34.8 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 612

चंदौली में हाइवे बना अखाड़ा‚ मारपीट में जमकर चला मुक्का–ताल

Young Writer, चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की आगवानी व स्वागत में साजो-सजवाट व मंच बनाने का काम हो रहा था, वहीं दूसरी ओर चंद कदम के फासले पर नशे धुत्त युवक आपस में मारपीट व हुराहुरी कर रहे थे। यह पहला अवसर नहीं था जब यहां नशे की हालत में मारपीट की घटना हो रही हो। यह सबकुछ काफी पहले से होता आ रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन जानकारी के बाद भी मूकदर्शक बना हुआ है। रविवार को जो कुछ हुआ उसे छोटी घटना समझना पुलिस के लिए बड़ी भूल हो सकती है, क्योंकि जिस तरह से लड़ते हुए दोनों युवक हाइवे पर चले गए, उन दोनों की जान को खतरा था। संयोग अच्छा रहा कि वह किसी वाहन की जद में नहीं आए अन्यथा बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।

चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप सर्विस रोड पर स्थापित मीट मंडी में मारपीट का मामला उस वक्त पटल पर आया, जब किसी ने मारपीट की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उक्त वायरल वीडियो में मीट मंडी में नशे की हालत में दो युवक एक-दूसरे को गाली देते हुए नजर आ रहे है। स्थानीय दुकानदार बीच-बचाव करते हैं लेकिन गालियों का दौर नहीं रुकता है। इस बीच एकाएक हाथापाई व मारपीट शुरू हो जाती है जो लड़ते हुए सर्विस रोड से हाइवे पर चले जाते हैं, तभी आपस में लड़ रहे उन युवकों के पास से तेज रफ्तार एक कार गुजरती है। संयोग अच्छा रहा कि दोनों बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह सबकुछ ठीक उसी स्थान पर हुआ, जहां रविवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के स्वागत के लिए मंच व पंडाल की स्थापना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना था कि आए दिन नशे की हालत में लोग मीट मंडी में गाली-गलौज, मारपीट व बवाल करते हैं। बावजूद इसके पुलिस उक्त इलाके में कभी गश्त नहीं करती है। ऐसे में किसी दिन बड़ा घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

चंदौली घने कोहरे के कारण ट्रेन की जद में आयी युवती मौत

Young Writer, सैयदराजा। रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ बरठी कमरौर गांव के समीप रविवार की सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत हो गई। मृतका अनिता कुमारी बरठी गांव की निवासिनी बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी गांव निवासिनी अनिता कुमारी रविवार की सुबह शौच करने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गई हुई थी। सुबह के वक्त क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय युवती किसी ट्रेन के चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। रेलवे ट्रैक की ओर जाते समय  युवती का शव ट्रैक पर पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी। थोड़े ही देर में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और लोगों ने युवती की शिनाख्त अनिता कुमारी के रूप में की तथा इसकी सूचना सैयदराजा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल चंदौली भेज दिया।

चंदौली पुल के उद्घाटन के साथ ही खत्म होगी दूरियां

चंदौली रेलवे ओवरब्रिज‚ जो तीन जनवरी को उद्घाटित होगा।

आज चंदौली को ओवरब्रिज समर्पित करेंगे केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय

Young Writer, चंदौली। दो हिस्सों में विभक्त चंदौली अब एक होने जा रही है। लम्बे जद्दोजहद व इंतजार के बाद यह पावन बेला सोमवार को आने वाला है। यह सबकुछ केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास व पहल से होने जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ही इस शुभ कार्य का शुभारंभ करेंगे। जी हां! बात हो रही बहुप्रतिष्ठित चंदौली रेलवे ओवरब्रिज की, जिसका लोकार्पण केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को करने जा रहे हैं। इसके साथ ही कई दशक से दो हिस्सों में बंटा चंदौली एक हो जाएगा। साथ ही लोगों के बीच कायम भौतिक दूरियां भी खत्म होंगी।

नवनिर्मित चंदौली ओवरब्रिज से कुछ ऐसा दिखता है रेलवे स्टेशन का नजारा।

विदित हो कि सुरक्षित आवागमन में आ रही दुश्वारियों को देखते हुए चंदौली रेलवे क्रासिंग के पास वर्ष 2018 में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की आधारशीला रखी गयी, उस वक्त डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने ही इस कार्य का शुभारंभ किया था उसी दरम्यान उन्होंने चंदौलीवासियों को यह मजबूत भरोसा दिया था कि इसका लोकार्पण भी वह अपने हाथों से करेंगे। जनता को किए अपने वादे को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय तीन जनवरी को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान वे 35.47 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुकी 630 मीटर लम्बे रेलवे ओवरब्रिज का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पुल आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही दो फाड़ हो चुके चंदौली भी काफी हद तक करीब आ जाएगी। लोगों के आवागमन की दुश्वारियां खत्म होगी और वे सुगमता के साथ आ-जा सकेंगे।

चंदौली रेलवे ओवरब्रिज से कुछ ऐसा नजर आता है चंदौली का उत्तरी इलाका।

पुल के निर्माण कार्य में लगे सेतू निगम के अभियंताओं ने बताया कि चंदौली रेलवे ओवरब्रिज जनपद का पहला व पूर्वांचल का दूसरा अनोखा ब्रिज है जिसे अलग तरह की तकनीकी पर स्थापित किया जाएगा। पहला पुल वाराणसी के मंडुआडीह में बना है और दूसरा चंदौली में उद्घाटित होने जा रहा है। बताया कि बीच का 60 मीटर का हिस्सा बो-स्ट्रींग तकनीकी पर आधारित है और इतनी दूरी में किसी भी पुल का स्पोर्ट नहीं है। पुल उक्त हिस्से में 400 टन से अधिक स्टील का इस्तेमाल किया गया है जो इसकी मजबूती का आधार है।

आवागमन के लिए बनकर तैयार चंदौली रेलवे ओवरब्रिज।

बूथ पर किलेबंदी से विधानसभा चुनाव जीतेगी सपाः मनोज सिंह डब्लू

कमालपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग जनसम्पर्क करते सपा नेता Manoj Kumar Singh W

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने तीन जनवरी को कमालपुर कस्बे में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को दर्जन भर गांवों में जनसम्पर्क किया। उन्होंने कमालपुर कस्बा बाजार के साथ ही बहेरी, जनौली, रैथा, चीलबिली, गोपालपुर, इनायतपुर, देवकली, नौरंगाबाद व कादिराबाद आदि गांव में ग्रामीणों से मुखातिब हुए। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। कहा कि समाजवादी साथियों के सम्मान में सम्मेलन बुलाई गयी है, जहां कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं के समर्पण व पार्टी के प्रति समर्पण भाव को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अबकी बार सपा बूथ की किलेबंदी से विधानसभा फतह की तैयारी में है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर बूथ पर यूथ का नारा बुलंद किया। इसी नारे से सपा सशक्तीकरण की नई इबारत लिखेगी और यही पार्टी की ऐतिहासिक जीत का आधार भी साबित होगा। कहा कि युवा शक्ति के समन्वयक, सहयोग व समर्पण से यूपी की सत्ता में लौटने के सपने को साकार करेगी।

Manoj Singh W ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की ताकत रखते हैं। निचले पायदान में मुस्तैद इन कार्यकर्ताओं का सम्मान करना पार्टी को सम्मान देने जैसा है। क्योंकि यही कार्यकर्ता दिन-रात कड़ी मेहनत करके जमीनी स्तर पर पार्टी के मान-सम्मान को राजनीतिक के शीर्ष पायदान पर पहुंचाने की जद्दोजहद करते हैं। ऐसे में उनके लिए मेरे हृदय में विशेष स्थान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कर्णधार बताया। कहा कि इन कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनके सम्मान का अवसर प्राप्त होना अपने आप में गौरव की बात है। उक्त सम्मेलन पूरी तरह से सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है। कहा कि समाज में फैली अराजकता, अपराध, भय व भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। आज जिस तरह से समाज को तोड़ने का काम हो रहा है उससे समाज में अस्थिरता आयी है। लोगों की रोटी, कपड़ा व मकान जैसी बुनियादी जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकार के जनकल्याण व विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। भरोसा दिया कि सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर सपा अपने ऐतिहासिक कामकाज को दोहराने जा रही है।

चंदौली होमगार्ड ऑफिस के बगल में नहर किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी


चन्दौली सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा रोड होमगार्ड ऑफिस के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र ने सनसनी फैल गयी मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस की दी मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते है कि कटसिला गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा 29 वर्ष रात से घर नही पहुचा था। रविवार की सुबह उसका शव मुख्यालय स्थित होमगार्ड ऑफिस के बगल में नहर किनारे पुल के नीचे पड़ा मिला सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा तो आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे राम भवन यादव ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया इस दौरान उन्होंने ने बताया कि युवक की शिनाख्त घटसिला गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में कर कार्यवाही कर रही है। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये

चंदौली: नहर किनारे खड़ी कार बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Young Writer, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर गांव के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से नहर किनारे खड़ी एक कार में आग लग गया। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया  उसमे बैठे कार सवार लोग कार से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाये मौके पहुचे आस पास के लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पाया जब तक कार में बैठे सवार फरार हो चुके थे।

बताते हैं कि मथेला-शहीद गांव मार्ग पर खोनपुर सिवाने गांव के पास नहर मार्ग पर  कार UP 78 CV 6468 में अज्ञात कारणों से आग लग गयी । कार जलते देख नहर के पास मुर्गी फार्म के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। जब ग्रामीणों ने चालक से पूछताछ किया तो उसने डेढ़ावल चौकी बताया। कहा कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही है । ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे तो कार में सवार लोग गायब हो चुके थे । 

चंदौलीः बसपा को बड़ा झटका, समाजवादी हुए गुलशेर सिद्दीकी

लखनऊ सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेते पूर्व बसपा नेता गुलशेर अहमद सिद्दीकी।


Young Writer, चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव गुलशेर सिद्दीकी सहित को हाथी की सवारी रास नहीं आ रही थी लिहाजा उन्होंने बसपा को छोड़कर अब साईकिल पर सवार हो गए हैं। समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही लखनऊ पार्टी कार्यालय पर पूर्व बसपा नेता गुलशेर सिद्दीकी ने मुग़लसराय विधानसभा से अपने भाग्य आजमाने के लिए सपा से दावेदारी भी कर डाला जिससे जिले में हलचल तेज़ हो गयी। बसपा से निलंबित नेता राम अचल राजभर की अगुवाई में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर सभी बसपाइयों ने सपा की सदस्यता ली है।
इस दौरान गुलशेर ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से बसपा में सक्रिय हूँ छात्र राजनीति के दौरान ही हमने बसपा की सदस्यता ली थी। फिर हम पार्टी से उपेक्षित हैं. जिसके कारण हमनें बसपा छोड़ दी और अब हम सपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने सपा को सदस्यता लेने के साथ ही 380 विधानसभा मुग़लसराय से अपनी दावेदारी की है। बाकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। गुलशेर सिद्दीकी ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर हम बहुत प्रभावित हुए हैं. आज हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमें सपा की सदस्यता बहुत पहले ही ले लेनी चाहिए। फिर भी देर आए दुरुस्त आए। अब हम सदा के लिए सपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

भीषण हादसे में बाइकों के परखचे उड़े, पांच घायल

चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में घायलों का ईलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

Young Writer, चकिया। इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव के समीप इलिया-चकिया मार्ग पर शनिवार की देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए और बाइकों पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सड़क पर लहूलुहान पड़े युवकों को रास्ते से हटाया। साथ ही इलिया थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


बताते हैं कि केराडीह निवासी सुनील 35 वर्ष, मनोज 27 वर्ष व कान्धे 25 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर खरौझा से अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच खरौझा गांव के पास ही इलिया-चकिया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से उसकी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच युवक सड़क पर दाने की तरह बिखर गए। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इलिया थाना पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चकिया जिला अस्पताल भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी। दूसरी बाइक पर सवार सोनू मौर्या बिहार प्रांत के बरारी इसियां गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि उसके साथी के बारे में अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं मिल पायी है। घायलों का ईलाज चकिया जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है‚ जिन्हें चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

शशांक यादव बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव

फोटो-08 समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव शशांक यादव।

Young Writer, इलिया। जनपद के जिगना गांव निवासी शशांक यादव को समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना से गांव में नए साल पर जश्न जैसा माहौल रहा। क्षेत्रीय युवा सपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। शशांक यादव ने कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन करने का प्रयास होगा। पार्टी के विचारों व नीतियों को जनसम्पर्क के जरिए लोगों तक पहुंचाने की मुहिम को गति दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवाओं को मिलकर पार्टी का साथ देना होगा। साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का आभार जताया।

नए साल पर राजदरी में जश्न मनाने उमड़े सैलानी

Young Writer, चकिया। कोरोना काल की त्रासदी के बाद नए वर्ष के जश्न पर वनांचल की वादियां पर्यटकों की चहल–पहल से गुल्जार नजर आया। हालांकि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में राजदरी जल प्रपात पर आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट बतायी जा रही है। इस दौरान सुबह से ही जनपद के पर्यटक स्थलों पर सैलानी पहुंचे। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने राजदरी देवदरी, औरवाटांड़, छानपाथर जलप्रपात, चंद्रप्रभा डैम, मूसाखांड़ डैम,लतीफशाह डैम पर पिकनिक मनाने के साथ ही इंजॉय कियाद्य जलप्रपात ओं से गिर रहे पानी को निहारने वहां सेल्फी लेने की होड़ मची रही। चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार के मेन गेट पर वन विभाग द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत सैलानियों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चकिया और नौगढ़ पुलिस के जवानों की टीम के साथ ही चंद्रप्रभा पीएससी के जवान चक्रम करते रहे। चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, अखिलेश चौबे सहित तमाम वन विभाग के कर्मचारी गेट पर जमे रहे।

Chandauli
broken clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
45 %
3kmh
69 %
Sun
34 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights