32.7 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 614

सपा के नींव को मजबूती दे रहे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताः मनोज डब्लू

सैयदराजा विधानसभा के कमालपुर में तीन जनवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू (Manoj Kumar Singh W) ने कहा कि अबकी बार सपा बूथ की किलेबंदी से विधानसभा फतह की तैयारी में है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर बूथ पर यूथ का नारा बुलंद किया। कहा कि यही नारे सपा की ऐतिहासिक जीत का आधार होगी और युवा शक्ति के समन्वयक, सहयोग व समर्पण से यूपी की सत्ता में लौटने के सपने को साकार करेगी। कहा कि बूथ पर युवाओं को मुस्तैद रहने और पार्टी के दिशा-निर्देश से अवगत कराने के साथ-साथ उनमें ऊर्जा भरने के लिए तीन जनवरी को कमालपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
मनोज कुमार सिंह डब्लू (Manoj Kumar Singh W) ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की ताकत रखते हैं। निचले पायदान में मुस्तैद इन कार्यकर्ताओं का सम्मान करना पार्टी को सम्मान देने जैसा है। क्योंकि यही कार्यकर्ता दिन-रात कड़ी मेहनत करके जमीनी स्तर पर पार्टी के मान-सम्मान को राजनीतिक के शीर्ष पायदान पर पहुंचाने की जद्दोजहद करते हैं। ऐसे में उनके लिए मेरे हृदय में विशेष स्थान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कर्णधार बताया। कहा कि इन कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनके सम्मान का अवसर प्राप्त होना अपने आप में गौरव की बात है। उक्त सम्मेलन पूरी तरह से सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है। कहा कि समाज में फैली अराजकता, अपराध, भय व भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। आज जिस तरह से समाज को तोड़ने का काम हो रहा है उससे समाज में अस्थिरता आयी है। लोगों की रोटी, कपड़ा व मकान जैसी बुनियादी जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकार के जनकल्याण व विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। भरोसा दिया कि सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर सपा अपने ऐतिहासिक कामकाज को दोहराने जा रही है।

अरुण आर्य की ‘महाभारत के ज्योति पुंज‘ मुगलसराय में लोकार्पित

मुगलसराय में महाभारत की ज्योति पुंज का लोकार्पण करते साहित्यकारगण।


फ़िल्म अभिनेत्री अनुराधा कृष्ण रस्तोगी ने किया लोकार्पण

Young Writer, मुग़लसराय। मिनीमहानगर स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रधान अरुण आर्य द्वारा लिखित व राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘महाभारत की ज्योति पुंज‘ का लोकार्पण आर्य समाज मंदिर में मंगलवार की शाम हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री अनुराधा कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि अरुण आर्य का सामाजिक जीवन जीते हैं। इसलिए समाज का  चिंतन भी करते हैं । उनकी पुस्तक में भी वही चिंतन देखने को मिलता है।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा.उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आदिम चिंतन की चिरंतर परंपरा है महाभारत। इस परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम अरुण कुमार आर्य ने अपने पुस्तक के माध्यम से किया है। रेल विकास निगम लिमिटेड वाराणसी के अपर महाप्रबंधक वरिष्ठ साहित्यकार  आदरणीय विजय कुमार मिश्र उर्फ बुद्धिहीन ने कहा कि अरुण कुमार आर्य की लेखनी में संवेदना विद्यमान है। यही संवेदना साहित्य की मूल है। इससे समाज को काफी लाभ मिलेगा।पूर्व प्राचार्य डा.अनिल यादव ने कहा कि अरुण आर्य की पुस्तक एक समूचा जीवन दर्शन है। महाभारत के कुछ पात्रों को आधार बनाकर समग्र समाज के लिए अरुण आर्य ने संदेश दिया है।

जगतपुर पीजी कालेज वाराणसी  के एसोसिएट प्रोफेसर डा. शंभुनाथ शास्त्री ने कहा कि पद लिखने वालों की सच्ची कसौटी उनके गद्य लेखन में ही मिलता है। अरुण आर्य कवि भी हैं और गद्य भी लिखते है और दोनो में ही सिद्धस्त हैं। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार एल.उमाशंकर, दीनानाथ देवेश व आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के भतीजे राजेश द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रकाशक डा. विनय कुमार वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन लेखक अरुण कुमार आर्य ने किया।

सैयदराजा से जनता व भाजपा के प्रतिनिधित्व की इच्छाः सुशील सिंह

Young Writer: सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह (Sushil Singh) ने गुरुवार को किसान मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान जनपद के किसानों की समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की। कहा कि यदि कोई अफसर परेशान करें तो सूचित करें उसका निराकरण किया जाएगा। किसान अफसरों से विवाद न करें इससे मुश्किलें बढ़ जाएगी। सूझ-बूझ व धैर्य का परिचय दें, धान खरीद में थोड़ा विलंब होगा, लेकिन जनपद के एक-एक किसान की उपज जरूर खरीदी जाएगी।

इस दौरान सुशील सिंह (Sushil Singh) ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना से किसानों को शत-प्रतिशत लाभांवित करने की मंशा के साथ काम कर रही है। बताया कि टोकन नियम में आए बदलाव से किसानों को दिक्कतें हुई, जिससे शासन को अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने भाजपा के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करते हुए सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा को पटल पर रखा। कहा कि जिस विधानसभा के लोगों की सेवा पिछले पांच सालों से करता चला आ रहा हूं मेरी इच्छा है पार्टी एक बार पुनः मुझे सैयदराजा विधानसभा से पार्टी व जनता के प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करें। कहा कि भाजपा में निर्णय सपा व बसपा की तरह एक व्यक्ति न लेकर पूरा संगठन लेता है, क्योंकि इन पार्टियों में परिवारवाद आज भी हावी है। लिहाजा पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह स्वीकार्य है। लेकिन मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि मुझे सैयदराजा विधानसभा से चुनाव लड़ने अवसर पर मिले। इसके अलावा आपराधिक मामलों की सूची में खुद का नाम होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि अब मुझ पर कोई आपराधिक मामला नहीं रह गया है। ऐसे में आरोप तय होने की बात और ऐसे विधायकों की सूची में मेरा नाम होने की जानकारी पूर्णतया आधारहीन है।

डिप्टी आरएमओ ने दो किसानों पर दर्ज कराया मुकदमा

चंदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर देते डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव व उनके अधिनस्थ अधिकारीगण।

सरकारी काम में बाधा, तोड़फोड़ व गाली-गलोज का आरोप

Young Writer, चंदौली। यदि आप किसान हैं और आपकी धान क्रय केंद्र पर नहीं बिक रही है तो आप जिम्मेदार अफसरों का प्रतिकार करना चाहते हैं तो मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहिए। जी हां! यह हम नहीं सदर कोतवाली में गुरुवार को जिला विपणन अधिकारी की तहरीर पर दर्ज एफआईआर की प्रतियां कह रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने दो किसानों पर नवीन मंडी में तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज व धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दिलचस्प यह कि उक्त एफआईआर ठीक उस वक्त दर्ज हुई जब गुरुवार को नवीन मंडी के बाहर चक्काजाम कर रहे किसान हाइवे से हटे। उनके हटते ही सदर कोतवाली पुलिस ने डिप्टी आरएमओ की तहरीर को एफआईआर में तब्दील कर विवेचना का जिम्मा विजय प्रताप सिंह को सिपुर्द कर दिया है।
सदर कोतवाली में दी गयी तहरीर में डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने उल्लिखित किया कि वह बीते 29 दिसंबर को नवीन मंडी में संचालित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र के निरीक्षण पर थे। वह जब क्रय केंद्र पहुंचे तो वहां प्रभारी प्रेमकिशन बिंद मौजूद थे तथा उस वक्त वहां केंद्र प्रभारी व किसानों के बीच विवाद चल रहा था। मौके पर पड़या निवासी पवन व हिनौती गांव निवासी संजय क्रय केंद्र पर विवाद कायम किए हुए थे। विवाद की स्थिति को देख किसानों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पवन व संजय द्वारा डिप्टी आरएमओ से अभद्रता की गयी। साथ ही वहां मौजूद कुर्सी-टेबल तोड़फोड़ दिया गया। आरोप लगाया कि उक्त किसानों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ धक्का-मुक्की व जान से मारने की धमकी भी दी गयी। उन्होंने उक्त पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। अपनी तहरीर में डिप्टी आरएमओ ने उक्त किसानों के कृत्य को आपराधिक करार देते हुए सरकारी कामकाज में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। उनकी तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि डिप्टी आरएमओ द्वारा उपलब्ध करायी गयी वीडियो की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

चंदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद जानकारी देते डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव।

किसानों पर मुकदमा करना अनुचितः रामकिशुन
चंदौली। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि सरकार धान की खरीद सुनिश्चित कर ले तो किसानों के अंदर असंतोष व आक्रोश पैदा होने की गुजाइंश स्वतः समाप्त जाएगी। लेकिन इसके लिए सरकार व अधिकारी मिलकर किसानों को बर्बाद करने पर तुले हैं। किसानों की धान खरीद पाने में अक्षम अधिकारी मुकदमा कायम कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है। ऐसी कार्यवाही की बजाय अफसर क्रय केंद्रों पर निर्वाध गति से धान खरीद करें। कहा कि ऐसे वक्त में जब किसान धान बेचने के सड़क पर उतरा हो उनके खिलाफ मुकदमा कायम करने का कोई औचित्य नहीं है। आरोप लगाया अफसर किसानों के हित की अनदेखी कर रहे है जो किसी भी हाल में बर्दाश्त एवं स्वीकार्य नहीं है।

विद्यालयों को सजाने व संवारने का काम करें ग्राम प्रधान

Young Writer: नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण व अतिथिगण।

Young Writer, नौगढ़। ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र सभागार में आयोजन हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू ने कहा कि स्कूल किसी भी गांव का हृदय होता है। जिसे संजाने व संवारने का काम ग्राम प्रधानों का है। शिक्षा हम सभी की बुनियादी जरूरत है। जिसकी समुचित देखरेख व नियमानुसार कार्यान्वयन होता रहे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
बताया कि सभी को शिक्षित किए जाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। जिसके लिए गांव-गांव स्कूलों की स्थापना कर शिक्षकों की नियुक्ति शुद्ध पेयजल की सुविधा मिड-डे-मील विद्यालय की चाहर दीवारी, खेलकूद परिसर आदि सुविधा मुहैया करा करके सकुशल संचालन की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक संघ अध्यक्ष व सचिव की तय की गयी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों का संचालन समुचित ढंग से कराए जाने की पहल जारी है, जहां पर भी कोई समस्या संज्ञान में आए तत्काल अवगत कराया जाना चाहिए। जिसके निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। जिन्हें सजाने संवारने व निखार लाने की जिम्मेदारी के साथ ही स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल के स्लोगन को चरितार्थ किया जाना चाहिए। संचालन सत्यनारायण यादव ने किया।

बंद फैक्ट्री सहित शराब की दुकानों पर हुई छापेमारी

Young Writer, सकलडीहा। आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगह छोपमारी अभियान चलाया। इस दौरान महसुआ में बंद पड़ी फैक्टरी सहित शराब दुकानों की गहन जांच पड़ताल किया। विभागीय छोपमारी से खलबली मचा हुआ है। नववर्ष को देखते हुए शराब की तस्करी सहित अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम के लिये शासन के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। जिसे लेकर आबकारी आयुक्त और जिला प्रशासन ने सधन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

सकलडीहा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण को लेकर छापेमारी करते आबकारी विभाग के अधिकारी।

इस क्रम में आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह के नेतृत्व में सुबह महसुआ गांव के लम्बे समय से बंद एक फैक्टरी पर छापेमारी किया‚ जहां किसी प्रकार की भंडारण या साक्ष्य नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गयी। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम सकलडीहा, कमालपुर, धीना, डेढ़ावल, नईबाजार, चतुर्भुजपुर और तुलसी आश्रम स्थित अंग्रेजी देशी और बीयर दुकानों की जांच पड़ताल किया‚ जहां स्टॉक सहित बार कोड का मिलान किया गया। चेताया कि किसी प्रकार की बाहर शराब दुकान में पाये जाने या किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित अनुज्ञापी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान आबकारी विभाग की टोल फ्री नम्बर सहित अन्य नम्बर भी ग्रामीणों को पूछताछ के दौरान दिया गया। कहा कि किसी प्रकार की अवैध् शराब बनाने की सूचना देने वाले का नाम व नम्बर गोपनीय रखते हुए तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्यामनारायण गिरी, अजय कुमार, उमाशंकर यादव, विरेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

सकलडीहा क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में छापेमारी करते आबकारी विभाग के अधिकारी।

भाजपा ने दलितों को दिया मान-सम्मानः बीपी सरोज

सैयदराजा में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह(Sushil Singh)।

Young Writer, सैयदराजा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन गुरुवार को नगर स्थित एक लान में आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद बीपी सरोज बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुए। साथ ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी मंच के जरिए कार्यकर्ताओं में दंभ भरा।
इस दौरान सांसद बीपी सरोज ने कहा कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सरकार की यह जीत उसके विकास कार्यों व जनकल्याण की योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश के विकास में किए गए काम का परिणाम होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत का एहसास कराया। कहा कि आज भाजपा सफलता के शिखर पर अपने कार्यकर्ताओं के अथक व मैराथन संघर्ष के बदौलत टिकी है। इसे ऐसे ही बनाएरखने की जरूरत है, ताकि आगामी विधानसभा में पार्टी मजबूती के साथ लडे़े और जीत हासिल करे। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा दलित समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी देकर उनका मान बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर अरविंद खरवार, बाबूलाल पासवान, वीरेंद्र कनौजिया, राजेश राम, हरीश सिंह, संतोष बिंद, दीपक सोनकर, सुरेश पासवान, संजय कुमार मौजूद रहे।

जनपद में जन क्रांति लाएगी भागीदारी जनजागरण यात्राः नसीम

जन जागरण यात्रा हरी झंडी दिखाते जन अधिकारी पार्टी के नेता।

Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर जनपद चंदौली में पांच दिवसीय भागीदारी जन जागरण यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश सचिव नसीम खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रा पार्टी की नीतियों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर जनपद भ्रमण पर निकली। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। महंगाई, बढ़ता भ्रष्टाचार व अपराध से जनता को राहत दिलाना चुनावी मुद्दा होगा।

प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दे पर लगातार संघर्षशील व क्रियाशील है। यही वजह है कि जनता का समर्थन जन अधिकार पार्टी के प्रति बढ़़ता जा रहा है। पार्टी ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों, जन चौपाल व जन सम्पर्क के जरिए जन विश्वास अर्जित करने का काम पूरी शिद्दत के साथ कर रही है। कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। मंडल सचिव कमलेश सिंह गहरवार ने कहा कि पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ ही उसे सशक्त बनाने की जो पहल की है उसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं। आज अतिपिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के लोग जन अधिकार पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। इस मौके पर मंडल सचिव युवा प्रकोष्ठ सौरभ मौर्या, जिला प्रभारी गिरधारी लाल मौर्य, जिला महासचिव भोलानाथ विश्वकर्मा, आनंद मौर्य, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दू मौर्या, जिला पंचायत सदस्य गनेश प्रसाद, सुभाष सोनकर, निहाल मौर्या, सतीश मौर्य सहित पैरों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुस्साए किसानों ने दो घंटे हाइवे रखा जाम‚ मांग पूरी होने पर माने

नवीन मंडी के बाहर नेशनल हाइवे पर जमा किसान।

धान खरीद की मांगें पूरी होने पर दो घंटे बाद नेशनल हाइवे से हटे किसान

Young Writer, चंदौली। अंततः धान खरीद को लेकर आंदोलित किसानों के आक्रोश के आगे जिला प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रशासन ने किसानों के आनलाइन व आफलाइन दोनों प्रकार के टोकन से धान की खरीद के मांग को स्वाकीर किया तो किसानों ने हाइवे से हटने का फैसला किया। इस दौरान चक्काजाम के कारण एक तरफ जहां चंदौली जिला मुख्यालय तक जाम पहुंच गया‚ वहीं दूसरी ओर सैयदराजा नगर तक हाइवे पर वाहनों की कतार देखने को मिली।

धान खरीद को नवीन मंडी पर हजारों की संख्या में जमा किसानों ने दो घंटे तक नेशनल हाइवे को जाम रखा। इस दौरान खरीद को लेकर बार-बार बदले जा रहे नियमों से आ रही दिक्कतों के खिलाफ शासन-प्रशासन के खिलाफ लामंबद रहे। किसानों के आंदोलन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर अवनीश कुमार व सीओ अनिल राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी और मंडी में रखे धान की खरीद आनलाइन व आफलाइन दोनों विधि से कराने का भरोसा देकर किसानों को शांत किया, तब जाकर किसान दो घंटे बाद नेशनल हाइवे से हटे।

एसडीएम सदर ने बताया कि बीते बुधवार जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव के साथ कुछ किसानों द्वारा अभद्र आचरण किया गया था, जिसे लेकर विभाग के लोग हड़ताल पर थे इस वजह से गुरुवार को धान खरीद प्रक्रिया ठप हो गयी। इसी बीच नवीन मंडी पहुंचे किसानों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए। देखते ही देखते किसानों की भीड़ सैकड़ों से हजारों में तब्दील हो गयी और किसानों ने पूरे मंडी को घेर लिया। साथ ही नेशनल हाइवे पर जमा होकर आने-जाने के सभी रास्तों को बंद कर धान खरीद करने की मांग को बुलंद करने लगे। बताया कि किसानों के धान खरीद की मांग को स्वीकार कर लिया गया है जो भी धान मंडी के अंदर पड़ी है उसे आनलाइन व आफलाइन दोनों प्रकार के टोकन से खरीद की जाएगी, ताकि बारिश में किसानों की उपज बर्बाद न होने पाए। साथ ही किसानों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

सीओ सदरअनिल राय ने बताया कि किसानों की मांगें पूरी करने का भरोसा देकर जाम को समाप्त करा दिया गया है। इसी बीच जब सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू पहुंचे तो आंदोलन ने गति पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने जाम को समाप्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान इतने व्यथित थे कि वे खरीद को लेकर मजबूत भरोसे की मांग कर रहे थे। मामला बिगड़ता देखकर एसडीएम सदर व सीओ सदर को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा।

किसानों की समस्या को मीडिया के समक्ष रखते Manoj Kumar Singh W

इनसेट—–
किसानों के खिलाफ है सरकारी फैसला

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वह किसान पुत्र हैं और जब किसान सड़क पर बैठा हो तो मैं अपने अभिभावक स्वरूप किसानों को अकेला छोड़कर कैसे जा सकता हूं। मैं और मेरा समर्थन दोनों किसानों के साथ है और पूरी तरह से समर्पित है। कहा कि डबल इंजन की सरकार, डबल टोकन जारी कर रही है, जिससे किसानों को फजीहत उठानी पड़ रही है। मौसम खराब है और प्रशासन धान खरीद में आनाकानी कर रहा है। सरकार के फैसले किसानों के हित में होने चाहिए, लेकिन यहां परिस्थिति बिल्कुल विपरीत है जो भी फैसले सरकार द्वारा किए जा रहे हैं उससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल करना लाजिमी है।

धान खरीद ना होने से आक्रोशित किसानों ने नवीन मंडी को घेरा‚ किया चक्काजाम

नवीन मंडी में किसानों के आंदोलन की अगुवाई करते Manoj Kumar Singh W

Young Writer, चंदौली। जनपद में हुई बारिश के बाद धान खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों से खफा किसान गुरुवार को एक बार फिर जिलाप्रशासन के खिलाफ नवीन मंडी में लामबंद दिखे। नाराज किसानों हजारों की संख्या में नवीन मंडी जमा हुए और नाराज किसानों ने धान खरीद व्यवस्था को सुगम व सुचारू बनाने की मांग की और मंडी को घेरे रखा। इस दौरान पूरा का पूरा मंडी परिसर किसानों के कब्जे में नजर आया। सूचना के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू नवीन मंडी पहुंचे तो किसानों के आंदोलन को एकाएक धार मिल गयी। मनोज डब्लू किसानों की अगुवाई करते हुए उनके मांगों को मजबूती के साथ रखा। इस दौरान मंडी के अंदर व बाहर भारी संख्या में किसान डंटे रहे और नेशनल हाइवे जाम की चपेट में आ गया।

दरअसल मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर के सामने धान खरीद ना होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। नाराज किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल खरीद चालू कराने की मांग की। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। साथ ही इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। अधिकारी समझाने का प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बन पाई है। किसानों ने कहा कि धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है ।मंडी परिसर में रखा हुआ धान खरीदारी ना होने के कारण भी गया है इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।भीगा धान को भी जिला प्रशासन खरीद करें नहीं तो किसान अभी तो सड़क जाम किए हैं आगे जन आंदोलन करेंगे।

इस दौरान मनोज कुमार सिंह डब्लू (Manoj Kumar Singh W) ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। धान खरीद को लेकर सरकार मनमाने ढंग से नियम–कायदे बना रही है‚ जिससे किसानों की फजीहत हो रही है। लगातार आ रही अड़चनों के बीच किसानों की फसल बारिश में भींगकर बर्बाद होने की कगार पर है। बावजूद इसके शासन–प्रशासन धान खरीद को लेकर शिथिल व उदासीन बना हुआ है। कहा कि धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसानों की धान की खरीद को सुगम व सुचारू नहीं किया गया तो किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

नवीन मंडी में धान खरीद को लेकर घेराव व चक्काजाम करते किसान।
नवीन मंडी में धान खरीद को लेकर घेराव व चक्काजाम करते किसान।
Chandauli
overcast clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
51 %
1.1kmh
100 %
Sun
32 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights