32.7 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 615

शिक्षा और संगठित होने से मिलेगा पहचान

देववंशी समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण


सकलडीहा। अखिल भारतीय देववंशी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षा पर वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट किया। इस मौके पर समाज हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंडित कनक जी महाराज और डिप्टी डायरेक्टर अनिल ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है। बैगर शिक्षा समाज का भला संभव नही है। वही विजय कुमार, सीताराम देववंशी, तुंगनाथ देववंशी, कपिलमुनी देववंशी, सीताराम, डा. सागर देववंशी ने कहा कि शिक्षा के साथ संगठित होकर हक और हकूक के लिये संघर्ष जरूरी है। इसके पूर्व डा. रूचि सिंह देववंशी, डा. पारसनाथ देववंशी, सुषमा सिंह देववंशी आदि ने अपना विचार प्रकट किया। अंत में प्रधान संरक्षक मदन सिंह देववंशी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न प्रदेश से आये पदाधिकारियों का गठन के बाद शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नवीन सिंह देववंशी, राजकुमार, डा. शिवेन्द्र, विष्णु, संजय लहेरी, रवि बाबू, अनूप, माता प्रसाद आशीष, अनिल, दिनेश,कैलाशनाथ, राजकुमार, प्रवीण, निशिया निधि, विजय, सौरभ आदि मौजूद रहे।

नौगढ़ः विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को हुनर को एसडीएम ने सराहा

Young Writer, नौगढ़। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर में किया गया। जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजकीय इंटर कालेज के शिक्षणार्थियों द्रारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करके प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उपजिलाधिकारी ने उनके प्रयोगों को सराहा। 

विज्ञान प्रदर्शनी में ध्वनि प्रदूषण पर्यावरण प्रदूषण जल प्रदूषण फैक्टरी से निकलने वाला पानी जहरीला होना प्लास्टिक के उपयोग से हो रही हानियां व सेवन करने से पशुओं की असमय हो जा रही है। मृत्यू पानी का हो रहे दुरुपयोग को कैसे रोकें नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत सोलर मिक्सर बायोगैस बनाना सोलर पैनल बनाने की विधि व उपयोग जैविक खाद बनाना इत्यादि प्रयोग को बच्चों ने सचित्र प्रदर्शित किया। वहीं प्रतिभागियों ने सौर ऊर्जा के उपयोग से कम खर्च पर बिजली की आवश्यकता की प्रतिपूर्ति मे यहां के वातावरण को काफी सापेक्ष बतलाया। नौगढ़ एसडीएम डा.अतुल गुप्ता ने कहा कि जनपद के सबसे पिछड़े हुए वनांचल क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा देखकर प्रतीत होता है कि इनकी काबिलियत बड़े बड़े शहरों के कान्वेंट स्कूलों की भांति है। इन्हें शिक्षार्जन करने के लिए समुचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट कक्षा में विज्ञान वर्ग की मान्यता वाले विद्यालय में अभी पिछले वर्ष तक शिक्षकों की कम है, जहां पर अध्ययनरत 1500 बच्चों मे दो तिहाई लड़कियों की संख्या है। बावजूद इसके बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस मौके पर अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल चौरसिया, गंगासागर उपाध्याय, उमेश चन्द्र, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, योगेश प्रताप, प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रमोद तिवारी, कृष्ण कुमार वर्मा, सतीश कुमार, विजय कुमार यादव, मनोज कुमार शामिल रहे।

अब डाकघरों में भी होगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पंजीकरण

Young Writer, चहनियां। डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी उठा सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों में उक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने रामगढ़ उपडाकघर में आम जनमानस को दी। 

उन्होंने आम ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2 प्रतिशत व 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम अदा करना होगा। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके अलावा डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ई-श्रम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो कि पूर्णतया निःशुल्क है। इस हेतु 16 से 59 साल तक की उम्र होनी चाहिये। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक व आधार कार्ड साथ लाना होगा। बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन सभी डाकघरों में 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा डाकघर की ओर से पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाण–पत्र बनाने सहित तमाम सुविधाएं प्रदत्त है ताकि ग्राहकों को डाकघर आने पर सारी सुविधाएं एक छत के नीचे प्राप्त हो सके।

भय, भूख व भ्रष्टाचार का यूपी से हुआ सफायाः तोमर

Young Writer, Chakia। यूपी में भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। अपराधियों व उन्हें संरक्षण देने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं 2004 के बाद पर किसानों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। हर तबके के किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा हैद्य उक्त बातें नगर के मां काली मंदिर परिसर में भाजपा किसान व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने मंच से कही। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस दौरान विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा हुआ है। राजनीतिक संरक्षण में पल रहे माफियाओं को चिन्हित करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है। कहा कि भारत राष्ट्र गुरु बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयासरत हैं। देश के किसानों को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री उन्हें पद्मभूषण का खिताब दिला रहे हैं। किसानों की बिजली पानी की समस्या दूर हो गई है, उन्हें उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना दिया जा रहा है। वैक्सीनेशन के मामले में तोमर ने कहा कि देश में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार जाति धर्म को देखकर विकास नहीं करती। देश के कोने कोने में विकास की गंगा बह रही है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी मोदी सरकार में एक भी मंत्री सांसद विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। अपराध व अपराधियों के कारण यूपी के लोगों के मन में जो भय व्याप्त था उसे भाजपा ने दूर करने का काम किया है। यही वजह है कि भाजपा ने सबका साथ के साथ सबके विश्वास का जिक्र है। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के साथ जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। साथ निःशुल्क राशन देकर लोगों की भूख को भी मिटाने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को डीबीटी योजना के तहत जोड़ने का काम किया‚ ताकि सरकारी मदद सीधे पात्र लोगों के खाते में पहुंचे। कहा कि पहले कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, शिवपूजन राम, सूर्यमनी तिवारी, उमाशंकर सिंह, बबलू, अनिल सिंह, अरुण मिश्रा मौजूद रहे।

कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजीः डा.जयेश

Young Writer, Chandauliहर्षित मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में जिला स्तरीय दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। उक्त परीक्षा में जनपद के सभी ब्लाकों से प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 32 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से 34 बच्चों परीक्षा में शामिल हुए। सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कहा कि विद्‍यार्थी जीवन में कड़ी मेहनत करके ही सफलता अर्जित की जा सकती है। इसके अलावा विद्‍यार्थी जीवन में अनुशासन का होना भी जरूरी है‚ क्योंकि अनुशासित तरीके से कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उक्त परीक्षा में प्राथमिक वर्ग में शौर्य सिंह प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से कम्प्यूटर प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। साक्षी सिंह द्वितीय को पुरस्कार स्वरूप साइकिल तथा प्रतीक्षा कुमारी तृतीय को स्कूल किट प्रदान कर हौसला आफजाई की गयी। उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में नमन मिश्रा अव्वल रहे, जिन्हें कम्प्यूटर प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर रहे कौशल कुमार को साइकिल तथा तीसरे स्थान पर रहे शांतनु निषाद को बैग बतौर पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डा.जयेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि मेहनत, दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी है। इसलिए विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। शिक्षा से ही हम सभी को समाज में सम्मान मिलता है। शिक्षा प्राप्त करके आप सभी एक बेहतर नागरिक बन सकेंगे। बिना शिक्षा के बेहतर समाज व देश के निर्माण की परिकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर चंदौली बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, नंदकिशोर, अर्जुन कुमार, भाग्यवती सिंह, रंजू सिंह, उमेश तिवारी, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने गरीबों व असहायों में बांटा कंबल

Young Writer, Jaunpur दो दिन से बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है और अभी तक कोई भी सामाजिक संस्था गरीबों को कंबल वितरण करने के लिए आगे नहीं आई है। जिसके बाद हर जिले में अपनी पहचान बनाने वाले जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने ठंड से ठिठुर रहे असहाय व गरीब लोगों में कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीब व निराश्रित लोगों ने लक्ष्मण पर्वत का दिल से आभार जताया। पुलिस के इस चेहरे को देख लोगों ने उनकी सराहना की उन्होंने ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचकर कंबल वितरित किया। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत का मानना है कि कानून–व्यवस्था बेहतर रखने के साथ ही लोगों के सुख–दुख में भागीदार होना भी उम्दा पुलिसिंग की पहचान है। आज इस ठंड में गरीबों व असहायों को कंबल की सख्त जरूरत है‚ लेकिन धनाभाव के कारण बहुत से लोग इस बुनियादी जरूरत को भी पूरा नहीं कर पाते हैं। पहले जब पुलिस की जीप पहुंची, तो कई जगह लोगों में हड़कंप मचा, लेकिन पुलिस ने जीप से उतरकर उन्हें आश्वस्त किया। वो लोग किसी मसले में नही बल्कि गरीबो को कंबल देने के लिए यहां आए हैं। इसके बाद कंबल लेने के लिए जरूरतमंद लोग आने लगे इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान कोई भी जरूरतमंद दिखेगा, तो वो उसको कंबल वितरित करती रहेगी। गरीबों व असहाय की सेवा करना ही असली धर्म है।

आर्थिक रूप से खुद को सशक्त बनाएं महिलाएंः सीडीओ

चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण ने बुधवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शरद मेला का सीडीओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सीडीओ ने स्टॉलों के अवलोकन के दौरान महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादन की प्रशंसा एवं उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाय। 

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं का उत्साहवर्धन के साथ ही साथ उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होती है। डीडीएम नाबार्ड तनुज सेन ने कहा कि महिलायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है। शरद मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण सामग्री की स्टाल लगाई गई है, इन्हें आगे भी विपणन एवं ट्रेडिंग हेतु अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा तथा किसान उत्पादक संगठन व स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिए नाबार्ड हर संभव प्रयास करेगा। इस दौरान प्रभारी मत्स्य अधिकारी विकास मिश्रा, प्राचार्य पंकज झा, एलडीएम  शंकर सावंत, बसंत श्रीवास्तव, समीर पांडेय, पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण संस्थान से रामचंद्र मौजूद रहे।

Virus-free. www

अरहर की खेत में बन रही थी अवैध शराब‚ पुलिस ने पकड़ा

Young Writer, Chakia(चंदौली)। जिला आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आगामी चुनाव को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को आबकारी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी| आबकारी निरीक्षक चकिया क्षेत्र दो ओंकार नाथ सिंह और उनकी टीम ने पहाड़ी क्षेत्र के वनभीषमपुर और छित्तमपुर गांव में दबिश देकर अरहर के खेत में चोरी से बनाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ा|आबकारी टीम ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 150 लीटर लहन को नष्ट कर दिया|आबकारी निरीक्षक ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि बिहार बॉर्डर पर स्थित दोनों गांव में पिछले कुछ दिनों से अवैध शराब बनाकर बिहार में बेचने की शिकायत मिल रही थी जिसके सापेक्ष कार्यवाही की गई| उन्होंने बताया कि बार्डर क्षेत्र की अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर भी जांच पड़ताल की गई|इस दौरान टीम में प्रधान आबकारी सिपाही सुशील कुमार कनोजिया,प्रिंस कुमार शामिल रहे।

मनोज डब्लू की मदद व भरोसे के बाद चक्काजाम समाप्त

Young Writer, सकलडीहा। बीते मंगलवार को सड़क हादसे में घायल दिघवट निवासी संतोष राजभर की सात वर्षीय मासूम पुत्री ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों व आहत परिजन बुधवार को सड़क पर उतर आए और सैयदराजा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और मनाने के प्रयास में जुट गयी, लेकिन ग्रामीण पीड़ित परिवार को सरकारी मदद व मुआयजे की मांग कर रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू (Manoj Kumar Sing W) ने घटना के प्रति अपने संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढस बंधाया और स्वयं आर्थिक मदद देकर मामले को शांत कराया।
विदित हो कि बीते मंगलवार को नई बाजार कस्बा निवासी बाइक सवार व्यक्ति द्वारा धक्का लगने से सात वर्षीय मासूम अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, जिसकी अस्पताल जाते समय बीच रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण चक्का जाम किए हुए हैं। मुआवजा और बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर सदर कोतवाली की पुलिस जांच में जुट गई है। इसी बीच वहां से गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों की मांग को सुना। मौके पर मौजूद सदर कोतवाली अनिल पांडेय से ग्रामीणों की मांग को प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही फौरी तौर पर परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करने के साथ आगे भी किसी तरह की दिक्कत पर मदद का भरोसा दिया। कहा कि ऐसे हालात में आमजन के दुख-दर्द को बांटना एक जनप्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है।

समारोह पूर्वक हुआ प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

  • सोनपा बिहार की टीम ट्राई ब्रेकर में पहली जीत दर्ज की
    धानापुर- अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर अमर शहीद धानापुर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बुधवार को अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि द्वय ब्लाकप्रमुख अजय सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी दीपक सिंह ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों संग दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने शहीद स्मारक पार्क में जाकर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात मैदान में राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
  • अतिथियों ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता का आगाज़ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं के अंदर ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजको का सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों की बहुत आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा ग्रामीण स्तर इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय ।ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाओं के सीखने और देखने को मिलता है।उद्घाटन मैच सोनपा (बिहार) बनाम रेवतीपुर (गाजीपुर) के बीच 90 मिनट का खेल हुआ। पहले हाफ के 30 वें मिनट में रेवतीपुर (गाजीपुर) के सेखो ने अपनी टीम के लिए एक गोल करके बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सोनपा बिहार की टीम ने 25वे मिनट में सफात के एकल प्रयास से गोल से दोनो टीमें बराबरी पर रही।ट्राई ब्रेकर में सोनपा बिहार की टीम रेवतीपुर गाजीपुर से 5 -4 से विजयी रही।इस दौरान मुख्य रूप से अरशद खान गुड्डू,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह,अशोक सिंह, रुस्तम खान,सहरे आलम खान, राजन खान, कादिर खान,आनंद प्रकाश सिंह,रमेश द्विवेदी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। निर्णायक गब्बू खान रहे।कमेंट्री संयुक्त रूप से इमरान खान एवं आतिफ खान ने किया अध्यक्षता कमलाकांत मिश्रा ने किया।
Chandauli
overcast clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
51 %
1.1kmh
100 %
Sun
32 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights