34.8 C
Chandauli
Sunday, July 26, 2026

Buy now

Home Blog Page 611

कस्तूरबा विद्यालय के पदावनत व निष्कासित शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षकगण

Young Writer, चंदौली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निष्कासित तथा पदावनत शिक्षक व शिक्षिकाओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञान सौंपा।
गत दिनों राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरण आनंद द्वारा 14 जुलाई 2020 को शासनादेश जारी कर जिले के दर्जनों शिक्षिकाओं का डिमोशन तथा पुरुष शिक्षकों को विषय विभेद तथा लिंग भेद के आधार पर बाहर कर दिया गया। पीड़ित शिक्षक उच्च न्यायालय की शरण में न्याय पाने के लिए चले गए। इस मामले में हाईकोर्ट ने बीते 21 दिसंबर को आदेश पारित किया है जिसमें 14 जुलाई 2020 के शासनादेश को रद्द करते हुए सभी पीड़ित शिक्षक-शिक्षिकाओं का निरंतर मानदेय भुगतान करने तथा संविदा समाप्त किए गए शिक्षक शिक्षिकाओं को बहाल करने का आदेश शासन-प्रशासन को दिया है। ज्ञापन देने के लिए विष्णु कुमार, जयप्रकाश तिवारी, उर्मिला सिंह, सीमा प्रजापति, रीना देवी, अशोक कुमार मौर्य, साधना देवी, जियालाल, नंदलाल, कुंवर उपस्थित थी।

विकास की नई इबारत लिख रहा धानापुर ब्लाकः सुशील सिंह

Young Writer

धानापुर ब्लाक परिसर सुन्दरीकरण का उद्घाटन समारोह

Young Writer, धानापुर। स्थानीय ब्लाक सभागार एवं परिसर के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन सोमवार को विधायक सुशील सिंह द्वारा किया गया। ब्लाक परिसर में विधायक द्वारा शिलापट्ट का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह धानापुर विकास खंड परिसर का कायाकल्प व सुंदरीकरण किया गया है वो पूरे जनपद के लिए नही बल्कि कई जनपदों के लिए एक मिसाल है।

धानापुर में भाजपा नेता हरिवंश उपाध्याय को स्मृति चिह्न भेंट करते प्रमुख अजय सिंह।

उन्होंने ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश और देश में चहुंओर विकास कार्य हो रहा है। भाजपा द्वारा ब्लाक क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकासकार्यों को लेकर भी प्रकाश डाला। कहा कि समारोह तभी होते है जब काम होते है। इससे पहले इस स्तर का विकास देखने को नही मिला था। ब्लाक प्रमुख के रुप में जो विकास किया है वह मेरा नैतिक दायित्व है। जो जनप्रतिनिधि नैतिक धर्म को नहीं निभाता उसे समाज स्वीकार नहीं करता। इसके बाद ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ओएसडी केएस अवस्थी, सीडीओ अजितेंद्र नारायण पांडेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, गोविंद उपाध्याय, सुशील सिंह जनौली, हरवंश उपाध्याय, राजेश सिंह,विजय प्रताप सिंह, अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।

राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए आगे आए पटवा समाजः उमाशंकर

Young Writer, सकलडीहा। राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए समाज को लामबंद होने की जरूरत है। बगैर संगठित हुए पटवा समाज, समाज की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सकता है। उक्त बातें बस्ती जनपद के उद्योगपति व समाजसेवी उमाशंकर पटवा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर युवाओं और समाजसेवी को अंगवस्त्र और सुंदरकांड पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर समाजसेवी उमाशंकर पटवा ने कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। समाज में राजनैतिक हिस्सेदारी के लिये सभी को लामबंद होने की जरूरत है। जबतक समाज शिक्षित और संगठित नही होगा तबतक समाज मुख्यधारा से नहीं जुट पाएगा। बाम्बे के उद्योगपति श्यामलाल पटवा ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिये हम सभी को संस्कार वान होना होगा। समाजिक कार्यक्रमों में सबका साथ, सबका प्रयास जरूरी है, तभी सबका विकास संभव है। इसके पूर्व अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पटवा, राधेश्याम पटवा, मदन पटवा, राजू पाटकर, काशी पटवा, महेन्द्र पाटकर मृदुल, जंत्री पटवा, केपी पटवा, शिवाजी पटवा,जयनारायण पटवा, पवन आदि ने सम्बोधित किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक पवन पटवा व जतिन पटवा द्वारा सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

चंदौली को सबसे विकसित ससंदीय क्षेत्र बनाना लक्ष्यः डा. महेंद्रनाथ पांडेय

चंदौली में सेतू का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायकगण।

सांसद ने वर्चुअन माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी सेतू का किया उद्घाटन

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को चंदौली स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान पुल निर्माण में सहयोगी की भूमिका में रहे यूपी सरकार के साथ अफसरों व स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने चंदौली को देश को सबसे विकसित संसदीय क्षेत्र बनाए जाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतू का निर्माण इस कड़ी का छोटा प्रयास है। उन्होंने हाल ही में जनपद को इंडो-इजराइज उत्कृष्टता केंद्र का भी जिक्र किया। पुल का उद्घाटन होते ही स्थानीय जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से चंदौली सांसद का आभार जताया, जिसे देख कार्यक्रम उपस्थित भाजपाई गदगद हो उठे।

दरअसल सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय तीन जनवरी को चंदौली में बनकर तैयार बहुप्रतिष्ठित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतू का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी, जिस कारण वे निर्धारित तिथि को चंदौली कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में भाजपाइयों से सजे मंच पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम व जनता से जुड़े। उन्होंने कार्यक्रम में जमा अपार जनसमूह का अभिनंदन किया और विकास की गति को ऐसे ही आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूती के साथ लोगों के बीच रहा। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपस में समन्वय स्थापित करके योजनाओं-परियोजनाओं को तय समय से कम समय में पूरा करने का काम कर रही है। सरकारों के बीच समन्वय होता तो चंदौली आज विकासशील की बजाय विकसित जनपदों में शुमार होता। इस दुर्भाग्य को भाजपा जनसमर्थन से सौभाग्य में बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस काम में चंदौली के विधायकगणों का सहयोग भी निरंतर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने भाजपा के बूथ व मंडल स्तर से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों का आभार जताया और जनता से जुड़े रहने की प्रेरणा अपने संक्षिप्त अभिभाषण में दे गए।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पूर्व कई लोगों ने पुल निर्माण के वादे किए, लेकिन भाजपा ने इस वादे को पूरा करने का काम किया है। मेडिकल कालेज निर्माण को जमीनी रूप देना के साथ ही गंगा कटान के समाधान की पहल भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। शारदा प्रसाद ने कहा कि लम्बे इंतजार के बाद चंदौली के लोग पुल समर्पित हो रहा है। इससे चंदौली के लोगों की बड़ी समस्या दूर हुई है। दो भागों में विभक्त चंदौली को जुड़ने का अवसर भाजपा ने दिया है। इस अवसर पर विधायक साधना सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, केएन पांडेय, शमशेर सिंह, हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह, शशिशंकर सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, सुषमा गिरी, रवींद्रनाथ‚ संतोष गुप्ता‚ संजय सिंह बबलू‚ उमाशंकर सिंह के अलावा सेतू निगम के अफसर सुनील कुमार, एके आर्या, अनिरूद्ध कुमार, अभय शुक्ला, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी संजीव सिंह व विनीता जौहरी ने किया।

बूथ के कार्यकर्ता असली नायक व नेताः मनोज सिंह डब्लू

कमालपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अभिवादन स्वीकार करते Manoj Singh W

कमालपुर में सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
Young Writer, कमालपुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सरकार बनाने वाला सिपाही करार दिया। कहा कि यही असली नायक व नेता हैं जो सरकारें बनाने व अराजकता तत्वों को सत्ता से हटाने का काम करते हैं। आज सभी समाजवादी साथी एकमंच हैं ताकि विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने व उसे जीतने की मंत्रणा आपसी बातचीत में तय की जा रही है। उन्होंने भाजपा को झूट व भ्रम फैलाने वाली सरकार बताया। कहा कि भाजपा की घोषणाएं व वादे छलावा है। ये सिर्फ घोषणाएं करना जानता है योजनाओं व परियोजनाओं को जमीनी रूप देना इन्हें नहीं आता। श्री सिंह सोमवार को कमालपुर में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में केवल झूठ बोलने का काम किया है। पूर्ववती सपा सरकार के कार्यों का फीता काटकर भाजपा के मुख्यमंत्री, नेता व विधायकों ने वाहवाही लुटी है। इनसे न तो कानून व्यवस्था संभल पा रही है और ना ही विकास के मसले पर ही खरा उतर पाएं है। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने का वक्त आ गया है। सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। अभी धान खरीद में नित नए तरकीब इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि किसान अपनी उपज न बेच पाए। कहा कि जो किसान सुबह उठकर अपने खेतों को सींचने व उसे हरा-भरा बनाने का काम मुद्दों से कतरा आया है उसे कम्प्यूटर का ज्ञान कहां? ऐसे में आनलाइन टोकन प्रणाली किसानों की धान खरीद में सबसे बड़ा बाधक है। इस सरकार की गलत नीतियों से गरीब, निराश्रित, महिलाएं, नौजवान, किसान व व्यापारी सभी परेशान है। आज हालात ऐसे हैं कि ये सभी मिलकर सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। एक बार फिर विधानसभा चुनाव-2022 में क्रांति की लहर दौड़ेगी और सत्ता परिवर्तन के बाद सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने लाल टोपी पर कटाक्ष करने पर चुटकी ली। कहा कि लाल रंग से वही भड़कने हैं जिनकी प्रवृत्ति व सोच दोनों सांड जैसी हो। देखा जाए तो आम लोगों के लिए लाल रंग शगुन, संघर्ष का प्रतीक माना गया है। इस अवसर पर रामजनम यादव, अतीफ खान आदि उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में वादा किया था कि विदेशों से काला धन वापस लाया जाएगा, जिससे देश व देशवासियों का कल्याण होगा। 100 दिन के अंदर महंगाई को कम करने का वादा था, लेकिन आज महंगाई ने आम आदमी व किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। डीजल-पेट्रोल की कीमत 100 से पार चली गयी है। दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष नौकरी देने का वादा भी छलावा साबित हुआ है। कहा कि आज लोगों की उम्मीदें समाजवादी पार्टी से जुड़ी है उनका विश्वास मजबूत है उसे कायम रखें। गांव-गांव पहुंचकर भाजपा के एक-एक सवाल का जवाब देना होगा। 

ट्राई ब्रेकर में भी नहीं हुआ फुटबाल मैच फैसला

Young Writer, धानापुर। अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर अमर शहीद धानापुर स्पोर्टिंग क्लब अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार मैच धानापुर(चंदौली) बनाम जमुरना (गाजीपुर) के बीच 90 मिनट का खेल हुआ। पहले हाफ के खेल में दोनो में किसी भी टीम ने गोल नही किया लेकिन दूसरे हाफ में पहले जमुरना की टीम ने गोल किया‚ जबकि कुछ ही देर बाद धानापुर की टीम ने एक गोल कर मैच को बराबरी ला खड़ा किया।

निर्धारित समय मे परिणाम नही निकलने पर ट्राई ब्रेकर हुआ उसमें भी दोनो टीम 3-3 गोल कर बराबरी पर रही ।इसलिए दोनों टीमो का मैच एक बार पुनः सोमवार को खेला जायेगा। दूसरा मैच लखनऊ और उसियां (गाजीपुर) के बीच खेला गया जिसमें पहले लखनऊ की टीम ने गोल किया लेकिन समय समाप्ति तक उसियां की टीम ने 4 गोल किये जबकि जवाब में लखनऊ की टीम दो गोल ही कर पायी ।उसियां की टीम से मटरू और जुबेर ने अपनी टीम के लिए 2-2 गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाया।इस दौरान मुख्य रूप से डॉ आर एस मौर्या,जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, शाहआलम खान, समद, मासूम खान,अरशद खान गुड्डू,अशोक सिंह, रुस्तम खान,सहरे आलम खान, राजन खान, रमेश द्विवेदी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। निर्णायक गब्बू खान रहे।कमेंट्री संयुक्त रूप से इमरान खान ,कामरान खान एवं आतिफ खान ने किया।

हरकोई स्वस्थ आंखों से सुंदर जहां को निहारेः छत्रबली सिंह

एसआरवीएस में आयोजित महाशिविर में वरिष्ठ चिकित्सक को सम्मानित करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के पचफेड़वा स्थित एसआरबीएस महाविद्यालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र महाशिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वाराणसी के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा.धर्मेंद्र प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि का आयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त महाशिविर में हाईटेक विदेशी मशीनों द्वारा पांच हजार मरीजों के आंख की जांच की गयी। इस दरम्यान दो हजार लोगों को निःशुल्क चश्मे आदि का वितरण किया। 2500 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श व दवाएं भी दी गयीं।

इस दौरान छत्रबली सिंह ने कहा कि आंखें मानव शरीर का एक अनमोल अंग है, जिससे ईश्वर रचित इस खुबसूरत जहां को देखा जा सकता है। उसकी खूबसूरती को इन्हीं आंखों से महसूस किया जा सकता है। लिहाजा हमारा प्रयास है कि जनपद के उन लोगों तक मदद पहुंचाई जाय जो धनाभाव के कारण आंखों में आयी बीमारियों का समुचित उपचार करा पाने में अक्षम है। ऐसे लोगों के आंखों की देखभाल व उनकी मदद के लिए लगातार कैम्प लगाए जा रहे हैं। आज महाकैम्प लगाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। कहा कि खूबसूरत आंखों के संरक्षण के सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद एवं आंखों की अन्य बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। जिसमें लगभग एक लाख लोगों को लाभान्वित करने की योजना है। मेरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित है इसके लिए आम जनता से जनसंपर्क कर हर संभव प्रयास कर रहे हैं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर लोगों की मदद लगातार जारी है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले सभी प्राणियों के लिए उनकी आंखें अनमोल हैं इसलिए इनकी बेहतर देखभाल बहुत जरूरी है। स्वस्थ आंखों से ही इस सुंदर धरा की खूबसुरती को निहारा जा सकता है। यही वजह है कि आंखों को अनमोल कहा गया है क्योंकि इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नही देख सकते। यह जानते हुए भी अक्सर हम आंखों की देखभाल के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते। श्यामजी सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम सभी मिलकर सामाजिक कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। ताकि समाज के अभावग्रस्त व निराश्रित लोगों तक मदद पहुंच सके। उक्त नेत्र शिविर में वाराणसी से आए 28 नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आठ हजार नेत्र रोगियों की। उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श व दवाएं दी गई। इसके अलावा उन गरीब वर्ग के नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है, जिनका 10 व 11 जनवरी को निःशुल्क आपरेशन कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा भी उपस्थित थे।

कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिले

कलानी गांव में वृद्धजनों में कंबल वितरित करते प्रधान।

Young Writer, शहाबगंज। कड़ाके की ठंड झेल रहे गरीबों को राहत देने के लिए रविवार को क्षेत्र के कलानी गांव के प्रधान मुन्ना भास्कर ने एक सौ एक गरीब बुजुर्गों, महिलाओं व विधवाओं को कबंल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी चमकने लगे। इस दौरान प्रधान ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सर्दी से बचने के लिए गरीब असहाय लोगों की हर व्यक्ति को मदद करनी चाहिए। इस काम के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। कहा कि पिता मनकू माता सुखबासी के आशीर्वाद से गरीबों के बीच पहले से ही व्यक्तिगत स्तर पर कार्य करता आ रहा हूं। प्रधान मुन्ना भास्कर ने कहा कि ग्राम पंचायत की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। ऐसे में मेरा यह दायित्व बनता है कि गांव की जनता के हितों की रक्षा करने के साथ ही उनके सुख–दुख का भागीदार बनूं। कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के साथ ही व्यक्तिगत तौर पर भी ग्रामीणों की मदद का भरपूर प्रयास हो रहा है‚ ताकि निराश्रित लोगों को ठंड में किसी तरह की असुविधा न होने पाए। इस मौके पर बांके बिहारी गिरी, गुड्डू यादव, फेकू गुप्ता, कैलाश यादव, संजय सिंह, शेरू पटेल, बाबूलाल, अजय भारती, साजन कुमार आदि उपस्थित थे।

सावधान:चंदौली में कोरोना मरीजो की हो रही बढ़ोत्तरी जांच के दौरान चार लोग मिले पोजटिव

Young Writer, चंदौली। जनपद में धीरे धीरे कोरोना वायरस अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढती जा रही है। रविवार को जांच के दौरान 4 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव प्राप्त हुआ है। जो लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। जनपद चन्दौली में ये मरीजों की  नियामताबाद 2 व 2 नौगढ़ के है। स्वस्थ विभाग की टीम इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की कर रहीं है। जनपद में कुल 398 नमूने संग्रहित किये गए हैइस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16218 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 08 है। अब तक 15853 स्वस्थ्य हो चुके है।

मानव की सेवा ईश्वरी अराधना के समानः जेएन मौर्या

स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीबों को कंबल प्रदान करते अतिथिगण।

Young Writer, चंदौली। मानव विकास एवं कल्याण संस्था, हॉस्पिटल एवं एमडी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की ओर से रविवार को मुख्यालय पर निःशुल्क दवा व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चीफ स्टैंडिंग काउंसिल प्रथम जेएन मौर्य ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साथ ही शिविर में लगभग ढाई सौ लोगों का चिकित्सकीय जांच, परामर्श व निःशुल्क दवा वितरण डा. बीके वर्मा की टीम ने किया।

इस दौरान जेएन मौर्या ने कहा कि मानव की सेवा करना पुण्य का कार्य है, जो ईश्वर की भक्ति के समान है। चिकित्सकों की टीम जिस प्रकार से गरीब, निरीह व निराश्रित लोगों का दवा-ईलाज व जांच किया गया है उनका यह सहयोग सराहनीय है। ऐसी संस्थाओं को समाज के विकास के लिए आगे आने की जरूरत है। कोरोना काल में जिस प्रकार से चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जी सकता है। डा. बीके वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था का गठन किया गया है। इसके साथ ही समाज में चिकित्सा शिक्षा को लेकर भी संस्था की ओर से अलख जगाने का काम किया जा रहा है। कहा कि हमारा प्रयास है कि चंदौली के युवा चिकित्सा के क्षेत्र में उम्दा शिक्षा हासिल कर चंदौली का नाम रौशन करें। सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि निःशुल्क जांच व दवा का वितरण कर लोगों को लाभ देना यह सराहनीय कार्य है। समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, फेकन प्रसाद, आरपी कुशवाहा, सरिता मौर्य, बृज मोहन प्रसाद, बनारसी मौर्य, श्रवण कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंदों में दवा का वितरण करते संस्था के लोग।
Chandauli
broken clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
45 %
3kmh
69 %
Sun
34 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights