मनमाने रवैया के चलते मदरसा परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर इफ्तिखार जावेद को भी चाबी ना मिलने के कारण तो बाहर से ही माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देनी पड़ी थी।इसी मनमाने रवैये के चलते गणतंत्र दिवस के दिन भी लोगो के बाहर से या बिना श्रद्धांजलि दिए वापस जाना पड़ा।

अंजनी सिंह ने आरोप लगाया कि समिति के लोगो दल विशेष से प्रभावित है और उनके इशारे पे कार्य करते है । कहा ऐसा लगता है समिति का निजी संम्पत्ति है ये भरम ठीक नही है। शहीद स्मारक सभी के लिए है और इसपर सभी का सामान अधिकार है। समिति के गैरजिम्मेदाराना कृत्य से कई बार कई लोगो को गेट पर से ही श्रद्धांजलि देनी पड़ी है । कइयो को बिना श्रद्धा के सुमन चढ़ाए बगैर ही वापस।जाना पड़ा है।कहा कि समिति।के लोगो को गेट खोलने के लिए बार बार फोन किया गया लेकिन फोन नही उठा।कहा गणतंत्र दिवस के दिन ऐसे स्थलों को पूरे दिन खोल के रखना चाहिए जिनके दम पे हमको आज़ादी मिली जिसके चलते 26 जनवरी को हम राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर प्राप्त हुआ उनको श्रद्धा के सुमन अर्पित करने में कोई अड़चन नही आनी चाहिए।अंजनी सिंह ने समिति के इस रवैये से नाराज़ दिखे और गेट पर काफी देर बैठे रहे लेकिन जब कोई नही आया तो उन्होंने थाना परिसर में स्थापित शहीदों स्मारक पर शीश नवाया और श्रद्धांजलि दी।

Chandauli
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
62 %
1.6kmh
100 %
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights