32.2 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 616

बढ़ते अपराध, अत्याचार व भ्रष्टाचार से जनता व्यथितः मनोज सिंह डब्लू

कलानी में वृद्धा को कंबल प्रदान करते Manoj Kumar Singh W

Young Writer, कंदवा। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू (Manoj Kumar Singh) बुधवार को जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए किए जाने वाले पहल व उनके सुझावों को सुना। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी ग्रामीणों संग चिंतन मंथन किया। अंत में उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 100 से अधिक गरीब ग्रामीणों, वृद्धजनों व निराश्रित महिलाओं में कंबल वितरण किया।

कलानी में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों संग परिचर्चा करते Manoj Kumar Singh W

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। सरकार की गलत नीतियों के अलावा बढ़ते भ्रष्टाचार, अत्याचार व अपराध से जनता व्यथित व दुखी है। सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन सरकार ने सुविधाएं और सहूलियत देने की बजाय जनता को पांच साल तक दर्द देने का काम किया। कहा कि कोविड-19 महामारी में जब जनता दाने-दाने को मोहताज थी तो सरकार व सरकार में बैठे लोग आमजन की मदद के लिए आगे नहीं आए। लेकिन आज विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता के लिए कई योजनाएं चलाने का दावा किया जा रहा है। कहा कि यह सबकुछ मात्र छलावा है, जो सरकार सत्ता हथियाने के लिए लाया गया है। कहा कि अबकी बार जनता को अपने वोट के अधिकार के सही इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहना होगा। उन तमाम लोगों को वोट के चोट से सत्ताहीन करना है जिन्होंने पूरे पांच साल तक असंवैधानिक व अपराधिक कृत्य करने वालों को संरक्षण देने का काम किया। कहा कि सपा जनकल्याण व विकास की बातें करती है। सत्ता में आने के बाद सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली देगी। साथ ही सड़क, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहले की तरह बेहतर होंगी। बेपटरी हो चुकी यूपी की पुलिसिंग को भी दुरूस्त किया जाएगा। Manoj Kumar Singh W ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त अपराध‚ अराजकता‚ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। सपा के सत्ता में आने के लिए सर्वसमाज का साथ जरूरी है। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, गुड्डू सिंह, सोनू सिंह, गणेश गुप्ता, महमूद अली, आफताब आलम, सुभाष यादव, चिंटू सिंह, अभिनव भल्ला, भोला यादव आदि उपस्थित रहे।

कलानी में वृद्धा को कंबल प्रदान करते Manoj Kumar Singh W

बाइक के धक्के से 7 वर्षीय मासूम लड़की की मौतदुर्घटना


सकलडीहा । सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदराजा मार्ग पर दिघवट कुटिया गांव के समीप ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह से चक्का जाम किया है ।

आरोप लगाया कि कल नई बाजार कस्बा के एक बाइक सवार व्यक्ति द्वारा धक्का मार दिए जाने से 7 वर्षीय मासूम अनामिका की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण चक्का जाम किए हुए हैं । मुआवजा और बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । मौके पर सदर कोतवाली की पुलिस जांच में जुट गई है ।।

गांव के संतोष राजभर की 7 वर्षीय पुत्री अनामिका मंगलवार को दोपहर में सड़क पार कर रही थी । इसी बीच नई बाजार सैदराजा मार्ग पर सैयदराजा से होकर वापस घर जा रहे बाइक सवार के धक्के से मासूम लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी । बाइक सवार गाड़ी छोड़ कर भाग गया ।

आनन-फानन में परिजन वाराणसी इलाज के लिए लेकर जा रहे थे । रास्ते में मासूम लड़की की मौत हो गई ।
देर शाम लौटने के बाद ग्रामीण घटना को सुनकर के आक्रोशित हो गए ।
सुबह नई बाजार सैदराजा मार्ग के दिघवट कुटिया के समीप ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है । बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर के चक्का जाम किए हुए हैं ।

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है ।

लड़की हूं‚ लड़ सकती हूं मैराथन की ललकार‚ क्या बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस के मैराथन में दौड़ लगाती युवतियां।

प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ नारे के साथ दिखा बेटियों का भरोसा

स्टेडियम के अन्दर कार्यक्रम करने की नहीं दी इजाजत, बड़ा मंच लगाने की भी नहीं दी अनुमति

Young Writer, प्रांतीय डेस्क लखनऊ। Lucknow के इकाना स्टेडियम में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ लखनऊ मैराथन दौड़ में आधा आबादी का सैलाब उमड़ पड़ा था। कांग्रेस की ओर से आयोजित उक्त मैराथन में तय लक्ष्यों से दुगनी से अधिक करीब 20 हजार युवतियों ने 26 दिसम्बर 2021 को 1090 चौराहे पर रोक दी गयी। इस दौरान मैराथन के प्रति युवतियों ने ललकार दिखाई। लखनऊ की बेटियों ने बताया कि नकारात्मक राजनीति एवं सरकार के दम पर षड्यंत्र उन्हें अब स्वीकार नहीं है। तमाम अवरोधों के बावजूद लड़कियों की ऐतिहासिक भागीदारी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ के साथ उनके जुड़ाव एवं लगाव पर मुहर लगा दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजीव शुक्ला ने झंडा दिखाकर मैराथन का आरम्भ किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं तौकीर आलम ने बेटियों का उत्साहवर्धन किया। स्टेडियम चारों तरफ लड़कियों की उपस्थिती से खचाखच भर गया। मैराथन की झण्डी मिलते ही लड़कियां लक्ष्य की तरफ दौड़ पड़ी। हजारों की संख्या में लड़कियां ट्रैक पर जोश और जुनून से प्रतिस्पर्धा करते हुए आगे बढ़ते हुए 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। मैराथन को पारदर्शी बनाने एवं सुचारू रूप से संचालित व सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न प्रकार के निगरानी, एवं सुरक्षा के उपाय किये गये थे। ड्रोन कैमरों से मैराथन पर नजर रखी जा रही थी।

Lucknow में आयोजित मैराथन में दौड़ लगाती युवतियां।

प्रवक्ता ने कहा कि लखनऊ मैराथन को धारा-144 और कोविड का हवाला देकर निरस्त करने का प्रयास किया गया था। यह बेटियों के विरूद्ध योगी सरकार का कुचक्र था। 1090 चौराहे पर कार्यक्रम की निरस्तीकरण के बाद इकाना स्टेडियम में भी कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश की गयी। स्टेडियम के अन्दर कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गयी। स्टेडियम के बाहर कार्यक्रम करने को विवश किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजन के अनुरूप बड़ा मंच बनाने की मनाही की गयी। जबकि इसी स्टेडियम में 25 दिसम्बर को योगी सरकार ने टैबलेट बांटने के नाम पर जमावड़ा किया था। यह योगी सरकार का दोहरा मापदंड दर्शाता है। सरकार के कुचक्रों के बावजूद बेटियों की ऐतिहासिक जुटान ने योगी सरकार को भरपूर जवाब देते हुए बौना साबित कर दिया है।

प्रवक्ता ने कहा कि मेरठ, झांसी, मुरादाबाद, में मैराथन की सफलता के बाद आज लखनऊ में भी कार्यक्रम ऐतिहासिक स्तर पर सफल रहा। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु प्रतिज्ञायें ली हैं तथा लड़कियों के लड़ने के जज्बे को मैराथन के माध्यम से सामने लाने का प्रयास कर  रहीं हैं। उनके इस प्रयास और नारे के साथ प्रदेश की बेटियों का भरोसा लगातार दिख रहा है। चुनावी साल में बौखलाई हुई योगी सरकार इस कार्यक्रम को रोकने की भरपूर कोशिश कर रही है। तमाम अडचन डाल कर बेटियों को दौड़ने से रोकना चाह रही है। मैराथन को बदनाम करने का प्रयास भी कर रही है। लड़कियों ने योगी सरकार की इस नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है।

हौसला बुलंद चोरों ने लाखों की नकदी के साथ जेवरात पर फेरा हाथ

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढील गांव में सोमवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने एक घर मे घुस कर बक्से का ताला चटका दिया।और उसमें रखे लाखो की नगदी से साथ जेवरात पर हाथ फेर चंपत हो गए। भुक्तभोगी की सुबह नीद खुली तो पूरा परिवार सन्न रह गया उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस की दी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार डेवढील गांव निवासी रामाश्रय तिवारी सोमवार की रात खाना खाकर परिजनों संग अपने कमरे में सोने चले गए‚ तभी देर रात गए हौसला बुलंद चोरों ने घर के कमरे में घुसकर बक्से में रखा ढेड़ लाख नकदी सहित दो मंगलसूत्र‚ हार‚ कंगन‚ झूमर‚ नथिया‚ मांग टीका‚ चार जोड़ी पायल चुराकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो समान बिखरा देख सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। वही भुक्तभोगी की तरफ से कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गयी है।

सरिता सिंह ने भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को किया पुष्ट

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करती पूर्व अध्यक्ष सरिता सिंह।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को सौंपा अपना आवेदन पत्र

Young Writer, चंदौली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह (Sarita Singh) मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर मुगलसराय विधानसभा ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की और अपना आवेदक पत्र जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को सौंपकर चुनाव लड़ने की चर्चाओं को अधिकृत किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनहित में जो कार्य किया है उससे जनता सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता विश्व पटल पर प्रकाशमान हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। विकास का यह सिलसिला यूं ही चलता रहे। इसी प्रयास को मुकाम देने के लिए भाजपा के परचम तले चुनाव लड़ने की इच्छा को आज पार्टी के समक्ष रखा गया है। उम्मीद है पार्टी मेरे सेवाभाव, पार्टी के प्रति समर्पण व आमजन में मेरी मजबूत उपस्थिति को संज्ञान में लेने का काम करेगी। भाजपा ने जिस तरह से आम आदमी के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है वह जन आकांक्षाओं का सम्मान करने वाला है। कहा कि विकास तभी सार्थक व सही दिशा प्राप्त करती है जब वह लोगों की आकांक्षा व आवश्यकता के अनुरूप हो। इसी बात को ध्यान में रखकर चंदौली जिला पंचायत ने एक दशक से अधिक समय तक जनपद के विकास को गति देने का काम किया है।

महापुरूषों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित अधिकारीगण।

Young Writer, चंदौली। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र टेक्निकल इण्टर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि अजीतेंद्र नारायण मुख्य विकास अधिकारी तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राधे श्याम सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में जिन महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने जो बलिदान दिया उसे हमे याद करते हुए भारतीय संविधान के मूल अवधारणा की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूती प्रदान करने हेतु युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।
कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर भी युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के बीच किया जाना चाहिए। सीडीओ ने प्रदेश सरकार व भारत सरकार तथा प्रधानमंत्री फ्लैगशिप कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर आम जनता को देने का आहवान किया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। इससे पूर्व नेहरू युवा केन्द्र चंदौली के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद के उद्देश्यों को प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डा.सुरेंद्र पाल, प्रेम नारायण सिंह, अभिषेक पाण्डेय,शशि प्रकाश सिंह, आशीष चतुर्वेदी, नवीन श्रीवास्तव, नीरज सिंह ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। युवा संसद का संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया।

चंदौली में सपा अधिवक्ता सभा का नेतृत्व करेंगे अजय मौर्या

चंदौली कचहरी में अजय मौर्या का माल्यार्पण कर स्वागत करते अधिवक्ता साथी।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी नेता व अधिवक्ता अजय मौर्या को समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन के बाद मंगलवार को सदर कचहरी में अधिवक्ता साथियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। अजय मौर्या को पार्टी के प्रति उनके समर्पण व सहयोग के दृष्टिगत नवीन जिम्मेदारी दी गयी है।

विदित हो कि अजय मौर्या समाजवादी पार्टी के नीतियों, कार्यक्रमों व आंदोलन को आगे बढ़ाने के साथ ही हाल में संघर्ष हुए जेल गए सपा के साथियों की न्यायिक लड़ाई, उनके जमानत व कानूनी दांव-पेंच को निस्तारित करने में पूरी शिद्दत से लगे रहते हैं। इनके इसी सहयोग व साथ को देखते ही उन्हें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, सुनील सिंह मुखिया, रमाशंकर यादव, विवेक कुमार पांडेय, चंद्रशेखर खरवार, अजय राम, प्रमोद कुमार, रमेश सिंह, राम लाल यादव, कर्म देव मौर्य, दिलीप पासवान, मुरली मौर्या सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

चंदौली के किसानों तक नहीं पहुंच पा रही मौसम की जानकारी

नवीन मंडी समिति माधोपुर में भिंगता धान। फाइल फोटो।

Young Writer,चंदौली। Chandauli जनपद के किसानों को मौसम की जानकारी व पूर्वानुमान अब नहीं मिलेगा। इसके लिए पूर्व में की गयी व्यवस्था फिलहाल किसानों की पहुंच से बाहर हो गयी है। इसके साथ ही जिले में तैनात कृषि मौसम वैज्ञानिक को हटा दिया गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद से संचालित पूरी की पूरी योजना को ही बंद कर दिया है। क्योंकि इसके संचालन में धन की कमी आड़े आ रही थी। हालांकि कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने योजना के बंद होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। यह जानकारी उस वक्त पटल पर आयी जब मंगलवार की शाम हल्की बारिश शुरू होने के बाद उक्त पद पर रहे कृष्ण मुरारी पांडेय से सम्पर्क किया गया।
विदित हो कि किसानों के सहयोग के लिए नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय की ओर से चंदौली कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मौसम वैज्ञानिक की तैनाती की गयी थी, जो मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव पर अपनी नजर बनाए रखते थे। साथ ही जनपद के कृषि कार्य से जुड़े किसानों को काफी सहूलियत होती थी। मामला चाहे बारिश का हो या फिर तेज हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव का। कृषि मौसम वैज्ञानिक द्वारा किए गए पूर्वानुमान से किसानों को काफी मदद मिलती थी, लेकिन कुछ दिनों से किसानों को यह जानकारी मिलनी बंद हो गयी। ना तो सूचना विभाग के जरिए ही मौसम का पूर्वानुमान और जानकारी किसानों को सुलभ हो पा रही है और ना ही अन्य किसी माध्यम से मौसम के पूर्वानुमान का पता चंदौली के किसानों को लग पा रहा है। इस वक्त जनपद में धान खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है। किसानों की माने तो अभी भी करोड़ों रुपये धान की फसल खुले आसमान है। मंगलवार को जब मौसम का मिजाज बिगड़ा तो किसानों के दिल की धड़कन बढ़ गयी। ऐसे में यदि एकाध दिन किसानों को जिले के मौसम का हाल पता चल जाता तो शायद वह अपने उपज की सुरक्षा के लिए समय सही कदम उठा पाते। लेकिन जानकारी के अभाव में ऐसा नहीं हो सकता और हल्की बारिश शुरू होते ही किसानों को बड़े नुकसान का डर सताने लगा है। ऐसी स्थिति में जब चंदौली में तैनात रहे कृषि मौसम वैज्ञानिक से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने सेवा में नहीं होने की बता बताई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मौसम की जानकारी के लिए केविके में लगे सभी उपकरण क्रियाशील हैं और मौसम से जुड़ी जानकारी किसान फोन करके प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि समाचार दिए जाने तक कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी द्वारा मौसम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं की गयी थी।

साहित्य सेवा के लिए कुबेरनाथ ललित सम्मान से अलंकृत हुए डा. उमेश प्रसाद सिंह

डा. उमेश प्रसाद सिंह।

Young Writer, चंदौली। अपने ललित लेख से साहित्य की धरा को हरा-भरा बनाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डा. उमेश प्रसाद सिंह कुबेर नाथ राय ललित निबंध सम्मान से अलंकृत किए गए हैं। उन्हें यह सम्मान पड़ोसी जिला गाजीपुर के गहमर में आयोजित 7वां गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन-2021 में साहित्य के प्रति उनके समर्पण, सहयोग व उनकी अग्रणी भागीदारी को देखते हुए दिया है। यह सम्मान चंदौली के तमाम साहित्यकारों के लिए खुशी व हर्ष का क्षण रहा। तमाम साहित्यकारों ने खखड़ा की धरा पर जन्मे डा. उमेश प्रसाद सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विदित हो कि डा. उमेश प्रसाद सिंह ललित निबंधकार है, जो जिनकी रचनाएं कई मसलन निबंध, लेख, समीक्षाएं आदि का प्रकाशन कई जाने-माने अखबारों के संपादकीय अंश के साथ-साथ पत्र-पत्रिकाओं व पुस्तकों के अंश में होता रहा है। जनसत्ता जैसे अखबार में इनका ललित चिंतन पिछले कई वर्षों से प्रकाशित हो रहा है। इसी तरह इन्होंने कई पुस्तकों व प्रकाशनों में संपादक, सहायक संपादन जैसी भूमिकाएं भी अदा की है और करते चले आ रहे हैं। इसके साथ ही स्वरचित दो दर्जन से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन भी हो चुका है, जिसमें यह भी सचह है कहानी संग्रह पुस्तक से शुरू हुआ पुस्तक प्रकाशन का सिलसिला आगे बढ़ते हुए क्षितिज के पार, यह उपन्यास नहीं है, हस्तिनापुर एक्सटेंशन, चलो, चले अपनी मधुशाला, स्वातन्न्योत्तर हिन्दी उपन्यास, दस दिगन्त, हारी हुई लड़ाई का वारिस, मैं क्यों लिखता हूं तक गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को सिर्फ गणित पढ़ाइये, हवा कुछ कह रही है, नदी सूखने की सदी में, भारत की नई राष्ट्रभाषा, मैं तुम्हारा पता नहीं जानता, रास्ते फिसल रहे हैं आदि शामिल हैं। इन्होंने अपनी रचनाओं से समाज को सही दिशा दिखाने का काम समय-समय पर किया। साथ ही साहित्य का मनाव जीवन में महत्व को बताने व समझाने का इनके द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से निरंतर जाता रहा है। इन्होंने पूर्ण निष्ठा व आस्था के साथ साहित्य की सेवा करने का काम किया है। ऐसे में इन्हें गाजीपुर के गहमर में कुबेर नाथ राय ललित निबंध सम्मान से चंदौली सहित काशी के साहित्यकारों ने बधाईयां और खुशी जाहिर की। खुशी जाहिर करने वालें पुस्तक पथ के एल. उमाशंकर सिंह‚ राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन के प्रकाशक डा. विनय कुमार वर्मा‚ रामजी प्रसाद भैरव आदि शामिल रहे।

खरीद व्यवस्था से खफा किसानों ने मंडी को घेरा‚ किया चक्काजाम

Young Writer, चंदौली। धान खरीद में लगातार आ रहे व्यवधान से खफा किसानों ने मंगलवार को माधोपुर स्थित नवीन मंडी को घेर लिया। गुस्साए किसानों ने मंडी के गेट को बंद कर नेशनल हाइवे जाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए। किसान कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन टोकन व्यवस्था को लागू करने व उसे निरस्त करने को लेकर बेहद खफा थे। उनका आरोप था कि सरकार जान-बूझकर खरीद में रोड़ा पैदा कर रही है, ताकि किसानों के धान की खरीद न होने पाए। सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने से अप्रत्यक्ष रूप से वंचित करने का षड्यंत्र कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। सरकार व प्रशासन को खरीद को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी। क्योंकि प्रशासनिक खींचतान में किसानों का सीधा और बड़ा नुकसान हो रहा है। चक्काजाम व किसानों के घेराव की जानकारी के बाद एसडीएम सदर अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने गुस्साए किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान का मजबूत भरोसा देकर मामले को शांत किया, तब जाकर नेशनल हाइवे पर यातायात बहाल हो सकता।

दरअसल आनलाइन टोकन ले चुके किसानों साथ ऑफ लाइन किसानों भीड़ नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्रों बढ़ गई और धान बेचने में किसानों को कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने बार-बार व्यवस्था में हो रहे परिवर्तन से नाराज़ हो कर मंडी समिति के गेट पर ताला जड़ दिया। साथ ही नेशनल हाइवे जाम होकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते नवीन मंडी गेट के बाहर किसानों की जमा भीड़ काफी बड़ी हो गयी। मौके पर हालात बिगड़ता देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को सूचना दिया। जानकारी के बाद एसडीएम सदर सीधे नवीन मंडी पहुंचे उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और धान खरीद का भरोसा देते हुए उनके आक्रोश को शांत किया, तब जाकर किसानों का आंदोलन खत्म हुआ और वे नेशनल हाइवे से हटे।

नवीन मंडी गेट पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ लामबंद नाराज किसान।
Chandauli
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
53 %
1.3kmh
95 %
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights