चंदौली ऑनलाइन ऑफलाइन से आक्रोशित किसानों ने नवीन मंडी गेट बंद कर नेशनल हाईवे किया कर दिया जिससे आधा घंटे तक चक्का जाम रहा ।मौके पर पहुचे एसडीएम सदर के आश्वासन पर किसानों जाम समाप्त कर दिया है
टोकन ले चुके किसानों साथ ऑफ लाइन किसानों भीड़ केंद्रों बढ़ गई और धान बेचने में किसानों को कठिनयो का सामना करना पड़ रहा है आक्रोशित किसानों ने बार बार व्यवस्था में हो रहे परिवर्तन से नाराज़ हो कर मंडी समिति के गेट पर ताला जड़ दिया और हाइवे जाम कर नारेबाजी कर ने लगे सूचना पाकर पहुचे sdm सदर ने किसानों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया तब जाकर जमा को किसानों ने समाप्त किया
कवई पहाड़पुर में Manoj Kumar Singh W को गले लगाते विरेंद्र बिंद डाक्टर।
Young Writer, चंदौली। समाजवाद यानी जिसमें सबकुछ समाहित हो। इसी परिकल्पना को लेकर डा. राम मनोहर लोहिया ने अपना जीवन संघर्ष शुरू किया और इसी सपने को खुली आंखों से अपने जीवन के अवसान तक देखते रहे। उन्होंने समाजवाद के विस्तारीकरण के अपने सपने से देश व समाज को सशक्त बनाने का अचूक मंत्र भी दे गए। आज उनके अनुयायी, जो समाजवादी विचाराधारा में अपना यकीन बनाए हुए है उस सपने को अपने प्रयासों से पूरा करने दिख रहे हैं। जनपद के कवई पहाड़पुर में राजनीतिक पटल पर एक छोटी एवं संक्षिप्त घटना होती है और उससे जो तस्वीरें बाहर निकल आती है वह देखने में तो बिल्कुल साधारण है, लेकिन इन तस्वीरों के मायने व मकसद असाधारण है, जिसे वही समझ सकता है जो असाधारण सोच वाला हो।
तस्वीर का परिदृश्य यह बता रहा है कि तस्वीरें अपने आप में सम्पूर्ण हैं। सकारात्मक हैं। इसमें एकता की मिठास व मुस्कान है। जो साथ मिलकर चलने का संदेश देने वाली है। एकता की शक्ति को प्रदर्शित करती ये तस्वीरें निश्चित रूप से समाजवादियों व सपा को मजबूत संबल देंगी। इन तस्वीर के जरिए सपा के दो दिग्गज नेताओं ने एक बड़ा संदेश सैयदराजा की शहीदी धरती को देने प्रयास किया है। ये तस्वीरें यह बता रही हैं कि वह एक हैं और आगे भी एक रहेंगे। हमारे बंटे होने की बात अफवाह है, राजनीतिक छलवा है जो समाजवादी एकता को खंडित करने का प्रयास है। और यह प्रयास वही लोग कर रहे हैं जो झूठ बोलने में माहिर है। जनता को छलने व छलावा करने के साथ ही वादाखिलाफी करने वाले हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू (Manoj Kumar Singh W) ने कहा कि जिन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया व समाजवाद को पढ़ा है और उसके प्रभाव को जानते व समझते हैं वह हमेशा साथ चलने और समाज, संप्रदाय व वर्गों को जोड़ने की बात करेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही लोहिया जी व उनके आदर्शों को मानने वाला है। जो लोग इस मुगालफत में है कि सपा के लोगों को तोड़कर हरा सकते हैं। इन्हें यह समझ लेना चाहिए कि हम मिलकर पूरी मजबूती के साथ न केवल चुनाव लड़ेंगे, बल्कि गैरसंवैधानिक, समाज व राष्ट्र विरोधी विचारधारा का प्रतिकार भी करेंगे।
उधर, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार बिंद डाक्टर (Birendra Kumar Bind) ने कहा कि विरोधियों का काम, विरोध करना है। लेकिन इसे दरकिनार कर लगातार समाजवादी पार्टी को सशक्त बनाने के मिशन को पूरा करने का काम हो रहा है। सैयदराजा विधानसभा में बिंद, बियार, राजभर समेत तमाम अतिपिछड़े समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़कर एक मजबूत कड़ी तैयार की जा रही है, ताकि इन अतिपिछड़ों के जीवन की दुश्वारियों को दूर कर उनका जीवन स्तर बेहतर किया जाए। उन तक शिक्षा-दीक्षा का अलख पहुंचे और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही आर्थिक सम्पन्न उनकी ड्योढी को लांघकर इन लोगों को घरौंदे को रौशन करे। इसी उद्देश्य के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से काम किया जा रहा है। हम कभी खंडित न थे न होंगे। बस विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारियों को तय समय पूरा करने की जद्दोजहद में लगे हैं।
Young Writer, सकलडीहा। सपा सरकार में चुने गए विधायक ने सिर्फ खुद का विकास किया। तीन बार विधायक होने के बाद भी क्षेत्र की विकास तो दूर अपना और अपने लोगों का विकास किया। उक्त विचार भाजपा नेता अरविंद पांडेय सोमवार को परिवर्तन की पदयात्रा कार्यक्रम के तहत सकलडीहा में लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान जवाब दो हिसाब के तहत क्षेत्रीय विधायक पर जमकर कटाक्ष किया। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल रहे। रविवार को बसारिकपुर से परिवर्तन यात्रा को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। सोमवार को दूसरे दिन औघड़ संत डगरिया सरकार के आश्रम चतुर्भुजपुर से परिवर्तन पदयात्रा निकली जो सकलडीहा में सभा के रूप में तब्दील होगया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविंद पांडेय ने कहा कि विधायक जनता के लिये चुने जाते है। अपना गाड़ी बंगला, विद्यालय और ठेकेदारी के लिये नही चुने जाते है। विधायक होकर लोग अपना अधिकार और दायित्व को भूल जाते है। अंत में जबाब दो हिसाब दो के तहत सपा पर जमकर कटाक्ष किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का जगह जगह जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बृजेश पाठक, गोपाल राजभर, अदालती राजभर,दीपक जायसवाल, अमरजीत राजभर, बनवारी पांडेय, राजन पाल, लव यादव, अवनीश पांडेय सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Young Writer, चकिया। आईजी एसके भगत ने आगामी चुनाव को देखते हुए सोमवार को चकिया कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ 12 क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही नए महिला बैरक बनाने का भी बात कही। कोतवाल राजेश यादव ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। चकिया कोतवाली पहुंचे आईजी एसके भगत ने कार्यालय, कारागार, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, मेस, मालखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रागार में रखी गई मिर्ची बम को फोड़कर उसका डिमास्ट्रेशन कराया। इसके अलावा थाना परिसर में बेतरतीब ढंग से रखी गई गाड़ियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के लिए कहीं अन्यत्र जगह तलाशने के साथ-साथ उन्हें सूचीबद्ध करने और समय से उनकी नीलामी कराने के निर्देश दिए। कोतवाल राजेश यादव ने आईजी को चकिया पुलिस चौकी के अलावा सैदूपुर और सिकंदरपुर पुलिस चौकी का निर्माण जल्द कराने के लिए अवगत कराया। जिस पर आईजी एसके भगत ने कोतवाल को उपजिलाधिकारी से बात करके अधिक रकबे की जमीन को तलाश कराने की बात कही। आईजी एस के भगत ने कहा कि शिकार गंज चौकी का निर्माण साथ ही महिला बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त फायर ब्रिगेड के लिए फायर स्टेशन बनवाने की बात कही। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी सुखराम भारती, सीओ नौगढ़ शेषमणि पाठक, राजकुमार शुक्ला, राजेश राय, शिकारगंज चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह, अशोक सिंह मौजूद रहे।
सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते रामकिशुन यादव।
Young Writer, नियामताबाद। क्षेत्र के डिहवा ग्राम स्थित गंजी प्रसाद महाविद्यालय में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशन यादव ने समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का ध्यान रखती है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी तो उन्होंने युवाओं के लिए छात्रवृत्ति, लैपटॉप, कन्या विद्याधन जैसी योजनाएं चलाई। किसानों के लिए समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी दी। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर आमजन तक सुविधाओं पहुंचाने काम किया। कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस यूपी-100 डायल की व्यवस्था यूपी पुलिस को दी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में बेहतर सड़कें, पुल व बिल्डिंगों का निर्माण करने के साथ ही चौतरफा विकास करने का काम किया है। लिहाजा आज हम सभी को सत्ता परिवर्तन की इस लहर में समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाने के लिए प्रयासशील होना होगा।
Young Writer, चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) ने चंदौली के किसानों को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आनलाइन टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद आ रही दिक्कतों को उन्होंने मजबूती के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। उन्होंने धान खरीद में आ रही चंदौली समेत सूबे के किसानों की समस्याओं को बिंदुवार रखा कहा कि यदि व्यवस्था में परिवर्तन नहीं हुआ तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। इसे गंभीरता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आनलाइन टोकन व्यवस्था को स्थगित करते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया। इसकी जानकारी होते चंदौली सहित पूरे सूबे के किसानों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान चंदौली के किसानों ने सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) का दिल से आभार जताया। कहा कि आनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बड़ा नुकसान होता, लेकिन केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जिस तरह से 25 दिसंबर को चंदौली के किसानों की पीड़ा को सुना और उसे त्वरित गति से सूबे के मुखिया के समक्ष रखकर उसका निराकरण कराया। उनका प्रयास सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। उन्होंने अपने प्रयास किसानों की राहत देने का काम किया है। इसके अलावा डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने विद्युत चोरी प्रकरणों में शमन शुल्क माफ किए जाने एवं राजस्व निर्धारण की धनराशि वसूली हेतु सरचार्ज माफ करने की मांग को भी ऊर्जामंत्री के समक्ष रखा। किसानों द्वारा धान खरीद प्रकरण में आनलाइन खरीद में आ रही दिक्कत को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में पहले की धान खरीद का आदेश पारित किया है। सरकार के इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भी हर्ष ब्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सर्वेश कुशवाहा, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पांडेय, जगत तिवारी, कैलाश तिवारी दीनानाथ श्रीवास्तव, अनिल तिवारी शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि अस्थायी तौर पर आनलाइन टोकन प्रणाली को स्थगित कर दिया है। फिलहाल मौसम को देखते हुए दो-तीन दिनों तक आफलाइन माध्यम से खरीद होगी। नया शासनादेश आने के बाद नयी व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
Young Writer, शहाबगंज। कायाकल्प योजना के द्वारा प्रधानों के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही पठन–पाठन में नवाचार को शामिल करके विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास हो रहा है‚ जिसे साकार करने में गुरूजनों के साथ ग्रामीणों को मिलकर सहयोग देना होगा। उक्त बातें पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने सोमवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक व प्रधान के ब्लॉक स्तरीय आयोजित संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कायाकल्प योजना में बजट का आवंटन कर परिषदीय विद्यालय में बड़े पैमाने पर शौचालय निर्माण के साथ भवन मरम्मत का कार्य किया गया। वहीं परिसर में साफ-सफाई के साथ-साथ सुन्दरीकरण कार्य भी किया गया। जिससे नौनिहालों को स्वच्छ व सुन्दर वातावरण मिल सके। अब विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य करें। खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 85 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। उन्होंने बताया की 23 दिसंबर 2021 के शासनादेश के क्रम में मिशन प्रेरणा फेस-2 की शुरुआत हो गई है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आजाद राम, सीडीपीओ आशीष वर्मा, ग्राम प्रधान रामजीत साहनी, सजाउद्दीन, मुर्तुजा, लक्ष्मी प्रसाद, आशुतोष पति त्रिपाठी, विभूति नारायण सिंह, अजय गौतम, अभिषेक, मनीष, अच्युतानंद त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, विमला कुमारी, उषा सिंह, केशरी नंदन जायसवाल, विनोद कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव वह संचालन अजय सिंह ने किया।
NIC Chandauli के सभागार में मेधावी विद्यार्थियों संग डीएम संजीव सिंह।
Young Writer, चंदौली। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने हाईस्कूल और इंटर के 10-10 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया। साथ ही 21-21 हजार रुपये का चेक भी दिया। इंटर में प्रदेश की रैंकिंग में नवें स्थान पर रहे सकलडीहा इंटर कालेज के छात्र भास्कर को एक लाख का चेक मिला। टैबलेट व चेक पाकर छात्र-छात्राएं गदगद दिखे। सरकार के आदेश के अनुपालन की कड़ी में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें हाईस्कूल में 91 फीसद अंक हासिल करने वाले चकिया के चतुर्भुजपुर स्थित बाल विद्या निकेतन के छात्र अभय, 90 फीसद अंक वाले राधेकृष्ण मिश्रा उत्तर माध्यमिक स्कूल बभनियांव कमालपुर की छात्रा संध्या वर्मा, 89.67 प्रतिशत के साथ भटसा स्थित सम्राट उत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नेहा मौर्या, 89.17 प्रतिशत अंक पाने वाले नगर पालिका इंटर कालेज के छात्र प्रशांत यादव, 89.17 फीसद अंक वाले सम्राट इंटर कालेज के प्रियांशु मौर्या, 88.83 फीसद अंक वाले अमरवीर इंटर कालेज धानापुर के छात्र बालाजी, 88.67 फीसद अंक प्राप्त करने वाले अशोक इंटर कालेज बबुरी की छात्रा निकिता यादव, 88.67 फीसद अंक वाले आरएन इंटर कालेज बैरी के छात्र आकाश विश्वकर्मा, 88.50 प्रतिशत अंक वाली जय बजरंग इंटर कालेज तारापुर की छात्रा प्रीति पांडेय व 88.33 फीसद अंक वाले जनता जनार्दन इंटर कालेज डबरिया के छात्र सुधार पांडेय को टैबलेट व नकद इनाम मिला। इ
सी प्रकार 92.80 फीसद अंक वाले सकलडीहा इंटर कालेज के छात्र भास्कर, 84.80 फीसद अंक वाले खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के छात्र आकाश मौर्या, 84.20 फीसद अंक वाले हरिद्वार राय इंटर कालेज कमालपुर के पवन कुमार गुप्ता, 84 फीसद अंक वाले आरएन इंटर कालेज बैरी के छात्र शुभम केशरी, 83.80 फीसद अंक वाले नगर पालिका इंटर कालेज के छात्र हिमांशु वर्मा, 83.60 प्रतिशत अंक वाली लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज की छात्रा सलमा बानो, 82.80 फीसद अंक वाले वीरासराय की मां मीनाक्षी इंटर कालेज के छात्र अजीत कुमार आदि को टैबलेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डीआइओएस डाक्टर वीपी सिंह, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे व अन्य रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम व एसपी।
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा-2022 निर्वाचन के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची में सभी अर्ह व्यक्तियों को जोड़ा जाए। 18 वर्ष के ऊपर के सभी युवाओं महिलाओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल की जाय। कहा कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करें। आदर्श आचार संहिता लागू होने के तत्काल बाद निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रचार-प्रसार सामग्री पोस्टर बैनर आदि को हटा लिए जाय। निर्वाचन के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार ही निर्धारित मैदान की क्षमता, प्रशासन की अनुमति के अनुसार ही रैलियों का आयोजन किया जाएगा। कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट न किया जाए। निर्वाचन के दृष्टिगत नियमानुसार अपने असलहे समय से अवश्य जमा करा दें। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में रैली स्थलों को चिन्हित कर अभिलंब डिटेल रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर बैठक कर निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा अभिलंब कर ले। जहां कमी परिलक्षित हो तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त व पूर्ण करा ले। बैठक में जिलाधिकारी ने पार्टी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनके सुझाव भी मांगे।
एसपी ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत अपने लाइसेंसी असलहे जमा करा दिए जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार्य संहिता लागू होने के पश्चात पार्टी व प्रत्याशियों के बैनर, झंडे, होर्डिंगस लगाने के लिए नियमानुसार अनुमति अवश्य लिया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, एडीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ डा.वीपी द्विवेदी, उपस्थित रहे।
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
Young Writer, नौगढ़। थाना क्षेत्र के बोझ गांव में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। इस दुर्घटना में चालक सोनू यादव 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नौगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के जिला अस्पताल आगे की कार्यवाही में जुट गयी। बताया जाता है कि बोझ गांव निवासी रामकृत यादव का एकलौता पुत्र सोनू यादव अपनी पावरटेक ट्रैक्टर से खेत की जुताई कार्य करके वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में टैªक्टर खेत से सड़क पर चढ़ाते वक्त अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। उक्त घटना में ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक चालक सोनू यादव।
इनसेट— मौत से बुझ गया एकलौता चिराग नौगढ़। रामकृत यादव का एकलौता पुत्र सोनू यादव की असमय दर्दनाक मौत की खबर पाकर के रिस्तेदारों परिजनों व गांव वासियों तथा जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह मौके पर पहुंच कर किया जा रहा करूण क्रंदन से मौजूद हर आंखेंनम हो जा रही थी। मृतक सोनू यादव के मृदूभाषी स्वभाव तथा गांव के युवाओं को मन लगाकर पढने के साथ ही खेल कूद मे रूचि लेने की दी जाने वाली प्रेरणा की चर्चा का बखान लोगों की जुबानी होती रही।