31.3 C
Chandauli
Wednesday, July 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 637

डा.महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से उद्घाटित होगा आडिटोरियम

केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। सांसद चंदौली व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय का केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय का नाम परिवर्तन का वर्षाे पुराना प्रयास सफल रहा। अब केंद्रीय विद्यालय अपने नए नाम केन्द्रीय विद्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के नाम से जाना जाएगा। बताते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय को अद्भुत और अधिक उपयोगी बनाने के लिए 800 से अधिक सीटिंग क्षमता वाले विशाल एवं भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण का कार्य निर्माण डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने अपनी सांसद क्षेत्रीय विकास निधि और मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से पूर्ण कराया है। जिसका लोकार्पण 12 दिसंबर को एचआरडी मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा किया जाएगा। इस दौरान डा.महेन्द्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में सभा का आयोजन उक्त तिथि को होगी। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि शिवराज सिंह ने बताया कि चंदौली के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने में चंदौली सांसद पूरी शिद्दत से जुटे हैं। आगे और भी विकासपरक योजनाएं और परियोजनाएं इस कड़ी का हिस्सा बनेगी और जनपद का चहुमुखी विकास होगा।

डीएम ने मंडी सचिव का वेतन रोका, एआरटीओ से मांगा स्पष्टीकरण

चंदौली कलेक्ट्रेट में अफसरों संग कर–करेत्तर की बैठक डीएम संजीव सिंह।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व विभाग, राजस्व टास्क फोर्स एवं चकबंदी कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही मंडी समिति के सचिव का वेतन रोकने जैसी कड़ी कार्यवाही की, जिससे जिले के लापरवाह अफसरों में हड़कंप की स्थिति रही।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागावार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न किये जाने तथा टारगेट के सापेक्ष प्रगति खराब होने पर नाराजगी ब्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कर वसूली में खराब प्रदर्शन पर एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही वाणिज्य कर विभाग के डीसी द्वारा किसी भी मीटिंग में उपस्थित न होने के कारण आयुक्त को अवगत कराने हेतु पत्र भेजने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया गया। मंडी समिति के सचिव का वेतन रोकने के साथ सिंचाई विभाग अधिकारी को राजस्व शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु कार्य योजना बनाकर स्पष्टीकरण के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। शादी अनुदान, पारिवारिक लाभ में पायी गयी खामियों को देख सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत अफसरों को दिया। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को चेताया कि जिले में सतर्कता पूर्ण कार्य करे किस भी तरह अवैध शराब बिक्री एवं कच्ची शराब न बनने पाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी, ज्वाइन मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा उपस्थित थे।

बीडीओ की चेतावनी आवास निर्माण की प्रगति सुधारें लाभार्थी

Young Writer, नौगढ़। खण्ड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के धनकुवारी व बैरगाढ गांव में लाभार्थियों को आवंटित मुख्यमंत्री आवास का स्थलीय निरीक्षण कर के आवश्यक दिशा निर्देश व चेतावनी दिया। जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने बताया कि धनकुवारी गांव के 16 व बैरगाढ गांव के 25 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास जारी करके धन भी आवंटित किया गया है, जिसमें धनकुवारी गांव में निर्माणाधीन 16 आवासों का जायजा लिया गया। स्थलीय निरीक्षण मे 6 लाभार्थियों का कार्य मानक के अनुरूप व 7 लाभार्थियों द्रारा धीमी गति व 3 लाभार्थियों का कार्य असंतोषजनक पाया गया। बैरगाढ़ गांव के 25 लाभार्थियों मे से 8 आवासों की प्रगति पूर्ण होने के साथ ही 12 आवास निर्माण कार्य प्रगति पर और 5 आवासों के लाभार्थियों द्रारा रूचि नहीं लिया जाना प्रतीत हुआ। जिसपर आवास निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने व लापरवाही करने वाले लाभार्थियों को चेतावनी दी गई है कि तत्काल मानक के अनुरूप प्रगति नहीं हुई तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ट्रेनिंग में विद्‍यार्थियों को दी स्काउट-गाइड के इतिहास की जानकारी

जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में स्काउट-गाइड की जानकारी देते प्रशिक्षक।

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में गुरुवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड चंदौली के तत्वावधान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उर्मिला चौधरी ने कहा कि स्काउट गाइड एक ऐसी शिक्षा है जो बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास करता है स्काउट गाइड में बच्चों ने स्काउट गाइड का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा व सिद्धांत आदि के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया इस अवसर पर कुमारी अंजू नीलम सिंह दीपा सिंह पवन यादव एवं प्रशिक्षक के रूप में जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैयद अली अंसारी रोशनी विश्वकर्मा पूजा यादव एवं इशरत परवीन रही कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू कुमारी ने किया। अध्यक्षता इतिहास प्रवक्ताश्रीमती उर्मिला चौधरी ने किया।

चहनियां। खंडवारी महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षुओं ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में झांकी रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उक्त रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर बाजार भ्रमण करते हुए महाविद्यालय सभागार में समाप्त हुई। रैली में बीएड प्रशिक्षुओं ने कोरोना संकट, महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, शिवबारात, कृष्ण लीला, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, एनी बेसेन्ट, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति से सम्बन्धित आकर्षक झांकियां निकाली जो लोगों को अपनी ओर देखने को विवश कर रही थी। रैली को महाविद्यालय के डायरेक्टर डा.आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रशिक्षक परमहंस सिंह, अवनीश सिंह, नवनीत तिवारी, महेन्द्र कुमार, पुनीता कुमारी, सीमा सिंह, अमरजीत यादव, लवकुश पांडेय, उमेश चन्द्र यादव, डा. अशोक सिंह, संजय, खुश्बू, नरेंद्र मौजूद रहे।

बलुआ थाने का निरीक्षण कर आईजी ने लिया जायजा

Young Writer, चहनियां। आईजी एसके भगत ने गुरुवार को बलुआ थाने का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, रजिस्टर, वाहनों, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। कुछ कमियों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विदित हो कि बलुआ थाने पर बुधवार को 12 बजे आईजी एसके भगत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान आईजी ने बताया कि आज बलुआ थाने का वर्षिक मुआयना हुआ है रजिस्टर का अवलोकन किया गया जो छोटी मोटी कमियां थी। उसे पूर्ण करने को बताया गया है। थाना परिसर में लम्बे समय तक लावारिश हाल में पड़े वाहनों का नियमानुसार नीलामी कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि जो अपराधी, हिस्ट्रीशीटर है वो अंदर है या बाहर है। इसकी भी मुआयना किया गया है तो कुछ बाहर है। निर्देशित किया गया है यदि वो बाहर है अपराध में एक्टिव है तो उन पर नजर रखी जाय। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही हो । यहाँ साफ सफाई पर ध्यान दिया गया है, जो पैसे साफ सफाई के लिए आ रहे है उनका पूरा इस्तेमाल किया जाय। रात्रि में 112 नम्बर व पुलिस की जीप पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त करने की हिदायत दी गयी है ताकि अपराध पर नियंत्रण हो सके। इसके लिए बैठक कर चर्चा भी किया गया है। इस दौरान साथ में एएसपी चिरंजीव मुखर्जी, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मौजूद थे।

राजनीति के चक्कर में ना हो अरंगी के किसानों का नुकसानः मनोज डब्लू

अरंगी गांव में किसानों की मांग पर अफसरों से टेलीफोनिक बातचीत करते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, कंदवा। अबकी बार एक बार फिर जिला प्रशासन ने अरंगी में धान खरीद केंद्र स्थापित नहीं किया। इसकी जानकारी होते ही गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव अरंगी गांव स्थित खलिहान में पहुंचे, जहां सैकड़ो एमटी धान की फसल खुले आसमान के नीचे देख व्यथित हो गए। मनोज डब्लू को अपने बीच पाकर किसानों ने उन्हें घेर लिया और अरंगी में धान क्रय केंद्र स्थापित कराने की गुजारिश करने लगे। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते मनोज सिंह डब्लू ने सीधे जिलाधिकारी संजीव सिंह ने इस मुद्दे पर बात की। इसके बाद जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को किसानों की मांग से अवगत कराया। डीएम ने सोमवार से अरंगी में क्रय केंद्र स्थापित करने का भरोसा दिया।

इस दौरान अफसरों से टेलीफोनिक बातचीत में मनोज सिंह डब्लू ने स्पष्ट कहा कि राजनीति के चक्कर में अरंगी के किसानों का नुकसान नहीं होना चाहिए। मैं विपक्ष का हूं और मेरी गुजारिश है कि अरंगी के अन्नदाताओं का सम्मान होना चाहिए। उनके श्रम से उपजाई गयी फसल की सम्मान होना चाहिए। बताया कि अभी जिस खलिहान में खड़ा हूं वहां सैकड़ों एमटी धान की फसल खुले आसमान के नीचे खरीद के लिए रखी गयी है। यदि आरंगी में क्रय केंद्र स्थापित हो जाए क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की उपज बिक जाएगी। क्योंकि किसान की उपज बिकेगी, तभी उनके घर की जरूरतें पूरी होंगी। कुछ किसानों के घर मांगलिक कार्यक्रम है तो अधिकांश किसानों के पास गेहूं की बोआई व आगे के कृषि कार्य के लिए पैसे का अभाव है। किसानों की ये सभी जरूरतें प्रशासन की एक पहल से पूरी हो सकती है। यदि इसमें हीलाहवाली, शिथिलता या विलंब हुआ तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। मौसम का मिजाज भी बदल रहा है, जिससे किसान परेशान है। कहा कि जितना धान आपके नवीन मंडी में पड़ा है उससे अधिक धान की पैदावार अरंगी में बिकने के लिए रखी गयी है, लिहाजा राजनीति से इतन किसान हित में सोचने व पहले करें। जिलाधिकारी ने भरोसा दिया कि सोमवार से अरंगी में क्रय केंद्र स्थापित कर कांटा शुरू कर दिया जाएगा, ताकि किसानों को दिक्कतें न आए। इस मौके पर भीम सिंह, विश्वनाथ सिंह, धनंजय सिंह, विश्राम पांडेय, बलन्दर सिंह, कमला सिंह, कन्हैया सिंह, बबलू पांडेय आदि किसान उपस्थित रहे।

सपा ने गनर लाल व रामअशीष को दी बड़ी जिम्मेदारी

मनोनयन के बाद रामअशीष यादव व गनर लाल यादव को मिठाई खिलाते साथी।

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अपने कर्मठ व जुझारू नेताओं को लगातार जिम्मेदारियों से नवाज रही है और यह सिलसिला अभी भी कायम है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने गनर लाल यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव व रामअशीष यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनित किया। इन दोनों नेताओं के मनोनयन से गदगद सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक आयोजित की। साथ ही दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान गनर लाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मौका पार्टी की ओर से दिया गया है। क्योंकि सपा सर्वसमाज के हित व उनके प्रतिनिधित्व की सोच रखती है। सूबे में समाजवादी पार्टी की सत्ता फिर से कायम हो इसके लिए सर्वसमाज का साथ व समर्थन पार्टी को मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी ने सभी धर्म, संप्रदाय व जाति के लोगों को सम्मान देकर उन्हें जोड़ने का काम किया है। रामअशीष यादव ने कहा कि आज जिस तरह से नफरत फैलाने व बांटने की राजनीति को हवा दी जा रही है ऐसे माहौल में हम सभी को एकजुटता, भाईचारे व प्रेम का संदेश देकर समाज को विघटित होने से बचाने की दिशा में पहल करनी होगी। कहा कि आज जिस तरह भाजपा के सत्ता-शासन में गरीब, दलित व अतिपिछड़ों को निशाना बनाकर उनके साथ जुल्म-ज्यादती की जा रही है उससे समाज में अस्थिरता की स्थिति पैदा हो गयी है। लोग डरे-सहमे हैं पुलिस-प्रशासन से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। ऐसे में सत्तासीन भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी हो गया है। इस अवसर पर इस मौके पर संजय यादव, केदार यादव, कैलाश यादव, नागेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

धान के कटोरे में खाद के लिए किसान परेशानः मनोज काका

साधन सहकारी समिति धरहरा पर किसानों की समस्या से रूबरू मनोज काका।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका गुरुवार को जनपद के साधन सहकारी समितियों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने धरहरा व ढोढियां समेत आधा दर्जन से अधिक समितियों का जायज लिया और वहां मौजूद किसानों से उनकी समस्याएं जानी। किसानों से बातचीत में यह तथ्य सामने आया कि जिन समितियों पर तीन हजार बोरे उर्वरक की जरूरत है। सरकार व प्रशासन वहां 300 बोरी खाद उपलब्ध करा रहा है, जो नाकाफी है। इसके अलावा धान खरीद ना होने की शिकायतें भी किसानों ने सपा प्रवक्ता के समक्ष रखीं।
इस दौरान प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि किसान हमेशा ही देश व समाज के सर्वोपरि रहा है लिहाजा उनकी सुविधाओं का ख्याल रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। चंदौली धान का कटोरा है। बावजूद इसके यहां के किसान फसल की बोआई से लेकर उपज की बिक्री सरकार दुर्व्यवस्था का दंश झेलते आ रहे हैं। इन्हें न तो समय पर खाद व बीज की उपलब्धता हो पा रही है और ना ही धान खरीद प्रक्रिया ही जनपद में पारदर्शी ढंग से चल रहे हैं। सहकारी समितियों पर किसान हरदिन खाद के लिए हलकान है, लेकिन जिला प्रशासन उन्हें खुले बाजार से उर्वरक खरीदने के लिए विवश कर रहा है जिससे किसानों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। कहा कि सरकार कालाबाजारी को बढ़ावा देने की बजाय सरकारी समितियों को उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में कराना सुनिश्चित करें। वहीं जिन क्रय केन्द्रों पर आज भी ताला लटक रहा है उनके विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों की उपज समय से न्यूनतम समर्थन मूल्य बिक जाय। इसके साथ ही उन्होंने जनपद की खस्ताहाल व गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसे दुरूस्त कर जिला प्रशासन आए दिन हो रहे हादसों को रोकने का काम करें।

जेल से बाहर आए बलिराम‚ माल्यार्पण कर हुआ जोरदार स्वागत

जिला जेल वाराणसी के बाहर पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम समेत सपा के साथियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य।

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ जिला जेल वाराणसी में निरूद्ध थे। जिन्हें अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बीते बुधवार को रिहा करने के आदेश दिए थे। रिहाई परवाना जिला जेल पहुंचने और रिहाई संबंधित अन्य दस्तावेज पूर्ण होने के बाद गुरुवार की सुबह जेल में बंद सभी समाजवादी नेताओं की रिहाई हुई तो गेट पर ही जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर समेत तमाम दिग्गज सपाइयों ने अपने संघर्षशील साथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के नारे जमकर बुलंद हुए। साथ ही सपाइयों ने एक बार फिर जनहित के मुद्दे पर संघर्ष को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि दमन व जुल्म-ज्यादती के जरिए आमजन की आवाज को दबाना नहीं जा सकता। जिला प्रशासन समस्याओं को दूर करने की बजाय उसके लिए संघर्ष करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का दमन व उत्पीड़न कर रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है।

जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद जोखू ने कहा कि संघर्ष ही समाजवादी पार्टी की पहचान है इसे सत्ता व जिला प्रशासन के गठजोड़ के दमनात्मक रवैये से तोड़ा नहीं जा सकता। सपा की बुनियाद की संघर्ष की ईंटों पर टिकी है और इसे सपा कार्यकर्ताओं ने अपने लहू से सींचकर खड़ा किया है, जिसे हिला पाना किसी के बूते की बात नहीं है। जिला प्रशासन के इस उत्पीड़न से चंदौली के सपाइयों का हौसला और मजबूत हुआ है। चेताया कि जिला प्रशासन धान खरीद, उर्वरकों की उपलब्धता व सड़कों की मरम्मत जैसे बुनियादी चीजों पर ध्यान दें। समस्याएं रहीं तो समाजवादी पार्टी उसे लेकर कड़ा प्रतिकार करेगी। अब पुलिस-प्रशासन को पहले से ज्यादा सपा के विरोध को झेलना होगा। इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सुधाकर कुशवाहा, सुदामा यादव आदि उपस्थित रहे।

धैर्य व संयम से रोकी जा सकती थी संघर्ष की घटनाः अनिल मिश्रा

Young Writer, चंदौली। सपा लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव अनिल मिश्रा ने सकलडीहा सीओ व सपाइयों के बीच हुए झड़क की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आरोप मढ़ा कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अफसरों ने धैर्य व संयम का परिचय दिया होता तो संघर्ष की स्थिति कायम नहीं होती। इतनी बड़ी गलती के बाद भी पुलिस अपनी गलती में सुधार करने की बजाय जिले के सपाइयों को गिरफ्तार कर उनका उत्पीड़न करने की कार्यवाही कर रही है। जनपद पुलिस का यह कृत्य लोकतंत्र पर हमला है इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। साथ ही जिन सपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है उनके रिहाई का मार्ग पुलिस प्रशासन प्रशस्त करे।

उन्होंने कहा कि सत्ता के इशारे पर कार्य करने वाले अफसरों को यह स्मरण होना चाहिए कि जनता के नौकर हैं और उनका पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। राजनेता जनता की आवाज होते हैं जो गरीब, निरीह व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की बातों को सरकारी तंत्र के समक्ष मजबूती के साथ रखते हैं और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने का काम करते हैं। यदि पुलिस-प्रशासन राजनीतिक द्वैष से प्रेरित होकर राजनेताओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाने का प्रयास करेंगे तो लोकतांत्रिक मूल्य हाशिए पर आ जाएगा। लिहाजा पुलिस-प्रशासन को इस प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए सही दिशा में पहल करनी होगी, ताकि चंदौली स्वस्थ्य लोकतंत्र कायम रहे। 

Chandauli
overcast clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
63 %
6.3kmh
99 %
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights