एसडीएम आवास परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित
Young Writer, चकिया। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को उपजिलाधिकारी आवास परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक शारदा प्रसाद, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, कोतवाल राजेश यादव, दिव्या जायसवाल ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कवि सम्मेलन का आगाज मां सरस्वती की वंदना के साथ लखनऊ की कवि व्याख्या मिश्रा ने किया। जनपद निवासी गीतकार मनोज द्विवेदी मधुर ने सबसे सब काम हो नहीं सकता, हर कोई राम हो नहीं हो सकता… की भावपूर्ण प्रस्तुती कर माहौल भक्तिमय बना दिया। प्रतापगढ़ की प्रीति पांडेय ने फौजी पिया सरहद से जीतकर, पूनम की रात में चले आइए…सुनाकर प्रेम सौहार्द का माहौल बनायौ बाराबंकी के प्रमोद पंकज ने रात 10 बजे के बाद यदि मारा गया रावण तो पचखा में फिर पांच लेके जाएगा। लखनऊ के वीर रस के कवि विख्यात मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से देशभक्ति का जज्बा श्रोताओं में भर दिया। बाराबंकी के दुष्यंत शुक्ला सिंह नादी ने कविता उनके नाम लिखूं जो बारूद ऊपर लेटे हैं… प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा लखनऊ की सोनी मिश्रा हास्य कवि मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब हंसाया आई व्याख्या मिश्रा ने मै गजल हूं गुनगुना लीजिए गा प्रस्तुत कर सुधी श्रोताओं को खूब हंसाया। आयोजक मंडल के शीतला प्रसाद राय, गौरव श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, वैभव मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, मोहन पांडेय, एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, मुगलसराय के चेयरमैन संतोष खरवार, गीता शुक्ला‚ रतीश कुमार‚ सद्दाम खान‚ इबरार अली‚ विनोद मौर्या‚ मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन कवि अशोक सुंदरानी व धन्यवाद ज्ञापन प्रेम शंकर त्रिपाठी ने किया।
चकिया के कवि सम्मेलन में हास्य व व्यंग्य की बही गंगा
खेल और जीवन दोनों में अनुशासन बेहद जरूरीः मनोज डब्लू
Young Writer,धानापुर। क्षेत्र के धरांव गांव में रविवार को शमीम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने उद्घाटन मैच खेल रहे टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि खेल मैदान व जीवन दोनों पर अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। यदि आप सभी संगठित होकर टीम भावना से खेलते हैं तो मजबूती प्रतिद्वंदी को भी मात दे सकते हैं खेल एकता की ताकत का संदेश देता है। यदि हम सभी को अपने जीवन में सफल होना है इस संदेश को संकल्प के रूप में हम धारण करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक ताकत बढ़ती है। साथ ही हम सभी दिमागी रूप से भी चुस्त दुरूस्त रहते हैं। पढ़ने-लिखने वाले विद्यार्थियों को तरह-तरह के खेल गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए, ताकि पढ़ाई के दबाव में वह अवसाद से ग्रसित न होने पाएं। वहीं हर उम्र के लोगों के लिए खेलकूद फिटनेस का मूल मंत्र है। गांव के खेलों से पुराना नाता रहा है। इतिहास उठाकर देखें तो देश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ख्याति दिलाने वाले पहलवान हो या एथलीट या फिर क्रिकेटर इनका नाता गांव का माटी से जरूर रहा है। ऐसे में संसाधनविहीन इलाकों में ऐसी प्रतियोगिताएं उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच और मौका है। उन्होंने सपा की सरकार बनने पर सैयदराजा में हास्टलयुक्त खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ ही चंदौली के प्रतिभाव खिलाड़ियों को अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि सपा नौजवानों, किसानों के साथ-साथ खिलाड़ियों का सम्मान करती है। इसके पूर्व उद्घाटन मैच धानापुर और दीयां की टीम के बीच खेला गया, जिसमें धानापुर की टीम पांच विकेट से मैच को अपने नाम करने में सफल रही। इस अवसर पर सरफराज, अंसार, प्यारे, वहीदुल्ला खान, शमशाद खान, राजू खान, विक्की खान आदि उपस्थित रहे।
सतना में एक तरफा प्यार में महिला को मारी गोली
Young Writer, सतना। जिले के कोठी थाना अंतर्गत शनिवार दोपहर दिनदहाड़े बीच बाजार में एक महिला को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कैलाशपुर गांव निवासी सीमा तिवारी नामक महिला अपनी ससुराल कोठी के बीच बाजार में कुछ खरीदारी कर रही थी तभी बीकानेर स्वीट के सामने किसी मनोज द्विवेदी नामक युवक ने उस पर गोली चला दी और वहां से भाग निकला। गोली महिला के पेट मे जा घुसी।_
बताया जा रहा है एक यह घटना एम तरफा प्यार के कारण घटी है। आरोपित शादी के बाद भी महिला को परेशान करता था और आज मौका पाकर उसने महिला को गोली मार दी। वहीं बीच बाजार हुई इस घटना के बाद भी मौके पर लोग तमाशबीन की तरह देखते रहे और आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे रीवा के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सीसीटीवी में कैद वारदात
जब यह घटना हुई तो असपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कोड हो गई। जिससे पुलिस को सबूत मिल गया और आरोपित की पहचान हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपित की मोटरसाइकिल उसके घर मे ही मिली, जबकि आरोपित फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
लाठियों से आघात पहुंचाने वालों को वोट का चोट दे नौजवान
Young Writer, चहनियां। डा. राम मनोहर लोहिया ने वर्ण व भेद रहित समाज की परिकल्पना को साकार के सपने के साथ अपना जीवन जीया और अंतिम समय तक संघर्षरत रहे। आज युवाओं को डा. लोहिया की जीवनी को पढ़ने व जानने की जरूरत है। उनका पूरा जीवन ही भारतीय समाज के लिए मार्गदर्शन हैं, जिसे पढ़कर, उनके संघर्षों को करीब से महसूस किया जा सकता है। उनकी जीवनी समाज को सही दिशा दिखाने वाली है। कहा कि आज जिस तरह से समाज को बांटने की साजिशें हो रही है उसे देखते हुए लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा और इसी सोच व मंशा के साथ आज खंडेश्वरी कालेज के प्रांगण में यह सम्मेलन बुलाई गयी है जो समाजवादी नौजवानों को पूर्णतः समर्पित है। उक्त बातें रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कही।
इसके पूर्व समाजवादी झंडा लहराने के साथ ही सपा के झंडागान के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ तो वक्ताओं व अतिथियों ने सीधे नौजवानों की बात की। उनके महत्तम योगदान को मंच से सराहा गया। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नरायन राजभर ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उसे ओर जमाना चलना है। यह पंक्तियां इतनी सशक्त है कि उसे नकारा नहीं जा सकता। लिहाजा नौजवान कभी भी अपने आप को हताश व निराश नहीं होने दें। सत्ता परिवर्तन की इस बेला में अपनी ऊर्जा को एकजुट करें और नौजवान विरोधी सरकार को सत्ताहीन करें। क्योंकि इसी सरकार ने नौजवानों को सपने दिखाए और उन्हें छलने का काम किया है जो आज नौजवानों का नहीं हुआ वह सरकार देश व प्रदेश का भला नहीं सोच सकती। क्योंकि युवाओं की तरक्की के बिना विकास व उन्नति की बातें बेबुनियाद व खोखली हैं। निजीकरण व नौकरी के अवसरों को खत्म करके सरकार ने नौजवानों के करियर को हाशिए पर डाल दिया। इतना ही नहीं जब भी नौजवानों ने सरकार ने नौकरी या अपना हक मांगना चाहा। बदले में उन्हें हमेशा लाठियां ही खाने को मिली। आह्वान किया कि लाठियों ने नौजवानों को आघात पहुंचाने वालों को अब वोट से चोट पहुंचाने का वक्त है। हम सभी को मिलकर संयुक्त प्रयास से समाज, किसान व नौजवान विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल करना होगा। कहा कि बीते चहनियां में जिस तरह सपा के नौजवान साथियों पर लाठीचार्ज की घटना हुई वह दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण रही। इसकी संवैधानिक विरोध करने के साथ-साथ समाजवादी संगठन पुलिस-प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। इस दौरान योगेंद्र यादव चकरू‚ संतोष यादव‚ छात्रसभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया, अनिल यादव,विकास यादव, प्रभात यादव, इंद्रजीत यादव अजीत आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने किया।

तेज़ रफ़्तार डम्फर ने एक को कुचला मौत, घंटो फसा रहा पहिये में शव,ग्रामीणों में आक्रोश
चंदौली – मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. शव काफी देर तक डंपर के पहिए में फंसा रहा. घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी पास ही में मौजूद थी. दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई.आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया है.पुलिस लोगों को मनाने में जुटी है.
दरअसल अलीनगर थाना क्षेत्र के टडिया गांव निवासी लालचंद्र यादव 42 वर्ष पत्नी सोनी देवी के साथ सैदपुरा गांव में ट्रैक्टर से चारा कटवाने के लिए ट्रैक्टर वाले से बात करने गए थे. लौटते समय चंदौली वाया कैली मार्ग पर रिंग रोड के समीप एक दुकान पर रुककर बाइक पर बैठे ही चाय पी रहे थे.जबकि पत्नी बगल में खड़ी थी. इसी दौरान रिंग रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर बैठे व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ हो गई. घर के अन्य सदस्य भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं पत्नी आंखों के मौत का मंजर देख सदमे में है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई. लेकिन घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कब्जे ले जाने से रोक दिया, सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है.
डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सहित तीन को दी प्रतिकूल प्रविष्टि,मचा हड़कम
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने शनिवार को देर शाम धान खरीद में लापरवाही पर क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक सहित तीन क्रय केन्द्र प्रभारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। डीएम के इस कार्रवाई से खलबली मचा हुआ है।
धान की खरीदारी को लेकर जिलाधिकारी द्वारा पिछले दिनों 13 दिसम्बर से लेकर 15 दिसम्बर को आयोजित बैठकों में धान की खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद केंद्र प्रभारी खरीद को लेकर लापरवाह दिखे शनिवार को धान क्रय केन्द्रों पर निरीक्षण के दौरान काफी खामी मिलने पर भोजापुर भारतीय खाद निगम के क्रय केन्द्र प्रभारी अमित कुमार सिंह व सहायक निशांत कुमार सिंह और महेसुआ केन्द्र प्रभारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रतन सेन को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया गया है। डीएम के इस कार्रवाई से खलबली मचा हुआ है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही क्षम्य नही होगा।
दिव्यांगता अभिशाप नहीं अवसरः सारिका दुबे
Young Writer, नियामताबाद। जनपद के नियामताबाद में तमाम दिव्यांग महिलाओं व पुरुषों के बीच मनाया गया‚ जहां दिव्यांगता अभिशाप नही अवसर का नारा बुलंद किया गया। अवसर है खुद को प्रमाणित करने का अवसर है खुद को साबित करने का? सूरदास नयनों के अंधे थे पर उनके ज्ञान के दिव्यता की रौशनी हजारों साल बाद भी अलौकिक हो रही है उक्त बातें दिव्यांग सम्मेलन में जिला संयोजक सारिका दुबे ने कही।

जिला संयोजक सारिका दुबे ने कहा कि दिव्यांगों के सम्मान एवं उन्नति के लिए भाजपा सरकार सतत प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्न मोदी ने विकलांग जो असक्षम को संकेत करता था उसकी जगह दिव्यांग यानी दिव्य अंग वाला व्यक्ति का दर्जा दिया। सरकार द्वारा दिव्यांगों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही जैसे दिव्यांग पेंशन,आवास, कुष्ट पेंशन, कृत्रिम अंग, शादी अनुदान,स्वरोजगार, मोटराइज ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, सुगम भारत अभियान, UDID इत्यादि। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के समक्ष उनके बीच बैठ कर जिला संयोजक सारिका दुबे ने उनकी सभी समस्याओं को सुना और यथोचित उसके निराकरण का उपाय और आश्वाशन भी दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुशीला देवी, समाजसेविका उर्मिला देवी, सुंदर लाल चौहान, महाजन राजकुमार उपस्थित रहे।


चंदौली के जंगलों में नक्सलियों की टोह लेने के लिए सुरक्षा बलों ने किया काम्बिंग,जाने क्या दिया संदेश
चंदौली नौगढ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों व संदिग्धो के बारे में टोह लेने के लिए सघन कांबिंग अभियान चलाया। सूरक्षित बल के जवानों ने नक्सल गतिविधियों व आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम लतमरवा गोंडटूटवा जमसोती चंद्रप्रभा के सघन जंगलो व पहाड़ो में पगडंडियों के रास्ते चलकर अडा़रो जलसोतो गुफाओं कंदराओं तक का चप्पा चप्पा छान मारा।काबिंग के दौरान जवानों ने गांव वासियों व राहगीरो तथा चरवाहो से वार्ता करके समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया। नक्सलियों की आवाजाही व संदिग्धो के बारे में टोह लेते हुए जवानों ने नजदीकी थाना पुलिस को सूचना देने की भी अपील किया।और भरोसा दिया कि सूचना दाता का नाम व पता पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।पुलिस चौकी इंचार्ज रामनयन यादव ने बताया कि कांबिंग अभियान के साथ ही राजदरी देवदरी जलप्रपात व कोईलरवा हनुमान मंदिर तक पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।
सपा के सत्ता में लौटते ही होगा विकास व गरीबों का कल्याण
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे झंडा लगाओ अभियान को पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्र के बरहुली गांव में जनसम्पर्क किया। उन्हें सपा सरकार की नीतियों व सिद्धांतों को बताया। साथ ही उनकी सहमति से उनके मकानों व प्रतिष्ठानों पर सपा का झंडा लगाया। कहा कि सपा सर्वसमाज की पार्टी है, जिसने सभी के हितों में काम किया है और जनता के सहयोग से सत्ता में लौटकर जनकल्याण व विकास के कार्यों को फिर से आगे बढ़ाने का काम करेगी।
उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को झंडा सौंपते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा कराए गए उपलब्धियों को बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है। सपा समतामूलक समाज की स्थापना की पक्षधर रही है, जबकि सूबे में योगी सरकार ने जनता को निराश किया है। कहा कि सपा सत्ता में लौटी तो गरीबों को लोहिया आवास की सुविधाएं देने के साथ ही सभी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं व गरीबों को समाजवादी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा केवल झूठ प्रचारित करने का काम करती है जनता आने वाले चुनाव में उन्हें नकार देगी। इस मौके पर मुराहू गोंड, कमलेश बिंद, प्रेम यादव, सोम बिंद विजय बॉर्डर, विक्की प्रधान, निरंजन यादव, अमित यादव, महेंद्र बिंद, रंजीत बिंद आदि उपस्थित रहे।

उधर, दूसरी ओर समाजवादी महिला सभा जनपद की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में करवत, डांडी, सतपोखरी, अलीनगर सहित दर्जनों गांवों में पार्टी का झण्डा आम जनता को भेंट करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के मकानों पर लगाया गया। साथ ही विधानसभा चुनाव-2022 में जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा सरकार ने महिलाओं को उचित राजनीतिक भागीदारी देने के साथ ही महिलाओं का सम्मान किया है। निराश्रित व निर्धन महिलाओं के लिए सपा सरकार ने समाजवादी पेंशन देने का काम किया था‚ जिसकी राशि अब बढ़ाकर 1500 करने की योजना है‚ ताकि महिलाएं सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें। इस मौके पर आशा विश्वकर्मा, राजेंद्र पटेल, सुमन पटेल, शिवानन्द पटेल, राकेश यादव, सुमन पटेल, सुजीत पटेल, राजू यादव, लीलावती यादव आदि उपस्थित थे।
महुजी के विकास के लिए चकबंदी प्रक्रिया जरूरी
Young Writer, कमालपुर। क्षेत्र के महुजी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को चकबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि 2002 में चकबंदी का गजट होने के बाद भी अब तक चकबंदी नहीं हुई, जिससे रास्ता, चकमार्ग, चकनाली समेत विकास से जुड़ी बहुत सी परियोजनाएं अधर में पड़ी है, जिससे लोगों को आवागमन सहित तमाम तरह की दिक्कतें आ रही है। चेताया कि यदि जल्द गांव में चकबंदी प्रक्रिया प्रांरभ नहीं हुई तो हम सभी आंदोलन करने को विवश है।
इस दौरान ग्रामीणों कहा कि चकबंदी के बिना न तो स्कूल तक जाने का रास्ता बंद पाया है और ना ही गांव के बस्तियों व मोहल्लों में जाने के लिए रास्ता है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र, पानी टंकी आदि के निर्माण के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा लोगों के चक इधर-उधर बिखरे हैं जिन्हें चकबंदी से एक जगह लाया जा सकता है। साथ ही सार्वजनिक उपयोग व निर्माण कार्य के लिए जमीन की उपलब्धता चकंबदी प्रक्रिया से ही मिल सकती है। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमा के लोग मौन साधे हुए हैं। निषाद बस्ती के लोगों ने कहा कि आज यदि बारिश हो जाए तो लोगों के आवागमन के लिए रास्ता ही नहीं रहता। फिसलन के कारण लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं इस बीच कोई बीमार हो जाए तो उन्हें खाट पर लादकर गांव से बाहर ले जाना पड़ता है। चकबंदी नहीं होने के कारण गांव का विकास रुका हुआ है, जिससे महुजी गांव के लोग पशु समान जीवन जीने को विवश हैं।











